City Media - Page 1737 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1737

Breaking SBI ने FD की ब्याज दरें घटाई, देखें वर्तमान दरें क्या है

0

नई दिल्ली – भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक जिसने हाल ही में अपने ग्राहकों को जबरदस्त झटका देते हुए फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है | नई ब्याज दरें 10 सितम्बर से लागु हो गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

SBI की फिक्स्ड डिपाजिट के लिए नई दरें इस प्रकार है –

  • 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 2.90 फीसदी
  • 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 3.90 फीसदी
  • 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
  • 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
  • 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
  • 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.10 फीसदी
  • 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.30 फीसदी
  • 5 se 10 साल : नई ब्याज दर 5.40 फीसदी
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 33 हजार पार लेकिन अस्पताल में बेड सिर्फ 30 हजार

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है | आज ही मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरोना विजय रथ को किया रवाना | जिस प्रकार कोरोना की दर बढ़ रही है इससे अन्य बीमारी के मरीज भर्ती नहीं हो पाएंगे क्युकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार पार हो गई है और प्रदेश के अस्पतालों में बेड सिर्फ 30 हजार है

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 29 कोरोना अस्पताल और 186 कोविड केयर सेंटर हैं। अस्पतालों में 3,551 बेड और कोविड केयर सेंटरों में 25,560 बिस्तर हैं। राज्य के 19 निजी चिकित्सालय भी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिनमें 1304 बिस्तर हैं।

कोरोना अस्पतालों में 2,775 सामान्य, 406 आइसीयू और 370 एचडीयू बिस्तर होने की बात कही गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग ने बिस्तर की उपलब्धता बढ़ाने और चिकित्सकों को प्रशिक्षण देना मार्च से ही शुरू कर दिया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग न तो स्थिति को भांप पाया और न ही बिस्तरों की व्यवस्था पूरी करने में कामयाब दिख रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking रेत माफियाओं से चेन माउनटेन और पांच हाईवा जब्त, बालोद और कांकेर के नेताओं का धौंस, नेताओं ने पीछे खींचे हाथ

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

भानुप्रतापुर – अब तस्करी करने वाले भी यूनिफार्म में नजर आने लगे है बात कर रहे है रेत माफियाओं की जो नेताओं का धौंस दिखाने के लिए उन्ही की बालोद के नेता देवलाल ठाकुर की फोटो वाली टी शर्ट पहन रखे है वह एक दो नहीं पुरे 8-10 लोगों की टीम और दुसरे कांकेर के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर ये दोनों नेता एक समय कांग्रेस में ही थे पर किसी कारण से पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडे थे |

बालोद के नेता देवलाल ठाकुर की फोटो वाली टी शर्ट

दुर्गुकोंदल और भानुप्रतापपुर क्षेत्र में काफी लम्बे समय से रेत का अवैध खनन हो रहा है जिसमे डांगरा नदी, सटेली नदी और चिहरो नदी है इन अवैध रेत की सप्लाई अन्य निकटवर्ती जिलों दुर्ग, राजनंदगांव, बालोद आदि जिलों में की जा रही है | इन नदियों के आसपास रेत डंप करके रख दिया जाता है और रात के अँधेरे में ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है | और जब भी कोई ग्रामीण या जनप्रतिनिधि कारवाई के आते थे तो उन्हें बालोद के नेता देवलाल ठाकुर और कांकेर के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर का नाम लेकर धौंस जमाते थे और टी शर्ट में फोटो देख ग्रामीण भी पीछे हट जाते थे |

इस प्रकार राजस्व विभाग को लगातार शिकायते मिल रही थी जिसके आधार पर टीम गठित भेजा गया और एक चेन माउनटेन और पांच हाईवा जब्त की गई | राजस्व विभाग की टीम पर भी बालोद और कांकेर के नेताओं का धौंस ज़माने की कोशिश करने लगे पर इस बार काम नहीं आई | इस बार उनके नेताओं ने भी हाथ पीछे खिंच लिए |

जब इन नेताओं के पास फ़ोन गया तो इन्होने क्या कहा

कांकेर नेता बिरेश ठाकुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर का कहना है कि उनके पास कुछ लोगों का फ़ोन तो आया था और कहने लगे दुर्गुकोंदल और भानुप्रतापुर रेत के कारोबार के सम्बन्ध में मदद मांगी थी पर उन्होंने कहा नियमों का पालन करने कहा गया था किसी भी अवैध कार्य के लिए कोई संरक्षण नहीं दिया गया है |         

बालोद नेता देवलाल ठाकुर

बालोद के नेता देवलाल ठाकुर का कहना है कि उन्होंने यह टी शर्ट चुनाव के समय अपने कार्यकर्ताओं को बांटी थी पर मेरे फोटो वाली टी शर्ट पहनकर इस प्रकार अवैध कार्य कर रहे है यह गलत है और वैसे भी रेत तस्करों से मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद पता चला

0

रायपुर – राजधानी में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है वह भी तब जब बच्ची गर्भवती हुई, गर्भवती हुए 7 महीने बीत चुके है | आरोपी को गिरफ्तार किया जा चूका है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दलदल सिवनी का है जिसमे नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला युवक पड़ोस का ही रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी है | आरोपी ने बच्ची को किसी काम से अपने घर बुलाया था उस वक्त उसके घर पर कोई भी नहीं था और मौके का फायदा उठाकर उसने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया इस घटना को 7 महीने बीत चुके है और साथ में धमकी भी दी यदि यह बात किसी को बताया तो जान से मार देगा इसी डर की वजह से बच्ची ने यह बात छुपाकर रखी किसी को नहीं बताया कल जब बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा और जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तब पता चला कि उसके पेट 7 महीने का गर्भ ठहर चूका है | तब उसने दुष्कर्म वाले रहस्य को बताया कि उसके साथ क्या हुआ था | आरोपी संतोष साहू को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking डौंडी नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

0

डौंडी। नाबालिग लड़की बहला फुसला कर अपने प्यार के जाल फंसा लिया और जंगल में मिलने के नाम पर लड़की को बुलाया और अपनी हवस का शिकार बनाया | पहले तो लड़का और लड़की मामले को दबाने की कोशिश में थे लेकिन जैसे लोगों को इसका पता चला लड़की के साथ उसके परिजन और गांववालों ने साथ मिलकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने करवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

जिस दिन यह घटना हुई गांव के लोगों ने दोनों को उसी अवस्था में जंगल  में ही पकड़ लिया और लड़की के परिवार वालों को इसकी सूचना दी. इसके बाद लड़की ने अपने साथ घटी पूरी  घटना अपनी मां को बताई कि किस प्रकार लड़के ने उसे बनावटी प्यार के जाल में फंसाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया | लड़की के परिवार व  गांव वालों जिन्होंने संदिग्थ अवस्था में उनकों जंगल में पकडे थे,  के बयान पर डौंडी थाना प्रभारी ने केस को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी अजय वासनीकर पिता राजेश वासनीकर के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2(N)4, 5(L) 6 पास्को के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

स्कूल फीस को लेकर हुआ समझौता न तो पालकों पर दबाव बनायेंगे और न ही ऑनलाइन क्लास से किसी बच्चे को वंचित किया जायेगा

0

रायपुर – निजी स्कूल में बच्चों की फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन और पालकों के बीच तनातनी जो चल रही थी उस पर लगाम लग चुकी है दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चूका है इसका श्रेय

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और महापौर एजाज ढेबर की पहल पर संभव हुआ | सभी का पक्ष सुना गया है. उसके अनुसार फ़ैसला लिया गया है कि न किसी बच्चे की पढ़ाई रोकी जाएगी, न ही फ़ीस के नाम पर दबाव बनाया जाएगा. जिन पालकों को समस्या है वो ही स्कूल तक पहुँचे और अपनी समस्या को अवगत कराएं, स्कूल के द्वारा राहत दी जाएगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निजी स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार से जितने बच्चों की पढ़ाई रोक दी गई थी, उसको फिर से प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही आश्वासन दिया गया है | जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने कहा बैठक में सार्थक निर्णय हुआ है. बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो ना ही किसी बच्चों को स्कूल से निकाला जाए. बावजूद ऐसी शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि यह सिर्फ़ रायपुर बस के लिए नहीं है, पूरे प्रदेश में आज से किसी भी बच्चों की पढ़ाई नहीं रोकी जाएगी, ना ही फ़ीस के लिए परेशान किया जाएगा |

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन पर कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखाकर किया रवाना

0

रायपुर – मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइजर साबुन से हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें.

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रोटरी व जेसीस क्लब जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही है | इस रथ के माध्यम से आम लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़-भाड़ से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के संदेश के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, स्वाद व गंध का पता न लगना जैसे लक्षणों पर चिकित्सकों से परामर्श व दवा के संबंध में अवगत कराया जाएगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

थाना प्रभारी ने की इनाम की घोषणा मोहला मानपुर

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

मोहला – हाल ही में 2 sep 2020 को मोहला थाना क्षेत्र में एक घटना घटित हुई थी जिसमें अज्ञात रूप से एक व्यक्ति मिला था जिसकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकती है पहचान करने वाले तथा व्यक्ति का पूर्ण पता बताने वाले को मोहला थाना प्रभारी बिरेंद्र सिंह द्वारा उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है व्यक्ति के पूर्ण पते व पहचान करने वाले को थाना प्रभारी के द्वारा उचित इनाम देंगे।


कुड़ुमकसा , गोटाटोला के पास थाना – मोहला में 22-25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है

पहचानने वाले सूचना देने का कष्ट करेंगे

थाना प्रभारी मोहला 9479192121
Sdop a Chowki
9479192104

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में लगातार तीसरा दिन कोरोना संक्रमितों का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में विस्फोटक बढ़ोतरी हो रही है आज तीसरे दिन दल्लीराजहरा में 10 संक्रमित पाए गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा के 10 संक्रमितों में से 06 को बालोद covid सेंटर एवं बाकि अन्य 04 संक्रमितों को राजहरा में बनाये गए covid सेंटर भर्ती किया गया है आज पाए गए संक्रमितों में वार्ड क्र 8 से  1, वार्ड क्र 13 से  1, वार्ड क्र 24 से  1, वार्ड क्र 16 से  2, वार्ड क्र 3 से  2, वार्ड क्र 12 से  1, वार्ड क्र 4 से  1, अन्य वार्ड से 1 इस प्रकार कूल 10 संक्रमितों की पहचान की गई |

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बालोद जिले में भाजपाई मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – भाजपा जिला बालोद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, गरीब ,वंचित दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन पर जिला भाजपा के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सिलसिलेवार विभिन्न आयोजन करेंगे जिसके लिए सभी 9 मंडलों, जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सेवा कार्य का कार्यक्रम हेतु ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर को प्रत्येक मंडल से 70 रक्त दाताओं की सूची जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के माध्यम से जिलाधीश को सूची सौंपी जाएगी 15 व 16 सितंबर को प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व पर वेबीनार विधानसभा वार वर्चुअल सभा का आयोजन होगा 17 सितंबर को अस्पतालों में स्टाफ प्रमुखों, वृद्ध आश्रम व गरीब बस्तियों में सुरक्षा को ध्यान में रखकर थैला,मास्क आदि का वितरण किया जाएगा 18 सितंबर को स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम किया जाएगा 19 सितंबर को सुरक्षित खुले मैदानों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में वृक्षारोपण करके सुरक्षा का संकल्प लिया जाएगा 20 सितंबर को माननीय मोदी जी के जीवन पर आधारित 70 स्लाइडर पर वीडियो का प्रसार किया जाएगा इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जैसे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पॉलीथिन का उपयोग ना करने की अपील व कपड़ो से बने थैलों का वितरण आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी के निर्देश पश्चात उक्त बैठक संपन्न हुई इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी प्रमोद जैन, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री जयेश ठाकुर ,विधानसभा वेबीनार आयोजन के लिए प्रभारी बालोद विधानसभा जिला मंत्री नरेश साहू ,गुंडरदेही विधानसभा महामंत्री किशोरी साहू, दल्ली राजहरा विधानसभा जिला मंत्री संजय दुबे, वृक्षारोपण के लिए प्रभारी जिला मंत्री शरद ठाकुर तथा सिंगल यूज प्लास्टिक स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम के लिए जिला मंत्री श्रीमती शीतल नायक को प्रभार सौंपा गया

MOST POPULAR

HOT NEWS