City Media - Page 1082 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1082

बाहर से अंग्रेजी शराब लाकर करते थे बिक्री, 3 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0

घटना दिनांक 27.06.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम चिचबोड निवासी भोजराम महिपाल अपने दो भांजों नवीन कुमार कुर्रे और योगेश कुमार रात्रे के साथ शराब बिक्री का काम करता है, जो आज तीनों मिलकर अपने घर में अधिक मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक भानुप्रताप साव,थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, स उनि धरम भुआर्य की संयुक्त गठित टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही किये

तीनों संदेहियों (01) भोजराम महिपाल (02) नवीन कुमार कुर्रे (03) योगेश कुमार रात्रे साकिनान ग्राम चिचबोड़ को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर घर की तलाशी लेने पर सफेद रंग के गोवा अंग्रेजी शराब के कार्टून में भरा मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 50 नग पौवा, एक काले रंग के बैग में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 38 नग पौवा तथा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 45 नग पौवा कुल 23.940 बल्क लीटर शराब, कीमती 14,231 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 73/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

।। गिरफ्तार आरोपी ।।
(01) भोजराम महिपाल पिता स्व0 अघनू राम महिपाल, उम्र 43 वर्ष,
(02) नवीन कुमार कुर्रे पिता स्व0 सुखराम कुर्रे, उम्र 27 वर्ष
(03) योगेश कुमार रात्रे पिता पुरूषोत्तम रात्रे, उम्र 21 वर्ष,
साकिनान चिचबोड़, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही

0

आज दिनांक 27.06.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भुसरेंगा का जसवंत देवदास अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया

संदेही जसवंत साकिन भुसरेंगा को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा का 32 नग पौवा, कुल 5.760 बल्क लीटर शराब, कीमती 2560 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 74/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, प्र0आर0 1633, आर0 423 पवन आनंद धीर, 271 तीरथ ध्रुव का विशेष योगदान रहा । गिरफ्तार आरोपी – जसवंत देवदास पिता गोपाल दास देवदास, उम्र 30 वर्ष, साकिन भुसरेंगा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा के टाउनशिप में सुरक्षा गार्ड का निधन, मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र के ग्राम कांडे ( डौंडी ) का रहने वाला हमारे सुरक्षा साथी मनीराम साहू का लंबी बीमारी के बाद कल रात्रि को निधन हो गया । वह हमारे साथ दल्ली राजहरा के टाउनशिप में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वो किडनी और लीवर की समस्या से ग्रसित था । जिसका अंतिम संस्कार ग्राम कांडे के मुक्तिधाम में किया गया । मनीराम के पुत्र ना होने के कारण उनकी इकलौती नाबालिक 15 वर्षीय बेटी कुमारी प्रिति ने मनीराम को कंधा दिया तथा उन्हें अंतिम विदाई मुखाग्नि दी। मनीराम की पत्नी का भी आज से 11 माह पूर्व जुलाई 2021 को एक दुर्घटना के कारण निधन हो गया था । आज ग्राम कांडे के मुक्तिधाम में नाबालिक बेटी को देखकर सभी की आंखें नम हो गई थी । मनीराम के परिवार में मात्र अकेली 15 वर्षीय नाबालिक लड़की प्रीति साहू है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षक के कंधों पर स्टार लगा कर सहायक उपनिरीक्षक पर पदोन्नति कर बेहतर कार्य करने की बधाई दी

0

आज दिनांक 27.06.22 को इस इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 1128 श्री कुलेश्वर यादव सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव व अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा श्री कुलेश्वर यादव को कंधे पर स्टार लगाकर स.उ.नि के पद पर पदोन्नत कर आगे पुलिस विभाग में पदानुसार बेहतर कार्य करने हेतु बधाई दी गई। इस मौके पर ऑफिस स्टाफ द्वारा उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते नवीन पद हेतु शुभकामनाएं दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दुर्ग से दल्ली राजहरा आ रही बस और मेटाडोर में टक्कर

0

र्ग से दल्ली राजहरा आ रही मेटाडोर क्र.CG08.L 1668 और बस क्र. CG07 E 6660 आगे पीछे चल रही थी पत्थराटोला के पास सवारी के लिए बस चालक द्वारा अचानक गाड़ी का ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रही मेटाडोर ने बस को टक्कर मार दी बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया एवम मेटाडोर के सामने का काँच टुट कर बिखर गया नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य चलने के कारण आये दिन दुघर्टना हो रही है। बस में सवार पुलिस कर्मी जो गुंडरदेही से राजहरा में पेशी में आ रहे थे उन्होंने राजहरा थाना को सूचना दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खाद बीज के लिए किसानों को गंवानी पड़ी अपनी जान, भाजपा व किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मृतक परिवार से मिला

0

जिले में खाद की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं बालोद जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर ग्राम सोहतरा निवासी किसान बंसी लाल साहू 65 वर्षीय को खाद के लिए अपनी जान गवानी पड़ी है उक्त किसान द्वारा अपना परिचय पत्र सोसायटी मे जमा कर अपनी पारी का इंतजार करता रहा लेकिन नंबर नहीं आया इसके बाद दूसरे दिन किसान दोबारा खाद लेने सोसाइटी गया जहां सुबह से लगभग 5 घंटे लाइन में लगे होने के चलते सांस फूलने लगी और चक्कर खाकर गिर गया जिसे अन्य किसानों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया आज जिला किसान मोर्चा व भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला प्रभारी केदार गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू बालमुकुंद देवांगन राजेंद्र राय के नेतृत्व में ग्राम सोहतरा पहुंचकर मृतक परिवार को सांत्वना एवं मृतक किसान को श्रद्धांजलिदी गई

इस से संबंध मे जिला प्रभारी ने कहा यह प्रदेश सरकार की लाचार व्यवस्था का परिणाम है की खाद के लिए एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ रही है एक और प्रदेश में खाद की कालाबाजारी के चलते सोसाइटी में खाद की किल्लत है वहीं दूसरी ओर खाद लेने की प्रक्रिया काफी जटिल है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि प्रशासन किसान की मृत्यु को बीमारी का रूप दे रहे हैं जबकि उसे पूर्व में किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी इस मामले को दबाने का प्रयास प्रशासन कर रही है जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से टोकन के नाम पर भगदड़ , बारदाने की अफरातफरी, बोनस के लिए मारामारी अब खाद बीज के लिए किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है यह प्रशासन की लचर व्यवस्था का ही परिणाम है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किसान मोर्चा द्वारा बदहाली खाद व्यवस्था दुरुस्त करने एवं मृतक परिवार को न्यायचित उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से करेगी नहीं होने पर किसान मोर्चा द्वारा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री किशोरी साहू देवेंद्र जयसवाल जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू जिला मंत्री शरद ठाकुर जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा अस्वांन बारले राजीव शर्मा अबरार सिद्दीकी राकेश जोशी रूपेन्द् सिन्हा घना सिन्हा ग्राम वासियों सहित बालोद के नायब तहसीलदार देव श्री पांडये आदि उपस्थित रहे

आरोपी के द्वारा 32 नग पौवा देशी प्लेन शराब परिवहन करते रास्ते में पकड़ा गया ।

0

आरोपी के खिलाफ थाना गुरूर मे अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मर्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में नशा से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत
दिनांक 26.06.2022 को थाना प्रभारी गुरूर के द्वारा अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिये एक विशेष टीम गठीत कर शराब तस्कर की धर पकड़ हेतु टीम को क्षेत्र में
तैनात किया गया कि ।

इसी दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी आरोपी लोकेश्वर ठाकुर ग्राम अरमरी कला को अवैध रूप से पैदल अपने पीटठू बेग मे रखकर
32 नग पौवा देशी प्लेन मदिरा को अवैध रूप से परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया है । आरोपी के कब्जे से कुल 5760 एमएल प्लेन शराब जुमला किमती 2560 रूपये को
जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया है थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 322 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है । I
कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य सउनि नरेन्द्र साहू, आरक्षक राजेन्द्र साहू, शेर अली, योगेश सिन्हा की सराहनीय भूमिका रहा । नाम आरोपी :- लोकेश्वर ठाकुर पिता भारत लाल साहू उम्र 28 साल पता ग्राम अरमरीकला
थाना गुरूर जिला बालोद छग । थाना गुरूरः- क्रमांक 322 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता

0

नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी०एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उपनिरी0 शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालो को पकड़ने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 तक बालोद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु चलाये जा रहे नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 25.06.2022 को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन कमांक CG-03-8570 से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान चारामा की ओर से आ रहे पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर में सवार दो व्यक्ति बैग में कुछ भरकर आ रहा था जिसे संदिग्ध पाकर रोका गया, पूछताछ करने पर अपना नाम 1. राजकुमार पटेल पिता श्री रामदुलारे पटेल उम्र 23 साल ग्राम छिल्पा थाना जिला अनुपपुर म0प्र0 एवं 2. विपिन केवट पिता रामदास केवट उम्र 19 साल साकिन पिपरिया तह. व थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म0प्र0) का रहने वाला बताया,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बैग चेक करने कहने पर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा गया बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संदेह पर गवाहों के समक्ष संदेही व्यक्ति राजकुमार पटेल एवं विपिन केवट उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 02 बड़े पैकेट खाकी रंग के टेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 18 किलो ग्राम किमती 3,60,000/ रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट किमती लगभग 1,00,000/ रू0 कुल जुमला किमती 4,60,000/ रू0 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना गुरूर में अपराध धारा- 20 (ख) NDPS ACT कायम कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में आरोपीयो द्वारा सम्म अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत दिनांक 2500000 23.00 बजे व 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेत न्यायालय पेश किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप.निरी. शिशिर पाण्डेय आ 159 लिखन साहु, 494 छोटू सोनकर, 281 सुरेश पटेल, 496 विवेक सिन्हा की यादव आर0 169 किशोर साहू आर0 147 जितेन्द्र सिन्हा की की सराहनीय भूमिका रही।

राजहरा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही की

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र कुमार यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विभिन्न अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । बदमाशों पर नियंत्रण हेतु प्रतिबन्धत्मक कार्यवाही भी की जा रही है। किंतु कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही करने के बावजूद भी सुधार नही आ रहा । नगर को अपराध मुक्त करने हेतु ऐसे अपराधियों को जिला बदर करने की कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में वार्ड क्रमांक 2 निवासी पृथ्वी नेपाली के ऊपर पुलिस द्वारा निगाह रखी जा रही थी । पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 पंडर दल्ली थानां राजहरा एक आपराधिक एवं गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इसकी आपराधिक गतिविधियां वर्ष 2014 से आरंभ होकर अब तक की स्थिति में निरंतर बढ़ते जा रही है । इसके द्वारा आम लोगों को अश्लील गाली गुप्तार, जान से मारने की धमकी देना, मारपीट कर लोगों को चोट पहचाना, अवैध रूप से शराब विक्रय करना एवं मादक पदार्थ का तस्करी करना इसकी आदत में शुमार हो चुका है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थानां राजहरा में चोरी के दो अपराध, मारपीट के तीन अपराध एवं आबकारी के छः अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया है । किंतु पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही होने के बावजूद नेपाली के आदत में सुधार नही आ रहा था। जिसको देखते हुए राजहरा पुलिस के द्वारा नेपाली का आपराधिक लेखा जोखा तैयार कर पुलिस अधीक्षक बालोद के माध्यम से जिला बदर हेतु प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी बालोद के पास भेजा गया । दिनाँक 15/06/2022 को जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे के द्वारा पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 पंडर दल्ली थाना राजहरा को जिला बालोद एवं सरहदी जिलो से हट जाने ( जिला बदर) का आदेश जारी कर थाना प्रभारी राजहरा को तामील करने हेतु निर्देशित किया ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी राजहरा अरुण नेताम के द्वारा पृथ्वी नेपाली को आदेश तामील किया गया एवं हिदायत दिया गया कि आदेश जारी होने से एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है । एक वर्ष के पूर्व जिला बालोद में प्रवेश न करें अन्यथा छ ग राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही को जाएगी । पृथ्वी नेपाली के अलावा गत माह एम अभिषेक राव उर्फ विक्की निवासी वार्ड क्रमांक 07 थानां राजहरा की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी के द्वारा जिला बदर आदेश पारित किया गया है । आदेश पारित करने के पूर्व से ही विक्की शहर से फरार चल रहा था । जिस कारण जिला बदर का आदेश घर पर चस्पा कर तामील कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के द्वारा बताया गया कि पृथ्वी नेपाली और एम अभिषेक राव उर्फ विक्की को जिला बदर करने हेतु जिला दंडाधिकारी के द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसे थाना प्रभारी राजहरा के माध्यम तामील कराया गया । पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की हिस्ट्री तैयार कर निगरानी फ़ाइल खोलने एवं जिला बदर हेतु नए प्रतिवेदन भेजने हेतु सभी थाना प्रभरियों को निर्देशित किया गया है।

जिला अस्पताल में महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, नवजात को देखने उमड़ी  भीड़

0

गोंडा – सोमवार को जिला अस्पताल गोंडा में एक मुस्लिम महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। जिसका चेहरा देखने से काफी भयानक व डरावना लगता है। नवजात शिशु के मुंह में दांत और बड़ी बड़ी आँखे है और आँखों के चारो तरफ लाल लाल उकेरा हुआ और मुख भी बड़ा है, वहीं चारों तरफ लाल लाल खून का छहराव, पूरे शरीर पर नसों का लाल निशान ऊपर ही दिखाई पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी के मुताबिक साजिदा पत्नी साजिद अली निवासिनी रगड़गंज ने उक्त अद्भुत नवजात शिशु को जन्म दिया है। बताते की नवजात को देखने काफी भीड़ उमड़ पड़ी और बच्चा लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Video link

https://youtu.be/k2KiOUQprlI

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS