City Media - Page 1109 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1109

शिलालेख में नाम नहीं कोंडागांव जिला प्रशासन पर चंदन ने निकाली भड़ास, तीनों जिलों में लगातार हो रहे उपेक्षित

0

कोण्डागांव/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के एक ऐसे विधायक हैं जिनके कार्यक्षेत्र तीन-तीन जिले हैं किंतु तीनों जिलों में उनकी उपेक्षा किया जा रहा है। ऐसा ही मामला कोंडागांव जिला में देखने को मिला जिस पर विधायक भड़क गए हैं।

हम बात कर रहें हैं जिले के बस्तर के करंदोंला में जन्में चंदन कश्यप जोकि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनका कार्यक्षेत्र बस्तर , नारायणपुर व कोंडागांव जिला आता है लेकिन मजबूत पकड़ नहीं रखने से प्रशासन हमेशा उपेक्षित करता है। अब वास्तविक मुद्दे की ओर जाते हैं, चंदन कश्यप को राज्य सरकार ने हस्तशिल्प बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है और राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया है उसके बावजूद विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम में उनके ही शिल्प बोर्ड के कार्यक्रम में शिलालेख में नाम नहीं है जिसके कारण चंदन कश्यप भड़क गए हैं। इन सबके बीच चंदन कश्यप ने जिला प्रशासन व नगर पालिका के नेताओं को कटघरे में खड़ा किया और अपनी भड़ास निकाली है।

बिना आग लगे कैसे निकला धुंआ, एक तरफ खाई, एक तरफ कुंआ…

0

(अर्जुन झा)

छत्तीसगढ़ की भाजपा राजनीति में भूचाल ला देने वाले एक प्रसंग में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का एक स्पष्टीकरण सामने आया है, जिसमें उनकी ओर से कहा गया है कि उन्होंने भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है, ऐसा नहीं कहा। जिस अखबार ने डॉ. रमन का बयान प्रमुखता से सार्वजनिक किया, उसने डॉ. रमन का पक्ष पेश करते हुए यह भी कहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डॉ. रमन सिंह ने समापन भाषण दिया था। 200 से अधिक पदाधिकारी मौजूद थे। जिम्मेदार पदाधिकारियों ने चर्चा में ऐसे बयान की जानकारी दी थी, जिसे डॉ. रमन सिंह ने खारिज कर दिया। मतलब यह है कि डॉ. रमन का जो कथित बयान सुर्खियों में आया, वह मीडिया तक पहुंचाने में भाजपा के उन जिम्मेदार लोगों की कथित भूमिका है, जो उस वक्त वहां मौजूद थे और डॉ. रमन सिंह का सम्बोधन सुन रहे थे। अंदर की बात बाहर यूं ही नहीं आ जाती। वह स्वरूप बदलकर भी इस तरह बाहर आये तो भी अचरज की बात है क्योंकि भाजपा स्वयं को बहुत अनुशासित पार्टी मानती है। उसके कार्यकर्ता भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न बताते हैं। मगर यह जो हो गया, वह बता रहा है कि वक्त बदल गया है। जब डॉ रमन सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है तो मान लें कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा होगा।

कई बार जब कोई अपने घर में खुलकर कोई बात रख रहा हो तो पहली बात यह है कि घर की बात बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरी बात यह है कि किसी बात के संदर्भ और भावनाओं का स्वरूप नहीं बदला जाना चाहिए। तथ्य का मूल रूप में ही देखना चाहिए। लेकिन, अब ऐसा अक्सर नहीं होता। दीवारों के कान होते हैं तो घर के भेदिये भी कम नहीं हैं। मीडिया तो अपना काम करेगा। उसे जब भाजपा के ऐसे लोग जानकारी देंगे, जिन पर वह भरोसा कर सकता है तो वह जानकारी सामने लाने की प्रतिबद्धता निभाएगा। किसी मामले में संबंधित व्यक्ति का पक्ष भी पता कर लिया जाय तो विवाद की वैसी स्थिति नहीं बनती, जैसी इस मामले में सामने आई। फिर जब राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके, किसी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी के बयान की बात हो तो इतना शिष्टाचार जरूरी है कि केवल बताई गई बातों पर पूर्ण भरोसा करने की बजाय संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर ली जाए। मगर कई बार यह अपेक्षित गंभीरता उपेक्षित हो जाती है। तब भी भाजपा को मीडिया से टकराव मोल लेने की जगह चिंता यह करनी चाहिए कि उसके अंतःपुर में यह क्या हो रहा है और सुनियोजित सी लगने वाली यह अंतर्कलह आखिरकार भाजपा के लिए ही घातक है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि बिना आग के धुंआ कैसे निकल सकता है। कहने वाले यह भी कह सकते हैं कि जब बात बिगड़ गई तो संगठन के दबाव में आकर बात को खारिज कर दिया गया। यहां एक तर्क यह भी दिया जा रहा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि कल तक रमन सिंह के चेहरे से दूरी बनाती दिखने वाली भाजपा अब उनकी सरकार के काम को जनता के सामने रखने तैयार है। भाजपा को सावधान हो जाना चाहिए कि वह इस तरह के विवादों पर नियंत्रण करे। अन्यथा वह इसका दुष्प्रभाव झेलने तैयार रहे। भाजपा में इस विवाद से एक तरफ कुंआ और एक तरफ खाई वाली नौबत दिख रही है। यह शुभ लक्षण नहीं हैं।

नाबालिग लडकी के साथ कलयुगी मां और मौसा द्वारा जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़, मामला दर्ज

0

बालोद जिला से एक घटना सामने आया जो मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के मां पर अपनी बेटी के साथ हो रहे कृत्यों को दबाने का आरोप है | आरोपी अपनी पहली पत्नी और नाबालिग की मां अपने पति को छोड़ दोनों मौसी के यहां पिछले एक माह से एक साथ रह रहे थे. मौसा पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. पुलिस ने कलयुगी मां और नाबालिग लड़की के मौसे को गिरफ्तार कर लिया है | नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौसा द्वारिका साहू और मां के खिलाफ पास्को समेत धारा 34-IPC, 354-IPC, 354(क)-IPC, 506-IPC, 7-CHL, 8-CHL के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है | मामला बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र का है |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जब काम तो रमन का नाम क्यों नहीं, फालतू की लीपापोती कर रही है भाजपा

0

(अर्जुन झा)

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में जब कथित तौर पर तीन बार की जीत का भेद खोल दिया और यह बता दिया कि अब वोटों के बंटवारे के भरोसे नहीं जीत सकते तथा भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है तो बेचैन भाजपा ने लीपापोती अभियान शुरू कर दिया। फटाफट फैसला हो गया कि भाजपा अगले साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में रमन सिंह के 15 साल के कामकाज को भी मुद्दा बनाएगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या जब रमन सिंह के काम मुद्दे बन सकते हैं तो रमन सिंह का नाम मुद्दा क्यों नहीं बन सकता? भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों अगले चुनाव के लिए कोई चेहरा सामने नहीं लाने का विचार चल रहा है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बार-बार कह रही हैं कि चुनाव में कोई चेहरा स्थानीय नहीं होगा बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। यहां तक तो समझ में आता है कि भाजपा अपने शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी के नाम और काम के भरोसे चुनाव में उतरना चाहती है लेकिन जब रमन सिंह ने तीखे तेवर दिखा दिए तो भाजपा डैमेज कंट्रोल के लिए मजबूर हो गई। यह सत्य है कि लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर राज्य की 11 में से 9 सीटों पर भाजपा ने जंग जीत ली। यदि छत्तीसगढ़ के नेताओं के भरोसे रहती तो बमुश्किल 1 या 2 सीट आ पाती।

लेकिन यह भी तो सत्य है कि मोदी के नाम पर राज्य के चुनाव में तब कितने वोट मिल सकते हैं, कितनी सीटें मिल सकती हैं, जब दूसरे छोर पर ठेठ छत्तीसगढ़िया राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खड़े हों? क्या भाजपा यहां भूपेश बघेल के मुकाबले राज्य के चुनाव में मोदी के नाम और काम को खड़ा करेगी? भाजपा ने 2003 में हुए छत्तीसगढ़ के पहले चुनाव में सामूहिक नेतृत्व का दांव चला था , जो कांग्रेस की आपसी फूट की वजह से कारगर सिद्ध हुआ।स्वयं रमन सिंह इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं कि 2003, 2008 और 2013 में भाजपा किन कारणों से जीती और अब किस वजह से भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। जब भाजपा को ऐसा लगा कि रमन सिंह के बयान से भाजपा की रही सही संभावनाएं खत्म हो गई हैं अथवा खत्म हो सकती हैं तो रमन सरकार के काम की याद आ गई। यदि भाजपा को अपने 15 साल के शासनकाल में रमन सिंह के कामकाज का एहसास था तो पहला सवाल यह है कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त क्यों मिली? दूसरा सवाल यह है कि यदि भाजपा रमन सिंह के काम को भी सामने रखना चाहती है तो फिर उनके नाम से परहेज क्यों है? तीसरा सवाल यह है कि यदि रमन सिंह के कामकाज की तुलना भाजपा भूपेश बघेल के कामकाज से करना चाहती है तो यह विचार पहले क्यों नहीं आया? चौथा सवाल यह है कि भाजपा आखिर रमन के काम को अब महत्व देना चाहती है तो उनके नाम और चेहरे को अहमियत क्यों नहीं देना चाहती? पांचवा सवाल यह है कि यदि रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुए कामकाज पर भाजपा को भरोसा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निर्भर क्यों रहना चाहती है? छठवां सवाल यह है कि अब तक चेहरे की तनातनी में रमन सिंह उपेक्षित क्यों थे? सातवां सवाल यह है कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में राज्य के किन किन नेताओं को शामिल करना चाहती है? आठवां सवाल यह है कि ऐसे नेता जनता के बीच में कितने स्वीकार्य हैं? नवा सवाल यह है कि यदि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ती है और मोदी का चेहरा सामने रखती है तो जीत की क्या गारंटी है? हार की जिम्मेदारी किसकी होगी? 10 वां और सबसे अहम सवाल यह है कि भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला करने के लिए आखिर कोई एक तयशुदा रणनीति तैयार क्यों नहीं कर पा रही है? इधर कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर यह मान सकती है कि चुनाव के डेढ़ साल पहले ही भाजपा में वह कलह मच गई है जो 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस में थी। कांग्रेस ने 2018 में उस आत्मघाती कमजोरी को दूर कर लिया मगर भाजपा अब ऐसी ही स्थितियों के दौर से गुजर रही है तो इससे कैसे उबरेगी? आखिर में इस पर भी भाजपा को आत्मावलोकन कर लेना चाहिए कि यदि रमनराज से जनता संतुष्ट थी तो यह नौबत क्यों आई??

विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से वर्षों का दर्द होगा दूर

0

कोंडागांव जिला के सुदूर अंचल क्षेत्र ग्राम तोतर और अदनान के बीच नदी में पुलिया निमार्ण का भूमि पूजन आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप और बस्तर सांसद दीपक बैज के द्वारा भूमि पूजन किया गया इसकी लागत 10 करोड़ 88 लाख है |

कोंडागांव आज के समय में साधन और संसाधन इतने हो गए हैं कि अब दूरियां सिमट गई है। उक्त वाक्य कभी ग्राम आदनार के लिए दूर की कौड़ी थी अब ऊपर का जुमला ग्राम तोतर और आदनार के लिए सच साबित होने वाला है, क्योंकि घोर नक्सली क्षेत्र में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो रहा है। यह सब क्षेत्र के लोकप्रीय विधायक चंदन कश्यप के अथक प्रयासों से बन रहा है और यह सकारात्मक पहल है।

तोतर और आदनार जिला मुख्यालय से तकरीबन 10-15 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। यह आदिवासी और पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र है और ग्रामीणों का व्यापारिक लेन-देन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए जिला मुख्यालय आना होता या फिर भरंडी नदी पर पुल नहीं होने के कारण कई ग्राम के लोगो को तकरीबन 50-60 किलो मीटर का घुमावदार रास्ता तय कर जाना पड़ता है।

तोतर और आस-पास के गांव बरसों से भरंडी नदी की उफान को झेल रहे हैं। ग्रामीणजन बरसों से इस नदी पर पुल निर्माण की मांग विधायक सांसद और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से करते रहे हैं। पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है और इसके चलते ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी रोष व्याप था अब आज भूमिपूजन हुआ तो ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।

साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि अब ये हमारा हर साल का दर्द दूर होने वाला है क्योंकि अब इस भरंडी नदी में उच्च स्तरीय पुल बनने वला है। अब हम ग्रामीणों की पुकार स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने सुनी है, और उनके मेहनत से पुल का निर्माण शुरू हो रहा है इस प्रयास के लिए हम उनके बहुत-बहुत आभारी हैं।

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने वक्तव्य में कहा-ग्रामीण अंचलों के समुचित विकास के लिए कांग्रेस सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है,रमन सिंह की सरकार में जो काम 15 साल में नही हुआ वही हमारी कॉंग्रेस की सरकार ने 3 साल में किया,कोरोनाकाल में 1 साल तक का मुफ्त में राशन हमारी सरकार ने दिया, पुल निर्माण कर एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ना व सरकार की जनकल्याण योजनाओ को जनजन तक पंहुचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।निश्चित रूप से पुलिया बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा..प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी,सड़क व बिजली घर-घर तक पंहुचाना व ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास ही हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है साथ ही इस इस पुल के बनने से ग्रामीणों को बरसात में होनी वाली परेशानियों से निजात मिलेगी साथ ही पुलिया निर्माण से बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने में भी अच्छी सुविधा मिलेगी।आज हमारी भूपेश बघेल की सरकार पूरे भारत में किसानों से 2500 रुपये क्विटल में धान खरीद रही है आज हमारी सरकार आने के बाद पूजारी पारा गड़दा में वर्षों से लंबित पुलिया का सौगात मिला है हमारी सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है।

इस मोके पर मर्दापाल कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,देवेंद्र कोर्राम,जनपद सदस्य शिव कोर्राम. हरी मंडावी. सासंद प्रतिनिधि अजय देशमुख,सुंदर बघेल,देव सिंह बघेल,रामपथ कोर्राम अंकू मांडवी रति नाग,मोती भोयर,रसूल कश्यप,रूखधर कोर्राम, गगा कोर्राम, रतु कोर्राम,प्रेम सिंह, विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप दुकारू कश्यप कांग्रेस कार्यकता सरपंच पंच पुजारी पटेल गायता, अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकता इस हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है – रेखचंद जैन

0

सुख दुख के कार्यों एवं सामाजिक कार्यों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चार ग्राम पंचायतों में प्रदान की गई पानी टैंकर

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत आमागुडा,ग्राम पंचायत करनपुर के आश्रित ग्राम रामपाल,ग्राम पंचायत गारावंड खुर्द एवं ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा में सामाजिक कार्यों के निष्पादन के लिए पानी टैंकर प्रदान की

लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर लोगों में हर्ष की लहर

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आज इसी कड़ी में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमागुडा, करनपुर के आश्रित ग्राम रामपाल ,गारावंड खुर्द एवं हल्बा कचोरा में सामाजिक कार्यों एवं सुख दुख के कार्यों के लिए पानी टैंकर प्रदान की जा रही है इस क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे आज पूरा किया गया है उन्होंने कहा की भाजपा के पंद्रह साल के शासन में जो क्षेत्र उपेक्षित थे उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है आज आपके ग्राम पंचायत में पानी टैंकर उपलब्ध होने से आपके पंचायत में सुख दुख के सामाजिक कार्यों में आसानी होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य ज्योति राव,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, सरपंच आमागुडा भगतराम बघेल,उप सरपंच शोभाराम कश्यप,चोकावाडा सरपंच वैधनाथ,उप सरपंच चोकावाडा डमरू पंच अनंतराम बघेल,कला सुंदर बघेल,डालियां बघेल,मनेर बघेल,पंच करनपुर पंचायत आश्रित ग्राम रामपाल मयीता ठाकुर, श्रीमती बनिता ठाकुर, कैलाश ठाकुर, पुजारी सुमन पुजारी धनसिंह,अमलसाय,चालकीनाथ ठाकुर,उप सरपंच गरावंड खुर्द संतुला सेठिया, महेंद्र बघेल,शंकर नाग,लोकूराम कश्यप,प्रभुचंद सेठिया,कुन्तो नाग पटेल,महादेव बघेल,पाकली,जयती , हल्बा कचोरा सरपंच प्रकाश कश्यप,उप सरपंच लोकनाथ बघेल, वरिष्ठ नेता पीलाराम सोनी,रमेश सोनवानी,चैतुराम जिराम, श्रीमती बृन्दा,बारामती एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

रेखचंद जैन व सफीरा साहू को जन समस्यायें नज़र नही आती- राजपाल कसेर

0

झूठी राजनीतिक श्रेय लेने में आगे रहते है

जगदलपुर।
दंतेश्वरी वार्ड के भाजपा पार्षद राजपाल कसेर ने कहा है कि विधायक रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू को जनता की समस्यायें नजर नहीं आती और न जनसमस्याओं को दूर करने प्रयास होता है। लेकिन राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में आगे रहते है।

श्री कसेर ने कहा कि दंतेश्वरी वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लगभग 4 माह से पानी की समस्या वार्ड में बनी हुई थी, पानी की समस्या को देखते हुए पानी टंकी के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिसको देखते हुए निगम द्वारा वार्ड में 2 बोर किया गया, जो फेल हो गये। बाद में वार्डवासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता एवं दोनों वार्ड के पार्षदों के द्वारा निगम का घेराव भी किया गया। जिसको देखते इसी तारतम्य में शनिवार 28 मई को वार्ड में बोर खनन का कार्य का भूमि पूजन कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन एवं मेयर सफीरा साहू, निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने करवाया लेकिन उस जगह बोर फिर फेल हो गया। फिर दूसरे जगह में बोर का कार्य राजपाल कसेर द्वारा पानी चेक करवाने के बाद प्रारंभ कराया गया, जहाँ बोर सफल रहा। पार्षद कसेर ने कहा कि कांग्रेस विधायक एवं प्रशासन के द्वारा जो भूमि पूजन कराया गया था वह कार्य सफल नहीं हुआ,वार्डवासियों की मन्नत,प्रार्थना एवं दुआओं से आज वार्ड में पानी की सुविधा मिल पायी है। इसका झूठा श्रेय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा लेने का प्रयास किया गया,जो सरासर गलत है। ऊल्टे जल समस्या से बुरी तरह प्रभावित दोनों वार्ड में भाजपा का पार्षद होने के कारण समस्या दूर करने में भेदभाव किया गया, जिसका खामियाजा दोनो वार्ड के लोगों को बीते 4 माहीने भुगतना पड़ा है।

सांसद मोहन मंडावी का हुआ गुंडरदेही आगमन आखिर किस पर और क्यों हुए नाराज

0

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांकेर लोकसभा क्षेत्र सांसद मोहन मंडावी भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में कल आगमन हुआ। यहां पर भाजपा मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर मंडल महामंत्री थान सिंह मंडावी आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत किये ।

तत्पश्चात 25 मई को सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर बालोद जिला बंद कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा गुंडरदेही में बंद के दौरान व्यापारियों से किया गया मारपीट एवं दुर्व्यवहार के संबंध में जानकारी ली उसके बाद घायल हुए व्यापारियों से मिलने उनके प्रतिष्ठानों में गए कादिर किराना, प्रशांत साइकल स्टोर,ताम्रकार एंपोरियम ,व कपिल होटल में जा कर घायल व्यापारियों के परिवार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घटना के दौरान दुकानों के सामानों का नुकसान की जानकारी व्यापारियों के द्वारा दिया गया। व्यापारीगण संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन ,सुरेश सोनी जी, फहीम बक्स , मुन्ना लाल ताम्रकार ,मोतीलाल देवांगन ,शीतल जैन ,सुशील जैन जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांकेर सांसद मोहन मण्डावी क्रांति सेना के कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए हिंसात्मक करतूत की कड़ी निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर किये व दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की । इस अवसर में जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, दुष्यंत कुमार सोनवानी मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही, मोहन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, अश्वनी यादव पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, सुरेश सोनी जिला संयोजक बालोद, थानमल जैन जिला संयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, केशव साहू, थानसिंह मंडावी मंडल महामन्त्री, हेमंत साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा, हरीश निषाद पार्षद उपाध्यक्ष मंडल गुंडरदेही, हेमंत सोनकर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा , सौरभ चोपड़ा जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य, टीका राम निषाद मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, श्रीकांत वर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती नमिता साहू , संतोष सारंग श्री संजय साहू तारम सरपंच बासीग, लेख राम साहू मंत्री युवा मोर्चा, दया राम सिन्हा,, नेम लाल यादव, मोपेन्द्र साहू, प्रकाश सावरे व बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दुल्की माइंस से आयरन परिवहन प्रारंभ

0

भिलाई इस्पात संयंत्र की दुल्की लौह अयस्क खान में उत्पादन शुरू। यहां के क्रशिंग व स्क्रीनिंग प्लांट से उत्पादित लम्पस और फाईन्स से भरी पहली रैक शनिवार को रवाना किया गया। इस रैक को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उपलक्ष्य में बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दासगुप्ता ने बताया कि दुल्की खान 14 जून, 2019 शुरू की गई थी।

मात्र दो साल के अंदर इस सघन वन क्षेत्र से उच्च गुणवत्ता युक्त लौह अयस्क का उत्पादन शुरू कर पाना किसी मिसाल से कम नहीं है। कार्यपालक निदेशक (वर्कर्स) अंजनी कुमार ने दुल्की माइन्स से आने वाले उच्च गुणवत्तायुक्त लौह अयस्क की भिलाई इस्पात संयंत्र को आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्पादन बढ़ाने एवं गुणवत्तायुक्त लौह अयस्क से लाभों के बारे में बताया।इस मौके पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (माइन्स एवं रावघाट) मानस बिस्वास,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एस के इस्सर, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) डॉ. ए के पंडा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (माइन्स एवं रावघाट) तपन सूत्रधार, मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) समीर स्वरूप, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडीसी एवं बीई) संजय धर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ ने राजहरा खदान समूह के कर्मियों के हितार्थ 07 सूत्रीय ज्ञापन

0

भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा आगमन के अवसर पर खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के हितार्थ 07 सूत्रिय ज्ञापन सौंपा और उन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रबंधन ने राजहरा अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए किंतु उसके बाद आज भी कर्मियों और उनके परिजनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

महिला रोगीयो के लिए किसी तरह की कोई गोपनीयता नहीं है। यहां चिकित्सा हेतु विशेषज्ञ डाक्टर की सुविधा की अनुपलब्धता के वजह से कई कर्मियों की असमियिक मृत्यु भी हो चुकी है ईस संबंध में कई बार मुख्य महाप्रबंधक खदान से चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा राजहरा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक कराने की हामी भरी गई थी किन्तु आजतक उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया जोकि कर्मियों के प्रति प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।अत एव संघ यह मांग करता है कि महिला रोगीयो के लिए अलग चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जावे। अपनी मांग में संघ ने निदेशक महोदय से कहा कि प्रबंधन द्वारा लाईसेंस पद्धति से कर्मियों के लिए आवास आबंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके लाभ से राजहरा खदान समूह के कर्मीगण वंचित हैं। ईस तारतम्य में संघ यह मांग करता है कि उक्त पद्धति को राजहरा खदान समूह में भी लागू करावाई जावे और गारंटी अमाउंट , जोकि वर्तमान में प्रबंधन द्वारा 08 लाख तय की गई है। उसमें कमी की जावे। आगे प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदय को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विगत कुछ वर्षों से राजहरा खदान समूह में नगर प्रशासन विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। योग्य कर्मचारियों को आवास आबंटन नहीं किया जाता है।और कनिष्ठ कर्मचारियों अथवा बाहरी व्यक्तियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सबसे अच्छे आवास आबंटन कर दिया जा रहा है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरिष्ठ कर्मचारियों के आवेदन को दबाकर मुख्य महाप्रबंधक से कनिष्ठ कर्मचारियों, बाहरी व्यक्तियों हेतु अप्रूवल ली जा रही है जिससे नगर प्रशासन विभाग के प्रति कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो रहा है जो कभी भी विस्फोट रूप धारण कर सकता है। अतः संघ आपसे मांग करता है कि या तो राजहरा नगर प्रशासन विभाग को खत्म करते हुए आवास आबंटन का पूर्ण अधिकार मुख्य महाप्रबंधक खदान को ही दे दिया जावे क्योंकि आज भी सभी प्रकार के आवास का आबंटन मुख्य महाप्रबंधक खदान द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में नगर प्रशासन महाप्रबंधक की कहीं कोई आवश्यकता ही नहीं है।या फिर नगर प्रशासन विभाग में पारदर्शिता लाते हुए वरियता के आधार पर आवास आबंटन किया जावे और भिलाई की तर्ज़ पर आनलाइन पद्धति राजहरा खदान समूह में भी लागू किया जावे जिससे भ्रष्टाचार का अड्डा बना नगर प्रशासन विभाग में सुधार लाया जा सके।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदय से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बाहरी कर्मियों को थर्ड पार्टी के रूप आवास आबंटन में तत्काल रोक लगाई जावे क्योंकि ईससे योग्य एवं वरिष्ठ कर्मचारियों को उनके वांछित केटेगरी के आवास आबंटन हेतु उपलब्ध ही नहीं है और नगर प्रशासन विभाग पूरी तत्परता के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और थर्ड पार्टी को आवास आबंटन करने में लगा है, संघ का यह भी मानना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आबंटित किए गए आवास को तत्काल निरस्त किया जावे और रिक्त आवासों को खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों को वरियता के आधार पर आबंटित किया जाए ।

प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदय को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आजकल खदान में कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही बरती जा रही है एवं बहुत से मामलों में केन्द्र सरकार अथवा उनके द्वारा गठित संवैधानिक संस्थाओं के दिशा निर्देशों का पालन करने में कोताही बरती जा रही है जिससे नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के जान को हमेशा खतरा बना रहता है अतः संघ यह मांग करता है कि असुरक्षीत कार्यप्रणाली पर तत्काल रोक लगाई जाए और सुरक्षा प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों तत्काल समुचित कार्यवाही की जाए |

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदय को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा 01-04-2022 से शुरू करने की बात कही गई थी किन्तु आजतक ऐसा नहीं किया गया है जबकि ईस मामले में प्रबंधन एवं श्रमिक संघों के बीच सहमति बन चुकी है।ईस तारतम्य में संघ यह मांग करता है कि जल्द से जल्द ठेका श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा शुरू की जावे। अंत मे संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदय को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 60-01-2022 को प्रबंधन और तीन श्रमिक संगठनों के बीच ठेका श्रमिकों को विशेष भत्ते के रूप में प्रतिदिन 150 रूपए देने की सहमति बनी थी जिसमें प्रबंधन द्वारा ईसे 01-04-2022 से शुरू करने की बात कही गई थी किन्तु आजतक उक्त दिशा में प्रबंधन द्वारा किसी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे ठेका श्रमिकों में रोष उत्पन्न हो रहा है अतः संघ यह मांग करता है कि उक्त विशेष भत्ते की राशि का भुगतान जल्द से जल्द शुरू कराया जाए और उस भत्ते का भुगतान एरियर्स के साथ 01-04-02022 से किया जावे।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह उपाध्यक्ष केन्द्रीय खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ और राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS