City Media - Page 548 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 548

अपने ही घर में घिर गए हैं कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश, हो रहा है प्रबल विरोध

0
  • सुकमा जिले के युवाओं की नाराजगी कांग्रेस को पड़ सकती है भारी
  •  पिता -पुत्र से नाराज हो चले हैं कोंटा के युवा मतदाता
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर पूर्व मंत्री तथा कोंटा के मौजूदा विधायक कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश कवासी का अपने ही घर में घिर गए हैं। उनका प्रबल विरोध शुरू हो गया है। सुकमा जिले के युवा इन दोनों पिता पुत्र के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। युवा मतदाताओं की नाराजगी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी पड़ सकती है
    कांग्रेस नेता कवासी लखमा बस्तर संभाग के सुकमा जिले में स्थित कोंटा विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते आए हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कोंटा क्षेत्र के मतदाताओं का भोलापन।दरअसल कवासी लखमा राजनीति के बड़े ही चतुर और शातिर खिलाड़ी बन चुके हैं।कोंटा विधानसभा क्षेत्र में सुकमा शहर भी आता है और इस विधानसभा क्षेत्र के 90 फीसदी मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। समाज का यह तबका बड़ा ही सीधा, सरल और हर किसी पर आंख मूंद कर विश्वास करने वाला तबका है। उनके इसी भोलेपन के बेजा फायदा अब तक कवासी लखमा उठाते आ रहे हैं। भोले भाले आदिवासियों को ठगने की कला में कवासी लखमा माहिर हैं।

आदिवासी अपनी आस्था, संस्कृति और परंपरा से बेइंतहा प्यार करते हैं और उसके संरक्षण के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तत्पर रहते हैं। चूंकि कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी भी आदिवासी हैं। इसलिए वे आदिवासियों के गुण को अच्छी तरह से जानते हैं। मगर राजनीति में आने के बाद उनका आदिवासी प्रेम दिखावे भर का रह गया है। कवासी लखमा ने आदिवासियों को अपनी राजनीति चमकाने का आधार बना लिया है। इसके लिए वे साम, दाम, दंड, भेद, आस्था, पर्व परंपराओं तक का सहारा लेने से भी नहीं चूकते। दिल के साफ आदिवासी कवासी लखमा के ‘छद्म आदिवासी प्रेम’ के जाल में उलझ कर रह जाते हैं। वे उन्हें अपना मसीहा मान बैठते हैं और उन्हें हर बार के चुनाव में अपने वोटों से निहाल कर देते हैं। कवासी लखमा की जीत का एक सबसे बड़ा कारण कांग्रेस और इंदरा दाई (इंदिरा गांधी) भी है। कम्युनिस्ट पार्टी से विमुख होने के बाद कोंटा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर ज्यादा हो गया है। मगर कांग्रेस के पाले में आ चुके आदिवासी मतदाताओं से भी पिता पुत्र की जोड़ी छल करने पर आमादा हो गई है। इस चरित्र को कोंटा के आदिवासी युवा अब समझ चुके हैं और कवासी लखमा एवं हरीश लखमा के विरोध में मुखर हो उठे हैं।

 

इसलिए नाराज हैं आदिवासी युवा
कवासी लखमा और हरीश कवासी के प्रति कोंटा क्षेत्र के आदिवासी युवाओं की नाराजगी बेवजह नहीं है। इन युवाओं का कहना है कि 2018 के विधान सभा चुनाव के दौरान कोंटा क्षेत्र में अपने पिता के कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे हरीश कवासी लखमा ने युवा पीढ़ी से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया और अपने चहेते लोगों को उपकृत करने का काम किया है। यही वजह रही कि जब 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान फिर से पहुंचे हरीश कवासी को युवाओं ने उनकी क्लास लगाकर काफी खरी खोटी सुनाई थी। युवाओं का कहना था कि पांच साल तुमने सरकार का मजा लिया ओर अब वोट मांगने आए हो, जब काफी देर तक ग्रामीण उन्हें घेरे रहे तब अंत में बड़ी मुश्किल से वे वहां से किसी तरह निकल भागे। अब लोकसभा सीट से टिकट की मांग करने पर भी युवा विरोध करने लगे हैं। युवा ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के मतदाता हरीश कवासी के विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नाम पर वर्षों से सुविधा भोगने वाले अब इसी पार्टी को नेस्तानाबूद करने पर तुल गए हैं। अपने किए कर्मो से बचने बीजेपी की गोद में बैठकर पार्टी को हराने प्रयास कर रहे हैं।

संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

0
  •  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन
  • महिलाओं को न्याय दिलाने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जगदलपुर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ की गई बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बस्तर जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया और कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वहां की पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने तथा ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार के संरक्षित अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। संदेशखाली की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और विद्यार्थी परिषद इसकी कठोरतम भर्त्सना करती है। विगत 10 फरवरी 2024 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के संदेशखाली दौरे के कारण इस वीभत्स शोषण की सच्चाई जनमानस के समक्ष आई। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा हिंदुओं के घरों से जबरन नाबालिग कन्याओं व महिलाओं सुनियोजित अपहरण कर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालय में ले जाकर अत्याचार, दुराचार करने के कई जघन्य मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की अति से तंग आकर कई परिवार संदेशखाली से पलायन करने को मजबूर हैं। शैलेष ध्रुव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण में वर्षों के शारीरिक एवं मानसिक शोषण से तंग आकर संदेशखाली की हज़ारों महिलाएं आज राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं।

मुख्यमंत्री के संरक्षण में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं का शोषण किया जाता रहा और ममता सरकार की पुलिस आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने में विफल रही है। इस दौरान प्रांत एफएसएफ प्रमुख ईश्वर आचार्य, नीलू मौर्य, परिवेद, वैभव, सौरभ , कमला, रितिक समेत बड़ी संख्या में अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार पर हमला करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0
  • प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • पुलिया निर्माण की पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना

दल्लीराजहरा दिनांक 06.03.2024 के शाम 05.45 बजे जेडी आफिस के सामने कैलाश होटल के पास प्रार्थी अजयन पिल्ले के साथ आरोपी हरविंदर सिंह भाटिया एवं उनका लड़का दिलराज भाटिया द्वारा मिलकर वार्ड क्रमांक 11 से 13 के मध्य बन रही पुलिया निर्माण की बातों को लेकर एसडीएम न्यायालय राजहरा में नगर पंचायत चिखलाकसा के अन्य पार्षदों की उपस्थिति में बैठक के दौरान वाद विवाद होने के दौरान जेडी आफिस के सामने मारपीट होने के बाद अजयन पिल्ले द्वारा थाना आते समय चाना के सामने ग्राउण्ड में पुनः गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर आरोपी हरविंदर सिंह द्वारा अपने लड़का दिलराज भाटिया को उकसाने लगा कि मार साले को इसे जिंदा नहीं छोड़ना है, ये बार बार मेरे बारे मे गलत खबर छापता है बोलने पर दिलराज सिंह भाटिया द्वारा अपने हाथ में पहने स्टील के कड़ा से सिर पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाने से प्रार्थी को आई चोटों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा में परीक्षण हेतु भेजा गया था जहां से चॉट की गंभीरता को देखते हुए उच्च ईलाज हेतु जिला अस्पताल बालोद रिफर किया गया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा अपराध धारा 294,506बी,325,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान मौके के गवाहो के कथन पर से प्रकरण गंभीर किस्म का होने से प्रकरण में धारा 307 भादवि जोडी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा आरोपी को 24 घंटे के भीतर दिनांक 07.03.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

महिला दिवस पर खेल आयोजन में महिलाओं का किया गया घोर अपमान

0
  • मैदान पर सबके सामने खुलेआम बदलने पड़े कपड़े
  •  खेल विभाग ने नहीं की थी चेंजिंग रूम का व्यवस्था =
    -अमरेश झा-
    कोंडागांव महिलाओं के सम्मान में प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी महिला दिवस के उपलक्ष में 6 मार्च से जिला मुख्यालय कोंडागांव के विकास नगर स्थित स्टेडियम के मैदान पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया है। जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव के पहले दिन शुभारंभ अवसर पर शर्मनाक घटना दिखाई दी। यहां खेल के लिए पहुंची महिलाओं को चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं होने के कारण खुलेआम मैदान पर ही अपने पतलून उतार कर और कपड़े बदलकर एथलीट खेलों में भाग लेना पड़ा। इस शर्मनाक मामले पर आयोजक खेल विभाग की वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने पत्रकारों को ही नसीहत दे डाली कि ऐसी कोई बात नहीं है आपको ऐसे मामलों का वीडियो रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए।
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कोंडागांव के स्टेडियम मैदान पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत शुभारंभ अवसर पर एथलीट खेलों में दौड़, रस्सा कस्सी, लंबीकूद, गोला फेंक, कबड्डी इत्यादि खेलों को शामिल किया गया हैं। महिलाओं के सम्मान में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर ही शर्मनाक घटना दिखाई दी। स्टेडियम मैदान में आयोजक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से चेंजिग रूम की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते हुए मुख्य अतिथि और सैकड़ों पुरुषों की उपस्थिति में ही मैदान में खुलेआम अपने पतलून उतरकर एथलीट खेलों में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को उतरना पड़ा। चिलचिलाती गर्मी में चेंजिग रूम की व्यवस्था न होने से घर से प्रतिभागियों को घर से ही डबल कपड़े पहनकर आना पड़ा।कोंडागांव में मार्च माह के शुरुआती सप्ताह में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। इधर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए व्यवस्था न होने से महिलाओं को अपने ही घर से चिलचिलाती गर्मी के बावजूद डबल कपड़े पहनकर आना पड़ा। गर्मी के मारे प्रतिभागियों का बुरा हाल हो गया था।

    आज होगा प्रीतियोगिता का समापन
    6 मार्च को प्रारंभ हुई खेल प्रतियोगिता के तहत 3 दिनों तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस एथलीट गेम्स हुए। दूसरे दिन इंडोर गेम जैसे टेबल टेनिस व अन्य गेम संपन्न कराए गए। वहीं तीसरे दिन 8 मार्च को खेलों का समापन किया जाएगा। बहरहाल महिला दिवस के आयोजन में नारी शक्ति के अपमान को लेकर नगरवासियो में गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वरिष्ठ खेल अधिकारी स्वयं एक महिला हैं, उनकी मौजूदगी में नारी का ऐसा अपमान असहनीय और निंदनीय है।

बस्तर में फिर एक भाजपा नेता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

0
  •  भाजपा नेता कैलाश नाग को नक्सलियों ने मारी गोली
  • भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग लगातार जारी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के हाथों भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ता नहीं गुजरा है कि जांगला निवासी कैलाश नाग की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक सप्ताह के भीतर दो भाजपा नेताओं की हत्या नक्सली कर चुके हैं। इससे पहले 2 मार्च को भाजपाई जनपद सदस्य तिरुपति कटला की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
    बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भाजपा नेता कैलाश नाग की हत्या जांगला थाना क्षेत्र के कोटमेटा गांव में हुई है। गांव में नवीन तालाब निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में जांगला निवासी कैलाश नाग की जेसीबी का उपयोग कराया जा रहा था। कैलाश नाग तालाब के कार्य स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने कैलाश नाग को गोलियों से भून डाला। तालाब निर्माण कार्य में में लगे कैलाश नाग के जेसीबी वाहन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। जांगला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोटमेटा गांव के आसपास के जंगलों में नक्सलियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के ग्राम तोयनार में बीते 2 मार्च को भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। उस समय तिरुपति कटला एक विवाह समारोह में गए हुए थे।

    बौखला गए हैं सरकार की कड़ाई से
    छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार आई है, तबसे नक्सलियों के खिलाफ आरपार की लड़ाई छेड़ दी गई है। इसी की बौखलाहट में नक्सली अब लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में भी सुरक्षा बलों की पैठ बढ़ती जा रही है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिलों के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी सुरक्षा बल कैंप स्थापित कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की जमीनी पहल कर रहे हैं। हाल ही में सुकमा जिले के एक बड़े नक्सली नेता के गृहग्राम के 40 युवाओं को छत्तीसगढ़ के विकास से रूबरू कराने के लिए शासन की पहल पर रायपुर भ्रमण के लिए ले जाया गया था। शासन की इस पहल से युवाओं का ह्रदय परिवर्तन हो रहा है और वे नक्सलियों के दुष्प्रचार से विमुख होने लगे हैं। यह बात नक्सलियों को नागवार गुजर रही है और वे भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग को अंजाम देने लगे हैं। इससे पहले नारायणपुर जिले में भी हाल के दिनों में दो भाजपा नेताओं की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी।

इलेक्टोरल बांड के खुलासे की मांग, कांग्रेसियों ने बैंक के समक्ष किया प्रदर्शन

0
  •  एसबीआई मेन ब्रांच के सामने जमकर हुई नारेबाजी

जगदलपुर चुनावी चंदे की पारदर्शिता के लिए इलेक्टोरल बांड के खुलासे की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच के सामने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य तथा अन्य वरिष्ठजनों ने दोपहर बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद व पदाधिकारियों ने एसबीआई मुख्य शाखा के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने कई मिनट तक नारेबाजी की और एसबीआई से तत्काल इलेक्टोरल बांड की जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को देने की मांग की। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले माह एसबीआई को यह निर्देश दिया था। 6 मार्च को निर्धारित अंतिम तिथि के एक दिन पहले एसबीआई ने कोर्ट में आवेदन देकर 30 जून को जानकारी देने की बात कही है।

भाजपा को बचा रहा बैंक: जैन
जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि इस पूरे मामले में एसबीआई की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। प्रतीत हो रहा है कि बैंक भाजपा तथा उसके शीर्ष नेतृत्व को बचाने में जुटा है। कुल 22 हजार 217 बांड की जानकारी देने के लिए बैंक जितने दिन की मांग कर रहा है, उससे बैंक की क्षमता व कार्यप्रणाली पर आम लोग भी संदेह कर रहे हैं। पूर्व में बैंक ने कहा था कि एक लिफाफे में यह पूरी जानकारी स्टेट बैंक के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है और अब लंबा समय मांगा जा रहा है। जैन ने कहा कि इलेक्टोरल बांड की 70 फीसदी से अधिक रकम भाजपा को मिली है। देश के लोगों को यह जानने का हक है कि किस तारीख को किन लोगों या कंपनियों ने भाजपा को कितना चंदा दिया है ? इसके बदले में मोदी सरकार ने जो सरकारी सम्पत्ति उद्योगपतियों को दी है, उसके खुलासे से प्रधानमंत्री व भाजपा की कथित इमानदारी देश के सामने उजागर हो जाएगी। इसलिए भाजपा सरकार के दबाव में आकर एसबीआई लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद की तारीख मांग रहा है।
भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर: मौर्य
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि इलेक्टोरल बांड की जानकारी सार्वजनिक होने से भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा इसलिए एसबीआई ने यह मांग की है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और देश व देशवासियों के हित में तत्काल चुनावी चंदे की रकम के खुलासे की मांग करती है। मौर्य ने कोर्ट से भी यह मांग की है कि देशहित में एसबीआई के आग्रह को स्वीकार न किया जाए और उसे बांड से संबंधित तमाम जानकारी सार्वजानिक करने निर्देशित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, जाहिद खान, अभिषेक नायडू, परमजीत जसवाल, रोजविन दास, नीलम कश्यप, विशाल खंबारी, सेमियल नाथ, सुरेंद्र झा, शहनाज बेगम, विक्रम सिंह डांगी, सूर्या पानी, पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सुनीता सिंह, कोमल सेना, लता निषाद, भुवन झा, पापिया गाइन, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, कौशल नागवंशी, संदीप दास, साकेत झा, बल्देव साहू, अफरोज बेगम, अंजना नाग, माही श्रीवास्तव, शंकर नाग, रामशंकर पिल्लई, ईश्वर बघेल,राजा ठाकुर, विक्रांत सिंह, गौरव आयंगर, करन बजाज, रविशंकर तिवारी आदि मौजूद थे।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एनएमडीसी की सार्थक पहल

0

नगरनार। एनएमडीसी स्टील लिमिटेट नगरनार द्वारा स्टील प्लांट सीएसआर के सौजन्य से बस्तर की महिला उद्यमियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों की महिलाओं को अद्यमिता विकास के लिए जागरूक किया गया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में एनएसएल टाऊनशिप के सभागार में 7 मार्च को महिलाओं में उद्यमिता विकास के द्वारा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर कि महिला उद्यमी बी. बुिदु संस्थापक कल्चर देवी एवं रेणुका सिंह संस्थापक बस्तर विलेजर द्वारा महिलाओं के उद्यमिता विकास के जरिए सशक्तिकरण एवं प्रगति पर विचार व्यक्त किए गए। इस कार्यशाला में अधिशासी निदेशक के. प्रवीन कुमार एवं श्रीमती जी. प्रियदर्शनी मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने समाज के उज्जवल भविष्य हेतु महिलाओं के शिक्षा एवं स्वास्थय में व्यापक रूप से सुधार करने को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही परिवार की प्रगति की मुख्य आधार होती हैं। इसलिए उनका सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। कार्यक्रम में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के निकटवर्ती ग्रांम की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। एनएमडीसी स्टील प्लांट के महिला एवं सीआईएसएफ की महिला कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जगदलपुर में करोड़ों के विकास कार्यो का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

0
  •  शहर में जल भराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति
  • शहर के विकास के लिए नहीं होगी धन की कमी : देव

जगदलपुर विधायक किरण देव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 15वें वित्त आयोग से शहर की जल भराव समस्या को दूर करने के उद्देश्य से विधायक किरण देव की पहल पर शहर के विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसका भूमिपूजन किया गया।

किरण देव ने शहीद पार्क चौक चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाला निर्माण लागत 199 .11 लाख, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में शहीद पार्क चौक पर पुलिया व नाला निर्माण 124.53 लाख, बंगीय समाज भवन महेंद्र कर्मा वार्ड में नाला निर्माण लागत 21 लाख, महारानी वार्ड में नाला निर्माण लागत लगभग 68 लाख, मदन मोहन मालवीय वार्ड में नाला निर्माण लागत 61.79 लाख, रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में नाला निर्माण 18.7 लाख, अंबेडकर वार्ड में नाला निर्माण 27.70 लाख, बलिराम कश्यप वार्ड में नाला निर्माण 49.96 लाख, अनुकूल देव वार्ड में नाला निर्माण लागत लगभग 41 लाख, सुंदरलाल शर्मा वार्ड में नाला निर्माण 11.96 लाख, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में नाला निर्माण 40.53 लाख, गांधीनगर वार्ड में नाला निर्माण 49.55 लाख, रमैया वार्ड में नाला निर्माण 109.97 लाख, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में नाला निर्माण 33.76 लाख एवं दलपत सागर वार्ड में नाला निर्माण 65.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।. इन सभी कार्यों की कुल लागत 912.42 लाख रुपए है। इसके आलावा विधायक किरण देव ने विधायक निधि से विजय वार्ड में सीसी सड़क के लिए 16.26 लाख, विजय वार्ड के समुद चौक के पास शेड निर्माण लागत 4 लाख, विवेकानंद वार्ड में बीटी सड़क निर्माण लागत 8.66 लाख, विजय वार्ड में सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 12 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण मद के विभिन्न वार्डों में 13 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जन समुदाय को संबोधित करते हुए जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या बारिश के दौरान वार्डों में जल भराव है। इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद ही इस कार्ययोजना पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग से 912 लाख की स्वीकृति प्रदान कराई गई है। सभी कार्य तय सीमा में पूरे करने का निर्देश देते हुए श्री देव ने कहा कि बारिश के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती थी नालों के निर्माण से जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। शहर विकास में किसी भी प्रकार से राशि की कमी नहीं होगी। जगदलपुर शहर का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प है। विकास को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विकास की गति नहीं रुकेगी।

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में लगातार अग्रसर हैं। हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे को चरितार्थ करते हुए लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज शहर के विभिन्न वार्डों के लिए 912 लाख रुपए की राशि से नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। वही महापौर सफीरा साहू ने कहा नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। जनता की बरसों पुरानी समस्या हल हो रही है। जल भराव की समस्या का समाधान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जबकि करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन हो रहा है। इसके लिए विधायक किरण देव का सहृदय धन्यवाद। विकास कार्य लगातार चलता रहेगा। शहर में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नाला निर्माण करना बहुत ही आवश्यक था। जिस पर विधायक किरण देव ने पहल करते हुए नाला निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई है। इस दौरान वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, पार्षद योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, नीलम यादव, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, निर्मल पाणिग्रही, ललिता राव, ममता पोटाई, दिगंबर राव, मानिक राम नाग, अनिता नाग, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह ,विक्रम सिंह डांगी, श्वेता बघेल, सूर्या पानी, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व पार्षद रजनीश पाणिग्रही, आरेंद्र सिंह आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, संग्राम राणा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, उप अभियंता दीपांशु देवांगन, अशोक, अमन नेताम व काफी संख्या में वार्ड के नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नवीनीकृत राशन कार्ड उपभोक्ताओं को विधायक किरण देव द्वारा वितरित किए गए।

जिन्होंने बस्तर में कांग्रेस की कब्र खोदी, वही चले पार्टी का वफादार बनने

0
  •  ईडी के रडार पर आए पूर्व मंत्री लखमा पुत्रमोह में पार्टी का बेड़ागर्क करने पर तुले
  • कांग्रेस का भट्ठा बिठाने वाले नेताओं की दिल्ली में लॉबिंग

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस के गढ़ रहे बस्तर में जिन पार्टी नेताओं ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा है, वही अब खुद को पार्टी के प्रति वफादार दिखाने की कोशिश दिल्ली दरबार में कर रहे हैं। यह सारी नौटंकी सिर्फ बस्तर के कांग्रेस नेता कवासी लखमा के पुत्र हरीश कवासी को उच्च स्तर की राजनीति में लांच करने के लिए की जा रही है। दिल्ली गई कांग्रेस के जयचंदों की टोली में बस्तर के वही नेता शामिल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग में कांग्रेस को करारी शिकस्त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अगर दिल्ली में इन नेताओं की चल गई, तो बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटों के साथ ही छत्तीसगढ़ की ज्यादातर सीटों पर आसन्न चुनाव में कांग्रेस को गर्त में जाने से कोई नहीं बचा पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोलने के नाम पर लगता है पूरी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से बिस्तर गोल करने के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से सुपारी ले रखी है। इनमें बस्तर संभाग के बुजुर्ग कांग्रेस नेता कवासी लखमा का नाम सबसे ऊपर है। कवासी लखमा के साथ बस्तर लोकसभा के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाल रखा है। सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान के सामने दीपक बैज को बस्तर लोकसभा सीट से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध जताया है। टिकट वितरण से पहले ही कांग्रेस में अंतर्कलह शुरू हो गई है, जो पार्टी के लिए अच्छा संकेत बिल्कुल नहीं कहा जा सकता। कवासी लखमा अपने बेटे हरीश कवासी और समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचक रबस्तर लोकसभा सीट से दीपक बैज को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 195 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।बीजेपी ने बगैर देर किए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन का ही दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कंधों पर एकबार फिर लोकसभा चुनाव में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की बड़ी जवाबदारी आ गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कुछ परिवारवादी नेता अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज को दोबारा टिकट दिए जाने का विरोध खुद उन्हीं की पार्टी के विधायक कवासी लखमा कर रहे हैं। दिल्ली जाने वाले नेताओं में विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के साथ ही बीजापुर के विधायक विक्रम मांडवी, मिथलेश स्वर्णकार, बस्तर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, कोंटा के पूर्व विधायक संतराम नेताम, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, कुछ ब्लॉक अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों समेत 25 लोग दिल्ली में डटे हुए हैं।

बस्तर में हार के यही जिम्मेदार

बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों की 4 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की करारी हार के लिए वही सारे नेता जिम्मेदार हैं, जो इन दिनों दिल्ली गए हुए हैं। ये नेता अब अपने तथाकथित मुखिया कवासी लखमा के साथ मिलकर बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के लिए कांग्रेस टिकट की मांग पार्टी नेतृत्व से कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग की जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंटा, कांकेर कोंडागांव, केशकाल सीटों पर कांग्रेस की हार में इन्हीं जयचंदों का हाथ रहा है, जो आज खुद को कांग्रेस का सबसे बड़ा झंडाबरदार बताते हुए दिल्ली में पार्टी हाईकमान के पास टिकट केइस मिन्नतें करने पहुंचे हैं। चित्रकोट सीट से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे दीपक बैज को हराने के लिए जयचंदों की यही टोली क्षेत्र में रात रातभर घूमकर मतदाताओं को बरगलाते रहे। गांव गांव में शराब, साड़ियां, पैसे बांटे गए। जगदलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल और दंतेवाड़ा से कांग्रेस के दिवंगत नेता बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा को हराने के लिए भी ऐसी ही साजिश की गई थी। नतीजा यह हुआ कि इन प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल इन जयचंदों ने प्रत्याशियों को नहीं हराया, बल्कि कांग्रेस की ही कब्र खोद डाली है। अब यही जयचंद खुद को पाक साफ बताने दिल्ली में डटे हुए हैं।

  • ईडी से बचने ले रखी है सुपारी?

विदित हो कि परिवारवाद के आरोप से जूझ रही कांग्रेस के ये विघ्नसंतोषी नेता अब शराब घोटाले के आरोपी और ईडी के निशाने पर आए कवासी लखमा के साथ मिलकर पूरी पार्टी को बस्तर में खत्म करने पर आमादा हो गए हैं। इस पूर्व मंत्री की करतूत से पांच विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव में हारी थी। वहीं अब लोकसभा के चुनाव में वे आरोपी नेता के पुत्र को टिकिट दिलवाने और पुनः पार्टी को हराने का षड्यंत्र कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इस बार पिछली षड्यंत्र करने वाले कवासी लखमा , राजीव शर्मा, मिथलेश स्वर्णकार जैसे लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ता सबक सिखाएंगे और कोई भी निष्ठावान कार्यकर्ता इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं लेगा। छत्तीसगढ़ के बहु चर्चित शराब घोटाले को लेकर ईडी और सीबीआई फुल एक्शन में हैं। शराब घोटाले की जांच की आंच भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं तक पहुंच चुकी है। सूत्रों का तो यह भी दावा है कि ईडी और सीबीआई की गिरफ्त में आने से बचने के लिए कवासी लखमा और अन्य नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा से सुपारी ले रखी है। इसे लेकर भाजपा के कुछ बड़े नेताओं के साथ उनकी गुप्त बैठक होने की भी खबर है। यह सर्वविदित तथ्य है कि जिस हरीश कवासी के लिए कांग्रेस टिकट की मांग ये नेता कर रहे हैं, उस हरीश की जान पहचान पूरे सुकमा जिले में ही नहीं है, बस्तर संसदीय क्षेत्र में पहचान तो दूर की बात है।

किंगपिन तो कोई और है जनाब

विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि दीपक बैज को सक्रिय राजनीति से दूर रखने के लिए तभी से लगातार साजिशें रची जाने लगी हैं, जबसे कांग्रेस हाईकमान ने बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दीपक बैज को तवज्जो दी जाना भी छत्तीसगढ़ के कुछेक बड़े कांग्रेस नेताओं को नागवार गुजरती रही है। यही वजह है कि दीपक बैज इन तथाकथित नेताओं को कांटे की तरह चुभने लगे हैं। इसीलिए उन्हें राज्य की सक्रिय राजनीति से दूर करने के लिए तरह तरह के हठकंडे अपनाए जा रहे हैं। इन साजिशों का किंगपिन तो दरअसल रायपुर में बैठा है, जो अपने प्यादों के दम पर दीपक बैज को रास्ते से हटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तत्पर हैं। इसी किंगपिन के इशारे पर विधानसभा चुनाव में बस्तर की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को हरवा कर कांग्रेस हाईकमान तक यही मैसेज पहुंचाने की कोशिश की गई है कि जिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह संभाग में कांग्रेस की ऐसी दुर्गति हुई है, वह पार्टी की बागडोर सफलता पूर्वक कैसे सम्हाल सकता है। मगर दीपक बैज ने अपनी कार्य कुशलता, मृदु व्यवहार और नेतृत्व क्षमता के दम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को निराशा और हताश की गर्त में जाने नहीं दिया। आज कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ में खड़ी है और लोकसभा चुनाव में बेहतर परफार्मेस दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजनांदगांव की अवाम के यूं ही जननायक नहीं बन गए हैं सांसद संतोष पाण्डेय

0
  • विकास के लिए समर्पण ने समूचे संसदीय क्षेत्र को दिलाई नई पहचान
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना परम धर्म मान कर अनवरत काम करता हो, जो अपने कर्म से कभी संतुष्ट न हो, और जो सिर्फ अपने ही निर्वाचन क्षेत्र मात्र की नहीं, बल्कि बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र की भी चिंता करता हो, वही असल जननेता और जननायक कहलाने का हकदार बनता है। कुछ इसी तरह के किरदार हैं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय। संतोष पाण्डेय की कर्मशीलता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इसी संसदीय सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। उनके सेवाभावी कामकाज से राजनांदगांव ही नहीं, बल्कि बस्तर जिले की अवाम भी मुरीद बन चुकी है।


संतोष पाण्डेय वो जननायक हैं, जिनके रग रग में बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रभक्ति और भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा वाली भावना प्रवाहित होती आ रही है। सेवाभावी और संस्कारी माता -पिता से विरासत में मिले सद्गुण आज जन सेवा के प्रतिमान गढ़ने में संतोष पाण्डेय के बड़े काम आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अपने राजनैतिक गुरु मान कर सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा और मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी जिलों की जनता की बीते पांच साल में जो सेवा की है, उसका बखान चंद पंक्तियों में कर पाना मुमकिन नहीं है। फिर भी उनके कुछ बड़े कार्यों का वर्णन तो किया ही जा सकता है। इन चारों जिलों के विकास और वहां जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने बहुत कुछ कर दिखाया है, फिर भी पाण्डेय को उससे जरा भी संतोष नहीं है। वे कहते हैं – अभी मुझे अपने जनता जनार्दन के लिए बहुत कुछ करना है। जीवन की अंतिम सांस तक मुझे जन सेवा में रत रहना है। सांसद संतोष पाण्डेय ने खेल, आस्था, आवागमन, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रेल सेवा, कला संस्कृति जैसे हर क्षेत्र पर पूरा ध्यान देकर उल्लेखनीय कार्य कराए हैं। उक्त सभी जिलों और बस्तर के हित में उनके अप्रतिम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन करते हुए राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के मतदाता संतोष पाण्डेय को इस बार फिर लोकसभा में भेजने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं।

रेल सेवाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र को अनेक सौगातें दिलाई हैं। इनमें राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन, रक्सौल – सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज शामिल हैं। वन्दे भारत एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ में ठहराव। राजनांदगांव शहर की गौरीनगर क्रॉसिंग, स्टेशन पारा क्रॉसिंग में अंडर ब्रिज निर्माण सहित संसदीय क्षेत्र के बोरतालाब से लेकर मुढ़ीपार तक 12 ओवर ब्रिज और 3 अंडर ब्रिज निर्माणाधीन हैं। डोंगरगढ़ से कटघोरा नई रेल लाईन हेतु 2020- 21 के बजट में 500 करोड़ रू. की मंजूरी दी गई है। संसदीय क्षेत्र में 230 किमी तीसरी रेल लाईन का विस्तार हो चुका है और चौथी रेल लाईन का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। अमृत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण प्रस्तावित है। इसके अलावा बस्तर संभाग में भी रेल सेवा के विस्तार के लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर सार्थक पहल की है।

सड़कों का बिछा दिया जाल
किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने समूचे राजनांदगांव क्षेत्र में शानदार सड़कों का जाल बिछवा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 242 करोड़ की लागत वाली 38 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दिलाई है।केंद्रीय मद से 250 किमी लंबी 40 सड़कों के निर्माण के लिए 149 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। डोंगरगढ़ से बोरतालाब की महाराष्ट्र सीमा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति भी हुई है। राजनांदगांव जिले में 105 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3736 लाख रुपए मंजूर हो चुके हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले खैरागढ़- लांजी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने की मांग सांसद संतोष पाण्डेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है और सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। इस मार्ग को ग्रीन फील्ड राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। जबलपुर से कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, मानपुर, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, हैदराबाद सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने का आग्रह सांसद श्री पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया है। इसके अलावा सांसद संतोष पाण्डेय के आग्रह पर मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर – हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेस वे का निर्माण स्वीकृत कर दिया है। यह राजमार्ग राजनांदगाव संसदीय क्षेत्र के देवादा, डोंगरगांव, खुज्जी, कुमर्दा, अंबागढ़ चौकी से होकर गुजरेगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

ऊर्जा, शिक्षा और खेल में योगदान
प्रदूषण रहित बिजली व्यवस्था के लिए भी शानदार पहल सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा की गई है। उनके प्रयासों से डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंडों के आसपास के गांव रेंगाकठेरा, डुंडेरा, ढाबा, अमलीडीह, गुंगेरी नवागांव, माहुल झोपड़ी आदि में 963 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर पार्क की स्थापना की जा रही है। राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल और युगांतर पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल एकेडमी और कवर्धा में कबड्डी एकेडमी प्रारंभ हो चुकी है। संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों में सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के लिए सांसद निधि से सांसद संतोष पाण्डेय ने 1करोड़ 66 लाख रुपए जारी किए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) के राजनांदगांव सेंटर को अपग्रेड करने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 63 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की है। अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साईं के पृथक से 100 बेड हॉस्टल और खेलो इंडिया के तहत बास्केटबाल अकादमी भी स्वीकृत हो चुकी है। कवर्धा में केंद्रीय विद्यालय के नवीन भवन के लिए 21 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। छत्तीसगढ़ के एकमात्र दिव्यांग जन कौशल विकास, पुनर्वास सशक्तिकरण के भवन हेतु 25 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सांसद संतोष पाण्डेय ने जो योगदान दिया है, उसकी फेहरिश्त बड़ी लंबी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS