City Media - Page 1066 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1066

बड़ा हो के देश का सिपाही बनूंगा… विभोर का जवाब सुनकर मंत्री लखमा भावविभोर

0

जगदलपुर। बस्तर की सरल सहज व्यावहारिक संस्कृति के प्रतीक राज्य के वरिष्ठ मंत्री कवासी लखमा अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। आज उन्होंने पत्रकार बिरादरी के कार्यक्रम में जब एक छोटे बच्चे को देखा तो उस पर स्नेह की बरसात करने से खुद को नहीं रोक सके। यह छोटा पत्रकार कौन है, कहते हुए मंत्री कवासी लखमा ने उस बच्चे पर वात्सल्य उड़ेल दिया। बस्तर जिला पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा ने आज कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की भीड़ में एक छात्र को देख कर उससे बातचीत शुरू की। नाम पूछने के बाद जब उस बच्चे के पत्रकार पिता के बारे में संघ अध्यक्ष सुरेश रावल ने जानकारी दी तब मंत्री श्री लखमा ने पूछा कि बड़े होकर तुम क्या बनना चाहते हो तो बालक ने जवाब दिया कि मुझे पुलिस बनना है। जवाब सुन कर मंत्री जी ने उसे शाबासी दी और आगे बढ़ गए। बालक विभोर राज दास निर्मल स्कूल का विद्यार्थी है। उसके पिता स्वरूप राज दास एक अखबार के जिला ब्यूरो प्रमुख हैं।

नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल

0

थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 03.06.2022 को लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश सायबर तकनीक के माध्यम से किया जाकर दिनांक 12.07.2022 को आरोपी मुकेश कुमार रात्रे पिता शिव कुमार रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने,

पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), भादवि, 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया, प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक एसकुमार तारम, सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मृत्यु

0

अर्जुंदा – अर्जुंदा आवास पारा के पास स्थित नहर के बाजू में कला मंच पर खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक रिहान्स यादव पिता लेखराम यादव की नहर में डूबने से मृत्यु हुई बताया जा रहा है की अर्जुंदा वार्ड क्रमांक 01 में तकरीबन 10:00 बजे बच्चा मंच के सामने खेल रहा था तभी अचानक वह वहां से गायब हो गया और उनके परिवार वाले इधर-उधर खोजने लगे नहीं मिलने पर 11:00 बजे के आसपास थाना अर्जुंदा को सूचित किया गया ।

उसके बाद थाना अर्जुंदा के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इस पर खोज बिन चालू किया गया नहर में पानी के तेज बहाव को देख आशंका करते हुए नहर में भी उनको ढूंढना चालू किया गया तकरीबन 2 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मटिया ढूंढने पर नहीं मिला किंतु पुलिस जवान और ग्रामीण हार उसके बाद और आगे गए और उनकी कोशिश सफल रहीअर्जुंदा से 5 किलोमीटर दूर ओड़ सकरी में तकरीबन 4 :15 बजे बच्चे मृत अवस्था में पाया गया पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुलभ में भी ‘वो’ सुलभ नहीं, स्वच्छता अभियान में रोड़ा बन रहा सुलभ

0

अमरेश झा, कोंडागांव

कोंडागांव :- सरकार द्वारा लोगों की सुलभता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया गया है, परंतु कोंडागांव जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत मसोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणपुर तिराहे पे निर्मित सुलभ शौचालय को अब तक आम जनों के लिए खोला नहीं जा सका है जिससे वंहा से गुजरने वाले यात्रियों एवं वंहा के दुकानदारों को प्रसाधन की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर रोजाना गुजरे रहे कामकाजी महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी बात यह है कि इस क्षेत्र में रायपुर, जगदलपुर एवं नारायणपुर मार्ग से आने – जाने वाले यात्रियों को अपने अपने गंतव्य की ओर बस पकड़नी होती है जिससे इस एरिया में रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है। नारायणपुर तिराहा होने के कारण यहां सार्वजनिक शौचालय का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मगर इसे बंद किया हुआ है। कोई व्यक्ति यहां आता है तो उसे शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है। एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि इसे बने तो लगभग वर्ष बीतने वाला है परंतु आज पर्यन्त तक इसे खोला नही गया है। वंही कुछ बस कंपनियों के परिचालकों ने कहा की यात्रा कर रही महिलाओं को इसके बंद रहने से बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है जब यात्रियों एवं दुकानदारों को खुले में ही अपना काम करना पड़ता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ रही है। अब तक इस मामले में पंचायत के जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई,अंधियारे में दीपक की लौ जगमगाई…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा..! बस्तर की वादियों में ऐसी ही नरगिस का नूर जिस दीदावर का मुंतजिर था, वह उसे मिल गया है। इस दीदावर का नाम है दीपक बैज। बस्तर के नूर को धरती की जन्नत की हूर बना देने की जिद पूरी करने का हौसला रखने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज का आज सावन के पहले दिन जन्मदिवस है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बनाकर जन्मदिन पर अनमोल उपहार दे दिया है। झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई,अंधियारे में दीपक की लौ जगमगाई… ऐसा माहौल दिखाई दे रहा है। बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कई दशक के कब्जे को बेदखल करने वाले दीपक बैज बस्तर के ऐसे यंग टाइगर हैं जो राजनीति के जंगल में राजसी शान के साथ चहलकदमी करते हैं और बस्तर के साथ ही छत्तीसगढ़ के हक में, आदिवासी समाज से लेकर देश के किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग, बच्चों की खातिर जब जहां जैसी जरूरत होती है, आक्रामक तेवर भी दिखाते हैं। राजनीति के जंगल में जैसे शेर की जरूरत होती है, वे सारे गुण दीपक के व्यक्तित्व में समाहित हैं इसलिए उनके कृतित्व का जादू बस्तर की पगडंडियों से लेकर देश की संसद तक देखा जा सकता है। दीपक बैज संसद में बहस के दौरान तार्किक तरीके से आक्रामक तेवर दिखाकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने में निपुण हैं। वे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रेखांकित करते हैं, परिभाषित करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की नीतियों और कार्यक्रम को उभरते हुए केंद्र सरकार को इनसे जनता के हित में सीखने का आग्रह करते हैं। वे पूरी मुखरता के साथ संसद में छत्तीसगढ़ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां खास बात यह है कि दीपक बैज संसद में वह भावना प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं, जिसकी अपेक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केंद्र सरकार से होती हैं। जहां सौम्यता की जरूरत है तो वहां आक्रामकता कैसी? दीपक का काम है प्रकाश देना। दीपक विनम्रता के साथ बस्तर और छत्तीसगढ़ की जरूरतों पर प्रकाश डालते हैं और केंद्र के मंत्रियों से जनता के हित में योजनाओं की मंजूरी हासिल कर लेते हैं। जिस तरह कभी फिरोज गांधी, चंद्रशेखर और अटलबिहारी वाजपेयी जैसे युवा नेता आम जनता से लेकर गंभीर राष्ट्रीय मसलों पर बेबाकी से तथ्यात्मक बात रखा करते थे, आज उसी परंपरा को दीपक बैज आगे बढ़ा रहे हैं। बस्तर के लिए दीपक जो कर रहे हैं, उसका सपना तो बस्तर सदा सदा से देख रहा था। अब बस्तर का सपना साकार हो रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में है और केंद्र सरकार के स्तर पर बस्तर की बेहतरी के लिए जो हो सकता है, उसके लिए दीपक बिना रुके, बिना थके जुटे हुए हैं। रायपुर से जगदलपुर फोरलेन सड़क की मंजूरी वे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिलवा चुके हैं। रेलमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से भी बस्तर के लिए वे निरंतर प्रयास करते हुए संवाद स्थापित कर रहे हैं। बस्तर में रेल सेवा की बहाली और वायुसेवा का विस्तार दीपक का वह काम है, जो अपेक्षित था। अब उनकी कोशिश है कि रायपुर से बस्तर तक सीधी रेलसेवा जल्द शुरू हो। बस्तर को भरोसा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में सांसद दीपक बैज बस्तर की इस बड़ी जरूरत को जल्द पूरा कराएंगे।

AICC द्वारा नियुक्त जगदलपुर शहर के डीआरओ रविन्द्र सिंह सेठी ने संगठन चुनाव पर कांग्रेसजनों से की विस्तृत चर्चा

0

🟥 डीआरओ/बीआरओ राजीव भवन में उपस्थित कांग्रेसजनों को इतना अनुशाषित देखकर मुखर शब्दो मे कहने लगे पार्टी में इतना अनुशासन निहायत जरूरी.

🟥 संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक में होने वाले चुनाव के निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों पर जानकारी देते उपस्थित कांग्रेसियों से अपना अनुभव साझा किया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 12 जुलाई 2022 को राजीव भवन रायपुर में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशानुसार राजीव भवन जगदलपुर में आज दिनांक 13 जुलाई 2022 ( बुधवार ) को AICC द्वारा नियुक्त “डीआरओ” मान. रवींद्र सिंह सेठी जी (मध्यप्रदेश) सहित समस्त “बीआरओ” की गरिमामय उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जगदलपुर द्वारा बैठक आयोजित की गई है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डीआरओ सेठी ने कहा कि AICC के द्वारा संगठन चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है चुनाव प्रक्रिया को धरातल पर लाने के लिए सभी ब्लॉकों में बीआरओ की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं चुनाव संबंधी जो भी आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि आपसी सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव को सम्पन्न कराया जायेगा जिसमे सभी कांग्रेसजनो की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी समस्त कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन चुनाव के लिए जो आपने मेंबरशिप कराई है उसके अन्तर्गत अब संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना है जिसमें आपकी सहभागिता आवश्यक तथा अपने जिस मेहनत व लगन के साथ सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई उसके लिए सभी बधाई के पात्र है मैं समझ सकता हु की सदयता करना कितना जटिल होता है और उसे आपने आसानी के साथ पूरा किया वह आपकी योग्यता को दर्शाता है उम्मीद और आशा करता हूं कि आगे भी आपको पार्टी संगठन के द्वारा दी जाने वाली जवाबदारी और जिम्मेदारियों व दायित्व का निर्वहन आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ निभाए इन्हीं आशाओं और अपेक्षाओं के साथ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर की रात्रि मां दंतेश्वरी की पावन धरा में पधारे संगठन चुनाव के डीआरओ/बीआरओ का जगदलपुर के राजीव भवन पधारने पर उनका स्वागत किया और कहा कि सदस्यता अभियान में जिन जिन लोगों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन से लोगों को जोड़ने में अहम किरदार निभाया वह बहुत ही बधाई के पात्र हैं क्योंकि किसी भी संगठन समाज व परिवार से लोगों को जोड़ने में जो परेशानियां और तकलीफें आती है वह जोड़ने वाला ही समझ सकता है और आपने इतनी मुस्तैदी के साथ इस जटिल प्रक्रिया का निर्वाहन किया वह तारीफ ए काबिल है और आगे भी इसी तरह अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन करने की आशा और अपेक्षा रखता हूं।

कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित कर अपने अपने विचार रखे, तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यशवर्धन राव ने किया।

चुनाव के संदर्भ में हुए इस बैठक में जिलाध्यक्ष सहित क्रेडा अध्यक्ष/विधायक/महापौर/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सांसद दीपक बैज को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी

0

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी द्वारा त्वरित रूप से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का चेयरमैन शिवाजीराव मोघे जी एवं वाइस चेयरमैन सांसद दीपक बैज जी को नियुक्त किए जाने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं |

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने अनुभव व कार्य कुशलता से आदिवासी क्षेत्र में विकास के नए आयाम गढ़ेंगे

लखेश्वर बघेल

बस्तर विधायक अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बस्तर संभाग

शाला प्रवेश उत्सव को हम सभी को त्योहार की तरह मानना चाहिए विधायक चंदन कश्यप

0

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शासकीय हाई स्कूल सोनाबाल में शाला प्रवेशउत्सव कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा को पूजा अर्चना कर उसके पश्चात राज गीत का सम्मान कर कार्यकम का शुभारंभ किया।

विधायक चंदन कश्यप ने नवप्रवेशी छात्र/छात्राओ को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बच्चो को पुस्तक और गणवेश का वितरण किया। और सरस्वती सायकल योजना के तहत बालिकाओं को 40 सायकल का भी वितरण किया और साथ ही 94 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा का वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की आवश्यकता :

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है,छत्तीसगढ़ की सही कल्पना के लिए एक नारा दिए है,गड़बो नवा छत्तीसगढ़,गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा तेजी से क्रांति लाने की आवश्यकता है छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी युवा शक्ति को जितना ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करेगे उतनी तेजी से गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो पाएगा। बहुत सारी योजनाए शिक्षा के क्षेत्र में सरकार चला रही है। जिससे प्रत्येक बच्चे शिक्षित हो सके और मैं भी एक शिक्षक से यहां तक को सफर कड़ी मेहनत करके तय किया हूं आप सभी को भी कड़ी मेहनत करना पड़ेगा जिसे तरह एकलव्य बिना गुरु के धनुर धर बन सकता है तो आप के पास तो गुरु है तो आप एकलव्य की तरह क्यों नही बन सकते आप लोग भी मेहनत करे जिसे आप भी अच्छे अच्छे पोस्ट में जा सकते है जिसे आपके माता पिता गुरुजन को आप के ऊपर गर्व महसूस होगा आपको बेहतर शिक्षा के लिए हमारी सरकार भूपेश बघेल की सरकार आपको गणवेश पाठ्य पुस्तक दे रही है जिसे आपको पढ़ाई में कोई तकलीफ नहीं होने चाहिए इस लिए छत्तीसगढ़ सरकार सभी सुविधा उपलब्ध करा रही है आप सभी 10 वी और 12 वी के छात्र और छात्राओ को कहता हु की जो भी 90% से ऊपर लायेगे उसे मै 10000 हजार का पुरुष्कार दूंगा साथ ही कार्यक्रम के दौरान डांस किए गए प्रतिभागी को प्रथम पुरुष्कार 2000 और दूसरी पुरुष्कार 1000 देकर सम्मानित किया |

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम,राजू साहू,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,सोनाबाल सरपंच ईश्वरी पोयाम,जगत नेताम, गुड्ड ठाकुर, रघुवीर, सुदन, गजु, प्रचार्य थजेंद्र मांझी,मनोज सिंह, युवराज,आनंदसाहू,पुरुषोतम,धनराज, रुकमनी साहू कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन आदि लोग उपस्थित थे |

तीसरे दिन भी जारी रहा संसदीय सचिव रेखचंद जैन का सघन जनसंपर्क अभियान

0

इंद्रावती नदी के पुराने पुल में जल भराव का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं एमआईसी सदस्यों सहित नगर निगम के अमले ने वीर सावरकर, भगतसिंह एवं सिविल लाइंस वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर मौसमी बिमारियों सहित मलेरिया एवं डेंगू के लिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया एवं मच्छरदानी का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर पूरा नगर निगम का अमला जनप्रतिनिधियों सहित मैदान में हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं उन्होंने कहा की मौसमी बिमारियों एवं मलेरिया तथा डेंगू से बचाव के लिए पानी जमा ना होने दें, पानी गर्म कर ही पिएं,भोजन गर्म ग्रहण करें तथा बाहर का तला भुना हुआ भोजन ग्रहण ना करें अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे दिशानिर्देश का पालन करें |

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की हमारे लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी का लगातार सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है संवेदनशील विधायक जी नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों के साथ लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं इसके अलावा खुद मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर मच्छरदानी का वितरण कर रहे हैं |

सभापति कविता साहू ने कहा की हमारे लोकप्रिय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी के प्रयासों से जगदलपुर विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है आज शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू,एमआईसी सदस्य वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स, राजेश राय,विक्रम सिंह डांगी, पार्षद राणा घोष,खेम सिंह देवांगन एवं आभास मोहंती समेत आयुक्त दिनेश नाग उपस्थित रहे |

श्रमिक संघ इंटक ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का किया भव्य आयोजन

0

राष्ट्रहित एवं जनहित में इंटक ने किया यह आयोजन

किरंदुल – मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा राष्ट्रहित एवं जनहित में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। एमएमडब्ल्यूयू (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह द्वारा सारगर्भित उद्बोधन में इस संगोष्ठी की महत्ता एवं आवश्यकता पर बल देते हुए जानकारी दी गई कि आज जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, यदि समय रहते हम सब इसका समाधान न कर सकें तो भावी पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। इसलिए देश हित एवं जनहित में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए हम सभी को अपना अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। एन.एम.डी.सी प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रायः हमेशा अनेकों कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। और अन्य शहरों की अपेक्षा किरंदुल परियोजना पर्यावरण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते रहते हैं जिसके कारण कोरोना काल में किरंदुल क्षेत्र अन्य क्षेत्रो की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित रहा जिसके लिए एन.एम.डी.सी प्रबंधन और राज्य सरकार के नेक प्रयासों/कार्यों हेतु यूनियन के अध्यक्ष सचिव द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार एवं धन्यवाद दिया । मंचासीन अतिथि की आसंदी से एमएमडब्ल्यूयू (इंटक) शाखा बचेली के सचिव आशीष यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत परीछा, किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, ग्राम पंचायत कोडेनार की सरपंच मीना मंडावी, विधायक प्रतिनिधि ए.अनिल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जोविंश पापा चंद, द्वारा भी संगोष्ठी में उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS