जगदलपुर। मजदूर यूनियन अध्यक्ष द्वारा 12 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जाना था किंतु एनएमडीसी के अधिकारियों के साथ आज हुई बैठक के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है ।
आज 11 जनवरी को डीएसपी आशीष अरोरा व प्रियदर्शनी, एनएमडीसी के अधिकारी मधुसूदन बहरा, प्रमोद कुमार वेंकटेश के साथ जूनियर ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा के मध्य बैठक हुई ।बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 27 जनवरी तक समस्त ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाएगा ।अधिकारियों व डीएसपी के आश्वासन के बाद ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी तक धरना स्थगित किया गया है। अगर इस अवधि में एनएमडीसी के अधिकारियों द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है तो वे ठेकेदार व मजदूरों के साथ मिलकर एनएमडीसी के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।
आज दिनांक 11 जनवरी 2020 दिन सोमवार को ग्राम घोटिया में भोजकुमार साहू प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली में आन्दोलनरत किसानों के सहयोग के लिए किसान भाइयों से एक पयली धान एवं एक रुपये का आर्थिक सहयोग माँगा गया | जिसमे किसान भाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | श्री लामेश्वर ओटी – धोबनी भुवनलाल उइके धोबनी, चिन्ताराम उइके, लखन लाल निषाद, योगेश कुमार सिंग्रामे वनपण्डेल, खिलानंद धोबनी, होमेंद्र कुमार पण्डेल, श्रीराम पद्दा वन्पंडेल, दानुराम धोबनी किसानों से भरपूर अन्नदान प्राप्त हुआ जिससे लगभग 2 कट्टा धान जमा हुआ तथा 50 रुपये नकद प्राप्त हुआ |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत घोटिया, जयंती साहू, गिरवर गावड़े, गन्नुराम निषाद, प्रवीन कुमार ध्रुवे, नेहरुराम चक्रधारी, मनीराम पटेल – पटेली, श्रीराम सिंह रावटे – पटेली एवं लखन निषाद आदि लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है |
केरलापाल गोभी कांड भूपेश सरकार की उपलब्धि – नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़
भूपेश सरकार की नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी योजना पूरी तरह फेल – घनश्याम चन्द्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर जोन प्रभारी,आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने केरलापाल गोभी कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगा ।नरेन्द्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के केरलापाल आदर्श गौठान की खाली जमीन में रातों रात गोभी व बैंगन की सब्जियां लगाकर महिला समूहों की आय बढ़ाने की अच्छी तरकीब क्या आपने ही नारायणपुर जिला प्रशासन को दी थी ?
नरेन्द्र नाग ने कहा कि केरलापाल गोभी कांड दो साल पुरानी कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि नरवा,गरवा,घुरवा, बाड़ी योजना पूरी तरह फेल है।आदर्श गौठान में बाहर से सब्जी लाकर आपाधापी में रोपाई करवाना और सरकारी तंत्र द्वारा उपलब्धि बताना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने आगे कहा कि जनता और मीडिया के आंखों में धूल झोंकने का यह कुत्सित प्रयास है।श्री चन्द्राकर ने गोभी मामले पर श्वेत पत्र जारी करने व दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
आम आदमी पार्टी जनता से आव्हान करती है कि इस तरह की किसी भी शासकीय चाल से सावधान रहें व यदि दोषियों पर तुरंत कार्यवाही नही होती है तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर प्रादेशिक विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश के पंचायत सचिवों को पहले बीजेपी ने धोका दिया, अब कांग्रेस सरकार भी दोहरा रही है – नरेन्द्र नाग
पंचायत सचिव और रोजगार सहायक सचिवों की मांगें जायज है,सरकार को तत्काल माँगो पर पहल करना चाहिए,आम आदमी पार्टी माँगो का पूर्णरूप से समर्थन करती है – देवलाल नरेटी ,प्रदेश सह संगठन मंत्री ।
प्रदेश भर में पंचायत सचिव संगठन के आह्वान पर नारायणपुर में भी पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर बाजार चौक में धरने पर बैठ गए है। वही रोजगार सहायक सचिव भी अपनी मांगों को लेकर लाम्बन्ध हो गए है, और सचिवो के साथ वो भी अपनी माँगो के लेकर धरने पर बैठे है। आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज धरना स्थल में जाकर सचिवों की सरकार से जायज माँगो का समर्थन किया।
पंचायत सचिव लंबे समय से अपनी माँगो को लेकर सड़क में उतरते रहे है, लेकिन अब तक न बीजेपी ने सुध लिया और न अभी कांग्रेस की सरकार ले रही है।
नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस सरकार चुनाव में वादा किया था कि सरकार में आते ही सभी कर्मचारियों को पक्का करेंगे।लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कोई पहल नही किया जा रहा है, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस भी बीजेपी के कदमो पर चल रही है,काँग्रेस की भी मन्सा नही है कि प्रदेश के सचिव नियमितीकरण हो।
आज पंचायत सचिव,सहित रोजगार सहायक सचिव भी अपनी जायज माँगो को लेकर धरना शुरू कर दिए है। सचिव जनता और प्रशासन के बीच का महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका में रहते है, सचिव सीधे जनता से जुड़े रहते है। आज आंदोलन में जाने के बाद पंचायत के सारे काम डप पड़ गए है,सरकार को तत्काल इनकी माँगो पर पहल करना चाहिये।चूकी सचिवो की मांगे जायज है। सरकार को इस पर तत्काल पहल करनी चाहिए और माँगो पर ठोस प्लान होनी चाहिए।पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर,तत्काल सरकारी मुलवेतन का लाभ देना चाहिये। आम आदमी पार्टी माँगो का पूर्ण समर्थन करती है। धरना स्थल पर देवलाल नरेटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सचिव और रोजगार सहायकों की जायज माँगो का पूर्व समर्थन करती है,और सरकार से यह भी मांग करते है कि सचिवों का जो भी मांगे है उन पर तत्काल पहल हो। सचिव संघ लम्बे समय से अपना हक की लड़ाई लड़ रहे है लेकिन आज तक उनकी माँगो पर कोई सरकारें ध्यान नही दे रहे है।आम आदमी पार्टी सचिवो की मांगों का हर सम्भव सहयोग करेगी,आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सचिवो के साथ है।जहाँ भी जरूरत पड़े आम आदमी पार्टी सचिवों के साथ रहेगी।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्रकार , जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर , अमरसिंह कचलाम,सीताराम मण्डावी ,मनकुर राम पोटाई ,रामदेव करंगा ,पण्डीराम करंगा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में होगा धर्म योद्धाओ तथा मेघावी छात्र -छात्राओ का सम्मान।
डौंडी लोहारा — विकास खंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बड़े जुगेरा में स्थित श्री जामडी पाटेश्वर धाम में कल 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर पर संत राम बालक दास महात्यागी के उपस्थिति में श्री पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन उपरांत दीक्षांत समारोह तथा सम्मान समारोह का एक दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम द्वारा ग्राम बड़ेजुगेरा निवासी श्रीमती सगनी बाई यादव के परिवार को गोद लेकर उनके परिवार के बच्चों की शिक्षा – दीक्षा सहित पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी ।
आश्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार आश्रम द्वारा प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन आश्रम में सम्पन्न किया जाएगा । प्रथम वर्ष में यह कार्यक्रम विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
आश्रम में कल 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर्व के अवसर पर आश्रम परिसर में प्रातः काल सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पंजीयन एवम स्वल्पाहार होगा । सुबह 9.00 बजे से 11.30 बजे तक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में साफ -सफाई का कार्य सम्पन्न किया जाएगा। सफाई कार्यक्रम के बाद 11.30 से 12.00 बजे तक कीर्तन यात्रा का आयोजन किया जाएगा । 12.बजे से दोपहर 12.45 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा । तदुपरांत दोपहर 1.00 बजे से मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ होगा।मंचीय कार्यक्रम में माँ भारती तथा विवेकानंद के तैल
चित्र पर माल्यार्पण उपरांत स्वस्ति वाचन ,गणेश एवम सरस्वती वंदना के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 10 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान तथा इसी तरह 30 धर्म योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में श्री पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के सदस्यों को शपथ दिलाकर दीक्षांत कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा तथा आगामी कार्यक्रम की चर्चा भी सभी की उपस्थिति में सम्पन्न होगा । कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में संत राम बालक दास महात्यागी का आशीर्वचन उपरांत 108 आरती की थालियों से भारत माता की महा आरती सम्पन्न कर प्रसाद वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
दल्लीराजहरा – 3000 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस नाम से जाने जाने वाली तेजेश्वरी छ.ग. राज्य की एक मात्र एथलीट हैं, जिसका चयन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी आफ इंडिया के नेशनल मिडिल एंड लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग एकेडमी भोपाल में हुआ हैं। 11 जनवरी 2021 कों तेजेश्वरी ज्वाइन करेंगी।
बी.एस.पी. राजहरा खदान के लोहा उत्पादन के साथ साथ एथलेटिक्स विधा में विगत 50 वर्षों से संचालित राजहरा एथलेटिक्स क्लब – दल्ली राजहरा ने अब तक सैकड़ों एथलीटस् तैयार कर चुके हैं, जो अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कार्मिक विभाग राजहरा खदान द्वारा प्रत्येक वर्ष समर कोचिंग कैंप” व बी. एस.पी.
एथलेटिक्स डे – बोर्डिंग स्कीम के अंतर्गत *टेलेंट हंट का आयोजन किया जाता फलस्वरूप तेजेश्वरी साहू के समान अनेक विद्यार्थियों कों उनमें छपी खेल प्रतिभा का परिचय एन.आई.एस. एथलेटिक्स डिप्लोमाधारी प्रशिक्षक सुदर्शन कुमार सिंह (गोल्ड मेडलिस्ट कोच ) द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता हैं। तेजेश्वरी व राजहरा एथलेटिक्स क्लब के उपलब्धियों में विशेषकर उलेखनीय हैं कि• 115 वर्ष उम्र में तेजेश्वरी ने अपना पहला गोल्ड मैडल 400 मीटर दौड़ में बालोद जिला शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया ।
13 वर्ष उम्र में छ.ग. राज्य शालेय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप – सारंगढ़ (2015) में 800 मी. गोल्ड मैडल 1500 मी. व 3000 मी. में दो सिल्वर मैडल और रायपुर में एथलेटिक्स फेडरेशन छ.ग. राज्य द्वारा आयोजित स्पर्धा के 1000 मी. व 3000 मी. में दो गोल्ड मैडल प्राप्त किया । 13 वर्ष उम्र में 16 वर्ष से कम आयु समूह में तेजेश्वरी ने छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित 31 वी। जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-रांची (झारखण्ड ) में 2000 मीटर दौड़ 7 मिनट 23 सेकंड में पूर्ण करते हुए
इंडिया में 6th Rank हासिल किया। 14 वर्ष उम्र में 17 वर्ष से कम आयु समूह में छ.ग. का प्रतिनिधित्व स्कूल नेशनल कोजीकोड ( केरल ) में 3000 मीटर दौड़ 11 मिनट 29 सेकंड में पूर्ण करते हुए इंडिया में 8 Rank हासिल किया। छ.ग. राज्य स्तर पर तेजेश्वरी को 20 मैडल अर्जित हुए जिसमे 16 गोल्ड मैडल और 04 सिल्वर मैडल हैं। तीन बार छ.ग. राज्य स्तर पर चैम्पियन-बेस्ट एथलीट का ख़िताब अपने नाम किया। छ.ग. राज्य स्तर पर विगत तीन वर्षों में तेजेश्वरी ने कुल 21 मैराथन , क्रासकंट्री व रोड़ रन में जीत हासिल करने का भी रिकार्ड बनाते हुए कुल दो लाख राशि पुरुस्कार में अर्जित कर चुकी है :- छ.ग. राज्य हाफ मैराथन रन-2019 में 21 किलोमीटर दौड़ 1 घंटा 34 मिनट में पूर्ण कर 6th Rank हासिल किया व पुरुस्कार में 15,000/-प्राप्त किया | छ.ग. राज्य हाफ मैराथन रन 2018 में 10 किलोमीटर दौड़ 40 मिनट में पूर्ण कर 2nd Place हासिल किया व पुरुस्कार में 22,500/- प्राप्त किया। सेल फाउंडेशन रन-2018 व 2019 दो बार लगातार सेल की बेस्ट फिमेल रनर एवार्ड से सम्मानित करते हुए पुरुस्कार में | 10,000/- राशि प्राप्त हुए। छ.ग. राज्य के अनेक दौड़ ” PINK Marathon Run ” वर्ष 2017 में फर्स्ट स्थान पर 21.000/
और सन् 2019 में दूसरा स्थान अर्जित कर 11,000/- पुरुस्कार अर्जित किये | प्रयास हाफ मैराथन दौड़ , N.M.D.C. भाग बैला भाग रन-किरंदुल बैलाडीला , वृक्षाथलान मैराथन रन-राजनांदगांव , तांदुला बांध मैराथन रन , आई.आई.एम. प्रयास दौड़, शहीद स्मृति मनवा पूना रन-बीजापुर सभी में तेजेश्वरी ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए सभी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया | वेस्ट जोन जूनियर नेशनल में तेजेश्वरी ने 1000 मीटर मिडले रिले में अपना एक मात्र ब्रांच मैडल अर्जित किया | जबकि स्कूल नेशनल क्रासकंट्री दौड़ में 5th Rank हासिल किया।
बी.एस.पी. एथलेटिक्स डे – बोर्डिग स्कीम के ट्रेनिंग – कोचिंग का लाभ तेजेश्वरी सहित स्कीम के अनेक एथलीटों ने सन 2008 से अब तक निरंतर लेते आ रहे है । अब तक इस क्लब से तीन एन.आई.एस. एथलेटिक्स कोच सूदर्शन सिंह के मार्गदर्शन में बन चुके है. तीन एथलीटों ने छ.ग. राज्य वन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है, तथा चार एथलीटों ने मास्टर आफ फिजीकल एडुकेशन पूर्ण कर चुके है। बी.एस.पी. प्रबंधन व साह समाज ने तेजेश्वरी का सम्मान कर सभी को बधाईयाँ देते हए उज्जवल भविष्य की कामना की।
( सुदर्शन कुमार सिंह) एन.आई.एस. एथलेटिक्स कोच पूर्व चीफ कोच छ.ग. राज्य एथलेटिक्स संघ
शासकीय अस्पताल चिखलाकसा मे शुक्रवार दिनांक 8/1/2021 को दोपहर 1 बजे से जीवनदीप समिति की साधारण सभा बैठक आयोजित की गयी। सभा मे जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, तहसीलदार श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, नगर पं चिखलाकासा अध्यक्ष श्रीमती
भिखी मासीह, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम, सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे, cmo चिखलाकसा, महिला पार्षद श्रीमती कुन्ती dewangan , श्रीमती शान्ती बाई rawte , dr kk सिंघा, BPM श्री ईश्वर चन्द्रकार, RHO श्री रेखू साहू, श्री होमलाल dewangan, staff nurse एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभा मे शासकिय अस्पताल चिखलाकासा के पिछ्ले 1 वर्ष की वित्तीय प्रबंधन एवं अस्पताल मे जन सामान्य एवं मरीजो के हित मे किये गये कार्यो की गहन समिक्षा की गयी।तथा मरीजो को और बेहतर सेवा प्रदान करने हेतू सुझाव एवं दिशा निर्देश सदस्यो द्वारा दिया गया।
गर्भवती महिलयो एवं आयुष्मान card मे भर्ती मरीजो को निशुल्क भोजन प्रदाय करने हेतू महिला स्व सहायता समूह की समिक्षा की गयी। रात मे शासकिय अस्पताल के आस पास अन्धेरा होने से महिला स्टाफ एवं महिला मरीजो की सुरक्षा हेतू फ्लड लाईट लगाने की अनुशंसा की गई ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का स्पष्ट तौर पर कहना है कि किसी के घर में बुलजोड़र न चले किंतु उसके विपरित उनका ही नुमाइंदा उनकी बातों की नाफरमानी कर रहें हैं। वहीं बस्तर जिला मुख्यालय में जबसे अनुविभागीय अधिकारी के तौर पर जीआर मरकाम पदस्थ हैं ,उनकी कार्यप्रणाली से सरकार की किरकिरी हो रही है।
सोमवार को बुलडोजर लेकर सदर स्कूल के पास प्रशासनिक भूमि पर कब्जा हटाने के बजाय एक निजी घर की चारदीवारी को एसडीएम ने ढ़हाने का आदेश दे दिया जिससे वह परिवार भयांक्रांत हैं। मकान मालिक जी.रेह्नावती रेड्डी ने आरोप लगाया कि 50 वर्षों से वह लोग काबिज हैं और बिना सूचना-नोटिस देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर चलाया है जोकि
पूर्णतः गलत है। इतना ही नहीं पम्प, जीप टायर व स्टेपनी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं प्रशासनिक अधिकारी जीआर मरकाम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासनिक नोटिस को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने के कारण यह कार्यवाही की गई जब उन्हें यह अवगत कराया गया कि संबंधित पक्षकारों को नोटिस नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि मौखिक रूप से सूचना दी गई थी।
दल्लीराजहरा – वार्ड क्रमांक-2 में बच्चों के मांग पर कुछ दिन पूर्व मैदान समतलीकरण का कार्य करवाया गया था,जिसका अवलोकन करने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी वार्ड पहुचें तथा मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और बच्चों को क्रिकेट किट का भी वितरण किया।
इस दौरान वार्ड पार्षद ममता नेताम जी,युवा नेता सोमेश जायसवाल जी,जीवन साहू जी,सलमान खान जी,धीरज,मोहन, रिक्की,सोहन,अजय जायसवाल सहित वार्डवासी मौजूद थे।
जगदलपुर – अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई दिनांक 11.01.2021 को सोनू बढई के टीम द्वारा व मोबाइल पर मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति एक लाल काला रंग का मोटर सायकल बजाज पल्सर कमांक-CG.04.CT.7383 में अपने पास सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर परिवहन कर जगदलपुर होते रायपुर जायेगें की सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये अनुसार स्थान फारेस्ट नाका के पास ग्राम आसना पहुंचा। जहाँ पर ओडिशा की ओर से आने वाली सड़क पर घेराबदी कर उक्त बताये हुलिये के वाहन मोटर सायकल आते दिखा, जिसके पास रखे प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना पर दोनो व्यक्तियों को रोककर मोटर सायकल से उतरवाकर पुछताछ किया गया। जिन्होने अपना नाम 1. शरद कमार सोनी पिता स्व० त्रिवेणी प्रसाद सोनी उम्र 19 साल नि0 कशालपुर मलसाय तालाब के पास जानकी भवन के सामने रायपुर(छ0ग0) 2. आनंद कुमार पिता महेन्द्र कुमार उम्र 19 साल नि0 ग्राम सैदाबाद अमोरा, थाना हंडिया, जिला-इलाहबाद (उ0प्र0) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे 21.650 किलोग्राम कीमती-1,10,000/-रूपये एवं लाल काला रंग का मो0सा0 क्रमांक-बजाज पल्सर कमांक-CG.04.CT.7383 को जप्त किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू में सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक क्रमांक 1093 रवि सरदार, आर020 1238 चंद्रकुमार कवंर, आर0क0 1103 रामसिंग कश्यप, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर, आर0क0 334 | आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एएस० एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप020 14/2020 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी- 1. शरद कुमार सोनी पिता स्व0 त्रिवेणी प्रसाद सोनी उम्र 19 साल नि0 कुशालपुर मलसाय तालाब के पास जानकी भवन के सामने रायपुर(छ0ग0)। आनंद कुमार पिता महेन्द्र कुमार उम्र 19 साल नि0 ग्राम सैदाबाद अमोरा, थाना हंडिया, जिला-इलाहबाद (उ0प्र0)। गांजा 21.650 किलोग्राम कीमती-1,10,000/- रूपये। मो0सा0 क्रमांक-बजाज पल्सर क्रमांक-CG.04.CT.73831 बरामदजप्त वाहन