City Media - Page 963 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 963

21 से 31 अक्टुबर को शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस का आयोजन

0

▪️शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में 21 अक्टुबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया जाकर जिला पुलिस बालोद के द्वारा बच्चों का विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया।

▪️राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के 147 वीं जयंती पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

▪️पुलिस झंडा दिवस के समापन दिवस पर खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों विजेता बच्चों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार व पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, अति०पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, उप पुलिस अधी० मुख्या० सुश्री नवनीत कौर जिला बालोद के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक मधुसदून सिंह नाग के नेतृत्व में 21 अक्टुबर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया जाकर बालोद पुलिस द्वारा शहीदों की शहादत को याद करते हुये संस्कार शाला बालोद मैदान में बच्चों का विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया।

पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में आम जनों के प्रदर्शनी हेतु फोर्स विभाग द्वारा जंग के मैदान में इस्तेमाल किये जाने वाले शस्त्र उपकरण एवं युद्धक वाहनों की प्रदर्शनी की गई। तथा 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के 147 वीं जयंती पर जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी / कर्मचारी स्कूली बच्चे शिक्षकगण सम्मिलित होकर सरदार पटेल के महान कार्यों को याद कर अपने कार्य के प्रति दृढ संकल्पित रहने दायित्यों का निर्वहन करने राष्ट्र की एकता अखण्डता भाई चारे एवं सुरक्षा की भावना को बनाये रखने हेतू सभी के द्वारा संकल्प लिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने यूनिटी फॉर रन हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एकता दौड़ रैली बालोद नगर भ्रमण कर पुनः सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में वापस आकर संपन्न हुआ। पुलिस झंडा दिवस का आज अंतिम दिवस थाना बालोद में संमापन कार्यक्रम आयोजन कर खेल कूद / संस्कृति कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से पुरूस्कृत किया गया।

रंग लाई जैन की पहल, खत्म हुई स्टील प्लांट कर्मियों की हड़ताल

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
  • प्लांट प्रबंधन ने दिया लिखित आश्वासन कि डीमर्जर के बाद भी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कटौती


जगदलपुर. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार स्टील प्लांट प्रबंधन ने विनिवेशीकरण के पश्चात भी कर्मचारी हितों की रक्षा से खिलवाड़ न करने का लिखित में आश्वासन दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने बीते कई दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी. जैन की पहल से कर्मचारियों को अंततः इंसाफ मिल ही गया. इससे कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कर्मचारियों और विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक एवं संसदीय सचिव जैन के प्रति आभार व्यक्त किया. जैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कर्मचारी हित के लिए वे सदैव साथ खड़े रहेंगे.

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के विरोध में एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. पहले भी उन्होंने नगरनार से जगदलपुर तक पदयात्रा की थी. इसके अलावा विनिवेशीकरण के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया है. हमारी सरकार नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है. बघेल सरकार और मैं कर्मचारियों के साथ हर लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं. आपके हितों की रक्षा करना मेरा दायित्व है और इसके लिए मैं लगातार आपके साथ खड़ा रहूंगा.


‘हमारे हितैषी हैं जैन’
कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरनार स्टील प्लांट के स्थापना काल से ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन क्षेत्रवासियों एवं प्रभावितों के हितों की रक्षा के लिए लगातार लड़ रहे हैं. कर्मचारी संगठनों को जब भी और जहां भी जरूरत पड़ी है जैन साथ खड़े रहे हैं. इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव श्री जैन के अलावा स्टील श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष मनदास, सचिव विनयेंद्र नाथ मैथ्यू, संयुक्त इस्पात मजदूर संगठन (एटक) के अध्यक्ष संतराम सेठिया, सचिव महेंद्र जॉन, एनएमडीसी के ईडी के. प्रवीण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक जी. प्रियर्शिनी, अनुविभागीय दंडाधिकारी एनके चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थेे ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बकावंड की कार्यकारिणी गठित

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बकावंड की कार्यकारिणी 2022-23 सत्र के लिये सोमवार को गठित की गई जिसमें शा. महाविद्यालय बकावंड में बी. एस. सी. अंतिम वर्ष के छात्र खिरेन्द्र चालकी को नगरमंत्री का दायित्व दिया गया | नई कार्यकारिणी में गजेंद्र बिसाई, सिया चंदेल, गोविंद निषाद को नगर सहमंत्री अनिल सेठिया नगर एसएफएस प्रमुख, नेपाल कश्यप सह प्रमुख, नगर एस एफ डी प्रमुख केशव चंद्राकर, सह प्रमुख निखिल पटेल, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख चंद्रशेखर सहारे, सह प्रमुख लोकेश शर्मा, जनजाति प्रमुख मधुसूदन भोयर, नगर क्रीडा प्रमुख नोयल सिंह, नगर विद्यालय प्रमुख करण नाग, सह प्रमुख विक्की कश्यप, महाविद्यालय प्रमुख संजय बिसाई, कार्यकारिणी सदस्य विनायक भोयर, निलधर साहनी, भारत बघेल, रुद्रप्रताप, विजय भारती, तेजेश्वरी देवांगन, भूमिका मंडल को दायित्व दिया गया |
अभाविप बस्तर के जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि आजादी के बाद देश के युवाओं को नेतृत्व देने व व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद कार्यरत हैं, विद्यार्थी परिषद ने देश में आपातकाल से लेकर आज पर्यंत तक राष्ट्रीय मुद्दों पर संघर्ष करते हुए आज देश में चुनौतियों का समाधान किया है| इसी कड़ी में रचनात्मक, कार्यात्मक, छात्रहित में कार्य करने के लिये नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई| प्रदेश सह मंत्री एवं जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति, उद्देश्य, संगठन का महत्व एवं राष्ट्रहित एवं छात्रहित में अभाविप के योगदान को बताया | इस दौरान प्रवीण भोयर, मुकेश बिसाई, शैलेश ध्रुव आदि उपस्थित रहें |

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर कलार समाज द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

0

भानपुरी – कलार समाज ब्लॉक इकाई बस्तर द्वारा ग्राम करन्दोला भानपुरी के स्टेडियम ग्राउंड में आज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कलार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप, कलार समाज अध्यक्ष मंगल सेठिया,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,

सरपंच करन्दोला संतोष बघेल सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई समाज के युवती व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलार समाज के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।

Farewell Function आयोजित कर सहायक उप निरीक्षक नन्दलाल चौरसिया व प्रधान आरक्षक पुणेन्द्र कुमार साहू जी सेवानिवृत्त विदाई दी गई

0

दिनांक 31.10.2022 को सहायक उप निरीक्षक नन्दलाल चौरसिया व प्रधान आरक्षक पुणेन्द्र कुमार साहू जी सेवानिवृत्त हुए जिन्हे पुलिस कार्यालय बालोद में Farewell Function आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में उपस्थित श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, व समस्त ऑफिस स्टाफ के द्वारा रिटायर हुए स.ऊ.नि नन्दलाल चौरसिया प्र.आर. पुणेन्द्र साहू के नई पारी की शुरुआत हेतू केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

स.ऊ.नि नन्दलाल चौरसिया, व प्र.आर. पुणेन्द्र कुमार साहू जी पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर वर्ष 1980-83 में भर्ती हुए व पदोन्नत होकर विभाग में 41 वर्ष की सेवा देते हुए लंबी सर्विस सफर तय किए, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए। सेवानिवृत्त दोनों अधि/कर्मचारी के द्वारा विदाई सम्मान समारोह के दौरान सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ राज्य के 22वे स्थापना दिवस की आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं:–मंडावी

0

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के 22वे स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंडावी जी ने आगे कहा कि जब बात आती है छत्तीसगढ़ की स्थापना की तो हमारे मन में यें बात जरुर आती है कि आखिर किस आधार पर और किसने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रखा है तो सबसे पहले जान लेते है, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना को जानने से पहले इसकी नामकरण के बारे में जानते हैं,कि छत्तीसगढ़ राज्य का नाम छत्तीसगढ़ किसने रखा था। तो इस पर कई मत है जिस पर मतभेद है चलिए जान लेते है आखिर किसका क्या मत है –
वेगलर के अनुसार – वेगलर के अनुसार के अनुसार सबसे पहले जरा संघ के काल में इस क्षेत्र में 36 परिवार पलायन कर इस क्षेत्र में बस गए थे जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ शब्द बना।


हीरालाल जी के अनुसार – हीरालाल जी के अनुसार महाजनपद काल में छत्तीसगढ़ महाजनपद के अंतर्गत आता था बाद में इसी से अपभ्रंश होकर छत्तीसगढ़ शब्द बना।
इतिहासकार चिस्म के अनुसार मंडावी जी ने कहा की छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक इतिहासकार हुए जिसका नाम चिस्म था इनके अनुसार कलचुरी शासक के एक राजा कल्याण साय ने जमाबंदी प्रथा के द्वारा इस क्षेत्र में 36 गढ़ बनाया जो शिवनाथ नदी के उत्तर में 18 और दक्षिण में 18 गढ़ थे इसी के आधार पर 18 -18 मिलाकर छत्तीसगढ़ शब्द बना।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कैसे हुआ मंडावी जी ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य को अस्तित्व में लाने के लिए क्षेत्र के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके बदौलत छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया। तो आइए जानते हैं आखिर किन का महत्वपूर्ण योगदान रहा और किस संविधान संशोधन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को राज्य का दर्जा मिला -छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के नींव के रूप में सर्वप्रथम 2 नवंबर 1861 में मध्य प्रांत का गठन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल था और इन तीनों की राजधानी नागपुर को बनाया गया और छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर और संबलपुर जिलों का गठन किया गया।
इसके बाद 1862 मध्य प्रांत में 5 संभाग बनाए गए जिसमें छत्तीसगढ़, इसके बाद 1905 में बंगाल विभाजन के समय वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य का स्वरूप सामने आया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ का प्रथम मानचित्र तैयार हुआ।पंडित सुंदरलाल शर्मा ने 1918 को छत्तीसगढ़ राज्य का स्पर्श रेखा चित्र पांडुलिपि में खींचा इस प्रकार इन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम संकल्पनाकार या स्वप्न दृष्टा कहा जाता है। 1924 में रायपुर के जिला परिषद में पृथक छत्तीसगढ़ की मांग उठी।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ को एक पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग चलती रहे और आजादी के समय छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रांत और बरार का हिस्सा था।और 1 नवंबर 1956 को जब मध्य प्रदेश का गठन होगा तब छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश में शामिल कर दिया गया।

एन,एच,पी, डब्ल्यू, डी, के देखरेख में बालोद से कुसुमकसा होते हुए मानपुर तक बन रही सड़क में आमजनता की सुरक्षा नहीं रखा जा रहा ध्यान, भारतीय मजदूर संघ

0


भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के साथ अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) डौण्डी लोहारा को ज्ञापन सौंपकर बालोद से कुसुमकसा होते हुए मानपुर तक निर्माणाधीन सड़क को निर्माण चालू रहतेआम जनता के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था कराये जाने का अनुरोध किया । जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि बालोद से मानपुर तक नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बड़े खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि बरसात के पूर्व आरम्भ किये गये इस सड़क निर्माण में तब से लेकर वर्तमान समय तक आम राहगिरों को काफी दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के दिनों में स्थित इतनी भयंकर थी कि आये दिन दुर्घटना हो रही थी फिर भी संबंधीत विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और लगातार इस मार्ग में दुर्घटनायें होती रही। बरसात के लिए में इस मार्ग में भारी वाहनों के चलने से सड़क की मट्टी टीले के रूप में बन जाती है, जिससे दुपहिया वाहन व चार पहिया कार चालकों को काफी दिक्कतोंका सामना करना पड़ रहा है। फिर भी संबंधित विभाग व ठेकेदार जिनके दिशा निर्देश में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, उनके द्वारा इसे ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जो काफी निन्दनीय है। संबंधित विभाग को सिर्फ यही करना था कि ठेकेदार को बोल कर सुबह शाम जे.सी.बी. मशीन से मिट्टी को बराबर कराया जाना था। जिससे आम राहगिर बिना डर भय के निर्माणाधीन सड़क में चल सकती थी। मगर स्थिति आज भी जस की तस है। आम जनता अपनी जान हथेली में रख कर इसी सड़क से आने जाने को बेबस है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रात में इस निर्माणाधीन सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा भयंकर हो जाती है। एक ओर सड़कों में मिट्टी के इतने बड़े बड़े गडढ़े और मिट्टी के टिले बने हुए है और दूसरी ओर बड़ी गाड़ियों के तेज गति से ओवरटेक करने के कारण कभी भी किसी की भी जान जा सकती है। साथ ही इस निर्माणाधीन सड़क में जहाँ जहाँ पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, वहाँ की स्थिति और भी ज्यादा खराब है, एक तरफ से आने वाले को दूसरी ओर का कुछ भी दिखाई नहीं देता, संबंधित विभाग और ठेकेदार द्वारा जहां पुलीया निर्माण हो रहा है वहां जनता के आने जाने के लिए सही तरीके से सड़क का डायवर्सन करना था मगर नहीं किया गया,अरमुरकसा के पास बन रही पुलीया के पास जैसे मौत का कुंआ बना हुआ है। इसमे भी सुधार करने कीसख्तआवश्यकता है।

जिला मंत्री ने कहा कि हम भलीभांति समझे हैं, कि सड़कों का निर्माण देश के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है, आम जनता की सुविधा के लिए भी सड़क का निर्माणकराया जाना बहुत आवश्यक है, मगर यह सड़क निर्माण तो आम जनता के लिए काल बनता जा रहा है। इसलिए संघ की मांग है कि तत्काल संबंधित विभागवठेकेदार को निर्देशित करें की सड़कों में टिला नुमा जमी मिट्टी को अविलंब जे.सी.बी. मशीन से सुबह
शाम समतल कराया जाये। और प्रतिदिन इसकी निगरानी संबंधित विभाग के अधिकारी करें।


क्योंकि सरकार राज्य की हो या केन्द्र की सड़कों का निर्माण देश व आमजनता के विकास के लिए किया जा रहा है, मगर ईस निर्माणाधीन सड़क में आम जनता की सुरक्षा का ध्यान बिलकुल भी नहीं रखा जा रहा है। इसलिए संघ ने अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुरोध किया है कि सड़क निर्माण के साथ साथ आमजनता की जिन्दगी का भी ख्याल रखा जाये। संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी उपस्थित थे।

कलेक्टर चंदन कुमार ने लिया सड़क विकास कार्य का जायजा

0
  • बकावंड-करपावंड-कोलावल मार्ग व जगदलपुर बाईपास रोड निर्माण को तय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

जगदलपुर. कलेक्टर चंदन कुमार ने रविवार को जिले में चल रहे सड़क विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्तर जिले को ओड़िशा राज्य से जोड़ने वाले बकावंड- करपावंड- कोलावल मार्ग और जगदलपुर शहर के बाईपास रोड के पुनः निर्माण का निरीक्षण कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
बकावंड- करपावंड- कोलावल से ओड़िशा सीमा को जोड़ने वाली 26 किमी लंबी सड़क का निर्माण 21 करोड़ 44 लाख रु. की लागत से किया जा रहा है। कलेक्टर कुमार ने सड़क निर्माण को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओड़िसा राज्य की सीमा तक जाकर सड़क विकास कार्य का अवलोकन किया। इसके उपरांत लगभग 41 करोड़ की लागत से 19.29 किमी लंबी जगदलपुर बाईपास रोड के पुनः निर्माण कार्य का अवलोकन कर इस कार्य को जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, एसडीओ
आरके बतरा, देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ट्रेन से कट अज्ञात व्यक्ति की मौत

0

कुसुमकसा बालोद रेलवे पटरी के पास अज्ञात युवक की ट्रेन से कटी हुई बॉडी देखी गई | स्थानीय लोगों द्वारा शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी इसके पश्चात आम सूचना जारी कर इनके परिजन को कृपया अवगत कराने का अनुरोध किया गया है | रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना राजहरा थाना को दे गई हैं तथा राजहरा थाना में सूचित करे मो. 9479192508 | पुलिस घटनास्थल में पहुंच मौत का कारण ट्रेन की चपेट में आने से पाया गया हैं
मौके पर जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बघेल ने किया पुनिया का सम्मान

0

जगदलपुर. बस्तर क्षेत्र के विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का सम्मान साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छ्ग सह प्रभारी चंदन यादव, केबिनेट मंत्री शिव डहरिया, सांसद दीपक बैज, केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, सुशील मौर्य, मिथिलेश स्वर्णकार, रवि घोष, शकील अहमद, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.

MOST POPULAR

HOT NEWS