City Media - Page 1379 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1379

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा तथा सांसद दीपक बैज ने सुकमा जिले के तोंगपाल में सामाजिक भवन का शिलान्यास किया

0

जगदलपुर। सुकमा जिले के तोंगपाल में शनिवार को उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा तथा सांसद दीपक बैज ने 25 लाख से बनने वाले सामाजिक भवन का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जलाकर पूजा पाठ के साथ उन्होंने भवन निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद पंचायत प्रतिनिधि और समाज के लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज के लिए जमीन और भवन पूरे प्रदेश में दे रहे हैं। ताकि सभी समाज का अपना भवन हो। यहां सामाजिक भवन का आज शिलान्यास हो रहा है निर्माण का काम निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। साथ ही गांव वालों को यह भी देखना है कि भवन निर्माण अच्छे से हो। गुणवत्ता अच्छी होने पर भवन कई साल तक मजबूत रहता है। इसके लिए ठेकेदार और अधिकारी पर गांव वालों का नजर रहना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेनमती ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवती नाग, सरपंच मदन नाग समेत पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

बस्तर साँसद दीपक बैज ने अपने प्रतिनिधि का केक काटकर जन्मदिन मनाया..

0

आज बस्तर साँसद दीपक बैज जी अपने सुकमा दौरे के दौरान कुकानार में साँसद प्रतिनिधि दरभा ब्लाक महादेव नाग के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री गृह ग्राम पहुंच खेत का लिया जायजा

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शनिवार की शाम अपने गृह ग्राम सुकमा जिले के नागारास पहुंचे। जहां 4 एकड़ खेत में टमाटर की खेती कर रहे पुत्र बोंके कवासी के खेत का जायजा लिया। जहां टमाटर की फसल पक चुकी हैं और बाजार में बेचने के लिए कैरेट में डाला जा रहा था। उन्होंने टमाटर की खेती में लगी लागत और 4 एकड़ में कितनी क्विंटल टमाटर की पैदावार हुई है उसकी जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि अब बस्तर के किसान जो पहले केवल धान की फसल साल में एक बार लेते थे अब वे सब्जी की पैदावार भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मंत्री के बड़े पुत्र खेती-किसानी का ही काम करते हैं। इस मौके पर मौजूद ग्राम के अन्य किसानों को उन्होंने धान के अलावा टमाटर, मिर्ची, गोभी, भाजी जैसे आमदनी देने वाले दूसरी फसल को भी लगाने की समझाईश दी।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत मिलने वाले अनाज में हो रहे घोटाले का पैसा क्या दिल्ली जा रहा है

0

अगर प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल नहीं दे पा रही तो उसका चावल का मूल्य ही उन हितग्राहियों के खाते में डाले भूपेश सरकार

आज पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में राशन दुकान के सामने धरना दिया गया इस धरने का वह को दे प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल प्रतिमा प्रदान किया जाना था किंतु प्रदेश की भूपेश सरकार ने गरीबों के अनाज का वितरण न कर उसका घोटाला किया और गरीब जनता के अनाज पर डाका डाला इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियो मैं उपस्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना जी ने कहा कि यह चावल घोटाला तो पूरे प्रदेश में सभी जनता को पता है पर क्या यह भूपेश सरकार ने इन 3 सालों में इस वार्ड में क्या एक नया इतना भी जोड़ा क्या एक नया आंगनबाड़ी भवन भी बनाया या कुछ ऐसा काम किया जो वादे उसने किए थे अब इनसे और कोई उम्मीद नहीं की जा सकती पर मैं उनसे आग्रह करता हूं कि हमारे गरीब जनता का अनाज उन्हें आने वाले 2 महीनों में सामान्य रूप से वितरण करें राजाराम तोड़ेम जी ने कहा छत्तीसगढ़ में जितने भी घोटाले हो रहे हैं मुझे ऐसा लगता है उसका पैसा दिल्ली में स्थित एक परिवार के पास जा रहा है |

इसी कारण से आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत अनाज का वितरण न कर उसमें घोटाला किया जा रहा है संजय पांडे जी ने कहा आप लोगों को पिछले 10 महीने से 5 किलो अनाज नहीं दिया जा रहा है उस अनाज के बदले प्रति किलो ₹36 के हिसाब से आपके अकाउंट में पैसा जमा किया जाना चाहिए वरना भूपेश सरकार को आप सभी से माफी मांग कर इस्तीफा दे देना चाहिए नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार ने आम जनता और राशन संचालकों से यह कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना यह लागू नहीं है पर आप सभी को यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके अनाज का मूल्य प्रदेश की भूपेश सरकार केंद्र सरकार से पाई पाई का हिसाब ले रही है और जो पैसा वह अपनी राजनीति चमकाने में इस्तेमाल कर रहे हैं गरीबों के हक का अनाज उन्हें ना देकर न जाने दिल्ली में किसके यहां छोड़ कर आ रहे हैं इस कार्यक्रम में केके द्विवेदी जी नरसिंह राव,महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,रोशन झा,गोविंद ईनानी केके द्विवेदी,मोतीराम बघेल,योगेश ठाकुर, ममता पोठाई,पुनीता सोनी,राजा यादव,योगेश मिश्रा,आनंद झा, अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,शिरीष मिश्रा,विवेक साहू,सतीश बाजपेई,राम कुमार मंडावी,दीपेश यादव,कैलाश राकेश सोनी मनीष पवार सूरज मिश्रा मुकेश ठाकुर जितेंद्र नागएवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे |

बस्तर दशहरा 2021 – दंतेवाड़ा पदयात्रा में निकले प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, साँसद प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया भव्य स्वागत….

0

दंतेवाड़ा पदयात्रा में निकले प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का Hotel Suri जिया डेरा चौंक पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व साँसद प्रतिनिधि सुशिल मौर्य व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया भव्य स्वागत….

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ज़ाहिद हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, उपाध्यक्ष महेश द्विवेदी, प्रवीण पांडे सेमियल नाथ साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,असीम सुता, अभिषेक अवस्थी,एस राज खान, मनोज यादव,एनएसयूआई बस्तर जिला सचिव नीलम कशयप,रजत जोशी,सुरेश माली,सुलो कश्यप, राजीव चालकी,विजय ध्रुव,रमेश कश्यप, परमानंद नाग, हरि नाथ, शकरू बघेल,बलराम बघेल, मनोज बघेल, बंशीधर गावड़े,हेम कुमार,हलधर बघेल, सुखराम नाग, विनोद बघेल, शिव शंकर बघेल, भगत राम,लछिन धर कुंजाम,जुगल,आंनद, धर्मसिंह,मंगड़ू,कमलेश्वर, पूरन, श्यामलाल, राजू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बस्तर में सक्षम बिटिया अभियान के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नांगुर क्लस्टर के छात्रों के साथ किया गया

0

जगदलपुर।नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए 8 सितंबर को देश भर में सक्षम बिटिया अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत देश भर की 7 लाख लड़कियों को स्कूली गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में चल रहा है, बस्तर जिले में यह अभियान युवाओं और शिक्षकों के सहयोग से चलाया जा रहा है, अभियान के तहत नांगुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इसमे नंगूर, मंजीगुरा, गुडापाड़ा के 612 विद्यार्थियों सहित 20 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में नृत्य, गायन,सरस्वती पाठ आदि गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने अपनी रुचि के क्षेत्र को समझा,जिसमे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,अतिरिक्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,अत्रेयी भांजा (गांधी फेलो) व शिक्षकों द्वारा प्रेरक भाषण से की गई।

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री उद्यानीकी महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के भवन एवम बालक कन्या छात्रावास का वर्चुअल लोकार्पण किया

0

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे जी ने 9.50 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानीकी महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के भवन एवम बालक कन्या छात्रावास का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव शर्मा,उद्यानिकी महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता ए के ठाकुर,इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता आर एस नेताम ,महाविद्यालय के वैज्ञानिक छात्र छात्राए उपस्थित रही |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

फुलरथ की पहली परिक्रमा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री लखमा

0

जगदलपुर। बस्तर दशहरा में फुलरथ की पहली परिक्रमा शुक्रवार की शाम परंपरानुसार बाजे-गाजे के साथ शुरू की गई। दंतेश्वरी मंदिर से देवी के छत्र को पुजारी ने रथारूढ़ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग रथ परिक्रमा देखने मौजूद थे। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा के दौरान शामिल हुए। उनके साथ दशहरा कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज समेत मांझी, चालकी, पटेल और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर जी का आत्मीय सम्मान किया बालोद जिले के कांग्रेस जनों ने

0

आज 8अक्टूबर को छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर जी का बालोद आगमन हुआ।

चंद्राकर ने जिले के बीज उत्पादक किसानों के सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के विकास के लिये कटिबद्ध है और आय में वृद्धि के लिए गोबर तक कि खरीदी कर रही हैं।

किसानों के द्वारा बीज प्रदाय भुगतान एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर चंद्राकर जी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में बीज निगम से सम्बंधित किसानों की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। आयोजित सभा को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर प्रगतिशील किसान संघ के प्रदेश अध्यक्षपरस नाथसाहू ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर बीज उत्पादक संघ के किसानो की अच्छी उपस्थिति रही। उपरोक्त कार्यक्रम बीज प्रक्रिया केंद्र झलमला में सम्पन्न हुआ
उक्त कार्यक्रम पश्चात सर्किट हाउस बालोद में बीज निगम एवं सम्बंधित विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली गई। बैठक उपरांत जिले के कांग्रेस जनों से चंद्राकर जी के द्वारा आत्मीयता पूर्वक मुलाकात भेंट किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, कृष्णा दुबे,महामंत्री रत्तीराम कोशमा, क्रांतिभूषण साहू, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव हिमकर चंद्राकर पुरषोत्तम पटेल यज्ञदत्त पटेल,रवि प्रकाश यादव,प्रमोद दुबे,गिरीश चंद्राकर, के ईश्वर रावललित जोशी, कमलेश श्रीवास्तव,पुणेश्वर साहू,चिंताराम साहू उपस्थिति थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बालोद शहर में स्वयंसेवको पर बरसाये फूल

0

बालोद शहर का जय स्तंभ चौक भारत माता की जय व जय श्री राम के गगन भेदी नारो से गूंज उठा

विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति ने भी बढ़चढ़कर कार्यक्रम में शामिल हुई

बालोद :- आज बालोद शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको का नगर में पथ संचालन हुआ जो कुर्मी दिल्लीवार सामुदायिक भवन से शुरू होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गो का भृमण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में सभा मे तब्दील हुई ।

आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व मातृ शक्ति संगठन के सदस्यों ने बालोद जय स्तंभ चौक में ऐसे स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया भारतमाता के गगन भेदी नारे लगाए आज इस स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,सह मंत्री महेंद्र सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा,उमेशसेन,जिला मातृ सयोजिक श्रीमती सत्या साहू, श्रीमती कांति साहू,भारती डौण्डी लोहारा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,बसंत जैन , विनोद गिरी गोस्वामी,उत्तम यदु,हेमंत देशमुख,रमेश हरदेल, चैनसिंह निर्मलकर, रामेश्वर साहू, चिमन देशमुख,खोमन देवांगन,नीलाम्बर साहू,देव राणा,तोषन कलिहारी,मोहित सोरी, महेंद्र सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS