City Media - Page 1043 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1043

चारामा- केशकाल के बाद अब नारायणपुर मंडी में टेंडर का खेल

0

नारायणपुर। मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में रिंग बनाकर चारामा और केशकाल के दलाल ऑडियो मामले के बाद अब खबर गर्म है कि नारायणपुर मंडी में भी निविदा लेने के लिए चहेते ठेकेदारों की राह आसान करने के लिए नए नियम कानून गढ़े जा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि अपने खास ठेकेदारों को काम मिलना तय कराने की खातिर अन्य ठेकेदारों को टेंडर फॉर्म नहीं दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि नारायणपुर मुख्य मंडी नवीन प्रांगण में 10 दुकान तथा अन्य कार्यों के लिए 43 लाख, 39 हजार की निविदा आमंत्रित की गई। इसके साथ ही पुरानी मंडी प्रांगण बखरूपारा नारायणपुर में 45 लाख, 39 हजार की लागत से 10 दुकान तथा अन्य कार्य हेतु निविदा आमंत्रित किए जाने के साथ ही 1 लाख 81हजार की लागत से नवीन मंडी प्रांगण नारायणपुर में भवन छत प्लास्टर मरम्मत आदि के काम के लिए निविदा आमंत्रित की गई। निविदा प्रपत्र विक्रय करने के लिए पूर्व में 2 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन इसे संशोधित कर 8 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया। लिपिकीय त्रुटि/ अपरिहार्य कारणों से संशोधन करने का इश्तहार जारी किया गया। चर्चा है कि यह लिपिकीय त्रुटि है या कुछ खास अपरिहार्य कारण से ऐसा हुआ है? तिथि बढ़ाये जाने के बाद भी यह शिकायत सामने आ रही है कि इच्छुक ठेकेदारों को निविदा प्रपत्र से वंचित करने के बहाने तैयार किये जा रहे हैं ताकि निविदा में प्रतिस्पर्धा न हो और चारामा व केशकाल वाले खेल का मैदान तैयार किया जा सके।

इसके पहले मंडी बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया की पवित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले एक ऑडियो ने तहलका मचा दिया था कि मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में निविदा प्रक्रिया को प्रभावित कर दलाल किस तरह सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं। चर्चित आडियो में एक तथाकथित ठेकेदार मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में स्वतंत्र रूप से निविदा जमा करने पर एक निविदाकार को मिलकर काम करने के लिए कथित तौर पर दबाव पूर्वक आग्रह कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह आडियो चारामा और केशकाल से लेकर मंडी बोर्ड के गलियारों और ठेकेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। उस कथितऑडियो में दो लोगों के बीच हुए संवाद से यह सवाल पैदा हुआ कि क्या मंडी बोर्ड में इस तरह रिंग बनाकर निविदा प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है? क्या स्पर्धा रोकने का यह प्रयास इसलिए हो रहा है कि अधिक दर पर काम लिया जा सके और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके? जानकारों का कहना है कि यह सामान्य सी बात है कि जब किसी निर्माण कार्य की निविदा रिंग बनाकर प्रभावित की जायेगी तो स्पर्धा के अभाव में ऊंची बोली भी नीची जान पड़ेगी। ऐसी स्थिति में निविदा न्यूनतम दर की अनिवार्यता पूरी करती तो दिखेगी लेकिन असल में ऐसा है नहीं। सरकार के खजाने में सेंध लगाने के लिए ही इस तरह रिंग बनाये जाते हैं। जानकारों का कहना है कि स्थानीय ठेकेदार और दलाल मिलकर रिंग बनाते हैं और बाहरी ठेकेदारों को तरह तरह से प्रभावित करते हैं ताकि निर्माण कार्यों का ठेका मिलीभगत से लिया जा सके और सरकार के खजाने को लूटा जा सके।

सरकारी नौकरियों का दावा फेल, बेरोजगारी के सवालों में भूपेश सरकार का उलझाने का खेल : विक्रम ध्रुवे

0

डौंडी/दल्ली राजहरा:- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे जी ने कहा कि बेरोजगारी के सवालों को छत्तीसगढ़ सरकार आंकड़ों की बहस पर उलझा कर कमजोर करना चाह रही है। श्री ध्रुवे जी ने मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार से सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उसने सेंटर फार मोनिटरिंग इंडियन इकोनामी( सीएमआइई) को अपना हथियार बना रखा है। जबकि ,अर्थशास्त्री व रविशंकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेएल भारद्वाज के अनुसार बेरोजगारी की रिपोर्ट सैंपल सर्वे के आधार पर तैयार की जाती है। संस्थान हर महीने अलग-अलग सेक्टर के 15 से 20 फ़ीसदी लोगों के बीच सर्वे कर अपनी रिपोर्ट जारी कर देती है।

ध्रुवे जी ने कहा इन आंकड़ों को मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार अपने हिसाब से व्याख्या कर प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.8 प्रतिशत थी ।भूपेश सरकार पिछले साढे तीन साल में सरकारी और निजी क्षेत्र में करीब पांच लाख लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 18 लाख है। श्री ध्रुवे जी ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी के आधार पर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का कहना कितना सटीक है कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। पांच लाख नौकरी की लिस्ट देखकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है। मगर यह दावे झूठे हैं, यह दावा किताबी है। श्री ध्रुवे जी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का बेरोजगारी पर आंकड़ा सिर्फ विज्ञापन में है। विधानसभा में आंकड़ा कुछ और है और विज्ञापन का कुछ और है। इन्होंने विज्ञापन में 3 साल में पांच लाख नौकरियां दे रखी है, लेकिन जैसे सर्वे कहता है धरातल में कुछ और है और केवल 16 हजार लोगों को नौकरी मिली है। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। आज लाखों लोग नियमितीकरण को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण को लेकर 400 किलोमीटर लंबी एक दांडी यात्रा जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बावजूद इस ढीठ सरकार ने उनके नियमितीकरण का अपने घोषणापत्र का वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारी के यह आंकड़ा पूरी तरह से युवाओं को मुंह चिढ़ाने वाला है। श्री ध्रुवे जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उनके दावों को फर्जी बताते हुए कहा कि जैसा सर्वे कहता है प्रदेश में बेरोजगारी दर बहुत अधिक है हर पांच में एक व्यक्ति के पास नौकरी नहीं है। श्री ध्रुवे जी ने कहा की छत्तीसगढ में कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ की जनताओ और युवाओं के साथ छल कपट कर रही है और बेरोजगारी दर में वृद्धि कर रही है।

भारतीय मजदूर संघ बालोद जिले का प्रतिनिधिमंडल कांकेर लोकसभा क्षेत्र सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव से उनके निवास दिल्ली में मिलकर राजहरा माइंस की समस्याओं से अवगत करा सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की

0

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के साथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव से उनके निवास दिल्ली में जाकर सौजन्य भेंट किया और सबसे पहले उन्हें श्रम मंत्री का दायित्व मिलने की बधाई दी। और उन्हें बस्तर आने का न्यौता दिया जिस पर श्रम मंत्री ने जल्द ही आने की बात कही।

चर्चा के दौरान सांसद मोहन मंडावी ने उन्हें राजहरा खदान में प्रबंधन द्वारा असुरक्षित तरीके से कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की जान दांव पर लगा कर कार्य कराने की बात कही और ईसपर तत्काल कार्यवाही करने का निवेदन किया। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने आगे चर्चा में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बताया कि वैसे तो बीएसपी प्रबंधन प्रोडक्शन की भूख में सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करना भूल गया है, पूरे खदान में कर्मचारियों और ठेका श्रमिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं और जिन्हें आपके विभाग ने पुरे देश के खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है चीफ इंस्पेक्टर आंफ मांइस डी जी एम एस धनबाद वो अपना कार्य ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि आये दिन कार्य स्थल पर दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और कुछ श्रमिकों ने तो अपनी जान तक गंवा दी मगर न तो इससे बीएसपी प्रबंधन के कार्यशैली में कोई सुधार आया और न ही डी जी एम एस के द्वारा सुरक्षा के मापदंडों का पालन ईनसे करवाने में किसी तरह की रूचि दिखाई गई। जिला मंत्री ने आगे बताया कि अभी कुछ दिनों से झरनदल्ली खदान में बलास्टिंग के संबंध में घोर लापरवाही बरती गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग के लिए तय मापदंडों का पालन नहीं कर रहीं हैं झरनदल्ली खदान प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम,नियम, कानून को खुलेआम अनदेखा कर केवल उत्पादन करने केलिए कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के जीवन से खिलवाड़ करने में लगी हुई है जिससे कभी भी फेटल दुर्घटना हो सकती है। वर्ष 2020 में झरनदल्ली खदान में बलास्टिंग हुआ और उसके बाद ड्रिलिंग करते समय ड्रिलिंग विभाग के कर्मियो को होल से जिंदा कार्टिज और डेटोनेटर मिला उक्त दोनों चीजें मिसफायर के कारण बची हुई थी और इनका ड्रिलिंग के दौरान बाहर आना झरनदल्ली प्रबंधन की असुरक्षित कार्यशैली को दर्शाता है झरनदल्ली प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग के बाद केन्द्र सरकार द्वारा बनाए कानून MMR 1961 के Reg.166,167 का पालन नहीं किया साथ ही Reg,168 का भी पालन नहीं किया गया जिसकी वजह से ड्रिलिंग के समय उक्त घटना घटी। वर्ष 2020 में ठीक ईसी तरह की घटना घटी थी जिसमें ब्लास्टिंग के बाद मिसफायर की जांच सही तरीके से नहीं की गई थी जिसके कारण ड्रिलिंग के दौरान जिंदा डेटोनेटर और कार्टिज ड्रिलिंग राड के संपर्क में आया और ब्लास्टिंग हो गई जिससे ड्रिलिंग करने वाले कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।झरनदल्ली खदान में भी जब 2020 उस तरह की घटना हुई जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने झरनदल्ली के मांईस मैनेजर और एजेंट से किया था मगर ईनके द्वारा किसी भी तरह का सुराक्षत्मक कदम नहीं उठाया गया।तब अंततः थककर कर्मचारियों ने लिखित में ईसकी शिकायत झरनदल्ली मांईस मैनेजर और झरनदल्ली महाप्रबंधक को दी किंतु उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई ।तब संघ ने ईसकी जानकारी DGMS धनबाद और DMS बिलासपुर को दी ।

किन्तु इसमें DMS बिलासपुर ने अपने स्वयं के विभागिय जांच से बचते हुए, झरनदल्ली खदान प्रबंधन को ही ईस पुरे प्रकरण की जांच करने का मौखिक आदेश दे दिया जिससे साफ पता चलता है कि DGMS धनबाद और DMS बिलासपुर केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करवाने में किसी तरह की रूचि नहीं दिखा रहे हैं सिर्फ औपचारिकता निभाने में लगे हुए हैं। यह कृत्य बहुत से संदेहों को जन्म देता है और अब तो ईनकी कार्यशैली भी गहन जांच का विषय है। उक्त मामले पर अभी प्रबंधन और संघ के बीच चर्चा चल ही रही थी कि दिनांक 24/07/2022 को पुनः ईस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई और कर्मचारियों की जान बाल बाल बची।मगर उसके बाद भी झरनदल्ली मांईस मैनेजर और झरनदल्ली महाप्रबंधक दोनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया और अपनी जिम्मेदारियों से बचते दिखे। जिससे साफ पता चलता है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन को कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है इन्हें तो अधिक से अधिक उत्पादन दिखा कर प्रमोशन लेने की होड़ मची हुई है।जिस तारीख को घटना घटी है उसकी जानकारी सूचना के अधिकार से मांगने पर झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा उस तारीख को किसी तरह की मिसफायर का न होना बताया है जोकि पुरी तरह हास्यास्पद है। संघ को जानकारी मिली है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग और ब्लास्टिंग के बाद हुए मिसफायर की सही जानकारी नहीं रखी जाती है।संघ का मानना है कि संभवतः झरनदल्ली खदान के कुछ अधिकारी एक्सप्लोसिव के मिस हैंडलिंग और दुरुपयोग में भी लगे हो सकतें हैं।संघ की यह आशंका निर्मूल नहीं है क्योंकि संघ को जानकारी मिली है कि पूर्व में राजहरा खदान समूह के एक कर्मी के घर से डेटोनेटर और ब्लास्टिंग के समाग्री बरामद किया था और एक बार बारूद की लूट भी हो चुकी है इसलिए यह गंभीर जांच का विषय है।संघ को जानकारी मिली है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल की भी सही जानकारी नहीं रखी जाती है DMS बिलासपुर द्वारा जिस तरह से कर्मचारियों की शिकायत को नजरंदाज किया गया उससे स्पष्ट होता है कि DGMS और DMS जैसे वैधानिक संस्था में कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी गण अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। जिससे कार्यस्थल पर कार्यरत खदान कर्मचारियों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। साथ ही जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने दिनांक 22/05/2020 को दल्ली यंत्रीकृत खदान में घटे फेटल दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले आदिवासी श्रमिक स्वर्गीय अतिराम के परिवार और बी एम एस के सदस्य होने के नाते बी एम एस को आज तक न्याय नहीं मिला है इसके उल्टा दोषी अधिकारियों को बीएसपी प्रबंधन द्वारा प्रमोशन दिया गया जोकि बहुत ही शर्मनाक है जिला मंत्री ने श्रम मंत्री को बाताया की ईस संबंध में भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद जाकर प्रभात कुमार चीफ इंस्पेक्टर आंफ मांइस डी जी एम एस धनबाद को ईसकी निष्पक्ष जांच करवाने हेतु 25/09/2020 को ज्ञापन दिया था मगर उसके बाद भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई तब संघ ने डी जी एम एस धनबाद को पुनः ईसकी जांच हेतु 14/09/2021 को स्मरण पत्र लिखा था मगर आजतक किसी तरह की कार्यवाही का न होना डी जी एम एस धनबाद की कार्यशैली को दर्शाता है।

इससे स्पष्ट होता है कि श्रमिकों को न्याय केलिए दर दर भटकना पड़ता है और उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है। स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु पोल से गिरने से हुई थी और उसकी मौत वो सभी अधिकारी जिम्मेदार है जिन्होंने स्वर्गीय अतिराम का गेटपास में कूटरचना करके उसे फर्जी लाईनमैन दर्शाया था जबकि ये बात पुलिस जांच में भी सामने आ गई है कि अतिराम लाईनमैन नहीं था बीएसपी के कुछ अधिकारियों ने कूटरचना करके उसे लाईनमैन बना दिया था अंत में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री को स्वर्गीय अतिराम के मामले में कोर्ट आफ इंक्वायरी और झरनदल्ली खदान के मामले में सेक्शन 12 कमेटी या स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से सुक्ष्म जांच करवाने का निवेदन किया । साथ ही खदान में सुरक्षा के मापदंडों का कड़ाई से पालन हो ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, समाजिक कार्यकर्ता क‌ष्णा कुमार सिंह उपस्थित थे।

बालोद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिलाने के सम्मान में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया जा रहा है

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी -एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाला फेक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में संपूर्ण भारत वर्ष में 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया जा रहा है। बालोद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव संजय रावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार बालोद जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा भाला फेंक दिवस बालोद जिला खेल अधिकारी नरेंद्र ठाकुर, बालोद जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, सचिव सुरेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण धनकर एवं गोरेलाल सोनी की गरिमामय उपस्थिति में हाईस्कूल मैदान डौंडी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न वर्ग समूह के युवा खिलाड़ियों जयप्रकाश चुरेंद, मनोज कोमरे ,संजू नेताम, दिनेश भंडारी ,नितेश तारम, चंद्रशेखर कुमेटी, हितेंद्र , ओमेंद्र दनात,लीमन पिस्दा, लेखा , तामेश्वर खरांशु ,राहुल नेताम, भुनेश्वर प्रजापति, नितेश कुरेटी, चोमेश रावटे, कुंदन मंडावी, विष्णु राम बघेल ,कोमल सिंह, टोपेश्वर कुमार ,विजय कुमार, टिकेश्वर रावटे, उमेश सिहारे, दीपक सिवाना ,सूर्यकांत मंडावी, मिथिलेश उइके आदि ने भाला फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक को गजेंद्र रावटे ने स्कूल मे किया 45 पौधा का भेंट

0

डौंडी – पर्यावरण संरक्षण एवं स्कूल परिवेश की सौंदर्य करन को सहेजने के लिए मुख्य रूप से राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डी आर सोनबोइर सर जी के सेवानिवृत्त को यादगार पल मानते हुए एवं इनके द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वस्थ, खेल,आदि क्षेत्रों में सोनबोइर जी का उम्दा योगदान रहा जिनकी सेवानिवृत्त दिनांक 31जनवरी 2021 को हुआ इस अवसर पर गजेन्द्र कुमार रावटे एवं श्रीमती रेखा रिया रावटे ने कहा कि जिस तरीके से सर जी ने पर्यावरण संरक्षण व सौंदर्य को हमेशा ध्यान में रखा उसे हम आगे बढ़ाने में अवश्य सहयोग करेंगे।इसी उद्देश्य से आज शासकीय आदर्श बालक उच्चतर विद्यालय डौण्डी को 45 सजावटी पौधे प्रदान किया गया जिसमें क्रोटन, गुलाब, पाइनस, विद्या पत्र, कोलोरमा, बॉटल पम्म, सुपारी पम्प, रिका पौधे प्रदान किया गया इस अवसर संस्था के आर बी नेताम, मिर्जा बेग, के पाटिल, नीलम साहू स्कूली छात्रों की उपस्थिति रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खेल मैदानों की रेवड़ी याद आई लेकिन हार्वेस्टिंग सिस्टम की रेवड़ी किस-किस ने खाई? इंदिरा स्टेडियम पर हल्ला मचाने वाले हार्वेस्टिंग सिस्टम पर जवाब दें

0

जगदलपुर।विगत तीन दिन पूर्व भारी बारिश के बाद इंदिरा स्टेडियम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए किंतु जब यह बन रहा था तो कोई सवाल नहीं हुआ अब रेवड़ियां बांटने के आरोप लगाया जा रहा है तो आरोप लगाने वालों पर ही उंगलियां उठ रही है कि वीड हार्वेस्टिंग सिस्टम की रेवड़ियां किस-किस में बंटी यह भी बताया जाए?

बस्तर में मुख्य विपक्षी पार्टी धड़ों में बंटी है और जिसके कारण ज्वलंत मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के लिए सिर फुटौव्वल की स्थिति के साथ श्रेय लेने की होड़ है। कई लोगों का कहना है कि वीड हार्वेस्टिंग सिस्टम जोकि 75 लाख रुपए में खरीदा गया था और भाजपा के निगम से जुड़े नेताओं व नगर मंडल ने संयुक्त रूप से जमकर हल्ला बोला और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया किन्तु भाजपा सिर्फ ढ़ोल पिटते रहे और आरोप प्रमाणित नहीं हो पाया। इस सबके बीच तत्कालीन कलेक्टर ने इसके लिए जांच दल गठित किया था जिसमें सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पार्टी के पार्षदों व विपक्षी पार्टी भाजपा के दो पार्षदों को जांच दल का हिस्सा बनाया है और जांच के बाद हार्वेस्टिंग सिस्टम मामले में क्लीन चिट मिल गई। तीन दिन पूर्व जब भाजपाई इंदिरा स्टेडियम मामले पर रेवड़ियां बांटने का आरोप लगा रहे थे तो यह बात अनायास ही सामने आई कि वीड हार्वेस्टिंग सिस्टम की रेवड़ी किस-किस में बंटी?

बस्तर पुलिस के द्वारा खोरखोसा में हेलो जिंदगी कार्यक्रम में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता का हुआ आयोजन

0

भानपुरी…।बस्तर पुलिस द्वारा आज हेलो जिंदगी कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई ! कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रातः 7 बजे से खोरखोसा ग्राम से रन ऑफ वे के साथ आगाज हुआ ! इस दौड़ में बच्चे ,जनप्रतिनिधि,ग्रामवासी,अधिकारी कर्मचारीयो ने बड़ी संख्या में भाग लिया ! दौड़ ग्राम चपका के हाइस्कूल मैदान में समाप्त किया गया ! फिर बालिकाओ द्वारा क्रिकेट ,व अधिकारी वर्ग विरुद्ध ग्रामवासी के मध्य वॉलीबॉल का आयोजन किया गया ! विजेता को पुरस्कृत भी पुलिस विभाग द्वारा किया गया इस अवसर पर बस्तर एसडीएम नन्द कुमार चौबे ,भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े ,नायब तहसीलदार राजेश नेताम, एबीओ सुशील तिवारी,प्रचार्य लोकेश पांडेय व जनप्रीतिनिधि सहित ग्रामवासी स्कूली बच्चे व समस्त स्कूल शाला स्टाफ मौजूद थे ।

श्रावण मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा अखंड रामायण का आयोजन

0

दंतेवाड़ा – सावन का माह धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला मुख्यालय में भक्तिमय वातावरण निर्मित करने संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापना कर रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। इस अखंड रामायण में पाठ करने बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से प्रति माह बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हुनमान मंदिर में समिति द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक ये पाठ किया जाता है। सावन मास के अंतिम शनिवार की सुबह करीब 9 बजे पाठ प्रांरभ किया, रविवार को इसका भव्य समापन किया जाएगा। समापन पर हवन पूजन तथा भक्तों के लिये भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक लोगों से अखंड रामायण पाठ में पहुंचने का आग्रह किया है, साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने भी लोगों से अनुरोध किया है।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बनाए गए आजादी का गौरव यात्रा के प्रभारी

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पूनिया जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने विधानसभा स्तरीय यात्रा के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को किया नियुक्त |

जिला कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस निकालेगी 75 किलोमीटर की पदयात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में दिनांक 9 अगस्त ( भारत छोड़ो आंदोलन दिवस ) से लेकर 14 अगस्त तक निकाली जाएगी आजादी की गौरव यात्रा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे महान लोकतंत्र की नींव रखने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए एवं कांग्रेस द्वारा आजादी के आंदोलन में जो योगदान दिया गया है उसे याद करते हुए भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 9 अगस्त से इस यात्रा का आयोजन आरंभ किया जाएगा जो की 14 अगस्त तक चलेगी इस यात्रा में पूरे विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी तथा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ग्रामों में विश्राम कर प्रात: प्रभातफेरी निकाली जाएगी और लोगों को आजादी के आंदोलन के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही भारत के गौरवशाली लोकतंत्र के बारे में जानकारी दी जाएगी |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भेंट मुलाकात में किया वादा निभाया – बुजुर्ग को इलाज के लिए मिले 4 लाख

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से नानगूर के वरिष्ठ नागरिक मनोहर सेठिया को गले के कैंसर के इलाज हेतु मिला चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के समक्ष मनोहर सेठिया के पुत्र विनोद सेठिया ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से की थी आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नानगूर पहुंच प्रदान की मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद की चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के कारण आज प्रदेश में गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपना इलाज उच्च संस्थानों में करवा पा रहा है आज हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत लोगों का इलाज कराया जा रहा है उन्होंने कहा की नानगूर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद सेठिया ने अपने पिता मनोहर सेठिया के गले के कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे जिसका चेक आज प्रदान किया गया है |

कांग्रेस नेता विनोद सेठिया ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के कारण अब वे अपने पिता का इलाज उच्च संस्थान में करवा सकते हैं आज प्रदेश का हर व्यक्ति कह रहा है ” भूपेश हैं तो भरोसा है “

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलू राम बघेल,जनपद सदस्य धनसिंग बघेल,सिडमूर सरपंच हरिबंधु,सुशील दास, फूलसिंह नाग,लोकेस सेठिया,कमल सेठिया,रामधर नाग,बोटी नाग,विजय ध्रुव,हरिहर सेठिया, राधामोहन दास, दीपचंद सेठिया, तुलाराम सेठिया, समेत कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS