City Media - Page 1214 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1214

बोरपदर का प्रभारी प्राचार्य गबन के आरोप में सस्पेंड

0

जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के बोरपदर में कई प्रकार की गड़बड़ियों के मामले में तत्कालीन प्राचार्य एवं व्याख्याता संजय देवांगन को निलंबित कर दिया गया है, अब वह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न रहेंगे। वर्तमान में देवांगन खेल विभाग में पदस्थ थे इनके खिलाफ कई अनियमितताएं सामने आई थी जिसके परिपेक्ष में यह आदेश संचालनालय रायपुर द्वारा 21 फरवरी को जारी किया गया है और यहां पत्र 28 फरवरी को संयुक्त संचालक कार्यालय में पहुंचा है।

शिक्षा विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर छ.ग. के पत्र दिनांक 03.01. 2022 द्वारा संजय देवांगन, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. वोरपदर (मूल पद व्याख्याता एल.बी.) वर्तमान में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला बस्तर के विरुद्ध गवन एवं वित्तीय अनियमितता की गंभीर शिकायत प्राप्त होने एवं जांच में शिकायत की पुष्टी होने के कारण संजय देवांगन को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 के अनुक्रम में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। व्याख्याता संजय देवांगन, का मुख्यालय निलंबन अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

प्रश्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रति वर्ष लगभग 2.2 टन कागज की बचत होने के साथ 58 वृक्ष कटने से बचेंगे-डा. चरणदास महंत

0

वृक्ष के साथ, बिजली, पानी, ईधन, श्रम व समय की भी होगी बचत

रायपुर, 05 मार्च । छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र के लिए ऑनलाईन प्रश्र लगाने व ऑनलाइन उत्तर देने की प्रक्रिया (सुविधा) शुरू की गई है। इस प्रक्रिया को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि ऑनलाईन प्रश्र-उत्तर की प्रक्रिया से प्रतिवर्ष न केवल लगभग 2.2 टन कागज की बचत होगी, बल्कि प्रति वर्ष 58 पेड़ कटने से भी बचेंगे। साथ ही बिजली, पानी, श्रम, ईधन व समय की भी बचत होगी।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने बताया कि विधानसभा सचिवालय ने प्रश्रों की सूचनाएं ऑनलाईन लेने, उनके उत्तर भी ऑनलाइन ही प्राप्त करने तथा प्रश्रोत्तरी मुद्रण के लिए मुद्रणालय भेजने की व्यवस्था भी ऑनलाइन करने से पेपर की बचत होगी। साथ ही विधायक या उनके निज सहायक प्रश्र लगाने के लिए विधानसभा आना पड़ता था पर ऑनलाईन प्रक्रिया से उनका समय के साथ-साथ श्रम एवं ईधन भी बचेगा। इसके साथ ही उत्तर जमा करने के लिए शासन से अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा आते थे इससे उनका समय और ईधन की भी बचत होगी।

डा. महंत ने बताया कि इस संबंध में हमने आईआईटी खडग़पुर से भी अध्ययन करवाया है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से कितने पेपर, पर्यावरण, वृक्ष, ऊर्जा, ईधन आदि की बचत होगी। उनकी प्रायमरी रिपोर्ट के आधार पर प्रश्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रति वर्ष न केवल 04 लाख 50 हजार पेपर यानी 2.2 टन कागज की प्रति वर्ष बचत होगी, बल्कि लगभग 58 वृक्ष भी प्रतिवर्ष कटने से बचेंगे। साथ ही लगभग 73 घरेलू रेफ्रीजरेटर में जितनी बिजली की खपत प्रति वर्ष होती है उसकी भी बचत होगी। लगभग 01 लाख लीटर पानी की भी प्रति वर्ष बचत होगी। इसके अतिरिक्त 18 चक्का युक्त लगभग 06 वाहनों के चलने से प्रति वर्ष जो सल्फर डाई ऑसाईड एवं एसिड का उत्सर्जन होता है और उससे जो पर्यावरण प्रदूषित होता है, उससे प्रदूषण में कमी होगी।

डिजिटल सदस्यता अभियान में जगदलपुर नारायणपुर जैसे क्षेत्र से भी पिछड़ा, डिजिटल सदस्यता अभियान दंतेवाड़ा विधानसभा टॉप में

0

प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा के आंकड़े नहीं हुए सार्वजनिक

जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है जबकि दंतेवाड़ा विधानसभा प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसके लिए संगठन और सत्ता से जुड़े लोगों में तालमेल का अभाव देखा जा हैं। विगत दिनों नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों को लेकर भी समाचार प्रकाशित किया गया था कि सदस्यता अभियान में रुचि नहीं ले रहें हैं जिसके बाद जगदलपुर शहर अध्यक्ष ने फटकार लगाई किंतु विधायक इससे दूरी बनाए हुएं हैं जिसके कारण इस वजह से भी जगदलपुर पिछड़ा हुआ है।

पीसीसी कंट्रोल रूम के प्रभारी नरेश गड़पाल ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उसके अनुसार कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान में बस्तर लोकसभा के अधीनस्थ दिनांक 3 मार्च तक विधानसभावार बनाये गए सदस्यों की जानकारी जगदलपुर 133, बस्तर 305 सदस्य,चित्रकोट 106 सदस्य,सुकमा 436 सदस्य, नारायणपुर 264 सदस्य,दंतेवाड़ा 2224 सदस्य व बीजापुर 380 सदस्य बनाए गए हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के विधानसभा का आंकड़ा ही सार्वजनिक नहीं किया गया है।* 31मार्च संगठन ने मियाद तय की है और संगठन उसमें जुड़ा हुआ है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जगदलपुर बहुत ही पिछड़ा रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण विधायक विधानसभा सत्र की ओर चले जाएंगे तथा वार्ड वार अभी तक इनरोलर नहीं बनाए जाने के कारण भी इस प्रकार की स्थिति हुई है। कुछ चुनिंदा लोगों को ही इन रोलर बनाने के कारण यह काम पिछड़ रहा है जिसके लिए संगठन को वृहद स्तर पर जुटने की जरूरत है।

इस्लाम के महान सूफी संत गौसे आजम के वंशज सैयद हाशिमुद्दीन अल गिलानी जी इराक से जगदलपुर बस्तर आगमन

0

आप ईराक के पहले प्रधानमंत्री अब्द अल रहमान अल गिलानी के पर पोते है

19 मार्च 2022 शनिवार को इराक से महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी “गौसे आजम” जिनका मजार शरीफ बगदाद शरीफ इराक में है, उनके वंशज सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी का जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, आप 12:10 में जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात आप स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में एक बहुत बड़ा आयोजन होगा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग आ रहे हैं, जिनके रुकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से किया जा रहा है।

आप सूफी संत गौसे आजम की 19वीं पीढ़ी हैं ज्ञात हो गौसे आजम को “मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारों की मदद करना जैसी शिक्षा आपकी मुख्य सीखो में से एक है, आज भी पूरे दुनिया में मुस्लिम समाज ग्यारहवीं के नाम से उनके नाम पर लंगर खिलाता है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हर वर्ग हर समाज के लोगों से मोहब्बत करना” इसी पैगाम को लेकर उनके वंशज बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

बजट सत्र के लिए लगे 1682 प्रश्र, मुख्यमंत्री 9 को करेंगे वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश

0

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का होगा अभिभाषण

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

रायपुर, 05 मार्च । छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा का तेरहवां सत्र 07 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। इस सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगा, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का मुख्य बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने बताया कि बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आहुत किया गया। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण इस बार बजट सत्र की बैठकों में कमी की गई है। डा. महंत ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस अभिभाषण का सीधा प्रसारण पूर्वानुसार दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा 8 मार्च को होगी।

डा. महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक का उपस्थान दोपहर 12.30 बजे करेंगे। आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा 10 मार्च को होगी तथा विभागवार अनुदान की मांगों पर चर्चा 11 मार्च से 12 मार्च तक होगी, तत्संबंधी विनियोग विधेयक का पुर:स्थापन 23 मार्च को तथा उस पर विचार एवं पारण 24 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थान 7 मार्च को होगा एवं अनुपूरक अनुमान पर चर्चा, पारण एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पुर:स्थापन 8 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि सत्र में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य रमेश वल्र्यानी, अविभाजित मप्र एवं छग के पूर्व सदस्य मदन सिंह डहरिया तथा भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है, जिनमें 854 तारांकित एवं 828 अतारांकित प्रश्र है।इसी प्रकार 114 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं , 10 स्थगन प्रस्ताव की सूचनायें, 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 04 सूचनायें, अशासकीय संकल्प की 07 सूचनायें, शून्यकाल की 16 सूचनायें एवं याचिका की 45 सूचनायें प्राप्त हुई है।

बस्तर की विकास कार्यों में लगातार हो रही है समृद्धि का विकास हर ग्राम पंचायतों में बड़ी सौगात

0

इन दिनों बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का कार्यक्रम लगातार जारी है और विभिन्न ग्राम पंचायतों को मिल रहा है बड़ी सौगात |

बस्तर विधायक ने कहा कि वनाधिकारी पट्टा वितरण के दौरान अब गरीब निसहाय लोगों के लिए बहुमूल्य साबित हो रही है यह योजना को हमने जब यूपीय सरकार थी तब यह लागू किया गया था लेकिन अभी केंद्र में बैठी सरकार इस योजना को लागू कराना छोड़कर दबाने की कोशिस कर रही है लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हमनें जमीनी स्तर से लेकर हर मुद्दे के साथ सभी से मिलकर उनकी आवश्यक अनुरूप निर्णय लेकर ही हर कार्य को पूरा करते आ रहे है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार पंद्रह वर्ष शासन चलाया है अगर यह कार्य शुरू से यह किया जाता तो हमारे आदिवासी भाई बहन को जमीनी से बेदखल नहीं होना पड़ता लेकिन हमारी सरकार आने के पश्चात हमनें सभी वर्गों को लेकर चला है और हमारी पार्टी जमीनी स्तर की पार्टी है किसी से भेदभाव नहीं है हर वर्गो को साथ लेकर चलती है |

बस्तर विधायक ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ,उचित मूल्य पर धान लेना, राजीव युवा मितान से युवाओं को जोडकर सालाना एक लाख रुपये दे रही हैं हमारी सरकार सड़क बिजली मूलभूत सुविधाओं से हमनें किसी भी तरह को लोगों को इन योजनाओं से वंचित नहीं रखा है |

2021-22 की अभी कुछ दिनों बाद विधानसभा सत्र शुरू होने वाली है इसी तारतमय को देखते हुए टाइम कमी होने की वजह से सभी ग्राम पंचायतों की भूमिपूजन एक ही स्थान पर रखा जा रहा है आप लोगों से आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में सभी जगह पहुंचकर विकास कार्यों की रूपरेखा और तेज किया जाएगा |

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जानकीराम सेठिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराम बिसाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखदेई बघेल, जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया सेठिया , सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वरी पाण्डेय जानकी राम भारती ,आयतु राम भारती ,, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद रामया राम मौर्य , मोना पाढ़ी नारायण बघेल ,नित्या चंद्रकर,जितेंद्र तिवारी राजेश कुमार कश्यप,डमरू नागेश,भवरलाल,मधु,जनपद पंचायत सीईओ रवि साव सहित सरपंच सचिव ग्रामीण उपस्थित थे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया

0

तृतीय दीक्षांत समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में कुलसचिव द्वारा स्वागत करते हुए बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का |

बस्तर विधायक जी का पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया |

बस्तर सांसद बस्तर विधायक एवं बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पहुंचे बस्तर ब्लॉक के मुंडापाल में नवनिर्माण पंचायत भवन का किया शुभारंभ

0

सांसद दीपक बैज ने कहा बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल को फिर से विधायक बनाना है

बस्तर विधायक ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज हमनें भवन एवं सी.सी.रोड का लोकार्पण किया है हम लगातार प्रयास कर रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियो से निजात दिलाने की काम कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत हम लगातार लोगों की व्यवस्था के अनुरूप आज हमनें घर घर तक पहुचाने की काम कर रहे है राजीव गांधी मितान के तहत सभी लोगों को जोड़ने की काम कर रही है और इस योजना में युवती भी जुड़कर अपना हिस्सा ले सकते है प्रत्येक समूह को सालाना एक एक लाख रुपये दिया जाएगा इस योजना अंतर्गत अगर पानी की कमी है तो तुरंत एक गाड़ी भेजकर हम इस समस्या को तुरंत निराकरण कर देंगे |

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने कहा सभी युवाओं को प्रसन्न किया मेरा सौभाग्य है की मैं भूमिपूजन में भी रहा आज शुभारंभ में भी उपस्थित हूं इतने बड़े बस्तर लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से नहीं पहुंच पाता है लेकिन आज मुंडापाल में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री जी के माध्यम से हमने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को NH से जोड़ने की प्रयास कर रहे है और मेरी उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान बहुत से चिंजो पर उल्लेख किया लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ विकास की माध्यम में बहुत आगे है छत्तीसगढ़ छोटे प्रदेश होने की वजह से भी कई गुना बेहतर है हमने कोरोना जैसे मामलों में भी हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को राहत दी है हमारे जनप्रतिनिधियों भी जमीनी स्तर से काम कर रही है इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर उन्हा के लोगों से रूबरू हो रहे है |

बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने जैसे अपनी सरकार बनाई तुरंत एक घंटे के अंदर सभी किसान भाइयों का कर्जा माफ किया देश मे पहली ऐसा राज्य है जो कि पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदी कर लोगों को राहत दी है |

सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत भाटपाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उप स्वास्थ्य केंद्र के जीणोद्धार कार्य हेतु 1.50 लाख का भूमिपूजन किया |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, फूलसिंह मौर्य, राजमनी,आशीष मिश्रा, शोभा मार्कण्डेय, अनुराग महतो, जार्ज,रामसिंह परिहार,बंगालू कश्यप, बुधु कश्यप पुजारी, हेमराज बघेल, सोनारू, डमरू, प्रताप यादव,जगन्नाथ कश्यप,समदु, गोबर कश्यप,मिनेश साहू, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सालिक, तुलसी राम,चंपा ठाकुर,भागिरती नाग, सुरेश कश्यप,पाकलु निषाद, गामिनी कुरे,शक्ति बघेल,नारायण कश्यप, राम्या राम,CEO राठौर, सचिव, पंच, ग्रामीणजन,व समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

राज्यपाल उइके ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना

0

जगदलपुर 5 मार्च 2022 – राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज दलपत सागर का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए जागरुक नागरिक, युवोदय के स्वयंसेवक, महिला स्वसहायता समूह तथा नगर निगम के कर्मचारियों से भेंटकर कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खैरागढ़ के रेस्टोरेंट में खुलेआम बिक रही है , एक्सपायरी खाद्य सामग्री

0

ग्राहक को एक्सपायरी समान बेच कर काट रहे चांदी। ग्राहक सहित बच्चे हो गए बीमार….

फूड सेफ्टी विभाग ऐसे दुकानदारों एवं रेस्टोरेंट के खिलाफ नहीं कर रहा है कोई भी कार्रवाई

खैरागढ़। खैरागढ़ नगर के बाजारों में इन दिनों धड़ल्ले से डेलिनीड्स एवं रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री दुकानदारों के द्वारा खुलेआम बेची जा रही है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं , क्योंकि मैंने आज अपने बच्चों के लिए खाने के कुछ सामग्री खरीदी , जिसका कुल बिल 280₹ हुवा। जिसे मैंने अपने मोबाइल से फोन पे करते हुए ऑनलाइन पेमेंट आज दोपहर में कर दिया ।

घर पहुंचकर जब मैंने खरीदे गए खाद्य सामग्री को बच्चों को दे दिया। जिसे खाने के कुछ घण्टे के बाद मेरे बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया । उसी दरमियान मेरी नजर खाद्य पदार्थ की मेन्युफेकचरिंग एवं एक्सपायरी पर नजर गयी जिसे गौर से देखने पर पता चला कि मैंने जो खाद्य सामाग्री खरीदी है उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है।

खाद्य प्रॉडक्ट:― बीकाजी फन किन मल्टी ग्रेन मिक्स रोस्टेड, जिसकी वैधता सिर्फ 13 जनवरी 2022 तक थी। इसी ब्रांड की मैंने ज्वार मिक्स खरीदी थी जिसकी वैधता 22 जनवरी 2022 तक थी। जेबसोनस पीनट रोस्टेड खरीदा था जिसकी वैधता 10 फरवरी 2022 तक ही थी।जेबसोनस का मैने चना बेंगल ग्राम्स चिकपिस खरीदा था जिसकी वैधता सिर्फ28 फरवरी 2022 तक थी। ये सब नमकीन आदि तो खाने योग्य तय समय सीमा से डेढ़ से दो महीने बाद की तिथि तक बेची जा रही है। जागरूक लोग तो इन्हें खरीदने से मना कर देते हैं। लेकिन अनपढ़ लोग अज्ञानतावश एक्सपायरी माल भी खरीद लेते हैं। मैंने भी व्यस्तता के चलते जल्दी जल्दी में यह ध्यान नहीं दिया और खरीद लिया । जिसे मेरे बच्चे खाकर बीमार हो गए हैं। खैर इसकी शिकायत सबंधित विभाग को करते हुए थाने में भी देने की तैयारी कर लिया हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो अपने बचे हुए एक्सपायरी माल को खपाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के लोगों को निशाना बना रहा है। जहां बेखौफ होकर फुटकर दुकानदार एक्सपायरी माल को भी बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।

खैरागढ़ खाद्य सुरक्षा प्रशासन नहीं है संवेदनशील―

एक्सपायरी खाद्य सामग्री की नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन संवेदनशील नहीं है। समय-समय पर खाद्य सामग्री के दुकानों में उत्पाद की जांच नहीं की जाती है। जिस कारण व्यवसायी को एक्सपायरी माल बेखौफ बेचने की मानों छूट सी मिल जाती है। कुछ स्थानीय निवासी द्वारा बताया कि दुकानदार लोकल से लेकर ब्रांडेड कंपनियों की खाद्य सामग्री को एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी अनपढ़ और बच्चों को बेच रहे हैं। ऐसा करके वे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने तैयारी कर रहा हूँ ताकि इनका दुकान शील किया जा सके । मेरे पास इनके खिलाफ पुख्ता वीडियो एवं समान , की पेमेंट की स्लिप है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS