बालोद–आज ग्राम खैरवाही मै आज दिनांक 31/12/2020 को बड़े ही धूमधाम से एवं मास्क पहनकर सोशियल डिस्टेंस का पालन कर नया साल का स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ही कार्यकम सांस्कृतिक कला मंच एवम रिकॉडिंग डांस परिवार संझा के चिरइया ग्राम अंगारी जिला बालोद का आयोजन किया गया जो बड़ी सौहाद्र पूर्ण संम्पूर्ण हुआ
जिसमे अतिथि के रूप में सरपंच श्री दुर्गेश कुमार नागवंशी ग्राम पंचायत बोरतरा,श्री ऋषभ पाण्डेय पत्रकार गुरूर, श्री राधे निषाद ग्रामीण विशिष्ट जन उपस्थित थे
सरपंच जी अपने उध्बोधन में ग्रामीण एकता की बात कही ।
ततपश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई
कार्यक्रम की उदघोषक ढालेन्द्र सिन्हा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सृजन नवयुवक मंडल एवम समस्त ग्राम वासी खैरवाही के तत्वावधान में किया गया
नववर्ष का स्वागत बड़े ही हर्षो उलास के साथ किया गया तथा भगवान से प्रार्थना किया गया कि सब खुश रहे सबको खुशहाली मिलें
आयोजन समिति में रविकांत नागवंशी, मुकेश नागवंशी, योगेश नेताम, विमल हिरवानी,दिनेश पटेल,हितेश नागवंशी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, किशोर नागवंशी, ओम प्रकाश, हेमकुमार सिन्हा, रवि हिरवानी,कमल, भुनेश्वर सिन्हा,नीरज,भूपेंद्र का विशेष सहयोग रहा l
ग्राम खैरवाही मै नया साल का स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ही कार्यकम का आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा करपावंड के छिंदगांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन…
बकावंड -(करपावण्ड)। बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में क्रिकेट में रूचि रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा शीतकालीन ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष डमरू कश्यप,ओमप्रकाश गुप्ता ,हरिसिंह ठाकुर एवं पवन नाग ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को इस खेल के माध्यम से सामने लाना हमारी प्राथमिकता है।

हमारा संघ पत्रकारिता में भी ग्रामीण अंचल से पत्रकारों को समाचार संकलन एवं अन्य पत्रकारिता से जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले पत्रकारों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंचल के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कश्यप ने सर्व प्रथम बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गांव के सरपंच पंच पुजारी एवं आस पास के ग्रामीण क्रिकेट प्रेमियों से मैदान भरा रहा।इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा के अलावा जिलाध्यक्ष कृष्णा झा, स्वरूप राज .भुजबल बघेल,रघु सेठिया,सरपंच छिंदगांव समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

जिसमें आस पास के ग्रामीण अंचल की 16 टीमों को आमंत्रित किया गया हैं।प्रत्येक मेच 10 ओबर का खेलाया जा रहा है जिसमें एम्पायर का निर्णय आकरी निर्णय होगा ।
जिसमें इंट्रीपीस 1500 एक हजार पांच सौ रु.।
प्रथम पुरस्कार15 पंद्रह हजार रु.।
द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार पांच सौ रु.रखा गया है।
कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया
चिखलाकसा – कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया । रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य चन्द्रशेखर पवार ब्लॉक सदस्य शशि देशमुख व राकेश सोनटके एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे पार्षद कुन्ती देवांगन एवं स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई-मास्क का उपयोग व बार-बार साबुन से हाथ धोये और सुरक्षित रहे |

रेडक्रास का नारा है सेवा, स्वास्थ्य, सुरक्षा




जिंदगी एक खेल आप खिलाड़ी बनकर जीतें हैं या खिलौना बनकर, संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दोनों टीमों को क्रिकेट किट देने की घोषणा
नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्तूरी में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माता मावली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच पहुंच खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर उनका हौशले बढ़ाया आज का फाइनल मैच कस्तूरी और मारकूल के मध्य खेला गया जिसमें कस्तूरी की टीम विजई रही इससे पहले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विधायक खुद क्रिकेट बैट पकड़ कर मैदान में उतरे |
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि ज़िन्दगी एक खेल है यह आप पर निर्भर करता है कि आप खिलाड़ी बनकर जीते है या खिलौना बनकर,विपक्षी खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगे वे मुझे रोकने के लिए हर सम्भव कोशिश करने लगे बॉलर की बार बार लाइने बिगड़ने लगी अब तो बिना टच किये ही बाउंड्री लगने लगी |
इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा,पंच लैखन राउत,लक्ष्मण सेठिया, जैतराम,कु सहित नाथ, मोतीराम सेठिया,निलोराम सेठिया,पेन्वती कश्यप, रविन्द्र नाथ दास,धनसाय कश्यप,लक्ष्मण सेठिया, गणेश सेठिया,किशोर सेठिया,मोहन सिंह, कमलेश बघेल,भगत सेठिया,मदन, पदन हाबिल,भोयर,साधूराम, रामधर कश्यप सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.
आज के दौरे में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र साहनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा एवं एनएसयूआइ के प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता वरिष्ठ नेता प्रवीण जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड साथ रहे।
दल्ली क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन अधिकारी द्वारा नये वर्ष पर कोकान क्षेत्र में गश्त बढ़ाने थाना प्रभारी को पत्र
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा साल के अंतिम दिन एवं नये वर्ष पर दल्लीराजहरा थाना प्रभारी को पत्र के माध्यम से कोकान क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व उनकी समय सीमा बढ़ाने के लिए कहा गया क्युकि लोग नये साल का जश्न मनाने अक्सर कोकान क्षेत्र में जाते है लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो |

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 16 से 18 हाथियों का समूह है वैसे अभी तक किसी भी प्रकार की जन हानि या फसलों को नुकसान पहुँचाने की खबर नहीं है | वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ग्राम पुतरवाही और खर्रीटोला के लोगों को अलर्ट किया गया है |




दल्ली राजहरा में कलेक्टर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से नपा अध्यक्ष द्वारा साबुन और मास्क वितरण किया गया
दल्लीराजहरा – आज दिनांक 31/12/2020 को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कलेक्टर महोदय द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वच्छता और सेहत का ख़याल रखने पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी के हांथों साबुन और मास्क का वितरण किया गया ।

शशि देशमुख , चंद्रशेखर पवार व आर.के. सोनटेके द्वारा रेड क्रॉस संगठन की ओर से सामाग्री वितरण किया गया ।

वितरण के दौरान एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी , युवा पार्षद स्वप्निल तिवारी , रामु शर्मा , परितोष हंसपाल , पप्पू पंजवानी , रमेश भगत मौजूद रहे ।



बीजापुर क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने वारंगल में किया आत्मसमर्पण जान बचाने छत्तीसगढ़ से भाग रहे माओवादी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के विश्वास,सुरक्षा व विकास अभियान के तहत माओवादियों के मांद मे घुसकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन अभियान का असर दक्षिण- पश्चिम बस्तर के बीजापुर जिले में देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले के दुर्दांत माओवादी अन्य प्रांत भाग रहे हैं, ऐसा ही मामला तेलंगाना के वारंगल में देखने को मिला जब वारंगल पुलिस के सामने माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बीजापुर जिले में सक्रिय माओवादियों ने वारंगल में समर्पण किया।आत्मसमर्पण करने वालों का विवरण पुलिस द्वारा दिये गये जानकारी अनुसार
यमल नरेन्द्र, एलियन संवत ग्राम, अन्नाराम, बीजापुर जिला, छत्तीसगढ़ राज्य जोकि वर्तमान में माओवादी पार्टी एरिया कमेटी और वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी कमांडर,तेलंगाना स्टेट कमेटी कम्युनिकेशन इन-चार्ज और एक्शन टीम कमांडर के सदस्य हैं।पोडियम देवी के पति का नाम मुलुगु जिला है।वह वर्तमान में तेलंगाना माओवादी पार्टी के संचार अनुभाग में एक सैनिक सदस्य के रूप में काम कर रहा है।
पुलिस के अनुसार छह से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं,इसमें दो अलग-अलग गोलीबारी के आरोपी नरेंद्र शामिल हैं। मुख्य रूप से 2007 में छत्तीसगढ़ में साथ ही चार पुलिसकर्मी जो 2009 में दमोह इलाके में गोलीबारी में मारे गए थे उस प्रकरणों में शामिल थे। पुलिस ने आगे बताया कि यमल नरेंद्र भी इस घटना में सीधे तौर पर शामिल था। नरेंद्र 2012 में कर्णपल्ली और छत्तीसगढ़ में एर्रेली वन क्षेत्र में गोलीबारी में शामिल था और पुलिस को मारने के लिए 2017 में चित्तूर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट करने का आरोप लगाया गया था।
सीपीआई-माओवादी पार्टी लोगों के लिए कुछ अच्छा करेगी, इस भ्रम को दूर करने के अलावा, लोगों ने माओवादी पार्टी में विश्वास खो दिया है और इन लोगों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकार नहीं किया है।
श्रवंती कलसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कालसी में रहने के इरादे से नरेंद्र की पत्नी पोडियम देवी के साथ कालसी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।वारंगल के पुलिस आयुक्त पी. प्रमोद कुमार मुलुगु एसपी डॉ संग्रीसिंह जी पाटिल,एतुरुनगरम एएसपी सरकार वारंगल ने टीम को बधाई दी है।
दल्लीराजहरा – ग्रामीण वीडियो बनाने व हाथियों को छेड़ खतरा मोल ले रहे है, धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों को बनाया डेरा…. देखें विडियो
दल्लीराजहरा- हाथियों का दल बुधवार को कोकान क्षेत्र के जंगल में होने का लोकेशन वन विभाग को मिलते रहा वहीं किसी भी तरह की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है हाधियों व नागरिकों की सुरक्षा के लिए गश्ती दल गजराज पर नजर रखे हुए हैं दल्लीराजहरा के रेंजर
राजेश कुमार नंदुलरकर ने बताया कि करीब 17 से 18 हाथियों का दल जो कि पिछले 8 दिनों से पुतरवाही ,धोबनी,टेकाडोडा , हाथीगोर्रा ,कोकान क्षेत्र के सुरक्षित जंगल के कक्ष क्रमांक 283,284 , 285 में विचरण कर रहे हैं ।

कुछ किसानों के फसल को क्षति पहुंचाई है धोबनी स्थित पॉल्ट्री फार्म में बाउंड्रीवाल की सीमेंट पोल व जाली तोड़े है।उन्होंने बताया कि हाथियों की भाषा समझने वाले एक्सपर्ट तीन लोग आए हुए हैं जो की पूर्व में भी हाथी को लोड कर चुके हैं ।वे हाथियों को गांव में घुसने से रोक सकते हैं ।गजराजों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिएवन विभाग द्वारा पांच दिवसीय जन जागरण अभियान कला जत्था द्वारा दल्ली राजहरा रेंज के गांव में हाथी से दूर रहने और उसे नहीं छेड़ने के लिए संदेश लोक कलाकारों के माध्यम से दे रहे हैं ।

दल्लीराजहरा के सप्तगिरी पार्क से खदेड़ने के बाद जंगली हाथियों का दल 1 सप्ताह से इस एरिया के जंगलों में डेरा डाल दिये है।

नए साल धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों व पर्यटन क्षेत्र कोकान के ना जाने की अपील कल की शांति समिति के बैठक में प्रशासन ने किया है |

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार नानुलदलकर ने कहा की पोल्ट्री फार्म में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा पश्चिम बंगाल से आई हुई टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है |
फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा
डौंडी – फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा , वर्तमान में बाहरी शक्तियों के द्वारा समाज को गलत मार्ग पर ले जा रहे लोगो पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज में मिलकर काम करें ऐसा अपना अनुभव देकर गए |

आज दिनांक 30/12/2020 को अंतागढ़ के पूर्व विधायक श्री भोज राज नाग जी का समाज से संबंधित विषय को लेकर डोंडी नगर पंचायत में आगमन हुआ। उनके स्वागत में मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश कुमार सोरी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ

रूपेश नायक , समाज से लखन हिडको चतुर सिंग नरेटी , भानु कुमेटी, तिलक सोरी, बहादुर पुरेन्द्र, भगवती ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष अजय चौहान, मातरम दास कोसरे व अन्य सामाजिक गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Breaking रिश्वतखोरों पर गिरी गाज – एसीबी ने चार लोगों को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रायपुर – एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है | प्रदेश में इस तरह की बड़ी कार्यवाही की गई है जहाँ एक ही दिन में चार लोग इनके हत्थे चढ़े | प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई वह इस प्रकार है –
1. रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर

जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता को 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार को भुगतान का चेक देने के लिए 1 लाख रुपए मांग रहा था। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत की गई थी |

2. सिमगा जिला बलौदा बाजार

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल को 12000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग की थी |

3. बतौली जिला सरगुजा

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता ने सातवें वेतनमान के एरियर की राशि निकलवाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग कर रहा था । एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा सत्यापन के बाद ट्रेप कर आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

4. नारायणपुर जिला

राज्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी किशोर कुमार मेश्राम को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रार्थी को अन्य शाला में संलग्नीकरण के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी जिस पर एसीबी जगदलपुर यूनिट द्वारा ट्रैप कर पकड़ा गया |

प्रार्थियों की शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर जिस क्षेत्र से शिकायत मिली थी उनके आधार पर ट्रैप कर या टीम द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया |


