City Media - Page 984 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 984

अपनी ही जमीन पर गुमनाम है बस्तर का सपूत जकरकन भतरा

0
  • बस्तर की नारी की अस्मिता की खातिर लड़ी थी अंग्रेजों से जंग
  • आदिवासियों और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए आजीवन लड़ता रहा छोटे देवड़ा का सपूत
  • जकरकन भतरा के नाम पर होगा शासकीय महाविद्यालय बकावंड


अर्जुन झा-
जगदलपुर वह लड़ता था बस्तर की नारी की अस्मिता के लिए, वह लड़ता था बस्तर के आदिवासियों, जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा के लिए, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर वह अमर तो हो गया, लेकिन अमर होकर भी आज़ादी का वह योद्धा गुमनाम हो गया. बकावंड या फिर बस्तर के बाहर उस क्रांतिकारी का नाम शायद और कहीं नहीं जाना जाता. वजह साफ है कि आज़ाद भारत के कर्णधारों ने और आज़ादी का इतिहास लिखने वालों ने बस्तर के इस सपूत जैसे पचासों क्रांतिवीरों के साथ नाइंसाफी जो की है, उन्हें हासिये पर डाल जो रखा है. और तो और छत्तीसगढ़ की पाठ्य पुस्तकों में भी छत्तीसगढ़ के ही अमर सेनानियों को अब तक जगह नहीं मिल पाई है. ऐसे ही गुमनाम क्रांतिवीरों की फेहरिश्त में बस्तर की माटी के लाल जकरकन का नाम भी शुमार है.
महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अमर सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा और अनकी राह पर हजारों लोग चल पड़े. उन्हीं में से एक हैं बस्तर जिले की बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा में जन्मे आदिवासी योद्धा जकरकन भतरा. सन 1910 के भूमकाल आंदोलन के नायक शहीद गुंडाधुर और डेबरी धुर के सहयोगी बनकर जकरकन भतरा ने इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों और वनवासियों के अधिकार के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का शंखनाद कर जोरदार मुहिम चलाई. श्री भतरा अंग्रेज अधिकारियों और सिपाहियों द्वारा क्षेत्र की मूल निवासी बहू बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ तथा उनका शोषण व उन पर अत्याचार किए जाने से भी बड़े नाराज थे. वे ऐसे कृत्यो का खुलकर विरोध करते हुए अत्याचारी अंग्रेजों को मार मार कर भागने लगे थे. इसके चलते वे अंग्रेजों की आंखों में खटकने लगे. श्री भतरा के मन में अंग्रेजों के प्रति नफरत कूट कूटकर भरी थी उन्होंने अंचल के लोगों के बीच ‘अंग्रेज बस्तर छाड़ा, अंग्रेज बस्तर माटी के छाड़ा ‘ का नारा बुलंद कर रखा था. अंचल के युवाओं के साथ मिलकर वे गांवों से अंग्रेजों को खदेड़ा करते थे. छोटे देवड़ा गांव के लोग जकरकन भतरा तथा भूमकाल आंदोलन की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए हर साल 13 फ़रवरी को वृहद कार्यक्रम का आयोजन करते हैं.
भारी डीलडौल, तगड़ी खुराक
जकरकन भतरा उंचे पूरे और अच्छी कद काठी के थे. तीन – चार अंग्रेज सिपाही उन्हें काबू में नहीं कर पाते थे. अंग्रेज सिपाहियों के बड़े दस्ते ने जकरकन भतरा को आसना के जंगल में घेर कर पकड़ लिया. उन्हें रायपुर की जेल में डाल दिया गया. श्री भतरा को एक साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई. भारी डीलडौल वाले जकरकन भतरा की खुराक भी तगड़ी थी. वे 5 -6लोगों के बराबर का भोजन अकेले खा लेते थे. कारावास के दौरान उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से खाना दिया जाता था, जो उनकी खुराक के चौथाई हिस्से से भी कम होता था. इस बात को लेकर उन्होंने जेल में भी विद्रोह कर दिया.
योगदान को अब मिलेगा सम्मान
बस्तर की माटी के सपूत आज़ादी के दीवाने जकरकन भतरा के देश की आज़ादी में योगदान को अब मिलेगा सम्मान. आज़ादी के 75 साल बाद ही सही किसी ने तो सुध ली अपने इस क्रांतिवीर की. बकावंड के शासकीय महाविद्यालय को स्व. जकरकन भतरा के नाम पर समर्पित किया जाएगा. बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बताया कि भतरा समाज, आदिवासी युवा छात्र संगठन एवं सर्व आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग रही है कि 1910 के महाभूमकाल आंदोलन के हीरो जकरकन भतरा के नाम पर ब्लॉक के किसी शासकीय प्रतिष्ठान का नामकरण हो. आदिवासी युवा छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता पूरन सिंह कश्यप ने प्रतिनिधि मंडल के साथ कई बार लखेश्वर बघेल से मुलाकात कर नवीन महाविद्यालय का नामकरण जकरकन भतरा के नाम पर रखने की मांग रखी थी. छात्रों और आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए लखेश्वर बघेल ने शासकीय नवीन महाविद्यालय बकावंड का नामकरण जकरकन भतरा के नाम करने की घोषणा की है.

जगतू माहरा के नाम नामकरण और सामाजिक भवन निर्माण के मुख्यमंत्री का आभारअनुसुचित जाति में जोड़ने फिर लगायेंगे गुहार

0


जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जगदलपुर आगमन हो रहा है और इससे पूर्व बस्तर की माहरा समाज उनका अभिनंदन करेगी वहीं फिर एक बार अनुसुचित जाति में शामिल करने गुहार लगायेगा।
माहरा समाज के बस्तर जिले के पदाधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माहरा समाजों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं जिसके कारण ही बस्तर की सबसे पुरानी समाज माहरा समाज के पितृपुरुष जगतू माहरा के नाम पर ऐतिहासिक महत्व के स्कूल का नामकरण किया गया वहीं माहरा समाज के लिए कंगोली में जमीन आवंटित किया गया इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समाज अभिनंदन करेगी वहीं पु:न माहरा समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल कराने के लिए गुहार लगाई जाएगी।

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव जी, संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी, संभागीय प्रभारी माननीय भूपेंद्र सवन्नी जी, जिला भाजपा बालोद के प्रभारी माननीय केदारनाथ गुप्ता जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद माननीय कृष्णकांत पवार जी ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा ” राकेश द्विवेदी जी” को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के पद पर नियुक्त किया है नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जी, जिला उपाध्यक्ष एवं

दल्ली राजहरा मंडल प्रभारी नरेश यदु जी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह जी, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव जी सुजीत झा जी ने संगठन के कार्यों को नई उर्जा के साथ गति प्रदान करते हुए कार्य करने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ सहित बधाई दी देवेंद्र जायसवाल /किशोरी साहू महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद सुचना:- राकेश यादव उपाध्य।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भंडारे में शामिल हुए अमरीकी टूरिस्ट

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने किया था महा भंडारा प्रसाद का आयोजन
  • विधायक कार्यालय में लगे भंडारे में शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा भी

जगदलपुर. नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में अमरीका से आए पर्यटकों, विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधु संतों समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में सहयोग दिया.

जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के मां दंतेश्वरी मार्ग के मिताली चौक पर स्थित विधायक कार्यालय के सामने महा भंडारा का वृहद आयोजन किया था. जैन ने पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की. बस्तर दशहरा देखने अमरीका से आए अनेक महिला एवं पुरुष पर्यटकों ने भी भंडारा स्थल पर स्वतः पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. देश के कोने कोने से पहुंचे साधुओं और हजारों नागरिकों ने भंडारा में शामिल होकर प्रसाद लिया. छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा भी पूजा अर्चना कर भंडारे में शामिल हुए. लखमा ने श्रद्धांलुओं को भोग प्रसाद वितरित करने में हाथ बंटाया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया. भंडारा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अनवरत चलता रहा. इस पुण्य आयोजन में जैन के साथ उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सहयोग किया.

जसगीत में झूमे अमरीकी

भंडारा स्थल पर पंडाल में साउंड सिस्टम में माता सेवा जस गीत भी बज रहा था. श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही सेवा जसगीत का भी आनंद उठा रहे थे. साउंड सिस्टम पर जैसे ही झूंपत-झूंपत आबे दाई…सातों बहिनिया ला संग म धर के लाबे ओ… जसगीत गूंजना शुरू हुआ, अमरीकी पर्यटक तालियां बजा -बजाकर झूमने और थिरकने लगे. वे विधायक रेखचंद जैन, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाचते हुए गोल गोल घूमने लगे. स्थानीय लोग जब जय हो जय हो के जयकारे लगा रहे थे तो उनका अनुशरण करते हुए अमरीकी पर्यटक भी जय हो जय हो बोलने लगे. यह दृश्य बड़ा ही मनभावन लग रहा था.

रत्नावली ने वासनिक को सुनाई छग के विकास की गाथा

0
  • मुकुल वासनिक के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं भी दी


जगदलपुर. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन की सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्द सेना महिला ब्रिग्रेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद लोकसभा की मुख्य कांग्रेस पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल ने अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक को भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास एवं राज्य वासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की गाथा सुनाई. वासनिक ने भूपेश बघेल सरकार की विकासपरक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की दिल खोलकर तारीफ की। रत्नावली ने वासनिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी.
कांग्रेस महासचिव रत्नावली कौशल ने वासनिक से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों तथा जनता के समग्र उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अल्प समय में ही पिछड़े राज्य छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है. राज्य की जनता के बीच विकास पुरुष एवं युवाओं के बीच कका के रूप में पहचान बना चुके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास किया है. बघेल ने नरवा, घूरवा, बारी, गरवा योजना चलाकर पारंपरिक कृषि संसाधनों को सहेजने तथा कृषि के लिए प्रभावी बनाने का सराहनीय कार्य किया है. इससे किसानों को सिंचाई सुविधा, जैविक खाद, सब्जी- भाजी उत्पादन महिलाओं को रोजगार आदि का भरपूर लाभ मिल रहा है। गोबर व गोमूत्र खरीद कर भूपेश बघेल सरकार ने हजारों परिवारों को न केवल रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं, बल्कि कृषि के लिए जैविक खाद व कीटनाशक भी मिलने लगे हैं। गौदान योजना से महिलाओं व पशु पालकों को अच्छा लाभ मिल रहा है. राजीव गांधी किसान सम्मान योजना का अच्छा लाभ किसानों को मिल रहा है. रत्नावली कौशल ने वनवासियों, अजा, अजजा, अल्पसंख्यकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों आदि के कल्याण के लिए भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी वासनिक को दी।
रत्नावली कौशल ने वासनिक के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को इतने प्रभावी ढंग से रखा कि श्री वासनिक ने सुश्री कौशल की नेतृत्व क्षमता को परखकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही ।

बस्तर में भी है एक राजघाट

0


धरोहर: गोल बाजार में दबा है बापू का भस्म कलश हेमंत कश्यप,

जगदलपुर वर्ष 1948 में महात्मा गांधी की शहादत के बाद उनके चिता की राख कलशों में भर लोगों के दर्शनार्थ देश के विभिन्न हिस्सों में भिजवाया गया था। ऐसा ही एक भस्म कलश 74 साल पहले बस्तर जिला मुख्यालय के जगदलपुर लाया गया था। यह कलश गोल बाजार में वर्ष 1948 से जमीन गड़ा है। लोग इसे बस्तर का राजघाट कहते हैं। पहले गांधीवादियों ने यहां झंडाचौरा बनवाया था। अब इस ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान देने ही जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवाई है।जगदलपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिलखनारायण अग्रवाल फरवरी 1948 के पहले सप्ताह में यह भस्म कलश दिल्ली से जगदलपुर लाए थे। यह कलश शहर मध्य गोल बाजार लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। जनदर्शन के बाद इसे इंद्रावती नदी में विसर्जित नहीं किया गया। पुष्पांजलि पश्चात एक गड्ढा खोदकर ससम्मान यहीं दबाकर ऊपर झंडाचौरा बना दिया गया।
महात्मा गांधी का यह भस्म कलश 74 वर्षों से गोल बाजार में झंडा चौरा के नीचे दबा हुआ है। यह विडंबना ही है कि बस्तर की 90 फीसदी आबादी अपने ही नगर के महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थल से अनभिज्ञ है।
वर्ष 1998- 99 में तत्कालीन कलेक्टर प्रवीर कृष्ण ने उक्त स्थल को संरक्षित कर अहाता निर्माण कर गांधी उद्यान बनवाया था। बीते 30 वर्षों से स्थानीय गांधीवादी इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान देने तथा गांधी स्मारक के रूप में विकसित करने की मांग करते आ रहे थे। गोल बाजार स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। इस प्रतिमा का अनावरण 17 अक्टूबर 2021 की शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। इस ऐतिहासिक स्थल को छत्तीसगढ़ का राजघाट बनाने के उद्देश्य से कई कार्य योजनाएं प्रस्तावित हैं।
गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस तथा 30 जनवरी शहीद दिवस पर माता रुख्मिणी सेवा संस्थान डीमरापाल के संस्थापक पद्मश्री धर्मपाल सैनी, आश्रम की छात्राएं व कई गांधीवादी यहां पहुंचते हैं। उक्त स्थल की सामूहिक रुप से साफ- सफाई कर झंडाचौरा में बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर शांति पाठ और भजन करते हैं। गांधीवादियों का यह क्रम विगत 74 वर्षों से निरंतर जारी है। गांधी जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह संस्थान के बच्चे तथा शिक्षक सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीदो को श्रद्धांजलि और गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद गोल बाजार स्थित गांधी चौरा में पुष्पांजलि अर्पित कर गांधीजी का प्रिय भजन गाया।
भारत में बस दो जगह
पद्मश्री धर्मपाल सैनी बताते हैं कि भारत में सिर्फ दो स्थान ही ऐसे हैं जहाँ पर बापू का भस्म कलश अभी भी जमीन में दबा हुआ है। एक जगदलपुर के गोल बाजार में तथा दूसरा मध्यप्रदेश के धार जिला में नर्मदा किनारे धर्मपुर नामक स्थान पर। धर्मपुरवासी भी उक्त स्थल को राजघाट ही कहते हैं।

उलनार माँ भद्रकाली देवी मंदिर नवमी में माता भक्तो का उमड़ा जन सैलाब

0
  • नवरात्री नवमी के अवसर में जस गीत भजन में झूम उठे भक्तगण – वातावरण हुआ भक्तिमय

बकावण्ड:- नवरात्रि नवमी के अवसर पर पुरे बस्तर क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण छाई है| वंही इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रोगाम के माध्यम से भजन जस गीत का मधुर सुरमय संगीत का प्रस्तुति हो रही है|वहीं आपको बता दे कि बस्तर जिले के अंतर्गत बकावंड ब्लाक के ग्राम पंचायत उलनार में माँ भद्रकाली देवी मंदिर में नवरात्रि के नवमी में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब और जस गीत भजन में झूम उठे भक्तगण – वातावरण हुआ भक्तिमय।

वंही नवरात्रि के नवमी दिन में विधि विधान से पूजापाठ कर व हवन कार्यक्रम किया गया| नव कन्याओं को श्रृंगार कर कन्याओं को भोग कराया गया,इन दिनों में पुरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण देखने को मिला |

इस मंदिर के पुजारी तुलसी राम बघेल ने कहा- “सुन मेरी देवी पर्वत वासिनी ,२…कोई तेरा पार न पाया हो माता, मै आरती गाऊं मैया तोरी”

इस भद्रकाली देवी माँ की अद्भुत अनेक रूपों वाली आदि शक्तिशाली दयानिधि करुणामयी मैयां भवानी की निराली अपरंपार है| इस मंदिर में मुख्य द्वार सामने में शिवलिंग विराजमान है और माँ भद्रकाली व् दंतेश्वरी माता विराजमान है मेरे में कोई चमत्कारी नही है माताजी का देन है दरह्सल कई वर्षो से पूजा करते आया हूँ इस देवी माँ के प्रति अटूट विश्वास रहा है मुझ पर इसी विश्वास और उमीद के साथ आज श्रध्दा पूर्वक पूजा करते आ रहा हूँ यहाँ जो भी दुखियारी अपने मुरादे लेकर आते है उनके लिये भक्ति भाव से प्रार्थना कर चढ़ाया हुआ फूल या चांवल को भी जब जब दिया हूँ किसी वरदान से कम नहीं रहा है वह हर किसी का मंहते पूरा होते दिखा है वह ठीक होते भी दिखे है ऐसा ही माता रानी की महिमा है |साथ ही साथ इस मंदिर के लिये जमीन दान में दिया के०डी०सिंह भारती का इस मंदिर के साथ साथ हमेशा सुनहरे अक्षरों में उल्लेख किया जायेगा और सदियों तक याद व नाम आदरपूर्वक इस मंदिर के भक्तगण हमेशा लेते रहेंगें।

इस अवसर में क्षेत्र के ज्यौतधारी श्रद्धालुओं व भक्तगण एवं माँ भद्रकाली देवी मंदिर के युवा भक्तगण ने बड़ी संख्याओं में उपस्थित होकर नवरात्रि के नवमी का हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से भंडारा कर समापन किया गया।

जगदलपुर तक फैला हुआ है ऑनलाईन सट्टे का मकड़जाल

0
  • महादेव बुक और अन्ना रेड्डी एप्प के जरिए चल रहा है सट्टे का कारोबार
  • बोधघाट से एक आरोपी चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे बस्तर पुलिस बेखबर


अर्जुन झा-

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑनलाईन सट्टा के खेल का मकड़जाल जगदलपुर तक फैला हुआ है. यहां भी महादेव बुक और अन्ना रेड्डी नाम वाले ऑनलाइन सट्टा एप्प के जरिए सट्टे का गोरखधंधा धड़ल्ले से चलता रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि बस्तर पुलिस अब तक इससे बेखबर बनी हुई है. इसका खुलासा तब हुआ, जब दुर्ग पुलिस की टीम बोधघाट थाना क्षेत्र में छापा मार कर एक आरोपी को ले गई.

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टे के खेल में लिप्त लोग पैसों का लेनदेन भी ऑनलाइन ही करते हैं. पुलिस से बचने के लिए सटोरियों ने यह तरकीब अपनाई है. अवैध कार्य और काले कारोबार करने वाले लोग चाहे कितने भी हथकंडे अपना लें, अगर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के पास इच्छाशक्ति हो तो, उसके हाथ ऐसे चालाक और छलिया किस्म के अपराधियों तक जरूर पहुंच जाते हैं. दुर्ग पुलिस ने भी ऐसी ही दृढ इच्छाशक्ति के दम पर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. दुर्ग पुलिस नेएप्प महादेव बुक और अन्ना रेड्डी की मदद से ऑनलाइन सट्टा का खेल संचालित करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. वहां अब तक करीब दर्जन भर आरोपी पकड़े जा चुके हैं तथा पुलिस ने इन सटोरियों के ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा भी किया है. दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के ऐसे कई बैंक अकाउंट का पता लगाया है, जिनसे विभिन्न बैंक खातों में सिलसिलेवार ढंग से 21 करोड़ रु भेजे गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट के एक करोड़ रु. फ्रिज भी किए हैं. वहीं जिनके अकाउंट में रकम डाली गई है, उन ख़ाताधारकों पर भी कार्रवाई की तैयारी में दुर्ग पुलिस है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा जुआ पर सख़्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ ही जिलों में कार्रवाई शुरू की गई, वह भी बेहद सुस्त रफ़्तार से. पुलिस की ऐसी सुस्ती के कारण सरकार की किरकिरी होने लगी है.
बस्तर पुलिस की आंख से काजल चुरा ले गई दुर्ग पुलिस
ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव बुक और अन्ना रेड्डी से जुड़े दुर्ग के बड़े सटोरियों के तार जगदलपुर से भी जुड़े हुए हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब दुर्ग की पुलिस की एक टीम बोधघाट थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई. वहीं जगदलपुर अब तक सोती रही. दुर्ग पुलिस द्वारा बोधघाट क्षेत्र से आरोपी को पकड़े जाने के बाद बस्तर पुलिस की जमकर किरकिरी हो गई. चर्चा है कि अब यह मामला मुख्यमंत्री और डीजीपी की एसपी कांफ्रेंस में जोरशोर से उठ सकता है। दुर्ग पुलिस के निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी के अनुसार दुर्ग के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निर्देश पर बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में जब छापेमारी की गई, तो बस्तर पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं था. छापेमारी के दौरान बोधघाट क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि जिले के एक बड़े अधिकारी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते हैं, इसलिए आप लोग वापस लौट जाएं. किंतु रैकेट के तार दुर्ग से जुड़े होने और बड़े नेताओं से जुड़ा मामला होने की वजह से मजबूरी में एक सटोरिए को पकड़कर दुर्ग ले गए। दूसरी तरफ हाईप्रोफाइल ऑनलाइन सट्टेबाजी के मकड़जाल में पूरा जगदलपुर उलझा हुआ है और यहां की साइबर सेल, खुफिया तंत्र को जानकारी न होना कई संदेहों को जन्म दे रहा है. बस्तर पुलिस के कथित रूप से बेखबर रहने के कारण भोले भाले लोग ठगी के शिकार हो रहें हैं।


कामयाबी का जश्न दुबई में !
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले लोगों का गिरोह ढांचागत और आर्थिक रूप से कितना ताकतवर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे विदेशों में पार्टी मनाते हैं. दुर्ग पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव बुक की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दुबई में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था. महादेव बुक की इस सक्सेस पार्टी में भिलाई दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में काम कर रहे इस गिरोह के लोग शामिल हुए थे. चर्चा है कि दुबई वाली पार्टी में जगदलपुर समेत बस्तर के कुछ अन्य शहरों के भी सटोरियों ने भाग लिया था. उम्मीद है बस्तर पुलिस भी दुर्ग पुलिस की तरह ही सटोरियों के नेटवर्क को जल्द ध्वस्त करेगी.

विजयदशमी पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शस्त्र पूजा

0

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संस्कृति तथा पारंपरिक पूजन शस्त्र पूजन का भी रहता है जो कि दशहरे के दिन शस्त्र की पूजा की जाती है उसी परंपरा के अनुसार आज दल्ली राजहरा के बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विधि विधान से शस्त्र की पूजा की गई विजयदशमी का पर्व पर की शस्त्रों की पूजा क्यों की जाती है इसके पीछे यह कारण है कि भगवान श्री राम और रावण का युद्ध काफी दिनों तक चला अंत में बुराई पर अच्छाई की विजय हुई और जिन अस्त्र शस्त्र से रावण का वध हुआ था

उन शस्त्र को भगवान श्री राम के द्वारा पूजन कर उन देवताओं को वापस किया गया था जो ऋषि मुनि और देवताओं के द्वारा उन्हें मिला था दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा तब से चली आ रही है. इस शस्त्र पूजा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन राय नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल के विनोद मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव सन संयोजिका नंदा पसीने सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा नितिन सहारे और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शस्त्र पूजन विजयदशमी दशहरा

0

आज दिनांक 05.10.2022 को रक्षित केंद्र जिला बालोद में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, ट्रैफिक प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी, व पुलिस लाइन जिला बल बालोद के समस्त स्टाफ द्वारा विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्र (आर्म्स) व शासकीय वाहनों का विधि विधान से पूजन कर विजयदशमी मनाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS