City Media - Page 1038 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1038

विहीप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता का मनाया गया जन्मदिन, दल्ली राजहरा में बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी के नेतृत्व में सभी ने दी बधाई

0

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता का जन्मदिवस दल्ली राजहरा में हिंदू रीति रिवाज के द्वारा बनाया व विहीप व बजरंग दल के सदस्यों ने बलराम गुप्ता को जन्मदिन कि बधाई व शुभकामनाएं दी । दल्ली राजहरा नगर में इस अवसर पर सभी ने शपथ लिया कि हम हिंदुत्व के लिए सदैव समर्पण के साथ कार्य करने तत्पर हैं। हरपल हिंदुत्व को मजबूती व हिंदुहितो को बढ़ावा देने के लिए हमारी पूरी टीम बजरंग दल सदा ही तत्पर रहेगा । बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता को भगवा दुपट्टा भेंट किया गया और तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की गई।


युवा नेता मोनु नागेंद्र चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि जिले के अंदर बलराम गुप्ता के नेतृत्व में हिंदू संगठन काफी मजबूती से काम कर रहा है। नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विहीप संगठन को बालोद जिला में बलराम गुप्ता ने नया आयाम देकर मजबूत बनाया है। सभी आयामों को बड़ा किया है।शंकर साहू ने कहा कि युवा जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता की सक्रियता से आज हिंदू संगठन जिले के अंदर हिंदुहितो को लेकर सक्रियता से काम कर रहा है। भूपेंद्र श्रीवास व सोनू ठगेल ने कहा कि आज जिले में विहीप संगठन के द्वारा कई धार्मिक आयोजन हो रहे,लोग विहीप से जुड़ कर धर्म संगठन को मजबूती दे रहे है। इसके लिए जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व जिले के सभी हिन्दू साथियों का सक्रियता से काम करना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। हम सब बलराम गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


इस अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के दायित्त्ववान साथी व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें विशेष रूप से नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा नितिन सहारे विश्व हिंदू परिषद के नगर महामंत्री शंकर साहू नगर सह मंत्री अर्जुन राय गोलू जायसवाल युवा नेता गणेश निषाद युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के विशेष सदस्य भूपेंद्र श्रीवास युवा जिला महामंत्री सोनू ढकेल विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य नागेंद्र चौधरी सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे।

ककरेल में हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

0


इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जाएगा । राज्य में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में “हमर तिरंगा” के नाम से जन समुदाय के साथ मिलकर सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ककरेल में “हमर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्राथमिक शाला ककरेल के बच्चों द्वारा स्वयं से तिरंगा बनाकर जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रचार प्रसार किया गया ।

साथ ही साथ शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना एवं सभी छत्तीसगढ़ के नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करते हुए वर्तमान संदर्भ में आजादी का असली अर्थ को समझाते हुए निरक्षरता के चंगुल से आजादी पाकर सभी के बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य को बताया गया ।
शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री टुमन लाल सिन्हा द्वारा “हमर तिरंगा” कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बच्चों और जनमानस को जानकारी दी गई तथा शासकीय माध्यमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन द्वारा हमारे शहीदों की गाथाओ पर विशेष प्रकाश डाला गया व छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की जानकारी दी गई । “हमर तिरंगा” कार्यक्रम में प्राथमिक शाला संस्था प्रधान श्री टुमनलाल सिन्हा, माध्यमिक शाला संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन, श्रीमती सुमरित ठाकुर, भीखम यादव, सोहनलाल ठाकुर भृत्य व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में फिर भारी वाहन का कहर माथुर सिनेप्लेक्स में घुसी ट्रक

0

दल्ली राजहरा कल रात फिर भारी वाहनों का कहर देखने को मिला भानप्रतापपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 24 बी 6713 ने माथुर सीनेप्लेक्स के सामने बने बैरिकेड एवं चबूतरे को छतिग्रस्त कर दिया दुर्घटना देर रात की बताई जा रही है दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया सिनेप्लेक्स का वह क्षेत्र दिन के समय इन्हें प्रेमियों से भरा रहता है ऐसे में अगर दुर्घटना घटी तो बड़ी हानि होने की संभावना थी

भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं दिल्ली राज्य क्षेत्र में घट रही हैं आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में बाईपास रोड की मांग की जा रही है किंतु जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं नेता इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं क्षेत्र की विधायक जो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के पद पर सुशोभित हैं जिनसे आम नागरिकों को बड़ी उम्मीद है किंतु शहर का विकास कम दिखाई देता है चाहे वह केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा हो अथवा 100 बिस्तर अस्पताल का मुद्दा हो दल्ली राजहरा में पुलिस स्टाफ की कमी व ट्रक चालक द्वारा नशे के हालात में गाड़ी चलाने की वजह हमेशा दुर्घटना होती रहती है आवश्यक है कि भारी वाहनों के चालको की नियमित जांच होनी चाहिए कि वे नशे में गाड़ी चला रहे हैं कि नहीं पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त के समय इन वाहनों को रोक कर नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कार्यवाही की जाने की जरूरत हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

“माँ भारती” के प्रति सभी समर्पित ,लहराएगा हर घर में तिरंगा – संजय पाण्डेय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष

0

हर घर तिरंगा अभियान में लोगों में उत्साह- सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष नगर मंडल भाजपा

जगदलपुर – डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई ! वार्ड के युवकों ने हर घर तिरंगा फहराने घहर घर दस्तक देकर लोगों को तिरंगा फहराने के प्रति जागरूक भी किया और इससे संबंधित नियम से भी वार्ड के लोगों को अवगत कराया गया ! वार्ड के लोगों ने सहर्ष 25 रुपया देकर झंडा भी प्राप्त किया !

वार्ड के पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने इस अवसर पर वार्ड के लोगों से कहा है कि देश स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाँठ में आज़ादी का अमृत महोत्सव बना रहा है ।भारत सरकार ने एक्ट में अमेंडमेंट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रक्रिया को बहुत सरल और सुविधाजनक बनाया है और आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर को तिरंगा से जोड़ने,हर घर में तिरंगा फहराने हेतु आह्वान भी किया है ॥ उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की है,कि इस अमृत महोत्सव में देश भक्ति के भाव से माँ भारती के प्रति पूर्ण समर्पित होकर एक तिरंगा अपने घर में अवश्य लगाएं ॥

इस अवसर पर भाजपा नगरमंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोग जागरूक है और इस देश के प्रति समर्पित कार्यक्रम में बहुत हर्ष के साथ शामिल हो रहे हैं ! भारत सरकार के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भी नगर के प्रत्येक घरों में झंडा लग सके , इस हेतु लगातार कार्यक्रम चला रही है !

तिरंगा यात्रा में संजय पांडे ,सुरेश गुप्ता, रोशन झा,तेजपाल शर्मा,सुप्रियो मुखर्जी,राज पाण्डेय एवं वार्ड के अजय बेसरा, मोन्टू साहू, बुधराम,काजल साहू, बब्लू खन्ना, सन्नी, विजय बेसरा,नरेश तिवारी, आदित्य महाजन,शिवम् बेयरा, सोहेल आदि वार्ड निवासी उपस्थित थे !

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा मे कांग्रेसियों ने किया मुरकुची से मुण्डागांव तक पद यात्रा

0

विधायक चंदन कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।

भानपुरी ..अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा द्वितीय चरण में शुक्रवार को मुरकुची से प्रारम्भ होकर फरसागुड़ा,भानपुरी, तारागाँव,मुंजला,सोनारपाल,देवड़ा, चमिया, हिरलाभाटा, छोटे आमाबाल, बड़े आमाबाल होते हुए मुण्डागांव मे समापन हुआ। पदयात्रा मे आजादी के इतिहास को घर घर पहुंचाएंगे, आजादी गौरव यात्रा अमर रहे,आदि नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।पदयात्रा का जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया और क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस के पद यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया।

पद यात्रा प्रभारी विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने देश की गौरवशाली इतिहास को संजो के रखने के लिए यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रहीं है। आज कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने मे लगा हुआ है। विधायक ने ग्रामीणों को यात्रा मे सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पदयात्रा मे शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष( ग्रामीण) श्री बलराम मौर्य ने पदयात्रा में संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने का कार्य कर रहा है ताकि देश के शांति का माहौल बना रहे। आगे उन्होंने सभी कांग्रेसियों को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,श्याम सुंदर पांडे,निलय कश्यप,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम,विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन, कमलेश, रवींद्रनाथ लोकेश, बालसिंह, रतिराम, चिंगडू, लक्ष्मण, नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,भुनेश्वर बघेल,धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

घोर नक्सल क्षेत्र रेगरगट्टा, कोंटा मे मिलने के लिए कच्ची एवं दलदल सड़क के माध्यम से लोगो से मिलने पहुँचे

0

कवासी लखमा जी के द्वारा सबसे पहले लोगो मंत्री जी स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए गांव के लोगो से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, एवं लोगो के पीने के पानी के बारे में जानकारी ली। 02 से 06 साल तक के बच्चों के लिए दलिया एवं गांव के लोगो के लिए अनाज की बोरी वितरण की गयीं। कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में 24 बोर है जिसका सैम्पल लेने के बाद 03 बोर में आयरन की मात्रा अधिक पाये जाने के कारण इसे बंद किया गया एवं अन्य बोर में क्लोरीन डालने की बात कही गयी।

धुर नक्सल क्षेत्र होने के कारण इन जगहों पर अभी तक बिजली सड़क नही बन पाया है इसको ध्यान में रखते हुए मंत्री जी के द्वारा गाँव मे जल्द से जल्द बिजली एवं सड़क निर्माण का वादा लोगो से किया ।

मंत्री जी के द्वारा गांव में लगे स्वाथ्य कैम्प के नर्स/डॉक्टर से गांव के लोगो में किन किन प्रकार के बीमारी आ रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम क्या क्या कार्य कर रही है इस बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि गांव के लोगो के स्वास्थ्य में अगर कोई बीमार होते है तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाये। इसके अलावा ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई है जिसमे से 02 स्वास्थ्य कर्मी इस गाँव मे ठहरे हुये है।

इस दौरान कलेक्टर हरीश एस., एस.

आजादी की गौरव यात्रा अभूतपूर्व उत्साह व उमंग के साथ हांथों में तिरंगा ध्वज लिऐ चौथे दिन नगरनार ब्लॉक के चोकावाड़ा पंचायत से प्रारंभ हुई

0

🇨🇮 महिलाओं व युवतियों का उत्साह भी चरम पर रहा पदयात्रियों ने गांव के गली, पारा, मोहल्ला, टोला में ग्रामीणों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाना व चर्चा की.

🇨🇮 आजादी के दीवानों को आसमान से बरसती वर्षा भी जश्न मनाने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम नागरिकों को रोक नहीं पाई.

🇨🇮 आजादी की हीरक महोत्सव पर 9 अगस्त 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किलोमीटर की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा

🇨🇮 आजादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है…

जगदलपुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कार्यक्रम प्रभारी रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा का आज तृतीय दिवस विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें चोकावाड़ा, कस्तूरी होते हए नगरनार पहुंची, जहां बारिश के बावजूद भी ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया पदयात्रा के दौरान पढ़ने वाले मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पदयात्रा में जगह-जगह बुजुर्गों का सम्मान कर बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। नेताओं ने आजादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से जन-जन तक पहुंचाते हुए ब्रोसर वितरित किया, प्रमुख चौक चौराहों पर ग्रामीणों की उमरते जन सैलाब को जनसभा के रूप में कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। आज़ादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

⏩ कार्यक्रम प्रभारी/विधायक रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि देश के प्रगति में पंडित जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव,मनमोहन सिंह का योगदान रहा है। किसानों, मजदूरों,तथा आम आदमियों की जरूरतों में हमेशा कांग्रेस पार्टी खड़ी रही। गरीबों महिलाओ,युवाओं के विकास में तत्परता के साथ कांग्रेस सरकार खरी उतरी है। नेताद्वय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेज भारत छोड़ो नारे के साथ ही भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था बापू के आव्हान को करीब से देखने पर आभास होता है कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक न होकर जन जागरण करना भी था, गांधीजी ने केवल स्वतंत्र भारत की कल्पना नहीं की थी वह छुआछूत से मुक्त स्वतंत्र भारत की दिशा में भी सक्रिय थे वह भारतीयों को सत्य के प्रति प्रतिबद्ध निर्भय और प्रेम से परिपूर्ण बनाना चाहते थे वह सामूहिक विकास चाहते थे जहां लोग परस्पर एक दूसरे के विकास में मदद करें ऐसा भारत जहां वंचितों और महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान जीवन का अधिकार मिलता और जहां लोग अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखते हैं समग्रता में गांधी जी ने ऐसे भारत की कल्पना की जहां लोग न केवल स्वतंत्र हो बल्कि सिद्धांत वादी नैतिक और न्याय पूर्ण भी हो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से किसानों के आय श्रोत बढ़ा है। महिलाये आत्मनिर्भर बनी है आसमान से बरसती वर्षा भी आजादी का जश्न मनाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई आज़ादी की गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों के जिस-जिस पंचायत से गुजरी क्षेत्र की महिलाओ,बुजुर्ग सहित युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इंद्रावती उफान पर मारडुम क्षेत्र में मांगुर प्रजाति का विशालकाय मछली

0

जगदलपुर। बस्तर में भले ही दो दिन से बारिश नहीं हो रही है किंतु इंद्रावती नदी पूरे उफान पर है और मछलियां भी भांति-भांति मछुआरों द्वारा जाल में फंसाया जा रहा है।आज सुबह लोहंडीगुडा जनपद पंचायत क्षेत्र के मारडुम में भी विशालकाय मछली जोकि मांगुर प्रजाति का पकड़ में आया है। मछली पकड़ में आने के बाद कोतूहलवश उसे देखने लोग उमड़ रहें हैं।

तिरंगे झंडे की शान के सदके में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्पित

0

आजादी के गौरवशाली इतिहास में सभी वर्गों की सहभागिता

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे की जयघोष के साथ कांग्रेसी आजादी की गौरव यात्रा में शामिल हो रहें हैं। बस्तर के दुर्दांत इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भारत जोड़ो अभियान के तहत् सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा 75 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहें हैं। तिरंगे झंडे के सदके में सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से लोगों में ललक जगा रहें हैं। माओवाद प्रभावित बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा व जगदलपुर (बस्तर) जिले में भी तिरंगे झंडे हाथों में थामे कार्यकर्ताओं द्वारा जनमानस को तिरंगे के बारे में जानकारी दी जा रही है।

आईटी सेल के मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा कि युंही नहीं कहते *विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा तिरंगे की शान के कई महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी जिसके बदौलत हम स्वतंत्र भारत में जी रहें हैं। आईटी सेल मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही कहते हैं कि शान तिरंगे की जाने ना पाए जान भले ही हमारी चली जाए के ध्येय सूत्र को लेकर पूरे भारत वर्ष सहित बस्तर संभाग में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 75किलोमीटर की हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा हाथों में थामे आजादी की गौरव यात्रा निकाल कर आजादी के बारे में जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है।

सुपेला रेलवे क्रॉसिंग हमेशा के लिए होगा बंद

0

दिनांक 16.08.2022 को प्रातः 07.00 बजे से सुपेला रेल्वे क्रासिंग होगा हमेशा के लिए बंद। सुपेला रेल्वे क्रासिंग पर अण्डर ब्रिज बनाया जाना शासन के द्वारा प्रस्तावित है। जिस पर आज दिनांक को गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)एवं निर्माण ऐजेंसी के द्वारा संयुक्त रूप से मौका मुआयना किया गया जिस पर राज्य शासन द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2022 के प्रातः 07.00 बजे से क्रासिंग के दोनो ओर बेरिकेटिंग कर रेल्वे क्रासिंग को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसके पश्चात निर्माण ऐजेन्सी द्वारा कार्य प्रारंभ किया जावेगा। साथ ही निर्माण ऐजेंसी को बेरिकेटिंग स्थल पर उचित प्रकाश व्यवस्था एवं सूचनात्मक संकेत बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अपीलः – यातायात पुलिस दुर्ग सभी वाहन चालको से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए दिनांक 16 अगस्त 2022 से सेक्टर की ओर जाने-आने के लिए चंद्रामौर्या अण्डर ब्रिज, प्रिदर्शनीय अण्डर ब्रिज, पावर हाउस अण्डर ब्रिज-ओवर ब्रिज तथा नेहरू नगर अण्डर ब्रिज-ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS