आज दिनांक 5 अप्रैल को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुमारपारा में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक रखी गई थी जिसमें जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार एवं आयुर्वेदिक जिला इकाई अध्यक्ष बसंत राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ | बैठक में जिला अध्यक्ष अजय परिहार के द्वारा 28 सूत्री मांगों के संबंध में चर्चा की गई एवं कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कर्मचारी हित में 28 सूत्री मांगों के संबंध में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 3 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर आंदोलन को सफल बनाने हेतु आवेदन भरने हेतु प्रेरित किया गया जिसमें सभी कर्मचारियों ने एक सुर में समर्थन किया जिसमें जिला आयुर्वेदिक के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और छत्तीसगढ़ राज्य अजजा आयोग व उद्योग मंत्री के सराहनीय प्रयास से लगभग 16 वर्ष पूर्व पलायन कर गये छग के आदिवासी मजदूर पुन: प्रदेश में बसेंगे
मुख्यमंत्री ने तेलगांना व आंध्रप्रदेश से आये छग के आदिवासी मजदूरों को पुन: राज्य में बसाने के निर्देश दिए
रायपुर, 05 अप्रैल । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश के मजदूरों के प्रति गहरी संवेदनशीलता और छत्तीसगढ़ राज्य अनसूचित जनजाति आयोग व उद्योग मंत्री कवासी लखमा के सराहनीय कदम से विगत कई वर्षों से दूसरे राज्यों में जाकर बसें छत्तीसगढ़ के आदिवासी मजदूर परिवारों को पुन: छत्तीसगढ़ में बसाने के लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को कार्ययोजना बनाकर उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण बनाये जाने के निर्देश दिए।
अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च 2022 को वलसा आदिवासुलु समाख्या (विस्थापित आदिवासियों का संगठन) नामक एनजीओ संस्था का आवेदन उनके पास आया। इस आवेदन में करीब 500 ऐसे मजदूरों ने हस्ताक्षर किये जो सन् 2005 में सरकार द्वारा समर्थित सलवा जुडूम आंदोलन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ में बढ़ी हिंसा के कारण अपने घरों और गांव को छोड़कर पलायन कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में जाकर बस गये थे। इस आवेदन पत्र में निवेदन किया है कि 98 विस्थापित आदिवासी लोगों ने 18 जून 2019 को वनाधिकार की धारा 3.1एम के तहत आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंटा, जिला सुकमा को दिया था, परंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आवेदन पर कोई कार्यवाहीं नहीं हुई। इस आवेदन के जरिए आवेदन द्वारा अनुरोध किया गया कि वनाधिकार की धारा 3.1एम के तहत विस्थापितों को अदला बदली में 2005 के पहले उनके कब्जे की वन भूमि के बदले शांत जगह में वन भूमि का पट्टा दिये जाए।
आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इस आवेदन के मिलने के बाद इस प्रकरण में उन्होंने आवेदनकर्ता व आदिवासी मजदूरो को मिलने के लिए बुलाया। आवेदनकर्ता के साथ 6 आदिवासी जिनके नाम क्रमश: कट्टम कोसा पिता दुला जाति मुरिया 45 वर्ष निवासी ग्राम नयानार छिंदगढ़ ब्लाक जिला सुकमा, गंगा दुदी हड़मा जाति मुरिया 35 वर्ष निवासी वर्तमान पता ग्राम कोंटातासीर मेड़वाय जिला सुकमा ग्राम गुलेटिवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तारम अनिल पिता बदरिया जाति मुरिया 34 वर्ष वर्तमान निवासी अेराकोंटा,तेलंगाना जिला कुतकुड़म तेलंगाना, भीमा पिता वेट्टी वोटा कृष्णासागर दुर्गमपाट मंडलम जिला कुतकुड़ा तेलंगाना पुराना गांव कुर्रा तहसील कोंटा जिला सुकमा, माडि़ हरेश पिता माडि़वअंदा जाति मुरिया 34 वर्ष निवासी एर्राबोर फालवेंसा ब्लाक जिला बद्रतीकोत्तागुड़ा तेलंगाना पुराना गांव रामपुरम गोलापरि पंचायत कोंटा ब्लाक जिला सुकमा एवं जोगापुडिय़ाम पिता बंडी जाति मुरिया निवासी रामचन्द्रपुरम आंध्रप्रदेश वर्तमान जिला सुकमा ग्राम गरिपार ब्लाक छिंदगढ़ जिला सुकमा भी यहां पहुंचे। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग सुबह करीब 9 बजे आयोग पहुंचे और यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या बतायी कि सलवा जुडूम आंदोलन के कारण हिंसा में हो रही आदिवासी मजदूरों की मौत से वे भयभीय होकर सभी चीज यहां छोड़कर दूसरे राज्यों में चले गये थे, लेकिन वहां की सरकार द्वारा उन्हें आदिवासी नहीं माना और व्यवस्थापन करनेे से इंकार कर दिया, जिसके बाद से वे सभी लोग मजबूरी में किराये के मकान में रहकर कम मजदूरी में काम करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। सभी मजदूरों ने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की भी इच्छा आयोग से की, जिसके बाद आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मुलाकात कराई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के लोग यदि वापस आना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उनका दिल से स्वागत करने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा कार्ययोजना बनाकर उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण बनाये जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनसे किसी उपयुक्त स्थान में बसने और कृषि के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ वापस आने के इच्छुक लोगों को जमीन देने के साथ उन्हें राशन दुकान, स्कूल, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
अजजा आयोग अध्यक्ष सिंह ने बताया कि तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में करीब 15 वर्षों से प्रताडि़त होकर भी वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को महज कुछ घंटो में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो राहत दी है उससे उनका प्रदेश के मजदूरों के प्रति गहरी संवेदनशीलता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पलायन कर चुके ये सभी मजदूर किराये के मकान में, कम मजदूरी पाकर भी वहां अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की पहल के बाद अब इन मजदूरों को न केवल प्रदेश में फिर से आदिवासी होने का दर्जा मिलेगा, बल्कि खुद के घरों में सुख व शांति रूप से अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
नल जल योजना बंद ग्रामीण पानी के लिए परेशान डेढ़ किलोमीटर दूर खेत से ट्यूबवेल का पानी लाकर बुझा रहे प्यास
भानपुरी । बस्तर ब्लॉक के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाथरी में नल जल योजना डेढ़ महीनों से बंद होने से इस भीषण गर्मी में पानी के बूंद बूंद के लिए जहोजहाद कर रहे ग्रामीण।
ग्राम पाथरी के ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि नल जल योजना डेढ़ महीने से बंद होने से घरों में पानी नहीं आ रहा है वहीं गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब अवस्था हुआ जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप जवाब दे दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए ग्राम पाथरी के सरपंच व सचिव को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी जस की तस समस्या बनी हुई है। लाखों रुपए खर्च कर नल जल योजना के तहत गांव में बनी पानी टंकी पीएचई विभाग के द्वारा निर्मित करवाई गई है। लेकिन आज डेढ़ महीना से अधिक समय हो गया ग्रामीण पीने के पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण धरमसिंह ठाकुर,अरुण पांडे,युधिष्ठिर पांडे,जुगल किशोर,दुष्यंत, गणपत,दिनेश,घनश्याम सहित 60 से अधिक ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत की है और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बस्तर कलेक्टर से गुहार लगाकर जल्द समस्या का निवारण करने की मांग की गई है।
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर सघन दौरा किया।

केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी ने आज ग्राम अकर्जन, सूर्यागोंदी, मुसका, खमतराई, दिलीपपुर और दपका में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया व महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी नीतियों को बताया विकास कार्यों के नाम से कांग्रेस के लिए वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बालोद उड़िया बस्ती में रेलवे की जमीन पर वर्षो से बसे लोगो का घर उजाड़ने पहुँची दूसरी तरफ
कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी ने रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर दल्लीराजहरा एवं बालोद में रेलवे लाइन से प्रभावित ऐसे अनेक परिवार जो कि कई दशकों से रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि में निवास कर रहे हैं, उन्हें रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद मंडावी ने रेल मंत्री जी को अवगत कराया कि बेदखली से हजारों परिवार बेघर बार हो जाएंगे

अतः ऐसे परिवार के पुनर्वास के लिए सांसद ने रेल मंत्री से भेंट कर उन गरीब परिवारों के लिए पुनर्वास हेतु उचित पहल करने का निवेदन किए। सांसद मोहन मंडावी जी ने केवटी अंतागढ़ से वाया नारायणपुर कोंडागांव जगदलपुर रेल विस्तारीकरन को भारतीय रेल बजट में 500 करोड़ रु प्रावधान किए जाने के लिए रेल मंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किए। इस अवसर में सांसद श्री मोहन मंडावी जी के साथ माननीया हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल भी थी |


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
चिटफंड कम्पनी पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंजओ .पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता बसौहाराम साहू उम्र 40 साल साकिनान आमापारा बालोद ने दिनांक 23/11/2016 को माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी में राषि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर करीबन 51 निवेषको से राषि जमा करवाया गया था एवं मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी निवेषकों को रकम अदा नहीं गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 23/11/2016 को आरोपी डायरेक्टर 01.दुर्गाप्रसाद मिश्रा, 02.उपेन्द्रनाथ मिश्रा, 03.कालीप्रसाद मिश्रा, 04.बैकुण्ठनाथ पटनायक, 05 बनाजा पटनायक, 06.बिजैय रावत्रे, 07.श्रीमति मिनाती समल, 08.दुर्गाप्रसाद सड़गी के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक – 609/2016 धारा 420, 34, 467, 468, 471, 406 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक मनीष शर्मा के हमराह थाना बालोद का एक विषेष टीम तैयार कर कटक – भुनेष्वर, खोरधा (उड़िसा) टीम रवाना किया गया था, टीम द्वारा कटक – भुनेष्वर, खोरधा (उड़िसा) पर जमीनी स्तर पर कॉफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी मिनाती समल पति स्व. विजय कुमार राउत्रे(पिता स्व. गिरधर समल) उम्र 60 साल पता 3 आर. 9/1, युनिट 04, थाना खारबेल नगर, युनिट 03, जिला खोरधा(उड़िसा) को आज दिनांक 05.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया। उक्त चिटफड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, मुकेष मरकाम, प्रवीण कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 01. मिनाती समल पति स्व. विजय कुमार राउत्रे(पिता स्व. गिरधर समल) उम्र 60 साल पता 3 आर. 9/1, युनिट 04, थाना खारबेल नगर, युनिट 03, जिला खोरधा(उड़िसा)

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


अवैध जुवा सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत 01 सटोरिया गिरफ्तार
पुलिश अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुवा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 05.04.2022 को आशा टाकिज के पास आरोपी शिवकुमार ठाकरे पिता स्व. मोहन लाल ठाकरे उम्र ३७ वर्ष साकिन वार्ड क्र. 20 दल्लीराजहरा थाना राजहरा को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने पाए जाने से उसके कब्जे से 1860 रु एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमाक 125/2022 धारा 4 (क ) जुवा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


परीक्षेत्र एवं ग्रामीण कर्मा जयंती महोत्सव ग्राम पंचायत अंडी डौंडीलोहारा में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया
भक्त माता कर्मा नारी शक्ति की मिसाल रही अपने भक्ति से भगवान कृष्ण को खिचड़ी खिलाई ,छत्तीसगढ़ में तेली साहू समाज बहुत बड़ा समाज है इससे अन्य समाज को भी इनकी अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए जो कि एक संगठित और शिक्षित समाज में से एक है इनका हमें अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए, अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया हमारे साहू समाज के भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव के लिए शासकीय अवकाश घोषित किए यह एक साहसिक कदम एवं साहू समाज के लिए सही निर्णय इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को बहुत-बहुत बधाई एवं साहू समाज की ओर से आभार व शत-शत अभिनंदन लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

3 अप्रैल 2022 को डौंडीलोहारा परीक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत अंडी में किया गया इस महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन अति विशिष्ट अतिथि माननीय रमेश सोनवानी जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अध्यक्षता माननीय संतोष कुमार साहू जी अध्यक्ष परीक्षेत्र साहू संघ डौंडीलोहारा विशिष्ट अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, महावीर कलिहारी जी कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा माननी शिवेंद्र बहादुर साहू जी संयुक्त सचिव तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा भानु देवदास साहू जी सरपंच एवं संरक्षक परीक्षेत्र साहू संग डौंडीलोहारा माननीय हीरई बाई ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत अंडी माननीय पीआर साहू जी सेवानिवृत्त व्याख्याता मंडी माननीय नौशाद राम गंगवार जी सेवानिवृत्त शिक्षक संबलपुर माननीय रवि चंद साहू जी सेवानिवृत्त शिक्षक मेरी माननीय कल्याण जी साहू जी पूर्व परीक्षेत्र अध्यक्ष परिषद साहू संधि लोहारा माननीय अनीता साहू जी पार्षद एवं उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा माननीय संतराम ठाकुर जी

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
ग्रामीण अध्यक्ष आदिवासी हलबा समाज माननीय राम सिंह पटेल जी अध्यक्ष ग्रामीण समाज माननीय भाव सिंह यादव जी अध्यक्ष यादव समाज अंडी माननीय राम किस शर्मा जी ब्राम्हण समाज अंडी माननीय सुफल दास मानिकपुरी जी मानिकपुरी समाज ग्राम अंडी के सानिध्य में करमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर साथ मेअनिल लोढा मंत्री प्रतिनिधि हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा मेघनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य गणेशराम रात्रे पूर्व जनपद सदस्य संजय गुप्ता एल्डरमैन गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी और गोपी साहू उपाध्यक्ष नगर साहू समाज डौंडीलोहारा विशेष रुप से उपस्थित रहे सर्वप्रथम ग्राम पंचायत आंधी में भक्त माता कर्मा की कलश यात्रा निकाली गई और पूरे नगर भ्रमण करते हुए भक्त माता कर्मा की पूजा आरती एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया तत्पश्चात सामाजिक चर्चा भी की गई उसके बाद माननीय अतिथियों का बारी बारी से स्वागत सम्मान करते हुए मंचासीन अतिथियों द्वारा समस्त सामाजिक बंधुओं को और आम नागरिकों को उद्बोधन के रूप में आशीर्वाद के रूप में संदेश दी गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री ने साहू समाज के जनमानस को एवं आम नागरिकों को भक्त माता कर्मा के महिमा के बारे में बताई और माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा की थैली साहू समाज अपने आप में एक शिक्षित और बहुत बड़ा समाज है इससे अन्य समाज के लोगों को भी उनके अच्छाइयों को अंश अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए भक्त माता कर्मा ने अपने भक्ति से भगवान कृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई इसलिए भक्त माता कर्मा नारी शक्ति में एक महान नारी के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश में जाना और पहचाना जाता है उक्त सारगर्भित उद्बोधन माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने जनमानस को देते हुए ग्रामीण साहू समाज अंडी के मांग को सहर्ष स्वीकार


जिला पीएलसी समूह द्वारा शालाओं का अवलोकन
जिला पीएलसी समूह बालोद स्तर एक विषय गणित के जिला पीएलसी सदस्य टुमनलाल सिन्हा व स्तर एक विषय हिंदी जिला पीएलसी सदस्य शारदाचरण देशमुख द्वारा 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान के तहत शालाओं का अवलोकन किया गया। 14 सप्ताह तक चलने वाले इस पठन एवं गणितीय कौशल अभियान अब अंतिम चरण में आ चुका है, जिसके अंतर्गत जिला पीएलसी समूह बालोद द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा, संकुल केंद्र चिपरा, विकासखंड डौण्डी, जिला बालोद का अवलोकन व प्रपत्र संकलन तथा पीएलसी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान कार्यक्रम का बाह्य निरीक्षण का मूल्यांकन प्रपत्र पर चर्चा करते हुए निम्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। 100 दिवसीय पठन कौशल अभियान में बच्चों में क्या-क्या परिवर्तन आप देख पा रहे हैं? प्रतिदिन कितने प्रतिशत बच्चे सहभागी रहते हैं? क्या बच्चे पढ़ाई में रुचि लेकर नियमित शाला आने लगे हैं? ब्लॉक से समय पर अभ्यास पुस्तिका प्राप्त हो रही है? क्या बच्चे अभ्यास पुस्तिका का नियमित उपयोग कर पा रहे हैं? शाला में विद्यार्थी सूचकांक लगाया गया है? सूचकांक के आधार पर निर्धारित दक्षता में आप बच्चों में कितना प्रतिशत दक्षता देख पा रहे हैं?

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
क्या सीखने सिखाने हेतु सहायक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है? क्या बच्चे इस कार्य के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं? क्या बच्चों को एक दूसरे से सीखने का अवसर दिया जा रहा है? 100 दिवसीय पठन कौशल अभियान में बच्चों में क्या-क्या परिवर्तन आप देख पा रहे हैं? शाला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग टीम द्वारा अब तक कितनी बार निरीक्षण किया गया है? 100 दिवसीय अभियान के तहत शाला स्तर पर कराया गया कुछ बेहतर प्रयास? आपने बच्चों में क्या परिवर्तन देखा? शाला में कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है इसके लिए कोई सुझाव दे सकते हैं? पीएलसी समूह का निर्माण प्रत्येक स्तर पर किया गया हैं जैसे शाला, संकुल, विकासखंड, जिला, राज्य। 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पीएलसी समूह शालाओं से 14 सप्ताह के कार्यों की गतिविधि फोटोग्राफ्स, वीडियो, प्रतिवेदन, निरीक्षण संकलन डाटा जिला पीएलसी को जानकारी संप्रेषित करें। शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के पीएलसी सदस्य श्री चेतन डडसेना (हिंदी) व श्री वीरेंद्र कोठारी (गणित) का कार्य अनुकरणीय हैं। कोरोना काल को छोड़कर प्रत्येक सत्र में शाला के 20% छात्र उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, नवोदय विद्यालय, के लिए चयनित होते हैं। जिला पीएलसी समूह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा, का अवलोकन संतोषप्रद रहा। जिला पीएलसी समूह अवलोकन की इस अवसर पर शाला परिवार चिपरा के सभी सदस्यों की उपस्थिति व सहयोग शत प्रतिशत रहा।


डी ए की घोषणा नही होने पर कर्मचारियो एवं पेंशनरों में निराशा
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा इंद्रावती भवन में कर्मचारियो के मंच पर जाकर डी ए की घोषणा नही करने पर प्रदेश के साढ़े तीन लाख कर्मचारी एवं एक लाख पेंशनर निराश हुए है महँगाई भत्ता के लिये दिए गए आश्वासन पर महँगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के कर्मचारी नेताओ ने कहा कि जब पंचायती राज सम्मेलन में सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि की गई तथा विगत दिनों नगरीय निकाय के पार्षद से लेकर महापौर तक के मानदेय एवं पार्षद निधि को बढ़ाया गया तो उसमें कोई वित्तीय भार नही आया और ना ही इसके लिए अधिकारियों से चर्चा की गई जब कर्मचारियो को देने की बारी आती है तो अधिकारियों से चर्चा एवं वित्तीय भार का हवाला दिया जाता है |
छत्तीसगढ़ स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार , शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी एवं शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री सतपाल शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया गया कि लंबित सत्रह प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिये आगामी 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे ।


