जिला मुख्यालय नारायणपुर जिला अस्पताल में एक दिवसीय ब्लड डोनेशन 29 जनवरी 2021 (समय सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया गया जिसमें सभी नगर वासियों से अनुरोध किया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करें जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके एवं हमारे ब्लड बैंक नारायणपुर में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।इस ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, शिविर में सर्व प्रथम रामकीर्तन मरकाम वरिष्ट संरक्षक करुणा फाउंडेशन द्वारा ए पोसेटिव रक्तदान किया, सूरज सरकार(लेखाशाखा) से अपने जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए बी+ रक्तदान किया।राजेन्दर सिंग,चिनेश्वर, विनोद नाग, एवं रुखसार ने अपना प्रथम रक्तदान कर महिलायों को रक्तदान करने का प्रेरणादायक मिसाल दिया,रक्तदाताओं ने अपने दिन को विशेष बनाने के लिए स्मृति हो या स्वास्थ लाभ या कुछ खास उद्देश्य के साथ इस शिविर में विशेष योगदान देते हुए सेवा भाव से अपना रक्त दान किया ताकि किसी जरूरमंद को समय पर रक्त मिल जाए और मरीज नया जीवन यापन कर सके।
जिला अस्पताल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को डॉ.एम.के.सूर्यवंसी (सिविल सर्जन) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ.सुधांशु गुप्ता (पैथोलोजिस्ट) ने जानकारी देते हुए बताया की शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा है, जो भी अधिकारी कर्मचारी रक्तदान करने के इक्छुक हैं उन्हें एक दिन आराम करने के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा दी गयी है उन्हें प्रमाणपत्र एवं अवकाश आवेदन के साथ संलग्न कर अपने विभाग में देकर रक्तदान करने से उनका एक दिवसीय वेतन नही रुकेगा यदि नियमतः आवेदन के साथ रक्तदान में सहयोक देते है । रक्तदान शिविर में किरण मंडल(लेब टेक्नीशियन) लेब स्टाफ एवं करुणा फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही व रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बार के बस्तर दौरे में विकास की बरसात के साथ खेल ही नहीं राजनीति के खेल में भी निराले अंदाज पेश किए। भूपेश बघेल के सियासी तरकश में तीर की कभी कोई कमी पहले भी नहीं थी। अपने जुझारू नेतृत्व में बस्तर से भाजपा का पूरा सफाया कर चुके मुख्यमंत्री अब दो मोर्चों पर एक साथ सक्रिय हैं। एक लक्ष्य है, बस्तर का सम्पूर्ण विकास, दूसरा काम है, विकास विरोधियों की अक्ल ठिकाने लगाना। राजनीतिक विरोधी दल के नेता तो ठीक, अपने राजनीतिक घराने के नेताओं को भी वे विकास के मामले में रोड़ा अटकाने की छूट नहीं देते। यहां अपने पराए का कोई भेद नहीं। जो विकास में भागीदार बनकर सामने आए, उसका स्वागत है और जो विकास के काम पर आपत्ति जताए, उसे खरा जवाब देने में कोई संकोच नहीं। हो भी क्यों?
भूपेश बघेल ने संगठन के मुखिया के रूप में बस्तर का भरोसा जिस विकास के नाम पर जीता, उसे क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी ही। अब बोधघाट परियोजना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने सवाल खड़े किए तो सीएम बघेल ने कह दिया कि इस परियोजना से सिंचाई होगी तो सभी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति नेताम जी जैसी हो जाएगी। इशारा साफ है कि नेताम को नेतागिरी के चक्कर में गरीब आदिवासियों के हित की योजना पर सवाल खड़े नहीं करना चाहिए। भूपेश बघेल ने यह भी कह दिया कि नेताम जी अपनी पारी खेल चुके हैं अब उन्हें दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने देना चाहिए। इस तरह भूपेश बघेल ने नेताम को इशारों इशारों में यह भी समझा दिया है कि अब वे सियासत के मैदान से बाहर हैं। राजनीति का फटाफट क्रिकेट सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बैंजाम खेलेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से ये दोनों नेता बस्तर के हित की योजनाओं को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। रही बात वरिष्ठ नेता नेताम जी की तो उन्हें भी यह समझना चाहिए कि गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा… हाफ़िज़ खुदा तुम्हारा!
दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार ट्रक का कहर फिर बरपा, पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था मृतक विवाहित था एवं डेढ़ वर्ष का बालक था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया
जाता था | घटना के पश्चात् मृतक के परिवार का जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर द्वारा 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया | सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक कच्चे माइंस क्षेत्र की थी | वार्डवासियों में भारी आक्रोश के चलते चक्का जाम करने की सम्भावना बताई जा रही है |
कांकेर। एनएच 30 पर माकड़ी के पास बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई है, हादसे में 9 यात्री घायल हुए है, जिसमे 4 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम कार्यक्रम में जा रही वाहनों को साइड देते समय यह हादसा हुआ । बस के सामने चल रही ट्रक के चालक ने सामने से आ रही वाहनों को साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया और जिससे ट्रक के पीछे चल रही बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में
हादसे में 9 यात्री घायल 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसमे बस के परिचालक भी शामिल है और परिचालक समेत 3 लोगो का पैर फ्रेक्चर हुआ है। सीएम के कार्यक्रम कारण वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी जिसके कारण 108 संजीवनी समय पर घटना स्थल नहीं पहुँच सकी जिसके कारण पहले गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस द्वारा अन्य वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
बीएसपी के बंधक खदान समूह, राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों से ठेका पद्धति से ओवर बर्डन हटाने का मामला अब संभवतः समाप्त हो जावेगा एवं आने वाले समय में उक्तकार्य निर्विघ्न रूप से चलेगा जिससे इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एमपीसिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के एस.ओ नंबर 4070 दिनांक 15.12.79 के अनुसार देश के किसी भी लौह अयस्क खदान में ओवर बर्डन हटाने का कार्य
ठेका पद्धति से नहीं कराया जा सकता है। अगर किसी कारणवश ऐसा करना अपरिहार्य होता है तो इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट लेबर सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड (सीएलसीएबी) से अनुमति लेना आवश्यक है। इस तारतम्य में वर्ष 2018 में बीएसपी प्रबंधन द्वारा एक्सेम्पशन अनुमति हेतु आवेदन दिया गया था जिसके उपरांत दिनांक 18.12.2019 को बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव सुरभि एवं बोर्ड सदस्य रामेन्द्र सिंह ने राजहरा प्रवास करते हुए स्थिति की वास्तविक जानकारी ली थी एवं समस्त श्रम संगठनों के विचार भी लिए थे।
बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव के समक्ष भारतीय मजदूर संघ ने यह मांग रखी थी कि चूंकि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार उक्त कार्य विभागीय तौर पर करना है अतः संघ का स्पष्ट मानना है कि अगर उक्त कार्य ठेका पर कराया जाता है तो इस कार्य में लगे सभी ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन से अधिक वेतन दिया जावे। साथ ही नियमित कर्मी के समकक्ष चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सुविधा प्रदान की जावे। इसके अलावा इसमें होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु कड़े प्रावधान भी किये जावें। किन्तु किसी कारणवश बोर्ड द्वारा इस कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने में देरी हुई जिसके कारण ठेकेदार कंपनी टीएमसी को लेबर लइसेंस रिन्यूअल में दिक्कत का सामना करना पड़ा और उसके द्वारा
बिना उचित परमिशन के दिनांक 31.01.2021 के बाद कार्य करने में असमर्थता जताई गयी। बीएसपी के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता के राजहरा प्रवास के दौरान इस सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए एटक के अध्यक्ष कवलजीत सिंह मान ने स्पष्ट कहा था कि उक्त कार्य ठेका पद्धति से बंद करते हुए विभागीय तौर पर कराया जावे। एटक के अध्यक्ष के इस बयान से यह साफ हो जाता है कि उन्हें ठेका श्रमिकों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। जबकि इस सम्बन्ध में संघ का स्पष्ट मत था कि एक्सेम्पशन अनुमति में हो रहे देरी के लिए सेल प्रबंधन जिम्मेदार है और सेल प्रबंधन के उदासीनता के वजह से मामला अब तक लटका हुआ है। एटक के ठेका श्रमिक विरोधी नियत देखने के बाद भारतीय मजदूर संघ ने बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव सुरभि से चर्चा की एवं जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक करते हुए बीएसपी द्वारा दिए गए एक्सेम्पंशन अनुमति के आवेदन पर करवाई करने हेतु निवेदन किया जिसपर अध्यक्ष महोदय ने जल्द से जल्द सकारात्मक करवाई करने की बात कहते हुए जनवरी 2021 के अंत तक मामले के सकारात्मक निपटारे की बात कही थी।
आज दिनांक 28.01.2021 को सीएलसीएबी की बैठक संपन्न हुई जिसमे सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के एक्सेम्पशन आवेदन को सशर्त अनुमति प्रदान करने पर सहमति बन गयी है। बोर्ड ने भा.म.सं. द्वारा कर्मियों को केंद्र सरकार द्वारा तय वेतनमान से अधिक वेतन देने की मांग मानते हुए सेल के समक्ष यह शर्त रखी है कि सेल प्रबंधन द्वारा इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों को हाई पावर कमिटी द्वारा तय किये गए वेतन देगा जो कि संभवतः केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान से अधिक होगा। साथ ही इस कार्य में कार्यरत ठेका श्रमिकों को समुचित मेडिकल/आवास सुविधा भी मुहैया कराई जावेगी। बोर्ड की इस बैठक में सेल के तरफ से उपस्थित सदस्य ने बोर्ड की शर्त मानने की बात कही जिसके उपरांत बोर्ड सैद्धांतिक तौर पर एक्सेम्पशन अनुमति देने हेतु तैयार हो गया है। शीघ्र ही बोर्ड अपने शर्तों से सेल प्रबंधन को लिखित रूप से अवगत कराएगा जिसे सेल प्रबंधन द्वारा मान लेने के उपरान्त बोर्ड द्वारा एक्सेम्पशन अनुमति प्रदान कर दी जावेगी। इस अनुमति के लिए खदान मजदूर संघ भिलाई द्वारा भारतीय मजदूर संघ के जिला/प्रदेश/केंद्रीय पदाधिकारियों को कोटिश धन्यवाद जिन्होंने स्थानीय इकाई के श्रमिक हितार्थ की गयी मांगों को पूरजोर तरीके से बोर्ड के समक्ष रखते हुए बोर्ड से इसे मंजूरी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में एमपीसिंह ने आशा व्यक्त की कि सेल प्रबंधन द्वारा भी इस बैठक में लिए गए निर्णय पर जल्द से जल्द सहमति दे दी जावेगी जिससे उक्त कार्य पुनः निर्विवाद रूप से शुरू हो जावेगा और इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों का भविष्य अंधकारमय होने से बच जावेगा।
जगदलपुर – 24 जनवरी की रात बिनाका मॉल में 2,98,811/-रूपये की हुई थी चोरी बिनाका मॉल की सुरक्षा हेतु जय बालाजी सिक्युरिटी सर्विस को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी मुख्य आरोपी नंदकिशोर बघेल प्लेसमेंट एजेंसी का पूर्व में गार्ड रह चुका है मुख्य आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी के सुरक्षा संबंधी व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ा था जिसके माध्यम से गतिविधियों की जानकारी आरोपी को मिलती थी। आरोपियों से 2,71,900/-रूपये बरामद किया गया |
दिनांक 24 एवं 25 जनवरी के दरम्यानी रात बिनाका मॉल में हुये चोरी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 24 एवं 25 जनवरी के रात बिनाका मॉल स्थित रिलायस ट्रेड्स नामक संगठन के कैश काउण्टर से 2,98,811/-रूपये चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर चोरी का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दौरान विवेचना के मामले के संदेही नंदकिशोर बघेल, राजेश कश्यप, एवं प्रभुनाथ कश्यप से संदेह के आधार पर हिरासत में
लेकर पुछताछ किया गया जिस पर तीनों के द्वारा दिनांक 24, 25 मे दरम्यानी रात उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किये और संदेही नंदकिशोर बघेल जो बिनाका मॉल में सुरक्षा हेतु नियुक्त जय बालाजी सिक्युरिटी सर्विस का गार्ड था जो पिछले एक साल से नौकरी छोड़ दिया है किंतु बिनाका मॉल के सुरक्षा में लगे प्लेसमेंट एजेंसी के व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ा था और मॉल के गतिविधियों की जानकारी उसे मिलते रहती थी जिसने घटना को कारित करने के उद्देश्य से अपने साथी राजेश कश्यप और प्रभुनाथ कश्यप को बिनाका मॉल के पास बुलाया और खुद नंदकिशोर बघेल मॉल के एमरजेंसी एग्जीट के रास्ते से अंदर जाकर रिलायंस ट्रेड्स के कार्यालय में जाकर लॉकर के चाबी के माध्यम से लॉकर खोलकर चोरी कर लेना तत्पश्चात अन्य आरोपी राजेश कश्यप व प्रमनाथ कश्यप के साथ मौके से फरार होकर बीजापुर की ओर भाग जाना बताया। मामले में आरोपियों के कब्जे से कुल 2,71,900/-रूपये बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले को सुलझाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000/-रूपये नगद ईनाम भी दिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-उनि0 पीयूष बघेल, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्रआर0 चोवादास गेंदले एवं आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, लंबोदर मौर्य ।
स्थानीय साहू सदन के प्रांगण में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ एवम कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ,श्रीमती संगीता साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 02 नगर पंचायत चिखलाकसा ,श्री मोहनलाल साहू ,श्री लैलन कुमार साहू पूर्व अध्यक्षगण तहसील साहू संघ थे।सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।श्रीमती सत्या साहू प्रचार सचिव जिला साहू संघ बालोद ,श्रीमती चंपा साहू कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ,श्रीमती राधा साहू उपाध्यक्ष ,श्री रूपलाल साहू जिला प्रतिनिधि एवम श्रीमती चम्पादेवी साहू सहसचिव महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ भी मंचस्थ थे।
श्रीमती प्रमिला पारकर, श्रीमती संगीता साहू ,श्री मोहनलाल साहू,श्री लैलन कुमार साहू,श्री श्यामलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवम सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सभी सामाजिक सदस्यों एवम नगरवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुये कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहू सदन में ऊपरी तल पर अतिरिक्त कमरा निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।समाज मे मृत्यु भोज को सादा ही करावें एवम वर -वधु की सगाई का पंजीयन जरूर करवायें।जिला साहू संघ बालोद द्वारा प्रस्तावित भव्य भवन निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए सभी सामाजिक सदस्यों को खुले मन से समाज के नव निर्माण में बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने निवेदन किया एवम आगामी 31 जनवरी को बालोद के गंजपारा स्थित महादेव भवन में जिला साहू संघ बालोद द्वारा श्रद्धेय ताराचंद साहू जी की जयंती के अवसर पर कर्मचारी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन में समाज के समस्त कर्मचारियों,पदाधिकारियों व सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करने आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम साहू सचिव तथा आभार प्रदर्शन श्री गोविंद साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में हरख राम साहू ,किशोर साहू ,इंद्रकुमार साहू,शीतल साहू,रेखुराम साहू,राजकुमार साहू, बसन्त साहू,इंद्रजीत साहू,कपिल साहू,जीतराम साहू,जीवन साहू,,खूबलाल साहू,गजेंद्र साहू, मनाराम साहू,रमेश्वर कुमार साहू, आसकरण साहू,धनराज साहू,भोज राम साहू , नवीन, , ऋषभ,अतुल ,रामहु साहू,,देवेंद्र साहू,अनेक साहू,कमल साहू बेदूराम साहू,रवि साहू, श्रीमती वीणा साहू ,श्रीमती द्रोपती साहू,श्रीमती विमलासाहू, श्रीमती माया साहू ,श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती भूमिका साहू ,श्रीमती मंजू साहू ,श्रीमती नोमेश्वरी साहू,श्रीमती आशा साहू, श्रीमती राधिका साहू,श्रीमती निर्मला गोपी साहू,श्रीमती उषा साहू,श्रीमती विमला साहू,श्रीमती कुंती साहू,बुधनतीन साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।
बालोद – दिनांक 25.01.2021 को ग्राम चिरईगोड़ी खार में करहीभदर सरपंच ओंकार साहू की हत्या की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा थाना बालोद पुलिस स्टाफ के साथ रवाना होकर घटना स्थल ग्राम चिरईगोडी खार में केनाल से लगभग 150 मीटर की दूरी, मृतक के हाल ही में खरीदे गये खेत पहुचे। जहां देखा गया कि आरोपी अशोक कुमार साहू पिता कामता साहू, के टैक्टर तथा पीछे लगे हुए दतारी के बीच ट्रैक्टर के पीछे पहिया के पास मृतक का शव खेत में धसा हुआ था उसके शरीर का मात्र पैर , कुल्हे तथा सिर का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था जबकि बाकि हिस्सा पूरी तरह गिली मिटटी में नीचे धसा हुआ था। शव को ग्रामीणो की सहायता से खेत के गीली मिटटी से बाहर निकाला गया। शव को देखने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ग्राम करहीभदर सरपंच ओंकार साहू की हत्या कर उसे खेत की गीली मिटटी में दबा दिया गया है तथा टैªक्टर को रिवर्स कर उसके पिछले हिस्से को चढा कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है।
मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन कायमी कर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही के बाद प्रार्थी पुरानिक राम साहू पिता आत्माराम साहू, 56 वर्ष सा. ग्राम करहीभदर की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि. का देहाती नालसी दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक के द्वारा हरिशचंद की भाभी नूतन साहू से लगभग 04-05 माह पूर्व खेत को मृतक ओंकार साहू के द्वारा खरीदे जाने के कारण हरिशचंद साहू के परिवार एवं ओंकार साहू का अक्सर वाद-विवाद होते रहता था। दिनांक 25.01.2021 को मृतक ओंकार साहू अपने गांव के एक अन्य लड़के के साथ चिरईगोड़ी अपने खेत को देखने आया था, उसी समय वहां अशोक साहू भी उसी खेत में बुआई करने आ गया, जिस पर दोनों के मध्य वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया, इसी दौरान वहां पर अशोक साहू के अन्य परिजन हरिशचंद साहू, नेमीचंद साहू उर्फ नवीन साहू , हेमन्त साहू, कामता साहू, ईश्वरी साहू , सरस्वती साहू भी वहां आ गये, और ओंकार साहू हमारे जमीन पर कब्जा कर लिया है, हमेशा लड़ाई झगड़ा करता है कहते हुए सभी मिलकर बांस के डण्डा, लकड़ी के डण्डा, एक लोहे के पाना और एक रापा (फावड़ा) से मार कर ओंकार साहू की हत्या कर दिये।
आरोपीगण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद के सतत् मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के मात्र 06 घंटे के भीतर अपराध में शामिल सभी 07 संदेहियो को पकड़कर थाना लाया गया। सभी आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। आरोपियों से हत्या मंे प्रयोग किए गए बांस के डण्डा, लकड़ी के डण्डा, एक लोहे के पाना और एक रापा (फावड़ा) तथा घटनास्थल में आने एवं घटना के बाद जाने के लिए प्रयोग किए गए 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है। घटना स्थल से आरोपी के मैसी फर्ग्युशन टैªक्टर तथा मृतक के होण्डा साईन मोटर सायकल को भी जप्त किया गया। प्रकरण में 07 आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 26.01.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपीगण
उक्त नृशंस हत्या की गुत्थी को सुलझाने व आरोपीगण के त्वरित गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डे, सउनि. कांताराम घिलेन्द्र, सउनि बीजू डेनियल, प्रधान आर. 131 नर्मदा कोठारी ,आर. 1732 योगेश सिन्हा, 563 भोपसिंह साहू, 115 सुनील नेताम, 162 वेदप्रकाश साहू, 215 पुरूषोत्तम यादव, 270 रवि बंजारे व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
नाम अभियुक्तगण:- 01. अशोक कुमार साहू पिता कामता साहू, 37 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
02. हरिशचंद साहू पिता स्व. पंचम साहू, 53 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
03. नेमीचंद साहू उर्फ नवीन साहू पिता हरिशचंद साहू, 25 वर्ष सा.
चिरईगोड़ी, थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
04. हेमन्त कुमार साहू पिता स्व. गुहाराम साहू, 41 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
05. कामता साहू पिता स्व. पंचम साहू, 61 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
06. ईश्वरी साहू पति अशोक कुमार साहू, 30 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
07. सरस्वती साहू पति हेमन्त कुमार साहू, 39 वर्ष सा. चिरईगोड़ी
जैन सोशल ग्रुप दल्ली राजहरा द्वारा तीन दिवसीय 24,25,26 जनवरी को जैन स्पोर्ट्स मीट 2021 राजहरा क्लब में कराया गया जिसमें जैन समाज के बच्चों की प्रतिभा को और अधिक उभारने के लिए बहुत सारे प्रतियोगिता जैसे,जलेबी दौड़,बोरा दौड़,मिक्स एंड मैच,पहचान कौन,म्यूजिकल चेयर,बैडमिंटन , कैरम ,शतरंज ,डांस आदि प्रतियोगिता 3 वर्गों में रखी गई थी ।जिसमे समाज के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया ।
जिसका समापन समारोह 26 जनवरी की शाम को जैन दादाबाड़ी में सम्पन्न हुआ ।जिसमे समाज के सभी गणमान्य नागरिक ,महिलाऐ, बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए एवं सफल आयोजन के लिए ग्रुप के सदस्यों को बधाई दिए। सभी बच्चों को प्रथम,दिव्तीय, एवं तृतीय पुरूस्कार दिया गया।जिसमें पूर्णिमा मैडम,दीप्ती मैडम,बादल सर,रुनादास मैडम,एवं सविता
धनविजय मैडम जज के रूप में उपस्थित थे। ग्रुप के सदस्य श्रद्धा बम्ब,गोल्डी संचेती,स्वेता ढ़ेलडिया,ललिता लोढ़ा,रुचिका पारख, चांदनी चोपड़ा,रक्षा चोपड़ा,रक्षा बांठिया,साक्षी चोपड़ा,विजेता छाजेड़, सरिता बोथरा,अन्नू छाजेड़,रीमा संचेती,मणि चौरड़िया,ईशा छाजेड़ आदि सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीगुहान ग्राम के गौठान परिषर में बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए बाल वाटिका “मोर घर बुंदिया” का लोकार्पण किया। गौठान में बनाये गए बाल वाटिका में ग्रामीण बच्चो एवं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों में कार्य करने वाली महिलाओं के बच्चें मनोरंजन कर पाएंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान में राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए स्टाल में शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सीता फल से निर्मित रबड़ी एवं आइसक्रीम का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सीता फल से निर्मित रबड़ी एवं आइसक्रीम की तारीफ की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर गौठान के तालाब में पिचिंग कार्य, स्व सहायता समूह के लिए भवन, सीसी सड़क निर्माण की घोषणा की है। साथ ही देवगुड़ी के लिए 5 लाख रुपये की भी घोषणा की है।