City Media - Page 1629 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1629

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

0

बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के आतिथ्य में पवनी में संपन्न हुआ सम्मेलन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के आतिथ्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में पवनी के साहू समाज भवन में संपन्न हुआ, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत सहित अरपा के पैरी राज्य गान के साथ हुआ, इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव सेवक दास दीवान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, अर्जुन झा, बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका देवांगन, भटगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, तथा जिला अध्यक्ष रुपेश श्रीवास एवं प्रदेश सचिव कन्हैया गोयल शक्ति प्रमुख थे |

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास ने विस्तार पूर्वक स्वागत उद्बोधन देते हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा मंचस्थ अतिथियों के अलावा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव मेघनाथ जोशी, राजेश वैष्णव, नीलम दास पड़वार, कोरबा जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष राजू शर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, मुंगेली जिला अध्यक्ष राजकुमार, बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास, बलौदा बाजार महासचिव इस्माइल खान,दुर्ग जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान, बसना इकाई अध्यक्ष अनुराग नायक, बस्तर जिला महासचिव स्वरूप राज, सहित अन्य पदाधिकारी भी थे, तथा अतिथियों का स्वागत राजकुमार जांगड़े, विजय कुमार सोनी, कार्तिक जायसवाल, प्रदीप देवांगन, संजय यादव, श्याम साहू, गुलाबदास पड़वार, राज कुमार चंद्रा, कुमार, वीरेंद्र साहू, मानसाय साहू, शांति लाल देवांगन, महेंद्र जायसवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, प्रहलाद साहू, योगेश देवांगन, सुरती लाल देवांगन, जीवनदास, जगमोहनदास, वेद भूषण स्नेही, अखिलेश, रामेश्वर साहू, सुनील यादव,सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के सदस्यों द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि आज पत्रकारिता का क्षेत्र काफी चुनौतियों का क्षेत्र है, एवं पत्रकार को पूरी खबरों की विश्वसनीयता के लिए मेहनत करनी होती है, तथा पत्रकार जागरूकता के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्र के विकास में भी अपना योगदान देता है |

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव सेवक दास दीवान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपने अल्प समय के 3 वर्ष के स्थापना काल में ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में अपना संगठन स्थापित किया है,तथा आज संगठन के लगभग 3,000 सदस्य पूरी सक्रियता के साथ यूनियन की इकाइयों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं, एवं यूनियन द्वारा पत्रकार हितों के लिए निरंतर कोरोना कॉल के बावजूद कार्य किया गया है, एवं यूनियन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पत्रकारों के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ओ में अनुबंध कर कार्य किया जा रहा है, तथा कार्यक्रम को यूनियन के अन्य प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए यूनियन की सक्रियता एवं कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिले के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम के पश्चात जिला इकाई की ओर से कोरोनाकाल के दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकार साथियों का तथा यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, तथा कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन इकाई अध्यक्ष दशरथ साहू द्वारा किया गया एवं पत्रकार साथियों के सम्मान में स्वरुचि भोज का भी आयोजन संपन्न हुआ।

संत शिरोमणि रविदास समाज दल्ली राजहरा द्वारा संत रविदास गुरुदेव जी की जयंती मनाई गई

0

27 फरवरी संत शिरोमणि रविदास समाज दल्ली राजहरा द्वारा संत रविदास गुरुदेव जी की जयंती मनाई गई , जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी व नगर पालिका पार्षदगण तथा एल्डरमैन सम्मिलित हुए ।

समाज अध्यक्ष छेदीलाल जी ने व समाज के सम्मानित सदस्यगणों ने संत रविदास जी मंदिर प्रांगण को विभिन्न निर्माण कार्यों के द्वारा सुसज्जित करवाये जाने हेतु शिबू नायर जी को धन्यवाद अर्पित किया तथा सभी का सम्मान किया , जिनमे पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी , रुखसाना बेगम जी ,रोशन पटेल जी , सूरज विभार जी ,रामजतन भारद्वाज जी ,श्रुति यादव जी , विजय लक्ष्मी जी , टी.ज्योति जी , प्रदीप यादव जी एवम एल्डरमैन ममता पांडेय जी , प्रमोद तिवारी जी , के.व्ही.अब्राहम जी ,जी ईश्वर राव व समाज के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे ।

पालिका अध्यक्ष महोदय ने उद्बोधन में समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि पहले चरण में समाज के सदस्यों द्वारा बताए गए समस्याओं का निवारण करते हुए विभिन्न कार्य करवाए हैं व भविष्य में जिन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करवाया गया है उसका भी अवश्य ही निदान किया जाएगा ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारत के वीर सपूत महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

0

भारत के वीर सपूत महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए आजादी के लिए अंग्रेजों से किस प्रकार लोहा लिया उनके द्वारा किए गए बलिदान को संघ द्वारा याद किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन माहिती एमपी सिंह लखन लाल चौधरी निलेश श्रीवास्तव भीमसेन यादव अर्जुन राय अर्जित मलिक बी पी कश्यप दशरथ महतो बीएसपी कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

आरएनसी क्रिकेट क्लब के द्वारा राम नगर चौक वार्ड नंबर 2 दल्ली राजहरा में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा एवम मोहम्मद रिजवान खान जी थे तथा अध्यक्षता श्री सोमोश जयसवाल (मोनू )के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शनी मैच के अंतर्गत आज आर एन सी क्रिकेट क्लब रामनगर चौक एवं नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा प्रदर्शनी मैच खेला गया नगर पालिका की ओर से पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी के द्वारा 12 रन ,स्वप्निल तिवारी जी के द्वारा 7 रन ,श्री चंदूलाल जी के द्वारा 11 रन

,सूरज जीके द्वारा 8 रन ,श्री परितोष हंस पाल जी के द्वारा 4 रन ,श्री रोशन पटेल के द्वारा 3 रन , रोशन पटेलजी के द्वारा 3 रन इस तरह नगर पालिका की ओर से इस 8 ओवर के मैच में जितने के लिए आर एन सी क्लब को 68 रन की चुनोती दी । जिसे आर एन सी के खिलाड़ी जॉन ने धमाके दार शुरुआत की वे अपने टीम को तीन 6 के साथ 19 रन , संदीप कोसरे 2 रन ,महेश कुरपाल 1रन, अनिल जयसवाल13 रन ,सोहना 4 रन , अजय जयसवाल4 रन ,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

धीरज निर्मलकर 4 रन ,इस्तु निर्मल कर के द्वारा 11 रन 1 विकेट का योग दान दिया। आर एन सी क्लब ने 2 बॉल रहते इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया । मैन आफ दी मैच इस्तु निर्मलकर बने । मैच के कमेंट्री गजेंद्र रामटेके तथा भूषण निर्मलकर ने किया तथा अंपायरिंग मुकेश निर्मलकर और गणेश जायसवाल ने की से मैच में निखिल एवम सुजल का विशेष सहयोग रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राज्यपाल शामिल हुई पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में

0

बालोद – प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम बड़ा जुंगेरा स्थित श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा पाटेश्वर का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले महंत श्रीराम जानकीदास महात्यागी यहाँ पधारे थे और उन्होंने यहाँ के स्थानीय निवासियों के सहयोग से यहाँ इतना अच्छा आश्रम विकसित किया था। हमारा समाज संस्कारों तथा परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। सदियों से यह माना जाता रहा है कि जहाँ पर जैसा कार्य किया जाता है, वहां का वातावरण उसके अनुरूप हो जाता है। आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान में आकर इसकी अनुभूति हो रही है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि इस स्थान पर आते ही प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। पाटेश्वर सेवा संस्थान प्रकृति से तादम्य स्थापित करने और समाज में एकता और सद्भाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान कर रहा है। यह संस्थान सिर्फ धार्मिक आस्था का ही केन्द्र नहीं है, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने और संस्कार भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यों से यह संदेश मिलता है कि जो भी देव और संत महात्मा इस भूमि में अवतरित हुए उनका लक्ष्य मानव सेवा था और उसी कार्य को आजीवन करते रहे, भले ही उनके तरीके अलग-अलग रहे हों। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि अभी कोरोना का संकट समाप्त नही हुआ है। सावधानियां रखें और मास्क जरूर लगाये । उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया था कि जब भी भीड़भाड़ में जाएँ  तब मास्क अवश्य लगाये और समय पर हाथ धोते रहें, ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कोरोना संकट के समय समाज सेवा के लिए कार्य करने वाले तथा अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले वालिंटियर्स, प्रशासनिक अधिकारी, डाॅक्टर, इंजीनियर, पुलिस प्रशासन, मीडिया को धन्यवाद और शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम को सांसद श्री मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण श्रीराम बालकदास महात्यागी ने दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अपर कलेक्टर डाॅ.ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी आदि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर परिवहन संघ में वोटिंग जारी,देर रात आयेंगे परिणाम, विकास व एकता पैनल के प्रत्याशियों की जोर आजमाईश

0

जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ के वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ गई है और इसके लिए दो पैनलों में कांटे की टक्कर है । सुबह से बस्तर परिवहन संघ कार्यालय में वोटिंग जारी है जिसके तहत् गहमागहमी सुबह से ही बड़ गई। बस्तर विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु शक्ति सिंह चौहान व एकता पैनल से मलकीत सिंह कोना आमने-सामने हैं तो सचिव पद हेतु राजीव शर्मा व राजेश झा के बीच जबरदस्त मुकाबला है। बस्तर परिवहन संघ परिवहन के दृष्टिकोण से एशिया का बड़ा संस्थान है और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी संस्था को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू की अनुपस्थिति के कारण ही बस्तर परिवहन संघ चुनावी समर में रोचक मुकाबले की खबर है।बस्तर परिवहन संघ के चुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की नजर भी टिकी हुई है और किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

ऑपरेशन संगम के तहत 3 दिनों के भीतर संयुक्त पुलिस टीम का बड़ा ऑपरेशन, 7 माओवादी कैंप ध्वस्त कई माओवादी की मौत

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार द्वारा माओवादियों का छत्तीसगढ़ से समूल नाश करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती में जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में विगत 3 दिनों से “ऑपरेशन संगम” चलाया गया। सरहदी क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने 07 माओवादी कैम्प ध्वस्त किया गया। माओवादी कैम्प से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री, विस्फोटक पदार्थ, कैम्प सामाग्री बरामद की गई। उक्त मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदर राज ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला नारायणपुर एवं कांकेर डिस्टिक रिजर्व गार्ड, केंद्र रिजर्व पुलिस बल , बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स व आईटीबीपी की संयुक्त अभियान अंतर्गत अलग-अलग टीम सर्चिंग पर रवाना की गई थी। *सर्चिंग के दौरान ग्राम बरमटोला, कुदुलपाड़, कुम्मचलमेटा, टेकमेटा और कुकुर गांव के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों के कैम्प दिखाई देने पर चारो तरफ से घेराबंदी करके आगे बढ़ रहे थे कि माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से फायरिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर माओवादियों द्वारा अपना डेरा छोड़कर जंगल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने लगे।माओवादियों के डेरा की सर्चिंग के दौरान कैम्प से विस्फोटक पदार्थ, टिफिन बम, पाईप बम, वायर, नक्सली वर्दी, दवाईयां, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, पिट्ठू, प्रशिक्षण सामान, बर्तन एवं अन्य कैम्प व दैनिक उपयोगी भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई तथा मौके पर माओवादी की 07 कैम्प को ध्वस्त किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने आगे बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। माओवादियों के संभावित जगह पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

परिवहन व्यवसायियों के हित के लिए मिल जुलकर करेंगे काम मलकीत सिंह कोना, राजनीतिक नहीं व्यापारियों के हितों के लिए होगा काम

0

जगदलपुर। वर्तमान निर्वाचित अध्यक्ष मलकीत सिंह कोना ने स्पष्ट किया है परिवहन संघ खालिस व्यापारिक हित के लिए कार्य करने स्पष्ट जनादेश मिला है जिस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।इसके लिए सबके साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष कोना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कुछ लोगों ने नामी गिरामी संस्थान को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया था जिससे मुक्त करने की भी पूरी कोशिश किया जाएगा। ज्ञात हो कि बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में अपने जीत का परचम लहराने वाले मलकीत सिंह कोना ने इस जीत की ऐतिहासिक जीत के लिए परिवहन संघ के सम्मानित सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। पैनल के जीत के लिए अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाला आभार व्यक्त किया है।

कोतवाली पुलिस ने फिर किया ऐसा काम जिससे सुनकर आप खुश हो जाएंगे

0

आज दिनांक 26/02/2021 को प्राथी अमित कुमार गांगुली ने थाने मे आकर शिकायत दर्ज कराई की वो हैदराबाद से एयर इंडिया के नियमित फ्लाइट से जगदलपुर आये थे, जगदलपुर पहुंच कर जगदलपुर एयरपोर्ट से निजी ऑटो से बृजराज नगर धरमपुरा गए जब वो घर पहुचे

तब उन्हें पता चला की उनका मोबाइल उसी ऑटो मे छुट गया है इसके बाद वो तुरन्त थाना कोतवाली मे आकर शिकायत दी जिसके कार्रवाही मे तत्काल सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू के द्वारा टीम तैयार किया गया जिसके पश्चात तुरंत उस जगह पर जाकर कण्ट्रोल रूम के मदद से उस जगह की CCTV फूटेज लिया गया और चालक की पतासाजी की जिसमे साइबर सेल जगदलपुर के सहयोग से ऑटोचालक का पता कर महज 2 घंटे मे मोबाइल (Samsung J10 Lite) खोज कर पार्थिया को सुपुर्द किया गया |

महत्पूर्ण अदा करने वाले कर्मचारी/अधिकारी

  • उप निरीछक होरिलाल नाविक (सिटी कोतवाली )
  • आर बबलू ठाकुर (सिटी कोतवाली )
  • आर प्रदीप कश्यप(डायल 112)
  • दीपक कुमार (साइबर सेल )

बालोद जिला भाजपा नेताओं ने आदिवासी कोरवा जनजाति समाज हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की

0

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत के द्वारा गुतकिया ग्राम में कोरवा जनजाति के जमीन लिए खरीदे जाने के मामले को लेकर भाजपा बालोद के नेताओ ने कड़ी निंदा की है की मंत्री अमरजीत के बेटे आशिष भगत सहित जशपुर विधायक विनय भगत के भाई संजू भगत के द्वारा लिए गए जमीन के मुद्दे को लेकर पार्टी ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और जनजातीय समाज को भूमिहीन होने भाजपा नहीं देगी।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के पुत्र पर पहाड़ी कोरवाओं की लगभग 25 एकड़ जमीन बिना उनकी सहमती के रजिस्ट्री कराई गई है भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर भाजपा के एक टीम ने जांच करवाई है जिसने इस मामले में अपनी जाँच पूरी कर ली है।जाँच टीम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्यपाल व् राष्ट्रपति से पुरे मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा अब भाजपा ने आर पार लड़ाई का मन बना लिया है ..आगामी दिनों में पहाड़ी कोरवाओं की जमीन वापसी को लेकर 16 मार्च को बड़े आन्दोलन की तैयारी चल रही है आगे यादव ने कहा कि जशपुर के गुतकिया में मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत द्वारा पहाड़ी कोरवा जनजाति की 25 एकड़ जमीन के रजिस्ट्री मामले में अब सियासत तेज हो गई है।बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा नियुक्त छ सदस्यीय जांच टीम बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गाँव गुतकिया पंहुची।बीजेपी के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के नेतृत्व में सांसद गोमती साय,विधायक देवजी भाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के साथ बीजेपी नेता नरेश नंदे, राजकपूर भगत, नितिन राय ने पहाड़ी कोरवा परिवार से मुलाकात की और पुरे मामले में कथन बयान कर जाँच रिपोर्ट तैयार की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने बताया कि आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को भाजपा सांसद सदन में उठाएंगे पालक ठाकुर ने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के नेतृत्व में 16 मार्च को बगीचा में विशाल धरना प्रदर्शन कर शासन को पूरी घटना से अवगत कराते हुए जनजाति समाज को न्याय दिलाए जाने की मांग की जाएगी। अगर इस आंदोलन के बाद भी जनजातीय समाज को न्याय नहीं मिलता है तो मंच के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा |

पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आदिवासी नेता भूनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि किस जनजाति कोरबा समाज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाते हैं और छत्तीसगढ़ की यह सरकार आदिवासियों किसान हितेषी बनती है मगर डेढ़ सालों में इस प्रदेश लूट भ्रष्टाचार अत्याचार आधा आदिवासी बहनों के साथ लगातार अनाचार इस सरकार के कार्यकाल की विशेषता बन के रह गई है मैं अमरजीत भगत के इस्तीफे की मांग करती हूं और सरकार से मांग करती हूं कि आदिवासी समाज की जमीन को तत्काल प्रभाव में वापस किया जाए

MOST POPULAR

HOT NEWS