City Media - Page 1059 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1059

अभिलाषा शुक्ला को पी एच डी अवार्ड

0

पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा अभिलाषा शुक्ला को “ग्रीन एच आर एम प्रेक्टिसेस इन सलेक्टेट पब्लिक एंड प्राइवेट सेक्टर बैंक्स इन छत्तीसगढ़” विषय मेनेजमेंट पर शोध डिग्री प्रदान की गई।

उन्होंने मैनेजमेंट विभाग की डॉ संस्क्रति जोसेफ मैनेजमेंट विभाग प.रवि शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में शोध सम्पन्न किया।

अभिलाषा शुक्ला नगर के समाजसेवी व भारत स्काऊट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला की ज्येष्ठ पुत्री हैं

रेंजर का राजनितिक कार्यक्रमों में ज्यादा दिलचस्पी, जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं, निर्माण कार्यों में जमकर किया जा रहा भष्ट्राचार

0

बकावंड। बस्तर वनमंडल के बकावंड वन परिक्षेत्र में हो रहे वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने मातहतों के मिलकर जमकर घटिया निर्माण कर रहें जिसको खुले आंखों से देखा जा सकता है।ग्रामीणों ने कई परिक्षेत्र अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजनीतिक कार्यों में दिलचस्पी जरुर लेते हैं किंतु उनको जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं है। उदाहरण के लिए इन दिनों पौधरोपण का कार्य चल रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी व यही के अन्य कर्मियों की मिलीभगत से बंदरबांट करते हुए खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा पौधरोपण कार्यों की निगरानी के बजाए रेंजर अपने परिक्षेत्र क्षेत्र से अन्य क्षेत्र में जाकर राजनैतिक आयोजनों में मशगूल है।

राज्य सरकार के निर्देश पर वर्षा ऋतु में वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाता है व यह सब परिक्षेत्र अधिकारी की निगरानी में होती है। पौधारोपण के बाद बाउंड्रीवाल हेतु सीमेंट पोल की घेराबंदी की जाती है और सीमेंट पोल जो लगाए जा रहें, वह घटिया व निम्न स्तर का है। ऐसा प्रतीत होता है कि घटिया काम से लाभ अर्जित दोनों हाथों से किया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव व इनके अधीनस्थ कुछ कर्मचारी घटिया स्तर के सीमेंट पोल का स्वयं अपने कुछ ठेकेदारों की मदद से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं और शासन-प्रशासन व वन विभाग को लाखों का चुना लगा रहे हैं।

कांग्रेस विधायक के साथ देखे गए थे घुमते

बकावंड परिक्षेत्र अधिकारी दूसरे परिक्षेत्र में जाकर कार्य दिवस में घुमाते हुए देखे गए।
रेंजर ध्रुव अपने मूल कार्यों को छोड़ विगत कुछ समय से अन्य क्षेत्र के राजनितिक कार्यक्रमों शिरकत करते नजर आ रहे हैं जो कि शासकीय नियमों का उल्लंघन है. हाल ही में वे ग्राम संघकरमरी के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के कार्यक्रम में नज़र आये थे।

इसी सम्बन्ध में वन परिक्षेत्र अधिकारी व डीएफओ से जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया जिससे दोनों विभागीय अधिकारियों का पक्ष नहीं लिखा जा सका।

निर्माणाधीन मकान की छत से गये हाईटेंशन तार की करंट लगने से कार्य कर रहे मजदूर की मौत

0
  • पूर्व में भी इस तरह कि निर्माणाधीन मकान की छत में करंट लगने से पुराना बाजार क्षेत्र में श्रमिक की मौत हो चुकी है
  • इस प्रकार के निर्माणाधीन भवन को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र किन के द्वारा प्रदान किया जाता है संज्ञान का विषय
  • उचित मुआवजा क्यों नहीं प्रदान किया जाता ऐसी श्रमिकों को जबकि श्रम कार्ड में प्रावधान है

दल्ली राजहरा के पुराना बाजार मनोहर ऑफिस के सामने अवैध रूप से बिल्डिंग निर्माण कार्य किया जा रहा था इस निर्माणाधीन मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गई हुई थी मजदूर के कार्य करने दौरान करेंट लगने से मजदूर की मौत हो गई । घटना दिनांक 15.7.22 शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे की है । पुराना बाजार में घोड़ा मंदिर के पास गुलाब चंद जायसवाल के द्वारा अपने घर का निर्माण कराया जा रहा है ।

इसमें नर्राटोला निवासी 28 वर्षीय अनिल बघेल नामक युवक कार्य कर रहा था ।कार्य करने की धुन में उसे यह ध्यान ही रहा कि घर के ऊपर से बिजली का तार गया हुआ है । और वह युवक तार के चपेट में आ गया । करेंट लगने से अनिल बघेल दूर जा गिरा । जिससे उसके सिर व कमर में भी चोट आई है । आस पास के लोगो के मदद से उन्हें पास के शहीद अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया । लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक दो बच्चों का पिता था ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक को कई बार सुचना देकर अवगत कराया गया था कि बिल्डिंग के ऊपर से हाई वोल्टेज का बिजली तार गया हुआ है । इसलिये मकान का निर्माण एक मंजिला से अधिक नही कराया जाये । लेकिन मकान मालिक द्वारा एवं लापरवाह ठेकेदार द्वारा इसे नजर अंदाज किया गया । और थोड़े से लालच के लिए एक ग्रामीण के परिवार की रोजी रोटी का आसरा छीन लिया इसके पूर्व भी पुराना बाजार क्षेत्र में इसी प्रकार की भवन निर्माण के दौरान एक श्रमिक की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी इसके बाद भी नाही नगर पालिका के कर्मचारी जागे और ना ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया मामले की लीपापोती कर दी गई थी उस ग्रामीण के परिजनों को भी ना ही उचित मुआवजा दिया गया था और ना ही जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्यवाही की गई थी इस प्रकार की घटनाओं का असली जिम्मेदार कौन है यह तो तय होना आवश्यक है अन्यथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है नगर पालिका परिषद के मानचित्र कार संतोष देवांगन से इस संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा उक्त भवन की कोई भी भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन भवन के मालिक द्वारा यह कहना है कि मेरे द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है

विरोधाभासी लगता है अगर नगर पालिका द्वारा उक्त मकान से टैक्स लिया जाता है तो भवन निर्माण अनुज्ञा प्रमाण पत्र किसके द्वारा जारी किया गया यह भी स्पष्ट होना आवश्यक है :: नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी द्वारा इस संबंध में चर्चा की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कोई कार्य किया गया तो मेरे द्वारा अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी ।

कमिश्नर और आईजी ने किया कोंटा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

0

राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, लोगों से की चर्चा

जगदलपुर, 20 जुलाई 2022/बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे और बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने आज सुकमा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय कोंटा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने राहत केंद्रों में लोगों से चर्चा कर बाढ़ में हुई क्षति तथा राहत शिविर में प्रदाय की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में स्वच्छता, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि का संज्ञान लिया। कमिश्नर धावड़े ने राहत केंद्र पर लोगों के समयानुसार जल्दी भोजन प्रदान करने हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुकमा कलेक्टर हरिस. एस, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। राहत शिविर में लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

वार्ड में चल रहे सर्वे कार्य का किया अवलोकन

संभागायुक्त धावड़े सहित समस्त अधिकारियों ने कोंटा नगर के बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 14 में सर्वे कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे अधिकारियों, पटवारियों को सभी ब्यौरे व्यवस्थित रूप से संधारण करने के निर्देश दिए, जिससे क्षति का सही मूल्यांकन किया जाए, और नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रभावितों को प्रदान की जा सके।

सिंगापुर में ग्रिट अवॉर्ड लेने के लिए बकावण्ड के काजू प्रसंस्करण यूनिट के सदस्य रवाना

0

जगदलपुर, 20 जुलाई 2022 – नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखते हुए कहा था ‘यह मानव के लिए एक छोटा कदम है, किन्तु मानवता केे लिए एक लंबी छलांग है’ उनकी यह उक्ति आज लघु वनोपज संघ से संबद्ध महिला स्व सहायता समूह की उन सदस्यों पर चरितार्थ हो रही है, जो ईएसजी के ग्लोबल समिट में ग्रिट अवार्ड लेने के लिए सिंगापुर रवाना होने के लिए विमान में सवार हो रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के उपरांत संभवतः यह पहला अवसर है, जब महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा पर जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर, वनमंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वन धन विकास केन्द्रों में लघु वनोपज के प्रसंस्करण कार्य में लगी महिला सदस्यों की समर्पित कार्य प्रणाली का परिणाम है, कि इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उनकी पहचान हुई है। सिंगापुर के लिए भरी गई यह उड़ान उनकी आकांक्षाओं और सपनों की ऊंची उड़ान है। बकावंड वन धन केन्द्र की सदस्य पद्मनी बघेल तथा बेलाबाई कश्यप तथा डोंगानाला वनधन केन्द्र की सदस्य सुश्री सरोज पटेल तथा फूल बाई नेती के विमान को एक बड़ी भीड़ ने जब हाथ हिला कर रवाना किया, तो पूरे छत्तीसगढ़ तथा विशेषकर कोरबा तथा बस्तर जिलों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वन धन विकास के सदस्यों की यह उड़ान, ऐसी सैकड़ों महिलाओं और वनवासियों की आशाओं की उड़ान है। छत्तीसगढ़ के ये उल्लासित वनवासी प्रतिनिधि 150 देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों के समक्ष यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए, छत्तीसगढ़ माॅडल तथा सतत् विकास की कहानी भी सुनाएगी।

इस समारोह में पूरी दुनिया के व्यवसायी, बैंकर्स, इनवेस्टर्स, पर्यावरणविद तथा शासकीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति ‘छत्तीसगढ़-हर्बल्स’ की पुरी दुनिया में पहचान सुनिश्चित करेगी । इससे लघु वनोपज आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। ‘छत्तीसगढ़ माॅडल’ को पूरे विश्व में ‘सतत् विकास’ के माॅडल के रूप में पहचान मिलेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के इस दल का नेतृत्व प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, द्वारा किया जाएगा तथा अपर प्रबंध संचालक बी. आनंद बाबू, एवं वनमंडलाधिकारी स्टायलो मण्डावी सहयोग हेतु दल में सम्मिलित होंगें। इस सात सदस्यीय दल का सिंगापुर एयरपोर्ट पर कार्पस्टेज सिंगापुर की डाॅ. निशा कोहली द्वारा स्वागत किया जाएगा, जो इस आयोजन की प्रमुख हैं।

हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का लेना है संकल्प – लोकेश कावड़िया

0

जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने ली बस्तर मण्डल की समीक्षा बैठक

जगदलपुर — भारतीय जनता पार्टी बस्तर मंडल की समीक्षा बैठक बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया की उपस्थिति में नगर पंचायत बस्तर के सांस्कृतिक भवन हॉट गुड़ा किया गया।

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया के कहा 25 जुलाई को मण्डल कार्यसमिति की बैठक करना तय हुआ है,सभी अपने बूथ कमेटी व मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन जल्द से जल्द पूरा करें।कार्यकर्ताओ को अभी से चुनाव के लिए लग जाना चाहिए। भाजपा के शासनकाल में विकास की गंगा बही है। हर घर में तुरंगा झंडा लगाना है। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा हर घर में लगाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कांग्रेस की नियत ठीक नहीं है, भाजपा संगठन को मजबूत करना है, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ को एक जुट होकर काम करने की जरुरत है। 14 शक्ति केंद्र है,68 बूथ है। इस मण्डल मे 200 से अधिक चिन्हित कार्यकर्त्ता है। उन्हें मेहनत करने की जरुरत है। हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण बनाने वाली पार्टी है। हर कार्यकर्त्ता को मन लगाकर काम करने की जरुरत है। पार्टी को मजबूत करना है।25 जुलाई तक सभी बूथ कमेटी बनाकर तैयार करना है।हर रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बाते सुनना है।

जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा आजीवन सहयोग निधि का काम जल्द से जल्द पूर्ण करें। हर कार्यकर्ता को बूथ को मजबूत करना है | मण्डल अध्यक्ष उदबोराम नाग ने कहा देश का गौरव द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बस्तर चौक में भव्य रुप से खुशी मनाई जाएगी।सभी शक्ति केंद्र की बूथ कमेटी जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जोशी ने एवं आभार मनीराम कश्यप ने किया।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप योगेंद्र पांडे, वेद प्रकाश पांडे, डॉक्टर व्ही.एस. राजपूत, अरुण परिहार, संग्राम सिंह राणा,मोहन मौर्य,शालिनी सेमसेन,झुलकु राम मंडावी,सुकदास कश्यप,मगतु राम,नडगु नाग, राकेश, महेश, दयाराम, संपत,नरपत, नारायण,पुरन, मानसाय,गणेश, अभिलाष,हिदमोराम, रानू,सुमन, फूल सिंह,डमरू, दिनेश,बलराम, रमेश कुमार,अंतोंराम,चुन्नू, दामोधर,कमलेश, रमेश, सुखदेव, बसंत कुमार, डालेंद्र,पीलूराम, हरेंद्र, ईश्वर, बलराम, तुलाराम,सदासिंह एवं सुखराम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के दिशा निर्देश अनुसार आज जनप्रतिनिधियों ने कॉलेज भवन का निरिक्षण किया

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत बस्तर अनिल परिहार जी ने खंड चिकित्सा अधिकारी पीएल शांडिल्य से मिलकर पुराने हॉस्पिटल भवन में वर्तमान में कॉलेज खोलने हेतु शासन से निर्देश कर नवीन महाविद्यालय खोलना है उक्त भवन में खंड चिकित्सा अधिकारी शांडिल्य ने बच्चों की भविष्य के बारे में सोचते हुए इसे दो-तीन दिन में जल्द खाली करने की आश्वासन दी |

बस्तर जनप्रतिनिधियों ने नये भवन का निरिक्षण कर उंहा पर जल्द लाइट एवं वायरिंग कराने की आश्वासन देते हुए एक दो महीने के अंदर करा देने की बात कहीं और कहा हमें भी ज्ञात है की कोविड को देखते हुए अच्छे भवन में शिप्ट कराने की सोच रहे है ताकि हर संभव मदद हो ताकि कोई भी परेशानीयों की सामना ना करना पड़े |

बस्तर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण कर उंहा की समस्या से अवगत हुए और आने वाले समय मे जल्द उसकी मरम्मत कर कॉलेज भवन के लिए जल्द हेंडओवर करने की बात कही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने कहा की विगत कई महीनों से बिजली सम्बंधित परेशानी होने के वजह से यह काम बहुत ही धीरे हो रही है लेकिन बस्तर विधायक जी के दिशा निर्देश अनुसार हमनें पहले ही खाली करने का निर्णय लिया था चुंकि दो साल से कोरोना जैसे महामारी के चलते काफ़ी परेशानी हुई है और साथ ही नये भवन मे बिजली की समस्या और वायरिंग नहीं होने की वजह से वेक्सीन रखना उचित नहीं है अगर नये भवन मे वायरिंग अगर हो जाने से हमारे पुरे स्वास्थ्य विभाग के लिए अच्छी होगी और मुलभुत सुविधा भी प्राप्त होगी बस्तर ब्लॉक मुख्यालय होने की वजह से काफ़ी आवाजाही रहती है और मरीजों को भी काफ़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है नये जगह पर स्थिति ठीक होगी तो यथावत हम वही कार्य प्रारंभ करेंगे |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष अनिल परिहार, उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन, पूर्व पार्षद भिरगु तिवारी, नरसिंह नागेश, योगेंद्र पांडे, एल्डरमेन हुशेन खान, शिव सेंगर, रामसिंह परिहार,सोशल मिडिया विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सत्येंद्र तिवारी,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व समस्त कार्यकर्त्तागण व पदाधिकारीगण मौजूद रहे |

परसतराई मे पर्यावरण संरक्षण के लिए किया अनोखा पहल

0

ग्राम परसतराई के युवा और बुजुर्गों ने मिलकर एक अनोखा पहल किया है और कहा भी जाता है कि जब युवा अपने युवा शक्ति के साथ और बुजुर्गों अपने जीवन के अनुभव के साथ मिलकर कोई कार्य करे तो असंभव से भी असंभव कार्य संभव हो जाता है इसी के तर्ज ग्रामीणों ने मिलकर विगत वर्षों से ईट के ढेर पर उगे हुए 15 फीट के 4 पीपल के पेड़ को वहां से जड़ सहित हटाकर एक सुरक्षित स्थान तालाब के किनारे पर रोपित किया गया

युवाकांत सिन्हा (स्वयंसेवक) पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका एकमात्र कारण पेड़-पौधों की कटाई है। यदि समय रहते पेड़-पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो संतुलन बिगड़ जाएगा। इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी पर पड़ेगा। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना व संरक्षित करना बेहद जरूरी है। जब भी अवसर मिले हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सामाजिक कार्यकर्ता कौशल गजेंद्र ने बताया की पीपल के वृक्ष को तालाब के पार पर लगभग 5 फीट गड्ढा खोदकर इसको रोपित किए हैं पौधारोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। बिना संरक्षण के अधिकांश पौधे लगाने के कुछ दिन बाद ही सूख जाते हैं। पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। वृक्षारोपण करने में महत्वपूर्ण योगदान वरिष्ठ नागरिक हीरा लाल सिन्हा, उपसरपंच तीजू सिन्हा, रमेश, कौशल गजेंद्र ,युवाकांत सिन्हा यशराज गजेंद्र, ग्राम पंचायत परसतराई विशेष सहयोग रहा

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के प्रति जनपद सदस्य संजय बैस ने दिखाई, संवेदनशीलता, अपनी ओर से दिया रेनकोट और गम बूट

0

बालोद। बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को वहां वेतन के अलावा और कोई खास सुविधा नहीं मिल पाती है। भरी बरसात, आंधी तूफान, अंधेरे और कई तरह के मुसीबतों का सामना करते हुए वे काम करते हैं। ऐसे में उन्हें स्वयं के जान का खतरा भी बना रहता है। इन बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के प्रति कुसुमकसा के रहने वाले जनपद सदस्य संजय बैस ने संवेदनशीलता दिखाई है। जो काम विभाग को करना चाहिए वह काम जनपद सदस्य ने किया है

और उन्हें अपनी ओर से बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को रेनकोट, गम बूट व अन्य सामग्री दी है। ताकि उन्हें बरसात में काम करने में परेशानी ना हो। ऐसे कर्मचारियों की चिंता करते हुए जनपद सदस्य ने एक सार्थक प्रयास किया है। जिसकी काफी सराहना हो रही है। ज्ञात हो कि पहले भी लोगों की मदद करने, जनहित में काम करने व अपने सार्थक कार्यों के लिए जनपद सदस्य संजय की अपनी अलग पहचान बनी हुई है। अब बिजली कर्मियों की इस तरह मदद करके उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। गम बूट और रेनकोट पाकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए और उन्होंने जनपद सदस्य का आभार जताया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अब बरसात में उन्हें काम करने में दिक्कत नहीं होगी। संजय बैस ने बताया बरसात के दिनों में अक्सर लाइट की समस्या आती है और लोग हमे फोन लगाते है और इनकी समस्या को अवगत कराते हुए हम विभाग के लोगो को ही फ़ोन के माध्यम से अवगत कराते है। कई बार हम स्वयं अपने साथियों के साथ विभाग के लोगो के साथ जाकर लाइट की समस्या का निराकरण के लिए संविदा कर्मचारी अंधेरे में खेतो में जाकर पानी बरसात में काम करते है तब जाकर हमारी समस्या दूर होती है। परेशानी को जनपद सदस्य संजय बैस समझते हुए श्याम लाल, गीतेश साहू, लालेश्वर मेरिया को गम बूट और रेनकोट प्रदान किया।

अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का व सायबर सेल डी.एस.पी. राजेष बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद एवं सायबर सेल का एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 20/07/2022 को वाहन चेकिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति दो थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब की बिक्री करने हेतु परिवहन करने कि सूचना पर थाना बालोद के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम राज कुमार नेताम पिता हरीराम नेताम उम्र 53 साल ग्राम मटिया(बी़) थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 32 नग कुल 5.760 ब्लक लीटर कीमती 2560 रू. एवं मोटर सायकल TVS XL- 100 CG -L 3198 रूपये कीमती 10,000 रू. को कब्जा पुलिस लेकर थाना बालोद अपराध क्रमांक 326/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS