City Media - Page 1000 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1000

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किये स्कूल की मांग -अब्दुल इब्राहिम सैय्यद

0

जन चौपाल भेट मुलाकात के प्रोग्राम में ग्राम कुसुमकसा में नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम शामिल होके इब्राहिम ने शा.उ.मा.विद्यालय चिखलाकसा में 1984 से निर्मित भवन जो आज जर जर की स्थिति में है छत का स्लेप टूट टूट के गिरने लगा है जहा आस पास के गांवों से लगभग 600 बच्चे अध्यनरत करते है नए भवन की मांग की व वार्ड 12 , 02 के 18 परिवारों को प.ह.न.-10 तहसील डोंडी जिला बालोद (छ. ग.) में स्तिथ शासकीय भूमि (मद चट्टान) खसरा न. 500 रकबा 0.12 हेक्टेयर भूमि पर 45 से 50 वर्षो से निवासरत है उन्हें राजीव आश्रय योजना के तहत अधिकार पत्र दिया जाने की मांग किये

साथ ही विधुत विभाग के संबंध में 33/11 केव्ही लाइन सिंगल फीडर होने के कारण दल्ली चिखलाकसा व आस पास के गाँव मे अधिक भार होने की इस्थिति में विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है जिसे डबल लाइन किया जाए 33 केवी लाइन वार्ड क्रमांक 3 मुक्तिधाम के ऊपर 35 मकानों के ऊपर से गया हुआ है जो भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है उसे गंभीरता से लेते हुए शिफ्टिंग किया जाये, रेलवे क्रॉसिंग के संबंध में अटल चौक से कारुटोला मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बना हुआ है किंतु बीच में रेलवे पटरी आने पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवागमन बना रहता है कई बार कई लोगों की जान जा चुकी है उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन करते हुए अंडर ब्रिज बनाने की मांग कीये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के पेपर वितरक हॉकरों के लिए सायकल की मांग की

0


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आज कुसुमकसा से दल्लीराजहरा शाम 5:30 बजे नगर आगमन हुआ रोड शो के दौरान ,नगर के संघ समाज, संस्था , संगठनों ने जगह जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया , ततपश्चात शाम 7 बजे से भेट मुलाकात कार्यक्रम स्थानीय राजहरा सिटीजन क्लब में प्रारम्भ हुआ जहाँ नगर के लगभग सभी संघ संगठन समाज के लोगों ने अपनी समस्या रख उसका निदान माँगा एवं ज्ञापन सौंपा,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया इसी करम में छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के हॉकरों क लिए सायकल की मांग की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अच्छा सुझाव है उन्होंने मुझे कलेक्टर से मिलने का आदेश दिया जिसके लिए हम सभी पत्रकार छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन की ओर से बधाई देते हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भेंट मुलाकात कार्यक्रम मालिघोरी में कलेक्टर बनने के लिए तैयारी हेतु राशि देवांगन ने मुख्यमंत्री से डौंडीलोहारा में शासकीय लाइब्रेरी की रखी मांग

0

राशि देवांगन राजेंद्र कुमार देवांगन राजापारा डौंडीलोहारा की निवासी है और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित की छात्रा है उन्होंने कहा कि डौंडी लोहारा वनांचल क्षेत्र है और बहुत से विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी, पटवारी,रेलवे यूपीएससी, बैंकिंग आदि की तैयारी कर रहे हैं हमारे अंचल में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए विकासखंड डौंडीलोहारा के समस्त विद्यार्थियों के हित में माननीय मुख्यमंत्री जी से शासकीय लाइब्रेरी की मांग राशि देवांगन ने की। और लिखित रूप से आवेदन भी संप्रेषित किया।वह स्वयं भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा लोहनगरी में पत्रकार भवन निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा । जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही दल्ली में पत्रकार भवन बनाने की बात कही। पत्र में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बालोद जिला बनने के पश्चात दल्लीराजहरा में विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है

किंतु पत्रकारों लिए अभी तक भवन की व्यवस्था नहीं हैं। हमें बैठक व कार्यक्रमों के लिए किराये पर भवन लेना पड़ता है। जिला में प्रेस कान्फ्रेंस के लिए भी किसी होटल या अनयत्र व्यवस्था पत्रकारों के लिए करना पड़ता है। पत्रकारों के बैठक व विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए एक निश्चित स्थान होना आवश्यक हो गया है।अतः दल्लीराजहरा में पत्रकार भवन की स्वीकृत प्रदान की जाये । ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेन्द्र भारद्वाज (ब्लॉक अध्यक्ष दल्लीराजहरा), मंजू शर्मा ,अजयन पिल्लै ,संतोष कोशी ,शेखर गुप्ता ,कमल शर्मा ,झुनमुन गुप्ता, राजा डहरवाल नजीम खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीटू प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात टाउनशिप में बिजली हाफ एवं नगर विकास की रखी मांग

0



आज दिनांक 19 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के राजहरा प्रवास के दौरान भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय, एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर नगर विकास से संबंधित कई मांगे रखीं एवं चर्चा की।

सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ राजहरा टाउनशिप में निवासरत लोगों को नहीं मिल रहा है। इसलिए टाउनशिप के निवासियों को भी बिजली बिल हाफ का लाभ दिया जाना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने भिलाई प्रबंधन से चर्चा कर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया । इसके अलावा यूनियन ने कहा कि राजहरा शहर में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं जैसे चिकित्सा एवं शिक्षा के अभाव में यहां की जनता बड़े शहरों की ओर पलायन कर रही है, जिसके कारण क्षेत्र की आबादी लगातार कम हो रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर को उजड़ने से बचाने के लिए दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। क्षेत्र की बेरोजगारी कम करने के लिए उद्योगों की स्थापना की योजना बनाई जाए। शहर को दुर्घटनाओं से को बचाने के लिए बाईपास रोड का निर्माण किया जाए। बालोद -दल्ली राजहरा संयुक्त जिला घोषित कर कुछ जिला कार्यालयों को दल्ली राजहरा में खोला जाए । इन सभी विषयों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं कहा कि संबंधित विषयों पर चर्चा कर सकारात्मक निर्णय किया जाएगा । सीटू की मुख्यमंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक रही । यूनियन ने दल्ली राजहरा में उनके प्रथम आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन भी किया तथा कहा कि आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी दल्ली राजहरा शहर के विकास के लिए जरूरी एवं आवश्यक कदम जरूर उठाएंगे ।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजहरा में रोड शो के दौरान जिन्दाबाद के नारे बाद मुर्दाबाद व हाय हाय के नारे लगे

0

ल्लीराजहरा – भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दल्लीराजहरा पहुचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल का कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया | भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम कुछ देरी से प्रारम्भ हुआ हैं | मुख्य मंत्री के तैये  कार्यक्रम के अनुसार रोड शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ लोकनृत्य द्वारा किया गया |

रोड शो के दौरान दल्लीराजहरा व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री स्वागत हेतु मंच का निर्माण कराया गया था | जहां पर व्यापारी संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर आने का आग्रह किया जिस पर की मुख्यमंत्री द्वारा मंच से निचे बुलाया गया एवं कहा की कभी तो गद्दी से निचे उतरा करो एवं ज्ञापन लेकर कहा की जो कहना अभी समय नहीं हैं | वहीँ आकर कहना कहकर आगे निकल गये | इस पर व्यापारीगण नाराज हो गये  सैकड़ो की संख्या में नाराज व्यापारी द्वारा मुख्यमंत्री एवं स्थानीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए एवं यह भी कहा की सैकड़ो व्यापारियों के लिये उनके पास कुछ समय भी नहीं हैं | व्यापारी द्वारा आक्रोश में अनिश्चित कालीन तक व्यसाय बंद करने एवं हाय-हाय व मुर्दाबाद का नारा लगा विरोध प्रदर्शन किया गया | इसके पश्चात प्रशासन डेमेज कट्रोल करने में जुटे हुये हैं कलेक्टर स्तर के बड़े आधिकारियों एवं व्यापारी संघ से चर्चा कर रहे हैं |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चंद घंटों पहले अ.ज.जा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

0

आज दिनांक 19.9.2022 को चिकलाकसा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी के निवास स्थल से जहां पर ठेगेस सरकार के खिलाफ अपनी निज निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन हेतु रणनीति तैयार कर रहे थे उसी दौरान ही पुलिस पेट्रोलिंग की टीम विक्रम धुर्वे जी के निवास से विक्रम ध्रुवे, मनन गुप्ता भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ सहसंयोजक दल्ली राजहरा , संजीव मानकर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा डौंडी, ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष साल्हे, अभिषेक भारद्वाज को धुर्वे के निवास स्थल से उठाकर राजहरा थाने में गिरफ्तार कर लिया गया जिस दौरान विक्रम धुर्वे जी ने कहा— भूपेश बघेल जी केवल कांग्रेसियो के मुख्यमंत्री नही है वो पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के मुख्यमंत्री है और अगर यहाँ की जनता उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहती है तो इसका अधिकार उन्हें भी मिलना चाहिये।

कुछ दिन पहले मैने अपने क्षेत्र के जनता की समस्या को अवगत कराया और मुख्यमंत्री जी को उनके कार्यो को याद दिलाया तो उन्होंने मुझे आज पुलिस थाने में मुझे और मेरे साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मेरी आवाज तो आप दबा लोगे,मगर हमारे क्षेत्र की जनता की आवाज कैसे दबाओगे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा मुख्यमंत्री मेल मिलप कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपे

0

जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा मुख्यमंत्री मेल मिलप कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम जगन्नाथपुर में शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपेंगे यदि प्रशासन ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं देती तो मुख्यमंत्री का काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा चुनाव के पूर्व काग्रेस द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देंगे लेकिन भूपेश सरकार द्वारा इसे नहीं दिया जा रहा है साथ ही किसानों का गबन पैसा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी द्वारा अभी तक सभी किसानों को नहीं दिया गया व खाद लेने के दौरान ग्राम सोहतरा निवासी कृषक बंसी लाल साहू निधन परसोदा सोसायटी मे हो गया था जिसकी मुआवजा राशि व वरदाने की बकाया राशि आज तक अप्राप्त है धान की खरीदी प्रति एकड 1800 कुण्टाल करने जैसे अनेक मांग लेकर ज्ञापन सौंपेंगे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में करेंगे रोड शो, जिले को देंगे करोड़ों की सौगात

0

अर्जुन झा

दल्ली राजहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितंबर को अपना पूरा दिन बालोद जिले में बिताएंगे. इस दौरान वे जिले के चार शहरों को करोड़ों की सौगात देंगे तथा जनता से प्रत्यक्ष मुलाक़ात करेंगे. श्री बघेल शाम को दल्ली राजहरा शहर में रोड शो भी करेंगे. मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री के ओएसडी चेतन बोरघरिया द्वारा उपलब्ध कराए गए दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितंबर को हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे गुंडरदेही पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वहां वे 11.30 बजे विकास एवं निर्माण कार्यों का उदघाटन, लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे. सीएम श्री बघेल 11.55 बजे डौडी लोहरा विकासखंड के ग्राम मालीघोरी पहुंचेंगे, जहां गांव का दौरा कर वे जनता से मुलाक़ात करेंगे. मालीघोरी के कार्यक्रम से फ़ारिग होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1.55 बजे डौडी ब्लाक कुसुमकसा नगर पहुंचेंगे, जहां भोजन ग्रहण करने के बाद वे दोपहर 2.35 बजे से शाम 4.05 बजे तक़ बस्ती का दौरा तथा जनता से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री के बालोद प्रवास का अंतिम पड़ाव दल्ली राजहरा में होगा. इस खनिज नगरी में बघेल का आगमन शाम 4.20 बजे होगा. यहां वे शाम 4.30 से 5.30 बजे तक़ रोड शो करेंगे. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे का उनका समय आरक्षित रहेगा. फिर रात 7 से 9 बजे तक शहर व आसपास के नागरिकों तथा विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाक़ात करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रात्रि विश्राम दल्ली राजहरा में ही होगा. मुख्यमंत्री बघेल के प्रवास के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सीएम सुरक्षा नींबू मिर्ची के सहारे

नींबू मिर्ची का टोटका आम ही नहीं खास जीवन में कितनी अहमियत रखता है, इसका एक बड़ा उदाहरण तब सामने आया था, जब रफेल लड़ाकू विमान भारत आने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नींबू मिर्ची पर भरोसा व्यक्त करते हुए इस टोटके का इस्तेमाल किया था। तब कांग्रेस ने जमकर उपहास किया था। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में तैनात वाहन में नींबू मिर्ची का टोटका सामने आया है और भाजपा को सवाल करने का मौका मिल गया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को कौन सा खतरा है?मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय बालोद जिले के दौरे पर हैं। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत वे राज्य की सभी 90 विधानसभा में दौरा कर रहे हैं और आज बालोद जिले की डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के दौरे में उन्हें कुसुमकसा के गुंडराटोला में बनाए गए हेलीपैड पर उतरना था। इसकी तैयारियों का जायजा लेने सीएम रक्षा में लगे अधिकारी पहुंचे। इन्हीं सुरक्षा अधिकारियों की एक गाड़ी में नंबर प्लेट के साथ नींबू मिर्ची की माला भी नजर आई।

गौरतलब है कि जब भारत में भारी विवाद के बाद लड़ाकू विमान रफेल आया था, तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नींबू मिर्ची की माला पहनाकर इस विमान की सुरक्षा की कामना की थी। जिस पर कांग्रेस ने काफी तंज कसे थे। वैसे रफेल विमान के भारत आने के पहले जिस तरह से विवाद खड़ा हुआ था, उसके मद्देनजर रक्षा मंत्री ने इस लड़ाकू विमान की पूजा करते समय अनिष्ट से बचने की कामना के साथ यह टोटका आजमाया था। अब यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे वाहन पर इस टोटके का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन रहा है। लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को किस अनिष्ट से बचाने के लिए इस टोटके का उपयोग किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्कूलो में राजनेताओं के छाया चित्र सप्लाई के मामले का मास्टरमाइंड कौन ?

0

सूत्र कह रहे है अब भी मुख्य सूत्रधार कानून के शिकंजे से है बाहर

अमरेश झा

कोंडागांव:- यूं तो सरकार ने शिक्षा विभाग में ऐसी बहुत सी योजनाएं लाई हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई एवं उनका सर्वांगीण विकास हो सके और बच्चों का भविष्य सुधर सके, परंतु इन योजनाओं का आड़ लेकर कुछ राजनीतिक रसूखदार अपनी रोटी सेकने में लगे हुए हैं।

विदित हो कि कुछ माह पूर्व कोंडागांव जिले में प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलो में राजनेताओं के छाया चित्र सप्लाई के नाम पर लाखो रुपये की उगाही का एक मामला उजागर हुआ था जिनकी चर्चाओं का बाजार अत्यंत गर्म था, कोंडागांव के हर चौक चौराहों एवं चाय- पान की टपरियों पे प्रत्येक मुह में इस मामले की चर्चा होती रही है ऐसा कोई नहीं जो इस मामले से अनभिज्ञ रहा हो। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने मुस्तेदी से दखल दिया था जिसपे पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपनी कार्यवाही करते इस मामले पर शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भी लिया था जिसके बाद उनको हवालात की हवा भी खानी पड़ी थी। लेकिन सूत्र के अनुसार इस कांड के मास्टरमाइंड जिन्होंने इन फ़ोटो के सप्लाई का तानाबाना अधिकारियों संग मिलकर बुना था ,वे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं सूत्र की मानें तो कुछ राजनीतिक रसूखदार इसमें लिप्त है जिनका इस कांड में पूरा पूरा हाथ था वही इस मामले का भंडाफोड़ होने पर विभाग की काफी किरकिरी भी हुई थी लेकिन उक्त मामले के कुछ रसूखदार सप्लायर मास्टरमाइंड आज भी पुलिस के जांच के दायरे से बाहर घूम रहे हैं ,अगर उक्त मामले की सही तरीके से जांच नहीं हुई तो ये बचने में कामयाब भी रह जाएंगे। अब देखने वाली बात है कि उक्त मामले की बारीकी से जांच कर मामले के हर आरोपियों को शासकीय पैसों के दुरुपयोग के कूटरचना के लिए सज़ा मिल पाती है या ये रसूखदार अपने आप को कानून के शिकंजे से बचाने में कामयाब हो पाते हैं ।

MOST POPULAR

HOT NEWS