City Media - Page 1660 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1660

शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

0

डौंडी –  ग्राम ठेमाबुजुर्ग में शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 20 जनवरी को हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया जायेगा । अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष भगवान सिंह रावटे करेंगे। भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनका आगमन इस ग्राम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

में होगा। सीएम भूपेश का आगमन 20 जनवरी को दोपहर 1 बजे होगा। सीएम का हेलिकॉप्टर ठेमाबुज़ुर्ग की धरती पर उतरते ही सबसे पहले भूपेश बघेल ग्राम के बरगहियाँ माँ दंतेश्वरी मंदिर में पहुँच दंतेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जिसके पश्चात उनका कार्यक्रम स्थल में बने विशालकाय मंच पर आगमन होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। वही सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। विशालकाय मंच डोम का निर्माण किया जा रहा हैं। आयोजित कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा समाज और क्षेत्र के लोगो के आने की संभावना हैं। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर हैलीपेड बनाया गया हैं। आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

स्थानीय विधायक व महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़ियाँ, पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, कांकेर लोस सांसद मोहन मंडावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिलाओं से की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – राजस्व विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दो महिलाओं से 2 लाख से अधिक की राशि गबन करने का मामला आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के ग्राम बगदई थाना गुरूर क्षेत्र का है जिसमे 02 महिलाओं ने शासकीय नौकरी के एवज में भिलाई निवासी प्रमोद पाण्डेय पिता स्व0 सरबजीत पाण्डेय को 2,30,000 रुपये दे दिए गए थे और जब काफी दिन बीत गए और नौकरी नहीं लगी तो प्रमोद पाण्डेय पर महिलाओं ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि यदि नौकरी नहीं लगवा सकते तो हमारे रुपये वापस कर दो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

और बाद में प्रमोद पाण्डेय द्वारा घुमावदार बाते व टाल मटोल किया जाने लगा और जब महिलाओं को समझ में आ गया कि ये व्यक्ति रुपये ऐसे नहीं देगा तो उन्होंने दिनांक 21 नवम्बर 2020 को गुरुर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया | पुलिस ने भी मामले को देखते हुए प्रमोद पाण्डेय के खिलाफ 464/2020 धारा 420 मामला दर्ज कर महिलाओं द्वारा दिए गए नंबर पर जब आरोपी को कॉल किया गया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला | उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर को भी लगाया गया और आरोपी के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस को भी तैनात कर दिया गया और जैसे ही आरोपी की भनक लगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आरोपी के बारे में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है इस प्रकार का कृत्य उसने पहले भी किया है जिला जशपुर में भी 4 लाख की धोखाधड़ी की गई थी | आरोपी मूलतः प्रमोद पाण्डेय पिता स्व० सरबजीत पाण्डेय उम्र 48 वर्ष निवासी लोटस 375, तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी भिलाई, जिला दुर्ग (छ0ग0) का है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक भुजबल साहू, आरक्षक 53 शेर अली, आरक्षक 373 पूनमचंद खरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png


बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का कोलचुर सिवनागुड़ा में बैठक

0

जगदलपुर –आज दिनांक 17. 1 .2021 को बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का विशेष बैठक ग्राम कोलचूर शिवनागुड़ा में गंगादई चारचवरासीन माता मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष श्री कवल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उन्होंने बताया कि विगत वर्ष समाज द्वारा चलाए जा रहे जनगणना कोरोना के कारण स्थगित हुआ था जिसे नए वर्ष में शीघ्र ही पूर्ण करना है एवं ग्रामीण संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव गांव बैठक कर ग्राम प्रमुख चुनकर नए जिम्मेदारी देने की बात कही इस अभियान को सभी ने जिम्मेदारी के साथ करने की हामी भरी आज के बैठक में श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर को जिला संगठन मंत्री के पद पर एवं श्री खेलेन्द सिहं ठाकुर को ग्राम प्रमुख मनोनीत किया गया । इस अवसर पर संभागीय उप संरक्षक श्री मंगल सिंह ठाकुर, , जिला संरक्षक श्री शंकर सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष श्री मनाराम बंशीराम ठाकुर समाज सदस्य बालसिंह ठाकुर मंगलसिह महादेव खेमसिहं मुरलीसिह इंदरसिहं हिरासिह॔ इंदुसिह जयसिंह मंगतूराम रूपसिंह रोमनाथ धनीराम चेरंगू कमलोचन नाईक डहरसिहं पाईक क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी श्री रतीराम ठाकुर आदि की उपस्थिति रहे।

सरकार के अभियान में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा यातायात सुरक्षा माह विवादों के घेरे में

0

जगदलपुर। यातायात सुरक्षा माह का आगाज आज से हो गया है किंतु इसके साथ ही एक विवाद ने भी जन्म ले लिया है कि सरकार के इतने बड़े अभियान में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बगैर कार्यक्रम का उद्घाटन हो गया जिसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा भाजपाईयों को सिर में बिठाया जा रहा है जिससे कभी भी विवाद बढ़ सकती है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और इसके विपरित यातायात पुलिस प्रभारी कौशलेंद्र देवांगन का रवैया हैरान करने वाला है।
यातायात सड़क सुरक्षा माह लगभग तीस दिनों तक चलेगा जिसके तहत् पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर कोतवाली थाने के सामने शामियाना तानकर यह अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें यातायात पुलिस ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित धर्मपाल सैनी को आमंत्रित किया वह तो ठीक है किंतु विधायक, महापौर व सभापति सहित निर्वाचित पार्षदों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया जोकि विचारणीय प्रश्न है? वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े नेता अनिल व अन्य लोगों को आमंत्रित कर एक तरह से कांग्रेसी नेताओं की उपेक्षा की खासकर जनप्रतिनिधियों की। कुल मिलाकर सरकारी आयोजनों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर यातायात पुलिस ने हंगामा बरपाने का कार्य किया है।

ग्राम केशरपाल में युवोदय कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने निकाला सुपोषण रैली।

0

युवोदय कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने “दू पईडील सुपोषण सुपोषण बर” कार्यक्रम में नारे के साथ गाँव मे जगरुक्त रैली निकाला तथा नारे के माध्यम से कुपोषण से बचने व सुपोषण आहार का सेवन करने की बात कही साथ ही सभी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाओं ने सुपोषण आहार लेने का शकल्प भी लिया।

तथा इस कार्यक्रम में गाँव के वॉलिंटियर्स युवोदय कार्यकर्ता नीलेश भारती, थबन कश्यप, खेमबति कश्यप,नवीन ध्रुव, हेमराज कश्यप,जनपद सदस्य-सावित्री यादव, ग्राम सरपंच रामदेव कश्यप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सुनीता सेठिया डिलेश्वरी ध्रुव, सुनीता पटेल, जया कश्यप,कामेश्वरी, गजेन्द्री,मुक्ता कश्यप, जानकी बघेल, मितानिनकार्यकर्ता -निलेन्द्री, पार्वती, सुकमती, दयमती, धनमती बिहान समूह के कार्यकर्ता-चेतमनी, सुमनी,फुलमनी, अनिता, पदमनी व गाँव के युवा साथी उपस्थित थे।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – दिनांक 16.01.2021 को मोबाईल के जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कोटपाड ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति बिना नंम्बर टीवीएस स्र्पोट्स मोटर सायकल से अपने पास रखे स्लेटी बैग में गांजा रखकर जगदलपुर होते रायपुर जाने वाले है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखार के बताये अनुसार स्थान आमागुडा चौक सोढी पेट्रोल पंप के पास जगदलपुर पहुंचा, जहाँ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनो को रोखकर चेकिग के दौरान एक काला रंग का मोटर सायकल आता दिखा, जिसे रोककर तस्दीक किया गया। जिसे पुछताछ करने पर अपना 1 नाम राजेन्द्र सिह नायक पिता स्व.वाल किशन नायक उम्र 52 साल जाति बंजारा नि0 जैतपुर डेरा बंजारा थाना फफूद जिला औरैया (उ0प्र0) 2 राकेश सिह नायक पिता स्व. बाल किशन नायक उम्र 52 साल जाति बंजारा नि0 किशनपुर थाना सौरिख जिला कन्नीज(उ0प्र0) का रहने वाला बताये। जिसमें मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाशी पश्चात छिपाकर रखे दोनो संदेहियों के कब्जे से स्लेटी हरा रंग के पीटू बैग में भरे कुल 10.400 किलोग्राम कीमती-52.000/-रूपये एवं बिना नंम्बर टीवीएस स्पोट्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 1490/-रूपया को आरोपीयो राजेन्द्र सिह नायक, राकेश सिंह नायक के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपीयों का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 23/2020 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के वाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू ,उनि0 होरीलाल नाविक हमराह स्टाफ प्र0आरक्षक क्रमांक 1281 चोवादास गेंदले,आर030 31 सोमा कवासी,आर0क0 807 वेद प्रकाश देशमुख,आर0क0 1103 रामसिह कश्यप, आर0क0 1150 वीरेन्द्र साहु सहा0आर0क0 5436 वीरेन्द्र पाण्डे के टीम द्वारा कार्यवाही की गई |

बीएसपी के तोड़ू दस्ते से बी एम एस ने अपने को किया अलग

0

खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने नगर प्रशासक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर खदान मजदूर संघ राजहरा शाखा के नामित सदस्यों के अलग होने की जानकारी दी। आगे महामंत्री एम पी सिंग ने कहा कि राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता से खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा द्वारा नामित व्यक्तियों को संघ द्वारा हटा लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

महामंत्री ने आगे कहा कि राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता में प्रबंधन के कहने पर संघ द्वारा दो सदस्यों को नामित किया गया था। उक्त नामित सदस्यों द्वारा संघ को यह जानकारी मिली है कि प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता द्वारा किये जा रहे कार्यों की किसी भी तरह की जानकारी संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को नहीं दी जाती है। संघ को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

भी उक्त दस्ते द्वारा की जाने वाले किसी भी कार्य की जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसे में संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को इस तोड़ू फोड़ू दस्ते में रखने का कोई औचित्य संघ को नहीं दीखता है। अतएव संध इस तोडू फोडू दस्ते हेतु दिये गये नामित अपने दोनों सदस्यों सर्वश्री O.P Soni एवं Vinod Kumar Arde का नाम इस तोड़-फोड़, दस्ते से वापस लेता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज से संघ के उक्त दोनों सदस्यों का तोडू-फोडू दस्ते के किसी भी कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। और तोड़ू फोड़ू दस्ते द्वारा किये जा रहे तोड़ फोड़ पर संघ का किसी भी तरह का लेना देना नहीं है। संघ का मानना है कि राजहरा खदान समूह द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ में शासन प्रशासन के गाइडलाइन का पालन होना चाहिए और बिना किसी विभागीय नोटिस और सूचना के किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। क्योंकि पुरा राजहरा नगर ही बीएसपी और रेलवे की जमीन पर बसा हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय जी की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी द्वारा बालोद जिले से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री मान. पवन साहू जी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. तोमन साहू जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मान. चेमन देशमुख जी, मान नागेन्द्र चौधरी जी, मान. पुष्पेन्द्र चन्द्राकर जी एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मान. सोमेश साहू जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राम भक्त श्री गुहा निषादराज जयंती निषाद समाज के द्वारा शोभायात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, भव्य समारोह में सांसद हुए शामिल

0

दल्लीराजहरा/चिखली – राम भक्त श्री गुहा निषादराज जयंती निषाद समाज के द्वारा शोभायात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस भव्य समारोह में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी जी भी शामिल हुए | इस मौके पर 32 गाँव के निषाद समाज के जनमानस के साथ साथ आस पास के ग्रामीणजनों व अन्य समाज के लोगों की भी काफी संख्या में उपस्थिति रही

। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि माननीय श्री मोहन मण्डावी जी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमलाल निषाद जी ने की । माननीय श्री मोहन

मण्डावी जी ने अपने उद्बोधन में निषादराज की बखान करते हुए कहा कि जैसे श्रीराम चंद्र जी को केवट ने गंगा पार लगाया उसी प्रकार आप लोगो ने भी मुझे सांसद बनाकर सेवा का मौका दिया उसके लिए आप सभी का धन्यवाद ।

उन्होंने निषादराज जी की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम जी कृपा आप सभी पर बना रहे और आपका समाज निरंतर तरक्की करें । उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष झा जी, तिलक निषाद जी प्रांतीय सचिव निषाद समाज, शशीकांत निषाद जी राष्ट्रीय सचिव मछुवारा संघ, किशोर ठाकुर जी जनपद सदस्य, अब्दुल लतीफ जी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

समाजसेवी दल्लीराजहरा, अहिल्या रावटे जी सरपंच ग्रामपंचायत चिखली अन्य सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । समापन समारोह के मुख्यअतिथि श्री डोमेन्द्र भेड़िया जी, पूर्व विधायक डौंडीलोहारा, अध्यक्षता श्री तीरथ निषाद जी ने की । कार्यक्रम में विशेष अतिथि

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

के रूप में विराजमान थे माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही व संसदीय सचिव छ ग शासन, श्री मिथलेश नुरूटी जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद, श्री पुनीत सेन जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी, श्रीमती टेमिन निषाद जी जनपद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राम मंदिर निर्माण को लेकर दल्ली राजहरा में राम निर्माण समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई

0

राम मंदिर निर्माण को लेकर दल्ली राजहरा में राम निर्माण समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा चिकला कसा से शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर पर पाटेश्वर धाम के संत बाबा बालक नाथ जीके उद्बोधन के पश्चात हनुमान मंदिर में आरती के

पश्चात संपन्न हुई शोभायात्रा में चिखला कसा एवं दल्ली राजहरा से सैकड़ों राम भक्त महिलाएं एवं पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए रैली मैं राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण के लिए निवेदन किया गया एवं प्रत्येक घर से राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि एकत्र करने हेतु इस रैली का आयोजन किया गया था जिसमें Rs 10 से लेकर अपनी यथाशक्ति अधिकतम राशि समर्पण हेतु निवेदन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS