City Media - Page 1083 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1083

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) ने की वेतन पर्ची पुनः चालू करने की मांग

0

सयुक्त खदान मजदूर संघ ( एटक ) के संगठन सचिव श्री तोरण लाल साहू जी ने मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट ) आई वो सी राजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम पत्र जारी कर वेतन पर्ची पुनः जारी करने की मांग की है । पत्र अनुसार विदित हो कि पूर्व में माइंस में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारीयो को वेतन पर्ची प्रतिमाह दी जाती थी।

जोकि कोरोना काल के कारण प्रबंधक के द्वारा सोशल डिस्टेंस रखते हुए इसे पिछले 2 वर्षों से बंद कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य हो गई है। इसलिये कर्मचारियों की मांग है कि वेतन पर्ची पुनः चालू की जाए। जिससे प्रबंधक के द्वारा दी गई वेतन कि उन्हें संपूर्ण जानकारी हो। चूंकि यह इ-सहयोग में उपलब्ध तो रहता है। जोकि प्रत्येक कर्मचारियों के पहुंच से बाहर है। जिसके कारण उन्हें वेतन संबंधित जानकारी नहीं मिल पाता ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसलिए श्री तोरण लाल साहू जी संगठन सचिव एस के एम एस ने प्रबंधक से अनुरोध किया है कि आप हमारी मांग को स्वीकार करते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दे कि फिर से माइंस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए वेतन पर्ची जारी हो । जिससे कर्मचारी अपने मिलने वाली वेतन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें। तोरण लाल साहू जी ने पत्र की कॉपी मुख्य महाप्रबंधक कर्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र , महाप्रबंधक कर्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र और उप महाप्रबंधक कर्मिक (आई ओ सी ) राजहरा को सौंपा है।

दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय की उम्मीद पर सियासी बादल और प्रशासन की बेरुखी

0
  • दल्ली राजहरा – चिखलाकसा के जर्जर भवन की आड़ में दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय की उम्मीद पर सियासी बादल मंडरा रहे हैं और प्रशासनिक बेरुखी भी चर्चित हो रही है। प्रशासन दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरम्भ करने की उम्मीद के मुद्दे को दबाने में जुटा नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक ओर प्रशासन का कहना हैं कि बीएसपी उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय प्रारभ किये जाने हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है एवं आपत्ति का निराकरण भी किया जा रहा है।
  • दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा एवं स्वीकृति के पश्चात स्थानीय लोगों के मन में उत्साह था एवं बीएसपी प्रबंधन द्वारा बीएसपी उ.मा. क्रमांक -2 भवन में क्रेंदीय विद्यालय खोले जाने की सहमति प्रदान करते हुये पत्र प्रशासन को सौप दिया गया था। प्रशासनिक स्वीकृति के प्रश्चात भवन का निरिक्षण किया जा चुका हैं ऐसे में चिखलाकसा के जर्जर शासकीय हाई स्कुल को अस्थाई रूप से बीएसपी हाई स्कूल क्रमांक 2 में खोले जाने से कम से कम दो वर्षो के लिए यह मांग लटक जाएगी जबकि केंद्रीय विद्यालय को लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दावेदारी की जा रही हैं। दल्लीराजहरा के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रशासन चाहे तो बीएसपी से प्राथमिक शाला क्रमांक 6 जिसका उपयोग छात्रावास के रूप में किया जा रहा है,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  • उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर सकते हैं एवं बीएसपी के अन्य भवन का उपयोग भी छात्रावास के रूप में किया जा रहा है। बीएसपी से मांग की जा सकती है किंतु दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय की आहट को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है।कुल मिलाकर राजहरा की अनदेखी सब मिलकर कर रहे हैं। स्थानीय विधायक मंत्री का भी ध्यान इस ओर अपेक्षित है। दल्ली राजहरा की जनता चाहती है कि शैक्षणिक विकास के लिए यहां हर हाल में केंद्रीय विद्यालय आरंभ किया जाये।

वार्ड क्रमांक 12 के अतिक्रमण कार्यो को एसडीएम द्वारा दी गई समझाइश ,अवैध अतिक्रमण खाली करें यहां शासकीय निर्माण कार्य प्रस्तावित है

0

अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा ने नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और तहसीलदार आरआर दुबे डौंडीलोहारा, थाना प्रभारी पटावी सर एवं राकेश प्रधान मुख्य नगरपालिका अधिकारी के उपस्थिति मे शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किए वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों की आवश्यक बैठक नगर पंचायत डौंडीलोहारा में आहूत की गई अनुविभागीय अधिकारी मरकाम द्वारा सभी अतिक्रमण धारियों को समझाइश देते हुए कहा की वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोगरी मे आप लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है जो गलत है उस अतिक्रमित भूमि पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृष्ण कुंज की स्थापना किया जाना है

व अन्य निर्माण कार्य करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है इसलिए आप सभी लोगों से अपील की जाती है कि आप सभी लोग उस जगह को पूरे तरीके से खाली कर देवें और अपना सामान जहां पहले निवासरत थे उन स्थानों पर ले जाए नहीं ले जाने की स्थिति में नगर पंचायत द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी और इस बरसात के समय में कोई भी नागरिक उस जगह पर ना रहे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है आने वाला समय में डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में आबादी भूमि जो खाली हो ऐसा जगह चिन्हकित कर भूमिहीन योग्य नागरिकों को उस जगह पर बसाकर उन्हें पट्टा प्रदान किया जाएगा इससे पूर्व नगर पंचायत तहसील कार्यालय और अध्यक्ष, द्वारा सर्वे की जाएगी फिर लिस्ट तैयार कर योग्य व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर जगह का आवंटन करने का प्रयास की जाएगी वर्तमान में 12 से 13 अतिक्रमण किए हुए व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया है और प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई गई जिसमें वार्ड क्रमांक 7 निवासी झमित मंडावी पति त्रिनेन मंडावी को नगर पंचायत डौंडीलोहारा में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिलीप कुमार कोमा वार्ड क्रमांक 13 निवासी है जिसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है इसलिए इसे वयस्थापन किया जाना उचित नहीं है, सेवती बाई धर्मेंद्र निषाद वार्ड क्रमांक 3 निवासी है जिसका वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है आवास निर्माण के बाद प्रथम तल में अन्य मकान निर्माण कराई जाए ,सुमित्रा बाई पति उमेश देवांगन वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है वर्तमान में किराए के मकान पर रहता है जिसका भवरमरा में मां के नाम से मकान है और उनके परिवार का बटेरा में भी जमीन है हिरण बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी 5 परिवार निवासरत है इसका चार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत व निर्माणाधीन है गंगा पति चंद्रिका सेन यह वार्ड क्रमांक 9 में निवासरत है और किराए के मकान में रह रहे हैं इनके द्वारा कुछ समय पूर्व जमीन खरीदी की गई है जिसे प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है राधिका देवांगन वार्ड क्रमांक 12 निवासी पर्याप्त मकान निर्मित है इनका पुत्र शासकीय सेवक है मन्नू यादव पिता बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी है प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है हेमा सिन्हा पति अमर सिन्हा वार्ड क्रमांक 11 मैं निवास है जयंती पिता बिशौहा राम निषाद वार्ड क्रमांक 12 एकांकी महिला है वर्तमान में रहने के लिए जगह नहीं है दिलीप यादव घुरउ राम यादव वार्ड क्रमांक 12 मैं स्वयं का मकान निर्मित है तुलेश्वरी निषाद पति साधु निषाद वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है स्वयं का मकान निर्मित है जिसका वर्तमान में कब्जा है उसे पूरी तरह से हटाकर पूर्व में जहां निवासरत हैं वहां उनको निवास करने के लिए कहा गया है इस बैठक में वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ममता शर्मा झुमुक कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास व सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

ऐसी मिसाल कहां…दीपक का काम है रोशनी फैलाना

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज की संसदीय, मैदानी सक्रियता और सामाजिक समरसता के साथ साथ मिलनसारिता का जवाब नहीं। बात बस्तर के हित की हो, देश के आदिवासियों के हक की हो, किसानों की हो, युवाओं की हो तो दीपक बैज का जुझारूपन देखते ही बनता है। संसद में उनकी आक्रामकता कई मौकों पर लगातार देखी गई। अभी दिल्ली में कांग्रेस के सत्याग्रह में जमकर दहाड़े और देश के युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की।। राजनीतिक सूझ बूझ के साथ सांसद दीपक बैज का समय गुजरता है। दिल्ली में धरना हो या संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य की समीक्षा, चाहे साथी विधायकों को उनके इलाके में जाकर सहयोग करना, कोई भी वक्त हो, सक्रिय रहते हैं। युवाओं की टोली में जमकर थिरकते हैं, सबके सुख दुख में साथ देते हैं तो इसके साथ ही वे अपने संसदीय क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियो के साथ भी खड़े होकर उनको प्रोत्साहित करते हैं। जनपद सीईओ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते सांसद दीपक बैज की यह झलक यह पैगाम दे रही है कि जो अफसर कर्मचारी जनता के काम ईमानदारी से करता है, उसका सम्मान जनता के नेता को करना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि जनप्रतिनिधियों की जमात में शामिल कुछ लोग कार्यपालिका को अपना नौकर समझने की गलती कर देते हैं जबकि दीपक बैज की फितरत यह है कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं और लोकसेवकों को सम्मान देना जानते हैं।

डेढ़ साल से जिले में आवाजाही कर रहे हैं हाथी, वन विभाग के नाक में भी दम

0

बालोद। लगभग डेढ़ साल से बालोद जिले में हाथियों के दल का आना जाना लगा हुआ है। इस दौरान तीन से चार जाने हाथियों के आतंक से भी जा चुकी है ।

तो कई किसानों की फसलें भी तबाह हुई है। इस क्रम में हाथियों का दल 23 से 24 की संख्या में बरही कांडे व आसपास के गांव में घूम रहा है। बीती रात को करीब 2:30 बजे बरही के अंगद विला फार्म हाउस में हाथियों के इस दो दर्जन के दल ने जमकर उत्पात मचाया है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

जहां कॉटेज में भी तोड़फोड़ की गई है वहीं एक वेन के दरवाजे को भी पूरी तरह से ठोक दिया गया है। जिससे उसका खुलना मुश्किल हो गया है। कुर्सियों के अलावा फॉर्म हाउस के आसपास रखे सामानों को तोड़फोड़ किया गया। तो फसलों को भी जमकर तबाह किया गया है। इस अंगद विला की दुर्दशा बिगाड़ दी गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दल्ली राजहरा के चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई

0

दल्ली राजहरा – आज दिनांक 25 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जी से उनके कार्यालय बालोद में सौजन्य भेंट मुलाकात किया गया और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया गया। राजहरा की ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की नो एंट्री, नो पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई। नगर में जल्द से जल्द चौक चौराहों पर सी सी टी वी लगाने के विषय पर चर्चा की गई।

सड़क के दोनों ओर पसरा लगाकर व्यापार करने वालों को व्यवस्थित करने और सड़क जाम होने के कारण जनता को जो परेशानी हो रही हैं उससे अवगत कराया गया। ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने व चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक यादव जी ने कहा इस विषय पर दल्ली राजहरा में जल्द से जल्द बैठक कर सभी विषयों पर बी एस पी मैनेजमेंट, नगर पालिका परिषद, व्यापारी संघ, परिवहन संघ व जनप्रतिनिधियों राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक कर चर्चा करने की बात कही। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव जी से मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह जी,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर जी,ब्लॉक सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी जी उपस्थित रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर सांसद दीपक बैज शोकाकुल परिवार से मिलने पँहुचे किलेपाल,बंधाया ढांढस

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज किलेपाल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर ठाकुर के पिता स्व.श्री चैन सिंह ठाकुर जी के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने किलेपाल पँहुचे इस अवसर पर सांसद बैज ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया….

इस दुःख की घड़ी में अलगू प्रसाद कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर,बृज नारायण ठाकुर,सुंदर सोढ़ी,देवेंद्र ठाकुर,दुलगो पोयम,रघुनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा लिया गया डायल-112 की मीटिंग

0

संवेदनशील पुलिसिंग हेतु दिया गया निर्देश।

विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की दी गई हिदायत।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर अधिकारी एवं जवानों को समय-समय पर संवेदनशील एवं बेहतर पुलिंिसंग हेतु सतत् मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा पुलिस लाईन स्थित मीटिंग हॉल में डायल-112 के अधिकारी एवं जवानों की बैठक ली गई। जिसमें जवानों को डायल-112 के माध्यम से आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य करने, कम से कम रिस्पॉंन्स टाईम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने, पीड़ित एवं घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम में विशेष ध्यान देने की बात कही गई है जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल बनेगा। उक्त कार्यक्रम में डायल-112 में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवान जिनमें प्र0आर0 मेघनाथ भगत, आर0 सोमनाथ कश्यप, धनकुमार धु्रव, म0आर0 दसरी नेताम, दीप्ती टोप्पो, सरिता नेताम, चालक कमलेश कश्यप, लल्लूराम बघेल को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, प्रभारी डायल-112 कृष्णा साहू, वाहन समन्वयक नरेश मेट्टा, एबीपी मैनेजर दिपेश कुमार एवं पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। ज्ञात हो कि बस्तर जिले में डायल-112 के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली, बोधघाट, नगरनार, बस्तर, भानपुरी, बकावण्ड-करपावण्ड, बडांजी-लोहण्डीगुड़ा, परपा थाना क्षेत्र में एमरजेन्सी रिस्पॉन्स व्हीकल (ई.आर.वी.) तैनात हैं।

पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर किरंदुल भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

0

किरंदुल – किरन्दुल मण्डल में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। 23 जून से 6 जुलाई तक मुखर्जी की स्मृति में समस्त बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आवाहन किया है। इसके तहत आज किरन्दुल मण्डल के श्रृंगारपुर कैम्प शक्तिकेन्द्र के बूथ पर अमरूद, कटहल, आंवला, जामुन जैसे फलदार पौधे और नीम, पीपल जैसे पौधे लगाकर वातावरण शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा जिला मंत्री व शक्तिकेन्द्र प्रभारी भावना सक्सेना मण्डल महामंत्री संजु दास विक्रम नाहक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शालिनी कर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता, सरस्वती डहरिया, मंत्री अंजलि शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री सुजीत सोनकर, सतेंद्र गुप्ता, कुणाल कुमार, बी माधव, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेख हसीना, तलत परवीन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महारानी अस्पताल में पहली बार इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की उन्नत पद्धति से किया गया सफल इलाज

0

जगदलपुर 25 जून 2022 – जगदलपुर के महारानी अस्पताल में गत 9 जून 2022 को भर्ती हुए बकावंड निवासी 20 वर्षीय नवयुवक की सोनोग्राफी डॉ मनीष मेश्राम रेडियोलोजिस्ट द्वारा की गई एवं उनके द्वारा तुरंत ही पता लगा लिया की मरीज के यकृत (Liver) में लगभग 250 एमएल तक का मवाद है। तत्पश्चात सर्जन डॉ दिव्या एवं रेडियोलोजिस्ट डॉ मनीष मेश्राम की मदद से सोनोग्राफी के ही द्वारा केवल एक पतली पाइप मात्र से मवाद को यकृत से बाहर निकालने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया का निष्पादन किया गया एवं अगले ही दिन पुनः सोनोग्राफी करने पर पता चला की केवल 18 एमएल ही मवाद रह गया है अर्थात मरीज लगभग ठीक हो गया।

क्या होती है यह अंदरूनी अंगो में मवाद की बीमारी

शरीर के भीतर यदि किसी अंग में किसी वजह जैसे की किसी इंफेक्शन से मवाद भर जाए तो वह अंग खराब हो सकता है। ऐसे में हमारे शरीर के बहुमूल्य अंग को बचाने हेतु मवाद को बाहर निकालना एवं उसका उपचार करना लाज़मी हो जाता है । डॉ दिव्या (सर्जन) बतातीं है की ऐसे मवादो की अधिक मात्रा को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है, जिसमे पेट में चीरा लगाकर उक्त अंग तक पहुंचा जाता है और मवाद निकालने की प्रक्रिया की जाती है। मरीज़ की शारीरिक अवस्थानुसार इस प्रक्रिया की बहुत सी अनचाही परिणाम (side effects) मरीज़ को हो सकते है जैसे की अन्य सर्जरी में होतीं हैं। किंतु अब सोनोग्राफी की आधुनिक पद्धति पिग टेल पाइप से केवल एक छोटी सी छिद्र करके पतली पाइप द्वारा मवाद को बाहर निकाला जा सकता है। यह प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के अंतर्गत आती है

क्या होती है इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
————————————————–
डॉ मेश्राम ने बताया की इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी वर्तमान समय में चिकित्सा विभाग की अत्यधिक उन्नत, विशेष कुशलता एवं गुणवत्ता युक्त शाखा है । इसमें सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी की सहायता से शरीर की विभिन्न बीमारियों का इलाज केवल एक पतली पाइप ही की सहायता से कर दिया जाता है। इसमें सीटी स्कैन द्वारा दिमाग, पेट, हाथ या पैरों के रक्त की नसों की विभिन्न बीमारियों तथा सोनोग्राफी द्वारा पेट के विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है जिसकी चर्चा आगे की गई है।

क्या होती है पिग टेल पाइप कैथेटराइजेशन

डॉ मेश्राम बताते हैं कि आरंभ में सोनोग्राफी का उपयोग केवल बीमारी का पता लगाने के उद्देश्य से ही किया जाता था किंतु बाद की निरंतर विकास की धारा से सोनोग्राफी का उपयोग कुछ बीमारियों जैसे अंगों में भरे मवाद, गुर्दे (Kidney) में पेशाब रूक जाना, यकृत में या पित्त की नली में रुकावट से पित्त न निकल पाने के इलाज के लिए उपयोग में करने की प्रक्रिया अपनाई गई। शरीर के भीतर मवाद होने की पहचान सहजता से उपलब्ध सोनोग्राफी द्वारा शीघ्रता से की जा सकती है तथा उन्नत पद्धति से सोनोग्राफी के ही द्वारा केवल एक पतली पाइप के माध्यम से भीतरी अंगो से मवाद को लोकल एनेस्थेसिया देकर एक छोटी सी छिद्र करके निकल लिया जाता है। इस प्रक्रिया को पिग टेल कैथेटराइजेशन (Pig Tail Catheterisation) कहते हैं। इस प्रक्रिया के लिए सोनोग्राफी की बहुत ही अच्छी ज्ञान एवं तजुर्बा होने की आवश्यकता होती है ताकि पाइप के सिरे को सटीक तौर पर बिना किसी अन्य अंग या नसों को नुकसान पहुंचाए, मवाद में ही ले जाया जा सके और मवाद बाहर निकाला जा सके।

सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप के फायदे

सोनोग्राफी बहुत ही सहजता से उपलब्ध हो जाती है एवम इसके खर्चे भी बहुत कम होते है । पिग टेल से मवाद निकलने हेतु लोकल एनेस्थेसिया दिया जाता है जिसमे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की ज़रूरत नही पड़ती। इसमें मरीज को बेहोश नही किया जाता। मरीज़ सचेत अवस्था में ही रहते है और उन्हें ज्यादा किसी दर्द का अहसास भी नहीं होता। पिग टेल पाइप की प्रक्रिया बहुत ही कम समय में पूरी हो जाती है।

ज्ञात जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की सरकारी चिकित्सा संस्थाओं में से डॉ अंबेडकर भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, AIIMS रायपुर एवं CIMS बिलासपुर जैसी बड़ी बड़ी अस्पतालों में सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप प्रक्रिया सामान्य तौर से की जाती है। महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद ने बताया की सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप प्रक्रिया अस्पताल के लिए एक मील का पत्थर है। संभवतः छत्तीसगढ़ के जिला चिकित्सालय स्तर पर रेडियोलॉजी विभाग में पिग टेल पाइप द्वारा मवाद निकालने की प्रक्रिया सर्वप्रथम महारानी अस्पताल जगदलपुर में की गई है। सरकारी संस्थाओं से अलग निजी संस्थाओं में यह प्रक्रिया बहुत ही महंगी होती है । यह बहुत ही उन्नत तकनीकी प्रक्रिया है जो की अब बस्तरवासियो को सहजता से कम से कम खर्चे में महारानी अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS