City Media - Page 1124 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1124

भानपुरी कॉलेज में वाटर कूलर नही,शौचालय,ब्लैक बोर्ड का बुरा हाल,छात्रों को होती है समस्या – अभाविप

0

कॉलेज प्राचार्य के पास नही है समाधान,अब कलेक्टर से मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

बस्तर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी नही होने पर अब होगा आंदोलन

जगदलपुर – भानपुरी कॉलेज में मूलभूत समस्याओं का टोटा है,यँहा तक दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को वाटरकूलर नही होने से पीने का पानी तक नही मिल पाता अभाविप ने आरोप लगाया कि कई ज्ञापन शिकायत के बावजूद मांगे अनसुनी की जा रही अब चक्काजाम जैसे बड़े आंदोलन में उतरने की तैयारी चल रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा से मुलाकात कर कलेक्टर बस्तर के नाम ज्ञापन दिया और समस्याओं को बताया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान व नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कई बार जनप्रतिनिधियों व कॉलेज प्रशासन को लिखित मौखिक रूप से अवगत कराया जाता रहा है लेकिन समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है यँहा पीने योग्य पानी के अभाव में दूरदराज के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,शौचालयों की स्थिति खराब होने से अनुपयोगी हो गया है खासकर छात्राओं को दिक्कते होती है,क्लास रूम में ब्लेक बोर्ड खराब हो चुके है,वर्षो से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट सुधार नही हुआ,प्रयोगशाला लाइब्रेरी जैसे समस्याएं है ज्ञापन में सभी समस्याओं को निराकरण करने की मांग की गई है इधर एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को समन्वय बैठक कर निराकरण करवाने आश्वस्त किया है।

कॉलेज में ताला जडेंगे चक्काजाम करेंगे – दीवान

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दिवान ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कोई जनप्रतिनिधि, विधायक कॉलेज में नही आते कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा है,अब तक जनभागीदारी की बैठक नही हुई जिससे समस्याओं पर ध्यानाकर्षण किया जा सके श्री दीवान ने आगे कहा अब कॉलेज को ताला लगाकर नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारियां कर रहे हैं।

ज्ञापन के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,नगर मंत्री टिकेश नाग,आसमन बघेल,नीलम ठाकुर,देवेश नाईक समेत छात्र उपस्थित रहे।

25 लाख से भरा बैग रास्ते में गिर गया तो उठाकर ले गए दंपति की पहचान और नगद बरामद

0

बालोद- दरअसल सोमवार को बालोद के प्रतिष्ठित व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा 25 लाख रुपये लेकर अपने घर से बैंक जा रहा था. इसी दौरान पुराना बस स्टैंड के पास व्यापारी के बेटे की लापरवाही के चलते 25 लाख रुपये से भरा बैग बीच सड़क पर गिर गया था.जिसके बाद व्यापारी ने बालोद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही. फिर बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर, एएसआई धरम भुआर्य सहित साइबर सेल की टीम बैग सहित बैग ले जाने वालों की खोज में जुट गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. आस-पास के गांव में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें वायरल की गई. जिसके लिए बालोद थाने सहित साइबर सेल की टीम रात भर जागते रही. आखिरकार अब उन दोनों आरोपियो को बालोद मुख्यालय के बस स्टैंड पर गिरफ्तार कर लिया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं. किसी काम के सिलसिले में अपने गांव दानीटोला से बालोद आए हुए थे. फिलहाल आरोपी प्रीतम लावणीय और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. गिरफ्तार दंपती के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भी बरामद कर लिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल में कोर्बेवैक्स टीकाकरण

0

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत विकासखंड डौंडी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल के माध्यमिक शाला में अध्यनरत 12 वर्ष से 14 वर्ष के छात्र और छात्राओं को कोर्बेवैक्स टीका का दूसरा डोज लगाया गया | इस टीकाकरण के पूर्व संस्था के शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी योगेश साहू का शाला के बच्चों द्वारा ताली बजाकर स्वागत करते हुए ओमप्रकाश सोयाम द्वारा बच्चों को टीकाकरण के पूर्व प्रथम डोज लगाने के बाद के अनुभव बच्चों को बताने कहा गया सभी बच्चो ने वैक्सीन के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स न होने की पुष्टि बच्चों द्वारा की गई शिक्षिका श्रीमती सुमरित ठाकुर द्वारा बच्चों के मन में टीकाकरण के प्रति जो जिज्ञासा है उन्हें उपस्थित श्री साहु जी को स्पष्ट करने का आग्रह किया |

इस टीकाकरण में शाला के 37 बच्चों ने कोर्बेवैक्स टीका लगवाकर शासन के कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ के इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी महति भूमिका का निर्वहन किया | टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सस्था के प्रधान श्री सोहन लाल जैन,शिक्षिका सुमरित ठाकुर, शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, भृत्य श्री सोहन लाल ठाकुर शाला के बच्चोंएवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री योगेश साहू का सहयोग सराहनीय रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ग्राम पंचायत इच्छापुर पहुंच माता गंगा गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ग्राम पंचायत इच्छापुर पहुंच कर माता गंगा गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की |

समस्त ग्रामीणजनों के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह प्रेम भाव देखने प्राप्त हुआ आप सभी स्नेहजनों का आभार व्यक्त निरंतर यह बस्तर की पारंपरिक तरीके से देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की भावना स्नेह प्रेम है |

बस्तर विधायक ने कहा की हमारी रीती नीति और कार्य शैली को कभी नहीं भूलना चाहिए जिस तरह से हमारी संस्कृति को हमारे पूर्वजों ने संजोय कर रखा था उसको हमें आगे आकर निरंतर इसे बढ़ाना चाहिए और युवाओ में भी अपनी संस्कृति बढ़ाने के लिए और इसमें रूचि लेना चाहिए |

मौजूद रहे दिनेश यदु, जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, सरपंच रूपसाय, चैतन, रघु हीरा, भागरथी, देवेंद्र,हेमंत कश्यप,पूरन सिंह ठाकुर,लखेश्वर मंडावी, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,एवं ग्रामवासी, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

बस्तर सांसद दीपक बैज ने ली एन.एम.डी.सी.प्रबंधन की समीक्षा बैठक…

0

बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज अपने एक दिवसीय प्रवास पर किरंदुल पहुंचे। जहां उन्होंने एन.एम.डी.सी. प्रबंधन किरंदुल व बचेली के अधिशासी निदेशक तथा किरंदुल एवं बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय व पूजा साव के उपस्थिति में समीक्षा बैठक ली..बैठक के दौरान सांसद बैज ने किरंदुल व बचेली की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुना और एन.एम.डी.सी. प्रबंधन को निम्न बिंदुओ पर निर्देशित किया।

🔹आदिवासी स्कूली बच्चों को भी मिलेगा बस सेवा का लाभ…

🔹किरंदुल को भी मिलेगा इलेक्ट्रिक शव दाह मशीन…

🔹किरंदुल में चिकित्सा संबंधी सेवाओं को देखते हुए मिलेगा सोनोग्राफी व सिटी स्कैन मशीन..

🔹किरंदुल व बचेली को मिलेगा शव वाहन (एंबुलेंस)..

🔹शासकीय स्कूलों में जर्जर शौचालय बनेगा नया साथ ही नगर में स्थित आंगनबाड़ियों का होगा जीर्णोद्धार…

⭕उक्त मांगों के अलावा बैठक में अतिरिक्त बिंदुओं पर भी चर्चाएं हुई। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन प्रमुख बिंदुओं पर जनता की मांगों को देखते हुए सांसद दीपक बैज को अवगत कराया। जिसके बाद सांसद बैज ने तत्काल एन.एम.डी.सी. प्रबंधन को सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। इस बैठक के दौरान किरंदुल एवं बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष सहित किरंदुल परियोजना अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन, उपमहाप्रबंधक बी. के. माधव तथा किरंदुल एवं बचेली नगर के पार्षदगण एवं दोनो परियोजना के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उमावि बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मिडियम स्कूल करने का विरोध

0

अभाविप के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी,कहा – आत्मानन्द का विरोध नही ऐतिहासिक स्कूल रहे यथावत

कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भानपुरी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में सोमवार को नगर पंचायत बस्तर स्थित शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मिडियम में परिवर्तन करने का विरोध किया और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कई पूर्व छात्र व वरिष्ठ नागरिक भी पँहुचे और विरोध जताया।

अभाविप के नगर मंत्री नरेंद्र सेठिया ने बताया कि नगर पंचायत बस्तर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल में परिवर्तन का प्रस्ताव है अभाविप आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल का स्वागत करता है लेकिन पूर्व में संचालित स्कूल देश के आजादी के पूर्व से है जो काफी पुराना हैं एक धरोहर जैसा है जिससे लोगो की पूर्व छात्रों की जनभावनये जुड़ी है जिस प्रशासन को विचार कर समाधन निकलना चाहिए उपस्थित छात्र नेताओ ने उक्त निर्णय पर विचार करते हुई जनभावनाओं के संम्मान में कोई बीच पुनः विचार कर समाधान निकालने का निवेदन किया है |

आभाविप ने मांग नही मानी जाने पर छात्रों के साथ आंदोलन करने व राज्यपाल से शिकायत करने की चेतावनी दी है

ज्ञापन के दौरान अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान, नगर मंत्री नरेंद्र सेठिया, हडिप्पा पटेल,बुधराम कोर्राम,गजेंद्र ध्रुव, चैतन कश्यप, पवन पारकर, आकाश मिश्रा,करन सिंह,तरुण कुमार,सौरभ मिश्रा,संतोष,बलराम बघेल, किशोर, दिनेश, देवेन्द्र ठाकुर,आकाश ठाकुर,कमलेश बिसाई,मनीष,सदा कश्यप,लोकेश,देवेन्द्र नाग,रनसु,चंद्रकांत,गोविंदा सेठिया
लक्ष्मण कश्यप समेत सैकडो छात्र उपस्थित रहे।

नगर के वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधि भी पँहुचे –

नगर पंचायत बस्तर के कई वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में बीच का हल निकालने व स्कूल के अस्तित्व को बचाने प्रशासन से अपील किया जिसमें नरेंद्र जोशी,रामानन्द मिश्रा, शालिनी सेमसन,जगजीवन कश्यप, उदबोराम नाग,राजेश सेमसन ,धर्मदास,शिरीष विश्वकर्मा,चंदन झा उपस्थित थे।

जिले में 12 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए 10 मई को कोविड टीकाकरण

0

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के.सोनी ने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत 10 मई 2022 को जिले में 12 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रथम व द्वितीय डोज हेतु तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रीकासन डोज हेतु टीकाकरण सत्र का आयोजन हेतु विकासखण्ड बालोद में लोक सेवा केन्द्र के सामने, कचहरी चौक बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज. सांकरा, प्राथमिक

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर, जगन्नाथपुर ,उमरादाह, बेलमांड, हथौद, डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत् मा.शा.धुरवाटोला, चिपरा, कुसुमकसा, ठेठवारपारा, फागुनदाह, ढोरीठेमा, ठेमाखुर्द, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत् सीएचसी डौण्डीलोहारा, सीएचसी देवरी, सीएचसी दुबचेरा, मंगचुवा, भंवरमरा, पिनकापार, नांहदा, संजारी, सुरेगांव, अरजपुरी, गुंडरदेही विकासखण्ड अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा, वार्डक्र 05 नंगारापाठमंदिरअर्जुन्दा, पीएचसी गुरेदा, पीएचसी सिरसिदा, पीएचसी कलंगपुर, पीएचसी रनचिरई, पीएचसी माहुद बी, पीएचसी सांकरी, पीएचसी कुरदी, पीएचसी भरदाकला, पीएचसी खुरसुनी, पीएचसी बेलौदी, गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरुर , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

प्रभारी सचिव ने किया विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

0

जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद आज जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टरजनमेजय महोबे इस अवसर पर उनके साथ थे। उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला के गौठान का जायजा लिया। गौठान परिसर में आरती महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्माण किए जा रहे सैनेटरी पैड का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर कहा कि सैनेटरी पैड के पैकेजिंग को और अधिक आकर्षक बनाए। उन्होंने समूह के आय संवर्धन हेतु उन्हें मार्गदर्शन भी दिए। प्रभारी सचिव ने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, विक्रय और आमदनी की जानकारी ली। उन्हेांने वहॉ सामुदायिक बाड़ी में स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सब्जी फसल उत्पादन का अवलोकन किया और स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर नियमित रूप से सब्जियॉ उत्पादन कर आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

प्रभारी सचिव ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित ‘बालोद बाजार‘ रिटेल शॉप में ग्रॉसरी,बांसशिल्प, मिट्टी शिल्प, हैण्डलूम आदि सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन सी-मार्ट का भी अवलोकन किया और कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी जायजा लिया। उन्होंने वहॉ क्लासरूम, स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी, प्रयोगशाला, ऑडिटोरियम आदि का अवलोकन किया। उन्होंने लायब्रेरी में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने मार्गदर्शन दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

प्रभारी सचिव ने किया जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा

0

जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वीकृत कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा कराएं। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पुख्ता क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के समय-समय पर प्रवास के दौरान किए गए घोषणाओं पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने जिले में अब तक हुए नरवा संवर्धन के कार्यो की जानकारी वन विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि नरवा संवर्धन के कार्यो को प्राथमिकता से पूरा कराएं। प्रभारी सचिव ने जिले के स्वीकृत और पूर्ण गौठानो की जानकारी ली। उन्होंने गोठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, उठाव और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन नियमित रूप से जारी रहे। उन्होंने गौठानो में संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियो की जानकारी ली और कहा कि गौठानो में अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित किया जाए। उन्होंने जिले में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत स्वीकृत कार्य तथा कार्यरत मजदूरों के संबंध में जानकारी ली। 

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

प्रभारी सचिव ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् प्राप्त तथा निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली और शतप्रतिशत प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अंतर्गत अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन व्यपवर्तन तथा भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने नजूल भूमि के आबंटन, व्यवस्थापन संबंधी आवेदनो के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने आगामी खरीफ सीजन हेतु धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों से ली। उन्होने जिले में वर्तमान में खाद बीज के भण्डारण और वितरण की जानकारी ली और कहा कि किसानो की मांग के अनुरूप खाद बीज उपलब्ध कराएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

 प्रभारी सचिव ने जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जिले में पेयजल की समस्या ना हो। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, जिले में सड़कों का रखरखाव, शासकीय भवनो में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना, स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर आर.एस.ठाकुर, सिल्ली थामस, अभिषेक दीवान सहित समस्त एस.डी.एम. और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

जनता व कार्यकर्ता खुश तो रोकेगा कौन…सांसद व विधायक के आगमन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जबरदस्त बाइक रैली…

0

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक मर्दापाल के ग्राम सोनाबाल में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। इस जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से हमारी सरकार बनी है तब से आपके विधानसभा के चारों तरफ विकास के कार्य हो रहे है आपके क्षेत्र के विधायक लगातार विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे है इसी का नतीजा है की गांव गांव गली मोहल्ले में सड़क नाली पुल पुलिया जैसे विकास कार्य आपके सामने है। सांसद दीपक बैज ने सरकार की योजना व विधायक चंदन कश्यप के काम को जमकर तारीफ करते हुए कहा की पंद्रह साल के बाद इस क्षेत्र में काम करने वाला विधायक मिला….ऐसे विधायक को फिर से चुनाव जीतना हैं सुनते ही क्षेत्र की जनता ने जम कर तालिया बजाई।

अपने उद्बोधन के दौरान सांसद बैज ने जनता और कार्यकर्ताओं से पूछा की “सरकार का काम कैसा आपके विधायक का काम कैसा” सभी लोगों ने हाथ उठा कर कहा बहुत अच्छा… जब काम अच्छा तो रोकेगा कौन.. यहां के पूर्व मंत्री पंद्रह साल रह के पूरे गांव नही घूम पाए उसे जनता ने साफ साफ नकार दिया लेकिन जब से चंदन कश्यप विधायक बने है तब से हर गांव गांव गली मोहल्ले जाकर लोगो के बीच उनकी समस्याओं को सुन रहे है सरलता के साथ लोगो से मिल रहे है। इस बार सांसद बैज ने फिर जनता से पूछा “कितने हजार वोट से चुनाव जीतेंगे” तब फिर सभी ने हाथ उठा कर कहा इस बार 20000 से ज्यादा मतों से चुनाव जीतेंगे..

सरपंच पंच सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश..

जनसभा कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं एवं सांसद व विधायक के कार्यों से प्रभावित होकर सोनाबाल सरपंच ईश्वरी पोयाम सहित पंच संतोष वैद्य एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया।

दोनो भाइयों ने पंद्रह सालों में बस्तर को जमकर लुटा-सांसद बैज..

सांसद बैज ने कहा बस्तर में एक ही परिवार ने बीस सालों से राज किया लेकिन बस्तर को कुछ नही मिला दोनो भाइयों ने बस्तर को जमकर लूटा बस्तर को आगे ले जाने के बजाए पीछे धकेलने का काम किया। बस्तर सांसद बैज ने पूर्व सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा इस से पहले दो बार दिनेश कश्यप सांसद रहे पर दिल्ली में जाकर कभी एक शब्द नही बोले लोकसभा में पीछे बैठ कर सिर्फ ताली बजाने का काम करते थे। लेकिन आज लोकसभा में बस्तर की आवाज रात 11 बजे हो या 12 बजे सुनाई देती है बस्तर के हितों की बात मैं दमदारी के साथ रखता हूं इस लिए आज बस्तर को फोर लेन की स्वीकृति मिली हवाई सेवा चालू हुई बंद रेल सेवा आरंभ हुई।

विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा की जब से नारायणपुर की जनता ने मुझे विधायक बनाया तब से मैं दिन रात एक कर के आपके लिए मेहनत व लगन के साथ काम कर रहा हूं। मेरे बनने के बाद से क्षेत्र में लगातार सड़क पुल पुलिया जैसे विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। आप सभी क्षेत्र की जनता मुझ पर भरोसा रखें आने वाला समय में भी मैं आपके लिए ईमानदारी के साथ काम करता रहूंगा।

⭕नारायणपुर विधानसभा कांग्रेसमय।।।

बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप साथ मिल कर लगातार नारायणपुर विधानसभा के अलग अलग गांवों में बैठक कर कार्यकर्ताओं एवम जनता के बीच जा कर उनसे मिल रहे है उनकी समस्याओं को सुन रहे है। जिससे प्रतीत होता है की नारायणपुर विधानसभा फिर से कांग्रेसमय होता जा रहा है।

इस सभा के दौरान सांसद व विधायक सहित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,जनपद सदस्य प्रेमसिंग पोयाम,शिव कोर्राम,प्रमिला बघेल,सुगनतीन नेताम,ब्लाक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र कोर्राम,राजेंद्र साहू,सरपंच ईश्वरी पोयाम,उप सरपंच संभू सोढ़ी, रेतुराम नेताम,गजेंद्र पोयाम, बैसाखू मानिकपुरी,जगेंद्र,टेकसिंह ठाकुर,पिलासिंग कोर्राम, मेहत्तर साहू सहित समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS