City Media - Page 1552 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1552

साँसद दीपक बैज ने पेश की मानवता की मिशाल…कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगो की मदत करते आ रहे है। उसी तारतम्य में जगदलपुर निवासी जो ब्रेन का इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में गए थे और ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज के लिए लगभग उन्हें 19000 रुपये की कमी हुई ।जिसके बाद उन्होंने बस्तर साँसद दीपक बैज से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया मामले को संज्ञान में लेते हुए साँसद बैज ने उक्त मरीज को तत्काल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और आज वह मरीज अपने घर मे सुरक्षित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कोरोना काल मे लगातार बस्तर साँसद दीपक बैज अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर भी लोगो की मदत कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आपका साँसद आपके साथ…..

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ, बस्तर साँसद दीपक बैज ने की तेलंगाना से आ रहे 4 मजदूरो की मदत….

0

साँसद कोविड जन सहायता केंद्र इन दिनों कोरोना काल मे मरीज़ो एवँ अन्य जिले में फसे हुए लोगों व मजदूरों की सहायता हेतु लगातार कदम उठा रहा है। आज चेक पोस्ट कोंटा में 2 दिनों से फसे 4 मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई। कोंटा से जगदलपुर जाने के लिए कोई साधन ना होने से वह चारो मजदूर पैदल आ रहे थे। तब उन्होंने कही से फोन नम्बर लेकर साँसद दीपक बैज से सम्पर्क किया तब बस्तर साँसद की पहल पर कोंटा के युवा नेताओं ने तुरन्त प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम किया मूला किशोरी पहुंचे मजदूरों को गाड़ी में बिठवा कर 2 दिन से भूखे प्यासे मजदूर को सुकमा में खाने की व्यवस्था कर उन्हें जगदलपुर रवाना किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज दल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण शहर से अधिक गाँव में देखने को मिल रहा था किन्तु आज कोरोना का रफ़्तार थमता दिख रहा है | आज डौंडी ब्लाक से कूल 35 संक्रमितों कि पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मसीह समाज द्वारा की गई कोरोना टीका लगाने की अपील

0

जगदलपुर, 9 मई 2021 – मसीह समाज से जुड़े प्रमुख सदस्यों द्वारा समाज के सदस्यों से कोरोना का टीका लगाने की अपील की गई है। समाज के संरक्षक जॉन डेनियल ने कहा कि वे स्वयं कई अन्य रोगों से पीड़ित हैं तथा कई लोगों ने इन रोगों को देखते हुए टीकाकरण न करने की सलाह दी थी, मगर उनका विश्वास शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टीके पर था, इसलिए उन्होंने कोरोना रोधी यह टिक लगवाया। उन्होंने कहा कि टीके के कारण उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण को सबसे कारगर उपाय बताया। मसीह समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन और पास्टर मधुसूदन कश्यप ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं। इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोरोना का टीका आपको आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसलिए बेझिझक टीका लगवाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सरकार को दवा की चिंता नही , शराब घर घर पहुचाने की चिंता – केदार ।

0

कोरोना जाँच के लिए पैसे लेना शर्मनाक ।

सरकार लॉक डाउन से ज्यादा फोकस कंटेन्मेंट जोन में करे ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार को इस कोरोना महामारी के दौर में जनता को दवा पहुचाने की चिंता नही है बल्कि सरकार घर – घर शराब पहुचाने की व्यवस्था कर रही है । संवेदनशून्य हो चुकी राज्य सरकार के इस कृत्य से प्रदेश भर में सरकार हंसी का पात्र बन चुकी है । वनवासियों से तेंदूपत्ता खरीदी में सरकार सिर्फ खाना पूर्ति करने में लगी है , इस महामारी के दौर में जब तेंदूपत्ता की खरीदी करके सरकार ग्रामीणों को कुछ आर्थिक मदद कर सकती थी परंतु दूरदर्शिता के अभाव में सरकार इस दिशा में नाकाम नजर आ रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कश्यप ने कहा कि आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ आने वाले मजदूरों से कोंटा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच के नाम पर पैसा लिया जा रहा है ,जिसमे कोंटा में वसूली की पुष्टि हुई है , जो अत्यंत गम्भीर मामला है इस पर तत्काल कार्यवाही कर ऐसे कृत्य पर रोक लगानी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कश्यप ने सरकार से कहा है कि सरकार सिर्फ लॉक डाउन लगाने पर ही निर्भर न रहे बल्कि सरकार कंटेन्मेंट जोन को फोकस करे , क्योकि देखने मे आ रहा है कि कंटेन्मेंट जोन में रहने वाले लोग बेख़ौफ़ और बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं और कोई उनपर ध्यान नही दे रहा है । सरकार को इस विषय पर गम्भीरता से ध्यान देने को आवश्यकता है ।

कोविड 19 टीकाकरण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

0

18+ वालों का फिर से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। लोग भी वैक्सीन लगाने के लिए जागरुक हो गए हैं। इसका अंदाजा केंद्रों में उमड़ती भारी भीड़ से लगाया जा सकता है। टीकाकरण में लोगों कि जागरूकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है |

मुख्यमंत्री के पूर्व और मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में गठित सचिवों की समिति की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने लिया निर्णय | छत्तीसगढ़ में 18+ के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है, इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन को 4 कैटेगरी में बांटा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

BPL कार्डधारी के लिए 52% वैक्सीनेशन, APL कार्डधारी के लिए 16% वैक्सीनेशन, अंत्योदय कार्डधारियों के लिए 12% वैक्सीनेशन, ज्यादा लोगों के संपर्क नें आने वालों के लिए 20% वैक्सीनेशन, इस 20% वैक्सीनेशन में को-मॉबिडिटी वाले भी शामिल हैं।

इसके अलावा पत्रकार वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाइन वर्कर के सामान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता | फ्रंट लाइन वर्कर कि सूची में को-मॉबिडिटी वाले व्यक्ति, भोजन प्रदाय करने वाले, सब्जी विक्रेता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पंचायत सचिव, कोटवार पटेल और पीडीएस प्रबंधक और विक्रेता शामिल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राज्य सरकार के कर्मचारी राज्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के कर्मचारी और उनके इमीडियेट परिजन भी शामिल होंगे |

आरंग टीकाकरण केंद्र में आरंग की जनता की उपेक्षा- मारकण्डेय

0

आरंग के पूर्व विधायक एवं भाजपा अनु.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डेय ने कोरोना टीकाकरण की पंजीयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया है कि आरंग के टीकाकरण केंद्र में स्थानीय लोगों की उपेक्षा हो रही है। पिछले दो दिनों में आरंग के टीकाकरण केंद्र के आंकड़ों से

स्पष्ट है कि आरंग में आरंग लोगों को कम बल्कि अन्य स्थानों से लंबी यात्रा कर पहुंचे लोगों का टीकाकरण अधिक हुआ है जिससे आरंग की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मारकण्डेय का यह आक्षेप है कि आरंग नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के पंजीयन हेतु अपनायी जा रहा प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है जिसमे आम जनता को लंबी कतार में खड़ा कराया जा रहा है। यह कतार इतनी लंबी हो जाती है कि सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पालन नही हो पाता इससे अराजकता फैल रही है और संक्रमण थमने के बजाय बाहर शहर से आयी भीड़ के माध्यम से और बढ़ने की संभावना अधिक बनते जा रही है। चिंता का विषय यह भी है कि बार-बार प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद भी टीकाकरण व कोरोना टेस्ट एक ही स्थान पर किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गौरतलब है कि गत 28 अप्रैल को नवीन मारकण्डेय ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर निवेदन किया था कि टीकाकरण की व्यवस्था प्रत्येक गांवों में की जावे और स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से टीकाकरण का प्रेरण व प्रचार-प्रसार भी किया जावे किन्तु प्रशासन के सुस्त रवैय्ये से टीकाकरण अभियान अव्यवस्था का शिकार है। बीपीएल कार्डधारियों के लिए आरक्षित टीकों के लिए तय लक्ष्य से आधा भी नही हो पाया है। मारकण्डेय ने शासन व प्रशासन से अपील किया है कि टीकाकरण अभियान में स्थानीय जनता की प्राथमिकता सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ा जावे इससे ही आरंग को कोरोना मुक्त करने में सफलता मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मातृ दिवस पर संसदीय सचिव पहुँचे ग्रामीण क्षेत्रो मे, बुजुर्ग माताओं का लिया आशीर्वाद

0

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई मे आपके आशीर्वाद के अलावा आपका साथ भी जरूरी-जैन

आज भी जारी रहा राहत सामग्री वितरण का दौर

राशन दुकानो का भी किया निरीक्षण

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री,आयुष रोग प्रतिरोधक़ काढ़ा एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज इसी कड़ी मे बड़ेमुरमा,कवाली कला, छोटे कवाली, नानगुर सिडमूड, अलनार ,मांझीगुडा मे जैन द्वारा के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।

जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है इसके साथ ही राशन दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों वितरण संबंधी जानकारी लेकर कोरोना के प्रोटोकाल के तहत ही सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिये |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज वितरण कार्यो के दौरान विकास दुग्गड,धीरज महंत,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता ,नीलू राम,बघेल, सुनील दास, मनधर शिवम, हरी बंधु नाग, पार्वती बघेल, राजन कुमार बघेल,श्रीमती शांति बघेल ,श्रीमती अरावती बघेल, शंकर नाग ,हरिहर सेठिया, अमल बैश, शरद नागेश, जयदेव, राधिका, कमल ,लक्ष्मी बघेल, मनबोध बघेल, लोकेश सेठिया, धर्म बघेल ,त्रिलोचन बघेल, विजय बघेल, गणेश सेठिया, गिनता राम, मेह तरराम, बंशीधर बघेल, नानूराम नाग ,मंकी नाग, सुगली, जालंधर ठाकुर, देव नाथ नाग,पदम नाग ,धनीराम नाग, श्रीनाथ बघेल, मालिकराम नाग, सचिन अरुण सेठिया, राज भूषण धुर्वे ,तुलाराम बघेल, मनोज बघेल, मोहन सेठिया, जानिक बघेल, मेघनाथ धरत, विनोद सेठिया, सुनील दास, राधा मोहन दास, हारून दास,धन सिंह बघेल ,कमल शाह सहित मीतानीन,स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी, कोटवार, पटेल पुजारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शराब के झोंक में पेट्रोल पी कर दी युवक ने जान, राजपूर के सरगीगुड़ा की घटनाएं

0

जगदलपुर। लॉकडाऊन के कारण शराबबंदी किया गया है और इसके कारण कई लोग अलग-अलग द्रव्य पदार्थो का सेवन कर रहें हैं जिससे कई लोगों की जान चले गई है उसके बावजूद घातक कदम कुछ लोग उठाने से भी परहेज नहीं कर रहें हैं जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नारायणपुर विधानसभा के बड़े राजपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें शराब की जगह पेट्रोल पीकर एक युवक ने जान दे दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजपूर ग्राम के सरगीगुड़ा निवासी युवक डमरू पिता लक्ष्मण ने पहले शराब पीया किंतु जब प्रतिपूर्ति लायक शराब नहीं हुआ तो उसने घर में रखे पेट्रोल को पी डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संसदीय सचिव ने किए स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

0

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य केंद्रों का सघन दौरा संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद बालोद जिला हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों से मिले व स्वस्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा किये। इसी दौरान महावीर आईटीआई बालोद में कोविड सेंटर का निरीक्षण किए । संसदीय सचिव द्वारा कुछ दिन पहले कुरदी के पास हुये ट्रक आगजनी में घायल मरीजों मुलाकात कर हालचाल जानकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर जायजा लिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS