City Media - Page 1656 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1656

भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से मुलाकात किया

0

आज बीएसपी गेस्ट हाउस में भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से मुलाकात किया और सबसे पहले उन्हें दल्ली यांत्रिकृत खदान में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ के सदस्य स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु कार्यस्थल पर दुर्घटना में हो गई थी और लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही थी।और इसमें लगातार देरी की जा रही थी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर देरी किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था और ईस संदर्भ में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से भी मिलकर बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही देरी की जानकारी दी थी जिसे सांसद महोदय ने बहुत ही गंभीरता से लिया और तत्काल बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से बात की और मृतक के परिवार को बिना देर किए अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्देश दिया और जिस पर कार्रवाई करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने आज मृतक अतिराम के परिजनों को बुलाकर जरूरी कागजी कार्रवाई कर रही है और उसके बाद उसे भिलाई भेजा जायेगा और फिर वहां से मृतक अतिराम के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दी जावेगी और जिसका नियुक्ति पत्र भिलाई से निकाला जायेगा। ईस पुरी कार्रवाई के लिए जिस तरह सांसद महोदय ने पुरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य किया उसके लिए भारतीय मजदूर संघ परिवार ने उनका धन्यवाद अर्पित किया और साथ ही निवेदन किया कि इसी तरह राजहरा खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग मिलता रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने आगे सांसद महोदय को बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर बीएसपी प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और न ही ठेकेदार के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही की गई, जबकि उनकी लापरवाही से एक निर्दोष को अपनी जान गंवानी पड़ी मगर इससे बीएसपी प्रबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ता है,वो तो ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को और ठेकेदार को बचाने में लगी है।ऐनवल मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल दल्ली माइंस के ठेके में एक भी कुशल या अर्द्धकुशल श्रमिक को कार्य में नहीं रखा गया है। बहुत गैरजिम्मेदाराना तरीके से सिर्फ मूंदर इलेक्ट्रिकल भिलाई ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए दल्ली यांत्रिक‌त खदान के इलेक्ट्रिकल मैनैजर ने यह ठेका बनाया और गलत ठेका बनाने के बाद इलेक्ट्रिकल मैनेजर ने एक अकुशल श्रमिक का फर्जी लाईन मेन का गेटपास बनाकर उसे गलत तरीके से विद्युत पोल पर चढ़ा दिया गया जिससे एक गरीब ठेका श्रमिक की पोल से गिरकर मृत्यु हो गई इसके लिए पुरी तरह से इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार जिम्मेदार है मगर आज तक ईनके ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना शंका को जन्म देता है।आज लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी अतिराम के मृत्यु के जिम्मेदार खुलेआम घूम रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ईनके ऊपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए ठेकेदार और इलेक्ट्रिकल मैनेजर के ऊपर गैर ईरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद महोदय से मांग की है कि मृतक अतिराम के मौत जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो आपके नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर श्रम मंत्री भारत सरकार से मुलाकात कर ईस घटना की पुनः जांच की मांग करेगा और वो जांच केन्द्रीय डी जी एम एस के तीन सदस्यीय समिति का गठन कर किये जाने की मांग करेगा क्योंकि पुर्व में हुई जांच में किसी भी जिम्मेदार के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि ईस घटना में इलेक्ट्रिकल मैनेजर का ईस ठेका कार्य में पुरी तरह से नियंत्रण था दल्ली

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यांत्रिक‌त खदान में सारा कार्य भी ईनके दिशा निर्देशन में होता है।और उसके बाद स्पष्ट रूप से दोषी दिख रहे इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार को साफ बरी करना एक बड़ी शंका को जन्म देता है। इसलिए ईस घटना की पुर्न जांच केन्द्रीय कमेटी के द्वारा होनी चाहिए जिससे दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो सके और मृतक अतिराम के परिजनों को न्याय मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ,एम पी सिंग महामंत्री खदान मजदूर संघ भिलाई, किशोर कुमार मायती अध्यक्ष राजहरा शाखा, सचिव लखन लाल चौधरी और भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मोहन कोसमा उपस्थित थे।

नए वेयर हाउस स्थापना को लेकर आज युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने स्टेट वेयर हॉउस के चेयरमैन श्री वोरा से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा-

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में वेयर हाउस खोलने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवम एल्डरमैन प्रशांत बोकड़े ने दुर्ग के विधायक एवम स्टेट वेयर हाउस के चेयरमैन श्री अरुण वोरा जी से उनके निज निवास ने मुलाकात कर मांग पत्र सौपा और क्षेत्र में वेयरहाउस बढ़ाने से लेकर आस पास के युवाओं को रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी और आम जन मानस को इससे बहुत लाभ होगा ऐसे कई मुद्दों और वेयरहाउस के अंतर्गत आने वाली व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा कर दौरे करने का आग्रह किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांकेर लोकसभा सांसद माननीय मोहन मंडावी जी का दल्लीराजहरा दौरा

0

दल्लीराजहरा – कांकेर लोकसभा सांसद माननीय मोहन मंडावी जी का दल्लीराजहरा हुआ था जिसके दौरान नगरवासी द्वारा नगर में विद्यमान समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा गया

5वीं अनुसूची के तहत अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम कारूटोला, कुजामटोला, भोयरटोला एवं अन्य ग्राम में हजारों  की संख्या में विविध कार्य हेतु आवागमन रहता है परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संचालित रेल्वे लाइन के आसपास अवरोध पोल लगा दिया गया हैं। जिसके आने-जाने में ग्रामिणो को असुविधा महसूस हो रहा है |

 (01) शहर से लगे 10-12 ग्राम के लोगो का आवागमन रहता है जिससे 6 किमी की दुरी तय कर रोजगार,छात्रों की पढ़ाई महिलाओं की डिलीवरी मूलभूत सुविधा में परेशानी होता है |

 (02) वर्तमान में दिनांक :- 08/01/2021 को रेल महाप्रबंधक द.प. मध्य रेल्वे को भी अवगत करवाया गया ग्रामिणों द्वारा किन्तु संतोष प्रद असवासन प्राप्त नहीं हुआ।

(03)महोदय जी दोनो ग्रामो (कारूटोला-चिखलाकसा) के बीच प्रधानमंत्री योजना के तहत पक्की सड़क का का भी निर्माण किया गया है।रेल पटरी में अवरोध के कारण आने-जाने में परेशानी हो रहा हैं।

(04) कई वर्षो से 10-12 ग्रामो के लोग का आना-जाना अवरोध हो रहा है।

उपरोक्त तथ्यो की गम्भीरता पुर्वक लेते हुए ग्राम -कास्टोला एवं आस-पास के 10-12 ग्रामों के लोगो को सुरक्षित आवागमन हेतु कारूटोला – चिखलाकसा स्थित मार्ग को आने – जाने हेतु उचित व्यवस्था करने की कृपा करे।

ताकि मजदूर, किसान, छात्रो एवं अस्पताल मूलभूत सुविधा सभी को प्राप्त हो सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थानपना काल से ही छात्र के हित मे कार्य करते आ रही है महोदय जी छात्रों से जुड़ी एक मांग को पूरा कराने के लिए विद्यार्थी परिषद  आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

 आपके द्वारा केंद्रीय विद्यालय कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दिया गया है जो की दल्ली राजहरा में बनाना था अब उसका स्थान परिवर्तन कर उसे गुंडरदेही ब्लाक ग्राम पैरी में बंनाने के लिए भेज दिया गया है हर बार की तरह इस बार भी दल्ली राजहरा वासियो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए बाधा उत्पन्न कर रह है दल्ली राजहरारा बालोद जिले का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर यहां बीएसपी व रेल्वे कर्मचारि यहां निवास करते है यहां अच्छी विद्यालय न होने के कारण मजबूरन अपने बच्चो की अच्छी शिक्षा हेतु उन्हें बाहर अध्ययन के लिए भेजना पड़ता है जो कि बहुत से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतः महोदय जी आप से विन्रम निवेदन है कि केंद्रीय विद्यालय का जो प्रस्ताव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए था उसे दल्ली राजहरा में खुलवाने का प्रयास करे जिसे इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके क्षेत्र के विकास में लिए अग्रसर हो ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सरपंच की ट्रेक्टर में दबने से हुई मौत, दलदल में मिली लाश, चालक ने किया थाने में आत्मसमर्पण, मामला गंभीर पुलिस जांच में जुटी

0

बालोद – बालोद जिले के करहीभदर गाँव के सरपंच ओंकार साहू की ट्रेक्टर में दबने से मौत हो गई है | इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ने स्वयं जाकर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है | यह हत्या है या कुछ और पुलिस जांच में जुटी हुई है और चालक से पूछताछ जारी है किन्तु

उसके बयान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ सरपंच का जमीन विवाद काफी लम्बे समय से चल रहा था जो कि बालोद थाने व राजस्व विभाग में मामला पहुँच चूका था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बड़े किलेपाल में आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 25 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अपने दो दिवसीय बस्तर के दौरान बड़े किलेपाल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, राज्य हस्त शिल्प बोर्ड के

अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक श्री राजमन बंेजाम, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर अदिवासी मांदरी नृत्य दल के कलाकारों ने मंदार के सुमधुर धुन के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Big Breaking मोबाइल चोरी करने वालों का गिरोह पकडाया, चूड़ी बेचने के नाम पर मोबाइल चोरी का खेल

0

डौंडी – डौंडी थाने में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत मिल रही थी लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं पा मिल रही थी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और इसके लिए मुखबिर की भी सहायता ली गई और संदेह के आधार पर जांच पड़ताल की जाने लगी तभी पुलिस को एक संदेही लड़का हाथ लगा और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन पुलिस उसके पीछे एक मुखबिर लगा दिया गया और वह लड़का अपने गिरोह के सदस्यों के पास भानुप्रतापपुर चला गया और मुखबिर द्वारा जब पुलिस को सुचना दी गई डौंडी पुलिस अधीक्षक अनिल ठाकुर ने भानुप्रतापपुर की सहायता से जब उनके ठिकाने पर छापा मारा तो उनके गिरोह में 07 सदस्य थे और खोजबीन करने पर 11 मोबाइल जो कि लगभग 1 लाख 13 हजार कीमत की थी जप्त किया गया | आरोपियों 3 महिला व 4 पुरूष के खिलाफ 379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मोबाइल चोरी कैसे करते थे

मोबाइल चोरी के गिरोह में कुल 07 सदस्य थे जिनमे 03 महिलाये एवं 04 पुरुष थे ये लोग मूलतः नागपुर महाराष्ट्र से आये हुए थे और यहाँ चूड़ी बेचने के नाम पर छत्तीसगढ़ के जिलों में में मोबाइल की चोरी किया करते थे | ये भीडभाड वाले बाजारों में जाकर महंगे मोबाइल पार कर देते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

गिरोह के सदस्य

कृष्णा चौहान पिता आनंद चौहान 21 वर्ष

अजय राजपूत पिता लाल सिंह पारधी 50 वर्ष

चन्दन भोंसले पिता सोनाजी 20 वर्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मनमीत राजपूत पिता नरसिंह राजपूत 19 वर्ष

जोसना बाई पति मनमीत राजपूत 18 वर्ष

जालमा बाई पति चन्दन भोंसले 21 वर्ष

आनोमा बाई पति अनोखे लाल राजपूत 35 वर्ष     

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“सर्व शिक्षक संघ” बस्तर की जिला कार्यकारणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की हुई घोषणा….

0

कला-कौशल की धरोहर समेटे बस्तर जिले में भी “सर्व शिक्षक संघ” की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की हुई घोषणा…. उपाध्यक्ष बी श्रीनिवास राव एवं श्रीमती मुक्ता ठाकुर

“शिक्षक सरोकार की दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे-मुक्ता ठाकुर।”

देखिए किसे मिली है क्या जिम्मेदारी….

प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं प्रदेश सचिव विनय मौर्य के मार्गदर्शन एवं सहमति से बस्तर संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र सह कोरबा सर्व शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने अपने बस्तर जिला कार्यकारिणी के साथ ही साथ बस्तर जिले के विभिन्न ब्लाक अध्यक्ष के नामों की घोषणा की ।

राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के नामों के घोषणा के बाद “सर्व शिक्षकसंघ” पंजीयन क्रमांक – 122202038655 ने जिला और विकासखंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला और ब्लॉक लेवल पर मजबूत कार्यकारिणी का गठन प्रारंभ किया है।

बस्तर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने कहा कि “जिला लेवल पर हमने युवा और उर्जावान शिक्षकों को जिला कार्यकारणी में स्थान दिया है। साथ ही साथ विकासखंड स्तर पर उर्जावान शिक्षकों को ब्लाक अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी गयी है। हमारे सभी पदाधिकारी जिला लेवल पर शिक्षकीय दायित्वों को पुरा करते हूए संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षकों को हक दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अनुभवी और युवा लोगों की टीम बनाकर हमने जिला कार्यकारिणी का निर्माण किया है ..जिसमें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती मुक्ता ठाकुर व श्री बी श्रीनिवास राव को दी गई है। इसी प्रकार बस्तर ब्लॉक में नुरूल हक, बकावंड में राजकुमार साहू, लोहंडीगुड़ा में संपत बघेल, जगदलपुर में पुरषोत्तम पांडेय, दरभा में मुरलीधर पटेल व बास्तानार में शत्रुघ्न केराम को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोनी व बस्तर संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र ने आगे बताया कि
जिला संगठन में महिला साथियों की सहभागिता व उनकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए आंशिक संशोधन किया जा रहा है, जिसमें श्रीमती मुक्ता ठाकुर व श्री बी श्रीनिवास राव को जिला उपाध्यक्ष रूप में मनोनीत किया जाता है।

पूर्व सूची में मुक्ता ठाकुर को जिला आई टी सेल प्रभारी मनोनीत किया गया था जिनके स्थान पर भास्कर जायसवाल को जिला आई टी सेल प्रभारी मनोनीत किया जाता है।

फेडरेशन की भव्य परिवारिक मिलन व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

0

राजनांदगांव समाचार

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला स्तरीय भव्य पारिवारिक मिलन समारोह व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम बालाजी ड्रीम सिटी- टेड़ेसरा राजनांदगांव में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष- मनीष मिश्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष-सी डी भट्ट,सचिव- सुखनंदन यादव प्रदेश सचिव ,अनुशासन प्रभारी अश्वनी कुर्रे , विकास मानिकपुरी प्रदेश प्रवक्ता,प्रेमलता शर्मा प्रदेश महासचिव, राजकुमार यादव प्रदेश महामंत्री,कृष्णा वर्मा जिलाध्यक्ष-दुर्ग, शंकर साहू जिला अध्यक्ष- राजनांदगांव जिला सचिव-रामलाल साहू के गरिमामय उपस्थिति में पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में फेडरेशन के 133 कर्मयोद्धा को सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सम्मान कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुरेशा चौबे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-राजनांदगांव) उपस्थित थे ,जिन्होंने संगठन के 133 कर्मयोद्धा को सम्मानित कर फेडरेशन का मान और सम्मान बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौबे मैडम ने महिलाओं को आगे आने की बात कही और कहा कि गुरु के कारण ही मैं आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रही हूं, मैं इस कार्यक्रम में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम को मनीष मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने कहा कि फेडरेशन एक बड़ा परिवार है, परिवार से ही हमें प्यार और सम्मान मिलता है इस परिवार के हर दुख सुख मैं साथ हूँ।सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को पूरा कराने में जी जान लगाऊंगा।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- सी डी भट्ट,सुखनंदन यादव प्रदेश सचिव, प्रदेश अनुशासन प्रभारी,विकास मानिकपुरी प्रदेश प्रवक्ता,प्रेमलता शर्मा प्रदेश महासचिव,राजकुमार यादव प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि एक लाख नौ हजार हमारे परिवार हैं और हम इस परिवार के अधिकार को हक अधिकार दिला कर रहेंगे। आगे कहा कि लगातार मंत्रालय में सचिव से बात कर रहे है परिणाम भी अच्छा आएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला सचिव- रामलाल साहू ने कहा राजनांदगांव फेडरेशन के सभी साथी मेरा परिवार है, राजनांदगांव जिले के किसी भी ब्लॉक अध्यक्ष या फेडरेशन के साथियों के साथ अन्याय होगा तो उस अन्याय का विरोध किया जाएगा।

फेडरेशन के पारिवारिक मिलन व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम में पूरे राजनांदगांव जिले के सभी 09 विकासखंड से साथीगण अपने माता-पिता,पति-पत्नी व बच्चों के साथ भारी संख्या में उपस्थित थे,जिसमे प्रमुख रूप से अजयं ठाकुर, मंजू देवी देवांगन,माला गौतम,नेहा खंडेलवाल,दोदेश्वर चन्देल,मितेन्द्र बघेल, कुशल हदगिया,09 ब्लॉक अध्यक्ष- कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य,ओम प्रकाश साहू, रोशन साहू, कीरत कुमार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गणवीर, पारख प्रकाश साहू, देव कुमार यादव, सुनील शर्मा, यशवंत कुमार देशमुख, ममता बघेल, अनुपमा सोनी, अंजूषा वैष्णव, सीता साहू,गायत्री ठाकुर,करुणा मेश्राम, करुणा ठाकुर, जंत्री ठाकुर, असरानी देशमुख,अनिता वर्मा,अमित्रा हिडामे,किरणबाला लाटिया,सीमाबाला रामटेके,ज्ञानचंद साहू,ललित प्रताप सिंग, तुलेश्वर सेन,द्वारिका साहू,धर्मेंद्र सिन्हा,राधेश्याम नेताम,शिव शंकर कोर्राम,मिलन साहू,शैलेंद्र साहू,अमृत दास साहू,राजकुमार ठाकुर, रामेश्वर साहू,उत्तम ठाकुर,रमेश साहू,वीरेंद्र साहू,भिखेंद्र जंघेल, गांधी साहू,शिवचरण वर्मा,लालाराम मेरावी,सुशील मिश्रा,राजेश्वर साहू,मक्खन साहू,सुशील सांडिल्य,नीलम चतुर्वेदी, विनोद यदु,देशन पटेल,संजीव साहू,मोहन साहू,विनोद भावे,श्रवण डहरे,शेख शफीक कुरैशी,भरत भोपले,रुखसाना खान,लीलाधर देवांगन सहित सैकड़ों साथीगण उपस्थित थे।

श्री राम सखा भक्त गुहा निषाद राज की जय नारो के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

0

जगदलपुर।भाजपा नगर जगदलपुर मंडल द्वारा गुहा निषाद राज जी की कलश मय शोभायात्रा का स्वागत जगदलपुर के पैलेश रोड पर स्थित ओम ज्वेलर्स में रविवार दोपहर 12 बजे किया गया।इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा प्रभु निषादराज गुहा ने प्रभु श्री राम के अवतार को उन्होंने पहचाना था और उन्होंने ही प्रभु राम को नैया से पार कराई थी। प्रभु श्री राम के अभिन्न में निषादराज गुहा भी थे वह भी अवतारित थे ,जो निषाद समाज के होकर भी हम सबके हैं।

आज उनकी जयंती पर पूरे समाज को शुभकामनाएं देते हैं ।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा गुहा निषाद राज जी की जयंती निषाद समाज के द्वारा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है ।निषाद समाज अपने पौराणिक परंपरा का निर्वहन बड़े ही आत्मीयता और पारंपरिक मनाते हैं। निषाद समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दंतेश्वरी मंदिर से शोभा यात्रा प्रभु गुहा निषादराज की प्रतिमा के साथ सुंदर झांकियों को लेकर निकाली गई थी ।इस धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल भी शामिल हुआ ।

भाजपा नगर मंडल ने संजय बाजार चौक स्थित ओम ज्वेलर्स के सामने प्रभु गुहा निषाद राज की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आरती की गई ।कलश धारकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।निषाद समाज द्वारा निकाली जा रही इस शोभायात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,लछुराम कश्यप,योगेंद्र पांडेय,संजय पांडे,नरसिंग राव,उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी,महामंत्री संग्राम सिंह राणा,अभय दीक्षित,प्रकाश झा,आशुतोष पाल,गणेश काले,पंकज आचार्य,लक्ष्मण झा,रोशन झा,मनोज जंगम,शैलेश श्रीवास्तव,जयराम दास,संतीश राणा,अमित तिवारी,मयंक दिवान,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,राजपाल कशेर, निर्मल पाणिग्रही,योगेश शुक्ला, विनय राजू,संजय चंद्राकर,रिंकू शर्मा,दिलीप झा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा – रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

0

आज दिनांक 23.01.2021 को संध्या 7:00 बजे रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष व महामाया दलकी माइंस के महाप्रबंधक श्री एन.के. मण्डल जी थे। विशेष अतिथि समाज के संरक्षक व वरिष्ठ सदस्य श्री गगन पड़या जी थे। कार्यकम के आरम्भ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के तैल पर गुलाल का टीका लगाकर माापण कर अगरबत्ती लगाया व उन्हे प्रणाम करते हुए नेताजी के आदर्शों में चलने तथा सभी युवाओं व सामाजिक बन्धुओं को साथ लेकर देश भक्ति प समाज को आगे लेकर चलने की बात कहते हुए उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

नेताजी ने आईसी.एस. के पद को छोड़कर देश भक्ति देश प्रेम को पहले पादान पर रखते हुए अपना पूरा जीवन देश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिलाने पर न्यौछावर किया। इस पर विशेष रूप से श्री गगन पड़या जी ने भी नेताजी के जीवन मूल्यों को देश प्रेम व देश के स्वतंत्रता के ऊपर रखकर देश के बाहर जाकर विदेशों में भी देश भक्ति के लिये सभी देश के सेनाओं विशेष रूप से जर्मनी, जापान, व अन्य दश के सैनिकों को एकत्रित कर देश का स्वतंत्रता संग्राम छेडकर देश को आजाद कराने व देश के उन्नति के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिये। उनके इस अमूल्य योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता। उन्होने सर्वप्रथम 1943 में सबसे पहले अंडमान निकोबार में देश का पहला आजादी का झंडा फहराया व देश के लिये करेंसी भी जारी किये थे। नेता जी को भारतरत्न मान प्रदान करने की भी मांग किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नेताजी के राजनीतिक गुरू देशबन्धु चितरंजन दास जी थे। ा कार्यकम में दो कवियित्री जोबा कारफा व श्रीमती मंजूश्री मायती द्वारा बंगाली में नेताजी पर बहुत ही उमदा कविता पाठ किये। जिसकी सभी उपस्थिति लोगों ने सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किये। इसी कड़ी में सुश्री सोमिली मायती द्वारा देशभक्ति गीत पर एक डॉरा प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम का संचालन गौतम बेरा ने किया आभार गगनचंद्र पड्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के भर व सी.जी.एम. श्री तपन सूत्रधार जी के विशेष मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गगन चंद पड्या, गौतम बेरा, सपन चकवर्ती, रूपक दास, एस.सी.सरकार, चन्द्रशेखर मंडल, गौतम मायती, बाबू परिडा, बाबू जाना, अशोक आईच, कनक बैनर्जी, पी.के.डे. शंक मायती. पिंकू डे, हरि ठाकुर विश्वास, तनिष्क मायती, सोमोजीत मायती, मदन मायती, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पड्या, संगीता बेरा, अंजू दास, कविता डे,गुलापी मंडल,मंजूश्री मायती, जोबा कारफा, मौसमी रायचौधरी, दीपा मायती,सुकुमार पात्रों उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS