दल्ली राजहरा जैन सोशल ग्रुप द्वारा जैन स्पोर्ट्स मीट 2021 दिनांक 23,24,25 दिसंबर को राजहरा क्लब,एवं जैन दादाबाड़ी में जैन समाज के बच्चों एवं बड़ो के प्रतिभा को और अधिक उभारने के लिए गेम जैसे बोरा दौड़ ,कुर्सी दौड़,बैडमिंटन,शतरंज,कैरम, गोली चमच्च, जैन गोट टैलेंट,कॉमेडी ड्रामा,स्लो साईकल,दौड़,आदि विभिन्न गेम कराए जा रहे है जिसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है ग्रुप के सदस्यों ने बताया है कि यह आयोजन का दूसरा वर्ष है जिसमे सभी लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रुप के सदस्य ललित लोढा,शेव्ता ढेलड़िया,श्रद्धा बम्ब,गोल्डी संचेती,मणि चौरड़िया,अरुणा छाजेड़,अरुणा गुणधर,रक्षा बांठिया,साक्षी चोपड़ा,रुचिका पारख, विजेता छाजेड़,चांदनी चोपड़ा,रीमा संचेती,आदि है।
दल्ली राजहरा:- राजहरा मसीह यूथ एवं राजहरा मसीह समाज द्वारा क्रिसमस वेलकम रैली का आयोजन बीएसपी अस्पताल के सामने से किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शिबू नायर ने क्रिसमस वेलकम रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया एवं अपने संबोधन में राजहरा मसीह समाज के समस्त सदस्यों को क्रिसमस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रेव्ह पी .एसन्ना, रेव्ह एडीसन सागर,रेव्ह महेंद्र तुर्केन, रेव्ह पी.डी.देवांगन,रेव्ह भी.कुमार,रेव्ह साहिल दीप,पास्टर कमल, पास्टर विपीन वासनिक, पास्टर ललिता ने विशेष प्रार्थना एवं गीत के माध्यम से उपस्थित जनों को प्रभु का संदेश सुनाया साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ वह इस जगत में आया क्योंकि वह सब से प्रेम करने वाला प्रभु है एवं शांति दाता है प्रभु यीशु ने गरीब ,दुखी, बीमार एवं हर वर्ग जाति के लोगों को स्वतंत्रता देने के लिए
जन्म लिया। मसीह समाज की यह प्रार्थना है कि दल्ली राजहरा नगर में शांति एवं सौहार्द्र बनी रहे ताकि हर जाति, धर्म, वर्ग आपस में भाईचारे के प्रेम में जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर मसीह समाज की ओर से सिनय राम ,मीली एडवर्ड, के आशीष दास ने नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं पार्षद स्वप्निल तिवारी का शाल भेंट कर सम्मान किया। मसीह समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने विवेक मसीह ,स्मिता भगत , एल्डरमैन राजू वर्गीस, राकेश जान, चिन्ना डेनियल,जैन राजेश आदि को क्रिसमस कैप पहना कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह एवं आभार प्रदर्शन एडिशन सागर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जैन राजेश ,नितिन राम , विवेक मसीह, चिन्ना डेनियल, प्रमोद तिवारी, शेरोन राम, रूबी एंथोनी, नीलिमा राम ,सोना राम, डॉ. निधि राम, राकेश जान, डॉ. अनुग्रहिता जान और स्मृता भगत , फ्रांसिस कॉलिंन, नवीन कथूरिया , जेबा कुरैशी ,विल्सन मैथ्यू , यामिनी मानिकपुरी सहित राजहरा मसीह समाज के महिला महिला पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए।
शौर्य दिवस एवम गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल के तत्वावधान में जिला मुख्यालय जगदलपुर में शौर्य पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ , जिसमे प्रमुख रूप से बजरंग दल के प्रांत सयोंजक रतन यादव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दंतेष्वरी माता मंदिर में दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शौर्य संचलन का शुभारंभ दंतेष्वरी माता मंदिर से होकर गोल बाज़ार चौके से एसबीआई चौक से चांदनी चौक होते संजय मार्केट हनुमान मंदिर चौक से सिरहासार चौक में समापन किया गया ।
बजरंग दल के मुख्या रतन यादव ने कहा बजरंग दल का यह सबसे महत्वपूर्ण दिवस है इस दिवस को हम शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि हिन्दू समाज को राम मंदिर के लिए 490 साल संघर्ष करना पड़ा जिसमे लाखो हिन्दुओ ने अपना बलिदान दिया और आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है । आगे कहा किसी भी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठित होना जरूरी है इसलिए हम सभी जात पात की भावना से ऊपर उठकर हिंदुत्व की भावना लेकर समाज के लिए कार्य करना है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हृदय में सदैव राष्ट्रभक्ति की भावना ऐसी ही प्रज्ज्वलित रहे जिससे एक श्रेष्ट भारत का निर्माण हो सके। प्रान्त संयोजक ने कहा कि धर्म विरोधी ताकतों का उनकी भाषा मे ही जवाब देना है क्योंकि अब धर्मान्तरण अपने चरम पर है और इसे रोकना हर हिन्दू का कर्तव्य है और हम इसे रोक कर रहेंगे।
बजरंग दल के प्रान्त संयोजक रतन यादव जी का स्वागत बस्तर नगर पंचायत, आसना चौक में मालगांव के कार्यकर्ताओं ने किया। तत्पश्चात कुम्हारपारा चौक पर जिला गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी ने प्रान्त संयोजक रतन यादव का स्वागत करते हुए बाइक रैली के साथ नगर प्रवेश किया।
ऐतिहासिक ” आनंद भवन ” से निकली रैली शहर भ्रमण कर कर्नैलगंज,वि वि मार्ग,कटरा चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए आनंद भवन में ही हुई समाप्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने दिया है “लड़की हूं लड़ सकती हूं ” का नारा
महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महिलाओं को दी जाएगी 40% टिकट
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण ( इलाहाबाद ) के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में ऐतिहासिक ” आनंद भवन से निकले ” नारी शक्ति यात्रा” रैली का नेतृत्व किया उक्त रैली आनंद भवन से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आनंद भवन में समाप्त हुई |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं वह अपने आप में ऐतिहासिक है एक ओर जहां प्रदेश की असंवेदनशीलता योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार आधी रात को रेप पीड़िता के शव को जलवा देती है वहीं हमारी नेता प्रियंका गांधी महिलाओं को 40% टिकट देकर उन्हें विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का प्रयास कर रही हैं उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध आज अपने चरम पर है और असंवेदनशील योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह से विफल है ऐसे में महिलाओं को ही आगे आकर समाज और राजनीति की बागडोर संभालने की कोशिश करनी चाहिए हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथ को और मजबूत करना चाहिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय समेत इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, सुष्मिता यादव,मीरा देवी, अंजुम नाज,रजिया सुल्ताना,माधवी राय, शीला देवी,दरखश कुरैशी, दीपिका श्रीवास्तव,नीलम सिंह,प्रदीप द्विवेदी,सीमा,भोले सिंह,अजैन्द्र गौड़, अनिता कुशवाहा, सारिका शुक्ला समेत महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी हुई सरकार को 3 वर्ष पूर्ण होने पर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपूर्ण बालोद जिला में कांग्रेस जनों के द्वारा उत्साह पूर्ण माहौल में पटाखे फोड़ते हुए मिठाइयां बांटी गई एवं छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस के द्वारा जो घोषणाएं की गई थी उन्हें लगभग पूरा कर लिया गया है कुछ छोटी-छोटी घोषणाएं बची हुई है, उन्हें भी शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा। विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि, छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़ी हुई घोषणाओं को सरकार बनते ही कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई, धान की कीमतों का बढ़ाना, धान की कीमतों पर बोनस देना, बिजली बिल का हाफ करना, तेंदूपत्ता की कीमतों पर वृद्धि करना , राम वन गमन पथ कोरिया से बस्तर तक का निर्माण प्रारंभ करना, किसानों का कर्जा माफ करना , राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ ₹9000 का भुगतान करना, 2 रूपये किलो में गोबर खरीदने वाला पहला राज्य बना, उद्योगपतियों से आदिवासियों की जमीन वापस कराना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना का आरंभ करना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ करना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना आरंभ करना, शिक्षाकर्मियों का संविलियन करना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाना,, ऐसे अनेकों जन कल्याणकारी कार्य छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।
इन कार्यों से छत्तीसगढ़ की जनता अभिभूत है। इसके साथ ही केंद्र की सरकार भी छत्तीसगढ़ के द्वारा लगातार जन हितेषी कार्य किए जाने से विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथियों सहित अच्छा कार्य किया जा रहा है परिणाम स्वरुप उनकी विरोधी भी भूपेश बघेल जी की प्रशंसा करने से नहीं चूक रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में अपने जन हितेषी कार्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता का दिल जीता है।
बकावंड, 21 दिसम्बर। उलनार पंचायत में रघुनाथ पिता मुरलीधर सेठिया के घर एवं दुकान में धान के 325 बोरी (130 क्विंटल) अवैध रूप से रखे जाने की जानकारी मिलने पर बस्तर एसडीएम के आदेश पर प्रभारी तहसीलदार ने दबिश देकर जब्त की। इसी प्रकार ग्राम करीतगांव में अर्जुन पांडेय पिता गोदावरी पांडेय के घर में रखे गए 289 बोरी अवैध धान (115 क्विंटल) को भी जब्त कर लिया गया। विदित हो कि बकावंड विकासखंड जो कि उडि़सा राज्य से सटा हुआ है वहां यहां से अवैध रूप से धान की आवक की जाती है। लगातार ऐसी जानकारी मिलने पर बस्तर एसडीएम के आदेश पर प्रभारी तहसीलदार द्वारा ऐसे अवैध रूप से धान का संग्रहण करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है।
बकावंड, 21 दिसम्बर। ग्राम पंचायत नलपावंड के सुनडीपारा में एक वर्ष पूर्व नाली निर्माण हेतु खुदाई का कार्य किया गया था। लेकिन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आजतक वह कार्य अपूर्ण है। ग्राम पंचायत के सुनडीपारा के निवासियों ने इसकी जानकारी ग्रामपंचायत के सरपंच एवं सचिव को कई बार मौखिक रूप से दिया, किंतु अबतक इस नाली निर्माण को पूर्ण किए जाने के मामले में किसी प्रकार की प्रगति सामने नहीं आई है।
विदित हो कि एक वर्ष पूर्व नाली के निर्माण अपूर्ण होने के कारण नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बरसात एवं मोहल्ले वासियों द्वारा निकास के दौरान बहाये जाने वाले पानी इसी नाली में रूक रहा है जिससे आसपास गंदगी फैल गई है। सुनडीपारा के निवासियों के अनुसार 15 वित्त की राशि के उपयोग से उक्त नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था लेकिन निर्माण किस कारण रोक दिया गया इस बात को ग्राम पंचायत के सरपंच धरम बघेल एवं सचिव सजल नाग बता पाने में असमर्थ है। नाली निर्माण को लेकर बरती गई लापरवाही के मामले में जब बकावंड विकासखंड के जनपद सीईओ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में मैं पूरी जानकारी लेकर नाली निर्माण को अविलंब पूर्ण कराने का प्रयास करूंगा।
बस्तर पुलिस को नशीली पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दा फाश करने में एक बार फिर सफलता हासिल हुई है. इस दफा पुलिस ने 12 लाख 40 हज़ार का गांजा जप्त किया है, साथ ही 3 वाहनों की जप्ती समेत 6 अन्तर्राज्यीय तस्करों की गिरफ़्तारी की गयी है.
बस्तर थाना प्रभारी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर 12:00 बजे थाने के सामने घेराबंदी और नाकेबंदी कर लाल रंग की स्कोड़ा ओक्टिवा कार क्रमांक एमएच-12-सीवी-9000 में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पूछताछ की गयी और कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 1 क्विंटल 24 किलोग्राम गांजा मिला. आरोपी महाराष्ट्र निवासी रूषीकेश बाघमोडे पिता साहजी बाघमोडे जाति धनगर उम्र 22 वर्ष तथा अक्षय चंद्रकांत सकट पिता चंद्रकांत सकट जाति मांतग उम्र 21 वर्ष ने आगे पायलेटिंग करने वाले स्कार्पियो क्रमांक एमएच-14-डीए-7873 की जानकारी भी दी, जिसमें गांजे की अगली खेप जगदलपुर की ओर लाया जाना था. इस वाहन सहित एक
अन्य वाहन क्र. एमएच-12-आरएम-5054 को ग्राम फरसागुडा के पास रोककर जांच करने पर आरोपी विकाश अम्बादास गरजे पिता अम्बादास रंगनाथ गरजे जाति बंजारा उम्र 29 वर्ष निवासी अरन्येश्वर अरनगांव थाना जामखेड़ जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) तथा किशन दिनकर गोपाल घरे पिता दिनकर त्रिबंक गोपाल घरे जाति बंजारा उम्र 24 वर्ष निवासी अस्टा बुरटी बस्ती थाना अस्टी जिला बीड (महाराष्ट्र) साथ ही वाहन क्रमांक एमएच-14-डीए-7873 में आरोपी सुभाष विलास टोण्डे पिता विलास टोण्डे जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष सत्यावाड़ी नयागांव थाना जामखेड़ जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) तथा हरि सानम पिता भगवान सानम जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी अहमद नगर दिल्ली गेट रोड थाना / जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) जगदलपुर में मिले. इन सभी आरोपियों से पूछताछ में एक दूसरे का सहयोग करना तथा अन्य महाराष्ट्र के आरोपी की संलिप्तता होना बताये. आरोपियों के विरूद्ध थाना बस्तर में 20 (ख).27.29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
जगदलपुर 20 दिसंबर 2021 प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार की सुबह भद्राचलम के राम मंदिर में पत्नी के साथ पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की उन्होंने बस्तर तथा छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली की कामना भी की |
बालोद जिले में प्रदेश सरकार की 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह का वातावरण है जिले भर के संगठन के पदाधिकारी जिला हो या ब्लॉक हो सभी क्षेत्रीय विधायकों के साथ प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं । इसी कार्यक्रम में 17 दिसंबर को माननीय मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के साथ जिलाध्यक्ष बालोद जिले के दौरे पर रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार के द्वारा जारी घोषणा पत्र अंतर्गत 36 वादों में से 25 वादों की पूर्ति की जा चुकी है ।शेष वादे भी सरकार अपने कार्यकाल के भीतर पूरा कर लेगी। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा ने व्यक्त करते हुए कहा कि एक पोर्टल चलाने वालों के द्वारा सुर्खियां बटोरने के लिए मनगढ़ंत खबरें प्रसारित की जा रही है, जिसका वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहता है।
ऐसा ही समाचार अनावश्यक रूप से प्रसारित किया जा रहा है जो कि, अनुचित है । मितानिन संघ की नियमित बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें मितानिनों के द्वारा ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों को अपने संघ का संरक्षक मानती है और इसी नाते मितानिनों के द्वारा ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। जहां पर कहीं कोई आक्रोश और नाराजगी की बात नहीं है । कोई भी संघ या संगठन हो कुछ ना कुछ आवश्यकताएं एवं समस्याएं बनी रहती है इन बातों पर चर्चा करना कहीं पर भी विवाद का विषय नहीं है। और ना ही अपनी सरकार के 3 साल के उपलब्धियों के नाम पर आक्रोश जैसी कोई बात है। सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए समस्त ब्लाक मुख्यालयों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई, और 3 साल की उपलब्धियों को सभा के माध्यम से जनता को बताया गया। संगठन का काम करने वाले पदाधिकारियों का नाम बिना कोई प्रेस विज्ञप्ति के प्रसारित करना अनुचित है। भविष्य में यदि किसी भी के द्वारा संगठन के नाम को सरकार के साथ जोड़कर दुष्प्रचारित करने का काम करते हैं तो उनके खिलाफ संगठन के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है ।