
दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई
अपराध क्रमांक 388/20 धारा 4 (क) जुआ एक्ट
नाम आरोपी- प्रित लाल जोशी पिता बैदराम उम्र 44 वर्ष पता वाड क्रमाक 27 इंदिरा नगर राजहरा
जप्ती- सट्टा पट्टी,01 डाट पेन,नगदी रकम 1210 रु।


दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई
अपराध क्रमांक 388/20 धारा 4 (क) जुआ एक्ट
नाम आरोपी- प्रित लाल जोशी पिता बैदराम उम्र 44 वर्ष पता वाड क्रमाक 27 इंदिरा नगर राजहरा
जप्ती- सट्टा पट्टी,01 डाट पेन,नगदी रकम 1210 रु।

नारायणपुर – सैय्यद वली 08-Sept-2020
राज्य सरकार ने कोविड -19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय में कोविड-19 अस्पताल प्रारंभ कर दिया गया जहाँ कोरोना मरीजों से ही कक्ष की साफ सफाई कराई जा रही है जिसमें स्वास्थ्य अम्ला व जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है यदि ईस महामारी में बदहवास मरीज ही कमरे की सफाई करे तो उस सेंटर में पदस्थ कर्मचारियों को किस कार्य के लिए रखा गया है व ऐसे में आम नागरिक ईन्हे कोरोना योद्धा क्यों कहे|
कोरोना से पीड़ित महिला के द्वारा भय में विडियो ना बनाने की अपिल किया गया जिससे स्पष्ट होता है कि उन मरीजों के साथ कैसा वयवहार किया जा रहा है साथ ही मरीजों के लिए परोसे भोजन में भी पौष्टिकता व साफ सफाई का अभाव नजर आता है अन्दर चल रहे अव्यवस्था को लेकर मरीजों के परिजन सोशल मीडिया में फ़ोटो के साथ आक्रोश व्यक्त करते हुए साझा किया नारायणपुर जिले के कोविड सेंटर में आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करते स्वच्छता को दरकिनार करते हुए इस हद तक लापरवाही बरती जा रही है कोविड सेंटर इतनी गंदगी बिखरी पड़ी है की 100 मरीज को कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया गया है जहां एक ही सफाई कर्मी मौजूद है,टॉयलेट बाथरूम में गंदगी पसरा हुआ है,किसी भी प्रकार से मरीज को स्वास्थ्य लाभ नही मिल रहा है केवल कोविड सेंटर कोरोना संक्रमित मरीज को रख कर दिन काटा जा रहा है,जिससे कोरोना के मरीज कोविड सेंटरों में सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं ऐसी स्थिति में भी जिला प्रशासन मूक दर्शक बन केवल कोरोना पाजिटिव का डाटा दे रही है।

रायपुर – संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन से कहा है वे अपने निजी स्कूलों की स्थिति परिस्थितियों को लेकर जिस तरह चिंतित व गंभीर हैं, ऐसा ही उनको उन पलकों की आर्थिक परिस्थितियों को लेकर भी चिंतन करना चाहिए जिनका पिछले 5 माह से कोई आवक नहीं है. जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक अभाव में गुजारा बसर कर रहे हैं. निजी स्कूलों द्वारा लगातार पालकों से उस अंतराल की फीस की मांग करना जिस दौरान शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं, पूरी तरह अनुचित है. बिना कोई सेवा दिए स्कूलों द्वारा फ़ीस और अन्य खर्चों की मांग करना अवैध है. स्कूल के एडमिशन फॉर्म में कोई फोर्स मेजर क्लॉज नहीं है.
एडमिशन फॉर्म में कोई क्लाज नहीं है कि महामारी, प्रतिकूल स्थिति, राष्ट्रीय लॉकडाउन आदि के मामले में स्कूल प्रशासन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेगा और उसी के लिए फीस और अन्य खर्च मांगेगा. ऑनलाइन कक्षा तो स्कूली शिक्षा की अवधारणा से पूरी तरह से अलग है. इसके कई दुष्प्रभाव और अवगुण भी सामने आ रहे हैं. ऐसी स्थिति में निजी स्कूलों को भी कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा,इसके लिए तैयार रहना चाहिए.
विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन और पलकों के साथ बैठक कर इस समस्या के बीच का रास्ता निकालने मध्यस्थता करने की हामी भरते हुए कहा है कि हमें मिल बैठकर ऐसी परिस्थितियों में कोई उचित रास्ता निकालने की जरूरत है. जिससे कि दोनों पक्षों को संतुष्टि मिल सके.


रायपुर – आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इसके बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है.
पिछली बार हमने 22 अगस्त को धरना दिया था और सरकार को 1 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया था कि यदि वे हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठना पड़ेगा और आज उसका पहला दिन है पहले दिन में हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे और सरकार फिर भी नहीं मानती है तो हम अनिश्चितकाल तक हड़ताल में बैठेंगे. जिसकी हमने तैयारी पूरी कर ली है.

दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री के कारोबार बढ़ने के कारण पुलिस द्वारा आज शराब कोचियाओं पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को शराब परिवहन करते हुए पकड़ा |
थाना राजहरा अपराध क्रमांक 383/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा नाम आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा जब्ती- 19 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1520 रुपए |

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 385/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा । नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी उम्र 58 साल साकिन ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव जब्ती- 11 पौवा एवं 1 बोतल देशी प्लेन शराब एवं 05 पव्वा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1780 रुपए |

इन आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही प्रशिक्षु डी एस पी कमलजीत पटले के नेतृत्व में आरक्षक भुवनेश्वर यादव एवं संजीत विश्वास के द्वारा करवाई की गई |


दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री के कारोबार बढ़ने के कारण पुलिस द्वारा आज शराब कोचियाओं पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को शराब परिवहन करते हुए पकड़ा |
थाना राजहरा अपराध क्रमांक 383/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा नाम आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा जब्ती- 19 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1520 रुपए |

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 385/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा । नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी उम्र 58 साल साकिन ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव जब्ती- 11 पौवा एवं 1 बोतल देशी प्लेन शराब एवं 05 पव्वा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1780 रुपए |

इन आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही प्रशिक्षु डी एस पी कमलजीत पटले के नेतृत्व में आरक्षक भुवनेश्वर यादव एवं संजीत विश्वास के द्वारा करवाई की गई |



दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक में 6 मिलने के साथ ही दल्लीराजहरा में फिर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव जिसमे वार्ड क्र – 27 से 1 एवं दल्ली की महिला पटवारी के परिवार सहित 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है | सभी को जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है एवं सभी की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है |


दुर्ग। मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को भिलाई 3 पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलशन बघेल ने महिला को व्यायाम शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख में सौदा किया था। 50 हजार रूपये एडवांस और नौकरी लगने के बाद डेढ़ लाख रूपये देने का प्रार्थी और आरोपी के बीच में सौदा हुआ था। भिलाई 3 पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का मुख्यमंत्री के परिवार से दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार चौक पाटन निवासी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने 20 जुलाई को भिलाई 3 में बुलाया और कहा वह मुख्यमंत्री का भतीजा है और नौकरी लगवा देगा इसके लिए उसे 2 लाख रुपये देने होंगे और प्रार्थी ने 50 हजार एडवांस भी दे दिया बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुआ है और आरोपी का मुख्यमंत्री के साथ कोई रिश्ता नहीं है इसी आधार पर पुलिस में शिकायत की गई और पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


डौंडी में नायब तहसीलदार पर ग्रामीण ने रिश्वत लेकर फर्जी तरीके से कोटवार की भर्ती करने का आरोप लगाया है . तीन महीने बाद भी जब उसे सैलरी नहीं मिली तब पता चला कि जिस गाँव में कोटवार की भर्ती करवाया ऐसा कोई पद है ही नहीं है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय नायब तहसीदार डौंडी के पत्र 31 अक्टूबर 2019 में ग्राम पंचायत आड़ेझर के मकसूदन दास पिता सुखदेव दास जाति पनिका को ग्राम का कोटवार के रूप में नियुक्ति करना बताया गया है. नियुक्ति के बाद मकसूदन दास गांव में कोटवार का कार्य करने लगा और कुछ महीनों तक करता रहा. जब उसे सैलरी नहीं मिली तो उसने सीधे एसडीएम कार्यालय में जाकर पता किया तो पता चला कि ग्राम आड़ेझर में कोटवार का कोइ पद ही नहीं है और नायब तहसीलदार ने फ़र्जी नियुक्ति कर अपने पद का दुरुपयोग किया है. नायब तहसीदार ने 10 हजार रुपये लिया और कोटवार का कार्य कराया.
नायब तहसीलदार ने बताया कि उसे पहले जानकारी नहीं थी और जब पता चला उसके उसने आदेश को ही निरस्त कर दिया | उक्त रिश्वतखोरी पर सरपंच ने कहा कि नायब तहसीलदार ने रिश्वत लेकर फ़र्जी नियुक्ति की है. ऐसे अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.


नई दिल्ली – अब कांग्रेस की बागडोर गैर गांधी परिवार के हाथों में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने एक बड़ा बयान देकर साफ कर दिया है कि कांग्रेस में अध्यक्ष कौन बनेगा।
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बड़े फेरबदल के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गांधी परिवार से बाहर के सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि एक गैर-गांधी परिवार के व्यक्ति को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी भी अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कह चुके हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि वह एक गैर-गांधी को ‘बॉस’ के रूप में स्वीकार करेंगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। राहुल गांधी भी किसी गैर गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने की बात पहले ही कह चुके हैं। अब प्रियंका के बयान के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का ही कोई सदस्य होगा। उन्होंने कहा, अगर नये पार्टी अध्यक्ष कल मुझसे कहते हैं कि मेरी सेवाएं वे जहाँ चाहे वहां स्थापित कर सकते है |
