City Media - Page 907 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 907

24 राज्यो में घूम कर रक्तदान की अलख जगाने वाले दिव्यांग व्यक्ति प्रकाश एम. नादर जी को डीबी ग्रुप रक्तदान संस्था ने सम्मानित किया

0

डीबी ग्रुप के सह सचिव क्षितिज हुमने व संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने 24 राज्यो में घूम कर छत्तीसगढ़ पहुँचे प्रकाश एम. नादर जी को शॉल श्रीफल देकर छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान से सम्मानित किया अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि रक्तदान महादान एक व्यक्ति यदि किसी को अपना रक्तदान करता है, तो वह हजारों लोगों का जिंदगी बचाने का काम करता है।

ऐसे ही एक शख्श जो कि मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जिनका नाम प्रकाश एम. नादर जी है। जो अब तक 120 बार रक्तदान कर चुके है, और 121वां रक्तदान करने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरू नगर स्थित आर्शीवाद ब्लड बैंक पहुँच कर आज अपना 121 वाँ रक्तदान करके कई युवाओं को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी शिवा शूर्यवंशी नियाज़ खान ने बताया प्रकाश जी छत्तीसगढ़ में डीबी ग्रुप से संपर्क किए राज्य में अपना रक्तदान करने की इक्षा व्यक्त किए आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई विकास जायसवाल जी से संपर्क कर के दुर्ग भिलाई से रक्तविरो को बुलाया गया । नादर जी 24 राज्यों में घुमकर अपना ब्लड दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ उनका 25 वाँ राज्य है। जो आज रक्तदान किये है । नादर दिव्यांग भी है, लेकिन उसके इस हौसले की सरहना करते है कि वह निरंतर 121 वीं बार रक्तदान किये है। उनका ऐसा मानना है कि हसने से खून बढ़ता है। और वह पिछले 32 वर्षों से ब्लड डोनेट करते आ रहे है, और अब कि पूरे देश भर की यात्रा डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके है। कपिल शर्मा के शो में भी वह भाग ले चुके है। जिसकी आयोजकों ने इस प्रयास की काफी सराहना की है। इनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटीव है। डीबी ग्रुप पवन सोनी हेमंत गौतम संतोष कुमार दानेश आर्य लक्ष्मण भरत देवांगन मजीद खान मेराज खान सुमित जैन कोमल ठाकुर वीर सिंग ऋषि ठाकुर अरविंद सौरभ आदि ने नादर जी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन एवम रक्तदान करने पर हर्ष व्यक्त किया छत्तीसगढ़ के ब्लड ग्रुप सदस्य विकास जायसवाल, क्षितिज हुमने दीपक साहू अशोक गुप्ता, राज आढ़तिया, सूरज साहू, जे. डी. खान, दीपक कुमार, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, डिकेन्द्र, रूपल जी माधव आदि ने नादर जी के आने पर ख़ुशी जाहिर की सभी रक्तदान के समय उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी द्वारा 16 छात्रा लाभान्वित हुई

0

बस्तर :- जैबेल आगमन के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी का छात्र-छात्राओं द्वारा भव्यरुप से तालियों की गडगड़ाहट और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तत्पश्चात बघेल जी ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों की सुख समृद्धि की कामना की

छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई है सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान है।

बस्तर विधायक बघेल ने कहा की सरस्वती सायकल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं वरदान साबित हो रही है खासकर दूरस्थ क्षेत्रों की ऐसी बालिकाएं जो पढ़-लिखकर कुछ कर गुजरना तो चाहती थीं लेकिन परिवार की माली हालत और घर से विद्यालय कि अधिक दूरी उनकी राह में बाधा बनी हुई थी उन सभी छात्राओं के सपनों को साकार करने इस योजना ने संबल प्रदान किया

बस्तर विधायक ने कहा की माता-पिता-शिक्षक संचार आपके छात्र या बच्चे के ग्रेड को बेहतर बनाने में मदद करने की एक प्रक्रिया से कहीं अधिक है जब एक बच्चे के माता-पिता और शिक्षक बेहतर संवाद करते हैं, तो इससे उनके सामाजिक विकास का बेहतर पोषण होता है ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे को शिक्षित करना अकेले स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है बच्चों के लिए सुरक्षित सीखने के माहौल को बढ़ावा देने के लिए घर और स्कूल के बीच पर्याप्त संचार होना चाहिए माता-पिता-शिक्षक संचार के महत्व और आपके छात्रों के विकास पर इसके प्रभाव को समझने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है

पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर के छात्र शाहिल कुमार कश्यप कक्षा 8 वीं का छात्र था आज सुबह तालाब में नहाने के वक़्त एक हादसा होने की वजह से आज हमारे बीच नहीं रहे उनकी आत्मा को भगवान शांति प्रदाय करें इसी बीच में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने परिजन को एक लाख रूपये का चेक प्रदाय किया

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जनपद सदस्य शोभामणि दास, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, सांसद प्रतिनिधि विजय दास,उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी, लक्ष्मण नेताम, फरशु राम कश्यप,लम्बूधर कश्यप, सुमित्रा बघेल, NSUI ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, टोपी राम, भोलेराम, बलराम, भकचंद, धनसाय,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व कर्मचारीगण उपस्थिति रहे

नववर्ष को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड में

0
  • शहर के चप्पे-चप्पे पर बस्तर पुलिस की निगाह
  • शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा
  • होटल ,लाज, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी

जगदलपुर :- बस्तर पुलिस द्वारा नव वर्ष के दौरान अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के चप्पे-चप्पे पर पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेविदता पाल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट आशीष नेताम अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग, मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी, दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि

क्षेत्रों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है इसके अलावा उड़ीसा के सीमांत क्षेत्रों जिसमें नगरनार, बकावंड ,परपा क्षेत्र में उड़ीसा सीमा पर चेकिंग किया जा रहा है एवं आने जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शहर में अलग-अलग जगह यातायत पुलिस के द्वारा चेकिंग कर कार्यवाही किया जा रहा है।

जीत और हार जीवन के अंग, खेल भावना महत्वपूर्ण : बैज

0
  • ओपन चैलेंजर्स बस्तर फुटबॉल ट्राफी के समापन में शामिल हुए सांसद दीपक बैज और विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू एवं जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम भी रहे मौजूद
  • खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए सांसद दीपक बैज एवं विधायक रेखचंद जैन ने की 5 – 5 लाख रुपए देने की घोषणा

नगरनार यहां आयोजित अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन भव्य समारोह के साथ हुआफाइनल मुकाबला लालबाग जगदलपुर एवं चित्रकोट ओड़िशा के मध्य हुआ, जो बेहद रोमांचक रहा। संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने अपनी ओर से 51हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। समापन समारोह में बस्तर के सांसद दीपक बैज मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने की।

विशेष अतिथि इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदलपुर की मेयर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू एवं जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा कि जीत एवं हार जीवन के अंग हैं। जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं होता, महत्वपूर्ण होता है खेल भावना के साथ खेलना। किसी भी खेल में एक टीम ही जीतती है। यहां सभी टीमों ने जीत के लिए संघर्ष किया यह महत्वपूर्ण है। संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जगदलपुर एवं बस्तर जिले में विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में फीफा के मापदंडों के अनुसार फुटबॉल मैदान तैयार किया गया है। हमारे बस्तर के खिलाड़ियों को भी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेलने का मौका मिल रहा है। इससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल हेतु तैयारी कर सकते हैं। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आधुनिक खेल हो या पारंपरिक खेल दोनों में ही आज छत्तीसगढ़ में खेल का वातावरण निर्मित हुआ है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए अच्छा माहौल निर्मित हुआ है।इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी, जनपद सदस्य निर्मला दास, सरपंच कामिनी नागेश, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद कमलेश पाठक, बी ललिता राव, सांसद प्रतिनिधि एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बिसाई , सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो, धनुर्जय दास, एम वेंकट राव, सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं नगरनार सरपंच लैखन बघेल, सियाराम नाग, जालंधर नाग, विजय दास, इंदु बघेल, सोनारू नाग, घनश्याम महापात्र, उप सरपंच रवि दास, विक्की राव, विजय ध्रुव, एस नीला, आदर्श नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

संतोषी वार्ड ने जीता क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट का फाइनल मैच

0
  • बीरिंगपाल की टीम को मिला उप विजेता का खिताब
  • सांसद बैज और संसदीय सचिव जैन ने किया पुरस्कार वितरण


जगदलपुर मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संतोषी वार्ड तथा बीरिंगपाल की टीमों के बीच हुआ। फाइनल मैच संतोषी वार्ड ने जीत लिया। समापन अवसर पर बस्तर के सांसद दीपक बैज और जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अतिथि थे।
बैज और जैन ने फाइनल मैच का मुकाबला देखा। वे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन को देख रोमांचित होते रहे। दोनों जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। सांसद बैज और संसदीय सचिव जैन ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बैज ने कहा कि हमारे बस्तर संभाग में भी अच्छे क्रिकेटर हैं। उनका प्रदर्शन हमेशा उत्कृष्ट रहता है। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश भर के गांव, शहरों में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैऔर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। बस्तर संभाग में भी सुविधायुक्त ग्राउंड, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम का निर्माण कराया गया है, जहां प्रेक्टिस कर बस्तर के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने राजधानी में अंतर राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड बनवाया है और छत्तीसगढ़ में पहली बार इंटर नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन का रास्ता खोला है। खिलाड़ियों सभी तरह की सुविधाएं हमारी सरकार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कल राष्ट्रपति से महिला आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की होगी मुलाकात

0
  • आदिवासी महिला सदस्य बालों बघेल भी करेगी शिरकत


जगदलपुर राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्य दो दिनों तक दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होगी और इस कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र की आदिवासी महिला बालो बघेल जोकि राज्य सदस्य हैं। महिला आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 31 जनवरी 2023 एवं दिनांक 01 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक सहित आयोग की सदस्यगण डॉ. अनीता रावटे, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय एवं श्रीमती बालो बघेल सम्मिलित होंगे। दिनांक 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर शाम 3 बजे भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण से मुलाकात होगी। दिनांक 01 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर दूसरे दिन “Cultural and Dinner Programme” शाम 7 बजे से रखा गया है।

आदिवासी वर्ग के जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार करने वालो पर तत्काल कार्यवाही करें- मोहन मंडावी

0
  • पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नही करने पर कांकेर सांसद को सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे तथा नपा .अध्यक्ष भिखी मसिया ने सौंपा शिकायत पत्र

दल्लीराजहरा – सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा भिखी मसिया ने कांकेर सांसद मोहन मंडावी से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि विगत दिनों हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू भाटिया आत्मज अमरजीत सिंह निवासी वार्ड क्रं. 13 द्वारा ठेकेदार से निर्माण स्थल में विवाद कर कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया तथा नगर पंचायत अध्यक्ष एवम अन्य लोगो के साथ दुर्व्यवहार कर जातिगत गाली गलौज किया गया था जिसकी शिकायत पर पुलीस द्वारा कार्यवाही नही किया गया है।

सांसद मोहन मंडावी ने सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे तथा नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया के पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मोबाइल पर पुलिस अधीक्षक बालोद से चर्चा कर आदिवासी जनप्रतिनिधियों के साथ किये गए दुर्व्यवहार पर तत्काल कार्यवाही करने कहा है इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान व नगर पंचायत चिखलाकसा के लोग उपस्थित रहे। तथा पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्यवाही करने पत्र भी प्रेषित किया है। पत्र में दिए गए जानकारी अनुसार वर्तमान में नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 11 व 13 के मध्य पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू भाटिया आत्मज अमरजीत सिंह निवासी वार्ड क्रं. 13 द्वारा ठेकेदार से निर्माण स्थल में विवाद कर कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। जिसकी शिकायत ठेकेदार द्वारा की गई थी, तत्पश्चात् मैं और मेरे अन्य जनप्रतिनिधि निर्माण स्थल पर पहुचने पर हरविंदर द्वारा हमारे साथ अभद्र व्यवहार कर जातिगत गाली गलौज की गई। जिसकी शिकायत पुलीस अधीक्षक, जिला बालोद एवं विशेष अनुसूचित जाति / जनजाति थाना बालोद में की गई, किन्तु 6/12/22 से आज के तारीख तक पूरे 24 दिन होने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा नही गई है। न ही प्रकरण दर्ज किया गया और न ही कोई धारा लगाई गई। इस प्रकार से हमारी शिकायत को नजर अंदाज कर मुझे और मेरी जाति को अपमानित किया जा रहा है। उपरोक्तानुसार मामले को गंभीरता से लेते हुये उक्त संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए सांसद मोहन मंडावी ने पुलिस अधीक्षक बालोद को फोन कर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा है।

अनुशासन, सहकार और सेवा का पाठ पढ़ाती है एनएसएस : जैन

0
  • छिंदबहार गांव में में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंम किया संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने


जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन तथा श्रम विभाग रेखचंद जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहरा कर किया।


इस अवसर पर एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, सहकार एवं सेवा भावना का संचार करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रथम सीढ़ी है। युद्ध काल हो या शांति काल दोनों में ही एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने छात्र छात्राओं से शिविर की गतिविधियों मेंबढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। जैन ने कहा कि शिविर की गतिविधियां बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने सात दिवसीय शिविर के सफल संचालन की कामना की एवं आयोजन समिति को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष अनंत राम, जनपद सदस्य द्वय तुलाराम कश्यप व दीनमनी बेसरा, सरपंच छिंदबहार मनबती कश्यप, सोनधर कश्यप, उप सरपंच गंगा कोर्राम, शम्भू बेसरा, लक्ष्मण समरथ, हेमंत नाग, गागरू राम नाग, सहादेव कश्यप, मोहन कश्यप, कमलसाय कश्यप, चिंगपाल के लेम्पस अध्यक्ष फागूराम, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, चंदर यादव, नरेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय एवं शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं, एनएसएस कार्यकर्त्ता व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

0
  • जिले के सीमावर्ती थानों में भूसा गाड़ियों एवं सामान को बिना ढके परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही हेतु चलाया गया विषेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान
  • 67 लापरवाह वाहन चालकों पर 21,000 रूपये वसूला गया चालान

बालोद :- पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) जिला बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले के सीमावर्ती थाना डौंडी, देवरी, गुरूर, रनचिराई , अर्जुदा, और गुण्डरदेही क्षेत्र मे विषेश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर गाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों, सामान को बिना ढंके वाहन चालन करने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर कुल 67 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 21,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, प्रेशर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार का मोटर वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा, सभी वाहन चालको से निवेदन है कि अपने गाडी का दस्तावेज़ लेकर यात्रा करे और यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान में सहयोग करें |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

घायल 3 घंटे तक तड़पता रहा , डॉक्टर घर में आराम फरमाते रहे

0
  • मौत हो गई तब भी नही पहुंचे मॉडल हॉस्पिटल के बेदर्द डॉक्टर
  • बकावंड के सरकारी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मानवता को कर दिया शर्मसार

अर्जुन झा

बकावंड गंभीर रूप से घायल एक युवक अस्पताल में घंटों तड़पता रहा और डॉक्टर साहिबान अपने घरों में आराम फरमाते रहे। युवक ने दम तोड़ दिया, तब भी बेदर्द डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। और तो और जिस नर्स की ड्यूटी थी, वह भी नदारद रही।अस्पताल में भर्ती सारे मरीजों को एक ट्रेनी नर्स के भरोसे छोड़ दिया गया था। किसी मरीज का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, किसी मरीज की सांसें उखड़ी जा रही थीं, तो किसी मरीज को चढ़ाई गई सलाईन की बोतल खाली हो गई थी और हवा नसों में प्रवेश कर रही थी। डॉक्टरों को किसी की परवाह ही नहीं थी।

ऐसा दर्द भरा नजारा मॉडल हॉस्पिटल बकावंड में हमेशा देखने को मिल जाता है। गुरुवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ओड़िशा के अमड़ीगुड़ा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक थबीर बधेल पिता कपूरचंद को उसके परिजन इसी अस्पताल में लेकर आए थे। दोपहर 3 बजे लाए गए इस युवक का इलाज करने के लिए अस्पताल में एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। घंटों तड़पते रहने के बाद इस युवक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद भी डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। उसका शव उसी वार्ड की एक बेंच पर रखा रहा, जहां दर्जन भर मरीज एडमिट थे। पूरी रात सारे मरीजों के बीच शव रखा रहा। यही नहीं वहां भर्ती मरीजों को महज एक प्रशिक्षु नर्स के भरोसे छोड़कर अस्पताल का सारा स्टॉफ नदारद रहा। इनमें से दो मरीजों का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ गया था। एक मरीज की सांसें थमती सी जा रही थीं। एक मरीज को जो सलाईन चढ़ाई गई थी, वह खाली हो चुकी थी। सुई के जरिए एयर उसके शरीर में प्रविष्ट हो रहा था। इकलौती प्रशिक्षु नर्स किस मरीज को देखती और किसे नहीं। मरीजों की तिमारदारी करते करते वह भी बेदम हुई जा रही थी। वैसे भी वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, लिहाजा उससे मरीजों की सही देखभाल की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है? जिस नर्स की रात्रि ड्यूटी थी, उसका कोई अता – पता नहीं था। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर सरकारी अस्पताल का सारा अमला अपने घरों में परिजनों के साथ समय गुजारते रहे। बस्तर जिले के बकावंड तहसील मुख्यालय में संचालित सरकारी मॉडल हॉस्पिटल का यहां पदस्थ डॉक्टरों ने मजाक बना रखा है। इस अस्पताल में शासन ने तमाम जरूरी सुविधाएं, संसाधन उपलब्ध करा रखे हैं तथा पर्याप्त डॉक्टर्स और स्टॉफ की नियुक्ति कर रखी है। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन इन तमाम सहूलियतों का जरा सा भी लाभ अंचल के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी इकलौती वजह यहां पदस्थ बीएमओ और डॉक्टरों की बेपरवाही ही है। यह अस्पताल सिर्फ नाम का मॉडल हॉस्पिटल है। इतनी सारी विसंगतियों से भरा यह मॉडल हॉस्पिटल दीगर अस्पतालों के लिए रोल मॉडल भला कैसे साबित हो सकता है? यह सवाल अंचल के हर आदमी की जेहन में गूंज रहा है। उल्लेखनीय है कि बकावंड अंचल में इस मॉडल हॉस्पिटल के अलावा और कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। पचास हजार से भी अधिक की आबादी स्वास्थ्य सेवा के लिए इस अस्पताल पर निर्भर है। बकावंड विकास खंड से लगे पड़ोसी राज्य ओड़िशा के गांवों के मरीजों तथा दुर्घटनाओं में घायल लोगों को भी यहां लाया जाता है, मगर यहां के डॉक्टरों की मनमानी के कारण लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जाति, धर्म, राज्य देखते हैं डॉक्टर

कहते हैं डॉक्टर जात पात, धर्म मजहब और राज्य नहीं देखते। इलाज के लिए पहुंचा व्यक्ति किसी डॉक्टर की नजर में सिर्फ मरीज होता है और उस मरीज की जान बचाना डॉक्टर का धर्म। मगर मॉडल हॉस्पिटल बकावंड के डॉक्टरों पर यह बात फिट नहीं बैठती। यहां के डॉक्टर्स पैसा और पहुंच को तरजीह देते हैं। ओड़िशा से लाए गए घायल दलित युवक के परिजन सब कुछ गंवा बैठने के बाद यह कहते सुने गए कि हम ओड़िशा के रहने वाले दलित लोग हैं, हमारी पुकार भला कौन यहां सुनेगा ? पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही के समक्ष इस दलित परिवार का यह दर्द छलक पड़ा। पाणिग्राही बीती रात करीब आठ बजे किसी कार्य से मॉडल हॉस्पिटल पहुंचे थे, तब उनके समक्ष घायल युवक के साथ ओड़िशा से आए लोगों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

अव्यवस्था चरम पर : पाणिग्रही

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा है कि मॉडल हॉस्पिटल बकावंड में अव्यवस्था चरम पर है। डॉक्टर अपनी ड्यूटी के प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं। प्रायः सभी डॉक्टर प्राइवेट प्रेक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई गई दवाइयों और इंजेक्शन का इस्तेमाल वे अपनी निजी क्लिनिक में आने वाले मरीजों के लिए करते हैं। यहां के डॉक्टर्स शासन से मोटी तनख्वाह लेते हैं, नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उन्हें शासन से विशेष भत्ता मिलता है तथा हॉस्पिटल कैम्पस में ही उन्हें सर्व सुविधाओं से युक्त आवास भी उपलब्ध कराए गए हैं। इतनी सारी साहूलियतें हासिल करने के बाद भी ये डॉक्टर्स बदले में मरीजों को कुछ भी नहीं देते। बीती रात जब पाणिग्रही हॉस्पिटल पहुंचे थे, तब उन्हें वहां एक ट्रेनी नर्स ही मौजूद मिली। ड्यूटी वाले डॉक्टर और नर्स नदारद थे। रात में अचानक अपने निजी काम से हॉस्पिटल पहुंचा एक डॉक्टर उनसे दुर्व्यवहार करने पर आमादा हो गया था। डॉक्टर यह बताने को तैयार ही नहीं था कि किस डॉक्टर की नाइट ड्यूटी है। जितेंद्र पाणिग्रही ने ओड़िशा से लाए गए घायल दलित युवक के परिजनों की व्यथा भी सुनाई। उन्होंने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधारने की मांग बस्तर के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी से की है।

करेंगे अस्पताल का निरीक्षण

कल ही अस्पताल में अव्यवस्था और डॉक्टरों के रात में न रहने की शिकायत मिली है। जल्द ही मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लेंगे और दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी।
ओपी वर्मा
अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व
बस्तर, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS