City Media - Page 1637 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1637

भाजपा अजजा मोर्चा प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पीपरे को कोंडागांव का सह प्रभारी बनाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र जी को कोंडागांव का सह प्रभारी बनाया गया |

पार्टी के नए दायित्व से दल्लीराजहरा व जिला बालोद में हर्ष का माहौल है | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय जी सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय द्वारा जिला प्रभारियों की घोषणा विगत दिनों की गई | जारी सूची के मुताबिक कोंडागांव के जिला सह प्रभारी के रूप में महेंद्र पिपरे को नियुक्त किया गया है |

भाजपा प्रभारी बनने से शहर दल्ली राजहरा में हर्ष का माहौल है पिपरे जी को बघाई देने वाले सत्या साहू, किरण सिन्हा, राकेश द्विवेदी , मोनू चौधरी, शंकर साहू, अनिल खोब्रागढ़े, राजेश काम्बले, भूपेंद्र श्रीवास, संजीव, श्रीजीत, राजेश कोसरे, जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, पार्षद सोहाद्रा ठाकुर, पार्षद परमिला पारकर, पार्षद हेमंत गौतम, पार्षद सुधाकर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर के सभी ब्लॉक में पोषण वाटिका का निर्माण

0

बस्तर जिले के बस्तर , बास्तनार,लोहंडीगुड़ा,बकावंड,
तोकापाल युवोदय वॉलिंटियर द्वारा पोषण वाटिका का निर्माण कार्य चलाया जा रहा है जिसके तहत आज बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत झारतराई के आंगनवाड़ी केंद्र में बांस के बाड़ी बनाकर सब्जी का बीज डाला जा रहा है कुपोषित बच्चों के लिए हरी सब्जी की व्यवस्था हो और हमारा बस्तर सुपोषण बस्तर बने इसके लिएजिला प्रशासन कलेक्टर रजत बंसल, श्री शरद गौर और युवोदय वॉलिंटियर के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है युवोदय वॉलिंटियर्स सुपोषण के क्षेत्र में शिक्षा पर्यावरण आजीविका कृषि स्वास्थ्य खेल आदि के क्षेत्र में युवोदय टीम के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से किया जा रहा है इस अभियान में ग्राम के सरपंच पंच और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ युवा वालंटियर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लीठू देवनाथ घनश्याम, दीवान जगदीश, सेठिया जगन्नाथ कश्यप, अजय मौर्य ,यमेस्वरी दीवान, दिव्या कश्यप, सोमारू नाग, पुनीता मोर्य, तुषार बघेल, गिरिजा दीवान आदि मौजूद थे

राजनीतिक दुर्भावनावश नगर विकास में रोड़े न अटकाए पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष

0

नगरपंचायतअध्यक्ष श्रीमति लोकेश्वरी गोपी साहू ने पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रेम भंसाली द्वारा लगाए गये आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति पर कोई भी आरोप लगाने से पहले पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष को अपने कार्यकाल की समीक्षा करते हुए अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए ।

श्रीमति साहू जी ने बताया कि पद ग्रहण करने के पश्चात् पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान प्रेम भंसाली जी का कथन था कि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के साथ साथ एक व्यापारी भी हूँ इसलिए अपने कार्यकाल को केवल व्यापार की तरह ही चलाया है और ऐसा व्यक्ति होने के कारण में कभी नहीं चाहूंगा कि आपका कार्यकाल अच्छा जाये ।

*उक्त कथन को चरितार्थ करने के प्रयास में शुरूआत से ही कुछ अल्पज्ञ , मंदबुद्धि और दिकभ्रमित लोगों को साथ लेकर चाहे अखबारों हो या सोशल मिडिया हो या नगरवासियों को भड़काने की बात हो , राजनीतिक दुर्भावनावश नगर विकास में रोडे अटकाने का उनका प्रयास लगातार जारी है । इनका साथ देने वाले वही लोग हैं जिनको वास्तविकता से कोई मतलब नहीं है बस इनको यही चाहिए कि विरोधी स्वर के बदले कुछ पैसे मिल जाए , जो कि पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल के समय इनके विरोध में भी नजर आये थे , जो अब सिक्कों की खनक से उनके साथ दिखाई दे रहे हैं । इनमें से एक जिसके खिलाफ अवैध रूप से शराब बिकी करने हेतु धारा 34 ( 1 ) तहत केस दर्ज है जो स्वयं को एक पत्रकार बताकर नगर व आसपास के क्षेत्रों में मोटी रकम वसूलने के लिए प्रसिद्ध है , तथा चुनाव के मध्य में इसी व्यक्ति द्वारा मेरे घर आकर प्रचार करने के नाम पर पैसे की मांग की गई थी , जिन्हे पैसा देने से मना करने पर , बाद में देख लेने की बात कही गई थी ।

पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के मामलों की बात करें तो…..

• अपने कार्यकाल में हुए समस्त निर्माण कार्यों के जाच के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं , साथ ही पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रेम भंसाली भी अपने कार्यकाल में हुए समस्त निर्माण कार्यों की जांच के लिए तैयार रहे ।

• मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का आंबटन भी बाहरी लोगों को पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रेम भंसाली के कार्यकाल में किया गया है जिनमें कुछ लोग शासकीय नौकरी पर भी थे जिनसे मेरे कार्यकाल में दुकाने वापस ले ली गई है । इसी क्रम में पुराने नगरपंचायत भवन को अपने चहेतों को आर्थिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य से पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल की महिला पार्षद के पति को दुकान हेतु आवंटित किया गया था ।

  • देवार जाति के लोगों को आवास दिलाने की बात है , तो देवार जाति के लोग पिछले कई सालों से नगर में निवासरत हैं पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष को इनका ख्याल पहले क्यूं नहीं आया । मेरे द्वारा देवार जाति के लोगो को आवास दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन पहले ही भेजा जा चुका है ।
    *पीएम आवास योजना में जो अनियमितताएं सामने आ रही है , कुछ हितग्राहियों को बिना आवास बने भवन पूर्णता का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है वह पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की ही देन है जिसमें उनके द्वारा पीएम आवास योजना के निर्माण एजेंसी के किसी व्यक्ति से
    कमीशन मांगने की बात सामने आयी थी जिसमें हुए बातचीत का आडियो भी सोशल मिडिया में वायरल हुआ था

*नगर में लगभग 1 करोड़ 8 लाख की लागत से ट्यूबलर पोल लाइट का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था यह कार्य भी गुणवत्ताहीन साबित हुई चूकि इसमें भी गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है । ट्यूबलर पोल लाइट को विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया था , जिसे मेरे द्वारा स्वीकृत कराया गया और ट्यूबलर पोल लाइट के लोकार्पण के महज आधे घटे बाद ही सभी लाइट्स बंद हो गई थी और आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि सभी लाइट्स एक साथ जली हो । ट्यूबलर पोल को कई स्थानों पर बेतरतीब तरीके से और कम गहराई पर लगाया गया है , जिससे कुछ पोल गिरने की हालत में है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल में ट्यूबलर पोल लाइट का परीक्षण कराये बिना ही संबंधित ठेकेदार को लाखों रूपए का भुगतान कर दिया गया और जब ट्यूबलर पोल लाइट के कार्य मद से पैसे खत्म हो गये तब पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रेम भंसाली जी द्वारा ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य से निकाय के अन्य मद से लगभग 80 लाख का भुगतान किया जा चूका है ।

बात करें तनिष्का कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने की तो …. जो निर्माण कार्य कराये गए है वह अनियमित और गुणवत्ताहीन पाया गया है , जिसके चलते नियमानुसार कार्यवाही की गई है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png


अब रही बात कमीशन मांगने की …. तो पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष को याद होना चाहिए पीएम आवास योजना के निर्माण एजेंसी के किसी व्यक्ति से कमीशन मांगने और नगर के गरीब जनता के लिए बनाए गए शौचालय के एवज में भी कमीशन मांगने के आरोप उन पर लगे हैं, जिसका जांच जारी है . ऐसे में वे मुझ पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें और राजनीतिक स्टंट करना बंद करें व अपने कृत्यों को मुझ पर थोपकर नगरवासियों को भड़काने का प्रयास न करें ।

मैं नगरपंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू समस्त नगरवासियों से अपील करती हूं कि नगरपंचायत से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सर्वप्रथम अपने वार्ड पार्षद को अवगत कराये , किसी तीसरे व्यक्ति के बहकावे में न आएं । नगरपंचायत डौंडीलोहारा नगर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है , विकास कार्यों में बाधा पहुचाने वालों व निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

माओवादियों के विरोध में संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने पत्रकारों ने दिया धरना

0

जगदलपुर। माओवादियों ने 9 फरवरी को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुकमा जिले के पत्रकार लीलाधर राठी और बीजापुर के पत्रकार गणेश मिश्रा सहित तीन अन्य पत्रकार साथियों के नाम पर आरोप लगाकर जनता की अदालत में सजा देने की बात कही थी ।इस विज्ञप्ति के विरोध में जिला पत्रकार संघ बीजापुर द्वारा बस्तर संभाग के सभी पत्रकारों के साथ मिलकर आंदोलन करने का ऐलान किया था। 16 फरवरी को नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले गंगालूर में पत्रकारों ने बाइक रैली निकाली और आज 18 फरवरी को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में

कमिश्नर ऑफिस के सामने धरना स्थल पर प्रदेश भर के पत्रकारों ने इस विज्ञप्ति के विरोध में आंदोलन किया ।इस आंदोलन में सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस आंदोलन से पहले बीती रात नक्सलियों ने एक और विज्ञप्ति जारी करते हुए पत्रकार साथियों से आंदोलन को वापस लेने तथा पत्रकारों के साथ बैठक कर चर्चा करने की बात कही थी। बहरहाल जिला मुख्यालय में आंदोलन के तहत सभी पत्रकार मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन ने कहा कि जब यह आंदोलन शुरू हुआ तो नक्सली मजबूर हो गए, की हम पत्रकारों से बैठकर बातचीत करें। लेकिन हम यह जरूरी नहीं समझते कि उनसे बात करें या एक तरफा कोई कार्रवाई करें और आज बात कर लेंगे लेकिन कल फिर एक चिट्ठी दे देंगे। सारी चीजें स्पष्ट होनी चाहिए, तभी हम आश्वस्त हो सकते हैं, हम अपने पत्रकार साथियों से भी कह सकते हैं कि जिन इलाकों मे आप काम कर रहे हैं, निष्पक्ष होकर काम कर रहे हैं,और पूरी निडरता और निष्पक्षता के साथ काम कर रहे है। अब शासन और प्रशासन की निगाहें भी पत्रकारों पर है, अब ऐसी स्थिति मे पत्रकार क्या करें। प्रबंधन को भी पत्रकारों का साथ देना चाहिए क्योंकि पहले जो नक्सली थे आज वो बदल गए और उनकी विचार धारा भी बदल गई है तो ऐसी स्थिति में पत्रकारों को जरूरत है कि खुद संभल कर काम करें और दूसरी बात यह है कि एक रणनीति तय की जाएगी जिसके तहत उनसे बातचीत की जाएगी।

पत्रकार साथी गणेश मिश्र ने बताया कि नक्सलियों द्वारा जो प्रेस नोट जारी किया गया है। उस प्रेस नोट के बाद उसी लाइन से और उसी लेटर पेड से माओवादियों के वर्तमान में बस्तर जोनल कमेटी के ओर से एक और विज्ञप्ति जारी कि गई है। वर्तमान में पत्रकारिता को लेकर जो परिस्थितियां हैं वह बहुत ज्यादा विपरीत है पहले और अब में काफी अंतर है। मैं यहां पर नेशनल,लोकल या स्टेट की पत्रकारिता की बात नहीं करूंगा मैं सिर्फ पत्रकारिता की बात करूंगा आप चाहे शहर में रहकर पत्रकारिता करें या फिर अंदरूनी इलाकों में जाकर पत्रकारिता करें। चुनौतियां उतनी ही है, लेकिन अंदरूनी इलाकों में खतरा ज्यादा रहता है, और शहरों में

चुनौतियां ज्यादा होती है। ऐसा हुआ कि जिस रास्ते में हम निकल रहे थे उस रास्ते में काफिला को उड़ा दिया गया था। इस तरह से हम सभी पत्रकार साथी रिपोर्टिंग करते हैं, और सारी खबरें जो हम निकाल कर लाते हैं, यही खबरें बाद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें बनती है।इस आंदोलन में मुख्य रूप से एस करीमुद्दीन, उमाशंकर शुक्ल, हरजीत सिंह पप्पू, वीरेंद्र मिश्रा, रवि दुबे, धर्मेंद्र महापात्र, मनीष गुप्ता, शंकर तिवारी, स्वरूप राज दास, अर्जुन झा, नरेश मिश्रा फगनू राम साहू, सुरेश रावल, हेमंत कश्यप, अनिल सामंत, मालिनी सुब्रमण्यम, पुष्पा रोकड़े, वहाब खान, महेंद्र विश्वकर्मा, विनय पाठक, रवि राज पटनायक, श्रीनिवास नायडू, श्रीनिवास रथ, सुनील मिश्रा, कमल शुक्ला, डी एस नियाजी, रितेश पांडे, अजय श्रीवास्तव, सतीश यादव, गणेश मिश्रा, मुकेश चंद्राकर, जीवानंद हलदर, लीलाधर काठी, सतीश चांडक, दिलीप सिंह, आदर्श शुक्ला, नरेश देवांगन, सुजाता चक्रवर्ती, अजय चंद्राकर, वह बस्तर संभाग के समस्त पत्रकार साथी उपस्थित थे।

यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् मनाया गया

0

जगदलपुर।पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा 18 जनवरी से 16 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् मनाया गया । सड़क सुरक्षा माह के दौरान शहर के गांधी मैदान सद्भावना क्रिकेट मैच कराया गया एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को यातायात नियामों की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने अपील किया गया । सड़क सुरक्षा माह में समाज सेवी महिलाएं एवं महिला शक्ति के द्वारा अलग – अलग दिनों में हेलमेट बाईक रैली निकाली गई । हेलमेट बाईक रैली में महिलाओं के साथ लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लेकर आमजनता को दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता के संबंध में प्रचार – प्रसार कर हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने अपील किया गया एवं हेलमेट धारण वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया । सड़क सुरक्षा माह के दौरान आमागुड़ा चौक में स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ट्रक , बस एवं आटो चालक / परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया ।

परीक्षण में जिन चालक -परिचालकों में खामी पायी गई उन्हें जिला अस्पताल आकर दवाई एवं चश्मा लेने समझाईश दिया गया । यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात एवं परिवहन विभाग के द्वारा दन्तेश्वरी मंदिर चौक में स्टॉल लगाकर चार दिवसीय लर्निग लायसेंस बनाने शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 3073 लोगों ने लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु आवेदन किया , जिसमें से अब तक 472 लोगों का लर्निंग लायसेंस तैयार कर परिवहन विभाग के द्वारा वितरण किया गया एवं सड़क सुरक्षा माह के दौरान कुल 1105 लोगों को निःशुल्क यातायात हेल्पकार्ड बनाकर वितरण किया गया । यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान आम जनता को पाम्पलेट वितरण कर वाहनों में स्टीगर चिपका कर यातायात नियमों का पालन करने अपील किया गया । समापन17 फरवरी को यातायात ऑफिस सिटी कोतवाली परिसर जगदलपुर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम के साथ किया गया ।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर दीपक बैज , पद्मश्री धरमपाल सैनी , आईजीपी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ., संभायुक्त जीआर चुरेन्द्र , बस्तर कलेक्टर जत बंसल , एएसपी ओ.पी. शर्मा , समासेवी जेसी जैन , उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस दौरान अर्जुन्दा के लोकरंग संस्था के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग देने एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं संघ संगठनों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

आज से पुरातत्व संग्रहालय में दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी

0

जगदलपुर। जिला पुरातत्व संग्रहालय में बस्तर का इतिहास, संस्कृति, लोकगीतों, किंवदंतियों एवं लोक कथाओं पर शुक्रवार तथा शनिवार को दो दिवसीय संभाग स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें आमंत्रित साहित्यकार, पुरातत्ववेत्ता व लोक कलाकार अपने विचार व्यक्त करेंगे।

संग्रहाध्यक्ष अमृतलाल पैकरा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति और लोक कथाओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह संगोष्ठी आयोजित की गई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे पहले सत्र का उद्घाटन महापौर श्रीमती सफीरा साहू करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. बीएल झा करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, इतिहासकार डॉ एसपी तिवारी तथा पार्षद इमरान खान उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में बस्तर संभाग के सातों जिलों से आमंत्रित इतिहासकार, लोक कलाकार तथा संस्कृति से जुड़े बुद्धिजीवी अपने शोधपत्र का पठन करेंगे। संग्रहाध्यक्ष ने बस्तर के प्रबुद्धजनों को संगोष्ठी में उपस्थित होने की अपील की है।

अच्छी खबर – दल्लीराजहरा ट्रेन पुनः पटरी पर लौटेगी

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू करने सामजिक, राजनितिक, प्रशासनिक एवं नगर की जनता  द्वारा पुरजोर प्रयास किया गया और अंत में उनका यह प्रयास रंग लाया और केवटी – दल्लीराजहरा – दुर्ग – रायपुर लोकल ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने रेल मण्डल ने हरी झंडी दी | ट्रेन 22 फरवरी 2021 से अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी किन्तु कोविड 19 शासन द्वारा निर्देशित दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिन्हें मिली थी आबाद करने की ज़िम्मेदारी, वह कर रहे शहर को बर्बाद छल कपट कर महापौर ने किया जनता के साथ धोखा, व्यसनयुक्त शहर बनायेगी महापौर, भाजपा का विरोध, नये मदिरा दुकान खोलने विरोध करेगा भाजपा पार्षददल – नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर।आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल द्वारा नवीन प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने के विरुद्ध महापौर एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

विदित हो कि राज्य शासन ने शहर में एक नवीन प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने का निर्णय लिया है । इस संबंध में नगर निगम से जिला प्रशासन के द्वारा आपत्ति रहित वैकल्पिक स्थल पर निर्मित दुकान की मांग की गई थी , जिसे महापौर द्वारा आनन फ़ानन में त्वरित रूप से एम आई सी और सामान्य सभा की प्रत्याशा में देने की अनुमति प्रदान की थी ! इतना ही नहीं बाद में इसे MIC में कूटरचना करते हुए और फिर उसी विषय को सामान्य सभा में छलपूर्वक विषय का परिवर्तन करते हुए बिना चर्चा कराए बहुमत के आधार पर पास कराया गया ।निगम ने “नवीन प्रीमियर विदेशी मदिरा दुकान खोलने के संबंध में “विषय को परिवर्तित कर “आबकारी विभाग को दुकान देने के संबंध”में विषय लाया , जो कि शहर की जनता के साथ धोखा है ।

जिस दुकान को निगम ने आपत्ति रहित माना है वह दुकान के दीवाल से सटी हुई शासकीय पुलिस चिकित्सालय हैं ,उसी के सामने गौरव पथ और उसके सामने पुलिस ग्राउंड है जिसमें 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन होता है और साल भर वहाँ शहर के क्रीड़ा प्रेमियों के द्वारा खेल कूद का आयोजन किया जाता है ।दुकान के बग़ल में शहर के का पुराना और प्रतिष्ठित शासकीय भगत सिंह स्कूल है ,जिसमें काफ़ी तादाद में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं ।

निगम ने ना वहाँ के वार्ड वासियों को और ना ही शहरवासियों को इस संबंध में कुछ बतलाया और ना ही आबकारी एक्ट का पालन करना उचित समझा ।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है जिन्हें शहर को आबाद करने की ज़िम्मेदारी मिली है वह ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि शहर को बर्बाद करने और शहर को मदिरालय में परिवर्तित करने लगे हुए हैं, जिस पार्टी के मुखिया ने पूर्ण शराब बंदी का वादा जनता से किया गया था उसी पार्टी के महापौर द्वारा ठीक उलट शराब को और प्रचलित करने के लिए प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने के लिए दुकान की अनुमति प्रदान करती है ,और वह भी ऐसे समय जब कोरोना अपने पूरे शबाब पर था !

भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि निगम को जनहित में कार्य करना चाहिए , समाज को व्यसनमुक्त वातावरण मिलना चाहिए ना कि व्यसनयुक्त । निगम का यह निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

भाजपा पार्षद दल ने जिसमें उपस्थित नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,मंडलअध्यक्ष सुरेश गुप्ता वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे राजपालकसेर,निर्मल पाणिग्रही दिगंबर राव भारतीय श्रीवास्तव त्रिवेणी रंधारी मोतीराम बघेल धनसिंह नायक महेंद्र पटेल आलोक अवस्थी,अशोक यादव ममता पोटाई व राकेश तिवारी शशीनाथ पाठक,अमित तिवारी,गणेश काले,रोशन झा तेजपाल शर्मा जितेंद्र नागआदि थे यह माँग की है कि निगम अपने इस निर्णय को वापस ले और कलेक्टर और आयुक्त को भी इस संबंध में दुकान को दी गई अनुमति को निरस्त करने ज्ञापन दिया है और कहा है कि भाजपा पार्षद दल इस कृत्य की जनहित में भर्त्सना करता है और दुकान को दी गई थी अनुमति निरस्त नहीं करने पर जनता के सहयोग से आंदोलन हेतु भी बाध्य होगा ।

20 फरवरी को धरना -प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपेगी भाजपा महिला मोर्चा

0

छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है संगीन अपराधों की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है—रमशीला नाग

नारायणपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग ने प्रेसवार्ता मे कहा की प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छतीसगढ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता मे आयी है समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराध की घटनाओं मे बेतहाशा वृद्धि हुई है वही महिलाओ के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह खामोश है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध कहने से नहीं हिचकते, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में प्रसिद्ध कोरवा जनजाति की नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म और पिता भाई के समेत उनकी नृशंस हत्या ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है वही प्रदेश के जशपुर जिले मे भी अमानवीय व घृणित मामला सामने आया है जहां अंचल की बेटी को छ: बार अलग-अलग लोगों के हाथ बेचा गया था जिससे तंग आकर बेटी ने खुद्खुशी कर ली, छत्तीसगढ़ देश में मानव तस्करी का एक केंद्र बनता जा रहा है इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में 6 माह पूर्व शिकायत की थी |

इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया,सरकार संरक्षित माफिया के द्वारा धमतरी मे आदिवासी जन-प्रतिनिधि की बर्बरतम पिटाई समेत अनेक घटनाओं की जानकारी आपको मिली ही होगी, लगातार ऐसी घटनाएं होना और उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखाने के पीछे सरकार का यह अलिखित आदेश लगता है की ऐसी घटनाएं दर्ज न किए जाए ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े में प्रदेश मे अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि का खुलासा हो रहा है ऐसे में अपराध कम करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से अधिक ध्यान सरकार का मामले को छिपाने पर है यह स्पष्ट दिख रहा है बावजूद इसके दर्ज हुए अपराधों के आंकड़े भी भयावह है सदन में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट ,हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17009 मामले सामने आए हैं |

इस दौरान यहां केवल बलात्कार के ही 2575 मामले प्रकाश में आए हैं यानी दुष्कर्म की लगभग 7 घटनाएं रोज सामने आ रही है जिन घटनाओं की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं होती उनका तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है इन्हीं तमाम मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी आगामी 20 फरवरी को प्रदेश के पूरे जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा साथ ही “सड़क से सदन तक हल्ला बोल” के तहत सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा का घेराव भी करेगी भाजपा महिला मोर्चा प्रेस वार्ता के दौरान जिला भाजपा महामंत्री संजय नंदी,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रतन दुबे,शहर व ग्रामिण भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय प्रभूनाथ देवांगन व संतनाथ उसेंडी,भगवती हलधर,अनिता कुरेटी,फूलमत कौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे !

माँ बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर बना रोपवे के टूटने से एक व्यक्ति की मौत

0

डोंगरगढ़ – माँ बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर बना रोपवे के टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मृतक का नाम गोपी पटोती है, जो पास के ही गांव हरथसिंघी का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए मजदूर सामान (सरिया और सीमेंट की बोरी) लेकर जा रहा था कि बीच रास्ते में ही रोपवे से ट्राली टूटकर नीचे गिर गयी और ऊपर से गहराई में गिरने से मजूदर की मौत हुई है। मजदूर को वहां निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हादसे के बाद पुलिस को सुचना दे दी गई थी उनके अलावा प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।  आपको बता दे कि बमलेश्वरी पहाड़ी पर माता मंदिर में भक्तों के लिए और मालवाहक दोनो के लिए अलग-अलग रोपवे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS