City Media - Page 972 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 972

रानी रंगारी ने नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया

0

दल्ली राजहरा – नगर की बिटिया कु रानी रंगारी ने नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया।

नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता असम में जूनियर वर्ग 58 किलोग्राम महिला श्रेणी के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीती और बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन करने पर रानी रंगारी का उसके घर जाकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कथुरिया, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, नगर के गणमान्य नागरिक चार्ली वर्गीस, रामाधीन प्रसाद उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा

0
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा  दिनांक 17 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक विभिन्न वार्डों व बूथों पर ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जावेगी।

उसी तारयतम में आज दिनांक 18/10/2022 को प्रातः 06:30 से वार्ड नं 09 के पानी टंकी के पास से वार्ड नं 09,03 व 04 में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गईं।

भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस रूबी एन्थोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर व शकील खान, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, एल्डरमेन जगदीश श्रीवास व जी ईश्वर राव, पार्षद श्रुति यादव व सूरज विभार, ब्लॉक सचिव फ्रांसीस कोलीन, अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, मनोज साहू,जावेद खान, बसंत साहू, विलियम भौरा, कु मनीषा,कुमारी दत्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रदेश के अधिकारी – कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार

0
  • महंगाई भत्ते में पांच फीसदी वृद्धि से कर्मियों में छा गई ख़ुशी की लहर
  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने किया सीएम के फैसले का स्वागत


जगदलपुर. बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भूपेश सरकार द्वारा राज्य सरकार के अधिकारी- कर्मचारियों के दैनिक भत्ता (डीए) में पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे दिवाली का बेहतरीन उपहार बताते कहा है कि सरकार के इस निर्णय से लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. साथ ही त्यौहार पर बाजार में भी धन की वर्षा भी होगी. प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सरकार का यह निर्णय संजीवनी का काम करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकास्मिक वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा. जिन कर्मचारियों को छठवां वेतनमान मिल रहा है उनके महंगाई भत्ते में भी 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी बेहद प्रसन्न हैं और भूपेश सरकार की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भूपेश है तो भरोसा है। श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐन दिवाली के मौके पर अपना वचन निभाते हुए शासकीय सेवकों को 5 प्रतिशत डीए का गिफ्ट दिया है इससे पहले शासकीय सेवकों ने पिछले महीने जब लंबी हड़ताल की थी तब वार्ता के दौरान सरकार ने वादा किया था कि दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी जिसे भूपेश सरकार ने पूरा कर दिखाया. श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों की जेब में पैसा डालने का काम किया है. इस बार पर्व के अवसर पर सरकार ने मात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए ही नहीं किसानों व भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी खजाना खोला है राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त भी जारी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार पैसा दे रही है तो लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी तथा बाजारों की रौनक लौटेगी. व्यापारियों की दिवाली भी वैभवशाली होगी. सरकार की उदारता से समाज के हर वर्ग में उत्साह है दिवाली उत्सव के साथ प्रदेश के वैभव में वृद्धि का द्वार भी खुलेगा।

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रभक्ति के लिये समर्पित जनसंगठन है – रविन्द्र हिमतें

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि विगत दिनों
भारतीय मजदूर संघ मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत् महासंघो के प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक चिंतन शिविर भोपाल स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ठेंगड़ी भवन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुये भामसं के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमतें ने कहा कि मजदूर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को लेकर भारतीय मजदूर संघ काम करता है। यही कारण है कि देश के श्रमिक जगत में भारत माता की जय बोलने की परम्परा प्रारंभ हुई। उन्होनें असंगठित क्षेत्र में कार्य विस्तार का जिक्र करते हुये कहा कि यह क्षेत्र कामगारों की समस्याओं से भरा पड़ा है। हम एक-एक मजदूर को भामसं से जोड़कर देश में उनके अधिकारों की लड़ाईयॉ लड़ रहे है और इसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। भामसं के प्रयासों से असंगठित क्षेत्र के अनेक मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का आवरण मिला है, फिर भी अभी इस क्षेत्र में लंबी लड़ाई व लंबा कार्य करना बाकी है।


चिंतन शिविर में दो दिनों तक हुई कार्यवाही का विवरण प्रेस को जारी करते हुये भामसं के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा ने बताया कि कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर व्यापक चिंतन व विचार-विमर्श होकर यह तय किया गया कि प्रत्येक क्षेत्र में कार्य विस्तार कर समस्याओं का समाधान खोजना होगा। विशेषकर आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, निर्माणी मजदूर, आशावर्कस, ठेका सहित अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र है जहॉ कामगारों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है, उन्हे सामाजिक सुरक्षा मिले, जीवन-यापन के लिये सम्मानजनक वेतन मिले, पेंशन व अन्य सुविधाएं मुहैया हो, इस हेतु उनका संगठन तैयार करना ही एकमात्र रास्ता है। संगठन से ही समस्याओं का निराकरण संभव हो सकेगा। शिविर में भामसं के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री व असंगठित क्षेत्र के प्रभारी जयंती लाल जी ने विस्तारपूर्वक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं की सिलसिलेवार जानकारी
दी तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से मिली सफलताओं का जिक्र करते हुये कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को संगठित करना आज का युगधर्म हो गया है। शिविर में भामसं के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने ट्रेड यूनियन आंदोलन के इतिहास की जानकारी देते हुये बताया कि भामसं अन्य ट्रेड यूनियनों की विचारधारा से अलग है। हम श्रमिक हित के साथ-साथ देश व उद्योग की भलाई के लिये भी काम करते है। हमारे विचार व सिद्धांत कालजयी व युगानुकूल है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से हम देश के प्रथम क्रमांक के मजदूर संगठन बने हुये है और पूरी दुनिया में भारतीय मजदूरों की मुखर आवाज भामसं बना हुआ है। उन्होनें कार्य विस्तार के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आव्हान करते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की महती भूमिका हैं। शिविर का समापन भामसं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भामसं की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, निर्माण मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुदर्शन मानिकपुरी, महामंत्री राजेश राजवाड़े, स्नेहलता पटेल, गीता सोनी, आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ से संतोषी राजवाड़े, चंदा राजवाड़े, अंजली पटेल, वनवासी मजदूर महासंघ से रघुनाथ झारिया, श्यामवती, मिड-डे-मिल से उषा साहू, मधु साहू, स्ट्रीट वेंडर से पुष्पा वैष्णव सहित ठेका व अन्य महासंघो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुश्ताक अहमद
जिला मंत्री
भारतीय मजदूर संघ
जिला बालोद

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नेक एक्रेडिएशन की प्रगति का किया निरीक्षण

0

भानपुरी छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासकीय महाविद्यालय भानपुरी द्वारा तैयार की जा रही। नैक एक्रीडिएशन की तैयारी का बुधवार को औचक निरीक्षण कर जायजा लिया उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्य अधिकारी डॉ. जी.एस घनश्याम एवं रूसा के अतिरिक्त संचालक डॉ वेणुगोपाल ने महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर बैठक ली। बैठक में डॉ जी.एस घनश्याम ने नैक कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया एवं नैक के सात क्राइटेरिया बार अनेक बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। कम समय में पियर टीम विजिट के पूर्व सारी तैयारी कैसे पूर्ण की जाए पर मार्गदर्शन प्रदान किया डॉ. वेणुगोपाल ने महाविद्यालयीन स्टाफ को विभाग वार संबंधित जानकारियां तैयार करने एवं उसका पी.पी.टी तैयार करने हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों ने महाविद्यालय द्वारा तैयार एस.एस.आर की एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की एवं नैक के कार्यों में अधिक उर्जा से कार्य करने हेतु अति प्रेरित किया। उच्च अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं सुझाव भी दिया। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के वासनिकर, आई. क्यू.ए.सी प्रभारी डी.के चंद्रा लैब टेक्नीशियन , एम. आर कड़ियाम ,एवं सुनील कुमार नाग ,सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

विधायक चंदन कश्यप सालेमेटा और चपका में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक मे हुए शामिल

0

भानपुरी – राजीव मितान क्लब द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से प्रत्येक ग्रामों में खेल सम्पन्न होने के पश्चात् दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल हुए। इस जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में बस्तर ब्लॉक के ग्राम सालेमेटा और चपका जोन के 8 – 8 ग्राम पंचायतों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस खेल का भरपूर आनंद लिया।समापन के अवसर पर विधायक चंदन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे पारंपरिक खेल को विलुप्त होने से बचाने का काम कर रहे है आप सभी जानते है की पहले के बच्चे खोखो,फिटूल,गिल्ली डंडा,कब्बडी अन्य ऐसे कई सारे खेल खेलते थे लेकिन आजकल के बच्चे सिफ मोबाइल पर लगे रहते जिससे शारीरिक गतिविधि नहीं होती जिससे हमारे मुख्यमंत्री ने देखते हुए राजीव युवा मितान क्लब का शुभारभ कर प्रति वर्ष 1 लाख दे रहे है जिससे प्रत्येक ग्राम के खिलाड़ियों को प्रत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, जोगीराम कश्यप,नवल किशोर कश्यप,श्रीधर कश्यप, नक्छेदी कश्यप,केशव कश्यप, रमेश कश्यप,लुदरू राम बघेल,श्याम कुमारी ध्रुव, ऊषा भारती, फरसू राम कश्यप,गोपी बघेल,हेमचंद,जगबंधु सिन्हा,बबलू बघेल,बली सिंह ठाकुर,नरेंद्र पांडे राधे कृष्ण पानीग्राही,अनिल कुमार पांडे,चंद्र विलास, रोमनाथ सिन्हा,गोपाल वैद,कुपलेश सेठिया,प्रेम बघेल,यशपाल, थबीर ठाकुर,अमीर भारती, एव अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे

आदिवासियों के नाम पर राजनीति करना बंद करे भाजपा – सालीक बघेल

0

‌भाजपा के नेताओ मे यदि थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो आदिवासी समुदाय से मांगे माफी। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रयास कर रहीं है आदिवासियों के नाम पर बे बुनियाद गंदी राजनीति उचित नही है उक्त बाते आदिवासी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि नारायणपुर सालीक बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा उन्होंने सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधायक घेराव को राजनीति नौटंकी बता कर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा केवल मुद्दा विहीन राजनीति कर रहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का हितैषी होना बंद करे भाजपा। आज उनकी ही गलती के कारण प्रदेश के आदिवासी समुदाय आरक्षण (प्रतिनिधित्व) से वंचित हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों के ऊपर पिछले 15 साल तक अत्याचार करने चली भाजपा आज आदिवासी समुदाय के साथ होने का ठोंग कर रहीं है और उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहीं है। भाजपा की लापरवाही के कारण ही आज आदिवासी समाज की ये स्थिति है कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार को विधायक निवास घेराव के पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी स्वयं कह रहे है कि उच्च न्यायालय मे उनकी ही सरकार ने वर्ष 2011-12 से 2018 तक याचिका पर रोक लगा के रखी थी तो मैं उनसे पूछना चाह रहा हूं कि आप भी उच्च न्यायालय मे अपना वकील भेज सकते थे लेकिन क्यों नहीं भेजा 6-7 साल तक क्या आप फैसला आने का इंतजार कर रहे थे ? आप समाज के सामने ये स्पष्ट कीजिए कि आपके ही गलती के कारण आज आदिवासी समुदाय की ये स्थिति बनी । आज मुद्दाविहिन भाजपा आदिवासियो के नाम पर अपने फायदे के लिए राजनीति कर रहीं है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कांग्रेस विधायकों का निवास घेरने से अच्छा अपनी गलती स्वीकार करे भाजपा। जब हमारे कांग्रेस नेताओ के द्वारा विधायक कार्यालय का घेराव के दौरान उनकी तत्कालीन कोर कमेटी के निर्णयों का सरकार की गलतियों से अवगत कराने के लिए साक्ष्य दिया जा रहा था तो उनके जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने साक्ष्य दस्तावेज लेने से इंकार किया। यदि भारतीय जनता पार्टी के नेताओ मे थोड़ी बहुत नैतिकता और साहस बची है तो प्रदेश के आदिवासी समुदाय से सार्वजनिक तौर से माफी मांगे।

ऐन त्यौहार के वक़्त छीना जा रहा है गरीबों से रोजगार का जरिया

0
  • करपावंड के बाजार में वर्षों से गुमटियां लगाकर परिवार पाल रहे लोगों को बेदखली का फरमान
  • ठेले – खोमचे वालों ने लगाया भाई-भतीजावाद का आरोप

जगदलपुर एक तरफ जहां लोग दीपावली त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर करपावंड के कुछ गरीब परिवारों की रोजी रोटी का जरिया छीनने पर सरपंच और कुछ पंच आमादा हो गए हैं. गरीब ठेले खोमचे वालों को तहसीलदार के नाम पर डराया जा रहा है. बाजार में ही बड़ी- बड़ी दुकानें चला रहे धन संपन्न दुकानदारों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है. पीड़ित परिवारों ने बकावंड के तहसीलदार को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.मामला बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक की ग्राम पंचायत करपावंड का हैै

. करपावंड के बाजार स्थल पर वर्षों से संचालित फल, चाय – नास्ता, पान, की गुमटियों को हटाने का फरमान ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया है. गुमटियां चलाने वाले हीरा सिंह यादव, मोहन लाल निषाद, चंद्रसेन, सोनू राम बघेल ने बताया कि वे करपावंड के मूल निवासी हैं तथा गांव के बाजार स्थल पर पिछले कई सालों से छोटी छोटी दुकानें खोलकर अपने अपने परिवार का गुजारा करते आ रहे हैं. करपावंड की सरपंच चंपा कश्यप, उप सरपंच अनोज गुप्ता, पंचायत सचिव हरिनाथ पटेल और कुछ पंचों ने गुमटियों को खाली कराकर उन्हें जेसीबी की मदद से उजाड़ने की कोशिश की है. गुमटियों को तोड़ने से इन गरीबों के समक्ष भरे त्यौहार में रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है. बताया गया है कि बाजार स्थल पर और भी गुमटियां तथा अनेक बड़ी दुकानें चलाई जा रही हैं. मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न कर सिर्फ चार गरीबों का रोजगार छीना जा रहा है. सरपंच करपावंड द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए पीड़ितों ने तहसील कार्यालय बकावंड में आवेदन दिया है आवेदन में कहा गया है कि तहसीलदर के निर्देश का हवाला देकर पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है, जबकि इस तरह की कार्रवाई के संबंध में ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भी पारित नहीं हुआ है.*फैला रहे हैं गंदगी*वहीं दूसरी तरफ पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बाजार में कचरा व गंदगी फैलाने पर नोटिस दिया गया है, ताकि बाजार स्थल स्वच्छ रहे। ग्राम पंचायत द्वारा बाजार में फल ठेला, पान ठेला व होटल चलाने वाले हीरासिंग यादव,मोहनलाल निषाद, सोनू बघेल, चंद्रसेन को अतिक्रमण करने का नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत का कहना है कि बाजार में इन लोगों ने अतिक्रमण कर नया निर्माण तो कर ही लिया है, साथ ही वे गंदगी भी फैला रहें हैं. इसके लिए उन्हें तीन माह पहले नोटिस जारी किया जा चुका है और अब पंचायत ने अंतिम नोटिस जारी किया है। अंतिम नोटिस के बाद ग्राम में हडकंप मच गया है. वहीं छोटे व्यापारियों ने तहसील कार्यालय बकावंड में प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया है कि रसूखदारों को अभयदान दिया जा रहा है और छोटे व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि पंचायत प्रतिनिधि भाई भतीजावाद कर रहे हैं।*पंचायत में रखें अपनी बात* दूसरी तरफ सरपंच पति सामोराम कश्यप, चम्पा कश्यप व उपसरपंच अनोज गुप्ता ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण किया जा रहा है,कचरा फैला रहें हैं तो नोटिस जारी किया गया है यदि कोई समस्या हो तो पंचायत में आकर अपनी बात रखें।

शासकीय महाविद्यालय बकावंड में ‘एलुमनी’ बैठक का आयोजन किया गया

0

आज दिनांक 18/10/2022 को शासकीय महाविद्यालय बकावंड बस्तर (छ.ग.) में ‘एलुमनी’ बैठक का आयोजन किया गया , महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.भावेश कुमार नेताम , नैक प्रभारी प्रो.रुप कुमार साहू , IQAC प्रभारी सुश्री मौसमी बिशवास, प्रो. सुशीला कश्यप ,प्रो. मोहन कुमार ध्रुव, प्रो.गोपीकृष्णा सिंह, प्रो.पवन कुमार मंडावी , एवं समस्त कॉलेज स्टाप एवं वर्ष 2012- 13 से 2021-22 तक के भूतपूर्व छत्र-छात्राएं उपस्थित थे, महाविद्यालय में ‘एलुमनी’ के गठन एवं भागीदारी , नैक मूल्यांकन संबंधी जानकारी महाविद्यालय के विकास हेतु सुझाव एवं सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के नैक मूल्यांकन में भूतपूर्व छात्र छात्राएं अपनी सकारात्मक सहयोग दे सकें।


महाविद्यालय के छात्र नेता वरूण साहनी के द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा की मांग रखी गई।
भूतपूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के विकास में योगदान देने की सहमति जताई।

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रभक्ति के लिये समर्पित जनसंगठन है – रविन्द्र हिमतें

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत् महासंघो के प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक चिंतन शिविर भोपाल स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ठेंगड़ी भवन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुये भामसं के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमतें ने कहा कि मजदूर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को लेकर भारतीय मजदूर संघ काम करता है। यही कारण है कि देश के श्रमिक जगत में भारत माता की जय बोलने की परम्परा प्रारंभ हुई।

उन्होनें असंगठित क्षेत्र में कार्य विस्तार का जिक्र करते हुये कहा कि यह क्षेत्र कामगारों की समस्याओं से भरा पड़ा है। हम एक-एक मजदूर को भामसं से जोड़कर देश में उनके अधिकारों की लड़ाईयॉ लड़ रहे है और इसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। भामसं के प्रयासों से असंगठित क्षेत्र के अनेक मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का आवरण मिला है, फिर भी अभी इस क्षेत्र में लंबी लड़ाई व लंबा कार्य करना बाकी है।


चिंतन शिविर में दो दिनों तक हुई कार्यवाही का विवरण प्रेस को जारी करते हुये भामसं के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा ने बताया कि कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर व्यापक चिंतन व विचार-विमर्श होकर यह तय किया गया कि प्रत्येक क्षेत्र में कार्य विस्तार कर समस्याओं का समाधान खोजना होगा। विशेषकर आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, निर्माणी मजदूर, आशावर्कस, ठेका सहित अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र है जहॉ कामगारों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है, उन्हे सामाजिक सुरक्षा मिले, जीवन-यापन के लिये सम्मानजनक वेतन मिले, पेंशन व अन्य सुविधाएं मुहैया हो, इस हेतु उनका संगठन तैयार करना ही एकमात्र रास्ता है। संगठन से ही समस्याओं का निराकरण संभव हो सकेगा। शिविर में भामसं के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री व असंगठित क्षेत्र के प्रभारी जयंती लाल जी ने विस्तारपूर्वक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं की सिलसिलेवार जानकारी

दी तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से मिली सफलताओं का जिक्र करते हुये कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को संगठित करना आज का युगधर्म हो गया है। शिविर में भामसं के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने ट्रेड यूनियन आंदोलन के इतिहास की जानकारी देते हुये बताया कि भामसं अन्य ट्रेड यूनियनों की विचारधारा से अलग है। हम श्रमिक हित के साथ-साथ देश व उद्योग की भलाई के लिये भी काम करते है। हमारे विचार व सिद्धांत कालजयी व युगानुकूल है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से हम देश के प्रथम क्रमांक के मजदूर संगठन बने हुये है और पूरी दुनिया में भारतीय मजदूरों की मुखर आवाज भामसं बना हुआ है। उन्होनें कार्य विस्तार के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आव्हान करते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की महती भूमिका हैं। शिविर का समापन भामसं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भामसं की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, निर्माण मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुदर्शन मानिकपुरी, महामंत्री राजेश राजवाड़े, स्नेहलता पटेल, गीता सोनी, आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ से संतोषी राजवाड़े, चंदा राजवाड़े, अंजली पटेल, वनवासी मजदूर महासंघ से रघुनाथ झारिया, श्यामवती, मिड-डे-मिल से उषा साहू, मधु साहू, स्ट्रीट वेंडर से पुष्पा वैष्णव सहित ठेका व अन्य महासंघो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुश्ताक अहमद
जिला मंत्री
भारतीय मजदूर संघ
जिला बालोद

MOST POPULAR

HOT NEWS