जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु लाल पुनिया का छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। इनके पहुंचने के पूर्व ही लाल बत्ती के दावेदारों की लामबंदी प्रारंभ हो गई है। उनके द्वारा लिए जाने वाले बैठक के बाद संभवत शेष बचे निगम मंडल के नामों की घोषणा की जा सकती है जिसको देखते हुए बस्तर के नेताओं की भी बांछें खिली हुई है।
बस्तर जिले में लाल बत्ती की दौड़ में कई कांग्रेसी लगे हुए हैं जिसमें शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, मलकीत सिंह गैदु, पूर्व महापौर जतिन जयसवाल सहित दर्जनों कांग्रेसियों की नजर निगम मंडल में है जबकि बस्तर से विधायक रेखचंद जैन ,चंदन कश्यप को पद से नवाजा गया है और क्रमशः संसदीय सचिव तथा हस्तशिल्प बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद पर वरिष्ठ कांग्रेसी मिथिलेश स्वर्णकार को अक्षय ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड में मस्तु राम निषाद को अध्यक्ष बनाया गया है। इन सबके बीच बस्तर के नेता लामबंदी में लगे हैं अब देखने वाली बात होगी कि किसे मंडल एवं निगम में जगह मिलती है।
जगदलपुर। बस्तर जिला मास्टर ऐथेलिट्स संघ द्वारा जगदलपुर विधानसभा के हल्बा कचोरा में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। *संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीवन में हार-जीत का अनुभव लेकर जो चलता है उसे निश्चित ही सफलता मिलती है। इसी प्रकार खेल में भी इस अनुभव का पालन करना चाहिए।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि छोटी सी मुसीबत से डरें वह अनाड़ी होता है और मुसीबत को जो हरा ले वह खिलाड़ी होता है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि खेलों के विकास के लिए खेल प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसके माध्यम से बस्तर जिला मुख्यालय के तीन प्रमुख खेल मैदानों हाता ग्राउंड सिटी ग्राउंड तथा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के उन्नयन का कार्य 28 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है। स्वर्गीय राजेंद्र पानीग्राही एवं कमला दुबे वेटरन खेल के सशक्त हस्ताक्षर
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पटवारी स्व. राजेंद्र पानीग्राही व विजय वार्ड निवासी कमला दूबे को नगर के लिए गौरव बताया साथ ही गत वर्षों में श्रीलंका में वेटरन प्रतियोगिता में शामिल होने गये राजेंद्र पानीग्राही के आकस्मिक निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। इस दौरान कमला दूबे के खेल के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की।
गोला फेंक कर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला संसदीय सचिव रेखचंद जैन को खिलाड़ियों ने गोला फेंकने के लिए आमंत्रित किया तो वह भी जोशीले अंदाज में गोला फेंक कर खिलाड़ियों में उत्साह भरा। खिलाड़ियों ने भी ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान आनंद जीत सिंह, अशोक नायडू, योगेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र साहनी विद्या जीराम, सरपंच प्रकाश कश्यप ने भी मास्टर ऐथेलिट्स खेलों के संबंध में अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम का संचालन नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वेटरन खिलाड़ी गुलरेज साहा ने किया और उन्होंने अतिथियों का आभार भी माना। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, इंटक प्रदेश सचिव विजय सिंह, ब्लॉक युवाकांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया, उपसरपंच लोकनाथ कश्यप, सचिव पूर्णिमा गुप्ता, ममता राव, मंगल अज, दीपा मांझी, हेमलता नाग, कमला कश्यप, रमा कर्मा, शांति उसेंडी, जैकलिन डॉन सहित खिलाड़ी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जगदलपुर के रोटरी भवन में मुख्य मार्ग व्यापार कल्याण संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर के हित के लिए बनाई जा रही नगरनार स्टील प्लांट को बिना नफा नुकसान के ही टीम्स करने की तैयारी केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है इस मामले में कांग्रेस पार्टी मजदूर एवं किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । इनके आंदोलन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरे कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा समर्थन दिया रहा है। बतौर विधायक इस मामले में बस्तर इसके लिए सभी लोगों को साथ आना चाहिए।
संसदीय सचिव ने मुख्य मार्ग व्यापारिक संगठन से इसके लिए सहयोग भी मांगा। इसके अलावा की अन्य मुद्दों पर भी अपनी बातें सामने रखी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बदलौत व्यापार जगत को लाभ पहुंचाने वाला कदम बढ़ाया। दौरान संगठन की अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, महामंत्री नवीन मूलचंदानी सहित व्यापारीक सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
दल्लीराजहरा – संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय जैन भवन चौक में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया | जिसमे नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया | प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर एवं इंजिनियर तथा विधि विभाग वेत्ता राधेश्याम करवाल ने बताया कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकार के रूप में समस्त प्रकार के अधिकार प्रदान किये
है | वहीँ कर्तव्यों को भी स्पष्ट किया गया है | शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, संपत्ति रखने का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण अधिकार हमें संविधान ने दिए है | इनके अलावा अन्य वक्ता के रूप में जिला सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रभाकर, तिलक मानकर, अनिल यादव एवं पी सिमैय्या के अलावा खड़गाँव से आये महेंद्र साहू ने भी अपने विचार संविधान दिवस के अवसर पर रखे |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से के के पिस्दा, उत्तम कोठारी, रामाधीन, कुशल चिराम, नीरज ठाकुर, मनीराम तारम, जागेश उइके, मोरध्वज साहू, रवि गुलाब मेश्राम, प्रकाश छत्री, गीता मरकाम, रतिराम कोसमा, मानकर, राजेश बारसागढ़े, शेखर भुआर्य, भिखम भुआर्य, गौतम मानकर, मुकेश पौशार्य, सुनहेर कोसमा, रोहित माहला, गणेश राम सेवता आदि उपस्थित थे |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 10 से 02, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 03, वार्ड क्र 23 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 05 और एंटीजन से 09 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
आप सभी बन्धुओं को सादर सूचना कि अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतू प्रारंभिक तैयारियो को लेकर मंडल प्रशिक्षण योजना की आवश्यक बैठक 30 नवम्बर, दिन सोमवार, स्थान- भाजपा कार्यालय जागृति भवन गुरुर, समय दोपहर 1:00 बजे रखा गया है!
बैठक में विशेष रुप से मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री माननीय किशोरी लाल साहू जी, पूर्व विधायक माननीय प्रीतम साहू जी साहित मंडल के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे..
भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरुर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकारणीय सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि गण, सहित ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता बन्धुगण सादर आमंत्रित है!
टीप: आप सभी बन्धुओं से निवेदन की अपने साथ में मास्क एवं सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करे..
चिखलाकसा – नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा पार्षद कुंती देवांगन की सुपुत्री एवं नगर की होनहार छात्रा कु. वैशाली देवांगन का एमबीबीएस मे चयन हुआ इन्होंने 720 अंको में 626 अंक प्राप्त किया, नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र एवं पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया , इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया,
उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, पार्षद वार्ड क्र.02 संगीता साहू, पार्षद क्र.03 ताराचंद पाथोड़े, पार्षद वार्ड क्र.04, शांति रावटे, पार्षद वार्ड क्र.05 तिहारु आर्य, पार्षद वार्ड क्र.08 वेंकट राव, पार्षद वार्ड क्र.09 नूतन दास, पार्षद वार्ड क्र.10 सुनीता गुप्ता, पार्षद वार्ड क्र.11 लीला डड़सेना, पार्षद वार्ड क्र.13 विमला जैन ,राजू रावटे, घना राम साहू, विजय डड़सेना, विद्यार्थि के घर जाकर उनका सम्मान किया एवं उनके माता-पिता को बधाई भी दी गई |
आज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अर्जित अवकाश नकदीकरण सभी कर्मचारियों को मिले, इस आशय का एक पत्र चेयरमैन सेल को भेजा है
चेयरमैन को लिखे पत्र में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि दिनांक 24 नवंबर 2020 को अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) कारपोरेट ऑफिस से जारी सर्कुलर के अनुसार जिनका अर्जित अवकाश (स्टैंडिंग ऑर्डर एम्पलाई) 170 से अधिक होगा, वही कर्मचारी 170
से ऊपर के इ एल का नकदीकरण ले सकता है भिलाई इस्पात संयंत्रऔर उसके बंधक खदानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों की संख्या बमुश्किल 5 से 10 परसेंट के बीच है, जिससे कि 90 परसेंट से अधिक संयंत्र कर्मचारी अर्जित अवकाश नकदीकरण की सुविधा से वंचित हो जा रहे हैं.
पत्र में लिखा गया है कि कोरोना जैसे महामारी में भी भारी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राजहरा खदान के कर्मचारियों ने अधिकतम उत्पादन कर सेल को मैक्सिमम प्रॉफिट कमा कर दे रहे हैं कर्मचारीगण संयंत्र और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए अधिक उत्पादन का रिकॉर्ड बना लगातार अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा से कर रहे हैं परंतु जिस प्रकार सेल कारपोरेट के उच्चाधिकारियों का सोच कर्मचारियों के प्रति दिखता है कर्मचारियों के धैर्य की सीमा समाप्त होते जा रही है और इसके ऊपर इस प्रकार अर्जित अवकाश नकदीकरण का सर्कुलर जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक बीएसपी कर्मचारी अवकाश नकदीकरण के क्राइटेरिया में नहीं आ रहे है, जिससे कर्मियों में सेल प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश का माहौल व्याप्त है, अगर आईआर खराब होता है तो उसके लिए कारपोरेट ऑफिस जिम्मेदार होगा.
पत्र में सेल चेयरमैन से आग्रह किया गया है कि तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश नकदीकरण सभी कर्मचारियों के लिए तत्काल शुरू किया जाए, ऐसी व्यवस्था की जाए की सभी कर्मचारियों को अर्जित अवकाश नकदीकरण का लाभ मिल सके, इसमें पूर्व में जो अर्जित अवकाश नकदीकरण की व्यवस्था थी इस पत्र में उसका भी उल्लेख करते हुए बताया गया है कि पहले अर्जित अवकाश का 50% या अधिकतम 30 इ एल का नकदीकरण प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में मिलता था, अतः कर्मचारी हित में शीघ्र निर्णय ले, नकदीकरण हेतु इ एल की सीमा समाप्त कर, सभी कर्मियों को इ एल नकदीकरण की सुविधा दी जाए, इस हेतु तत्काल सर्कुलर जारी करने का आग्रह किया गया है.।
बालोद – जिले के महामाया क्षेत्र के बेरोजगारों को खदान क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए शिव सैनिकों द्वारा आज एक दिवसीय धरना दिया गया इस दौरान जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई शिव सैनिकों ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूर्ण नहीं किया जाता है तो वह महामाया से दल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे साथ ही बेरोजगारों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ जाएंगे।
शिवसेना के प्रदेश सह सचिव शंकर चेनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले का यह खनन प्रभावित क्षेत्र है और यहां रोजगार की कमी नहीं है परंतु स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है स्थानीय लोगों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय बेरोजगारों को रोजी-रोटी की समस्या हो रही है इस संदर्भ में शिवसेना द्वारा लगातार शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जा रहा है परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है जिसके कारण हमें अब आगे ठोस कदम उठाना पड़ेगा।
आगे निकालेंगे पद यात्रा
प्रदेश शिवसेना प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि आगे हम पदयात्रा करने जा रहे हैं क्योंकि शासन और प्रशासन तो इन गरीब आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को की बात को नहीं मार रही है यहां पर खनन एवं माइंस से निकलने वाले लाल पानी किस से प्रभावित लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं खेतों में लाल पानी जमा हो रहा है ऊपर भी प्रभावित हो रही है जिन लोगों को
असल रूप से रोजगार देना चाहिए उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिल पा रहा है इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी ने कहा कि हम सभी शिवसैनिक लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं परंतु यहां की प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जब तक हम स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिलाएंगे तब तक हम सभी शिवसैनिक शांत नहीं बैठेंगे इस दौरान सहित शिवसैनिक भारी संख्या में मौजूद रहे।
बालोद – जामडी पाटेश्वर धाम धार्मिक आस्था के प्रतीक स्वरूप मंदिर तथा आश्रम को यथावत रखने 20 ग्रामों के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी को डौंडी लोहारा मुख्यालय में जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया | डौंडी लोहारा जामडी पाटेश्वर धाम क्षेत्र के ग्राम केरीजुगेरा,लमती, केरी ,तुयेगोंदी, तुमड़ीकसा, करियाटोला, गोटीटोला, कोड़ेकसा, माटरी, उसरीटोला, अडमागोंदी,बरडीह,चिखली,पीपरखार, बड़ाजुगेरा,भवरमरा, झींका टोला तथा ग्राम लोहार टोला सहित लगभग 20 ग्रामो के सर्व समाज के ग्रामीण शामिल थे |
ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम प्रेषित पत्र में लिखा है कि श्री जामडी पाट देवस्थान हजारों वर्षों से इस क्षेत्र के आदिवासी समाज का पूजित स्थान रहा है जहाँ पर सन 1975 से महंत श्रीराम जानकीदास महात्यागी का तपस्थली है। जो विगत 45 वर्षों से देशभर के भक्तों के लिए आस्था का स्थल है जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मदिर में दर्शन के लिए आते हैं। श्री जामडी पाटेश्वर धाम में प्रतिदिन आने वाले भक्तों के सुविधा के लिए प्रदेश सरकार के वन
विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण तथा अन्य शासकीय विभागों द्वारा भक्तों के विश्राम के लिए भवन निर्माण , पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गई है, साथ ही सम्पूर्ण देश भर के भक्तों द्वारा दिये गए दान की राशि से श्री बालयोगेश्वर रामबालकदास जी महात्यागी के मार्गदर्शन में लगभग 25 करोड रूपये की लागत से माँ कौशल्या जन्मभूमि का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है जिसमें विगत 15 वर्षों में 6 करोड़ रूपये खर्च किया जा चुका है।
श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2005 से मंदिर तथा आश्रम की भूमि का प्रत्यावर्तन कराने वन विभाग से लगातार पत्राचार किया गया है. जिसके परिपालन में संस्थान से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर वन परिक्षेत्र अधिकारी डीण्डी लोहारा ने पत्र कमांक 1060 दिनींक 00/06/2007 द्वारा प्रस्ताव वन मंडलाधिकारी दुर्ग को प्रेषित किया तथा सल्यान से वन मंडलाधिकारी दुर्ग द्वारा मंदिर तथा आश्रम की भूमि का प्रत्यावर्तन प्रकरण संबंधित पंजीयन शुल्क 6 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा कराकर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ. ग. द्वारा पत्र क्रमांक 949 दिनाँक 07/05/2008 जारी कर उक्त प्रस्ताव कोपंजीयनक्रमांकDUG/DUG/DUG/MIS/08/31 आबंटित किया गया है जो आज भी
प्रक्रियाधीन है। श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के मांग पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर द्वारा पत्र कमांक 4726 दिनांक 10/01/2005 प्रेषित कर कलेक्टर दुर्ग को श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम, जिला दुर्ग को छत्तीसगढ़ पर्यटन की सूची में शामिल करने हेतु पत्राचार किया था। वन विभाग में प्रत्यावर्तन प्रकरण प्रक्रियाधीन होने के बाद भी माह सितंबर 2020 से बालोद जिला वन विभाग के डी.एफ ओ द्वारा पाटेश्वर धाम में आने वाले भक्तों के सुविधा के लिए निर्मित भवनों को खाली करने का नोटिस बार-बार दिया जा रहा है। जबकि बालोद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रांत
में हजारों पूजा स्थल हिन्दू धर्म एवं अन्य धर्मों के हैं जो फॉरेस्ट भूमि पर स्थित है उनको नोटिस नहीं दिया जा रहा है, केवल पाटेश्वर धाम को पडयंत्र पूर्वक टारगेट बनाकर नोटिस भेजा जाना पूरी तरह अनुचित है। जिसके कारण संत श्री रामबालकदास जी व भक्त गण मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। इसी तरह श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम पर जिला वन अधिकारी द्वारा किये गये इस अपमानजनक कृत्य से संपूर्ण देश भर के भक्त गण य सत समाज आकोशित हो रहे है। इस विषय में वन मंत्री मा मो. अकबर /महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ,संसदीय सचिव कुवरसिंह निषाद ,गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदरदास को भी ज्ञापन एवं ग्राम सभा का प्रस्ताव संत राम बालक दास के द्वारा सौपा जा चुका है।