City Media - Page 1641 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1641

तनिष्का कंस्ट्रक्सन के खिलाफ आगे भी होगी कार्यवाही गलत निर्माण कार्यो की कराई जाएगी जांच खराब कार्यो के बाद भी पूर्व अध्यक्ष ने आखिर भुगतान कर लाखो रुपये तनिष्का ठेकेदार को क्यों दे दिए

0

डौण्डी लोहारा :- तनिष्का कंस्ट्रक्सन के खिलाफ आगे भी होगी कार्यवाही गलत निर्माण कार्यो की कराई जाएगी जांच खराब कार्यो के बाद भी पूर्व अध्यक्ष ने आखिर भुगतान कर लाखो रुपये तनिष्का ठेकेदार को क्यों दे दिए:- लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में तनिष्का कंस्ट्रक्शन के खिलाफ खराब कार्य करने,व समयसीमा में कार्य न कर निर्माण रोकने के लिए ब्लेक लिस्ट करने के बाद नगर पंचायत अब आगे की कार्यवाही में जुटा घटिया निर्माण पर निकाय में उक्त ठेकेदार की शेष बची राशि से वसूली करने की कार्यवाही के लिए जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

मामले में अहम बातों का खुलासा भी हुआ है कि उक्त सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट फेल हो गया था बावजूद तत्कालीन अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली ने अपने रिश्तेदार ( तनिष्का कंस्ट्रक्शन ) के द्वारा किये गए घटिया निर्माण पर लाखों रुपये भुगतान भी कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के नाम से संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन जिसे पूर्व कार्यकाल में नगर पंचायत में लगभग 1 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यो का ठेका मिला था व बहुत सारे निर्माण कार्य पूरे हो गये है। व कुछ कार्य शासन के द्वारा दिये गए नियत समयतिथि के बाद भी पूर्ण नही होने व सरकारी आदेशो की अनसुनी करने निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के चलते वर्तमान परिषद बैठक की कार्यवाही में उक्त तनिष्का कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट कर देने के बाद वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष व जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज उक्त ठेकेदार के द्वारा किये गए गलत कार्यो पर लगातार वार्डवासियों के विरोध को देखते हुए आज वार्ड 01 में टिकरापारा से अण्डी मुख्य मार्ग सड़क का अवलोकन किया व कार्य की गुणवत्ता को बहुत ही खराब पाया व ठेकेदार के खिलाफ आगे की कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा गया मौके पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा,पार्षद अशोक चनाप,नारायण सिन्हा, झुमुक कोसमा,सोहदरा देवांगन,श्रीमती अनिता साहू, सहित निकाय के अधिकारी कर्मचारी मौके पर थे।

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के द्वारा संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन के द्वारा कार्य लेने के बाद नगर में बहुत ही घटिया निर्माण कार्य किया गया है। जिसका नगरवासी *काफी विरोध कर रहे है।व कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।आज निकाय के जिम्मेदार प्रतिनिधियो के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया जो बहुत ही *कम समय मे खराब हो गया है।सड़क पूरी तरह से दो से तीन टुकड़ो में फट गया है। बावजूद प्रेमचंद भंसाली ने कार्यवाही करने की बजाय रिश्तेदार *ठेकेदार को भुगतान कर दिया जो आमजनता के पैसों की बर्बादी है।
श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, डौण्डी लोहारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के कार्यकाल में बनाया गया मेरे वार्ड का यह सड़क निर्माण के समय से ही काफी जर्जर हो गया था व पूर्व में भी निर्माण के समय घटिया निर्माण की बात आई थी बावजूद ठेकेदार को का लाखो रुपये भुगतान कर दिया जो आर्थिक अनियमितता का मामला दिखता है। :-अशोक चनाप पार्षद वार्ड 01

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सामुहिक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक,क्रेडा चेयरमैन, महापौर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष

0

मृत आत्माओं के परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि दो लाख में से डेढ़ लाख रुपए का चेक प्रदान किया इससे पहले तात्कालिक सहायता राशि के पचास हजार रुपए भी नकद प्रदान कर चुके हैं

विगत दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलचा की दस माताओं आकस्मिक निधन उड़ीसा के आमगांव के निकट सड़क दुघर्टना में हो गया था जिनकी आत्मा की शांति के लिए ग्राम कलचा में सामुहिक श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति के क्षेत्र के जनपद सदस्य जिशान कुरैशी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्माओं को पुष्प अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया एवं पगड़ी रस्म की परंपरा में शामिल हुए

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि का चेक प्रदान किया कहा की विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं पर हमारी सरकार सभी शोक संतप्त परिजनों की हर संभव सहायता करने को तैयार है |

कलचा क्षेत्र के युवा जनपद सदस्य जिशान कुरैशी ने अपने पदीय दायित्वों से भी आगे बढ़ कर भतरा समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति से यह सामुहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल वरिष्ठ नेता संजय जैन, अब्दुल सईद, पार्षद लता निषाद एवं शुभम यदु, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, हेमंत कश्यप सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तहसीलदार एवं समाज के वरिष्ठ जनों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

“बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदन्तिया एवं लोक गाथाये” विषय पर आधारित दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन

0

“बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदन्तिया एवं लोक गाथाये” विषय पर आधारित दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन दिनांक 19/02/2021 एवं 20/02/2021 को जिला पुरातत्व संग्रहालय, सिरासार चौक जगदलपुर जिला बस्तर में आयोजित किया गया है। इस शोध संगोष्ठी में उल्लिखित विषय पर व्याख्यान हेतु स्वयं का शोध पत्र (आलेख) दिनांक 17.02.2021 शाम 5 बजे तक संग्रहाध्यक्ष कार्यालय जिला पुरातत्व संग्रहालय जगदलपुर में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

आमंत्रित अथितियों का यात्रा व्यय (बस्तर संभाग) भोजन आवास सुविधा एवं मानदेय पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा उक्त दो दिवसीय संगोष्ठी में बस्तर संभाग के इतिहासकार पुरातत्तविद् लोक साहित्य एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले विद्धतजन सादर आमंत्रित है

जीवनदायिनी इंद्रावती को बचाने अनोखा प्रयास…आसना के युवक ललित जोशी ने नदी तट पर स्थापित किया ब्रह्म वाटिका…

0

जगदलपुर… इंद्रावती नदी को बस्तर में जीवनदायिनी और प्राण दायिनी कहा जाता है लेकिन विगत कुछ वर्षों से बाढ़ के दौरान लगातार हो रहे मृदा क्षरण और अलग-अलग जगहों पर बन रहे स्टॉप डेमो की वजह से नदी लगातार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है गर्मी के दिनों में विशेषकर नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो जाता है बस्तर की विविधता भरी संस्कृति की मुख्य पोषक भी इंद्रावती नदी को ही माना जाता है वहीं दूसरी तरफ उड़ीसा के साथ जोरा नाला विवाद की वजह से भी नदी में पानी का बहाव वर्तमान में बहुत कम ही हो पा रहा है…

ऐसी परिस्थिति को समझते हुए नदी के संरक्षण के लिए नदी तट से सटे ग्राम आसना के रहने वाले युवक ललित जोशी ने नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की है युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उनके दादा जी स्वर्गीय श्री काशी प्रसाद जोशी का देहांत हो गया था जिन्होंने नदी की प्राकृतिक बनावट पर लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए युवक से नदी तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने की बात कही थी जिसके बाद वर्ष 2020 में इसी वर्ष युवक के द्वारा इंद्रावती नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की गई |

ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने वाले ललित ने आगे वाटिका की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें सात प्रकार के वृक्षों का रोपण नदी तट पर किया गया है जिसमें बरगद, पीपल, नीम, शमी,पलाश(फरसा ), बेल और गूलर( डूमर) जैसे पेड़ों के पौधे रोपित किया गए हैं युवक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों के संगम को पौराणिक शास्त्रों में कल्पवृक्ष की संज्ञा भी दी गई है जिसे कोई भी अपने घर के गमले में छोटे-छोटे पौधों के रूप में एक साथ स्थापित कर रोजाना दीपक भी जला सकता है

वेद प्रकाश वर्मा को अतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् का राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया।

0

पं. आर. के. तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् द्वारा श्री वेद प्रकाश वर्मा को अतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् का राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने वेद प्रकाश वर्मा को शुभकामनाये दिये। जसपाल सिंह रंधावा, पल्लव दास, महेन्द्र साहू, ओंकार प्रसाद साहू, अरूण कुमार, हितेश यादव, दिनेश पटेल, अभिषेक तिवारी, प्रशांत सोनी आदि लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाये प्रेषित किये।

Breaking दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है | घटना अभी शाम की है | तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया और हादसा होने के पश्चात् बोलेरो चालक ने मेन मार्किट में तेज गति से गाडी चलाते हुए वहां से भाग निकला और रास्ते में गाडी का ट्यूब

पंक्चर होने के बावजूद और यहाँ तक की टायर भी बाहर निकल गया फिर भी गाडी चालक रिंग के सहारे गाडी चलाकर भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा और मानपुर चौक के पास पुलिस ने पकड़ लिया | पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है | मृतक का नाम जसवंत कुमार फाफा मरिया बोरगांव का रहने वाला है |

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवे दिन, कौन रहा विजेता

0

दल्लीराजहरा…. राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के ..सातवे दिन ..एक मात्र लीग मैच खेला गया…..इस मैच मे राजहरा मांईस राजहरा एंव रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया….जहाँ.. राजहरा मांईस ने मंध्यातंर के पुर्व पहले हाफ मे …खेल के पहले मिनट मे जर्सी नं.07 लोकेश निषाद ने शानदार पहला गोल किया….इसके बाद पहले ही हाफ मे 30वे मिनट मे ..पुनः जर्सी नं.07 लोकेश कुमार ने दुसरा गोल कर ..अपनी टीम को मध्यातंर तक ..02 गोल से आगे रखा..मध्यातंर के पश्चात.. दुसरे हाफ ..मे 25 मिनट मे जर्सी नं.17 भालेश कुमार ने 3 सरा गोल किया …और ..आखिरी लीग मैच मे जीत दर्ज कर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

.सेमीफाइनल मे स्थान बना लिया….पराजित नारायणपुर की टीम कोई कोई नहीं कर सका कल दिनांक 12 फरवरी को स्पर्धा का ..दो सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा ..पहला से.मी फाइनल मैच अंबिकापुर व् नारायणपुर….तथा दुसरा सेमी फाईनल मैच…राजहरा मांईस राजहरा.. व् बिलासपुर के मध्य खेला जायेगा… आज के मैच मे ..मुख्य अतिथि के रूप मे ..श्री शीबू नायर जी अध्यक्ष नगरपालिका.. उपस्थित थे..विशेष अतिथि के रूप मे..श्री प्रशांत बोकडे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस.. श्री स्वप्निल तिवारी पार्षद .श्री चंद्रप्रकाश सिंहा ..हरीश साहु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

..मनीष सेन युवा कांंग्रेस….श्री एन.के मंडल प्रभारी इंचार्ज राजहरा मांईस… श्री प्रताप नायक डी.जी.एम. पर्सनल ..चीफ.श्री एस.के व्यास जी सीनियर मैनेजर एम.एंड एस..श्री तारिक खान सीनियर मैनेजर फील्ड गैरेज. श्री एस.एस.रघुवंशी…. सीनियर मैनेजर टी.ए…एंड मांईस आफिस…. श्री .अजयन पिल्ले .श्री विजय शर्मा जी ..श्री राजा डहरवाल जी…श्री विष्णु प्रताप जी शेषनाथ गुप्ता श्री मुकुल वर्म जी ….परमेश्वर डहरवाल.. पप्पू पंजवानी.. जी ..आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा सचिव श्री …त्रिनाथ नायडू ..संगठन सचिव ..गौतम बेहरा…कमलाकर सिंह मनोज परेरा जी .वरिषठ गोलकीपर ए.उदय कुमार जी …अवधराम .एंव देवराज सहित बडी संख्या गणमान्य जन उपस्थित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दिनांक 27 फरवरी 2021 को अबूझमाड़ महोत्सव- तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2021 का होगा आयोजन

0

अबूझमाड़ महोत्सव – सैय्यद वली आज़ाद

तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2021, 27 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालय, नारायणपुर में आयोजित होगी, यह मैराथन अबूझमाड़ में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। जो इस वर्ष हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से बासिंग तक 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) का आयोजन किया जा रहा है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, वन, झरना और विशालकाय पर्वत श्रृंखलाओं से ओतप्रोत है।

उल्लेखनीय है कि यह मैराथन बस्तर का एकलौता और बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मैराथन है जो अबुझमाड़ और बस्तर को विश्वस्तर पर ख्याति दिलाने में कारगर साबित हो रहा है, इस अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में देश के प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं, विजयी प्रतिभागियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस मैराथन में महिला और पुरूष दोनो वर्ग के लिए पृथक-पृथक 05 पुरस्कार क्रमशः 1 लाख 21 हजार रूपये, 61 हजार रूपये, 31 हजार रूपये, 21 हजार रूपये और 11 हजार रूपये रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह मैराथन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों, पंजीकृत/गैर-पंजीकृत समितियों, पत्रकार साथियों, व्यापारिक संस्थानों और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से आयोजित बस्तर का सबसे बड़ा मैराथन है जो विगत 03 वर्षों से हर साल पूरे उत्साह के साथ नारायणपुर में आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों में हर साल 5 हजार से अधिक लोगों ने इस मैराथन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है, जिसमें देश-विदेश के धावक भी शामिल हैं।

(पंजीयन की अंतिम तिथि – 25 फरवरी 2021)
अबूझमाड़ महोत्सव- तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेने के लिए अपना आनलाईन नामांकन आज ही भरें, आनलाईन फार्म भरने के लिए वेबसाईड www.abujhmadmarathon2021.com में लाग-इन करें……..

सड़क दुर्घटना में मृत 10 महिलाओं का दशगात्र और मृत्युभोज भतरा समाज कराएगा

0

जगदलपुर। गत 31 जनवरी की शाम ओडिशा के मुर्तावंडी के समीप सड़क दुर्घटना में मृत कलचा की 10 महिलाओं का दशगात्र और मृत्युभोज भतरा समाज कराएगा। उक्ताशय की जानकारी भतरा समाज विकास परिषद के पदाधिकारियों ने दी है। यह कार्यक्रम शुक्रवार 12 फरवरी को भतरापारा कलचा में आयोजित किया गया है।
बता दें कि भतरापारा कलचा की 25 महिलाएं और कुछ बच्चे पिकअप में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने मुर्तावंडी ओडिशा गई थीं। मृत्युभोज पश्चात जब महिलाएं कलचा लौट रही थीं तभी तब मुर्तावंडी के पास ही एक मोड़ में पेड़ से टकराने और वाहन के पलटने से घटनास्थल पर नौ महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। वहीं 12 महिलाओं को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाया गया था। एक फरवरी को कलचा में एक ही जगह नौ महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया था। एक महिला की मौत घटना के दो दिन बाद हो गई थी। इस तरह मृतकों की संख्या 10 हो चुकी है। भतरा समाज विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि एक ही दुर्घटना में एक साथ एक ही पारा के 10 महिलाओं की मौत भतरा समाज के लिए बड़ी दुखद घटना है। इसलिए हाटगुड़ा स्थित सामाजिक भवन में आपात बैठक कर भतरा समाज ने निर्णय लिया है कि सड़क दुर्घटना में मृत कलचा की मृत सभी 10 महिलाओं का दशगात्र और सामूहिक मृत्युभोज भतरा समाज निपटाएगा। यह शोक कार्यक्रम शुक्रवार 12 फरवरी को कलचा में रखा गया है। समाज प्रमुखों ने समाज के लोगों को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हो कर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की गई है कि सड़क दुर्घटना में मृत महिलाओं के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा उनके बच्चों की शिक्षा – दीक्षा का दायित्व भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाए, ताकि इन विपन्न परिवारों को संबल मिल सके।

धान खरीदी नहीं करने के बहाने बनाना शुरू किया कांग्रेस की झूठे वादों की सरकार – केदार कश्यप

0

कांग्रेस ने क्या केंद्र सरकार से पूछकर किसानों का धान खरीदने का वादा किया था?

जगदलपुर,11 फरवरी। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि किसानों के हितैशी बनने का ढ़ोंग करने वाले कांग्रेस सरकार के मुखिया के द्वारा अगले वर्ष किसानों धान खरीदी नहीं करने का बहाना अभी से ढूंढने लगी है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अगले वर्ष किसानों का धान नहीं खरीदेगी। श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने से पहले मुख्यमंत्री यह बताये कि कांग्रेस ने क्या केंद्र सरकार से पूछकर किसानों को यह वादा किया था, कि वह किसानों का धान  25 सौ रुपए में खरीदेंगे। किसानों के हिमायती बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने पंजीकृत सभी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदकर आंकडों से भ्रमित कर रही है, इसका जवाब किसान ही देंगे।

श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेकर धान खरीदने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दयनीय हालत में पहुंचाने के बाद मुख्यमंत्री अब केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने के काम में लग गई है। जबकि पिछलेे वर्ष के धान खरीदी का पूरा पैसा और इस वर्ष के धान खरीदी का पूरा पैसा किसानों को नहीं मिला है। कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर गंगाजल हाथ में लेकर वायदा किया गया था, तो फिर इसमें केंद्र सरकार बीच में कहां से आती है। 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस गंगाजल हांथ में लेकर प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर गंगाजल की पवित्रता और जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के धान खरीदी के एक वादे को पूरा करने में केंद्र सरकार को दोष देने लगे हैं, बाकी वादों का क्या होगा जिसे कांग्रेस की सरकार भूल चुकी है। जन घोषणा पत्र जारी कर किए गए झूठे वादों की असलियत सामने आने लगी है, यह छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह से समझ और देख रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS