City Media - Page 1000 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1000

विश्व हिंदू परिषद के दायित्व वान पदाधिकारियों के द्वारा नगर की समस्या का निराकरण हेतु सीएम भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के तहत मुलाकात की

0

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में नगर की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य भूपेश बघेल से मुलाकात कर नगर की समस्या को उनके समक्ष रखा जिसमें परिषद की जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग बजरंग दल संयोजक शशांक तिवारी मातृ शक्ति की बहने और युवा साथी मौजूद रहे
सीएम भूपेश बघेल के समक्ष इस मांगे रखी गई ।

1 दल्ली राजहरा उप जिला तहसील का दर्जा व जिले के नाम संयुक्त जिला बालोद दल्ली राजरा किया जाए
2 दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अविलंब की जाए
3 यूपी एस सी एवं पी एस सी परीक्षा की तैयारी हेतु खनिज न्याय मध्य फ्री कोचिंग व लाइब्रेरी की स्थापना की जाए
4 घायलों के इलाज हेतु सर्व सुविधा युक्त ड्रामा सेंटर व ब्लड बैंक की स्थापना की जाए
5 दल्ली राजहरा में बसे समस्त वार्डों एक से 27 तक निवासियों को निशुल्क पट्टा प्रदान किया जाए तथा सभी वार्ड के निवासियों को पीएम आवास प्रदान किया जाए
6 नगर के सभी 64 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन व भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की जाए
7 दल्ली राजहरा नगर में गौठान का निर्माण कराया जाए
8 दल्ली राजहरा से राजनांदगांव तक रेल लाइन का निर्माण कराया जाए
9 स्थानीय रेलवे स्टेशन में प्रतीक्षालय सीसीटीवी कैमरा व यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाए
10 कौशल विकास केंद्र की स्थापना हो
11 बीपीएल व निर्धन परिवारों को शादी मृत्यु व जन्म के समय ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
12 सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में राज रा के सभी परिवारों व उसके लगे गांव के परिवार को खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से उपचार का लाभ मिले
13 खनिज न्याय मद की राशि का 50% राशि राज राखी नगर के विकास पर खर्च किया जाए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़

0


हास परिहास के बीच क्षणिक विरोधाभास के हालात बनेे-दिखा सीएम भूपेश बघेल के विनोदी स्वभाव का नजारा भी
दल्लीराजहरा. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दल्लीराजहरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकताओं और व्यापारियों ने भव्य स्वागत | व्यापारियों द्वारा बनाए गए मंच के पास क्षणिक विरोधाभास के साथ ही हास परिहास और श्री बघेल के विनोदी स्वभाव का नजारा भी देखने को मिला.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को बालोद जिले में बेहद व्यस्त कार्यक्रम था. गुंडारदेही, मालीघोरी और कुसुमकसा का कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल अंतिम पड़ाव में दल्ली राजहरा पहुंचे. भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम थोड़ी देरी से प्रारम्भ हुआ| यहां पहले मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ. इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के बीच मुख्यमंत्री का भव्य किया गया | रोड शो के दौरान दल्लीराजहरा व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु मंच बनाया था.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीएम के काफिले के मंच के पास पहुंचने पर व्यापारियों ने बघेल से मंच पर आने का आग्रह किया. इस पर बघेल ने व्यापारियों से हंसते हुए कहा कि मेरे पास आओ यार, कभी गादी से नीचे भी उतरा करो. व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे मंच के पास ही चर्चा करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने समय कि कमी का हवाला देते हुए व्यापारियों को चर्चा हेतु रेस्ट हाउस में आने के लिए कहा. इसे लेकर क्षणिक विरोधाभास की स्थिति बन गई, लेकिन मुख्यमंत्री के विनोदी स्वभाव ने माहौल में मिठास घोल दी. बाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीयों ने व्यापारियों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने देर रात तक़ रेस्ट हाऊस में व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा भी की.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किये स्कूल की मांग -अब्दुल इब्राहिम सैय्यद

0

जन चौपाल भेट मुलाकात के प्रोग्राम में ग्राम कुसुमकसा में नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम शामिल होके इब्राहिम ने शा.उ.मा.विद्यालय चिखलाकसा में 1984 से निर्मित भवन जो आज जर जर की स्थिति में है छत का स्लेप टूट टूट के गिरने लगा है जहा आस पास के गांवों से लगभग 600 बच्चे अध्यनरत करते है नए भवन की मांग की व वार्ड 12 , 02 के 18 परिवारों को प.ह.न.-10 तहसील डोंडी जिला बालोद (छ. ग.) में स्तिथ शासकीय भूमि (मद चट्टान) खसरा न. 500 रकबा 0.12 हेक्टेयर भूमि पर 45 से 50 वर्षो से निवासरत है उन्हें राजीव आश्रय योजना के तहत अधिकार पत्र दिया जाने की मांग किये

साथ ही विधुत विभाग के संबंध में 33/11 केव्ही लाइन सिंगल फीडर होने के कारण दल्ली चिखलाकसा व आस पास के गाँव मे अधिक भार होने की इस्थिति में विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है जिसे डबल लाइन किया जाए 33 केवी लाइन वार्ड क्रमांक 3 मुक्तिधाम के ऊपर 35 मकानों के ऊपर से गया हुआ है जो भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है उसे गंभीरता से लेते हुए शिफ्टिंग किया जाये, रेलवे क्रॉसिंग के संबंध में अटल चौक से कारुटोला मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बना हुआ है किंतु बीच में रेलवे पटरी आने पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवागमन बना रहता है कई बार कई लोगों की जान जा चुकी है उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन करते हुए अंडर ब्रिज बनाने की मांग कीये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के पेपर वितरक हॉकरों के लिए सायकल की मांग की

0


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आज कुसुमकसा से दल्लीराजहरा शाम 5:30 बजे नगर आगमन हुआ रोड शो के दौरान ,नगर के संघ समाज, संस्था , संगठनों ने जगह जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया , ततपश्चात शाम 7 बजे से भेट मुलाकात कार्यक्रम स्थानीय राजहरा सिटीजन क्लब में प्रारम्भ हुआ जहाँ नगर के लगभग सभी संघ संगठन समाज के लोगों ने अपनी समस्या रख उसका निदान माँगा एवं ज्ञापन सौंपा,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया इसी करम में छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के हॉकरों क लिए सायकल की मांग की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अच्छा सुझाव है उन्होंने मुझे कलेक्टर से मिलने का आदेश दिया जिसके लिए हम सभी पत्रकार छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन की ओर से बधाई देते हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भेंट मुलाकात कार्यक्रम मालिघोरी में कलेक्टर बनने के लिए तैयारी हेतु राशि देवांगन ने मुख्यमंत्री से डौंडीलोहारा में शासकीय लाइब्रेरी की रखी मांग

0

राशि देवांगन राजेंद्र कुमार देवांगन राजापारा डौंडीलोहारा की निवासी है और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित की छात्रा है उन्होंने कहा कि डौंडी लोहारा वनांचल क्षेत्र है और बहुत से विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी, पटवारी,रेलवे यूपीएससी, बैंकिंग आदि की तैयारी कर रहे हैं हमारे अंचल में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए विकासखंड डौंडीलोहारा के समस्त विद्यार्थियों के हित में माननीय मुख्यमंत्री जी से शासकीय लाइब्रेरी की मांग राशि देवांगन ने की। और लिखित रूप से आवेदन भी संप्रेषित किया।वह स्वयं भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा लोहनगरी में पत्रकार भवन निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा । जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही दल्ली में पत्रकार भवन बनाने की बात कही। पत्र में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बालोद जिला बनने के पश्चात दल्लीराजहरा में विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है

किंतु पत्रकारों लिए अभी तक भवन की व्यवस्था नहीं हैं। हमें बैठक व कार्यक्रमों के लिए किराये पर भवन लेना पड़ता है। जिला में प्रेस कान्फ्रेंस के लिए भी किसी होटल या अनयत्र व्यवस्था पत्रकारों के लिए करना पड़ता है। पत्रकारों के बैठक व विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए एक निश्चित स्थान होना आवश्यक हो गया है।अतः दल्लीराजहरा में पत्रकार भवन की स्वीकृत प्रदान की जाये । ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेन्द्र भारद्वाज (ब्लॉक अध्यक्ष दल्लीराजहरा), मंजू शर्मा ,अजयन पिल्लै ,संतोष कोशी ,शेखर गुप्ता ,कमल शर्मा ,झुनमुन गुप्ता, राजा डहरवाल नजीम खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीटू प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात टाउनशिप में बिजली हाफ एवं नगर विकास की रखी मांग

0



आज दिनांक 19 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के राजहरा प्रवास के दौरान भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय, एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर नगर विकास से संबंधित कई मांगे रखीं एवं चर्चा की।

सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ राजहरा टाउनशिप में निवासरत लोगों को नहीं मिल रहा है। इसलिए टाउनशिप के निवासियों को भी बिजली बिल हाफ का लाभ दिया जाना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने भिलाई प्रबंधन से चर्चा कर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया । इसके अलावा यूनियन ने कहा कि राजहरा शहर में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं जैसे चिकित्सा एवं शिक्षा के अभाव में यहां की जनता बड़े शहरों की ओर पलायन कर रही है, जिसके कारण क्षेत्र की आबादी लगातार कम हो रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर को उजड़ने से बचाने के लिए दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। क्षेत्र की बेरोजगारी कम करने के लिए उद्योगों की स्थापना की योजना बनाई जाए। शहर को दुर्घटनाओं से को बचाने के लिए बाईपास रोड का निर्माण किया जाए। बालोद -दल्ली राजहरा संयुक्त जिला घोषित कर कुछ जिला कार्यालयों को दल्ली राजहरा में खोला जाए । इन सभी विषयों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं कहा कि संबंधित विषयों पर चर्चा कर सकारात्मक निर्णय किया जाएगा । सीटू की मुख्यमंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक रही । यूनियन ने दल्ली राजहरा में उनके प्रथम आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन भी किया तथा कहा कि आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी दल्ली राजहरा शहर के विकास के लिए जरूरी एवं आवश्यक कदम जरूर उठाएंगे ।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजहरा में रोड शो के दौरान जिन्दाबाद के नारे बाद मुर्दाबाद व हाय हाय के नारे लगे

0

ल्लीराजहरा – भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दल्लीराजहरा पहुचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल का कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया | भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम कुछ देरी से प्रारम्भ हुआ हैं | मुख्य मंत्री के तैये  कार्यक्रम के अनुसार रोड शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ लोकनृत्य द्वारा किया गया |

रोड शो के दौरान दल्लीराजहरा व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री स्वागत हेतु मंच का निर्माण कराया गया था | जहां पर व्यापारी संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर आने का आग्रह किया जिस पर की मुख्यमंत्री द्वारा मंच से निचे बुलाया गया एवं कहा की कभी तो गद्दी से निचे उतरा करो एवं ज्ञापन लेकर कहा की जो कहना अभी समय नहीं हैं | वहीँ आकर कहना कहकर आगे निकल गये | इस पर व्यापारीगण नाराज हो गये  सैकड़ो की संख्या में नाराज व्यापारी द्वारा मुख्यमंत्री एवं स्थानीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए एवं यह भी कहा की सैकड़ो व्यापारियों के लिये उनके पास कुछ समय भी नहीं हैं | व्यापारी द्वारा आक्रोश में अनिश्चित कालीन तक व्यसाय बंद करने एवं हाय-हाय व मुर्दाबाद का नारा लगा विरोध प्रदर्शन किया गया | इसके पश्चात प्रशासन डेमेज कट्रोल करने में जुटे हुये हैं कलेक्टर स्तर के बड़े आधिकारियों एवं व्यापारी संघ से चर्चा कर रहे हैं |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चंद घंटों पहले अ.ज.जा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

0

आज दिनांक 19.9.2022 को चिकलाकसा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी के निवास स्थल से जहां पर ठेगेस सरकार के खिलाफ अपनी निज निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन हेतु रणनीति तैयार कर रहे थे उसी दौरान ही पुलिस पेट्रोलिंग की टीम विक्रम धुर्वे जी के निवास से विक्रम ध्रुवे, मनन गुप्ता भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ सहसंयोजक दल्ली राजहरा , संजीव मानकर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा डौंडी, ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष साल्हे, अभिषेक भारद्वाज को धुर्वे के निवास स्थल से उठाकर राजहरा थाने में गिरफ्तार कर लिया गया जिस दौरान विक्रम धुर्वे जी ने कहा— भूपेश बघेल जी केवल कांग्रेसियो के मुख्यमंत्री नही है वो पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के मुख्यमंत्री है और अगर यहाँ की जनता उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहती है तो इसका अधिकार उन्हें भी मिलना चाहिये।

कुछ दिन पहले मैने अपने क्षेत्र के जनता की समस्या को अवगत कराया और मुख्यमंत्री जी को उनके कार्यो को याद दिलाया तो उन्होंने मुझे आज पुलिस थाने में मुझे और मेरे साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मेरी आवाज तो आप दबा लोगे,मगर हमारे क्षेत्र की जनता की आवाज कैसे दबाओगे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा मुख्यमंत्री मेल मिलप कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपे

0

जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा मुख्यमंत्री मेल मिलप कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम जगन्नाथपुर में शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपेंगे यदि प्रशासन ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं देती तो मुख्यमंत्री का काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा चुनाव के पूर्व काग्रेस द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देंगे लेकिन भूपेश सरकार द्वारा इसे नहीं दिया जा रहा है साथ ही किसानों का गबन पैसा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी द्वारा अभी तक सभी किसानों को नहीं दिया गया व खाद लेने के दौरान ग्राम सोहतरा निवासी कृषक बंसी लाल साहू निधन परसोदा सोसायटी मे हो गया था जिसकी मुआवजा राशि व वरदाने की बकाया राशि आज तक अप्राप्त है धान की खरीदी प्रति एकड 1800 कुण्टाल करने जैसे अनेक मांग लेकर ज्ञापन सौंपेंगे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS