City Media - Page 1482 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1482

भाजपा कार्यकर्ताओ का लक्ष्य जनसेवा है -केदार कश्यप

0

सैय्येद वली आज़ाद – नारायणपुर

गढ़बेंगाल व रेमावंड शक्तीकेंद्र की आयोजित बैठक मे पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा की आप सभी पार्टी की विचारधारा,पूर्व की भाजपा सरकार की 15 सालो की उपलब्धियों व वर्तमान मे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो का प्रचार प्रसार करते हुये प्रदेश की लबरी कांग्रेस सरकार की नाकामियों व विफलताओं को ग्रामीणों के बीच जाकर प्रचारित करे व पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के दिशा मे काम करे लोगों से बेहतर समन्वय बना कर उनके समस्याओ का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए आप सभी अपनी गतिविधियों में तेजी लाएं। वही उन्होनें कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा है। ऐसे में आप लोगो ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन में लोगों की मदद करने में सराहनीय भूमिका निभाई। आप लोगो ने कठिन हालात में लोगों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संक्रमित होने के बाद भी मुहिम जारी रही। कश्यप ने उम्मीद जताई कि अनुशासन के साथ आप सभी आगे भी लोगों की सेवा करने की अपनी इस मुहिम को जारी रखेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,गौतम गोलछा,रुपसाय सलाम,नारायण मरकाम,संजय नंदी,रतन टीम सलाम,अभिषेक बेनर्जी,संतनाथ उसेंडी,सुकमन कचलाम,प्रहलाद मानिकपूरी,प्रेम गोस्वामी,कुलेस्वर सलाम,लक्षराम साहू,जग्ग्न्नाथ कुमेटी,सूकमन उईके सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

रोका-छेका अभियान को सफल बनायें-विधायक कश्यप, फसलों की करें सुरक्षा, गोठानोें में आर्थिक गतिविधियों का करें संचालन

0

सैय्येद वली आज़ाद – नारायणपुर 01 जुलाई 2021

छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप आज यहां नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित ग्राम भीरागांव में आयोजित रोका-छेका कार्यक्रम में षामिल हुए। रोका-छेका कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं महिला स्वसहायता समूह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि रोका-छेका हमारे राज्य की ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। रोका-छेका के माध्यम से फसलों की सुरक्षा होती है। जिले में स्थापित गोठान छत्तीसगढ़ की परंपरागत रोका-छेका के जरीये पशुओं के निवास स्थान बनेंगे। उन्होने कहा कि राज्य षासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत् स्थापित गोठानों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के जरिये रोजगार के अवसर स्वयं पैदा करने होंगे। इन गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा वहीं सब्जी उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों का भी विधिवत संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के एमडी सुधाकर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, एसडीएम दिनेश कुमार नाग विशेश रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में गोठान स्थापित किये गयें है। इन गोठानों मेे गठित स्वसहायता समूह द्वारा किस प्रकार की गतिविधियां संचालित होनी है इन गतिविधियों की सूची स्वसहायता समूहों द्वारा दिए जाने पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रोका-छेका मे पशुओं को गोठाानों में भी लाया जाएगा। इन गोठानों में समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट बनाकर सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। वहीं मुर्गी पालन, मछली पालन एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से षसक्त बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होने सभी ग्रामीणों से रोका-छेका अभियान के तहत् अपने पशुओं को बांध कर रखने का आवाहन किया ताकि फसलों की सुरक्षा हो सकें।

विधायक कश्यप ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत् जरूरत मंदों को जुलाई से नवम्बर तक बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान वितरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड19 से बचाव के लिए टीका लगवाएं। लोगो द्वारा फैलाए जा रहे अफवाहों से दूर रहे। सामाजिक दूरी बनाये रखे, बार-बार सेनेटाईजर से हाथ धोते रहे, मास्क का उपयोग करे, बहुत जरूरी होने पर बाहर निकलें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने गुलाब स्वसहायता समूह एवं सूरज स्वसहायता समूह को उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध सब्जी बीज कीट का वितरण किया। वहीं पशुधन विकास विभाग द्वारा 5 कृशकों को चारा बीज कीट का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक कश्यप एवं अन्य अतिथियों ने गोठान में पौध रोपण किया। इस दौरान सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा उपसंचालक कृशि बीएस बघेल, पशुधन विकास के उपसंचालक श्री पड़ौती सहित जनपद पंचायत नारायणपुर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

नये एसपी आने से बदल सकते हैं थाना प्रभारी ? लुप लाईन में रहे निरीक्षकों खुल सकती है लॉटरी

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा का तबादला बिलासपुर हो गया है और बस्तर में आईपीएस जीतेंद्र मीणा नये पुलिस अधीक्षक होंगे।भले ही वर्तमान पुलिस अधीक्षक झा की विदाई नहीं हुई और नये पुलिस अधीक्षक मीणा पदभार ग्रहण नहीं किया गया है।इन सबके बीच पुलिस लाईन में रह रहे निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की यह आस बंधी है कि उन्हें अब थानों में पोस्टिंग मिलेगा। वहीं बालोद जिले के सूत्रों का कहना है कि आईपीएस मीणा काम को ज्यादा तवज्जो देते हैं ना कि चाटुकारिता को, इसीलिए चापलूस छाप अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वर्तमान पुलिस अधीक्षक दीपक झा शांत स्वभाव के माने जाते हैं और उधव से लेना ना माधव को देना कहावत पर चलते थे जिसके कारण अधिकारी बेलगाम हो गये थे। सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं की बातों को हवा में उड़ा देते थे जिसके कारण कई बार स्थिति हाथों से निकल जाती थी। वहीं कई मामलों में पुलिस अधीक्षक को खुफिया इनपुट भी नहीं मिल रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ओरांव के बाद सप्तगिरी के हाथों बस्तर की कमान, पांच जुलाई को लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का को संगठन की दृष्टि से बस्तर संभाग का प्रभारी बनाया गया है जोकि अरुण ओरांव के पद छोड़ने के बाद लंबे समय के बाद उनके रिक्त स्थान को भरेंगे। सप्तगिरी उल्का मुलत: ओडिशा के है और उनका आगमन पांच जुलाई को होगा जिसकी तैयारियां की जा रही है। विगत पखवाड़े राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खाका तैयार किया गया है जिसके मद्देनजर अब जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण हो सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साँसद बस्तर ने फिर एक बार की आर्थिक सहायता

0

बस्तर साँसद दीपक बैज अपने बीजापुर दौरे के दौरान 2007 में बीजापुर जिले के रानी बोदली केम्प पर हुए नक्सली हमले में सरोजनी साहू जिनके पिता उस हमले में शहीद हुए थे। मीडिया के माध्यम से खबर मिलने के बाद बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक विक्रम मंडावी ने उनके परिवाजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता की व पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति दिलवाले हेतु बात कही और आगे भी भविष्य में हर संभव मदद की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में किया जनसंपर्क

0

कैकागढ, कुलगांव,बिलोरी 2 एवं कुरंदी 2 ग्राम पंचायत में नये राशन दुकानों का सौंपा प्रमाणपत्र

मांझीगुडा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में सम्मीलित होकर मितानिनों से मुलाकात कर वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में उनके कार्य की सराहना की एवं पटवारी की शिकायत पर उन्हें सही ढंग से कार्य करने के दिशा-निर्देशों प्रदान किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नानगूर ,मांझीगुडा,अलनार,सिरमूड,हाटपदमूर,कैकागढ,पुसपाल, कुलगांव,धनियालूर,बिलोरी एवं कुरंदी पंचायतों में जनसंपर्क किया एवं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या का निराकरण किया उन्होंने कैकागढ, कुलगांव बिलोरी 2 एवं कुरंदी 2 पंचायत में राशन दुकानों के संचालकाें को प्रमाणपत्र प्रदान किया इसके अलावा सिडमूढ पंचायत में गोठान समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर और बढ़िया काम करने के लिए प्रोत्साहित किया |

जनसंपर्क के दौरान बिलोरी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत मजदूरों को भुगतान की शिकायत प्राप्त हुआ जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जांच कर तत्काल भुगतान के निर्देश प्रदान किए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है और आप सभी को इसका लाभ मिले इस लिए मैं लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, शांति बाई सरपंच नानगूर,सुकरा नाग सरपंच नेतानार,सुनील दास,हरिहर सेठिया,कमलचंद सेठिया,विनोद सेठिया,लोकेस सेठिया,आरावती बघेल सरपंच माझीगुडा,सोनो कश्यप सरपंच कुलगांव, सुंदर लाल सेठिया,अस्ती बघेल सरपंच हाटपदमूर,हरिबंधू नाग सरपंच सिरमूड, सुरेश गुप्ता,रूफसाय उप सरपंच हाटपदमूर,जानकीराम बघेल सरपंच कैका चेरबहार,उमन बघेल सरपंच बिलोरी,धनसिंग सिन्हा, हरिश्चंद्र सेठिया, तुलाराम कश्यप, फूलसिंह बघेल,सेरसिंह सेठिया, सियाराम कश्यप,रामनाथ कश्यप, गोविंद नायक, फूलसिंह बघेल, लखपति देहारी,ऊपूराम सेठिया सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में दो नये पाठ्यक्रम को मंजूरी

0

इसी सत्र से आरंभ होगी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट के कोर्स |

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों के सहायक जो उनकी उत्तर पुस्तिका लिखते हैं उन्हें भी उत्तर पुस्तिका लिखने के प्रति पेपर 300 रुपए का भुगतान का प्रस्ताव पास |

आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट के नये कोर्स आरंभ करने का प्रस्ताव रखा जिसे कार्य परिषद द्वारा सर्व सम्मति से पास कर इसी शैक्षणिक सत्र से दोनों कोर्स आरंभ करने की सहमति प्रदान कर दी गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इन दोनों नये कोर्स के आरंभ होने से बस्तर जैसे सूदूरवर्ती अंचल के छात्रों को भी मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म जैसे कोर्स पढ़ने को मिलेगा जिसके लिए उन्हें पहले लाखों रुपए खर्च कर बड़े शहरों में जाना पड़ता था इसके अलावा डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट का कोर्स आरंभ होने से बस्तर की संस्कृति और परम्पराओं के साथ यहां के हस्त शिल्प पर और अधिक शोध हो सकेगा एवं यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट और डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म के कोर्स आरंभ होने पर छात्र छात्राओं सहित युवाओं ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया और कहा की इन दोनों कोर्स को आरंभ करने से अब उन्हें बाहर जाकर पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी तथा डिप्लोमा इन ट्राइबल आर्ट के माध्यम से वे अब अपने हस्त शिल्प को और संवर्द्धन कर स्व रोजगार को बढ़ावा दे सकते हैं |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल इन दोनों कोर्स को आरंभ करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी विश्वविद्यालय के कुलपति एस के सिंग तथा कुल सचिव वी के पाठक सहित कार्य परिषद का आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने साप्ताहिक बाज़ार का किया भ्रमण, उड़द बड़ा व चटनी का लिये स्वाद

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सोनपुर साप्ताहिक बाज़ार मे घूमने के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित हॉटल मे बनाये हुये उड़द बडे व टमाटर चटनी का स्वाद लेते हुये कहा की पूर्व की हमारी भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से महिला स्व-सहायता समूह के गठन करने की दिशा मे कारगार कदम उठाये जिससे महिलाएँ आज मध्यान भोजन,सोसायटी,वनोपज की खरीदी जैसी अनेक सेक्टर मे काम कर अपनी आर्थिक संबलता की ओर आगे बढ़ रही हैं।

15 साल हवा में उड़े जमीन में गिरे तो पहुँचे अबूझमाड़, कांग्रेस सरकार के दौरान अबुझमाड़िया परिवार को मिल रहा न्याय

0

भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया प्रहार

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के अबूझमाड़ दौरे पर चुटकी लेते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा है कि प्रदेश की सत्ता में 15 सालों तक काबिज रहने वाले मंत्री हवा में उड़ते रहे। बस्तर की जनता ने उड़नखटोला की हवा निकाल दी तो जमीन में गिरते ही मंत्री अबूझमाड़ पहुँचकर विकास की बाते कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण के गठन हुआ था। अबुझमाड़िया बच्चों को बेहतर तालीम देने के लिए कांग्रेस सरकार के द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम को सरकारी अनुदान देना शुरू किया। भाजपा नेता केदार कश्यप पर जमकर प्रहार करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान अबूझमाड़ का राजस्व सर्वे तक पुरा नही हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की अगुवाई में अबुझमाड़िया परिवार के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। माड़ के अन्नदाताओं के साथ न्याय करते सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अबुझमाड़िया परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर संयंत्र लगाया गया है। पहुँच विहीन गांव के बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के लिए नए आश्रम शाला खोले जा रहे है। स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए विशेष कार्य किये जा रहे है। माड़ के अंदरूनी इलाको में टीकाकरण किया जा रहा है। मलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अबुझमाड़िया परिवार के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्नत कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामुदायिक कृषि के तहत किसानों को जोड़ा गया है। पेंदा खेती करने वाले माड़ के ग्रामीणों के द्वारा धान के साथ केला की फसल ली जा रही है। देवनाथ उसेंडी ने कहा कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप के द्वारा अबूझमाड़ दौरे की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट स्वयं स्वीकार रहे है कि पहली बार वे अबूझमाड़ पहुँचे है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते केदार कश्यप माड़ जाते तो माड़ की स्थिति बदली हुई होती। आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की बेहतरीन व्यवस्था कर कुपोषण दूर किया जा रहा है। माड़ में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सोनपुर और कोहकामेटा में डामरीकरण किया गया है। यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। अबुझमाड़िया परिवार से वनोपज खरीदी में बहुत पारदर्शिता बरती जा रही है।

दिव्यांग बालेश्वर नाग की हुई पूरी हुई मुराद, संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने घर पहुँचाकर दी ईलेक्ट्रिक ट्राईसायकल

0

जगदलपुर.अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लाक के कोटमसर का आश्रित ग्राम पेंदावाडा के बालेश्वर ने सपने मे भी नही सोचा था की कुछ दिन पूर्व ही अपनी जीविका चलाने के लिये उसके लिये सबसे जरुरत का सामान स्वयं विधायक जगदलपुर से लेकर उसके गांव तक आएंगे

आज बुधवार संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत पेंदावाडा के दिव्यांग बालेश्वर के गांव मे पहुंचकर उसे ईलेक्ट्रिक सायकल प्रदान की जिसे पाकर बालेश्वर नाग सहित पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा |

बालेश्वर नाग ने बाताया की चुनाव के दौरान उनकी मुलाकात रेखचंद जैन से हुई थी तब मैने उनसे रोजगार के लिये कोई नौकरी एवं दोनो पैर दिव्यांग ना होने की वजह से ट्राई सायकल की माँग की थी जैन ने मुझसे वादा किया था की जरूर आपके लिये कुछ ना कुछ करूंगा। चुनाव जितने के बाद संसदीय सचिव जैन ने मुझे जनसंपर्क निधि से पंद्रह हजार रुपए की आर्थिक मदद एवं चौकीदार की नौकरी भी दिलाई औऱ आज मेरे घर पर पहुचाकर एलेक्ट्रिक ट्राई सायकल भी प्रदान की। जिसके लिये मैं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेख चंद जैन सहित दरभा ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आभारी हूँ |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर प्रवीण सालेचा, परसोनारु नाग,मानसिंह ठाकुर, राजेंद्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,सहदेव नाग,बुलकू राम, शंकर मौर्य,पीलूराम,बदरु राम, मुन्ना,दामूराम, जयदेव,पूरन, कौशल्या भंडारी मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS