City Media - Page 978 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 978

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नानगूर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 95 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा के नानगूर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 95 लाख 51 हजार रुपए के देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार,सी सी सड़क निर्माण कार्य, एवं राशन दुकान सह गोदाम कार्य का भूमि-पूजन किया

जगदलपुर विधानसभा के नानगूर क्षेत्र के उलनार, चिलकुटी,जमावाड़ा 2, बड़े मुरमा ,बड़े बोदल ,जमागुडा 1,टोंडापाल एवं काकडवाडा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत उलनार में जलनी माता गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख,सी सी सड़क 8.69 लाख ,उलनार के आश्रित ग्राम चिलकुटी में केमसाय डोकरा देव गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में फिरंता माता गुड़ी 3 लाख,राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए,ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में तिलक देई माता गुड़ी 3 लाख,जलनी माता गुड़ी 3 लाख रुपए,परदेशिन माता गुड़ी 3 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य एवं सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 10.11 लाख 250 मीटर , बड़े बोदल में हिंगलाजिन माता गुड़ी 3 लाख एवं बोरिया माता गुड़ी 3 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख ,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 1 में परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख ,ग्राम पंचायत टोण्डापाल में भयरी बूढ़ी माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 5 लाख रुपए एवं सी सी सड़क निर्माण कार्य 200 मीटर लागत 6.06 लाख रुपए ग्राम पंचायत काकडवाडा में देव गुड़ी जीर्णोद्धार 5 लाख रुपए,भेलवाभाटा हिंगलाज माता गुड़ी 3 लाख रुपए एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर माता गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है माता गुड़ी हमारी संस्कृति एवं आस्था के केंद्र हैं हर सुख दुख में हम सभी पहले अपने देव गुड़ियों में जाते हैं अतः हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है इसके अलावा ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है जिन ग्राम पंचायतों में राशन दुकान एवं भंडारण हेतु गोदाम नहीं है वहां दुकान एवं गोदाम निर्माण कार्य कराया जा रहा है विभिन्न पंचायतों में विधायक निधि एवं विभिन्न निधियों से सी सी सड़क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, सुनील दास, फूलसिंह बघेल, राधामोहन दास,आरून दास, हरिहर सेठिया,राजमन कश्यप,सामनाथ नाग,जय कुमार, जयराम,शंकर नाग इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, सरपंच उलनार वर्मा पुजारी, सरपंच जमावाड़ा 2 ललित कश्यप, सरपंच बड़े मुरमा शिवम् कश्यप, सरपंच बड़े बोदल गंगाराम कश्यप, सरपंच जमावाड़ा महेश्वरी नाग सरपंच टोण्डापाल धनमती नाग समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

डीएवी स्कूल के खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

15 स्कूलों के 500 सौ से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में लिया भाग

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया एवं हारने वाले बच्चों का हौसला अफजाई की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने डीएवी स्कूल संगठन के ” डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ” खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए एवं पुरस्कार वितरण किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल भी आवश्यक है केवल पढ़ाई से ही नहीं वरन खेलों से भी व्यक्तितव का विकास होता है खेल हमें जीवन के अनुशासन को कायम रखने में मदद करता है उन्होंने बच्चों से कहा की खेल में कोई दो लोग या दो टीम खेलती है कोई एक जीतता है पर दूसरा सीखता है और सीखने का नाम ही खेल है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से लगातार खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है शहर में आज विश्व स्तरीय खेलकूद सुविधा उपलब्ध है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू नगर निगम में मनोनीत पार्षद हरीश साहू इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह युवा कांग्रेस की नेता शाइमा अशरफ ,एस नीला डीएवी स्कूल संगठन से ए आर ओ चेतना शर्मा, शैलेष सिंह,पी एल वर्मा, गोपीनाथ साहू, एन एम राय, दीपक दास,अभीजीत मंडल,मृत्यूंजय पानीग्राही समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं समेत बच्चे उपस्थित रहे ।

अफसरों ने शिक्षा विभाग को बना लिया है चारागाह : अभाविप

0
  • एबीवीपी ने पदोन्नति – पदस्थापना में वसूली की जांच की मांग उठाई
  • ज्वाइंट डायरेक्टर की मौत को बताया संदेहास्पद, सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि जिले में पदस्थ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवैध तरीके से धन उगाही के लिए विभाग को चारागाह बना लिया है. विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. परिषद ने कहा है कि शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में की गई अवैध वसूली की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच तथा भ्रष्ट अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने परिषद के जिला संयोजक वरुण साहनी के नेतृत्व में बस्तर जिले के शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार की जांच और इस कृत्य में शामिल अधिकारी – कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को शालेय शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा |
परिषद के जिला संयोजक वरुण साहनी ने कहा है कि लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में विभाग के अफसरों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है. इस कृत्य में जिले के अफसर स्कूली शिक्षा विभाग के उच्च अफसर भी शामिल हैं. श्री साहनी ने आरोप लगाया है कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके जीवन को अंधकारमय करना चाहती है. लगता है सरकार ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है. अधिकारी बेखौफ़ होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग में करोड़ों घोटाला बड़े अधिकारी करते हैं और जब भांडा फूटता है, तो उसका ठीकरा बीईओ पर फोड़ दिया जाता है. शिक्षा विभाग को कमाई का जरिया बना लिया गया है. साहनी ने कहा है कि भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने के बाद विगत सितंबर माह में शिक्षा विभाग के एक संयुक्त संचालक ने आत्महत्या कर ली थी. जब विवाद बढ़ गया तो जांच कमेटी बैठाई गई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राजयपाल, स्कूल शिक्षा मंत्री, राज्यपाल एवं मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द जांच कर जो भी अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन पर सख्त कार्रवाई की मांग कीहै. ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी, जगदलपुर नगर मंत्री यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव, लुप्तेश्वर ठाकुर, कमलेश नाग, शंकर शर्मा, रूपसाय बघेल, विशाल कश्यप, प्रेम, उदय ठाकुर बंसी नाग, भरत कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भारतीय मजदूर संघ द्वारा ठेका श्रमिक के समस्याओं को लेकर सीजीएम से की मुलाकात

0

आज बी.एम.एस का प्रतिनिधि मंडल ठेका कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के लिए सी जी एम समीर स्वरूप से भेंट कर चर्चा किया गया।जिसके लिए सी जी एम साहब ने निर्णय लेकर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। 1 केंद्रीय सी एल सी के द्वारा ठेका श्रमिकों के महगाई भत्ते में वृद्धि की गई है जिसे देने में ठेकेदार आनाकानी कर रहे थे ।इस पर सी जी एम साहब ने कल दिनांक 13/10/22को ठेकेदारों को बुलाकर मीटिंग में बढ़ा हुआ वेतन दिलवाने की बात कही।


2. प्रतिनिधि मंडल द्वारा दल्ली माइंस के सी एस डब्ल्यू प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को विगत 15 ;20वर्ष पूर्व से मिल रही सुविधाओं के कटौती का मुद्दा उठाया गया जिस पर भी सी जी एम साहब ने सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


3. विभिन्न ठेके का बकाया भुगतान के सम्बंध में भी सकारात्मक निर्णय की बात कही जैसे बोनस, अर्जित अवकाश का बकाया राशि का भुगतान दीपावली पर्व के पूर्व दिलाने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष बी एम एस के एम पी सिंह, सचिव लखन चौधरी स्थानीय अध्यक्ष किशोर कुमार माइती, जिला मंत्री मुश्ताक अहमद जी शामिल थे।

दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में दुर्गामंदिर में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक

0

आज दिनांक 11 अक्टूबर को दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में रेलवे कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया एवं मंदिर के महाराज जी का सम्मान शाल और श्रीफल से किया गया उज्जैन महाकाल कारी डोर का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके कर कमलों से हुआ

जिसका सीधा प्रसारण को दल्ली राजहरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी ने एक जगह एकत्रित होकर एलईडी टीवी के माध्यम से प्रसारण देखा जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ,जिला युवा मोर्चा मंत्री सोनू ठगेल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंग, निलेश श्रीवास्तव, दादू गुप्ता, प्रणव साहू, शंकर साहू, हिमांशु बाघ, अर्जुन राय, सुमित जैन, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पर राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 12.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि मेन रोड में बाबी रेडियो वाले के नया निर्माणाधीन मकान के पास एक मनोज गुप्ता नाम का व्यक्ति थैला में शराब रखकर लोगो को बेच रहा है

कि मुखबीर सूचना के मुताबिक बताये स्थान पर दबिस दिया जहां एक व्यक्ति पीला रंग के थैला में वजनदार सामान रखा हुआ मेन रोड राजहरा में बाबी रेडियो वाले के निर्माणाधीन मकान के पास मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 राम प्यारी गुप्ता उम्र 40 साल सा0 वार्ड क्र0 3 टेबलर सेट राजहरा का रहना बताये, उनके पास थैले की तलाश करने पर 18 पौवा सील बंद हालत में प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ तथा एक नग पौवा खुला जिसमें आधा लगभग 90/100 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 3,340 बल्क लीटर कीमती 1480 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपये को जप्त कर 34(1) क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्र0आर0 713 प्रेमसिह राजपूत, आर0 202 संदीप यादव , 1279विवेक शही, 314 भुनेश्वर यादव, आर0 440 धर्मेन्द्र सेन की सहारनीय भूमिका निभाई ।
नाम आरोपी – मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 राम प्यारी गुप्ता उम्र 40 साल सा0 वार्ड क्र0 3 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 जप्त संपत्ति – 18 पौवा सील बंद हालत में प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ तथा एक नग पौवा खुला जिसमें आधा लगभग 90/100 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 3,340 बल्क लीटर कीमती 1480 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपयेे ।

शिक्षा विभाग में हुई भ्रष्टाचार पर जाँच हेतु अभाविप बस्तर ने जिला कलेक्टर को सौंपी ज्ञापन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर द्वारा बस्तर जिले के शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुई जमकर भ्रष्टाचार को लेकर जांच हेतु जिला कलेक्टर को स्कूली शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा | जिला संयोजक साहनी ने बताया कि
समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित हों रही हैं कि शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना को लेकर विभाग में अफसरों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया हैं जिसमें जिले के अफसर से लेकर स्कूली शिक्षा विभाग के उच्च अफसर तक शामिल है|
अपने आप को जनजाति हितेषी बताने वाली हां सरकार उनके प्राथमिक शिक्षा में खिलवाड़ करते हुए उनके जीवन को अंधकारमय करना चाहती है शिक्षा विभाग में करोड़ों घोटाला करती है और जब भांडा फूटता है तो उसका ठीकरा बीईओ पर डाल दिया जाता है एक तरह से शिक्षा विभाग को कमाई का जरिया बनाया गया है मालूम हो कि भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने के बाद विगत सितंबर माह में एक संयुक्त संचालक के ऑप्शन आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद यह मामला सामने आया था जब विवाद बढ़ गया तो जांच कमेटी बैठाई गई हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कलेक्टर के माध्यम से स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, राज्यपाल महोदया छ.ग.शासन एवं मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द जांच कर जो भी प्रशासनिक अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की | ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी, जगदलपुर नगर मंत्री यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव, लुप्तेश्वर ठाकुर, कमलेश नाग, शंकर शर्मा, रूपसाय बघेल, विशाल कश्यप, प्रेम, उदय ठाकुर बंसी नाग, भरत कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस ।

फरसा गुड़ा में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का हुआ आयोजन

0

भानपुरी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूक लाने के लिए शुरू की गई है छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आज फाइनल मुकाबला आज विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत फरसा गुड़ा में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया खेल में जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और यूथ क्लब के सदस्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के माध्यम से गांव में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा दौड़ पिठुल रस्साकशी फुगड़ी भंवरा खोखो सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के प्रांगड़ में गणमान्य नागरिक नारायणपुर विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष फाल्गुनी बघेल, सदस्य जागेश्वर देवांगन रेफरी जागेश्वर कश्यप , सिवसंकर कार्तिक बघेल ,यवम युथ क्लब के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग के अफसरों पर अब गिरेगी कार्रवाई की गाज

0
  • आर्थिक गड़बड़ियों और पदोन्नति व पदस्थापना में लेनदेन का मामला
  • लोक शिक्षण संचालनालय बस्तर ने भेजी चार सदस्यों वाली टीम
  • जिला शिक्षा अधिकारी और कुछ बीईओ भी आ गए हैं कटघरे में
  • वसूली कांड में शिक्षक संघ के भी कुछ पदाधिकारियों का है रोल

जगदलपुर. बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में बरती गई आर्थिक अनियमितताओं तथा 12 सौ शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुई वसूली के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी तथा कुछ विकास खंड शिक्षा अधिकारियों और डीईओ कार्यालय के बाबुओं पर जल्द ही कार्रवाई की गाज गिरने वाली है. मामलों की जांच के लिए संचालक लोक शिक्षण छ्ग ने चार सदस्यों वाली उच्च स्तरीय टीम को बस्तर भेजा है. टीम अभी पड़ताल में जुटी हुई है. खबर है कि निष्पक्ष जांच होने पर जिला शिक्षा अधिकारी, कुछ खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबू कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे.
शिक्षा विभाग बस्तर जिले के अधीन विभिन्न विकास खंडों में शासन के अलग अलग मदों से प्राप्त राशि का जमकर दुरूपयोग किया गया है. अधिकारियों ने सरकारी रकम की आपस में बंदरबांट कर ली है. जब यह मामला अखबारों की सुर्खियों में आया तब संचालक लोक शिक्षण जांच का आदेश जारी कर जांच के लिए चार उच्च अधिकारियों की टीम बस्तर भेजी है. चर्चा है कि डीईओ के संरक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी ने आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के मामले में भी बड़े पैमाने पर धन उगाही की बात सामने आई है. पदोन्नत शिक्षकों को उनकी पसंद की शालाओं में पदस्थ करने के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपए वसूले जाने की चर्चा है. इस वसूली कांड में जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबुओं तथा शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों ने अधिकारी के एजेंट के रूप में वसूली की है. लेनदेन के चलते पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए शालेय शिक्षा विभाग छ्ग शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों का बस्तर जिले में पालन नहीं किया गया है. इस मुद्दे को भी संचालक ने गंभीरता से लिया है. शिक्षा जिला बस्तर के अधीन प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के 1200 शिक्षक शिक्षिकाओं को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पहले पदोन्नति देने के नाम पर इन शिक्षक शिक्षिकाओं वसूली गई. इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालयों की शालाओं में पदस्थापना देने के नाम पर उनसे मोटी रकम की डिमांड की गई |

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर बालोद के अटल आवास की आकास्मिक चेकिंग

0
  • अटल आवास में निवासरत संदिग्ध लोगो की जांच कर लोगो को साइबर क्राईम जागरूकता, ठगी व अभिव्यक्ति एप सहित संदिग्ध लोगो का परिसर में आने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना बालोद पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कुंदरूपारा स्थित अटल आवास का सुबह 05ः00 बजे आकस्मिक चेकिंग किया गया।

जो भी वहां वर्तमान में निवासरत है उनका आधार कार्ड एवं मूल निवास उनके आय के साधन के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। अटल आवास परिसर में अवैध रूप से आकर संदिग्ध लोगों के रहने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया। सभी को बारिकी से चेक किया गया । सभी लोगों को बच्चा चोरी संबंधी अफवाह के बारे में बताया गया । साथ साथ साइबर क्राईम जागरूकता ,आनॅलाईन ठगी एवं अभिव्यक्ति एप के संबध में जानकारी दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS