City Media - Page 1476 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1476

कोरोना ने छीना जिस बेटी के सर से पिता का साया उसके लिए मददगार साबित हुए बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी ने जिस तरह पूरे देश और दुनिया मे अपना प्रकोप दिखाया है इस से हमारा बस्तर भी कहीं अछूता नही रहा । कई परिवार बिखर गए और कई परिवारों में बच्चों के सर से मां-बाप का साया उठ गया।

ऐसे में बस्तर सांसद दीपक बैज ने जिस तरह पूरे कोरोना काल में डिमरापाल स्थिति मेडिकल कालेज के सामने 30 दिनों तक अस्थाई “सांसद-जन कोविड सहायता केन्द्र” लगाकर 300 से अधिक कोरोना पीड़ितों व उनके परिवारजनों की मदद को आगे आए।

आज एक वाक्या और सामने आया जहाँ बस्तर की एक बेटी जिनके पिता का देहांत कोरोना महामारी के प्रकोप से हुआ। सरकारी नर्सिंग कॉलेज जगदलपुर की छात्रा कुमारी सृजा साहा जो बड़ी ही मेधावी व प्रतिभावान है पिता के देहांत के बाद उनपे मानो जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे हाल में उन्हें कालेज से टीसी,माइग्रेशन,केरेक्टर सर्टिफिकेट हेतु 30000 हजार रुपयों की आवश्यकता थी। ताकि वे आगे की पढ़ाई अपने नैनिहाल कलकत्ता में कर सके। ऐसे में छात्रा ने बस्तर सांसद दीपक बैज जी से मुलाक़ात कर अपनी समस्या बताई ततपश्चात सांसद दीपक बैज ने उनकी मदत करते हुए नगद 30000 रुपये की आर्थिक सहायता की जिससे उन्हें जरूरी दस्तावेज प्राप्त हो चुके है। ऐसे में आज छात्रा कुमारी सृजा साहा ने सांसद दीपक बैज से जगदलपुर स्थित सर्किट हाउस में मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता, परिजनों को मिला आर्थिक सहायता

0

जगदलपुर। जनपद पंचायत क्षेत्र के पंडरीपानी क्रं 2 के मावलीगुड़ा व पंडरीपानी क्रं 1 के करेकोट में अलग-अलग घटनाओं में एक लड़के व लड़की की विगत दिनों पानी में डुबकर मौत हो गई थी। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के प्रयास से परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधायक कार्यालय में मोहन पिता लक्ष्मण मावलीगुड़ा पंडरीपानी क्रं 2 के पुत्र नितेश कश्यप तथा अमित सोनी करेकोट पंडरीपानी क्रं 1 की पुत्री शिवानी की पानी में डुबोने की वजह से हो गई थी। *उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर दोनों हितग्राहियों के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे परिजनों की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही भी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद दीपक बैज अपने फुर्सत के पल को भी प्रदेश को समर्पित करते है….जय हो छतीसगढ़ मैया का आनंद लेते हुए

0

सांसद दीपक बैज अपने फुर्सत के पल में भी छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़ी जानकारी को लेकर भी काफी उत्सुक रहते है। उनके साथी प्रतिनिधि अनुराग जी ने ऐसा ही एक वीडियो हमे भेजा। जिसमे छतीसगढ मैया पर फिल्माए गए गीत को वे बड़े ध्यान से सुन रहे है। अक्सर युवा सांसद खाली समय मे फिल्मी गीत सुनना या अन्य मनोरंजन का सहारा लेते है। लेकिन बस्तर सांसद की सोच कही अलग है। वे इस पल को भी अपने प्रदेश को समर्पित करते है। जय हो छतीसगढ़ मैया !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस स्टैंड चौकी प्रभारी कान्तो पाणी और उनकी टीम की सक्रियता से गुमा हुआ पर्स मिला

0

जगदलपुर – बस स्टैंड चौकी प्रभारी कान्तो पाणी और उनकी टीम की सक्रियता से 1 जुलाई को उड़ीसा के पीयूष का गुमा पर्स मिला। उड़ीसा से कांकेर जा रहे पीयूष एक फाइनेंस कंपनी में काम करते है। उनका पर्स जगदलपुर बस स्टैंड में गिर गया। इसकी सूचना उनके द्वारा चौकी प्रभारी को दी गयी। मामले को जांच में लेकर प्रभारी कान्तो पाणी ने छानबीन शुरू की। दूसरे ही दिन एक यात्री ने उक्त पर्स को मिलने की जानकारी के साथ पर्स को जमा किया। चौकी प्रभारी ने फोन कर पर्स के मालिक पीयूष को उक्त पर्स को सौप दिया। चौकी प्रभारी के इस कार्य की सभी ने सराहना की है। चौकी प्रभारी कान्तो पाणी ने जब से कार्यभार लिया है बस स्टैंड के आसपास अपराधों की संख्या में भी कमी आई है | वही चौकी प्रभारी ने कहा कि में उच्च अधिकारी और मेरी टीम के पूर्ण सहयोग से सब काम संभव हो पाता है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में कई माह से बिगड़े हाईमास्ट बल्ब को ठीक कराने से पूरे परिसर में रौशनी बिखेरने लगा समूचे परिसर में रौशनी हो जाने के कारण छोटे-मोटे फुटकर व्यवसायी सहित रात्रि पहर सवारी बस पकडऩे वाले यात्रियों को एवं बस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली इसके साथ ही अपराध जगत में कमी देखने को मिल रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश के खाली खजाने का असर केन्द्र की योजना के क्रियान्वयन में लगी दिखनेः सांसद मंडावी

0

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में ब्लॉक सरपंचों ने सांसद मंडावी से की मुलाकात

सरपंचों ने गांव के विकास कार्यो में सांसद से राशि आबंटन करने किया आग्रह

गांवों में आर्थिक विकास कार्य केन्द्र की योजना से हो रही फलिभूत : ध्रुवे

दल्लीराजहरा,5 जुलाई । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों के विकास कार्य में गति प्रदान करने व समस्याओं को लेकर सांसद मोहन मंडावी के निवास स्थान कांकेर जाकर मुलाकात कर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों व मूलभूत समस्या के संबंध में विस्तार से बातचीत किये। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने सरपंचों के उपस्थिति में सांसद मंडावी को बताया की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को ग्रहण लग गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक विकास के जो भी कार्य चल भी रहे है वह केन्द्र की योजनाओं के तहत फलिभूत हो रही है उसे भी राज्य शासन सुचारू रूप से क्रियान्वयन करवाने में विफल हो रही है केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में भी राज्य सरकार प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की 2020-21 के लिए केन्द्र सरकार ने छ.ग. प्रदेश के लिए छह लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था राज्य सरकार ने मात्र 1 लाख 20 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया है पिछले आवास की राशि अभी तक हित ग्राहियों के खाते में राज्य शासन द्वारा नहीं दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आवास योजना के हितग्राही साहू कारो मटेरियल सप्लाइर के कर्ज से परेशान हो चले हैं कईयों के घर पैसा नहीं होने के कारण आधा अधूरा है उनके पास बरसात के समय सर छुपाने की जगह नहीं है। सरपंचों ने सांसद मोहन मंडावी से ग्राम पंचायतों में खनिज निकाय फंड (डी एम एफ) से ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृति करवाने का आग्रह किये हैं जिस पर सांसद मंडावी ने ब्लॉक के सरपंचों को आश्वासन दिया की जैसे ही मेरी सांसद निधि स्वीकृत होगी व खनिज निकाय फंड से आपके ग्राम पंचायत के साथ समस्त क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर विकास कार्य को गति दी जाएगी साथ ही सांसद मंडावी ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार सभी क्षेत्रों के मामले में विफल हो चुकी है राज्य सरकार के खाली खजाने का असर अब केन्द्र सरकार की योजनाओं में दिखाई देने लगा है, इस बात को प्रदेश के किसान से लेकर आमजनता सभी समझ गये हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की आम चुनाव में जनता अवश्य देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद तहसील इकाई दल्लीराजहरा में तहसील पदाधिकारियों का गठन चुनाव मनोनयन किया गया

0

सर्व आदिवासी समाज जिला – बालोद तहसील इकाई दल्ली राजहरा दिनांक 05-07-21 स्थान गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा |

आज दिनांक 05/07/21 को जिला आदिवासी समाज बालोद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तहसील स्तरीय चुनाव मनोनयन गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा में रखा गया जिसमें तहसील पदाधिकारियों का गठन चुनाव मनोनयन किया गया जो निम्न है।

1.       अध्यक्ष                  –       संतोष कुमार घराना

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  –       गीता मरकाम

2.      उपाध्यक्ष                 –       इंद्रकुमार करात

3.      उपाध्यक्ष                 –       चुन्नीलाल कंवर

4.      सचिव                   –       रमेश कुमार सोरी

5.      सहसचिव                 –       देवेन्द्र उइके

सहसचिव                 –       सुखवनतिन्न नेताम

.       सहसचिव                 –       अंजली सोरी

6.      कोषाध्यक्ष                –       आर. एस. पैकरा

7.      युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष –       ऋषि कृषान

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दल्ली राजहरा आदिवासी समाज के रतिराम कोसमा, तिलक मानकर, देव कुमार धनेंद्र, दिनेश उर्वासा, भागी राम उर्वशा , ममता मानकर, प्रेमलता ,,सुमीत उर्वशा, कांति धनेंद्र, मायाराम ठाकुर, गीता ठाकुर, शंभू ठाकुर ,घनश्याम घराना ,संतोष ठाकुर, बाबूलाल कोठारी , हीरालाल ठाकुर,एवं आदिवासी समाज के लोगों ने बधाई दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यादगार लम्हे….

0

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश सह प्रभारी कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, बस्तर सांसद दीपक बैज जी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुऐ….

कार्यकर्ताओ की उपेक्षा होगा तो जनप्रतिनिधियों के लिए होगी मुश्किलें, पांच संगठन जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में निर्वाचितों को नसीहत, उल्का, मोहन व लखमा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर जोर

0

जगदलपुर। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो जनप्रतिनिधियों के लिए मुश्किल हो जाएगा क्योंकि कार्यकर्ता ही वास्तव में चुनाव लड़ती है। उक्त बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी कोरापुट सांसद व बस्तर संभाग प्रभारी ने पांच संगठन जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उक्त बातें कही। प्रभारी उल्का ने कहा कि आगामी चुनाव मुश्किलों भरा होगा क्योंकि संगठन की शक्ति के साथ-साथ राज्य सरकार के किए कार्यों को भी जनता तक पहुंचाना होगा यदि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो वह कैसे वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए कार्य करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक रेखचंद जैन, आभार प्रदर्शन महापौर श्रीमती सफीरा साहू व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंच संचालन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मंच में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवँ सभा स्थल कार्यकर्ताओ से भरा हुआ..इसी बीच बस्तर साँसद जी का उदबोधन…

0

मंच में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवँ सभा स्थल कार्यकर्ताओ से भरा हुआ..इसी बीच बस्तर साँसद जी का उदबोधन…

वैक्सीनेसन सप्ताह- एस डी एम दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत पालकी के वैक्सीनेसन शिविर का किया निरीक्षण

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर 05 जुलाई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड 19 महामारी से आने वाले समय मे बचाव के लिए जिलेवासियों को कोरोना टीका लगाने आज से वैक्सीनेसन सप्ताह की शुरुआत हुई है। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार के ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने एवं लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु जिम्मेदारी दी है। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत पालकी के वैक्सीनेसन शिविर का आज औचक निरीक्षण किया। एस डी एम ने बताया कि पालकी में आज 62 लोगो को वैक्सीनेसन लगाया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार आज 5 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह चलाया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS