किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला एनएमडीसी कर्मचारी के पवन डेविड को किरंदुल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है जहां प्रार्थीया श्रीमती शहजादी सत्तार निवासी किरंदुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2013 में के. पवन डेविड द्वारा उनके घर में आकर यह भरोसा दिलाया गया कि एनएमडीसी परियोजना किरंदुल में उनकी बहुत पहचान है और मैं आपके दामाद अब्दुल मजीद को एनएमडीसी कंपनी में नौकरी लगा दूंगा। उन पर भरोसा कर प्रार्थीया शहजादी सत्तार द्वारा के पवन डेविड को 12 लाख रुपए नगद दिया गया। इसी प्रकार प्रार्थिया की भांजी दामाद यूसुफ बेग को भी एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 7 लाख नगद एवम 1 लाख चेक के माध्यम से दिया गया। तथा दिनेश कुमार पटेल से सात लाख नगद एवं एक लाख चेक के माध्यम से दिया गया। उपरोक्त में से किसी की भी एनएनडीसी में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थिया द्वारा के पवन डेविड के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 56/2022 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, पुलिस अनु. अधिकारी किरंदुल, कर्ण ऊके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरंदुल के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी के पवन डेविड पिता के डेविड उम्र 40 वर्ष उसके घर से गिरफ्तारी के कारणों का बातकर दिनांक 7 जुलाई 2022 को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार किरंदुल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक के. सिम्हाचलम तथा आरक्षक भोजराम ध्रुव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
फुटबाल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा
डौंडी – जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बालक14 ,17 व बालिका 17 वर्ष का आयोजन दिनांक 8 जुलाई 2022 को पुलिस मैदान डौंडी में किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात प्रथम मैच बालिका 17 वर्ष सेजस डौंडी विरुद्ध शास.उ.मा.वि.चिखली के मध्य खेला गया, जिसमें सेजस डौडी ने तीन गोल प्रथम दीपलता, दूसरा गोल दीपिका व तीसरा गोल शिवानी ने मार कर अपनी टीम को विजई दिलायी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। दूसरा मैच बालक 17 वर्ष सेजस आमापारा बालोद व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया। जिसमें टाईब्रेकर से आमापारा बालोद विजयी रहा ।


तीसरा मैच बालक 17 वर्ष शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली व महावीर बालोद के मध्य खेला गया, जिसमे दीपांशु व खोमेश ने एक एक गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई। चौथा मैच बालक 14 वर्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया जिसमें चिखली के प्रफुल्ल ने एक ,मिथुन ने एक गोल कर टीम को विजयी दिलाई ।पांचवा व फायनल मैच सेजस बालोद व महावीर उ.मा.वि. बालोद के मध्य खेला गया जिसमे ओवर एज व बाहरी बच्चो को मैच खिलाने पर महावीर बालोद को डिसक्वालिफाई किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस तरह से बालोद जिले के सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता हेतु चयनित टीम बालिका 17वर्ष सेजस डौण्डी, बालक 17वर्ष के लिए सेजस आमापारा बालोद, व 14वर्ष बालक के लिए शा.पूर्व.मा.शाला चिखली ये सभी टीम संभाग हेतु आने वाले समय मे बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेगे। इस प्रतियोगिता मे कुल आठ टीमो से 128बच्चे व 10 आफिसियल्स सम्मिलित हुए।इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करने मे संयोजक नरेन्द्र ठाकुर, सपन जेना,सजय महंती, जगप्रीत सिंग संधु, ढाल सिंग, कुनाल आर्य,संतुराम यादव,व चन्द्रशेखर पवार का विशेष सहयोग रहा।


कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा मासिक बैठक
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर मण्डल कांग्रेस कमेटी उतर क्षेत्र व दक्षिण क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 7 जुलाई को मण्डल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रखी गई थी।


ज्ञात हो कि नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर व नव संकल्प शिविर रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया संगठन को प्रभावी बनाने के लिये मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया और हर माह के 7 तारीख को मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक रखा जाना तय किया गया उसी तारतम्य में मण्डल कांग्रेस की मासिक बैठक को रखी गई। आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव हीरक जयंती पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा किया जाना है पदयात्रा राजहरा शहर से भी गुजरेगी उसके रूट चार्ट पर चर्चा किया गया, मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई, मण्डल में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कमेटी विस्तार करने का निर्णय लिया गया, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ व सेक्टर में बैठक करने का निर्णय लिया गया।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
Home
स्वागत भाषण उत्तर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह ने दिया। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा उनके निर्देश को पार्टी के हर कार्यकर्ताओं तक पंहुचाया जायेगा छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक प्रचार प्रसार किया जायेगा।बैठक में जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, इंदरमन जोशी, पार्षद रोशन पटेल, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, युवा नेता भरत देवांगन ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मण्डल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।

अंत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी संगठन चुनाव के लिए मुढ़ीपार ब्लॉक के लिए BRO बी आर ओ नियुक्त किये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर का पुष्प हार व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक पदाधिकारीगण, मण्डल पदाधिकारीगण,पार्षदगण, एल्डरमेनगण, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार
दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सतीश कुमार खाखा व्यवहार न्यायाधीश/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा द्वारा

दिनांक 07.07.2022 को व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा के अधिवक्तावो की बैठक आयोजित की गई, जिसमे आगामी 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो इसके लिए प्रोसाहित किया। उपस्थित अधिवक्ता द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणो का निराकरण किये जाने हेतु सहमति प्रदान किया। इस अवसर पर अधिवक्तागण एवं पीलवी दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


ग्राम पंचायत सालेपाल 01में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया
जगदलपुर.. विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सालेपाल 01में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया जो समर्पित गरीबी उन्मूलन एवम सामाजिक अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सीएफएल ब्लॉक तोकापाल के काउन्सलर संगम नाग के द्वारा जिसमे ग्रामीणों को बैंक व बीमा योजना से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि बीमा योजना, प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना इत्यादि बीमा योजनाओं के विषय मे,खाता खोलने, केवाईसी करवाने, पैसों का सही इस्तेमाल करते हुए बजट बनाना और बचत करने के विषय में जानकारी दी गई साथ ही ग्रामीणों को फ्रॉड कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा अगर किसी के साथ ऐसी कोई दुर्घटना होती हैं। तो इसकी शिकायत दर्ज करवाने के विषय में भी जानकारी दी गई। यह कैम्प जिला समन्वयक जितेंद्र देवांगन काउंसलर संगम नाग , ग्राम के सरपंच सहित ग्रामीण जन की उपस्तिथि में संपन्न किया गया ।
छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार के नेतृत्व मे चंदन कुमार कलेक्टर बस्तर से सौजन्य भेंट की
आज छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार के नेतृत्व मे चंदन कुमार जी कलेक्टर बस्तर से सौजन्य भेंट कर संघ के गतिविधियों की जानकारी दी गई एवम संघ को हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया कलेक्टर जी ने सौजन्य भेंट मे अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष , राजेश तिवारी , रूपेश सिंह उपाध्यक्ष रोजलिन बेचक अध्यक्ष किलेपाल , रीमा दानी स्टाफ नर्स जगदलपुर ,महारानी अस्पताल प्रकोस्ट अध्यक्ष लक्ष्मी तांडिया जी उपस्थित रहे ।
संतोष का इस्तीफा बना भाजपा कांग्रेस में असंतोष का सबब
(अर्जुन झा)
दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन का इस्तीफा भाजपा और कांग्रेस में असंतोष का सबब बन गया है। भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में बहुमत के बावजूद मात खाने वाली भाजपा कथित भीतरघात के कारण पार्टी से बेदखल किये गए संतोष देवांगन के इस्तीफे से उत्साहित होकर अपना उपाध्यक्ष बनवाने की तैयारी में है तो कांग्रेस भी चाहती है कि उपाध्यक्ष के पद पर उसका कोई पार्षद बैठ जाये। कांग्रेस और भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है कि जैसे ही नए उपाध्यक्ष का चुनाव हो, सारी ताकत झोंक दी जाय। दोनों पार्टियां एक दूसरे के घर में सेंधमारी से भी पीछे नहीं हटेंगी। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों मुख्य पार्टियों को भीतरघात का अंदेशा भी सता रहा है। भाजपा में इस्तीफे का हल्ला मचा हुआ है तो भाजपा संगठन इस असंतोष को शांत करने के लिए संयम से काम ले

रहा है। भाजपा संगठन की रणनीति के बारे में कहा जा रहा है कि एक बार धोखा खा चुकी भाजपा फूंक फूंककर कदम रख रही है। भाजपा संगठन का प्रयास है कि सामंजस्य स्थापित करके नाराज कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाय। भाजपा की इस सधी हुई रणनीति का असर कांग्रेस पर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि कांग्रेस में भी महत्वाकांक्षी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि जो हलचल भाजपा में मची है, वही कांग्रेस में भी सामने आ सकती है। यहां दिलचस्प बात यह है कि संतोष देवांगन का तो सियासी हश्र होना था, वह हो गया लेकिन भाजपा और कांग्रेस में अफरातफरी मच गई है। भाजपा में इस्तीफे के दौर को देखते हुए कांग्रेस भी सहम सकती है कि जो वहां हो रहा है, उसे तो भाजपा अनुशासन के नाम पर संयमित करने की कोशिश कर सकती है लेकिन अगर यहां इस्तीफों की बरसात हो गई तो क्या होगा। बहरहाल दल्लीराजहरा का सियासी घटनाक्रम चर्चाओं में छाया हुआ है और बालोद जिले की राजनीति में दोहरी उथलपुथल की आशंका व्यक्त की जा रही है। बेहतर होगा कि कांग्रेस और भाजपा अपनी अंतर्कलह पर काबू करें और नगरपालिका के काम पर ध्यान दें क्योंकि जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं। संतोष के चक्कर में यह असंतोष दोनों ही दलों के लिए घातक साबित हो सकता है।
विकास या विनाश का यह कैसा खेल जिसमें आवागमन पर लोगों को हो रही भारी तकलीफ , मामला डौंडी ब्लाक के करोड़ो रुपयों की लागत से बन बन रही घोठिया मार्ग रोड़ का
डौंडी- किसी भी ग्राम के सरपंच द्वारा अपने ग्राम के मुख्य पहुँच मार्ग को क्षेत्र के जनपद पंचायत में प्रस्ताव रखकर यह प्रस्तुत किया जाता है कि मुख्य मार्ग आवागमन की ओर बेहद खराब हो गया है। जिसकी प्रक्रिया की ओर यह जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष कार्य करते हुए अपना कार्य किया जाता है।


जहां क्षेत्र के महिला बाल विकास मंत्री अपनी हामी भरते हुए क्षेत्र के सर्वागीण विकास की दिशा में आम जनता की समस्याओं को दूर करने सकारात्म पहल भी की जाती है। परंतु विकास कार्य ठेका लेने वाने ठेकेदार अपनी मनमर्जी चलाते हुए विकास की जगह विनास की तरह कार्य करते हुए आम राहगीर जनता को तकलीफ में डाला जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
Home
गौरतलब है कि डौंडी मुख्य मार्ग से घोठिया बालोद पहुँच मार्ग का कार्य करोड़ो रुपयों की लागत से बनाया जा रहा है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की विधायक व महिला बाल विकास मंत्री से आग्रह कर समस्याओं के संदर्भ में बात रखते हुए इस घोठिया रोड की आवागमन सुविधा पर ध्यानाकर्षण कराकर उक्त रोड निर्माण की मांग कि गई थी जहां मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा राज्य शासन से इस मार्ग की कायाकल्प करने करोड़ो रुपयों की स्वीकृति प्रदाय कराई गई है । लेकिन इस मार्ग के ठेकेदार जनता को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें आफत में डालकर रोड निर्माण में लापरवाही बरत रहे है। जिसका नजीता ही कहा जाए कि इस मार्ग में चलने वाली दो पहिया वाहनों में सवार राहगीर नवनिर्मित कीचड़ युक्त सड़क मार्ग में ठेकेदार की लापरवाही के चलते अनावश्यक सिलिप खाकर गिर रहे है।

जिससे बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल आसंका बनी नजर आ रही है। बड़ी बात यह कि यह ठेकेदार किसी भी पुल पुलिया में ड्रायवर्षन का ख्याल नहीं जा रहा है। जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना की आसंका भी बनी हुई है। सवाल यह उठ रहा कि भरी बरसात में यह ठेकेदार अपना कार्य जनहित में कर रहा या अपने मनमर्जी से । सवाल इसलिए कि क्षेत्र की जनता को इस रोड कार्य से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार की इस कार्य पर क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी समझ से परे नजर आ रहा है।

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल में किया गया मॉक ड्रिल
मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, संकुल पथराटोला, विकासखंड डौंडी, में आपदा प्रबंधन विषय पर बच्चों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, संस्था प्रधान ने शाला के शिक्षकों व बच्चों को प्राकृतिक आपदा से बचने के उपाय की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया तथा शाला सुरक्षा के अति आवश्यक प्रमुख घटकों की जानकारी दी गई जैसे – 1. आपदा प्रबंधन 2. प्रशिक्षित संवेदनशील स्टाफ 3. नियमित अभ्यास एवं मॉक ड्रिल 4. शाला में सकारात्मक वातावरण 5. अग्निशामक यंत्र 6. सजग युवा क्लब।


शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्था प्रधान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि – मॉक ड्रिल क्यों ? किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में उससे निपटने की तत्परता को मापते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना की प्रभावशीलता के परीक्षण हेतु । तथा कितने अंतराल में मॉक ड्रिल का आयोजन करना चाहिए ? स्कूल में इसे कम से कम हर 3 माह में एक बार अवश्य करवाएं । भूकंप आने पर हमें, कैसे बच्चों को सुरक्षित, शाला से बाहर खुले मैदान में निकालना है या तुरंत टेबल के नीचे छिप जाना है।
मॉक ड्रिल के इस आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री टुमनलाल सिन्हा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन, शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, श्रीमती सुमरित ठाकुर, भृत्य श्री सोहनलाल ठाकुर उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


सर्व ब्राह्मण समाज ने लीना मनिमेकलाई के खिलाफ एसएसपी को की शिकायत, एफआईआर के लिए कोतवाली टीआई को सौपा शिकायत
जगदलपुर। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आये दिन अधर्मी तत्वों के द्वारा अपमानजनक कृत्य किये जाने को लेकर ब्राम्हण समाज मे भारी आक्रोश है। इस कड़ी में एक और अधर्मी ने हिदुओ की आराध्य देवी माँ काली के रूप में दर्शाए गए एक दुष्कृत चरित्र पर ओछी कृत्य कर हिंदुओ के आस्था पर हमला करने का अपराध किया गया। बुधवार को सर्व ब्राम्हण समाज ने फ़िल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौपा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुपस्थिति में डीएसपी अपूर्वा सिंह छत्रिय को शिकायत पत्र सौपा गया।शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है की हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान व हिन्दु आस्था को छति पहुचाने पर फिल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। भारतीय फिल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई की वृत चित्र काली का पोस्टर विगत दिनों 2 जून 2022 जारी किया गया। जारी पोस्टर में माँ काली का अपमान किया गया। इस पोस्टर में माँ काली के चार भूजा के प्रति रूप में एक महिला को दिखाया माथे पर धर्म प्रति तिलक है, हाथों में त्रिशुल व अन्य शस्त्र है। वही एक हाथ में सिगरेट जो मुह से लगी हुई है वहीं दूसरे हाथ (एलजीबीटीक्यु) का झण्डा है। इस पोस्टर के माध्यम से हिन्दुजन मानस की धार्मिक ठेस पहुचाने का कार्य किया गया है। काली का जारी पोस्टर हिन्दु धर्म पर आघात है, काली के जारी पोस्टर से हम सब सर्व ब्राह्मण समाज के धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। जिसका हम सभी विरोध करते है बार-बार देवी देवताओं का अपमान अब असहनीय है। हिन्दू देवी-देवताओं के इस अपमानजनक कृत्य के लिए भारतीय फिल्म निर्मात्री मनिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाय। सर्व ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली पहुंच टीआई एमन साहू को शिकायत पत्र सौप एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। शिकायत पत्र सौपने के दौरान सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष संजीव शर्मा,अनिल सामन्त, शिवनारायन पांडे,संजय पांडे,दृशान चक्रवती, अनिंदय बागची,कौशिक शुक्ला,अनिल शुक्ला,सुनील तिवारी,संतोष त्रीपाठी,गिरिजानंदन मिश्र,सतीश बाजपेई, बंटू पांडे,योगेश मिश्रा,तेजपाल शर्मा,राकेश तिवारी,राकेश रथ,योगेश शुक्ला,आंनद झा व अन्य विप्रवर मौजूद थे।
अब सहन से बाहर
हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध असमाजिक तत्व और अधर्मियों के द्वारा लगातार अपमानजनक कृत्य किया जा रहा है। सर्व ब्राम्हण समाज के सम्भागीय अध्य्क्ष संजीव शर्मा ने इसका कड़ा प्रतिकार करते कहा कि बस अब बहुत हो गया,अब सहन शक्ति खत्म हो गया है । अब ऐसे अधर्मियों के खिलाफ कड़ा प्रतिकार का समय आ गया है। शर्मा ने सर्व हिन्दुओ को इस अक्षम्य कृत्य के विरोध एकजुट होने का आव्हान किया है। ताकि आने वाले दिन में एक महत्वपूर्ण बैठक कर ऐसे अधर्मियों के खिलाफ अभियान चलाने निर्णय लिया जाएगा।


