बस्तर सांसद दीपक बैज अपने बीजापुर दौरे के बाद तेलंगाना वारंगल जिले के मेडाराम स्थित समक्का सरल्लमा माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
छग रोज़गार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष बने मंत्री उमेश पटेल
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन करने का निर्णय लिया गया है. इस मिशन के गठन का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है. इसका CEO प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को बनाया है, जबकि अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद होंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आदेश दिया कि मंत्री उमेश पटेल नवगठित छग रोज़गार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आदेश जारी करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला अगले एक महीने में सभी विभागों के साथ बातचीत और समन्वय के बाद छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन की कार्ययोजना पेश करेंगे।
बोर्ड में ये भी होंगे शामिल
इस मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, संचालक उद्योग, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, संचालक मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और गोधन न्याय मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
यह है लक्ष्य
सरकार का दावा है कि आने वाले पांच वर्षों में 12 से 15 लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन राज्य में किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय लिया है। मिशन के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ उक्त नवीन कार्यक्रमों का समन्वय स्थापित किया जाएगा। सरकार इस मिशन में राज्य में स्थित आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एनआईटी जैसे अन्य संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। उनकी सहायता से रोजगार के नये अवसरों के सृजन का काम होगा।
अपने चहेतों को काम दिलाने जनप्रतिनिधियों और जिले के बड़े अधिकारियों ने रची साजिश…
करोड़ों के काम बांटकर शासन को लगाया लाखों के राजस्व का चूना
साजिश… करोड़ों के काम लेने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों समेत ठेकेदारों की चली मिलीभगत
जगदलपुर : बस्तर एक ऐसा क्षेत्र जो अपने अस्तित्व से लेकर आज तक जल जंगल जमीन और अपनी संस्कृति को बचाए रखने लगातार संघर्ष करता रहा है समय के साथ साथ इस क्षेत्र ने लगातार विकास के नए आयाम भी तय किए हैं सरकार चाहे किसी भी पार्टी की रहे सभी दलों की यही मानसिकता रही है कि सत्ता की चाबी बस्तर से होकर ही गुजरती है यही वजह रही है कि बस्तर के विकास के लिए भी सरकारें लगातार गंभीरता दिखाती रहती है परंतु इस क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य ही समझा जाना चाहिए कि जिन नेताओं और नौकरशाहों पर क्षेत्र के विकास की बड़ी जिम्मेदारी होती है वही लोग ही रक्षक ही भक्षक के कहावत को चरितार्थ करने में और आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभा रहे हैं

बस्तर को प्रतिवर्ष क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफटी फंड के रूप में करोड़ों रुपए आवंटित होते हैं जिनका इस्तेमाल क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए होने वाले कार्यों पर खर्च होना रहता है जिसकी जिम्मेदारी जिले के अफसरों पर होती है डीएमएफटी के माध्यम से प्राप्त होने वाली यह राशि क्षेत्र के खनिज संपदा के दोहन के बदले क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है लेकिन इसी राशि का अधिकतर हिस्सा विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार कर डकार लिया जाता है |
ऐसा ऐसा ही एक मामला संभाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे ग्राम पंचायत आशना में देखने को मिल रहा है जहां पर पर्यावरण मंडल द्वारा निर्मित आसना मोटल को बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आधिपत्य में लेते हुए इसका जीर्णोद्धार कार्य डीएमएफटी फंड की राशि के माध्यम से कराया गया जिसमें जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसना को निर्माण एजेंसी जिम्मेदारी सौंपी गई और करोड़ों की लागत से होने वाले इस पूरे काम के लिए आवश्यक नियमों को दरकिनार करते हुए आनन-फानन में ग्राम पंचायत को एजेंसी बना दिया गया कहीं ना कहीं जिले के बड़े अफसरों की लापरवाही को दर्शाता है जबकि नियमानुसार ग्राम पंचायत को 20 लाख रुपए से ज्यादा की कार्य करने का अधिकार ही नहीं है इस पूरे मामले में जिले के आईएएस जैसे बड़े पदों पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई क्योंकि उन्हें आदिवासी संस्कृति के सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की जल्दी रही और सत्ता पक्ष से संभवतः शाबाशी पाने की लालसा रही जिसकी वजह से करोड़ों की लागत से होने वाले कार्य को छोटे-छोटे काम दर्शाते हुए पंचायत को एजेंसी के रूप में कार्य करने की छूट दी गई |
इस पूरे मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिले के अफसरों ने कूट रचना रखते हुए अपने चहेते लोगों को काम दिलाने नियमों को शिथिल कर आनन-फानन में अनुभवहीन घटिया ठेकेदारों से भी काम कराने से गुरेज नहीं किया गया जिससे पूरे निर्माण कार्य पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं बस्तर एकेडमी ऑफ डांस एंड लिटरेचर (बादल)के नाम से बने इस पूरे परिसर में भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है आधे अधूरे निर्माण के बावजूद आनन-फानन में इसका जिला प्रशासन द्वारा बड़े ही तामझाम के साथ प्रदेश के मुखिया के माध्यम से उद्घाटन भी करा लिया गया है जबकि कई कार्य भी अधूरे पड़े हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों को भी पूरी राशि की भुगतान कर दी गई है छोटे-छोटे कॉटेज के रूप में बनाए गए भवनों में निर्माण के चंद महीनों में ही दीवारों में पानी रिसने की बात कही जा रही है साथ ही साथ भवन के अंदर रेलिंग लगाने का कार्य भी अधूरा होना बताया गया है |
इस पूरे मामले में जनपद पंचायत जगदलपुर के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा साथ ग्राम पंचायत आसना के सरपंच और पंचायत सचिव और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरों की भूमिका संदेहास्पद है |
करोड़ों रुपए से होने वाले कार्य का मूल्यांकन मापदंडों को किनारे करते हुए किया गया है जिसमें काम पूरा होने के बाद भी इंजीनियर का तबादला भी कर दिया गया है इसके अलावा आशना के पंचायत सचिव का भी स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है वही कुछ दिनों बाद ही जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ यतींद्र कुमार पटेल का भी रिटायरमेंट होना है ऐसी परिस्थिति में इस पूरे मामले में जांच की जगह पर पर्दा डालना लगभग तय है अब जांच भी कौन करें जब जिला प्रशासन की भूमिका ही इस पूरे मामले में शुरुआत से ही संदेहास्पद है |
अगर पूरे निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर सौंपी जाती तो विभाग भी ठेकेदारों से गुणवत्ता युक्त कार्य कराने को लेकर जवाबदार रहता और शासन को भी टेंडर के माध्यम से लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होता लेकिन जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चलते शासन को चुना लगाया गया है जिसकी जांच करने वाला फिलहाल कोई नहीं है अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में कोई जांच हो पाती है या भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की तरह ही जांच के नाम पर सिर्फ फाइलें बनाकर बंद कर दी जाती है |
Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही
दल्लीराजहरा – नगर में अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर दल्लीराजहरा में विभाग द्वारा कार्यवाही की गई जिसमे आशा पति पल्लूराम साहू वार्ड क्र.25 के रिहायशी मकान से 22 पाव देशी मदिरा प्लेन, अल्का, पति नरेन्द्र आरदा वार्ड क्र.15 के रिहायाशी मकान से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, का तथा कुंती बाई, पति स्व. नीलकंठ आरदा वार्ड क्र.15 से मदिरा टेस्ट परचेस कराया जाकर 34(1)ख, का प्रकरण कायम किया गया एवं प्रवीण गंजीर तथा जीवन होटल वार्ड क्र.24 के तलाशी लेने पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक पदार्थ बरामद नहीं होने से खाली तलाशी पंचनामा बनाया गया।
1. कायम प्रकरण – 03
2. जप्त मदिरा – 8.640 ब.ली. देशी मदिरा प्लेन ।
3. गिरफ्तार आरोपी – 03
4. जमानती प्रकरण -03
5. खाली तलाशी पंचनामा – 02

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर वृत्त दल्लीराजहरा के प्रभारी अधिकारी एस. आर. भाण्डेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की गई |

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक दिगम्बर बुरा, देवप्रसाद पटेल, राजेन्द्र ठाकुर एवं वाहन चालक कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
बेवजह बिना मास्क के घूमने वाले की अब खैर नहीं, राजस्व विभाग द्वारा 24 सौ रुपए चालान काटा गया
भानपुरी । बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में बेवजह बिना मास्क लगाए के घूमने वाले के ऊपर राजस्व विभाग द्वारा उप तहसील भानपुरी क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई।
बस्तर ब्लॉक के उप तहसील भानपुरी क्षेत्र के सप्ताहिकी बाजार भानपुरी (फरसागुड़ा )में बेवजह बिना मास्क के घूमने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार पंकज सिंह ने लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की समझाइश दी और बिना मास्क के घूमने वालों से 2400 रुपए का चालान काटा गया।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार पंकज सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र यादव, हल्का पटवारी उपेंद्र बघेल, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
नक्सलियों के ख़ौफ़ से बंद हुई सड़क निर्माण कार्य पुनः हुई शुरू
एसपी की दखल के बाद नारायणपुर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क फिर से चालू
व्यवस्था देखने बाइक से पहुँचे नक्सलगढ़ बढ़ाया टीम का हौसला
सोनपुर से डोण्डरीबेडा रोड़ निर्माण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच में रोड़ा बन रहे नक्सलियों को बैकफुट में खदेड़ने के लिए नारायणपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस कप्तान की दखल के बाद कई सालों से बंद पड़ी सड़क निर्माण कार्य को फिर से चालू किया गया है। महाराष्ट्र के मरोड़ा को नारायणपुर से जोड़ने के लिए नक्सलगढ़ में संगीनों के साए में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल के द्वारा अंदरूनी इलाको में दौरा कर ग्रामीणों के साथ जवानों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। नक्सलगढ़ में बाइक में सवार होकर एसपी निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुँच रहे है। कई सालों के बाद नारायणपुर पुलिस में यह जोश देखने को मिल रहा है।

पहली बार एसपी पहुँचे गांव
गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस ने थाना सोनपुर अंतर्गत सोनपुर से डोण्डरीबेडा तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराते हुए लाभान्वित गाँव डोण्डरीबेडा, डोण्डरपुर, मसपुर और गारपा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने सोनपुर के अंदरूनी गाँव डोण्डरीबेडा, डोण्डरपुर, मसपुर और गारपा के ग्रामीणों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जाना तथा पुलिस-प्रशासन के कार्यों से अवगत कराते हुए ग्रामीणों को उनके मानव अधिकारों से अवगत कराया।
दूरियां होगी कम,राशन के लिए नहीं होगा दिक्कतें
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सड़क एवं परिवहन के साधन न होने के कारण यहॉं के लोगों को पास के मुख्य बाजार सोनपुर जाने-आने में भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, छोटी दूरी तय करने के लिये भी नदी-नाले, झील-झरने और पहाड़-पर्वत से होकर सोनपुर तक की पैदल सफर करने पर विवश हैं इसी कारण यहां के लोग शिक्षा और उपचार से भी वंचित हैं। ग्रामीणों की इन समस्याओं दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने जिला नारायणपुर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क, सोनपुर-से-डोण्डरीबेडा तक के रूके हुए निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराया गया। इस सड़क के निर्माण हो जाने से सोनपुर क्षेत्रांतर्गत सैकड़ो गाँव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे, अब यहाँ के बच्चे अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे तथा बिमारी होने पर इलाज के अभाव में लोगों की जानें नही जाएगी। जिन ग्रामीणों को वनोपन विक्रय हेतु सोनपुर जाने-आने में असुविधा होती थी वे अब न सिर्फ सोनपुर और नारायणपुर वरन् महाराष्ट्र में भी व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकेंगे।
जायसवाल की सोनपुर क्षेत्रांतर्गत गाँवों में प्रवास के दौरान उनके साथ अनुज कुमार (उप पुलिस अधीक्षक), लोकेश बंसल (एसडीओपी, नारायणपुर) एवं मालिक राम केंवट, (निरीक्षक) उपस्थित रहे।
संजय गांधी वार्ड के पार्षद से पीड़ित महिलाओं की शिकायत के 7 दिन बाद भी नहीं हुई एफआईआर, भाजपा नेताओं ने थाने के सामने ही धरना दिया
★शिकायत के 7 दिन बाद भी नहीं हुई एफ आई आर
★शिकायत के 7 दिनों में मात्र 12 लोगों का हुआ था बयान दर्ज
★पहले विवेचना होगी विवेचना की कोई सीमा नहीं है
संजय गांधी वार्ड कि अपने पार्षद से पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर अब तक कार्यवाही नही होने से भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर fir दर्ज करवाने एवं उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए कल मुलाकात किए थे, और प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया मुलाकात मैं चर्चा के पश्चात सभी आश्वस्त थे कि, आज FIR हो जाएगी |
आज दोपहर 1:00 बजे भाजपा के नेताओं ने बोधघाट थाना पहुंचकर fir के विषय पर जानकारी लेने पर पता चला FIR नहीं हुई है भाजपा नेताओं ने FIR नहीं करने के कारण की जानकारी चाहि, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भाजपा नेताओं ने थाने के सामने ही धरना दे दिया!
कुछ समय पश्चात संजय गांधी वार्ड से पीड़ित परिवार भी धरने स्थल पर आकर धरने में बैठ गए !
धरने के दौरान सीएसपी प्रभारी ललिता मेहर जी, बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा जी, धरने स्थल पर आकर कहा कि अभी FIR नहीं हुई है भाजपा नेताओं ने लगातार दबाव बनाया की FIR नही होता है तो गरीबों के साथ अन्याय ना हो, इसलिए तत्काल एफ आई आर दर्ज करें, मगर FIR नहीं हुई !
सीएसपी मैडम लगातार यह कहती रही हम पहले सब का बयान दर्ज करेंगे विवेचना करेंगे उसके बाद जरूरत लगी तो FIR की जाएगी सीएसपी मैडम ने कहा की FIR हमेशा जांच के पश्चात ही होती है विवेचना की कोई सीमा नहीं होती है विवेचना जारी है शिकायत के 7 दिनों के पश्चात अब तक सिर्फ 12 लोगों का ही बयान दर्ज हुआ है ऐसे में प्रभावित परिवार जोकि दिहाड़ी मजदूर हैं छोटे-छोटे काम धंधे वाले हैं लगातार अपने कार्य को छोड़कर प्रशासनिक प्रक्रिया में उलझे रहेंगे ऐसे में इनका धैर्य भी टूटेगा और इनको न्याय नहीं मिल पाएगी सुभद्रा टंडन ने कहा कि पुलिस का रवैया ऐसा है जैसे अपराधी हम ही हैं हमने अपने मकान का सपना देख कर पार्षद का पैसा दिया आज वही पार्षद हमारी जान की दुश्मन बनी है धरना स्थल पर भाजपा नेताओं मैं सुधीर पांडे रामाश्रय सिंह नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे डॉक्टर श्रेयांश जैन रिंकू पांडे अविनाश श्रीवास्तव राजपाल कश्यप योगेश शुक्ला आलेख राज तिवारी पंकज आचार्य धन सिंह नायक त्रिवेणी रंगारी गीतानाथ गणेश काले के साथ प्रभावित परिवार भी उपस्थित थे |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल सदस्यता अभियान हेतु ब्लॉक अध्यक्षगण सहित ज़ोन पदाधिकरियों को दिया प्रशिक्षण
🔴 बहुमुखी प्रतिभा सहित अदभुत व करिश्माई नेतृत्वकर्ता राजीव शर्मा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का दिया लक्ष्य.
🔴 प्रत्येक बूथ में इस डिजिटल सदस्यता ऐप की प्रक्रियाओं व समयावधि आदि विषयो पर प्रशिक्षण सहित कांग्रेस की विचारधारा व रीति नीति से अवगत कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश .
🔴 प्रशिक्षणार्थियों ने कांग्रेस के इस डिजिटल सदस्यता अभियान की सराहना कर स्वयं को इस अभियान से जोड़ने के लिए अपने लीडर राजीव का माना आभार.
🔴 प्रशिक्षण कर्ताओं ने इस डिजिटल सदस्यता ऐप से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का लिया संकल्प.
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल सदस्यता अभियान सम्बंधित प्रशिक्षण आयोजित किया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस नई टेक्नोलॉजी से किस तरह आप नए सदस्य जोड़ सकेंगे इसकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया और कहा कि युद्ध स्तर पर आप अपने विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएं और इस डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को जोड़ें कांग्रेस पार्टी ने यह हाईटेक योजना नए सदस्यों के लिए नये ऐप के रूप में तैयार की है जो आने वाले समय में नई जनरेशन के लिए कारगर साबित होगी उस ऐप के माध्यम से आप आसानी से अधिक से अधिक सदस्यों को इस मुहिम से जोड़ सकते हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते हैं आप से आग्रह और अनुरोध है कि अपने अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन कर इस अभियान में अपनी सहभागिता आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें । शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यदि आपका बूथ मजबूत तो आप मजबूत, आप मजबूत तो संगठन मजबूत, संगठन मजबूत तो पार्टी मजबूत, इसलिए सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने बूथ में डिजिटल सदस्यता ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें निश्चित ही आने वाला समय भी आपका ही होगा।
पंचायती स्तर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन झाड़ी बैरी क्रिकेट मैदान चिउरगांव में रखा गया था जिसका समापन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के हाथों किया गया
♦️बस्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिउरगांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें चिउरगांव और करपावंड गादीयापारा के मध्य खेला गया जिसमें करपावंड गादीयापारा ने 5 विकेट जीत हासिल मैच अपने नाम की जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी रहे |

♦️बस्तर विधायक जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे प्रतियोगिता में हमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा को ग्रामीण क्षेत्र हो या प्रदेश एवं माता पिता गुरूजनों को दिखाना है साथ ही आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेल के प्रति जागरूक करना है छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर युवा खिलाड़ियों को आगे आने हेतु प्रेरित कर रहीं है इसलिए राजीव गांधी युवा मितान क्लब खोला गया है ताकि आने वाले दिनों में नन्हें खिलाड़ियों को आगे तक पहुँचने में आसान हो हमेशा खेल के प्रति सजग रहकर ही खेलना चाहिए और खेल भावनाओं का परिचय देना है इससे हमारे खेल भावना में काफी कुछ सीखने प्राप्त होता है |
♦️बस्तर विधायक जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
♦️जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जिला महामंत्री अनिल पांडे, कमल नेताम, उप सरपंच दिनेश सिंह,सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,सरपंच जमुना, जयमन, मानसाय, गणेश भारती रामदास, सामो राम, कुरसो, जग्गू राम, व समस्त कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे |


