City Media - Page 967 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 967

दल्ली राजहरा में ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का उद्घाटन निर्मल लॉज के बाजू में हुआ

0

दल्ली राजहरा के लिए एक बहुत बड़ीखुशखबरी दल्ली राजहरा में जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री राम शिरोमणि तिवारी जी के कर कमलों से दल्ली राजहरा में श्रीराम ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम का उद्घाटन हुआ जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे श्री राम इलेक्ट्रिकल स्कूटर देश में उपलब्ध जितने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं उनमें सबसे अच्छा माना जाता है ।


ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर की राजहरा में उपलब्धता की बहुत दिनों से मांग थी जो अब जाकर पूरी हुई इस अवसर पर श्रीराम ओकाया के संचालक श्री राम नारायण शुक्ल ने बताया कि यह बाइक अभी तक उपलब्ध जितने भी बाइक हैं उनमें सबसे अच्छा परिणाम दे रही हैऔर इनकी बैटरी सबसे ज्यादा चलने वाली बैटरी है यह गाड़ी दल्लीराजहरा के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित है तथा इसमें बहुत तरह के सुरक्षा संबंधी उपकरण भी दिए गए हैं महिलाओं एवं बच्चों की पहली पसंद ओकाया इलेक्ट्रिक बाइक है अतः दल्ली राजहरा के लिए एक विशेष तौर पर खुशखबरी हैै।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा से मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

0

मुख्यमंत्री के अन्य जिले में प्रवास पर होने के कारण संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा ने सहर्ष स्वीकार किया आमंत्रण, आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माननीय संस्कृति मंत्री आंध्र प्रदेश को आमंत्रण पत्र के साथ बस्तर की काष्ठ शिल्प की मूर्ति दी तो संस्कृति मंत्री ने संसदीय सचिव का आंध्र प्रदेश के पारंपरिक साल से सम्मानित किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी के राजधानी में अनुपस्थित रहने के कारण राज्य की संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोज़ा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा जिसे आंध्र प्रदेश सरकार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ना केवल अपने राज्य का नृत्य दल भेजने पर सहमति प्रदान वरन संस्कृति मंत्री ने स्वयं समीलीत होने की सहमति प्रदान की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इसी कड़ी में आदिवासी नृत्यों के धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जिससे ना केवल भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नृत्य दल शामिल हो रहे हैं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर के नृत्य दल भी शिरकत करेंगे

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा ने छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा की छत्तिसगढ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है छत्तीसगढ़ राज्य का यह प्रयास आदिवासी नृत्य एवं संस्कृति को संरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने आकाश शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर मनाया जश्न..

0

27/10/2022 जगदलपुआज जगदलपुर स्थित स्थानीय राजीव भवन में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास व राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु द्वारा आकाश शर्मा जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव उपरांत आधिकारिक प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पर खुश होकर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के शहर/ग्रामीण के द्वारा जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांट सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।


जहाँ युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कृष्ण मोना पाढ़ी,शहर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संदीप दास,प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा,प्रदेश सचिव सेमियल नाथ,शहर जिला उपाध्यक्ष साइमा अशरफ़,शहर जिला उपाध्यक्ष जार्ज टोप्पो, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप,चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष भँवर मौर्य,जिला महासचिव गौरव अयंगर, जिला महासचिव अनुराग महतो,जिला महासचिव मनोज यादव,जिला महासचिव विमल बिसाई चित्रकोट विधानसभा उपाध्यक्ष कमल कर्मा वरिष्ठ युवा नेता ज़ाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी,महेन्द्र बिल्लु,सुलो कश्यप,सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि शादाब खान पार्षद कोमल सेना,माही श्रीवास्तव,अफरोज बेगम,हर्षल पांडे,रजत जोशी,अभिषेक गुप्ता, साहिल हियाल,दिनेश साहनी, राहुल महापात्र,रितेश त्रिवेदी, असीम सुता,जोन्सी नाथ, सूर्यप्रकाश,रूपत कश्यप,शब्बीर, अशोक मंडावी,इस्माइल, इसराइल खान,जोगेंद्र कश्यप, गोविंदा बघेल, विजय बघेल,राम बघेल,गौरव सिंह,सहित अन्य युवा कांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहे।

अवैध रूप से जुआ खेलते 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3.340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 04 पठान पारा नाला के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. भूषण पिता हेमू राम गजभीये 02. सुरेन्द्र बोरकर पिता आनंद बोरकर 03. लेखराम उईके पिता विदेशी राम उईके 04 विनोद यादव पिता स्व. नेहरू यादव 105. टी भारत पिता टी नारायण 06. भोज कुमार मंडावी पिता मयाराम मंडावी सभी साकिनान वार्ड क० 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से नगदी रकम 3,340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाबालिक को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0


दिनांक- 27.10.2022 थाना- डौण्डी जिला – बालोद (छ.ग.) महिलाओं एवं बच्चों के उपर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।


थाना डौण्डी क्षेत्र में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रं. 161/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


प्रकरण के विवेचनाक्रम में संदेही को थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त करने बाद अपह्ता को दस्तयाब कर आरोपी का सघनता से पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। जिसपर आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार करने पर तथा पीड़िता के कथन पर आरोपी के विरूद्ध 366,376(2)(ढ) भादवि 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई । एवं आरोपी गोकुल कुमार तारम पिता- रघुनाथ तारम उम्र 23 वर्ष पता- भर्रीटोला को विधिवत दिनांक 27.10.2022 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. षमनेश साहू, आर. युगल किशोर लोहले, आर. खिलावन सिन्हा, म.आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही।

प्रेम जाल में फंसाकर महिला की हत्या और शव शहर से बाहर गांव में दफन

0
  • करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किए गए लाश बरामद


जगदलपुर नगर के बोधघाट क्षेत्र थाना क्षेत्र की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर विजय वार्ड का युवा दैहिक शोषण करता रहा। महिला द्वारा शादी के लिए दवाब बनाए जाने के बाद उक्त युवक ने इसकी हत्या कर शव को जगदलपुर से दूर बकावंड ब्लाक के करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किया गया था जिसे बरामद किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के जिले स्तर व थाने स्तर का महकमा करीतगांव स्कूल ग्राउंड में डेरा डाले हुए हैं।


विगत दिनों महिला की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बोधघाट थाने से गंभीरता पूर्वक जांच नहीं किया जा रहा था जिसके बाद यादव समाज द्वारा बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा से मुलाकात किया था जिसके बाद एक विशेष दल गठन किया गया था और पुलिस ने आरोपी को ओड़िशा से ट्रेस कर लिया। आरोपी युवक द्वारा महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने जगदलपुर से नलपावंड के सड़क मार्ग पर बसे करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में शव को दफन किया गया है। युवक विजय वार्ड के साथ ही गुमडेल गांव का भी है और जहां शव बरामद किया गया है वह सड़क सुनसान इलाके में है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम हेमसागर सिदार से चर्चा करने की कोशिश किया गया किंतु उनका मोबाइल नंबर बंद होने से प्रशासनिक पक्ष नहीं रखा गया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का खुलासा देर शाम तक होगा।

गुजराती समाज के दिपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

समाज के वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया एवं समकक्षों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के गुजराती समाज भवन मे गुजराती समाज के द्वारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह में शिरकत की एवं समाज के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेकर पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुजराती समाज का बस्तर जगदलपुर के समेकित विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है सामाजिक सौहार्द एवं शहर विकास के कार्यों में समाज के द्वारा लगातार योगदान दिया जाता रहा है श्री गुजराती शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्कूल समेत विभिन्न समाजोपयोगी संस्थाओं से समाज ने अपने सामाजिक दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है उन्होंने समाज के वरिष्ठों के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए समाज का आशीर्वाद सदा प्राप्त होने की बात कही इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी की कृपा आप सभी के परिवार पर सदा बना रहे तथा आप सभी के परिवार में धन धान्य समृद्धि से परिपूर्ण हो

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह समाज के वरिष्ठ नवीन भानूशाली,बालजी भाई पटेल, पोपट भाई पटेल, नरेन्द्र मोतीवाला,एन डी चोपड़ा,रमणिक भाई पटेल,मोहन पटेल,शरद पंड्या,प्रमोद मोतीवाला,ऋषि हेमाणी,भानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, दिपेश राजपुरिया, अनिल पटेल,चेतन पटेल, विकास चौहान, धर्मेन्द्र पटेल,बाबू भाई पटेल,नानजी भाई चोपड़ा,प्रवीण लोटिया, जेठवा जी,नरु भाई पटेल, नरेंद्र भाई मालू समेत समाज के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे विजयवाड़ा मां कनक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने विजयवाड़ा पहुंच शक्ति पीठ माता कनक दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की

विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा को आमंत्रित करने आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा ( अमरावती ) के प्रवास पर हैं

विजयवाडा पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कनक दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं माता दुर्गा से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशल मंगल,सुख शांति समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल मौजूद रहे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्रकार रितेश पाण्डे पर हमले के मामले में लिया संज्ञान,घटना को कहा दुर्भाग्यजनक

0

पुलिस अधीक्षक मीणा को लगाया फोन शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की रखी बात

पत्रकार रितेश पांडे पर कल हुए हमले से पत्रकारो मे भारी रोष है और महारानी हॉस्पिटल मे दो घंटे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने मे बैठ गये इसी बीच संसदीय सचिव एवम स्थानीय विधायक रेखचंद जैन ने पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की एक आरोपी की पहचान हो गई है हम अतिशीघ्र उसे पकड़ लेंगे

विदित हो की इस समय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के प्रवास पर है वे वहां राज्योत्सव का आमंत्रण देने गये हुए है

अवैध रूप से जुआ खेलते 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 02 शीतला मंदिर के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. ईश्वर प्रसाद रात्रे पिता उदय राम साकिन वार्ड क० 25 राजहरा 02. अमित कुमार ठाकुर पिता दुखद राम ठाकुर साकिन वार्ड क0 05 राजहरा 03. रवि निषाद पिता नजरू निषाद साकिन वार्ड क. 02 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS