City Media - Page 1074 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1074

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर भाजपा कार्यालय भानपुरी में दी गई श्रद्धांजलि

0

पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप , पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजली अर्पित की कर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में किया पौधा रोपण

भानपुरी:- प्रखर राष्ट्रवादी नेता जिन्होंने एक देश, एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप एवम पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप , मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। श्रद्धांजलि पश्चात् सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण भानपुरी में पौधा रोपण किया गया।

ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल हुए बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर के ऐतिहासिक गोँचा महापर्व में शामिल हो कर भगवान श्री श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु का सपरिवार दर्शन लाभ लिया..

इस दौरान 360 आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी, ईश्वर पाणिग्राही,देवशंकर पंडा,ललित पांडे,विवेक पांडे, चिंतामणि पांडे सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बकावण्ड विकासखण्ड के गांवों में पहुंचकर किया गया टीकाकरण

0

बकावण्ड विकासखण्ड के गांवों में पहुंचकर किया गया टीकाकरण

जगदलपुर, 05 जुलाई 2022 – यू.एस.ए.आई.डी., आई.पी.ई.ग्लोबल द्वारा समर्थित ‘‘समृद्ध’’ परियोजना के सहयोग से चाईल्डफन्ड इंडिया ने ‘‘कोविड मुक्त गॉंव’’ परियोजना के तहत विकासखण्ड बकावण्ड में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स के साथ कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग किया। समृद्ध हेल्थ केयर ब्लेंडेड फाइनेंस फेसिलिटी, यूनाईटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल (यू.एस.ए.आई.डी..) द्वारा समर्थित और आई.पी.ई. ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित चाईल्डफन्ड इंडिया ने आज विकासखण्ड बकावण्ड के स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स, के तहत गांव में जाकर जागरूक किया एवं वेक्सीनेशन टीम का सहयोग किया। जिनके माध्यम से लोगों को कोविड-19 टीकाकरण दिया गया। इसमें चाईल्डफन्ड समृद्ध परियोजना के सामुदायिक कार्यकर्ता मदन एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के तहत कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग दिया गया।

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जुलाई को कोंडागांव में

0

जगदलपुर, 06 जुलाई 2022 – बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जुलाई को कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। संभाग आयुक्त एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने बताया कि पूर्व में यह बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 30 जुलाई को रखी गई है।

करोड़ो रुपयों की विकास कार्य का नीव रखते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि राज्य सरकार सर्वहितकारी

0

डौंडी- प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री आज अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा अंतर्गत डौंडी आदिवासी ब्लाक के तीन ग्रामो का दौरा कर इस क्षेत्र की वर्षो पुरानी ज्वलंत समस्याओं को दूर कर दी। सर्वप्रथम मंत्री अनिला भेड़िया आदिवासी ब्लाक डौंडी के ग्राम चिखली पहुँची जहां उन्होंने शासकीय स्कूल में 17 लाख 25 हजार से बनने वाली भवन निर्माण का भूमिपूजन किया ।

वही अंचल के ठेमा बुजुर्ग में 5 करोड़ 80 लाख 45 हजार लागत से बनने वाली ठेमा बुजुर्ग – भर्रीटोला मार्ग के तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुँच मार्ग की भूमिपूजन कर ग्राम ठेमाबुज़ुर्ग के मा दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए इस ब्लाक व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों व हर वर्गों की जनकल्याणकारी योजनाओं को पटल पर रखते हुए मुख्यमंमत्री के प्रत्येक कार्यों से अवगत कराया गया। उन्होंने ठेमाबुज़ुर्ग के मंदिर में विराजित मा दंतेश्वरी के संदर्भ पर कहा कि देश की आजादी के बाद से उनका पूरा कुल इसी मंदिर से आशीर्वाद लेकर चुनाव लड़ते आ रहे है जहां क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता आ रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसका वह हमेशा से ऋणी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डौंडीलोहारा विस् क्षेत्र आप सभी जनता के कांग्रेस पार्टी के प्रति जो विस्वास बना हुआ है उसके लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इस क्षेत्र के विकास की दिशा में कोई कसर नही छोड़ रहे है। ग्राम ठेमाबुज़ुर्ग क्षेत्र के ग्रामीणों की मांगों पर मंत्री भेड़िया ने कलस्टर भवन बनाने की घोषणा करते हुये कहा कि यह भवन महिला समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूती प्रदान करेगी जिसकी संरक्षण करने की जिम्मेदारी आप समूहों की रहेगी। मंत्री भेड़िया द्वारा क्षेत्र की महिला समूह, विभिन्न कृषकों व होनहार छात्र को चेक राशि भी वितरित की गई ।

साथ ही उन्होंने निषाद केवट समाज को भी मछली पालन की जाल व अन्य सामाग्री प्रदाय की गई। जिसके बाद मंत्री भेड़िया का काफिला आमाडुला पहुँची जहाँ उन्होंने 8 लाख 92 हजार लागत से बनने वाली व्यवसायिक परिसर व 17 लाख 20 हजार से बनाये जाने वाली स्कूल मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनधि पीयूष सोनी के साथ ही ब्लाक के तमाम जनपद सदस्य , सरपंच गण, कट्टर कांग्रेसी व युवा कांग्रेस के समस्त ब्लाक जिला पदाधिकारी के साथ ही क्षेत्र के आम जनता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया के सभी कार्यक्रम में डौंडी टीआई कैलाश मरई पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ तैनात रही।

नाबालिंग को शादी को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

0

दल्लीराजहरा । थाना डौंडी में प्रार्थी के रिपोर्ट पर कि उसकी नाबालिग भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी विधि पूर्ण वैध संरक्षण से 2 जुलाई 2022 को उनके बिना जानकारी के भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डौंडी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था |

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना डौंडी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक लड़की को आरोपी रविशंकर नुरुटी पिता कमल नुरुटी उम्र 25 वर्ष साकिन बम्हनी थाना डौंडी जिला बालोद के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363, 366, 376(2)(ढ़)भादवी 4 5(ठ)6 के तहत गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई ,सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान रक्षा ज्ञानेश चंदेल क्रमांक 1480 एवं महिला आरक्षक क्रमांक 626 माधुरी लाठिया, ज्ञानेश्वर करचाल क्रमांक 149 की सराहनीय भूमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ये पब्लिक है सब जानती ये ED क्या है CD क्या है, पहचानती है…

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग – वाणिज्य व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जुबान से निकले फिर बिंदास, बेलगाम बोल।कवासी अपने बेधड़क बयानों के लिए पहचाने जाते हैं। वे बेहिचक वह कह देते हैं, जो वे महसूस करते हैं। बिना कोई लाग लपेट के अपनी बात कह देना कवासी लखमा की फितरत है। उनकी बात का कोई बुरा नहीं मानता।

मनोविनोद से उनके भाव पढ़े जाते हैं, शब्द नहीं। उनकी खरी खोटी बात में भी बस्तरिया मासूमियत और मिठास का पुट होता है। अब कवासी लखमा ने एक खबरिया चैनल से बातचीत के दौरान भाजपा के आरोपों पर कह दिया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अंधे और बहरे हैं उन्हें न तो कुछ दिखाई देता है न कुछ सुनाई देता है। लगातार ढाई सालों से एक के बाद एक छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ही दे रही है और वह ऐसे ही नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। उसके लिए छत्तीसगढ़ को पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। क्या छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को यह सब नहीं दिखता है या सुनाई नहीं देता है? लखमा जी फरमा रहे हैं कि लोकसभा में भाजपा के 9 सांसद छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्या कभी इन सांसदों ने कोई पत्र केंद्र को लिखा है। कोयले की कमी है, गाड़ियां बंद हैं, खाद की किल्लत हो रही है, महंगाई बढ़ चुकी है डीजल ठीक से नहीं मिल रहा है। यह सब इनको नहीं दिखता है। छत्तीसगढ़ को पुरस्कार मिलता है तो भाजपा के पूरे नेताओं के पेट में दर्द चालू हो जाता है। कोई मुद्दे भाजपा के पास नहीं हैं।

किरंदुल प्रकाश विद्यालय स्कूल में नए सत्र का प्रारम्भ विभिन्न गतिविधियों से किया गया

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित अंग्रेजी माध्यम के सबसे बेहतरीन स्कूल प्रकाश विद्यालय किरंदुल में नए सत्र का आगाज बड़े ही जोर शोर से किया गया । विदित हो कि 2 वर्षों से बच्चों की पढ़ाई कोविड-19 के कारण बहुत ही ज्यादा बाधित हुई थी। जिसके कारण सही समय पर ना तो स्कूल प्रारंभ किया जा सका ना ही बच्चों की पढ़ाई निरंतर की जा सकी। परंतु इन सभी आपदाओं से उभरते हुए इस वर्ष स्कूल में नये सत्र की पढ़ाई बड़े ही बेहतरीन ढंग से प्रारंभ की गई। वही प्रथम बार स्कूल आने वाले के.जी. के बच्चों में भी एक अलग ही उमंग व जज्बा पढ़ाई को लेकर देखा गया। के.जी. के बच्चों को वहां के शिक्षकों द्वारा खेल-खेल में जिस तरह पढ़ाई कराई जा रही है। उससे बच्चों में पढ़ाई के साथ विद्यालय आने में रुचि बनी रहती है।

इस तरीके के गतिविधियों का शुभारंभ प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य फादर फिलिप द्वारा किया गया। इससे बच्चे बहुत ही खुश दिखे वही विद्यालय में के.जी. में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बच्चों द्वारा स्कूल में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधा प्रदान कर विद्यालय में प्रवेश किया गया। जिसे विद्यालय परिसर में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रोपण किया गया। इन समस्त गतिविधियों में विद्यालय के प्राचार्य फादर फिलिप के साथ के.जी. के शिक्षिकाएं सिस्टर रोशनी, प्रेम राज, चंदा, सुशीला, सोनाली कोचे, रंजीता लकरा, और अतिका जिलान विशेष रुप से सहयोगी बनकर उपस्थित थे।

विधायक चंदन कश्यप ने एकलव्य विद्यालय बेसोली का किया औचक निरीक्षण

0

मंगलवार को बस्तर ब्लॉक के बेसोली मे स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक चंदन कश्यप ने समस्याओं का निराकरण एवं अध्ययन कार्य सुचारू रूप से चलाने हेतु प्राचार्य एवं अधीक्षकों को निर्देशित किया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आदिवासी बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। दूर-दूर से आकर बच्चे यहां पढ़ाई करते हैं उनको अच्छी व्यवस्था एवं शिक्षा उपलब्ध कराना हम सब की जिम्मेदारी हैं। बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप लोग विशेष रूप से ध्यान दे।इस निरीक्षण के दौरान एकलव्य प्रांगण मे बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विधायक चंदन कश्यप को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि दूसरे मंजिल मे सीपेज की समस्या है, पानी की उचित व्यवस्था नही है। बालिकाओं ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा गार्ड एवं स्वास्थ्य कर्मी ना होने की बात कही। जिस पर विधायक ने तत्काल सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

अवैध शराब से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते एवं परिवहन करते 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

0

पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाने जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 05/07/2022 को मुखबिर सुव्हाना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर दो जगहों पर रेड कार्यवाही कर 1 आरोपिओ नेमिंन बाई साहू पति स्व.संराम साहू निवासी वार्ड क्रं 18 पुराना बाजार राजहरा के होटल में आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 7200 ऍम0 एल0 कीमती 3200 रुपये एवं शराब बिक्री का 500 रुपये

एवं 2-गैद्लाल मानिकपुरी पिता पुनितदास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद को कुसुमकसा से बालोद मार्ग पर पकड़कर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब को कुसुमकसा से बालोद मार्ग पर पकड़कर उसके कब्जे से 65 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 11700 ऍम0एल0 कीमती 5200 रुपये एवं एक हिरो मोटर सिकल क्रमाक सीजी-08एस-6320 कीमती 40,000 रुपये को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हिं तथा तों राजहरा व थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग kar अवैध जुआ सट्टा खेलने वालो तथा अवैध गांजा शराब बेचने व पिलाने वालो पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS