City Media - Page 1042 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1042

बरसते पानी मे कांग्रेस ने आज 09 अगस्त क्रांति दिवस पर माड़िया चौक जगदलपुर से आज़ादी की गौरव यात्रा का किया आगाज़…

0

🇨🇮 आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

🇨🇮 पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल…

🇨🇮 विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय व हर वर्ग सहित कांग्रेस के जांबाज़ कार्यकर्ता आज़ादी की इस गौरव यात्रा में बने सहभागी…

🇨🇮 बरसात हो या पानी तूफान हो या आंधी. आजादी की गौरव यात्रा में हर कार्यकर्ता बना गांधी…

जगदलपुर.९.८.२०२२
➡️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 से 14 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय “आज़ादी की गौरव यात्रा” आज माड़िया चौक जगदलपुर से बरसते पानी में शहीद महापुरुष अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ प्रारम्भ हुई पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सम्मिलित हुए।

➡️ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर भारत छोड़ो आंदोलन का करीब तीन-चार साल का दौर अत्यंत महत्त्वपूर्ण होने के साथ पेचीदा भी था। यह आंदोलन देशव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर भारत की जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस और सहनशीलता का परिचय दिया उसी तर्ज पर आज़ादी की गौरव यात्रा भी महत्वपूर्ण है और इसमें भी बड़े पैमाने पर देश के आमजनमानस की भूमिका महत्वपूर्ण व मिल का पत्थर साबित होगी। भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए एक निर्णायक मोड़ था। विभिन्न स्रोतों से आजादी की जो इच्छा और उसे हासिल करने की जो ताकत भारत में बनी थी, उसका अंतिम प्रदर्शन भारत छोड़ो आंदोलन में हुआ। आंदोलन में इस बात पर निर्णय किया गया कि आजादी की इच्छा में भले ही नेताओं का भी साथ था लेकिन उसे हासिल करने की ताकत निर्णायक रूप से जनता की थी और हीरक महोत्सव पर आजादी की इस गौरव यात्रा में भी जनता की निर्णायक भूमिका होगी।

➡️ कार्यक्रम प्रभारी/विधायक रेखचन्द जैन व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आज़ादी की गौरव यात्रा आज प्रथम दिवस पर उत्तर ब्लॉक के विभिन्न वार्डो जिसमे अब्दुल कलाम वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, माता सन्तोषी वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्ड, विवेकानंद वार्ड, चन्द्रशेखर आज़ाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से होकर माड़िया चौक पहुँची। उन्होंने आगे कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक विचारधारा धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों को आपस में बांट रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ऐसी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर चलती है जो सभी वर्ग विशेष के लोगों को आपस में जोड़ने व भाईचारा के साथ आपसी समन्वय स्थापित करना जिनका मुख्य उद्देश्य रहा है। आज़ादी की गौरव यात्रा में विभिन्न जाति, धर्म सम्प्रदाय के लोगों के साथ पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरूद्वारे सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर सज्दा कर प्रत्येक वर्ग के सम्मान के साथ आर्शीवाद लेकर उन्हें पार्टी की विचारधाराओं से जोड़ा जावेगा। 09 अगस्त हम भारतवासियों के जीवन का ऐतिहासिक दिवस है, अगस्त क्रांति देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे आज हम सभी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं का अनुसरण कर देश मे फैल रही वैमनस्यता व मतभेदों को भुलाकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के उद्देश्य से “आज़ादी की इस गौरव यात्रा” में सहभागी बनकर देश मे फैल रही आपसी वैमनस्यता को दूर करने का प्रयास कर यात्रा के माध्यम से एक सन्देश दे रहे है।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छग का तेलंगाना से संपर्क टूटा सुकमा कोंटा में फिर बाढ़ का खतरा

0

गोदावरी के बैकवाटर से शबरी उफान पर

कोंटा के निचली बस्तियों में घुसा पानी

इंद्रावती भी उफान पर शिविरों में प्रभावितों ने ली पनाह

जगदलपुर/कोटा/बीजापुर – 72 घंटे से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश से आम जनजीवन जहां अस्तव्यस्त है तो वहीं संभाग की बडिया नदी उफान पर है जिससे कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। निचली बस्तियों में निवासरत परिवारों को पनारापारा भगत सिंह स्कूल, उत्कल भवन सहित अन्य कई राहत शिविरों में पनाह दिया गया है। उधर गोदावरी के बैकवाटर से शबरी एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर चुकी है जिससे कोंटा में फिर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पुरानापारा बस्ती को खाली कराने का फरमान भी जारी किया जा चुका है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर में भी कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। भद्राचलम के पास वीरापुरम के समीप सड़क पर पांच फीट से उपर पानी बहने से छग का तेलगना से संपर्क टूट चुका है। जगदलपुर से हैदराबाद चलने वाली बस सेवा भी पूरी तरह बाधित हुई है।

जगदलपुर से करीब 30 से 40 किमी दूर रायपुर की तरफ नेशनल हाईवे में पानी भर गया है। इस मानसून में भानपुरी में पहली बार ऐसे हालात बने हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प था जो अब खुल गया है।

पुल के ऊपर से बह रहा था पानी, बस हो गई पार

इधर, बारिश की वजह से जगदलपुर-बीजापुर एनएच163 से होकर बहने वाली तुमनार नदी उफान पर है। सोमवार को पुल के ऊपर से बारिश का पानी गुजर रहा था। इसी बीच एक यात्री बस चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस में सवार करीब 50 से ज्यादा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चालक बस को पार करवा दिया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने बांगापाल थाना में बस को खड़ा करवा लिया है। इन जिलों में अब भी हो रही बारिश

बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में मानसून की झड़ी लगी हुई है। लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सभी जिलों में प्रशासन भी अलर्ट है। शबरी और गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर

सुकमा के कोंटा में भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे शबरी नदी उफान पर है। छत्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाले एनएच30 में कोंटा से 2 किमी की दूरी पर सड़क जलमग्न हो गई है। विरापुरम पुल के पास सड़क पर करीब ढाई फीट बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह 8 बजे तक शबरी का जलस्तर 12.300 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर 38.70 फीट दर्ज हुआ है। कोटा में फर्स्ट वानिंग लेवल 13.500 मीटर है। बीजापुर में पोजेर पुल टूटा

बीजापुर जिले में सोमवार को पोंजेर नाला पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा था। वहीं मंगलवार की सुबह नाला का पानी थोड़ा कम हुआ है। बहाव के चलते पोंजेर नाला पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां बड़ी वहानों की आवाजाही पर ब्रेक लगा है।

तेंदूपत्ता ठेकेदार को गिरफ्तार करने दिगर प्रांतो में सुकमा पुलिस की दबिश

0

ठेकेदार हुआ अण्डरग्राउण्ड, अग्रिम जमानत के जुगाड़ में जुटे

कोंटा पुलिस ने साधी चुप्पी

जगदलपुर – सुकमा वन मंडल के कोटा परिक्षेत्र में सैकड़ों संग्राहकों का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में कोंटा पुलिस ने गुलाम खान, बहादुर खान, खलिल खान एवं अन्य दो ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर। अब सुकमा पुलिस की टीम उन ठेकेदारों को गिरफ्तार करने के लिए उड़ीसा सहित दिगर प्रांतों में दबिश दी। वन विभाग की टीम मलकानगिरी से तेंदूपत्ता वापस सुकमा लाने कर रही है मशक्कत। वन विभाग तेंदूपत्ता खरीदी सतर्कता बरती होती तो आज पुलिस को दिगर प्रांतों में ठेकेदार को गिरफ्तारी के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती।

ज्ञातव्य हो की संग्राहकों के 80 लाख से अधिक की राशि बकाया मामले में तेंदूपत्ता के तीन ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। प्रकरण दर्ज होते हुए ठेकेदार फरार हो चुके है। अब पुलिस उन ठेकेदारों के तलाश को लेकर मशक्कत कर रही है।

पुलिस को दिया चकमा हुआ फरार :

विशेष सूत्रों से एवं वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन तीन ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से एक ठेकेदार को मलकानगिरी से ही पकड़कर 7 अगस्त को कोंटा लाया गया था ऐसी खबर है कि बहादुर खान जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। उधर पुलिस का कहना है कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोंटा प्रभारी से संपर्क कर उक्त फरार ठेकेदार के संबंध में जानने का प्रयास किया गया लेकिन संबंधी थाना प्रभारी द्वारा फोन रिसीव नहीं होने कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

विभाग की उदासिनता पुलिस के लिए सिरदर्दः

कोंटा वन परिक्षेत्र में अवैध ढंग से फड़ संचालित कर तेंदूपत्ता खरीदी एवं अवैध परिवहन कर हजारों बोरा हरा सोना शबरी पर उड़ीसा भेजने का मामला प्रकाशित किया गया था। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन ठेकेदारों से सांठगांठ के कारण काली करतूत जारी रही।

विभाग दो माह पूर्व सक्रियता दिखाई होती तो आज दिगर प्रांत उड़ीसा वन विभाग को तेंदूपत्ता लाने की जहमत उठानी नहीं पड़ती। विभाग की उदासिनता से सरकार की हुई किरकिरी का खामियाजा अब पुलिस विभाग को भुगतना पड़ रहा है। खबर है कि पुलिस भी तेंदूपत्ता से भरे वाहनों को शबरी पार कराने में मददगार रही है जिसका ठेकेदारों ने भरपूर फायदा उठाया है।

430 बोरा हरा सोना सुकमा के लिए रवाना :

उड़ीसा के मलकानगिरी से जब्त किये गये 3 हजार १ सौ बोरा तेंदूपत्ता में से 430 बोरा तेंदूपत्ता सुकमा के लिए रवाना कर दिया गया है। शेष हरा सोना लाने दो एसडीओ सहित 7 वन विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस जवान मलकानगिरी में डटे हुए है। खबर है कि ठेकेदार के करीबी वहां के राजनीतिक दलों से संपर्क कर ग्रामीणों को आगे कर तेंदूपत्ता सुकमा लाने को लेकर अवरोध उत्पन्न करने लगे है। ऐसी खबर है कि ठेकेदार के करीबियों के कारण नया खेल शुरू किया है।

ठेकेदार को बक्शा नहीं जायेगा,होगी गिरफ्तारी:

सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि गरीब आदिवासियों की राशि का भुगतान करने वाले ठेकेदार को बक्शा नहीं जायेगा।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार के गिरफ्तारी को लेकर एसडीओपी कोंटा के नेतृत्व में एसआईटी गठन की गई है। एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिगर प्रांतों को ठेकेदार को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।

इंद्रावती-शबरी उफान पर फिर बाढ़ का खतरा

0

गंगामुण्डा लबालब, घरों में घुसा पानी

बस्तर अंचल के कई नदी नाले उफान पर

जगदलपुर – बस्तर में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है वहीं बस्तर अंचल के कई छोटे नदी-नाले उफान पर आ गये है। इंद्रावती-शबरी का लगातार जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडारने लगा है। जगदपुर शहर के गंगामुण्डा एवं दलपत सागर लबालब होने से कई घरो में पानी घुसा। जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। दंतवाड़ा-सुकमा बीजापुर जिले में भी कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र में कीडरवार का एक ग्रामीण बाढ़ में फंस गया था जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सभी जिले में प्रशासन एलर्ट मोड पर है।

सरकार की किरकिरी के बाद जागा प्रशासन – मलकानगिरी में कोंटा रेंज का तेंदूपत्ता जब्त,दो गोदाम सील

0

अवैध खरीदी एवं अवैध परिवहन का मामला उजागर चैनल इंडिया के खबर का आसर, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जगदलपुर – जगदलपुर वनवृत्त के सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदार के कृत्य से सरकार की हुई किरकिरी के बाद वन विभाग की नींद खुली और वन विभाग एक्शन मोड में आते हुए सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के मलकानगिरी में तीन हजार से अधिक बोरा तेंदूपत्ता जब्त कर दो गोदाम को सील करने की भी कार्रवाई की गई है। उक्त तेंदूपत्ता कोंटा रेंज में अवैध ढंग से खरीदी कर अवैध परिवहन कर उड़ीसा भेजा गया था।

ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र में हरा सोना का अवैध खरीदी कर अवैध परिवहन करने का मामला लगातार प्रकाशित किया गया है। अवैध खरीदीपरिवहन से सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान का भी मामला संज्ञान में लाया गया था। वन विभाग मामले उजागर करने के बाद भी नहीं जागा था। विपक्षीय दलों द्वारा संग्राहको का भुगतान मामले में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने से सरकार की किरकिसी भी हुई है जब विभाग जागा है। एक ओर जहां सरकार संग्राहकों को फायदा पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है तो वहीं ऐसे ठेकेदार सरकार की छवि को बदनाम करने में जुटे है। ..

3 हजार बोरा तेंदुपत्ता जब्त,दो गोदाम सील:

सरकार की किरकिसी के बाद वन विभाग के अफसर अब एक्शन मोड में है। सुकमा डीएफओ के आदेशानुसार 3 एसडीओ रेंज अफसर सहित सात सदस्यीय दल पुलिस जवान की सुरक्षा घेरे में सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के मलकानगिरी पहुंचे और कोंटा से अवैध परिवहन कर रखा गया लगभग 3 हजार बोरा तेंदूपत्ता जब्त कर दो गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई है। ऐसी खबर है कि मलकानगिरी के गोदाम क्रमांक 17 एवं 3 नंबर के गोदाम को सील किया गया है और अन्य गोदामों की तलाशी लिए जाने की खबर है।

संग्राहकों का 80 लाख से अधिक का बकाया :

खबर है कि कोंटा वन परिक्षेत्र के एर्राबोर ब समिति के जग्गावरम, कट्टमगुडा, मूलाकिसोली, बजामगुड़ा,मेटागुड़ा, रेगड़गट्टा, पाताभेजी, बिलगुड़ा, गामापाड़ के फड़ों में लगभग 40 लाख 64 हजार 124 गड्डी हरा सोना की खबरी की गई थी लेकिन सरकारी आंकड़ों में 11 लाख 57 हजार 8 सौ गड्डी ही दर्शाया गया था अर्थात 29 लाख 63 हजार गड्डी का अवैध खरीदी कर अवैध परिवहन कर शबरी पार उड़ीसा भेजा चुका है। बताया जा रहा है कि इन गड्डियों का लगभग 80 लाख से अधिक की राशि बकाया है। एक समिति के ऐसे हालात है तो अन्य समितियों में भी घालमेल कर लाखों के वारे न्यारे करने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।

एफआईआर दर्ज कोंटा वनड परिक्षेत्र अधिकारी रामाराम मरकाम ने बताया कि डीएफओ के आदेशानुसार 3 एसडीओ सहित 7 सदस्यीय टीम मलकानगिरी में तेंदूपत्ता ठेकेदार के गोदाम से तीन हजार बोरा तेंदूपत्ता जब्त कर दो गोदाम सील किया गया है। उन्होंने बताया कि मलकानगिरी पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी जांच में सप्ताह दिन और लग सकता है। शेष अन्य गोदामों की जांच की जा रही है। श्री मरकाम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कोंटा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

थानेदार ने साधी चुप्पी:

कोंटा थाना प्रभारी से दर्ज एफआईआर के संबंध में जानने दूरभाष पर संपर्क किया गया तो साहब का मोबाईल लगातार बजता रहा लेकिन जवाब नहीं मिला।

ऐसी खबर है कि पुलिस भी उक्त ठेकेदार के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रही है। खबर है कि शिकायत के बाद ठेकेदार को थाने लाया गया -था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिये जाने की खबर है जो अब फरारs. बताया जा रहा है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को भगवान झाडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को ग्राम देवड़ा स्थित भगवान झाडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

मंदिर परिसर में स्थित कुष्ठरोगियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना |

सपरिवार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की मंगल कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की भगवान भोलेनाथ विश्व के पालनकर्ता हैं वर्तमान अतिवृष्टि एवं मौसमी बिमारियों से सभी रक्षा करने की कामना की विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन देवड़ा स्थित भगवान झाडेश्वर महादेव के अनन्य भक्त हैं तथा उनके प्रयासों से मंदिर तक पहुंच मार्ग सहित पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग एवं विधुत व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है उन्होंने कहा भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे एवं अतिवृष्टि एवं कोरोनावायरस संक्रमण सहित मलेरिया एवं डेंगू बिमारियों से सभी की रक्षा करने की कामना भगवान भोलेनाथ से की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड उपस्थित रहे |

सावन के अंतिम सोमवार को कुसुमकासा से झरन मंदिर तक शिव भक्तों द्वारा कांवर यात्रा निकाली गई

0

आज ग्राम कुसुमकसा में सावन के अंतिम सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शिव मंदिर पुजारी लखन गिरी गोस्वामी जी के अगवानी में शिव भक्त 10 किलो मीटर नंगे पांव कावर यात्रा लेकर झरन मंदिर दल्ली राजहरा पहुंचे यात्रा को जनपद सदस्य संजय बैंस ने पूजा अर्चना कर सभी शिव भक्तों तिलक लगाकर कावर यात्रा को प्रस्थान किए और खुद जनपद संजय बैंस खुद कावर लेकर जल यात्रा के लिए निकले

यात्रा को कुसुम सहित आस पास के लोग गर्म जोशी से स्वागत कर शिव भक्तों का फूल वर्षा कर अभिनंदन किए यात्रा का अरमुर कसा पथरा टोला मानपुर चौक स्वागत करते करते शिव भक्तों को पलकों पर बैठे लिए मानो ऐसा लग रहा था काशी विश्वनाथ पहुंच गए है दल्ली राजहरा के प्रत्येक चोक पर शिव भक्तों के अभिनंदन के साथ फलाहार की व्यवस्था किए थे अंत में दुर्गा मंदिर दल्ली राजहरा में शिव भक्त जलाभिषेक कर भजन और शिव मंत्रो के साथ पूजा किए जनपद सदस्य संजय बैंस ने सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किए जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिए। इस आयोजन में नंद किशोर पिस्दा पूनम चंद सिन्हा नितिन जैनगोविंद सिन्हा मनीष जेठवानी भुवन भारतद्वाज शत्रुध्न धनकर अशोक धर्मगुढ़ी भूपेंद्र मिश्रा जी कमला बैंस खेमीन निर्मलकर मधु तुरकाने शकुंतला शर्मा द्रोप्ति ठाकुर सैकड़ों

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुरुर नगर के शिवभक्त कांवरियों पर विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के सदस्यों ने की फूलों की वर्षा

0

गुरुर ( बालोद ) :- आज सावन सोमवार के दिन गुरुर नगर क्षेत्र के शिवभक्तों की टोली कांवरियों का समूह काल भैरव मंदिर से जल लेकर बोल बम बोल बम,हर हर महादेव के जयघोष करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देवूर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंची नगर में भोलेनाथ के संगीतमय गीतों व जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया था

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गुरुर प्रखण्ड ,मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के द्वारा सावन माह में आज शिवभक्त कांवरियों की टोली का उत्साह बढ़ाते हुए हिन्दू सनातनी परंपरा से मंदिर के मुख्य द्वार पर जल लेकर आये कांवरियों पर पुष्पवर्षा की व तिलक लगाकर सभी की आरती उतारी गई । इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश साहू , कार्यकारिणी अधक्ष राकेश साहू उपाध्यक्ष मिश्री लाल साहू ,नूरसिंह साहू ,मंत्री रेखरज साहू, बजरंग दल संयोजक तेजेन्द्र गंजीर, गौरक्षक लेखमनी साहू, जिला पदाधिकारी जितेंद्र साहड़ा, सोनू देवदास, देवेश सिन्हा,पूनमचंद साहू ,लोकेश ठाकुर ,मोनू साहू, मनीष कटेंद ,हिमांसु साहू ,दुर्गादत्त मिश्रा ,अनिल साहू ,डोमेंड साहू, अरूण साहू और मातृशक्ति संगठन से संयोजिका स्वेता राजपूत, सह संयोजिका योगिता शर्मा, रेणु साहू ,सोना साहू , निकिता साहू, दुर्गावाहिनी से पिंकी प्रजापति ,सान्या भारती, कोनिका जामदार, खिलेश्वरी यादव सहित अन्य विश्व हिंदू परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवालयों में लोगों का ताता भक्तों ने किया जलाभिषेक

0

भानपुरी…। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में लगा लोगों का ताता इस बार हिंदू शास्त्र में सावन महीना के विशेष महत्व है जिसमें भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं वही बस्तर ब्लाक के ग्राम चपका में भगवान शिव मंदिर प्रसिद्ध है ऐसे ही ग्राम करन्दोला भानपुरी में भी स्थित शिव मंदिर काफी प्रसिद्ध है जिसमें से गणेश जी कार्तिकेय शिव पार्वती, नंदी जी, वह शिवलिंग की प्रतिमा स्थापित है इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रावण महीना के अंतिम सोमवार को 2012 को सुनीता लोकेश पांडे ने किया था इस मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए लोकेश पांडे ने बताया उन्होंने जन्म स्थल महादेव नगरी ग्राम चपका में हुआ था और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा थी इसी से प्रेरित होकर महादेव की कृपा से ग्राम कर्म दुला में स्वयं महादेव शिवलिंग स्थापित हुए इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसमें कार्तिक की मूर्ति भी स्थापित है जो भारत में बहुत कम मंदिरों में स्थापित है यहां प्रतिदिन पूजा पाठ किया जाता है इस मंदिर की खासियत है कि यहां हमेशा मंदिर क खुला रहता है इसमें भक्तगण कभी- भी आकर पूजा अर्चना करते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। वही शिव भक्त लोकेश पांडे ने बताया कि भगवान हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास बचपन से ही था एक छोटा सा हनुमान मंदिर बनाने की इच्छा थी उन्होंने 2013-14 में हनुमान जी का राजस्थानी मूर्ति लेकर ग्राम कंरन्दोला भानपुरी में स्थापना को लेकर 2 वर्ष तक मूर्ति घर में थी और मंदिर नहीं बन पाया कोई न कोई बाधा जरूर उत्पन्न होती थी तब से लोकेश पांडे के द्वारा स्व भानपुरी में स्थित शिव मंदिर पूजा प्रतिष्ठा कर सोलह सोमवार तक व्रत रखकर 2015 में स्कूल ग्राउंड में हनुमान जी का मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुआ अब इन दोनों मंदिरों की आशीर्वाद से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चपका के विद्या की देवी मां सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति असहाय गरीब दुखियों का मदद करता है भगवान शिव उन्हें मनोवांछित फल देते हैं।

बिना योजना के निर्माण कार्य और बरसात के पूर्व नालों की सफ़ाई के अभाव में शहर जलमग्न – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0

उचित जल निकासी का नहीं दिया गया ध्यान,वार्डो में भरा पानी विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार –
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे

नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पाण्डेय ने भाजपा पार्षदों के साथ किया जलमग्न क्षेत्रों का अवलोकन !

कल से हो रही बरसात ने शहर को किया जलमग्न, शहर के कई हिस्से में पानी भरे रहें, बहुत सी जगहों पर तो घुटने तथा कई जगह कमर तक पानी जमा हो गया है,जिससे बच्चे और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया, आम राहगीर भी इन राहों पर चलने से बचते रहे न जाने कहां नाली हो गड्ढे हो बड़ा नाला किसी प्रकार की भी अप्रिय दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता !

संजय पाण्डेय ने कहा है कि लगभग आधा शहर जलमग्न है ! गंगामुंडा तालाब से लगी हुई बस्तियां, धरमपुरा रोड,संजय मार्केट चौक, बस्तर हाई स्कूल रोड, नयापारा रोड ,महारानी अस्पताल के सामने,सनसिटी कॉलोनी,शहीद पार्क के सामने,महारानी वार्ड,प्रवीर वार्ड, मोहन नगर,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियाँ,अटल आवासों , खेल मैदानों मे,अंबेडकर वार्ड ,मदर टेरेसा वार्ड ,नरेंद्र टॉकीज रोड इत्यादि स्थानों पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है । शहर के लोग कहीं पे भी आने जाने से कतरा रहे हैं ,स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है ,और आर्थिक रूप से कमज़ोर झुग्गी बस्तियों में जीवन बेहद कठिन हो गया है ! यह सब नगर निगम की लापरवाही उसके बिना प्लानिंग की तैयारी तथा अनियमित निर्माण कार्यों के कारण व प्री मॉनसून के पहले सफ़ाई के अभाव में शहर की स्थिति भयावह होती जा रही है !निगम के ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि बरसात में कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे हैं! उनसे फ़ोन पर भी सम्पर्क होना मुश्किल हो गया है यहाँ तक कि कुछ अधिकारी कर्मचारी भी फ़ोन बंद कर दिए हैं ।

बरसात के पानी का निकास सही ढंग से नहीं होने के कारण पूरा शहर प्रभावित हुआ है! निगम के द्वारा लगातार दावे किए जाते रहे कि बारिश से पूर्व तैयारी की बड़ी-बड़ी बातें की जाती रही मगर आज पूरे शहर में न हीं प्रशासन न हीं महापौर,अध्यक्ष या कांग्रेस के नेता कहीं नजर नही आए, नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए के संशाधन भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए !

जलभराव की स्थिति और प्रभावित लोगों के बीच नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ भाजपा पार्षद दल ने लगातार सुबह से वाडो का भ्रमण किया ! आवश्यकतानुसार निगम अमले से बातकर उचित कार्रवाई हेतु प्रयत्न करते रहे !

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों के मकान गिर गए हैं ! नगर निगम का अमला ऐसे घरों को चिन्हित कर उन घरों का प्रकरण बनाकर उन्हें तत्काल सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए!

इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ पार्षद दिगंबर राव राजपाल कसेर, धनसिंह नायक एवं रोशन झा पंकज आचार्य लक्ष्मण झा तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे !

MOST POPULAR

HOT NEWS