🔹 माँ, बेटी, बहु और बहन
🔹 हर जिम्मेदारी करे वहन
♦️ देश की बेटियां सामाजिक, पारिवारिक, तकनीकी व खेल सहित समस्त क्षेत्रों में ना सिर्फ देश का नाम प्रदीप्त कर रहीं हैं अपितु समाज की इकाई परिवार को भी संजोए हुए हैं |
🔹 माँ, बेटी, बहु और बहन
🔹 हर जिम्मेदारी करे वहन
♦️ देश की बेटियां सामाजिक, पारिवारिक, तकनीकी व खेल सहित समस्त क्षेत्रों में ना सिर्फ देश का नाम प्रदीप्त कर रहीं हैं अपितु समाज की इकाई परिवार को भी संजोए हुए हैं |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |


केशकाल। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव के एक गरीब की बेटी सशस्त्र फोर्स में कार्यरत जवान के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषंण करके बीच मंझधार में छोड़ देने और अपनी शादी करने की तैयारी करने की व्यथा लेकर केशकाल पंहुची। लड़की का कहना है कि- मैं 6 जनवरी 2022 को पुलिस थाना बिश्रामपुरी में लिखीत शिकायत की हूं पर घटना स्थल फरसगांव थाना क्षेत्र का होने के कारण मुझे 8 जनवरी को फरसगांव बुलवाया गया था। लड़की का कहना है कि अभी तक पुलिस ने क्या कार्रवाई किया यह मुझे मालूम नहीं हो पाया है। पर हकिकत में मुझे अभी तक न्याय एवं राहत नहीं मिल पाया है वंही मेरा भविष्य चौपट करने वाला अपनी शादी करके अपना जीवन संवारने में लगा हुआ है । मुझे यह समझ नहीं आ रहा है मेरा क्या- होगा….? यह रोना रोते लड़की ने जो दुखड़ा सूनाया वो मन को द्रवित कर देने वाला रहा । जीवन से खिलवाड़ करते भविष्य को चौपट कर विश्वासघात कर मंझधार में छोड देने वाले सशस्त्र फोर्स के जवान के चलते दुखी चिंतित लड़की का कहना है की मैं अपनी आपबीती पुलिस को बताकर उसी समय रिपोर्ट करा दी होती परंतु गांव एवं समाज के सियानों ने बैठक करके मुझे रिपोर्ट कराने से रोक दिया। बैठक में हुए लिखा पढ़ी का छायाप्रति लेकर फिर रही लड़की उस कागज को दिखाते बताती है की मेरे सांथ जो अपराध हुआ है और हुए अपराध पर पानी फेरते लड़के को बचाने के लिए लोगों ने जो खेल खेला उसका यह प्रमांण है। अंर्तराष्ट्रीय दिवस के दिन ही लड़की ने महिला हेल्प लाइन 181 पर काल करके भी अपनी आपबीती बताते इंसाफ की याचना की है।


शिल्पी सांस्कृतिक संस्था के द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 125 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
पद्म श्री धर्मपाल सैनी जी का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शिल्पी सांस्कृतिक संस्था के द्वारा शहर के शहीद पार्क के सामने स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्ति के सामने आयोजित 125 वीं जयंती समारोह में शामिल हो नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की | इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जीवन परिचय आज के युवाओं के लिए आदर्श है जिस तरह आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के अंधी दौड़ में भाग रही है उन्हें नेताजी के जीवन से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने आई सी एस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी को ठुकरा कर देश सेवा का रास्ता चुना था और मातृभूमि के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया उन्होंने ना केवल देश के राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का काम किया वरण राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी मजबूत किया और विदेशी सहयोग से आजाद हिंद फौज की भी स्थापना की आज उनके 125 वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करने का प्रण करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी, कुलपति शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय प्रो एस के सिंह,संस्था के अध्यक्ष सुबीर नंदी, डॉ प्रदीप पांडेय, रामचंद्र साहा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे |
जगदलपुर। एक समय जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर थी उस समय भी सुकमा जिले की जनता ने स्थानीय विधायक कवासी लखमा को जीताया था। 5 साल के सरपंची कार्यकाल और लगातार 25 साल से विधायक चुनकर लखमा को वहां की जनता भरोसे के साथ जीता रहे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकांक्षी जिले सुकमा का उल्लेख कर वहां की प्रगति को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया। विशेषकर 90 प्रतिशत टीकाकरण को इस जिले की बड़ी उपलब्धि बताया। गौरतलब है कि सुदूर अंचल किस्टाराम में विधायक लखमा की पहल से हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जहां 24 घंटे चिकित्सक और स्टाफ रहकर डिलिवरी से लेकर टीकाकरण और अन्य बीमार मरीजों की देखभाल करते हैं। वहीं सलवा जुडूम में बंद हो चुके स्कूलों को शुरू करने में भी विधायक की विशेष रूचि और प्रयास रहा।
वे खुद कहते हैं मैं अनपढ़ हूं इसलिए कई जगह समस्याओं से गुजरना पड़ता है। शिक्षा ही ज्ञान का सबसे प्रमुख हथियार है। वे हर किसी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि सुकमा जिले के अलावा बस्तर संभाग के अन्य 4 जिले जिसके वे प्रभारी हैं दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव और नारायणपुर वहां के भी ग्रामीण बच्चे डाक्टर, इंजीनियर और बड़े पदों में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सुकमा जिले का वर्णन कर न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। सलवा जुडूम जब सुकमा जिले में शुरू हुआ था उस दौरान हालत नियंत्रण से बाहर हो गया था। तब नागा और मिजो बटालियन को पदस्थ किया गया। उस दौरान नक्सली भी इनसे खौफ खाते थे। जहां बारूद के धमाकों की गुंज सुनाई देती थी वहीं अब टीकाकरण और शिक्षा, कृषि, पोषण आदि पर बात होती है। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने चर्चा में कहा कि समुचा बस्तर संभाग आदिवासी अंचल है यहां अधिकांश लोग गरीब और अभाव के बीच जीवन यापन करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष लगाव बस्तर के प्रति है। यही कारण है कि सुकमा जिले के टीकाकरण और शिक्षा जैसे विषयों को प्रधानमंत्री ने अपने उदबोधन में शामिल किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रशासकीय मशीनरी को ईमानदारी और संवेदना के साथ काम करने की हिदायत दी है। इसी कारण स्वास्थ्य कर्मी किस्टाराम, जगरगुंडा, पोलमपल्ली, गोलापल्ली, मरईगुड़ा जैसे दुरस्थ अंचल में जाकर टीकाकरण के साथ-साथ आवश्यक दवाईयां वनवासियों तक पहंुचा रहे हैं। लखमा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में सुकमा जिला आगे बढ़ रहा है, लेकिन आकांक्षी जिला होने के कारण कई मापदंडों में खरा उतरना है उस पर काम होगा। मैंने कलेक्टर, एसपी समेत सारे विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन-जिन विभागों की प्रगति में रूकावट आ रही है उसे चुनौती के रूप में लेकर दुगुने उत्साह के साथ काम करें तो परिणाम जरूर आएगा। मेरे प्रभार वाले सभी 5 जिले के अधिकारियों को बैठक में मैंने निर्देश दिया है उम्मीद है आने वाले समय में अन्य क्षेत्र में भी बस्तर कीर्तिमान रचेगा और फिर से प्रधानमंत्री को बस्तर जिले का नाम तेजी से बढ़ रहे क्षेत्र के रूप में शामिल करना पड़ेगा। सुकमा जिले के छोटे से गांव नागारास के रहने वाले कवासी लखमा आज प्रदेश के मंत्री हैं। वे खुद कहते हैं इस मुकाम तक पहुंचने की मुझे उम्मीद नहीं थी लेकिन सरपंच के बाद लगातार 25 साल तक 5 बार विधायक चुनकर कोंटा विधानसभा के जनता ने भरोसा जताया। इसलिए हर क्षेत्र में गरीबी और बदहाली दूर हो और ग्रामीण विकास की मुख्य धारा से जुड़कर अपने परिवार और गांव की उन्नति में भागीदार बने।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है |
पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है |
बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा व विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे भैरमगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के पुत्री मोनिका के विवाह के अवसर पर बधाई एवम शुभकानाएं स्वरूप आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम,शकील अहमद,लालू राठौड़, राजकुमार तामो, महेश कश्यप, सुलोचना कर्मा,प्रवीण राणा,मनोज मालवीय,राजा, मन्नू वर्गीस एवम अन्य उपस्थित रहे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालीकोंटा,कोंडावल, एवं कोरपाल में 1 करोड़ 52 लाख 04 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया
ग्राम पंचायत बालीकोंटा में 42.56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 918 मीटर जिससे की 295 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कोंडावल के ग्राम बालीकोंटा में 59.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल ,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 4110 मीटर जिससे की 158 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत तुसैल के ग्राम कोरपाल में 49.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग सोलर पंप 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का काम 5580 मीटर जिससे की 138 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं के कार्यों का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है | जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल हर नागरिक का मौलिक अधिकार है लेकिन पिछले सरकार में शुद्ध पेयजल आपूर्ति केवल शहरी क्षेत्रों में ही होती थी | अब हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुहिम छेड़ दी गई है और आगामी वर्ष तक हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी इस मामले में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की स्पष्ट सोच है की सभी ग्राम पंचायत के हर कोने तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में होनी चाहिए तथा हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास,गौरी मंडल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सरपंच बालीकोंटा फूलमती कश्यप, वरिष्ठ नेता गोपू दुबे,गौरव जोशी, दयालु, पूर्व सरपंच लिमन बघेल ,कोरपाल सरपंच लखमू राम नागेश,उप सरपंच सुरेन्द्र त्रिपाठी,पंच कमलवती,सोनामनी,अस्ती समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
जगदलपुर शहर के कालीपुर क्षेत्र में घर अंदर आकर लड़ाई झगड़ा व गंदी-गंदी गाली गलौच एवं मारपीट कर आँख में चोट पहुॅचाने वाले दो फरार आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 20.01.2022 को रात्रि में प्रार्थी यासिर आलम के भाई एवं उसकी पत्नी को नरेश सेट्ठी एवं उसके साथी ने घर में आकर कर्ज का पैसे मांगने की बात कहते हुये गंदी-गंदी माॅ बहन की अश्लील गालियाॅ व जान से मारने की धमकी देते हुये तनवीर आलम को हाथ थप्पड़ से सिर, गाल एवं आँख में मारपीट कर चोट पहुंचाये है, जिससे तनवीर को आँख में काफी चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0-22/2022 धारा 452,294,323,506,34 भादवि0 कायम कर, अनुसंधान में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान उक्त टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी की गई। जहाॅ पर आरोपी नरेश सेट्ठी व गोपाल यादव को पकड़कर, पुछताछ बाद आरोपी 1. नरेश सेट्ठी पिता रमेश सेट्ठी उम्र 30 साल निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर एवं 2. गोपाल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 25 साल नि0 अटल आवास जगदलपुर को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नरहरि वैष्णव,प्रआर0 बरतुराम सोरी एवं आरक्षक प्रकाश नायक, सैनिक शिव यादव।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी के विशेष मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत दिनांक 22.01.2022 को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया गया है। हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी (पिता स्व0 सुखराम पदामी उम्र 20 वर्ष निवासी गुमटेर मुरियापारा) जो वर्तमान में पल्ली बारसूर निर्माणाधीन सड़क में कड़ेनार से कडेमेटा के बीच बड़ी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए लगातार रेकी करने तथा छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा में नक्सल गतिविधियों के विस्तार करने हेतु आया था। ये नक्सली आईटीबीपी के शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षड़यन्त्र में शामिल था साथ ही बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या करते हुए 22जवानों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम देने देने में भी शामिल था।
उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली नक्सली संगठन में आदेरबेड़ा क्षेत्र का नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था। दिनांक 21.01.2022 को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना मिली कि उक्त घटना में सक्रिय रहने वाला हार्डकोर नक्सली वर्तमान में नक्सल विस्तार के लिये थाना छोटेड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा आया है, प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जायसवाल ने एसडीओपी छोटेड़ोंगर अभिषेक पैकरा को निर्देशित करते हुए कैम्प कड़ेनार से डीआरजी टीम रवाना किया था। उक्त टीम ने सक्रियता से घेराबंदी कर पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली द्वारा दोनों मुख्य घटनाओं में अपनी सक्रियता सहित छोटे-बडे अनेको नक्सल गतिविधियों में सक्रिय रहने की बात को स्वीकार किया है। फलस्वरूप उक्त हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को माननीय सीजेएम महोदय, नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षड़यन्त्र में शामिल था पण्डरू पदामी :
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी दिनांक 20.08.2021 को ग्राम कड़ेमेटा में घटित नक्सली घटना जिसमें असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर सिंदे तथा सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की गोली मारकर हत्या करने व एके-47 रायफल, मैग्जीन, राउण्ड और बीपी जैकट तथा मोटोरोला सेट लूटने की घटना का षड़यंत्र करने, रैकी करने व घटना को अंजाम देने में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली पण्डरू पदामी अमदईघाटी एरिया कमेटी सचिव सुरेश सलाम के करीबी और हार्डकोर सक्रिय नक्सली है।
बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5 जवानों की हत्या और 22 जवानों को घायल करने की घटना में भी शामिल रहा है, पण्डरू पदामी :
हाल ही में नारायणपुर पुलिस द्वारा मारा गया 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली (कंपनी नंबर-06 कमाण्डर) साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के साथ मिलकर दिनांक 23.03.2021 को कैम्प कड़ेनार एवं कन्हारगांव के मध्य बुकिनतोर पुलिया के पास बस ब्लास्ट कर 5जवानों की हत्या करने तथा 22जवानों को घायल करने की घटना में शामिल रहा है।
जायसवाल ने बताया कि आईजी बस्तर के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिला एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस/फोर्स के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित होने से नक्सल विरोधी अभियान को गति मिली है।इसी का परिणाम है की कुछ ही समय मे बेहतर कम्युनिकेशन एवम आपरेशन के माध्यम से नारायणपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल के अंतर्गत कंपनी न. 6 एवम अमदेई एरिया कमेटी को भारी क्षति पहुचाया है।
जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि आम लोग नक्सलियों के झांसे में आकर मानव अधिकारों और विकास के विरोध में खड़ा होने को मजबूर न होकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस को पता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा कैम्प एवं विकास कार्यों के विरोध प्रदर्शन हेतु ग्रामवार समय-सारणी (चार्ट) तैयार की है, जिसके तहत् नक्सल आन्दोलन में शामिल नहीं होने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध शारीरिक दण्ड एवं जुर्माना हेतु माओवादियों की एरिया कमेटी तथा डिवीजनल कमेटी स्तर की बैठकों में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। यदि ऐसी कोई घटना अथवा कार्यवाही होने की संभावित जानकारी मिलती है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए हम आपकी बेहतर सुरक्षा और समूचित विकास सुनिश्चित कर सकें।