खाद्य विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर व आसपास गांव के होटलों व रेस्टोरेंट में दबिश देकर खाद्य पदार्थ सहित अन्य सभी की जांच की थी। इस पर वे जांच शुरु की तो कई होटल व रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेण्डर मिले, जिसके कोई दस्तावेज नहीं थे। वा नगर पालिका के क्षेत्रा के 11 होटल संचालक से साफ -सफाई के लिये 5700 रुपये जुर्माना लगाया गया एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 3 होटल संचालक से सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद निकाय क्षेत्र में व्यवसायी एवं दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल को रोकने हेतु 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया नगर पालिका व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही में खाद्य विभाग से मीनाक्षी चंद्राकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं दीपक धनकर खाद्य निरीक्षक एवं नगर पालिका से राजस्व विभाग से प्रभारी बुद्धिमान सिंह ,स्वच्छता विभाग से नोडल अधिकारी लक्ष्मी कोठारी उपअभियंता ,रामगोपाल सिन्हा (पी .आई .यु) एवं पालिका कर्मचारी शामिल थे।
जगदलपुर ।गुरुवार को प्रार्थिया थाना परपा आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री रात लगभग 7.30 बजे अपने मामा के घर कापी खरीदने सायकल से जा रही थी और कुटी के घर के पास पहुची थी कि दो व्यक्ति कृष्णा सेठिया और बबलू सेठिया मोटर सायकल से पीछे से आकर मेरी बेटी को रास्ते में रोककर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर जामावाडा रोड में गांव से बाहर ले जाकर तालाब के पास अंधेरे में कृष्णा सेठिया ने जबरजस्ती मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने धमकी दी कि किसी को बतायेगी तो जान से मार दूंगा । रिपोर्ट पर थाना परपा पुलिस पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है घटना कारित कर दोनों आरोपी फरार
थे । घटना के सम्बंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चन्द्राकर थाना प्रभारी परपा निरीक्षक बुधराम नाग के नेतृत्व में थाना परपा से टीम गठित कर उनि सुशील त्रिपाठी , प्रआर केतन कश्यप , म प्रआर 212 छुबी ठाकुर , आर सुरेश भूआर्य , मआर सविता मण्डावी की टीम गठित कर आरोपीणों की पता तलाश में तत्काल रवाना किया गया था जो पता तलाश के दौरान एक आरोपी को ग्राम सतलावंड थाना नगरनार एवं कृष्णा सेठिया को ग्राम कस्तूरी नगरनार से गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपी कृष्णा सेठिया और लुप्तेश्वर सेठिया उर्फ बबलू निवासी मांझीगुडा थाना परपा के द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपी कृष्णा सेठिया व लुप्तेश्वर सेठिया उर्फ बबलू को 27 अगस्त को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है ।
जांजगीर चांपा – दो सगी बहनों की खेत में लाश मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई है | दोनों बहनों का पति भी एक ही व्यक्ति है | घटना जांजगीर चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप हुई थी। बीते दिन दोनो बहने बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नही लौटीं जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला. आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश सेमरा गांव के दादर खार में फसल के बीच देखी गई।
बताया जा रहा है कि दोनो बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद अपने मायके वालों से चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। वहीं दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है।
पुलिस पति सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर मैं वापस दिल्ली जा रहा हूं |विधायकों के दिल्ली जाने पर भूपेश बघेल बोले कि उन्हें क्यों बुलाया गया इस बात की जानकारी नहीं है | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अजीब तरह का वातावरण दिखाई दे रहा है कांग्रेस में भूपेश बघेल जब दिल्ली से लौटते हैं तो कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पर नारे लगाते हैं पूरा छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के लिए खड़ा है चुनौती दे रहे हैं यह किस प्रकार की चुनौती है क्या भारतीय जनता पार्टी को चुनौती
दे रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं कि अपने आपस के साथी को चुनौती दे रहे हैं और दूसरी बात अगर विकास की बात भूपेश और बाकी कांग्रेसी कर रहे हैं तो दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने विकास की बात क्यों ऐसे बहुत से प्रश्न हैं और कहीं ना कहीं कांग्रेस के अंदर उठापटक की राजनीति चल रही है ढाई साल का फार्मूला जो हम लगातार इनसे पूछ रहे थे कि क्या वाकई में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा इस प्रकार का कोई फार्मूला रखा गया है जिसको हमेशा यह नकारते रहे हैं वह कहीं नहीं दिखाई दे रहा है और आज का रिजल्ट आ ही जाएगा और शाम तक पता ही नहीं चल जाएगा कि वाकई में क्या ढाई साल का फार्मूला दिया गया था |
कल और आज के राजनीतिक घटनाक्रम में जो बदलाव देखने को मिले हैं कल से लगभग 31 विधायक जो कि कांग्रेस के हैं वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज भी तकरीबन 28 से 30 विधायकों का दिल्ली जाना तय माना जा रहा है समस्त मंत्री भी दिल्ली जा रहे हैं या पहुंच चुके हैं ऐसे में कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाईकमान के आदेश का वाचन करते हुए कहा कि किसी को भी या किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया है थोड़ा सीमित रहे विधायक और हाईकमान और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी साफ तौर पर कहा है कि विधायकों से हाईकमान ने किसी प्रकार का बुलावा नहीं भेजा है ऐसे में देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की दौड़ में जो कयास लगाए जा रहे हैं और जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति आज ज्वलंत हो चुकी है ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम का ऐसा बयान आना थोड़ा सोच का विषय बतलाता है |
कैबिनेट मंत्री और करीब 10 विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना…
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेख चंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक अरुण वोरा, विधायक दलेश्वर साहू, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल दिल्ली रवाना।
रायपुर एयरपोर्ट पर लगातार विधायकों का सिलसिला जारी।
सीएम के साथ रवाना होंगे मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री मो.अकबर,रुचिर गर्ग,प्रदीप शर्मा,विजय भाटिया,रमेश आर्मो ।।
कल :- रेणु जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात, आश्चर्यजनक ढंग से मिला सोनिया से समय
पंजाब वाले मिलने को तरस रहे है, यँहा वाले युवराज से मिल रहे है पर सोनिया की रेणु जोगी से मुलाकात हो रही है |
सर्व प्रथम बस्तर विधायक ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर छात्राओं के लिए सुख समृद्धि एवं भविष्य में अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया |
बस्तर विधायक एवं जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य के हाथों सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत साईकिल वितरण किया गया छात्राओं सायकल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे |
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बघेल बस्तर विधानसभा अंतर्गत आने वाली विभिन्न स्कूलों सायकल वितरण किया जिसमें शासकीय हाई स्कूल छिंदगांव 28 एवं जैबेल हाई स्कूल में 54 वनकोमार में 10 गारेंगा में 36 बालिकाओं को सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत साईकिल वितरण किया गया |
बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बघेल ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की कामना की सभी ग्रामवासियों की समस्या को सुना और सरपंच सहित पंचगण ने अवगत कराया जिसको विधायक ने ब.क्षे.आ. वी.प्रा. मद से अतिरिक्त कक्ष बनाने हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की गांव में छात्रावास स्वास्थ्य केंद्र खुलने की प्रक्रिया एवं निर्माणधिन कार्य को जल्द कराने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया और गांव में विभिन्न मार्गों तक पहुंचने के लिए सड़कें बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है इसलिए सरकार द्वारा सुगम सड़क योजना जैसी एक योजनायें चलाई जा रही है |
ग्राम पंचायत गारेंगा में निर्माणधिन कार्य पर नाराजगी जताते हुए उस कार्य को जल्द निराकरण करने की आदेश दी ताकि लोगों तक जल्द ही उसका लाभ मिले किसी को कोई भी चीज से वंचित ना रखे एवं विधायक ने पानी की व्यवस्था हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा की व उसके पश्चात ग्राम गारेंगा में आने वाले समय मे बैंक खोलने की बात कही है ताकि किसी को भी दूर ना जाना पड़े ऐसे हमारी सरकार की भी योजना है सभी लोगों तक योजनायें पहुचाई जाए सभी लोगो तक लाभ मिलना जरूरी है किसी को भी कोई चीज से वंचित ना रखे |
बस्तर जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बालिकाओं को कड़ी मेहनत करनी है और अपने क्षेत्र, माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करना है यदि आप कड़ी मेहनत करते हो तो आने वाले समय में इस क्षेत्र की बालिकाएं भी कलेक्टर ,एस.पी. शिक्षक ,अन्य प्रशासनिक अधिकारी बनकर सामने आयेंगे जिलाध्यक्ष ने सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी |
ग्राम गारेंगा में गौठान का निरीक्षण किया जिसकी कमी को जल्द पूरा करने की आश्वासन दिया और उन्हा पर कई प्रकार की सब्जी खाद उत्पादन करने की सलाह दी ताकि बेरोजगार लोगो अच्छी रोजगार मिले और सरकार की मूलभूत सुविधाओं का फायदा ले पाए इसलिए कड़ी मेहनत करके इसका लाभ उठाये |
इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं सनिर्माण कर्मकार मंडल सदस्य बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाईक, जनपद सदस्य शोभामणि दास, जगन्नाथ सूर्यवंशी,तुलाराम भारती, पुरन गोयल, सरपंचगण बुदरू राम बघेल,शरद बघेल,टोपी राम, टेम्पल,निलेन्द्री बघेल,राजेश कुमार, विजय नाग,अर्जुन पांडे,बीआरसी,मोजेश कृश्टोपर,बीईओ, दयानाथ कश्यप, गौतम नाग,प्राचार्य नाग,ज्योत्सना मिश्रा,लाल सिंह ठाकुर,गदाधर देवांगन छात्र-छात्राएं,ग्रामीण और समस्त कार्यकर्त्ता ग्रामीण उपस्थित थे |
सत्तापक्ष के किसी भी जनप्रतिनिधि ने नही लिया संज्ञान
यह दुर्भाग्यजनक मूलभूत समस्या पानी एवं लोगो का घर से निकलना हो गया था दूभर
पांच दिनों में पूर्ण नही हुआ काम तो फिर होगा आंदोलन
जगदलपुर –प्रवीणचंद भंजदेव वार्ड में विकास के नाम पर विगत एक महीने से वार्डवासी जो नारकीय जीवन भुगत रहे है ,उसके समाधान के लिए नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे एवम नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पार्षददल, कार्यकर्ता गुरुवार को प्रवीण वार्ड पहुचे।वहां आज से चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि बिना किसी प्लानिग के ,जबकि निगम के पास पाइप भी नही था,आनन फानन भरी बरसात में रोड को खोद दिया गया ! जिससे वहां के निवासियों के लिए रोड में चलनाऔर घर से निकलना भी दुर्भर हो गया! पाइप लाइन को नुकसान होने के कारण वार्डवासी बून्द बून्द पानी के लिए तरस गए। यह बहुत दुर्भाग्यजनक है कि सत्तापक्ष का जिम्मेदार एक भी जनप्रतिनिधि वार्ड का सुध लेने नही पहुँचा।यहाँ भी विकास के कार्य मे ठेकेदार और निगम के ज़िम्मेदारों का स्व हित प्रमुख था !
अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा प्रवीर वार्ड को जिस तरह से निगम ने नरक बना कर छोड़ा, यहां के रहवासी ने सड़क में रोपा लगाकर भाजपा नेताओं के साथ विरोध स्वरूप कीचड़ भरे रोड में बैठकर निगम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।इनकी तकलीफो को भाजपा परिवार ने इसे आंदोलन के रूप में लेते हुए चक्काजाम कर लगातार कांग्रेस के नेताओ के ऊपर दबाव बनाया ! जिसके तहत आज वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार हो रहा है और कीचड़ को उठाकर गिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने पेयजल व्यवस्था दूरस्थ करने के लिए पांच दिवस का समय मांगा है,भाजपा पांच दिवस के इंतजार के बाद वार्ड वासियों को राहत नही पहुचाई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद महेंद्र पटेल ने कहा यह मुक्तिधाम जाने का रास्ता है लोग इतने परेशान है कि शव ले जाने में दिक्कत हो रही है ! लोग पानी के लिए परेशान है,टैंकरों से पानी भरने से लोग काम में नहीं जा पा रहे हैं ! पांच दिन तक यदि वादा अनुसार लोगो का पानी बहाल नही हुआ, रोड ठीक नही किया गया तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
नगर निगम के कार्यपालन अभियंता शशि भूषण शर्मा व इंजीनियर संजू कर्ण ने कहा पाइप लाइन विस्तार के साथ ही तत्काल पेयजल का कनेक्सन किया जाएगा।
इस अवसर पर निर्मल पाणिग्रही,दिगम्बर राव,त्रिवेणी रंधारी,राजपाल कसेर,संभु नाग,राणा घोष,योगेश ठाकुर,राकेश तिवारी,संग्राम सिंह राणा,आशुतोष पॉल,अभय दीक्षित,शशि नाथ पाठक,लक्षमण झा,तेजपाल शर्मा,आशु आचार्य,अभिषेक तिवारी,भुवनेश्वर ध्रुव, सुरेश कश्यप,अजय सरस्वती,राजा यादव,श्रीश मिश्रा,चुम्मन पांडेय,प्रदीप पाढ़ी,सूरज मिश्रा,सूर्यभूसंन सिंह,संतीश,सूरज,अतुल कौशल,प्रेम सेठिया,मनोज झा,हनी दुल्हानी,बदरू नाग,गंगोत्री चंद्रवंसी,प्रवीण भतरा,भूपेंद्र नाथ,मनोहर कश्यप,विजय वैष्णव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम वार्डवासी उपस्थित थे।
राज्य सहित नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 13 से 20 सितम्बर 2021 तक किया जायेगा। इसके साथ ही छुटे हुए बच्चों को यह दवा 21 से 23 सितम्बर 2021 के बीच मॉप-अप दिवस पर खिलाई जायेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर / किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा (एल्बेंडाज़ॉल) समुदाय स्तर पर मितानिन/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर खिलायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन कोविड 19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जायेगा। एल्बेंडाजील की खुराक 1 से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली खलायी जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जारी निर्देशों के तारतम्य में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले में किये जाने वाली गतिविधियां-
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 से 20 सितम्बर 2021 तक तथा छुटे हुए बच्चों को यह दवा 21 से 23 सितम्बर 2021 के बीच मॉप दिवस पर खिलाई जायेगी। इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोर / किशोरियों को मितानिन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर कृमि मुक्ति की दवा (एल्बेडाजील) खिलायी जायेगी। मितानिन की अनुपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एल्बेडाज़ॉल दवा खिलायी जावेगी। कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जायेगा तथा शिक्षा एवं पंचायत विभाग और स्वच्छ भारत मिशन से सामुदायिक जागरूकता हेतु सहयोग लिया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य शैक्षणिक संस्थान का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है। अतः आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समुदाय स्तर पर किया जायेगा। एल्बेंडाजॉल की गोली उम्र अनुसार 1 से 2 वर्ष को आधी गोली चूरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें। 2 से 3 वर्ष बालक एवं बालिकाओं को एक गोली पूरी तरह से चुरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें एवं 4 से 19 वर्ष बालक एवं बालिकाओं को एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें।एल्बेडाज़ॉल सेवन कराने से पहले दवा की एक्सपायरी तिथि की जांच एवं अभिभावक से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी अवश्य ले जो बच्चे बीमार हैं या कोई अन्य दवाई उन्हें कृमि नियंत्रण की दवाई ना खिलायें।
प्रतिकूल घटना प्रबंधन
कृमि नियंत्रण दवा एल्बेंडाज़ॉल बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। बच्चे के शरीर में कृमि के कारण कुछ मामूली प्रतिकूल प्रभाव, जैसे जी मिचलाना, उल्टी दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान अनुभव होने की संभावना हो सकती है। प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन हेतु सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम पर एल्बेंडाजोल गोली, ओ.आर.एस पैकेट, डोमपेरिडॉन टेबलेट, डाईसाइक्लोमिन टेबलेट / सस्पेन्शन, पैरासिटामोल टेबलेट / सस्पेन्शन तथा सी.पी.एम. टेबलेट / सेट्रिजिन टेबलेट की व्यवस्था मामूली प्रतिकूल घटना के प्रबंधन हेतु उपलब्ध रहे। निकटतम पीएचसी / स्वास्थ्य सुविधा केंद्र / ए.एन.एम के संपर्क नंबर माता-पिता/अभिभावक को दवा सेवन के दौरान उपलब्ध कराये । सभी ए.एन.एम अपने स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत होने वाली प्रतिकूल घटना की जानकारी अवश्य रखे एवं किसी भी प्रकार के प्रतिकूल घटना के समाधान हेतु मितानिन / आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के संपर्क में रहे। विभिन्न माध्यम जैसे एसएमएस, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग करें। मितानिन/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी परिवार वालों को सामान्य प्रतिकुल घटना एवं कृमि के कारण होने वाले मामूली दुष्प्रभाव के बारे में बताये। साथ ही उससे निपटने हेतु कुछ सरल उपाए भी बताएं।
प्रशिक्षण एवं प्रचार प्रसार गतिविधियां
जिला ब्लॉक एवं सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाये और संबंधित विभाग इसकी समुचित तैयारी करें। जिले में प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया गतिविधियाँ प्रचार-प्रसार के रूप में लोकल केबल टीवी, रेडिओ जिंगल, मीडिया ब्रिफिंग किया जावें। एसएमएस एवं सोशल मीडिया (फेसबुक, टेलीग्राम, व्हाट्सएप) का उपयोग करे। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने फेसबुक, टेलीग्राम और मौजूदा व्हाट्सएप समूहों का उपयोग प्रशिक्षण और जागरूकता सन्देश हेतु करें। मॉनिटिरिंग एवं रिपोर्टिंग गाईडलाईन अनुसार नियत अवधि में की जावे।
कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिशा निर्देश।
भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दौरान भी समस्त आवश्यक स्वास्थ्य सेवायें निरंतर रूप से प्रदान की जानी है, जिसमें बच्चों को एनीमिया कुपोषण से बचाने हेतु राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण सेवा है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए जिन घरों में कोविड-19 के सक्रिय केस है वहाँ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्थिति सामान्य होने के बाद किया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के सामान्य दिशा निर्देशों (सामाजिक दुरी कम से 2 मीटर (6 फीट)). हैंड वाशिंग एवं रेस्पीरेटरी हाइजीन / मास्क ) का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक प्लान किया जाये। कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को आगामी एक वर्ष के लिए इम्पैनलमेंट करने ऑनलाईन आवेदन 25 अगस्त से 13 सितम्बर 2021 तक लिए जाएंगे। इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में ऑनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट जनसंपर्कडॉटसीजीडॉटजीओव्हीडॉटइन पर उपलब्ध रहेगी। डिजिटल माध्यम की उपयोगिता एवं आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में न्यूज वेबसाइट, वेबपोर्टल के लिए प्रदर्शन विज्ञापन आवश्यकता, उपयोगिता, अवसर और बजट उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किये जाते हैं। नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी किसी न्यूज वेबसाइट को शासकीय विज्ञापन प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा। सामान्यतः निम्नलिखित शर्ते पूर्ण करने वाले पोर्टल, वेबसाईट को समिति द्वारा इम्पैनलमेंट हेतु अनुशंसा की जायेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के न्यूज वेबसाइटों का इम्पैनलमेंट 1 वर्ष की अवधि के लिए होगा। इम्पैनल्ड हेतु विगत 6 माह के दौरान न्यूज वेबसाईट की औसत यूनिक यूजर संख्या 50 हजार होनी चाहिए। इस दौरान एवरेज सेशन डयूरेशन न्यूनतम 30 सेकेण्ड होना चाहिए। प्रत्येक वेबसाइट, पोर्टल के अपने होम पेज पर वेबसाइट, पोर्टल के स्वामी, संचालक, संपादक का नाम मोबाईल नंबर, ई मेल, संपादकीय कार्यालय का पता प्रदर्शित होना चाहिए। उन्हें प्रतिदिन अपनी वेबसाइट्स, पोर्टल को अपडेट भी करना होगा। न्यूज वेबसाइट कम से कम एक वर्ष से ऑन लाइन हो। इस अवधि के दौरान वेबसाइट का नाम और इंटरनेट का पता (न्त्स्) नहीं बदला गया हो। राज्य की गतिविधियों को प्राथमिकता से अपलोड करने वाले वेबसाइट, वेबपोर्टल को विज्ञापन देने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ-साथ समिति उपलब्ध तकनीकी साधनों यथा-विश्वसनीय टैरिफ एनालिसिस टूल अथवा अन्य किसी माध्यम से मासिक दृश्य संख्या यूजर संबंधी रिपोर्ट की पुष्टि कर सकेगी।