City Media - Page 1798 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1798

Breaking – रेन बसेरा से क्वारेंटाइन सेंटर हटाने की मांग

0

दल्ली राजहरा – रैन बसेरा को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से लोगों के मन में आक्रोश प्रशासन की संवेदनहीनता का परिचय दिया, करोना पॉजिटिव मिलने के बाद रैन बसेरा को खाली करने की मांग जनता के द्वारा की जा रही है भीड़-भाड़ इलाके से दूर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की मांग लोगों ने की है| एक ओर पुलिस प्रशासन के लोग दिन-रात लोगों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं जिसका नागरिकों द्वारा सम्मान किया जा रहा है किंतु छोटी सी चूक दल्ली राजहरा को कोरोना हॉट पर हॉटस्पॉट बना देगी इसकी सजा शहरवासियों को भुगतना पड़ेगा बिना विचार के रैन बसेरा जैसी जगह को क्वारेंटाइन सेंटर बनाना जिसमें कि ना ही बाउंड्री वाल है है ना ही उचित सुविधा एवं आसपास सदैव आवागमन बना रहता है लोगों के घरों से 50 मीटर की दूरी भी नहीं है किसके आदेश से क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है इसकी जांच की जानी चाहिए |

Ward No 24

दल्ली राजहरा के दूसरे वार्ड के लोगों में भी दहशत बन गया है कि लोग स्वयं ही बास बल्ली एवं झाड़ी से अपने वार्ड को सील कर ने में लग गए है जिससे बीमार एवम अन्य जरूरी काम मे जाने वाले लोगो को असुविधा हो रही है एवं विवाद की स्थिति  बन रही हैं |

वार्ड के लोग स्वयं ही अपने वार्ड को सील कर ने में लग गए है

Big Breaking News – बालोद जिले में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए

0

बालोद जिले में दो और कोरोना संक्रमित जाने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, पिछले 72 घंटो में 4 संक्रमित पाए गए है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति वार्ड न 13 से था और बस स्टैंड रैन बसेरा में क्वारेंटाइन था कल रात को सैंपल लेकर भेजा गया था एंबुलेंस एवं प्रशासन के अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है और दूसरा कोकान का रहने वाला था उसे बालोद जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया बाहर से था |

बिलासपुर रेंज के आई जी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बालोद जिले में 2 और केस पाए जाने से कुल 4 केस हो गए है |

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरोनावायरस को हराने लोगों को जागरूक कर रही हैं

0

गुंडरदेही – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद कलेक्टर बालोद अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही के निर्देशन में रेड क्रॉस प्रभारी मधुमाला कौशल ,मीना भारद्वाज की टीम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर के निर्देशन में स्कूली बच्चे ।रेडक्रॉस के,स्काउट गाइड के एन. सी.सी.के एन. एस. एस. के छात्र शामिल हुए।इन सभी टीम द्वारा आज गुंडरदेही चौक में कोरोनावायरस को हराने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं |

टीम द्वारा पान गुटखा तंबाकू खाकर कहीं भी ना थूंके क्योंकि थूंकने से बहुत जल्दी संक्रमण फैल सकता है बात कही गई साथ ही अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है जिससे अपने परिवार अपने समाज अपने देश को सुरक्षित रख सकेंगे अपने दैनिक जीवन में इन चीजों को शामिल करने को कहा गया जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना बार-बार हाथों को साबुन से धोना मास्क,गमछा लगाना । बिना वजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया।अगर बाहर जाते ह ।किसी वस्तु को छूते ह तब तुरंत सेनेटराइज़्ड या साबुन से हांथों को अच्छे से धोएं। साथ ही बाहर कहीं भी नही बैठने की बात कहीं गई ।सभी सार्वजनिक स्थलों में प्रतिदिन जाकर कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।टीम को चंद्रशेखर पवार,और सूरज कसार जी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

शहर के बीच क्वारेंटाइन सेंटर कितना उचित?

0

दल्ली राजहरा – वार्ड नंबर 24 को सील किए जाने को लेकर वार्ड वासियों के मन में आक्रोश व्याप्त  है प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ रहा है थोड़ी सी सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जहां पर मार्केट हॉस्पिटल लैब मेडिकल जैसी प्रमुख सुविधाएं संचालित होती है बंद रहेंगे बालोद जिले का एकमात्र पंजीकृत प्राइवेट सोनोग्राफी  सेंटर जिससे कई मरीजों एवं आसपास से गांव से आने वाले सोनोग्राफी पेशेंट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा|

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

आज से लेकर मंगलवार मध्य रात्रि तक दल्लीराजहरा  नगर पालिका और चिखलकसा नगर पंचायत पूर्ण लॉक डाउन रहेगा इस अवधि में सिर्फ पेट्रोल पंप ,एटीएम ,मेडिकल स्टोर्स और हॉस्पिटल ये चालू रहेगा बाकी सब बंद रहेगा बैक भी  वही दल्लीराजहरा वार्ड  नम्बर 2 और 24 में कुछ नही खुलेगा लोगो का घर से निकलना पूर्ण प्रतिबंध |

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

वार्ड क्रमांक 24 कुल तीन  पैथोलॉजी लैब के अलावा एक संचालित हैं दल्ली राजहरा का हृदय स्थल होने के कारण सदैव आवागमन बना रहता है आरोग्य अस्पताल से मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है प्रशासन को यह जानकारी और रहती है कि अगर कोरोना पॉजिटिव मरीज को क्वारेंटाइन मे रखा जाता है और उसके पॉजिटिव आने पर पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करना एवं ब्लॉक करना पड़ता है

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

इसके बावजूद प्रशासन के लोगों द्वारा ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने समझ के परे है किंतु इसका खामियाजा पूरे वार्ड वासियों को भुगतना पढ़ रहा है शासकीय आईटीआई एवं शासकीय महाविद्यालय जो कि शहर के बाहर है ऐसे स्थानों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाना चाहिए| शहर के लोगों में रोष है कि शहर के बीच स्थित स्कूलों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जबकि शहर से बाहर कॉलेज को छोड़ दिया गया है |

सेनीटाइज़ेशन

डेढ़ साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | दुपचेरा में डेढ़ साल की मासूम बच्ची कि तालाब में डूबने से मौत हो गई घटना शाम 4 बजे के आसपास की है, जहां बच्ची रागिनी मरकाम अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी खेलते खेलते मासूम बच्ची तलाब में जा गिरी जिससे उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

बच्ची के पिता टेमन लाल मरकाम ने बताया कि उनके चार पुत्री है जिनमें से सबसे छोटी पुत्री थी उन्होंने बताया कि सभी लोग घर में ही थे बच्चे भी घर के आंगन पास खेल रहे थे। बच्ची खेलते खेलते कहा गए पता ही नहीं चल पाया कुछ देर बाद नहीं दिखी तो आस पास पता किया पर पता नहीं चल पाया। ढूडने पर बच्ची में तलाब में तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद बच्ची को शासकीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

जानिए ! कोरोना कैसे पहुंचा दल्ली राजहरा में

0

दल्ली राजहरा के नजदीक कोकान गांव के पास 23 साल युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था उसका मुंबई से कोकान तक का सफर और सफर के दौरान किन किन लोगों से मिला वह इस प्रकार है –
यात्रा का प्रारंभिक बिंदु जेविलाल कॉलोनी अँधेरी मुंबई से लगभग 30-40 लोग एक साथ अलग अलग समूह में सुबह 5 बजे निकले जिसमे से छत्तीसगढ़ के लिए 10 लोग रवाना हुए | उसमे डोंडी पद्देटोला और पंडरदल्ली के निवासियों के साथ ठाणे महाराष्ट्र में एक और छत्तीसगढ़ का व्यक्ति से मिले | फिर जब नासिक महाराष्ट्र पहुंचे तो वह 6 लोग और मिले | इस तरह छत्तीसगढ़ से 10 लोग हुए, ये सभी बालोद जिले के 10 लोग भुसावल के आगे से ट्रेलर में एक साथ बैठे जिसमे छत्तीसगढ़ के अन्य जिले के 2 लोग और भी थे और राजनांदगाव के बायपास मोड में नेशनल हाईवे पर उतर गए | वहा से शिवनाथ नदी में नहाकर 3 अलग ग्रुप में बट गए और अपने अपने गांव के क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे | इस बीच भुवनेश्वर का स्वास्थय परिक्षण किया गया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी इनके प्रत्यक्ष संपर्क में आये और दल्ली राजहरा के मानपुर चेक पोस्ट के स्टाफ के द्वारा आधार कार्ड का नंबर चेक किया गया जो उनके बैठने के बेंच पर रखा गया था |


कोकान में जो युवक संक्रमित पाया गया था उसके साथ प्रत्यक्ष रूप से आज जो संक्रमित मिला पंडर दल्ली से था और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क इस आधार पर था – परिवार के सभी सदस्यगण उसके परिवार में 4 लोग है और क्वारेंटाइन सेंटर रैन बसेरा जहा सभी 12 व्यक्ति उसके साथ संपर्क में थे |

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से प्रशासन मुस्तैदी से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्वारेंटाइन सेंटर्स को सेनिटाइज़ करवाया जा रहा है और जितने भी लोग उन व्यक्तियों के संपर्क में थे उनकी जांच की जा रही है |

Breaking – दल्लीराजहरा में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला

0

दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 2 पंडर दल्ली में संक्रमित पाया गया वह व्यक्ति 11 मई को महाराष्ट्र से लौटा था, उसके बाद उसे मोहल्ले वालों द्वारा मीटिंग कर प्रशासन को सूचित कर रैन बसेरा में क्वारेंटाइन किया गया था | एक दिन पहले कोकान में पाए गए कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में था | इसी के साथ तीनो युवकों को बालोद जिला हॉस्पिटल ले जाया गया था | पुलिस प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 2 को सील बंद करने की तयारी कर रहे है | 11 मई को सिटी मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया गया था | उसे 108 एम्बुलेंस से रायपुर AIIMS ले जा रहे है |

Big Breaking News – दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 2 में कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत

0

दल्लीराजहरा के वार्ड 2 पंडर दल्ली में व्यक्ति महाराष्ट्र में मजदूरी करने गया था | एक दिन पहले कोकान में पाए गए कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में था | मोहल्ले वालों द्वारा मीटिंग कर प्रशासन को सूचित कर क्वारेंटाइन कराया गया था पुलिस प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 2 को सील बंद करने की तयारी कर रहे है | 11 मई को सिटी मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया गया था | रैन बसेरा क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था |

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो ग्रामीण गिरफ्तार

0

बालोद वन विभाग के  अधिकारी  द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने वाले  लोहरटोला के दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया, बताया गया कि ग्राम लोहारटोला के करीब जंगल मे दो ग्रामीणो ने राष्ट्रीय पक्षी मोर(मयूर) का बंदूक से शिकार किया | वन विभाग ने मोर ,बंदूक,उपयोग की गई मोटरसायकल, सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

ग्रामीण गिरफ्तार आरोपी

बालोद एस डी ओ ,डौंडीलोहारा रेंजर जे एल सिन्हा,मूलचंद शर्मा की उपस्थिति में दोनों आरोपियों का वन विभाग कार्यालय लोहारा में बयान लिया गया है | वन विभाग के अधिकारी द्वारा वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत आगे की कार्यवाहि कर रहे है|

इसी बंदूक से शिकार किया

वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मृत राष्ट्रीय पक्षी मयूर का पूरे सम्मान के साथ बड़े विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार सम्बलपुर स्थित नर्सरी में किया जायेगा वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्वारेंटाइन सेंटर की ड्यूटी पर लगे गार्ड एवं कर्मचारियों की सुरक्षा पर लगा प्रश्नचिन्ह ???

0

दल्ली राजहरा में कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु 165 मरीजों के लिए कुल 8 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गए है जिसमे गुरुवार के दिन ही 23 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई तथा 3 अन्य की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, किन्तु उसमे से एक युवक वार्ड न 24 रेन बसेरा में क्वारेंटाइन था एक ओर जहाँ शासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग दे रहे है किन्तु क्वारेंटाइन किये गए लोगों के बीच कार्य करने वाले कोरोना वार्रिएर्स जिसमे नगर पालिका कर्मचारी से लेकर बीएसपी  के गार्ड अलग अलग शिफ्टों में 24 घंटे उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए मुस्तैद है उन्हें न ही कोई प्रशिक्षण दिया जा रहा है न ही उनकी कोई  सुरक्षा के साधन प्रदान किये गए है|

इन क्वारेंटाइन सेंटरों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को डॉक्टरी प्रशिक्षण के पश्चात् क्वारेंटाइन किया जाता है इसमें ट्रैन एवं प्राइवेट बसों के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से अलग अलग स्थानों में क्वारेंटाइन किया जाता है 8 क्वारेंटाइन सेंटर को दो प्रभारियों की निगरानी के लिए रखा गया है  जिसमे से 5 बीएसपी के भवन है एवं 3 शासकीय भवन है | बीएसपी द्वारा पूर्व से ही भवनों की सुरक्षा में लगे हुए गार्ड यथावत ड्यूटी पर तैनात है | मंगल भवन की सुरक्षा में लगे गार्ड गिरीश कुमार एवं राम बच्चन मौर्य से पूछने पर बताया कि हमें सुरक्षा के लिए सेनेटाइज़  एवं अन्य सामग्री  अभी तक प्राप्त नहीं हुई है क्वारेंटाइन किये गए लोगों  के परिजनों के द्वारा लाये गए भोजन एवं सामग्री को हमें क्वारेंटाइन किये गए लोगों तक पहुँचाना पड़ता है एवं हमें पेड़ के नीचे रहकर ड्यूटी करनी पड़ रही है अभी मौसम के लगातार परिवर्तन के कारन दिन में धुप में पेड़ के नीचे एवं पानी गिरने पर मज़बूरी में भवन के पोर्च में रहकर ड्यूटी देनी पड़ती है | हर दो-दो दिन में हमारा ड्यूटी स्थल एवं शिफ्ट भी परिवर्तित हो जाता है  जिसके कारण हमारे मन में भय बना रहता है | समय रहते यदि प्रशासन द्वारा इनकी सुरक्षा व्यवस्था में ध्यान न दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम  हो सकते है |

MOST POPULAR

HOT NEWS