City Media - Page 1117 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1117

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस पर संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बड़ी सौगात देकर ग्रामीण अर्धव्यवस्था को किया मजबूत – राजीव शर्मा

0

🟩 छत्तीसगढ़ राज्य देश का छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने नया योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया…

🟩 किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते 3 वर्षों के दौरान अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए व्यापक स्तर पर कदम उठाया….

🟢 ”न्याय”के वायदे पर कायम कांग्रेस की भूपेश सरकार……

🟩 संचार क्रांति एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस पर 26 लाख से अधिक किसानों, पशुपालकों और महिला समूहों के खाते में पहुंचे 18 सौ करोड़ रुपए…..

🟩 योजना के प्रारम्भ 21 मई 2020 से 21 मई 2022 तक 12,900.21करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि हुई जारी. खुशहाल किसान, बढ़ा खेती का रकबा, बढ़ी पैदावार…

🟩 राज्य के 3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 71.08 की राशि का अंतरण, प्रति हितग्राही 7000 रुपये वार्षिक की आर्थिक सहायता….

🟩 राज्य शासन ने अब तक पशुपालको, गौठान समितियों व महिला स्व-सहायता समूहों को 250 करोड़ रुपये की राशि जारी, गौधन न्याय योजना ने बदली ग्रामीण अर्धव्यवस्था…..

🟩 जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री मान. श्री भूपेश बघेल जी का बस्तरवासियों की ओर से आभार व्यक्त कर हार्दिक बधाई प्रेषित की….

जगदलपुर….
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को सुनिश्चित किया है किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते 3 वर्षों के दौरान अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं भूपेश सरकार अपनी हर योजना का लगातार विस्तार कर रही है तथा उसे ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कृत संकल्पित है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा आगे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण कर राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपना कर्तव्य निभाया, राज्य के मुखिया को इस महत्वपूर्ण योजना के सफल क्रियान्वयन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली. राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया, यशस्वी मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के रूप में किसानों को 1720 करोड़ 11 लाख रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रुपये और गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रुपये ऑनलाइन अंतरित किया. श्री शर्मा ने बताया कि यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है. आज 1720 करोड़ 11 लाख रुपये के भुगतान के बाद यह राशि 12 हजार 900 करोड़ 21 लाख रुपए हो गई है. राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को अब तक प्रदाय की गई 122 करोड़ 24 लाख रुपये की राशि को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख रुपये हो गया है. इसी तरह राज्य के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को राहत देने के उद्देश्य से संचालित राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 21 मई को 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि जारी की गई. यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब भूमिहीन परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 13 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूह के बैंक खातों में किया. इस राशि को मिलाकर कुल 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो गया है, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 140 करोड़ 71 लाख गौठान समितियों को 63 करोड़ 92 लाख रुपये और महिला समूहों को दी गई लाभांश राशि 45 करोड़ 77 लाख रुपये शामिल है जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास और उन्नति के लिए जो सपने संजोए वह साकार होते दिख रहे जिन वादों और इरादों के साथ राज्य की कमान संभाली वह प्रदेश की जनता के लिए संजीवनी का काम कर रही है राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने का कार्य किया, इनकी योजनाओं का भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने अपने-अपने प्रदेशों में भी इसे संचालित कर रहे है जो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

बस्तर साँसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया…

0

बस्तर साँसद दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा के ब्लाक लोहंडीगुड़ा में 24 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया…

इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ रोहित व्यास,एसडीएम लोहडीगुड़ा,तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भानपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी कई सौगातें

0

चपका में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, भानपुरी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल

सुधापाल में जल आवर्द्धन योजना और भानपुरी खेल स्टेडियम में लगाई जाएगी फ्लड लाईट

जगदलपुर, 20 मई 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन भानपुरी में सौगातों का पिटारा खोला। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत ग्रामीणों द्वारा सिर पर पारंपरिक साफा पहनाकर किया, जिसे हल्बी में पागा कहा जाता है। वहीं मुख्यमंत्री को महुआ की माला भी पहनाई गई। उन्होंने यहां लगभग सवा नौ करोड़ रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां जनता से बातचीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने चपका में उद्यानिकी महाविद्यालय और भानपुरी की छात्राओं द्वारा भानपुरी में अंग्रेजी स्कूल खोले जाने की मांग किए जाने पर भानपुरी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्थापना की घोषणा की। सुधापाल में जल आवर्द्धन योजना प्रारंभ करने और भानपुरी खेल स्टेडियम में फ्लड लाईट लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने मुंजला से देवड़ा के बीच पक्की सड़क के निर्माण की घोषणा भी की।

साल के पेड़ के नीचे लगे चैपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से पुछा कि उन्हें उचित मूल्य पर राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र समय पर मिल पाता है या नहीं। बंटवारा, नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों से पुछे गए ऐसे सवालों पर ग्रामीणों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल रहा है और कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री ने नरवा गरुआ, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम को प्रारंभ करने के उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। स्तर विकासखण्ड के ग्राम पखनाकोंगेरा के गौठान समिति के सदस्य जदुराम कश्यप ने बताया कि वह एक गोबर विक्रेता भी हैं। गौठान समिति द्वारा 605 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। 50 क्विंटल गोबर स्वयं जदुराम ने बेचा है। जदुराम ने बताया कि लाभ की रकम से सोलर पंप स्थापित किया गया है। गौठान समिति द्वारा गेन्दा फूल की खेती की गई थी, जिससे 70 हजार रुपए की आमदनी हुई। इस रकम से बाड़ी में ड्रिप लगाकर सब्जी की खेती की जा रही है।

करंदोला निवासी सोनसाय ने बताया कि भूमिहीन किसान योजना में पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री ने सोनसाय को बताया कि पहले योजना में 6000 रुपये मिलते थे पर सांसद राहुल गांधी ने इसे बढ़ाने कहा था और अब सरकार इस योजना में 7000 रुपये देगी। इतना सुन सभी उपस्थित जनो ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद किया। ग्राम कुम्हली, नंदपुरा और चपका के हस्तशिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बनी नंदी मुख्यमत्री को भेंट की। इन्द्रावती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इमली चपाती, मुरमूरा आदि से भरी टोंकरी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने किया हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानपुरी में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारक कुल 3 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र पुस्तिका तथा ग्राम करंदोला में 10 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। इसी तरह असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत दो हितग्राहियों को 1-1 लाख रूपए का अनुग्रह राशि वितरण किया। बघेल ने पशुधन विकास विभाग के व्यक्तिमूलक योजनाओं के कुल 7 हितग्राहियों कुल 31 हजार रुपए का अनुदान राशि भेंट किया। इसी तरह कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उच्चतम अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विकासखण्ड बस्तर के 2-2 विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किया। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद सहित मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी श्री सुन्दुरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल उपस्थित थे।

शंकर भाई अमर रहें…विनम्र श्रद्धांजलि

0

अर्जुन झा

बस्तर की प्रखर पत्रकारिता के पर्याय वरिष्ठ पत्रकार भाई शंकर तिवारी का अवसान हम सभी के हृदय को अवसाद से भर गया। शंकर भाई बस्तर की पत्रकारिता और पत्रकार हितों को दीमक की तरह चाटने वाले पत्रकार गिरोह की घनघोर प्रताड़ना के कारण अस्वस्थ होकर असमय मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। उनका संघर्ष और उनका कद इतना विशाल है कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बीजापुर में पत्रवार्ता के पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा उनके घर जाकर परिवार से मिले और गिरोहबाज पत्रकारों द्वारा लगातार दी गई प्रताड़ना की शिकायत मिलने पर जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शंकर भाई के निधन से बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधि और पत्रकारिता के आदर्शों पर चलने वाले सभी पत्रकार साथी व्यथित हैं। सभी ने शंकर भाई के संघर्ष को नमन किया है।

शंकर भाई का निधन ऐसे समय हो गया, जब पत्रकार हितों के लिए उनके वर्षों की तपस्या पूरी हो रही है। बस्तर जिला पत्रकार संघ पर तेरह चौदह साल से कुंडली मारकर बैठे माफिया की विदाई का समय आया है और दुःखद यह है कि इसके लिए लगातार जूझने वाले शंकर भाई अपने संघर्ष का सुफल देखने हमारे बीच नहीं हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव शंकर भाई और उनके साथ जूझने वाले पत्रकार साथियों के सतत संघर्ष का परिणाम है। शंकर भाई का सपना (बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव) सच साबित हो रहा है। शुभ घड़ी में शंकर भाई के निधन का अशुभ समाचार आ गया। शंकर भाई हम सबके दिल में अमर रहेंगे। उनकी नश्वर काया हमसे दूर हो कर अनंत ज्योति में विलीन हो गई है लेकिन उनके संघर्ष की मशाल सदा आलोकित करती रहेगी। हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। बस्तर जिला पत्रकार संघ के चुनाव के लिए संघर्ष करने के कारण प्रताड़ित होकर जीवन होम कर देने वाले शंकर भाई को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम सभी मिलकर कब्जेबाज गिरोह के अस्तित्व को सदा सर्वदा के लिए ध्वस्त कर दें।

ग्राम कलचा एवं लैण्ड्रा के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

ग्राम लैण्ड्रा के कंचनी माता गुड़ी में शेड निर्माण की घोषणा की

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कलचा एवं लैण्ड्रा के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं परदेसिन माता एवं कंचना माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है कंचनी माता एवं परदेसिन माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, सरपंच लैण्ड्रा धीरनाथ कश्यप,उप सरपंच नानी राम कश्यप,अर्जुन विश्वकर्मा,राजेश दास,राजकुमारी कश्यप,पेलतू पुजारी,बद्री पुजारी,बिसरू पुजारी,कोयतू पुजारी,सुकरू पुजारी,रामू बघेल,जोशी यादव, सरपंच कलचा कमल नाग,उप सरपंच देवदास बघेल,बोंडकू पुजारी, लोकनाथ पुजारी,मोनू बघेल,पीलादास बघेल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी के पूण्यतिथि पर राजीव गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया

0

भानपुरी …।भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी के पूण्यतिथि पर राजीव गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया। नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सोरगाँव मे युवाओं वरिष्ठ काँग्रेसीयो के द्वारा राजीव को याद किया ।

इस अवसर पर अभिषेक बाजपेयी ने राजीव गाँधी जी को याद करते बताया की राजीव गाँधी आधुनिक भारत् के रचियता थे पंचायती राज उनकी मह्त्वपूर्ण देन है जिससे आज पंचायते मजबूत हो रही है और पंचायतों मे विकास के काम हो रहे है। हमे राजीव जी के सपने को पूर्ण करना है उनका सपना था की सभी समानभाव से रह कर एक हो कर देश को जोडें और हमारे देश को विकसित करे ।आगे अनिल बघेल ने भी राजीव गाँधी से जुडी जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोमन कश्यप, धनसु नाग, रुपनाथ कश्यप,कामेश्वर नाग,तुलसी कश्यप, सुदू बघेल,विरेंद्र कश्यप, अमीरनाथ भारती,दिनबन्धु पोयाम आदि काँग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहा सम्भाग का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय, फिर एक जिले में दूसरा उद्यानिकी महाविद्यालय की घोषणा क्यों – अभाविप

0

जिले के संचालित कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव,केवल बिल्डिंग बनाने की घोषणा न करे सरकार गुणवत्ता व सेटप करे पूर्ण

क्या जानकारी के अभाव में नवीन उधानिकी कॉलेज का घोषणा करवाया ? विधायक ने कहा सम्भाग में एक भी नही है उधानिकी कॉलेज

जगदलपुर – भानपुरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बस्तर विख के चपका में नवीन उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सवाल उठाया है।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री बस्तर प्रवास पर आकर नए उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने का घोषणा किया है जबकि जिले में जगदलपुर धरमपुरा में पूर्व से उद्यानिकी कॉलेज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहा है ,कॉलेज में कुल मापदण्ड का 20 प्रतिशत स्टॉफ व सेटप में ही संचालन हो रहा है ,यँहा पूर्व से ही शिक्षकों की कमी,फैकेल्टी,प्रयोगशाला ,लाइब्रेरी व छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध नही है,ऐसा ही हाल जिले के डिग्री व अन्य महाविद्यालयों का है केवल बिल्डिंग मात्र में कॉलेज खोलकर खानापूर्ति किया जा रहा है ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सम्भव नही है।

दीवान ने आगे कहा अभाविप नए कॉलेज खोलने का विरोध नही करता है लेकिन जब पूर्व में संचालित कालेजों का स्थिति खराब है तो सरकार इनके गुणवत्ता सही करने का कार्य क्यों नही कर रही है। अभाविप ने आगे कहा कि इस प्रकार का घोषणा पैसों को बर्बादी है इस निर्णय को वापस लेकर पूर्व में संचालित कॉलेजो की स्थिति सही करना चाहिए।

स्थानीय विधायक ने कहा सम्भाग में नही है हार्टिकल्चर कॉलेज – कार्यक्रम में स्थानीय विधायक द्वारा उद्यानिकी कॉलेज बस्तर संभाग में एक भी नही होना बताकर सोसल मिडीया में लिख रहे हैं क्या अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री व विधायक को नही दी गई कि सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में हार्टिकल्चर कॉलेज सन्चालित है क्या ऐसे ही बिना रोडमैप के प्रदेश की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी ।

नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन दे दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर अपहरण एवं पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया

0

बालोद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जो की 17 साल की नाबालिक लड़की का अपहरण कर गुजरात ले गया था, बताया जा रहा हैं की युवक का नाम वीरेंद्र साहू उम्र 22 वर्ष जो बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र का रहने वाला है। पहले थाने में गुमशुदा का मामला दर्ज किया गया था | जब लड़की की बरामदगी हुई और युवक को पुछ्ताछ के बाद दुष्कर्म की बात सामने आया | युवक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण के अलावा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी गुजरात के वडोदरा क्षेत्र से हुई । बालोद के थाना प्रभारी नवीन बोरकर के निर्देशन में मेजर ब्रह्मानंद कामड़ी, महिला प्रधान आरक्षक देव साहू, प्रवीण साहू की भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिता भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 21 मई दिन शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, संचार क्रांति के जनक भारतरत्न स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और आंतकवाद के विरोध में शपथ दिलाई गई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला सचिव युवराज साहू, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज, ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, आई एल सोनवानी, मुमताज कुरैशी ने राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया।इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, एल्डरमैन राजू वर्गीस, जगदीश श्रीवास, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, महामंत्री श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ, हरिश खस, रामू शर्मा, पप्पू पंजवानी, डोमेन्द्र सावलकर, बसंत साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा से बस्तर के आईटी सेल पदाधिकारियों ने किया मुलाकात, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिया प्रशिक्षण

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद कुमार वर्मा बस्तर जिले के प्रवास पर आए हुए थे। जिन्होंने शनिवार को आईटी सेल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विगत दिनों रायपुर में आयोजित बैठक में आईटी सेल के पदाधिकारियों को जो टॉक्स दिया गया था उसके संदर्भ में एक-एक जिला अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा किया। वर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में जिला व संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिससे आईटी सेल का कार्य पैनापन हो। राजनीतिक सलाहकार वर्मा ने कहा कि आईटी सेल के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विपक्षी दलों के झूठे प्रपोगंड़ा पर नजर रखने की आवश्यकता है और इसका प्रतिउत्तर भी देना चाहिए जिससे जनता को सच्चाई पता चल सके। आईटी सेल के प्रदेश महासचिव व लोकसभा बस्तर प्रभारी योगेश पानीग्राही व लोकसभा अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी पदाधिकारीयों को संबोधित किया। इस बैठक में बस्तर जिला अध्यक्ष शहर आदर्श नायक ग्रामीण अध्यक्ष धवल जैन जगदलपुर कार्यकारी अध्यक्ष आयुष मोहंती,बस्तर विधानसभा अध्यक्ष गिरिजा शंकर पाढ़ी, राजेश कश्यप, एडवीननाथ, फैजान अली, अल्फाज़ खां,विमल बिसाई,तनु बघेल,दिनेश पटेल,भीमा बघेल, सुश्री गीतांजलि राव सहित अन्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS