City Media - Page 1334 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1334

16 दिसंबर को सेल में हड़ताल, सीटू ने दिया नोटिस ।

0

एनजेसीएस की मूल अवधारणा के खिलाफ सेल प्रबंधन द्वारा बहुमत के आधार पर किए गये आधे अधूरे वेतन समझौते से सेल कर्मचारी बेहद खफा व आक्रोशित हैं।इस समझौते मे कई कर्मचारी विरोधी प्रावधानों के कारण सीटू ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। फिर भी प्रबंधन ने तीन यूनियनों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू के आधार पर वेज रिवीजन आदेश जारी कर नया वेतनमान लागू कर दिया है। जिससे कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । वहीं अधिकारियों का समग्र वेतन संशोधन लागू कर पूर्ण लाभ दिया गया है । सेल प्रबंधन की इस प्रकार कर्मचारी विरोधी भेदभाव पूर्ण नीति के खिलाफ सीटू ने पूरे सेल मे 16 दिसंबर 2021 को हडताल की घोषणा कर दी है । जिसके लिये आज 29/11/2021 को सेल की सभी इकाइयों में हडताल नोटिस प्रबंधन को दिया गया है ।

इसी तारतम्य मे आज स्थानीय हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व मे खदान कर्मियों ने माइंस आफिस गेट के समक्ष दो घंटे तक प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए प्रबंधन को हडताल नोटिस सौंप दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि वेतन वार्ता प्रारंभ होते ही सीटू ने स्पष्ट तौर पर मांग की थी कि 1/1/2017 से पूरा एरियर्स, ग्रेज्युटी सीलिंग, व ठेका श्रमिकों की वेतन बढोतरी के मामले मे प्रबंधन की स्पष्ट राय के बिना समझौता करना सेल कर्मचारियों के हित मे नहीं होगा । फिर भी प्रबंधन की कुटिल चाल मे फंसकर तीन यूनियनों ने जो समझौता किया उसमें कर्मचारियों को 40 माह के एरियर्स की लाखों रूपये की राशि नहीं मिल पायी।ओपेन एंडेड स्केल न होने से 3% इंक्रीमेंट का पूरा लाभ भी नहीं मिला।कर्मचारियों को मिलने वाली सभी प्रकार की सबसिडी भी बंद कर दी जा रही है । 10 वर्षिय वेतन समझौता होने के बावजूद मात्र 13% एमजीबी जिसपर सीटू को छोड़ कर अन्य सभी यूनियन ने सहमति दिया था इसके साथ न्यूनतम 28% पर्क्स भी नहीं मिला

पर्क्स एरियर्स में भी बडा नुकसान ।

अधिकारियों को पर्क्स एरियर्स का भुगतान अप्रैल 2020 से किया गया है और कर्मचारियों को यह राशि 18 नवम्बर 2021 से भुगतान की गई है। इससे कर्मचारियों को एक बड़ी राशि का नुकसान झेलना पड रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

माइंस कर्मियों को पुराने बेसिक पर ही डासा का भुगतान।

तथाकथित वेज रिवीजन के बाद भी प्रबंधन ने खदान कर्मचारियों को मिलने वाले डिफिकल्ट एरिया एलाउंस का भुगतान पुराने बेसिक पर ही किया है। पिछले वेज रिवीजन के दौरान भी यही स्थिति पैदा हुई थी तब सीटू पर आरोप लगाया गया था क्योंकि उस समय सीटू खदानों में मान्यता यूनियन थी । इस बार तो सीटू ने समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं किया है तो निश्चित रूप से समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले लोग और प्रबंधन ही इसके लिए सीधे जिम्मेदार हैं।

ठेका श्रमिकों ने भी की थी 30 जून की हड़ताल फिर भी कुछ नहीं मिला।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सेल मे 30 जून को हुई हड़ताल मे सभी यूनियनों ने ठेका श्रमिकों को भी यह कहते हुए हड़ताल में शामिल किया था कि एनजेसीएस मे उनकी भी वेतन बढोतरी पर समझौता होगा, लेकिन हस्ताक्षर करने वाले लोग समझौता करते समय इन्हें भूल गए। जबकि सीटू ने बार बार कहा कि ठेका मजदूरों को नजरअंदाज कर समझौता करना उचित नहीं होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सेल प्रबंधन एकतरफा निर्णय लेने पर आमादा।

तीन यूनियनों द्वारा बहुमत से किए गये वेतन समझौते के बाद से सेल प्रबंधन लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रहा है। 26 नवम्बर को प्रबंधन ने एक आदेश जारी कर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के समय 5 से 10 लाख रुपये का सीधा नुकसान होना तय है ।इसी तरह प्रबंधन ने यूनियनों से चर्चा किए बगैर ही पेंशन अंशदान मे बदलाव करने का आदेश भी जारी कर दिया है। यह आदेश भी भेदभावपूर्ण है।

प्रबंधन की इसी तरह की कर्मचारियों विरोधी, निरंकुशतावादी, भेदभावपूर्ण नीतियों से हुए वेतन समझौते मे कर्मचारी हितों के अनुरूप संशोधन की मांग को लेकर सीटू द्वारा 16 दिसंबर 2021 को पूरे सेल में हडताल के साथ लौह अयस्क समूह राजहरा मे भी हडताल संबंधित नोटिस स्थानीय प्रबंधन को सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आज के प्रदर्शन में उपस्थित सैकडों श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 16 दिसबंर की हड़ताल को पूर्ण रुप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के कारण स्व सहायता समूह हुए बेरोजगार:- विक्रम ध्रुवे

0

जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने रेडी टू ईट मामले में लगभग 20000 महिला समूह से काम छीनकर कर छत्तीसगढ़ की सरकार ने एक करोड़पति ठेकेदार को काम दे दिया है एक ही व्यक्ति को व्यापार देने के कारण 20000 स्व सहायता समूह का काम बंद करना सरकार की सोच को उजागर करता है। ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना से 7लाख 60 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को मिलना था जिसमें छत्तीसगढ़ का 11 हजार करोड़ का लाभ होता यह योजना वापस चली गई क्योंकि इसके लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है । ध्रुवे ने कहा कि राज्य सरकार के पास शराब पिलाने और शराब के ठेकेदारी के लिए पैसा है लेकिन गरीबों के आवास के लिए उनके पास पैसा नहीं है ।उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों के विपरीत काम कर रही है धान खरीदी के लिए बार दाने के संकट को लेकर विक्रम ध्रुवे जी ने कहा कि 15 वर्ष तक राज्य में भाजपा की सरकार थी लेकिन कभी एक दिन भी बार दाने का संकट राज्य में नही आया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर चीज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी करार देती है यह बिल्कुल गलत बात है। कांग्रेस की भूपेश सरकार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश सरकार किसानों के लिये असंवेदनशील..घायल किसानों को 10 लाख सहायता मुआवजा की मांग – किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू

0

बालोद। बालोद जिला के पीपरछेड़ी सहकारी सोसायटी केंद्र में किसानों के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार की प्रशासनिक कार्यशैली और कुप्रबंधन के कारण यह घटना हुआ है। धान खरीदी की व्यवस्था में भूपेश सरकार की नाकामी का कारण है कि किसानों के धान खरीदी में 1 माह की देरी करना उसके बाद भी किसानों के प्रति सिर्फ राजनीति करनी वाली भूपेश सरकार अब तक उचित व्यवस्था खरीदी की लेकर नही बना पाई है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला के पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर फेसबुक पर यह विडियो डाला……

धान खरीदी जब 1माह देरी से करना था तो किसानों टोकन का वितरण सिर्फ 1 सप्ताह पहले क्यों किया जा रहा है। दिसम्बर में किसानो का धान बारिश से प्रभावित हुआ, फिर बारदाने की व्यवस्था में नाकामी अब किसानों को धान बेचने में अव्यवस्था से मानसिक रूप से मारने की तैयारी।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने पीपरछेड़ी सोसायटी केंद्र में धायल प्रत्येक किसानों को 10 लाख राहत मुवाज़े की मांग किया नही तो बालोद जिला के प्रत्येक सोसायटी केंद्रों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जल्द ही बालोद कलेक्ट्रेट की धेराव किया जाएगा

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दिल्ली में फिर एक बार, बस्तर के शेर की दहाड़…

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर – संसद के शीत सत्र के पहले ही दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद दीपक बैज ने सदन के भीतर और बाहर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला। संसद के शीतकालीन सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हुई। कांग्रेस ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस संसदीय दल के तीन कृषि कानूनों की वापसी, समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को मुआवजा की मांग के साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र सरकार का कड़ा विरोध करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने तीखे तेवर दिखाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गौरतलब है कि पिछले सत्र में भी बस्तर सांसद दीपक बैज ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा था। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के मामले में भी उन्होंने बस्तर और छत्तीसगढ़ के हित में प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद की थी। वर्षों बाद बस्तर की दहाड़ दिल्ली में गूंज रही है। किसानों के हक में बस्तर सांसद दीपक बैज की आक्रामकता दिल्ली में आकर्षण का विषय बन रही है।

लोकसभा शीतकालीन सत्र – बस्तर सांसद दीपक बैज ने संभाला एक बार फिर संसद के भीतर और बाहर मोर्चा

0

लोकसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ

कांग्रेस के संसदीय दल ने तीन काले कृषि कानून, MSP पर गारंटी कानून,शहीद किसानों को मुआवजा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र सरकार का कड़ा विरोध करते हुए गाँधीजी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किए |  

बस्तर सांसद दीपक बैज ने संभाला एक बार फिर संसद के भीतर और बाहर मोर्चा |

कांग्रेस के जोरदार हंगामे के कारण शीतकालीन सत्र का पहला दिन दोपहर 2 बजे के बाद लोकसभा की कार्ययवाही फिर शुरू हुई लेकिन 30 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

नगर निगम ने नहीं किया बिजली बिल का भुगतान, अब शहर के कई मार्गों में नहीं है बिजली

0

अँधेरे में हो सकती है कोई अप्रिय घटना, ज़िम्मेदार होगा कौन?

जगदलपुर

शहर के कई मार्गों में विगत कई दिनों से खम्बों में बिजली नहीं होने की वजह से राहगीरों और वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पीड़ित राहगीरों और वार्डवासियों की माने तो वो दिन अब दूर नहीं जब अँधेरे का फायदा उठाकर शहर में कोई अप्रिय घटना हो सकती है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के नया पारा, एअरपोर्ट मार्ग सहित कुछ अन्य स्थलों में विगत कुछ दिनों से खम्बों में बिजली नही है. गौरतलब हो कि शहर के कई बिजली खम्बे निगम के अंतर्गत आते हैं, जिनके बिजली बिल का भुगतान निगम को करना होता है और कई वर्षों से भुगतान नहीं होने की वजह से अब यह राशि करोड़ों में पहुँच गयी है, जिसके कारण बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गयी है. यही नहीं, सूत्र बताते हैं कि नया पारा इलाके में रात के बजाय दिन में खम्बों की लाइट जल रही थी.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

पीड़ित राहगीरों और वार्डवासियों का कहना है कि बिजली नहीं होने की वजह से महिलाओं और बच्चों पर जान-माल का खतरा मंडरा रहा है जिससे निश्चित ही आगामी दिनों में इन पर अप्रिय घटना हो सकती है जिसे नाकारा नहीं जा सकता.

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी लेने के लिए निगम व बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की गयी लेकिन खबर प्रकाशित होने तक उनसे संपर्क नही हो सका.

दल्लीराजहरा नगरपालिका ने चलाई अतिक्रमण मुहिम

0

दल्लीराजहरा – नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में सड़क किनारे बढ़े दुकानों को समेटने नगर पालिका ने दुकानदारों को चेतावनी दी | नगर पालिका ने आज सोमवार को शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर रास्ता जाम करने वाले दुकानदारों को हटाया। दुकानदारों द्वारा इस प्रकार रोड पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है उसे देखते हुए नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण मुहिम चलाई गई | मुहिम शुरू होते ही दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने लगे। नायाब तहसीलदार के साथ नगरपालिका कर्मचारी व पुलिस वाले भी मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तीन जुआरियों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई

0

जगदलपुर

बस्तर पुलिस को नयापारा में मकान में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है. ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी आसना में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, सूचना पर टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था, उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 12,000/-रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया. जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम विनय कुमार साहा, हेमंत कवि एवं शैलेंद्र बघेल बताए एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपये-पैसे का दाम लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है. उक्त 03 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

ससदीय सचिव रेखचंद से प्रभावित होकर कांग्रेस मे जुड रहे उड़ीसा से भी लोग

0

ओडिशा के कोटपाड़ में सरपंच सहित 250 बीजेडी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए

जगदलपुर

जनमानस में अपनी विशेष छाप छोड़ चुके जगदलपुर के वर्तमान विधायक की लोकप्रियता अब सिर्फ जिले मे ही नही बल्कि समीपवर्ती राज्य उड़ीसा मे बरकरार हो गयी है़। जिसका खासा प्रमाण कल कोटपाड़ मे कांग्रेस द्बारा आयोजित एक सम्मेलन मे देखने को मिला।

श्री जैन के ओजस्वी भाषण एवं मिलनसार कार्यशैली से प्रभवित होकर लगभग कोटपाड़ विधानसभा से तीन सौ लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली। दरअसल श्री जैन अक्सर कोटपाड़ के विभिन्न आयोजन मे हिस्सा लेने जाते रहे है़. जिनसे युवाओ मे उनकी एक विशेष पैठ बन चुकी है़। हर कोई अपने नेता के रूप मे सहज और मिलनसार व्यक्ति को देखना चाहता है़। श्री जैन ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल की कई नीतियो के बारे मे विस्तार से उन्हे बताया। जैन ने ये भी बताया की किस तरह पंद्रह साल से छत्तीसगढ़ मे भी कांग्रेस ने संघर्ष किया, कितने अत्याचार सहे लेकिन अंतत: सत्य की जीत हुई और आज प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार है़ और सभी बर्ग के लोग काफी खुशहाल जिंदगी बसर कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस दौरान तारप्रसाद वाहिनिपति, भुजबल मांझी, मीनाक्षी वाहिनिपति, मुना त्रिपाठी, प्रकाश महंती, शंकर राव, बपुन त्रिपाठी, मानी प्रसाद पटनायक उपस्थित रहे.

बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा अभियान बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बोरपदर पहुंची

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा अभियान बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बोरपदर पहुंची जहां कांग्रेसियों के द्वारा जोशिला स्वागत किया गया। उनके साथ बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भी पहुंचे। बकावंड ब्लाक के बोरपदर से बेड़ाउमर गांव, किंजोली, मूली, बोरीगांव, मटनार, करपावंड में कांग्रेसियों ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। श्री लखमा ने पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार की नाकामियों को जन-जन पहुंचाने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से आदिवासी क्षेत्रों का विकास दोगुनी गति से हो रहा है। जब कि केन्द्र सरकार की गलत नीतिओं के कारण बस्तर वासियों को मंहगाई झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के मुखिया ने कई लाभकारी योजनाएं चलाई है। बस्तर के वनोपज से बनने वाले खाद्य पदाथोंर् की अलग पहचान बनी है। चिराग योजना से बस्तर की महिलाओं को रोजगार का भरपूर अवसर मिलेगा। जनजागरण पदयात्रा अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करपावंड उत्तम नाइक, बस्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश बघेल, फतेसिंह परिहार, जानकीराम सेठिया, चंपा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, बकावंड जनपद पंचायत अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

सुखदेई बघेल, शोभाराम मारकंडे, कविता साहू, विक्रम डांगी, जानकी राम भारती, अर्जुन पाण्डेय, रामया राम मौर्य, नोज गुप्ता, विजय दास, गोपाल, जयमन देवांगन, गणेश भारती, कुपुर कमलेश पाठक, आयतुराम भारती, शोभामनी दास, डमरूधर बघेल व ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल थे। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाली पूरे विश्व में पहली सरकार है। बीते दिनों में भूपेश बघेल ने पंचायत व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए पंचायत पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। शिक्षाकर्मियों का दो वर्ष पूर्ण होने पर संविलियन किया गया। वहीं केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी, नोटबंदी, ये सभी मोदी सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। पदयात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने प्रदेश सरकार के 3 सालों की उपलब्धियों को बताते हुए ग्रामीणों को लोकहित योजनाओं से रूबरू कराया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार के सफलताओं के साथ केंद्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी, नोटबंदी जीएसटी, निजीकरण आदि सभी मोदी सरकार की झूठी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

MOST POPULAR

HOT NEWS