City Media - Page 1113 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1113

बोधघाट परियोजना तब चालू होगी जब स्थानीय लोग चाहेंगे-भूपेश बघेल

0

जगदलपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बोधघाट परियोजना का काम तब तक चालू नहीं होगा जब तक स्थानीय लोग नहीं चाहेंगे। दंतेवाड़ा जिले के बचेली किरंदुल में लाल पानी से किसानों की भूमि बंजर होने को लेकर बोले की बंजर भूमि का मुआवजा वितरण करना स्थाई हल नहीं है स्थाई हल निकालने दंतेवाड़ा के कलेक्टर को निर्देश दिये। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा से काफी लगाव है यहां आने के लिए कोई भी अवसर छोड़ता नहीं हूं। प्रदेशभर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अब तक 40 से अधिक स्थानों पर जा चुका हूं और किसानों से लेकर बच्चों तक भेंट मुलाकात करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिखने लगा है। पहले लोग यहां आने से कतराते थे लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों का अब आना जाना बढ़ा है।

बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा :

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। एक समय था लोग दहशत के साये में जिंदगी जिया करते थे लेकिन अब परिवर्तन हुआ है। दंतेवाड़ा ही नहीं बस्तर को लोग पहले नक्सल के नाम से जानते थे लेकिन अब बस्तर अंचल को विकास के नाम से जानने लगे है। यहां का महुआ अब इंग्लैण्ड तक जाने लगा है। अनिल कुंजाम जो पहले स्कूल को तोड़ा करता था जो अब उसी स्कूल को बनाने में खुशी महसूस करने लगा है। पार्वती मौर्य जो इंग्लैण्ड जाना चाहती है बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाको के महिलाओं की कल्पना की उड़ान इंग्लैण्ड और अमेरिका तक हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने गिनती के वनोपज की खरीदी करती थी लेकिन अब 65 प्रकार से अधिक वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी कर स्थानीय स्तर पर आदिवासी भाई बहनो को रोजगार उपलब्ध कराने के साथसाथ आय भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिला जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। मुआवजा स्थाई समाधान नहीं: बचेली-किरंदुल इलाके में लाल पानी से किसानों की भूमि बंजर हो रही है इसको लेकर श्री बघेल ने कहा कि बंजर भूमि का मुआवजा वितरण स्थाई समाधान नहीं है इसके लिए स्थाई समाधान को लेकर विकल्प तलाश करने कलेक्टर को निर्देशित किया। बंजर हुई भूमि वाले किसानों को तीन करोड़ का मुआवजा दिए जाने की बात कही। बोधघाट परियोजना चालू किए जाने को लेकर श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय लोग जब तक नहीं चाहेंगे तब तक परियोजना चालू नहीं होगी।

विधायक अच्छा काम कर रहे:

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक का रिपोर्ट कार्ड खराब नहीं है। प्रदेशभर के सभी विधायक अच्छा काम कर रहे है। विधायकों को और बेहतर कार्य के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रीत करने के निर्देश दिये गये है जिससे ग्रामीणों को अधिक लाभ दिला सके। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा किलेपाल में 504 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर रजत बसंल, सीसीएफ मो.शाहीद, एसपी मीणा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सहज अंदाज

0

कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये
इतना सुनते ही मुख्यमंत्री बोले ” लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो “

रायपुर 24 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं । वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो गए हैं । ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर कहा लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो । मुख्यमंत्री ने दुकानदार और उनकी पत्नी को को भेंट स्वरूप राशि भी सौंपी ।

इसके बाद जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चौपाल लगी तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिखाते हुए कहा कि देखिये आज आपके हाट बाजार में घूमने गया तो वहां से अपने धर्म पत्नी के लिए ये बिंदी , सिंदूर और मेहंदी लेकर जा रहा हूं ।

श्रमिक संघ इंटक ने किरंदुल नगर व निकटतम ग्रामीणों के जनहित में मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र

0

किरंदुल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दन्तेवाड़ा आगमन पर कर्मचारियों, नगरवासियों, परियोजना एवं ग्रामीणों के हितों के लिए सदैव ही तत्पर रहने वाली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए के सिंह द्वारा नगरवासियों एवं निकटवर्ती ग्रामीणों के हितार्थ मांगपत्र सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिला है। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा दी गई मांग पत्र में प्रमुख रूप से किरन्दुल में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैण्ड निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूर्ण करवाने, किरन्दुल एवं बचेली वासियों के लिए पाढापुर स्थित मुक्तिधाम में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत शवदाह गृह को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने, किरन्दुल परियोजना के कर्मचारियों एवं नगरवासियों के हित में वार्ड क्र. 03.04 एवं 08 से वार्ड क्र. 17, 18 के मध्य स्टील ब्रिज निर्माण कार्य, नगर के वर्तमान जनसंख्या घनत्व को दृष्टिगत रखते हुए किरन्दुल स्थित शासकीय 30 बिस्तर चिकित्सालय का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा कम से कम 02 शव वाहन उपलब्ध कराने, किरन्दुल स्थित प्रायः समस्त शासकीय विद्यालयों की भवन आदि की वर्तमान स्थिति उपयुक्त नहीं है। अतः उनके जीर्णोद्वार करते हुए कम्प्यूटर प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लासेस, लायब्रेरी, खेल-कूद की समस्त सामग्री एवं फर्नीचर आदि सर्वसुविधायुक्त उन्नयन करने तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शाखा किरन्दुल में उपलब्ध कराने, किरन्दुल से गीदम तक का सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है एवं असुरक्षित है, जिसका मरम्मतीकरण शीघ्र करवाने, किरन्दुल से दंतेवाड़ा तक के सड़क मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवाने, दंतेवाड़ा जिले के खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान के लिए जिले में आवासीय स्पोर्ट्स अकादमी की सुविधा प्रदान करने, जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं युवाओं के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण हेतु डी.एड., बी.एड., बी.पीएड. आदि कोर्सेस की सुविधायें प्रदान करने, किरन्दुल एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए किरन्दुल में स्थानीय स्तर पर आईटीआई एवं बीएससी नर्सिंग कोर्सेस की सुविधा प्रदान करने, लौहनगरी किरन्दुल में वर्तमान में पेयजल की समस्यायें व्याप्त है तथा यहाँ उपलब्ध पानी में स्वास्थ्य मानकों की दृष्टि से खनिज लवण अपर्याप्त है। अतः बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेयजल हेतु शबरी नदी से जलापूर्ति की व्यवस्था कराने आदि मांगें शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट एवं ज्ञापन प्रस्तुत करने के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए के सिंह, संगठन सचिव राकेश लाल सहित यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अंर्तराज्यीय चोर गिरोह पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो दिन पूर्व स्थानीय व्यापारी से हुई थी दो लाख पंद्रह हजार रूपये की उठाईगिरी

0

 महारानी अस्पताल के सामने की घटना
 मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत बस्तर पुलिस को मिली सफलता
 सिटी सर्विलेंस सिस्टम अंतर्गत लगे कैमरो की महत्पपूर्ण भुमिका
 दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
 आरोपी उड़ीसा के गंजाम एवं महासमुंद भीमखोज के निवासी

 जप्त नगदी 2,15,000/- रूपये व एक मोटर सायकल पल्सर, एक मोबाईल फोन एवं चांदी का सिक्का।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में स्थानीय व्यापारी अशोक दुल्हानी के साथ दो पूर्व जब वे संजय बाजार स्थित अपने दुकान से अपने घर कुम्हारपारा जाने के दौरान महारानी अस्पताल के सामने उस्ताद गुपचुप सेंटर में गुपचुप खाने रूका था कि उसी दौरान उसके स्कुटी से 2,00000/-रूपये व एक चांदी का सिक्का और अन्य सामान को चोरी कर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी अशोक दुल्हानी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में चोरी (379) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर संदिग्धों की पता तलाश की जा रही थी। सीसीटीव्ही वीडियो और फुटेज के आधार पर संदेहियों के गतिविधि एवं प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश किया गया जा रहा था। जिस आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को संजय बाजार क्षेत्र में पुनः दिखे जाने की सूचना मिला थी जिस पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, संजय बाजार क्षेत्र में दो संदिग्धों की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने अपना नाम-ए0अनिल निवासी गंजाम उडिसा एवं करन नेताम निवासी महासमुंद का होना बताये जिनेसे चोरी के संबंध में पुछताछ करने पर दिनांक 22 मई 2022 को जगदलपुर के स्थानीय व्यापारी अशोक दुल्हानी का संजय बाजार से पीछा करते हुये उक्त व्यापारी रास्ते में रूक कर गुपचुप ठेला में गुपचुप खाने के दौरान मौका देखकर व्यापारी के गाड़ी की डिक्की से रूपये पैसे चोरी कर लेना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये राशि 2,15,000/-रूपये, एक चांदी का सिक्का, एक मोबाईल फोन और अपराध कारित प्लस मोटर सायकल ओ0डी-32 ई0 5340 बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा अपने पल्सर वाहन का नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर सी0जी0 08 के0 4578 का प्लेट लगाकर घटना को कारित करना बताये है। दोनो आरोपियों को थाना कोतवाली जगदलपुर के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी-1. ए0 अनिल पिता ए0 राजू उम्र 30 साल नि0 ग्राम आड़टुटा सांई थाना कोदला जिला गंजाम उड़ीसा।

  1. करन नेताम पिता जगन्नाथ नेताम उम्र 24 साल निवासी भीमखोज कासीबाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ0ग0)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू ।
उप निरी. – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया, पीयुष बघेल,
प्र.आर. – चोवादास गेंदले,पुनीत शुक्ला,मौसम गुप्ता लोमेश दीवान ।
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक, युवराज सिह ठाकुर, गौतम सिन्हा, हिमांशु यादव,ओम प्रकाश सिंह, दीपक कुमार।

हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, आरोपी की छानबिन

0

रायपुर से एक घटना सामने आया जो गुढ़ियारी इलाके में खमतराई के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिया तथा उसे आत्महत्या का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर डालने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा हैं की रविवार सुबह आठ बजे रामनगर रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश को देखकर लोगों ने इसकी सूचना गुढ़ियारी पुलिस को दी थी। मृतक की शिनाख्त खमतराई थानाक्षेत्र के डबरापारा निवासी विकेश शेंद्रे उम्र (22) वर्ष हैं जो मृतक के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार रात में मृतक विकेश के साथ गुढ़ियारी इलाके के आदतन तीन चोरों को देखा गया था । इसके आधार पर पुलिस ने सबसे पहले एक नाबालिग को उसके घर से उठाया । उसकी निशानदेही पर दौलत निर्मलकर उम्र (19) वर्ष को पकड़ा गया । पूछताछ में दोनों ने एक और साथी गोल्डन उर्फ हनी उम्र (18) वर्ष के साथ मिलकर पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान विषेक शेंद्रे की चाकू से गोदकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने रामनगर रेलवे ट्रैक पर रात में ही डाल दिया था।बाद में ट्रेन गुजरने से उसका शव कई टुकड़ों में कट गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

किसानो की मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने जिले की 50 सेवा सहकारी समितियों में किया धरना प्रदर्शन

0

किसानो की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बालोद। भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णा कांत पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू के निर्देशानुसार, एवम् भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू व समस्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सोमवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बालोद जिले के सभी मंडल के 50 सुसायटियों केंद्रों मे एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें गुरुर मंडल के अंतर्गत सोसाइटी के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा बजरंगी यादव पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव शाह प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा युधिष्ठिर चंद्राकर की उपस्थिति में यह धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ उल्लेखनीय है कि वर्मी कंपोष्ट के बाध्यता को समाप्त करने और किसानो को खरीब फसल के लियें खाद की आपूर्ति सभी सुसायटी मे भंडारण की मांग को नेकर धरना प्रदर्शन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मे घोषित 2 वर्ष का बकाया बोनस राशि को भुकतान कर, एवं गन्ना किसानों का जिले मे संचालित दो शक्कर कारखाना है, उसमे किसानो का राशि भुकतान नही हुआ है राशि का तत्काल भुकतान किया जाय, और के खाते मे शीघ्र भुगतान किए जाने, रबी फसल मे असमय जो बारिश और ओला वृष्टि हुई है, उसमे हुई फसल की क्षति उसे राहत पहुँचाने प्रधानमंत्री फसल योजना के माध्यम से किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाय, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही मे जारी राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किश्त की राशि मे 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती करते हुए करीब 470 करोड के राशि कीसानो को कम जारी की गई है, ईसे अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किए जाने, प्रदेश सरकार राज्य मे सरकार बनने से पहले किसानों का दाना-दाना धान खरीदने का वादा किया गया था, चूंकि छत्तीसगढ़ मे रवि की फसल भी पर्याप्त मात्रा मे होती है,

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अतः पूरे प्रदेश मे कीसानों की रवि के फसल की खरीदी 2500 रुपियें प्रति क्विंटल मे तत्काल प्रारंभ किए जाने, राज्य सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र मे पूर्व सरकार के लंबित 2 वर्षो के धान बोनस देने का वादा किया था, किंतु सरकार को आज साढ़े 3 साल से अधिक हो गयें है, बकाया बोनस की राशि तत्काल किसानों को जारी किए जाने की मांग की गई है। इन सभी विषय को लेकर के भाजपा किसानों मोर्चा द्वारा, पूरे जिले मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी यादव ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति को उजागर करते हुए कहा की काग्रेस सरकार हमेशा से किसान विरोधी नीति में काम करते आ रही है 2018 में सत्ता हासिल करने से आज तक ऐसा कोई निर्णय नही लिया है जो किसान हित में हो नही किसानो का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है नही बिजली का बील हाफ़ हुआ है और आज ये स्थिती है कि किसान अपने माँग के लिए सड़क की लड़ाई लड़ रहा है इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की ये भूपेश सरकार केंद्र में बैठी सोनिया गांधी को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता के साथ छलावा कर रही है आज किसान परेशान है किसान की सुध लेने वाला कोई नही है

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

जहाँ आज जिले के प्रत्येक सोसाइटी में खाद का भंडारण सरकार को सुनिस्चित कर लेना चाहिए आज वो विफल नज़र आ रही है आज किसानो को खाद के परमिट कटवाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट खाद के नाम से लूटा जा रहा है साथ ही किसानो का राजीव गांधी न्याय योजना का अंतिम किस्त पूर्व 2021-22 के धान ख़रीदी का जारी किया गया उसमें 30 से 40 प्रतिशत राशि की कटौती की गई है आज जिले में ऐसे दो हज़ार से ऊपर प्रकरण है जिन्हें आज पर्यंत स्थाई पम्प हेतु विधुतीकरण नही किया गया जबकि किसानो का डिमांड एक वर्ष से पूर्व सरकार द्वारा पटवा लिया गया है ऐसे में देखे तो यह सरकार किसान विरोधी नज़र आ रही है जिसका विरोध भाजपा किसान मोर्चा संगठन के नेतृत्व में लगातार करते रहेगी

This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

और किसानो की आवाज़ बनके सड़क की लड़ाई लड़ेगी इस धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव जी प्रीतम साहू जी जिलाध्यक्ष यह पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा डोमन साहू मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ईशा प्रकाश साहू दुर्गा नंदन साहू यादराम साहू जगदीश देशमुख भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पर किसान विरोधी रवैया को लेकर कड़ा प्रहार किया इस अवसर पर सभी जिला प्रमुख पदाधिकारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा हेमंत साहू कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर उपाध्यक्ष लीला राम सोंनबेर युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पिपरे मंत्री टुकेश्वर पांडे पहलाद साहू अश्वन वारले संतोष गंगबेर गणेश साव दिलीप कुल्हारे तेजराम साहू भुवन साहू चित्रसेन साहू प्रेम कलिहारी जागेश्वर साहू भूपेंद्र सिन्हा लीलाराम डरसेना मितेंद्र साहू एवं सभी भाजपा के कार्यकर्ता, एवं किसानो के माध्यम से यह धरना कार्यक्रम सफल पूर्वक संपन्न किया गया…

सर्व ब्राम्हण समाज के विप्रवर बन्धु बस्तर जिला पत्रकार संघ कार्यालय पहुंच जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

0

सर्व ब्राम्हण समाज के विप्रवर बन्धु आज सोमवार 23 मई 2022 को बस्तर जिला पत्रकार संघ कार्यालय पहुंच जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मान किया। इस अवसर पर सम्मलित विप्रवरो ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश रावल जी,सचिव धर्मेंद्र महापात्र जी,उपाध्यक्ष द्वय श्रीनिवाश राव नायडु जी व नवीन गुप्ता जी सहसचिव द्वय रितेश पांडे जी अशोक नायडू जी और कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा जी का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के संजीव शर्मा जी, पुलक भटटाचार्य जी, शिव मिश्रा जी, अतिरिक्त शुक्ला जी, राकेश रथ जी, योगेश शुक्ला जी, राजेश दास जी, रत्नपाल जी और अनिल सामंत सम्मलित थे। इस अवसर पर पत्रकारगण में एल गुप्तेश्वर राव जी, समीर सेन जी, सुब्बा राव जी, समीर सेन जी, रविराज जी, मृण्यय जी,श्रीयुत मनोज जंगम जी व अन्य पत्रकार उपस्थित थे। समस्त जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से बहुत बहुत बहुत बधाई और अनन्त शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा नेक्सट यानी डेनेक्स के नये यूनिट का कटेकल्याण में शुभारंभ किया

0

महिलाओं ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर माँग लिया आटोग्राफ, मुख्यमंत्री ने डेनेक्स की एक आकर्षक शर्ट सांसद बैज को दी गिफ्ट

ढेंकी चावल के बारे में ली जानकारी

रायपुर, 23 मई 2022/ अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का नवाचार देश भर में विख्यात है और अब कटेकल्याण यूनिट के माध्यम से भी इसका कार्य आगे बढ़ेगा। इस मौके पर अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनसे आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांसद दीपक बैज को डेनेक्स की बनी शर्ट भी गिफ्ट की।

उल्लेखनीय है कि डेनेक्स के माध्यम से दंतेवाड़ा वस्त्र व्यवसाय के एक नये केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। यहां के कपड़ों की गुणवत्ता की वजह से देश भर में इनकी माँग बढ़ी है और देश भर की व्यापारिक संस्थाएं इनसे एप्रोच कर रही हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक डेनेक्स के चार यूनिट आरंभ हो चुके हैं और आज ही पांचवा यूनिट तिरपुर में आरंभ होगा। डेनेक्स की यूनिटों के तेजी से प्रसारित होने की वजह से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है अपितु देश भर में संस्थान के कपड़ों की डिमांड होने से अपने कौशल संवर्धन का कार्य भी हो रहा है। उल्लेखनीय यह भी है डेनेक्स की महिलाओं ने ग्यारह किमी लंबी चुनरी का निर्माण भी किया है। जिसे मुख्यमंत्री दंतेश्वरी माई जी को अर्पित करेंगे।

ढेंकी चावल की ली जानकारी, परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने पर जताई खुशी- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ढेंकी चावल भी देखा। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुराने समय में परंपरागत रूप से ढेंकी से ही चावल निकाला जाता था जिससे चावल के पौष्टिक गुण बचे रहते थे। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जैविक खेती के जो प्रयोग प्रदेश भर में हो रहे हैं उनमें दंतेवाड़ा जैसी जगहों के लिए और भी अच्छे अवसर हैं क्योंकि यहां की जमीन पहले ही वन भूमि होने की वजह से काफी ऊर्वर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में जो नवाचार हो रहे हैं वे इस क्षेत्र के प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल हैं।

दल्ली से डौंडी मार्ग में झरण होटल में खाना खाने गए युवक की कार चोरी हुई   

0

डौंडी थाने में योगेश पटेल पिता कुंजलाल पटेल निवासी  बीएमवाई चरोदा दादर पोस्ट जंजगिरी वार्ड क्र0 5 थाना  भिलाई 03  जिला दुर्ग द्वारा कल रात्रि 11 बजे के आस पास चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई योगेश द्वारा बताया गया की मैं दिनांक 11.05.2022 को अपने दोस्त ओमप्रकाश निषाद निवासी चरोदा से हुंडई वैन्यु सफेद रंग की कार क्र0 सीजी 07 बीएस 9347 को मांग कर शादी कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग आया था, शादी कार्यक्रम होने के बाद अपने साथी दीपक गिते एवं हितेश पटेल के साथ दिनांक 15.05.2022 को घुमने के लिए विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश) गये थे,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

विशाखापटनम से घुमकर दिनांक 19.05.2022 को वापसी दौरान दिनांक 21.05.2022 को जगदलपुर आकर तीरथगढ एवं चित्रकुट घुमकर दिनांक 22.05.2022 को वापसी के लिए तीनो कार से अपने घर दुर्ग के लिए  निकले, वापसी दौरान भानुप्रतापपुर में मिले अपने रिश्तेदार कमलेश पटेल एवं तरूण पटेल को साथ लेकर वापस दुर्ग जा रहे थे कि रात्रिे करीबन 10.00 बजे झरन होटल हवाईपट्टी नर्राटोला डौण्डी के पास मेन रोड  किनारे अपने कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 9347 को पार्क कर कार को लाक करके होटल में खाना खाने के लिए गये,

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खाना खाकर रात्रि करीबन 11.20 बजे होटल से बाहर निकलकर  देखा तो कार पार्किंग किये गये स्थान पर नही था आस पास पता तलाश किये पता नही चला । कार में नगदी रकम 320000 रू रखा था । कोई अज्ञात चोर द्वारा हुंडई वैन्यु सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 9347 कीमती 500000 रूपये एवं कार में रखे नगदी रकम 320000 रूपये जुमला 820000 रूपये को चोरी कर ले ले गये है पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने खदान में काम दिलाने के लिए सम्माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी को सौपी मांग पत्र

0

प्रगतिशील खदान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चुनू राम ने आई ओ सी राजहरा में पंजीकृत अपनी यूनियन प्रगतिशील मजदूर यूनियन को काम दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा है। पत्र अनुसार प्रगतिशील मजदूर यूनियन एक पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीयन क्रमांक 4893 है। समिति के सदस्य आई ओ सी राजहरा के अंतर्गत कार्य दिलाने के संबंध में बीएसपी प्रबंधक को कई बार आवेदन दिया गया। किंतु आज तक इन्हें कोई भी कार्य में नहीं रखा गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसके कारण समिति से जुड़े सदस्यों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। बीएससी प्रबंधक के द्वारा समिति तथा यूनियन के सदस्यों की साथ काफी भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है । समिति को कार्य दिलाए जाने के प्रति किसी भी प्रकार के सकारात्मक पहल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि इनका यूनियन पूर्व में माइंस में इटकसा से मिट्टी निकालने का कार्य कर चुका है। समिति से जुडे बेरोजगारों को काम दिला जाना अति आवश्यक है जिससे उनके परिवार का पालन पोषण हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उन्होंने क्षेत्र के विधायक एवम मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सम्मानीय अनिला भेड़िया जी को निवेदन किया है कि कृपया आप से हमें अनुरोध है कि हमारी समिति को कार्य दिलाने हेतु राजहरा माइंस प्रबंधक को आदेशित करने की कृपा करें। जिससे हमारे सदस्य को रोजगार उपलब्ध हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS