रायपुर – माननीय विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का जिला प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत 18 एवं 19 जनवरी को रायपुर से धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर होते हुए दंतेवाड़ा जिलों में प्रवास पर रहेंगे | इसके साथ ही कांकेर एवं कोंडागांव प्रवास के दौरान शिवरतन शर्मा एवं लता उसेंडी जी अध्यक्ष जी के साथ रहेंगे |
जगदलपुर, 16 जनवरी 2021/बस्तर जिले में कोरोना का पहला टीका लगने पर दीपिका ने गर्व जताया। 35 वर्षीय दीपिका ठाकुर दवे महारानी अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। महारानी अस्पताल परिसर में स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज भवन में बनाये गए टीकाकरण केंद्र में एएनएम हेमलता बघेल और जयमनी कश्यप ने दीपिका को टीका लगाया। टीका लगाने के बाद उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। निगरानी अवधि पूरी होने पर दीपिका ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का अनुभव नहीं हुआ और वह पूरी तरह सामान्य अनुभव कर रही थीं।
दीपिका ने सबसे पहले टीका लगाए जाने पर गर्व करते हुए कहा कि यह उनके लिए काफी राहत की बात भी है। उन्होंने बताया कि उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं और उनमें छोटी बेटी की उम्र मात्र तीन साल है। यहां ड्यूटी के दौरान संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने पर जुलाई माह में वे स्वयं कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उस दौरान वे आइसोलेशन में रहीं और उनके छोटे बच्चों के देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उनके पति ने उठाई। उनके पति व्यवसायी हैं। इस दौरान उनका व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए यह टीका पूरी तरह मददगार होगा।दूसरा टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सफाई कर्मी 28 वर्षीय अशोक बघेल और तीसरा टीका महारानी अस्पताल की एएनएम श्रीमती हिना ठाकुर को लगाया गया।
कोरोना टीकाकरण के शुभारंभ के अवसर पर विधायक श्री रेखचन्द जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, डिप्टी कलेक्टर एवं कोरोना टीकाकरण की नोडल अधिकारी सुश्री गीता रायस्त, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ विवेक जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मैत्री सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के सदस्य जिला संगठक चंद्रशेखर पवार व वालंटियर राकेश सोनटेके ने नवनियुक्त राज्य सचिव श्री प्रदीप साहू जी से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दिये, एवं बालोद जिले में संचालित रेड क्रॉस की गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आगामी दिनों में प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षण शिविर रखने के लिए निवेदन किया।
रेडक्रास शाखा बालोंद द्वारा लगातार कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार के साथ मास्क और साबुन का वितरण पूरे जिले में किया जा रहा है। आगामी समय में सेंट जॉन
एंबुलेंस प्रमाण पत्र की परीक्षा भी बालोद जिले में आयोजित करने हेतु मांग पत्र दिया गया।कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क का महत्व समझाने हेतु 1500मास्क राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य सचिव के हाथो बालोद जिला को प्राप्त हुआ।
वार्ड क्रमांक 2 पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने वार्डवासियों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को सुना, वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पालिका अध्यक्ष जी ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान युवा नेता सोमेश जायसवाल जी,मदन माइती जी,रिंकू,पवन,अजीम,मंगल सहित वार्डवासी मौजूद थे।।
इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देने पहुंचे वार्ड के युवा साथीगण |
बालोद – एटीएम कार्ड की क्लोंनिंग करने वालों का पर्दाफाश करने में बालोद पुलिस को कामयाबी मिली है | अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से तकनीकी जानकारी एवं बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर प्रतापगढ उत्तरप्रदेश रवाना होकर टीम वहां ग्रामीण वेभूषा में 10 दिन रह कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के 03 आरोपियो को घटना में प्रयुक्त उसकी स्फ्टि कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा किस प्रकार ठगी करते थे –
आरोपियो द्वारा एटीएम में खडे होकर भोले-भाले लोगो को देख कर टारगेट करते है फिर उसे पैसा निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड का पिन नम्बर देखकर उसी प्रकार का दिखने वाला एटीएम कार्ड को लोगो को बातो में फंसा कर बदलकर अपना फर्जी एटीएम कार्ड देकर वहां से फरार होकर या दूसरे एटीएम में जाकर बदले हुए एटीएम कार्ड में कितना रकम है जानकर पैसा निकालकर बाकि रकम दूसरे फर्जी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते है। इसी प्रकार एटीएम कार्ड क्लोलिंग ऑनलाईन खरीदी कर भोले-भाले लोगों को इसी प्रकार निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते है ये आरोपी, गिरोह में काम करते है सबका अपना अपना काम होता है एक बाहर रेकी करता है एक बातों मे उलझाया रखता है एक व्यक्ति एटीएम कार्ड और पिन देखकर उसे बदलने मे मदद करता है। ये गिरोह कई घटना को अंजाम दे चुके है।
जिले में इस प्रकार ठगी का मामला सामने आया
शासकीय कर्मचारी टीकम कुमार यादव पिता कन्हैया राम यादव ग्राम कोटगांव थाना अर्जुन्दा जो कि कोटगांव हाईस्कूल में कर्मचारी है जो दिनांक 10.07.2019 को सिकोसा एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर बगल में खडे एक अज्ञात व्यक्ति ने पैसा निकाल देता हूँ कहकर टीकम कुमार यादव से एटीएम कार्ड और पिन नम्बर प्राप्त कर अपने पास रखे एटीएम कार्ड से टीकम कुमार यादव के एटीएम कार्ड को बदलकर वहां से फरार हो गया इसके बाद टीकम कुमार यादव द्वारा एटीएम कार्ड देखने पर दूसरे का होने से वह एसबीआई बैंक जाकर जानकारी लेने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से यूको बैंक के एटीएम से 8000 रूपये निकालकर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है। टीकम कुमार यादव की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गर्दान मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्तेके निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के साथ एक विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक-259/2019,धारा-420 भादवि. के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के 03 आरोपियों 1.हिन्दराज पिता राम भरोसे पतासगरा सुन्दर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) 2.इरसाद पिता सफीर उम्र 20 वर्ष पता-चकबंदतोड थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.) 3. शैलेन्द्र कुमार यादव पिता लाल बहादुर यादव उम्र 22 वर्ष पता-सगरा थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) को दिनांक 13.01.2021 को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बालोद लाया गया
उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही श्री रोहित मालेकर, सउनि श्री हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथले यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव का सराहनीय भूमिका रहा।
जगदलपुर। एनएमडीसी द्वारा पेटी ठेकेदारों को भुगतान किए बिना ही भिलाई की किसी कंपनी को बुलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया जिसे एचएमएस की नेता गीता मिश्रा व अन्य ठेकेदारों ने पहुंच काम बंद करा दिया है।
नगरनार में बीके कंस्ट्रक्शन द्वारा पेटी ठेकेदारों से काम कराया गया था जिसका 3 से 4 करोड रुपए की राशि का भुगतान शेष है जिसे लेकर समय-समय पर एचएमएस की नेता गीता मिश्रा के नेतृत्व में कई ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन किया था तब नगरनार प्रबंधन एवं पुलिस विभाग के एसडीओ आशीष अरोड़ा व एचएमएस की नेता गीता मिश्रा के मध्य चर्चा हुई थी जिसमें 27 जनवरी को इनके भुगतान करने हेतु समय सीमा तय की गई थी लेकिन इसका उल्लंघन कर एनएमडीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भिलाई की रोजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी से चोरी छुपे काम कराना प्रारंभ कर दिया जिसका पता चलते ही एचएमएस की नेता गीता
मिश्रा एवं उनके साथियों द्वारा उस काम को बंद कराया गया और समझाइश दी गई कि जब तक पिछला भुगतान नहीं होगा तब तक यहां पर किसी भी प्रकार का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। विदित हो कि एनएमडीसी मजदूरों व पेटी कांट्रेक्टर के भुगतान को लेकर अब तक के गंभीर क्यों नहीं है पिछले वर्षों से ही करोड़ों रुपए के भुगतान की मांग को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन मजदूर संगठन द्वारा किया जा रहा है पिछले कि कुछ दिनों पहले ही बीके कंस्ट्रक्शन एनएमडीसी के अधिकारी व मजदूर संगठन के बीच वार्तालाप भी हुआ था 27 जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन इस बीच चोरी छुपे कथित रोजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों द्वारा कार्य प्रारंभ करने के पीछे क्या मंशा हो सकती है ।अगर यही स्थिति बनी रही तो एनएमडीसी प्रबंधन व हिंद मजदूर संगठन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है।
जगदलपुर – अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तार की गई | दिनांक 14.01.2021 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि कोटपाड ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 के केबिन में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा छिपाकर रखा है जो जगदलपुर होते रायपुर जाने वाला है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये अनुसार स्थान नायक ट्रांसपोर्ट के सामने हाटकचोरा जगदलपुर पहुंचा, जहाँ पर उक्त बताये हुलिये के वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 आते दिखा, जिसे रोककर चालक सवार मिला। जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम करन कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 26 साल जाति माहरा नि0 काली मंदिर के पास हाटकचोरा जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसमें मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाशी पश्चात छिपाकर रखा दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरियों में भरे कुल 38.100 किलोग्राम कीमती-1,95,000/-रूपये एवं वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 एवं नगदी रकम 230/-रूपया को आरोपी करन कश्यप के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पीस एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 18/2020 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू में सउनि) नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 411 प्रदीप मरकाम, आर0क0 831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर, आर00 1067 बबलु ठाकुर, आर0क0 992 बलीराम भारती, आर0क0 1056 रैमल मौर्य आर0क0 624 देवेन्द्र सिन्हा, आर0क0 1093 रवि सरदार व एमटीसी क्रमांक-133 इंद्रजीत पोर्ते के टीम का योगदान सराहनीय रहा |
आरोपी – करन कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 26 साल जाति माहरा नि0 काली मंदिर के पास हाटकचोरा जगदलपुर (छ0ग0)। गांजा 38.100 किलोग्राम कीमती-1,95,000/- रूपये। वाहन टाटा क्रमांक-CG.17.KM.3276 एवं नगदी रकम 230/-रूपया।
आप सब को सूचित किया जाता है भगवान श्री राम जी की कृपा से दिनांक 16/01/2021 दिन शनिवार, दोपहर को चिखलाकसा कला मंच से श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान हेतु भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगा…
अतः आप सभी धर्म प्रेमी सनातन धर्मी भाई बहनो से निवेदन है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अभियान को सफल बनाये….
विनीत श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान दल्ली राजहरा
पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी द्वारा संचालित ऑनलाइन सत्संग को आज पूरे 9 माह पूर्ण हो गए बाबाजी ने सभी भक्तजनों को इसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद तो प्रेषित किया ही एवं उन्हें ढेरों सारी बधाई भी दी गई प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में किया गया जिसमें सभी भक्तगण वर्तमान में राम बालक दास जी के श्री मुख से उद्धृत गीता का श्रवण आनंद प्राप्त कर रहे हैं, एवं अपने आप को पावन पवित्र भी कर रहे हैं |
आज की गीता चर्चा में बाबा जी ने बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने हमें अपनी शरण में आने को प्रेरित किया है चौथे अध्याय के 36 श्लोक में श्री कृष्ण जी कहते हैं कि संपूर्ण पापियों से भी अधिक पाप करने वाला व्यक्ति भी ज्ञान रूपी नौका से निः संदेह पार हो जाएगा, पर यह समझना जरूरी है भगवान श्री कृष्ण जी किस पाप से मुक्त होने को कह रहे हैं |
इसके लिए हमें गीता को पूरे ध्यान से पढ़ना आवश्यक है भगवान श्री कृष्ण गीता में अपने वचन से प्रत्येक वाक्य में आकाशवाणी कर रहे हैं, की हम किस प्रकार अपना उद्धार कर सकते हैं, वर्तमान में तो यही हो रहा है कि जो जितना ज्ञानी है उसे उतना ही अधिक अहंकार हो रहा है ऐसा नहीं होना चाहिए ज्ञान अपने जीवन में धारण करने की चीज है ज्ञान अर्थात पाना जिसे पाकर जीवन में परिवर्तन वैराग्य आता है लोभ लालच नहीं समर्पण त्याग आता, तो ही आपका गीता ज्ञान भी पूर्ण होगा
इस श्लोक में श्रीकृष्ण जी ने स्पष्ट किया है कि तू मेरी शरण में आ जा इस में संकोच नहीं होना चाहिए, भगवान की शरण में जाने पर यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि हमने तो पाप किए हैं भगवान हमें अपनी शरण में कैसे लेंगे, यह वही परमात्मा है जो हमारे पापों से भी हमें मुक्ति दिलवा देंगे और हमारा उद्धार करेंगे अतः निसंकोच श्री कृष्ण जी की शरण में आपको अपने पापों को धोने हेतु जाना चाहिए एवं इस गीता ज्ञान का श्रवण एवं पठन अवश्य रूप से करना चाहिए
मकर सक्रांति पर्व पर पाठक परदेसी जी ने, जिज्ञासा रखते हुए बाबा जी से प्रश्न किया कि मकर संक्रांति पर तिल गुड़ का दान क्यों किया जाता है, विषय को स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने बताया कि यहां पर भगवान शनिदेव की कथा आती है जिसमें भगवान शनिदेव अपने रुष्ट पिता सूर्य को मनाने हेतु उनको तिल और तिल के तेल से पूजन करते हैं तभी से भगवान शनि देव को भी तेल अति प्रिय है और क्योंकि मकर सक्रांति के दिन ही सूर्यनारायण मकर राशि में आते हैं और मौसम भी अपनी करवट बदलता है और यह परिवर्तन का समय होता है इसीलिए इस तरह का टिल डामन का विधान रखा गया है |
इस प्रकार आज का ज्ञान पूर्ण सत्संग पूर्ण हुआ जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम
23 जनवरी 2021 को जिला स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह व 110 सदस्यों का होगा सम्मान: शंकर साहू जिलाध्यक्ष
फेडरेशन समाचार-मानपुर//- “”””””””””””””””””””””””””””””””” छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक की फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी-मानपुर को 09 सूत्रीय समस्याओं को हल कर ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर को 03 दिवस के भीतर सत्यापित प्रतिलिपि के साथ संपूर्ण जानकारी देने की बात विकासखंड शिक्षाधिकारी व प्रतिनिधिमंडल के बीच सहमति बनी।
फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,जिला उपाध्यक्ष-कुशल हदगिया व ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख ने बताया कि 09 सूत्रीय मांग निम्नानुसार है-
➡️01. सेवा पुस्तिका का संधारण व द्वितीय प्रति का संधारण अविलंब शिविर लगाकर किया जावे।
➡️02. सी. पी.एफ. कटौती की पासबुक का संधारण किया जावे।
➡️03. बैंक लोन संबंधी प्रकरणों का अविलंब कार्यालय से निपटान किया जावे,ताकि लोन लेने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सकें।
➡️04. सर्व शिक्षा अभियान की 2011 से लंबित एरियर्स तथा डी.ए. एरियर्स राशि की भुगतान किया जावे।
➡️05. समान पद से समान पद व निम्न पद से उच्च पद की एरियर्स राशि का भुगतान अविलंब किया जावे।
➡️06. अनुकंपा नियुक्ति के साथ अन्य प्रकार की समस्त देय राशि की प्रकरणो को तत्काल जिला कार्यालय भेजकर हल किया जावे,जिस पर विकासखंड शिक्षाधिकारी ने जानकारी दिया कि समस्त अनुकंपा नियुक्ति वालों को नियुक्ति प्रदान किया जा चुका है।
➡️07. मेडिकल व प्रसूति अवकाश की भुगतान की बात पर सभी प्रकरणों का हल हो जाना विकासखंड शिक्षाधिकारी द्वारा बताया गया।
➡️08. उच्च परीक्षा/कार्योत्तर अनुमति जिला कार्यालय से लंबित होना बताया गया।
➡️09. समयमान वेतनमान की एरियर्स की भुगतान अविलंब किया जावे।
➡️10. प्रत्येक माह वेतन पर्ची संकुल के माध्यम से वितरित किया जावे।
जिलाध्यक्ष-शंकर साहू व ब्लॉक उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर ने आगामी 23 जनवरी 2021 को बालाजी ड्रीम सिटी-सोमनी,राजनांदगांव में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह तथा 110 फेडरेशन के सक्रिय कर्मयोध्दा सम्मान किया जाना है जिसकी जानकारी दिया गया तथा उक्त कार्यक्रम में मानपुर ब्लॉक से शत प्रतिशत उपस्थिति पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मानपुर के ब्लॉक स्तरीय बैठक व विकासखंड शिक्षाधिकारी से बातचीत करने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से राजनांदगांव फेडरेशन के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर यशवंत देशमुख, जिला उपाध्यक्ष-कुशल कुमार हदगिया,जिला मीडिया प्रभारी-किशोर साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष-नवीन कुमार ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य-संजीव कुमार साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष-नरेंद्र कुमार मानिकपुरी,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहला-श्रवण कुमार डहरे,संकुल प्रभारी-अश्वनी कुमार देशलहरे,ब्लॉक मानपुर के महामंत्री-तुकाराम साहू,ब्लॉक सदस्य-चुरामन साहू आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में नवीन ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव