दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने छठ पर्व के तृतीय दिवस रविवार शाम डंकनी नदी एवम चतुर्थ दिवस सोमवार को किरंदुल स्थित राघव मंदिर में पहुचकर लोगो को आस्था का महापर्व छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंडावी जी ने प्रकृति पूजा और सुख सौभाग्य एवं समस्त व्रत धारी माताओ, बहनों का आशीर्वाद लिया। मंडावी जी ने कहा कि हिन्दू धर्म में छठ पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पर्व से जुड़े नियमों का पालन करने से माता छठी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं ।छठ पर्व में विशेषतः भगवान सूर्य और माता छठी की पूजा की जाती है।मंडावी जी ने किरंदुल स्थित राघव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर यूपी बिहार छत्तीसगढ़ छठ पूजा समिति के सभी साथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने रात दिन मेहनत कर छठ पर्व का आयोजन किया ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डीपी मिश्रा,संजीव दास, शैलिनी कर्मा,मीरा तिवारी सहित भाजपा के जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर 1 नवम्बर 2022/ प्रदेश के साथ ही बस्तर जिले के धान खरीदी केंद्रों में आज पहले दिन चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। कमिश्नर श्याम धावड़े और कलेक्टर चंदन कुमार ने नानगुर तथा बड़े मुरमा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई। कमिश्नर धावड़े ने नए पंजीकृत किसानों तथा वन अधिकार पट्टाधारक किसानों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली। समिति के सदस्यों ने बताया कि नानगुर में 52 और बड़े मुरमा में 42 वन अधिकार पट्टाधारक किसानों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की और किसानों के लिए प्रारंभ किए गए इस सुविधा के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई आनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे भीड़ में कमी आएगी। इस दौरान नानगुर में मक्का उत्पादक किसानों से भी चर्चा की। इस अवसर पर खाद्य विभाग, विपणन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले में 51239 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 72 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के लिए जिले में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। कांटा बाट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी जांच नाका और उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया है।
लोहंडीगुडा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में लोहंडीगुडा जनपद पंचायत क्षेत्र के नेगीरास निवासी बालो बघेल की नियुक्ति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा से हुई है जिससे वह काफी गदगद हैं।नव नियुक्त सदस्य बालो बघेल ने सोमवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया। महिला आयोग अध्यक्ष किरण व सदस्य बालो के बीच घंटों मुलाकात भी हुई जिसके तहत् संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और कानूनी सहायताओं से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विचार विमर्श किया गया। श्रीमती बालो बघेल चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुडा जनपद पंचायत क्षेत्र की लोकप्रिय व मिलनसार आदिवासी नेत्री है। पूर्व में बालो बघेल जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी और जिला पंचायत में महिला व बाल विकास विभाग की सभापति का दायित्व भी निर्वहन कर चुकी हैं। आदिवासी व कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित इस नेत्री को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उम्मीद जगी है कि महिलाओं की समस्यायों के निदान के लिए वह सेतु का काम करेगी।
शिक्षकों की पदोन्नति सूची निरस्त कर काउंसिलिंग के जरिए पदस्थापना की मांग उठाई भाजपा नेताओं ने
पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिला बस्तर के संभाग आयुक्त से
जगदलपुर.बस्तर जिला शिक्षा विभाग में पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेताओं की नींद लंबे अरसे बाद टूटी. इस मामले में भाजपा की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आखिरकार भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति और तबादला सूची निरस्त करने तथा काउंसिलिंग के जरिए शिक्षकों को पदोन्नति देने व उनका स्थानांतरण करने की मांग की है. प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति मणिराम कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिक्षा समिति उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, रामानुज आचार्य, अनतराम कश्यप व पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेन्द्र पानीग्राही शामिल थे. इन नेताओं ने कमिश्नर बस्तर सम्भाग से मिलकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर हुई पदोन्नति को नियम विपरीत बताते हुए पदोन्नति सूची तथा स्थानांतरण सूची को निरस्त करते हुए जिला व ब्लाक स्तर पर कमेटी गठन कर नई सूची जारी करने तथा काउंसिलिंग के माध्यम से पदोन्नति देने व नए सिरे से तबादले करने की मांग रखी. सभी नेताओ ने कहा कि बस्तर जिले के साथ सम्पूर्ण बस्तर सम्भाग में पदोन्नति व नियुक्ति मे भारी अनियमितता की गई है। परिणाम स्वरूप पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमराई गई है। एकल शिक्षकीय स्कूल के शिक्षक की यदि पदोन्नति होता है, तो नियमानुसार उस शिक्षक का उसी शाला मे पदांकन किया जाना चाहिए था। पर ऐसा ना कर अन्य शाला व अन्य ब्लाक में पदांकन कर दिया गया। पदोन्नति सूची अलग- अलग और एक – एक निकाली गई, ताकि किस शिक्षक को कहां पदस्थ किया गया यह पता ना चल सके। जिले की शिक्षा समिति व ब्लाक की शिक्षा समिति सदस्यों व सभापति को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई।अगर ब्लाक मे पद रिक्त हैं, तो नियुक्ति ब्लाक में ही की जानी थी। पर एक ब्लाक से अन्य ब्लाक में पदस्थापना मनमाने तरिके से की गई। विकलांग, बीमार व महिला शिक्षकों को भी 50 – 60 किलोमीटर दूर की शालाओं में भेज दिया गया। पदोन्नति में भी हुई गड़बड़ी भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि एक वर्ष के भीतर दो बार पदोन्नति नहीं दी जा सकती। मगर बस्तर जिले में 30 से अधिक शिक्षकों को एक साल मे दो बार पदोन्नति दी गई है।कुछ विशेष नान डी- एड शिक्षकों को भी दस वर्ष के अनुभव को आधार बताकर पदोन्नत किया गया. 50 – 60 शिक्षक ऐसे भी हैं, जिनको पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया. जबकि ये शिक्षक सन 1998 से 2005 के मध्य की नियुक्ति वाले हैं. इन शिक्षकों का कभी स्थानान्तरण नहीं हुआ और ना ही उनका प्रकरण अदालत में लंबित है और जो प्रथम नियुक्ति के समय से ही से एक ही संस्था में पदस्थ हैं। कमिश्नर से आग्रह किया गया है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने सम्पूर्ण सूची निरस्त कर नए सिरे से कमेटी का गठन कर पदोन्नति देने व कर काउंसिलिंग के माध्यम से पदांकन किया जाए. प्रतिनिधि मंडल में दागी भी कमिश्नर से मुलाकात करने वाले भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल में एक ऐसा भी नेता शामिल था, जिसके दामन में इस घोटाले के दाग लगे हैं. आरोप है कि इस भाजपा नेता ने शिक्षकों से उन्हें पदोन्नति दिलाने तथा मनचाही शाला में उनका तबादला कराने के नाम पर लाखों रु. की वसूली की है. जब पानी सिर से ऊपर होने लगा तब यह नेता शिकायतकर्ता बनकर सामने आ गया. इस भाजपा नेता के अलावा कांग्रेस के भी एक नेता पर इसी तरह की उगाही करने के आरोप लगे हैं.
▪️शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में 21 अक्टुबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया जाकर जिला पुलिस बालोद के द्वारा बच्चों का विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया।
▪️राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के 147 वीं जयंती पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
▪️पुलिस झंडा दिवस के समापन दिवस पर खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों विजेता बच्चों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार व पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, अति०पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, उप पुलिस अधी० मुख्या० सुश्री नवनीत कौर जिला बालोद के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक मधुसदून सिंह नाग के नेतृत्व में 21 अक्टुबर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया जाकर बालोद पुलिस द्वारा शहीदों की शहादत को याद करते हुये संस्कार शाला बालोद मैदान में बच्चों का विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया।
पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में आम जनों के प्रदर्शनी हेतु फोर्स विभाग द्वारा जंग के मैदान में इस्तेमाल किये जाने वाले शस्त्र उपकरण एवं युद्धक वाहनों की प्रदर्शनी की गई। तथा 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के 147 वीं जयंती पर जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी / कर्मचारी स्कूली बच्चे शिक्षकगण सम्मिलित होकर सरदार पटेल के महान कार्यों को याद कर अपने कार्य के प्रति दृढ संकल्पित रहने दायित्यों का निर्वहन करने राष्ट्र की एकता अखण्डता भाई चारे एवं सुरक्षा की भावना को बनाये रखने हेतू सभी के द्वारा संकल्प लिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने यूनिटी फॉर रन हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
एकता दौड़ रैली बालोद नगर भ्रमण कर पुनः सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में वापस आकर संपन्न हुआ। पुलिस झंडा दिवस का आज अंतिम दिवस थाना बालोद में संमापन कार्यक्रम आयोजन कर खेल कूद / संस्कृति कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से पुरूस्कृत किया गया।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
प्लांट प्रबंधन ने दिया लिखित आश्वासन कि डीमर्जर के बाद भी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कटौती
जगदलपुर. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार स्टील प्लांट प्रबंधन ने विनिवेशीकरण के पश्चात भी कर्मचारी हितों की रक्षा से खिलवाड़ न करने का लिखित में आश्वासन दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने बीते कई दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी. जैन की पहल से कर्मचारियों को अंततः इंसाफ मिल ही गया. इससे कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कर्मचारियों और विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक एवं संसदीय सचिव जैन के प्रति आभार व्यक्त किया. जैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कर्मचारी हित के लिए वे सदैव साथ खड़े रहेंगे.
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के विरोध में एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. पहले भी उन्होंने नगरनार से जगदलपुर तक पदयात्रा की थी. इसके अलावा विनिवेशीकरण के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया है. हमारी सरकार नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है. बघेल सरकार और मैं कर्मचारियों के साथ हर लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं. आपके हितों की रक्षा करना मेरा दायित्व है और इसके लिए मैं लगातार आपके साथ खड़ा रहूंगा.
‘हमारे हितैषी हैं जैन’ कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरनार स्टील प्लांट के स्थापना काल से ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन क्षेत्रवासियों एवं प्रभावितों के हितों की रक्षा के लिए लगातार लड़ रहे हैं. कर्मचारी संगठनों को जब भी और जहां भी जरूरत पड़ी है जैन साथ खड़े रहे हैं. इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव श्री जैन के अलावा स्टील श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष मनदास, सचिव विनयेंद्र नाथ मैथ्यू, संयुक्त इस्पात मजदूर संगठन (एटक) के अध्यक्ष संतराम सेठिया, सचिव महेंद्र जॉन, एनएमडीसी के ईडी के. प्रवीण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक जी. प्रियर्शिनी, अनुविभागीय दंडाधिकारी एनके चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थेे ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बकावंड की कार्यकारिणी 2022-23 सत्र के लिये सोमवार को गठित की गई जिसमें शा. महाविद्यालय बकावंड में बी. एस. सी. अंतिम वर्ष के छात्र खिरेन्द्र चालकी को नगरमंत्री का दायित्व दिया गया | नई कार्यकारिणी में गजेंद्र बिसाई, सिया चंदेल, गोविंद निषाद को नगर सहमंत्री अनिल सेठिया नगर एसएफएस प्रमुख, नेपाल कश्यप सह प्रमुख, नगर एस एफ डी प्रमुख केशव चंद्राकर, सह प्रमुख निखिल पटेल, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख चंद्रशेखर सहारे, सह प्रमुख लोकेश शर्मा, जनजाति प्रमुख मधुसूदन भोयर, नगर क्रीडा प्रमुख नोयल सिंह, नगर विद्यालय प्रमुख करण नाग, सह प्रमुख विक्की कश्यप, महाविद्यालय प्रमुख संजय बिसाई, कार्यकारिणी सदस्य विनायक भोयर, निलधर साहनी, भारत बघेल, रुद्रप्रताप, विजय भारती, तेजेश्वरी देवांगन, भूमिका मंडल को दायित्व दिया गया | अभाविप बस्तर के जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि आजादी के बाद देश के युवाओं को नेतृत्व देने व व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद कार्यरत हैं, विद्यार्थी परिषद ने देश में आपातकाल से लेकर आज पर्यंत तक राष्ट्रीय मुद्दों पर संघर्ष करते हुए आज देश में चुनौतियों का समाधान किया है| इसी कड़ी में रचनात्मक, कार्यात्मक, छात्रहित में कार्य करने के लिये नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई| प्रदेश सह मंत्री एवं जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति, उद्देश्य, संगठन का महत्व एवं राष्ट्रहित एवं छात्रहित में अभाविप के योगदान को बताया | इस दौरान प्रवीण भोयर, मुकेश बिसाई, शैलेश ध्रुव आदि उपस्थित रहें |
भानपुरी – कलार समाज ब्लॉक इकाई बस्तर द्वारा ग्राम करन्दोला भानपुरी के स्टेडियम ग्राउंड में आज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कलार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप, कलार समाज अध्यक्ष मंगल सेठिया,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,
सरपंच करन्दोला संतोष बघेल सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई समाज के युवती व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलार समाज के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
दिनांक 31.10.2022 को सहायक उप निरीक्षक नन्दलाल चौरसिया व प्रधान आरक्षक पुणेन्द्र कुमार साहू जी सेवानिवृत्त हुए जिन्हे पुलिस कार्यालय बालोद में Farewell Function आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में उपस्थित श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, व समस्त ऑफिस स्टाफ के द्वारा रिटायर हुए स.ऊ.नि नन्दलाल चौरसिया प्र.आर. पुणेन्द्र साहू के नई पारी की शुरुआत हेतू केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।
स.ऊ.नि नन्दलाल चौरसिया, व प्र.आर. पुणेन्द्र कुमार साहू जी पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर वर्ष 1980-83 में भर्ती हुए व पदोन्नत होकर विभाग में 41 वर्ष की सेवा देते हुए लंबी सर्विस सफर तय किए, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए। सेवानिवृत्त दोनों अधि/कर्मचारी के द्वारा विदाई सम्मान समारोह के दौरान सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के 22वे स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंडावी जी ने आगे कहा कि जब बात आती है छत्तीसगढ़ की स्थापना की तो हमारे मन में यें बात जरुर आती है कि आखिर किस आधार पर और किसने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रखा है तो सबसे पहले जान लेते है, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना को जानने से पहले इसकी नामकरण के बारे में जानते हैं,कि छत्तीसगढ़ राज्य का नाम छत्तीसगढ़ किसने रखा था। तो इस पर कई मत है जिस पर मतभेद है चलिए जान लेते है आखिर किसका क्या मत है – वेगलर के अनुसार – वेगलर के अनुसार के अनुसार सबसे पहले जरा संघ के काल में इस क्षेत्र में 36 परिवार पलायन कर इस क्षेत्र में बस गए थे जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ शब्द बना।
हीरालाल जी के अनुसार – हीरालाल जी के अनुसार महाजनपद काल में छत्तीसगढ़ महाजनपद के अंतर्गत आता था बाद में इसी से अपभ्रंश होकर छत्तीसगढ़ शब्द बना। इतिहासकार चिस्म के अनुसार मंडावी जी ने कहा की छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक इतिहासकार हुए जिसका नाम चिस्म था इनके अनुसार कलचुरी शासक के एक राजा कल्याण साय ने जमाबंदी प्रथा के द्वारा इस क्षेत्र में 36 गढ़ बनाया जो शिवनाथ नदी के उत्तर में 18 और दक्षिण में 18 गढ़ थे इसी के आधार पर 18 -18 मिलाकर छत्तीसगढ़ शब्द बना।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कैसे हुआ मंडावी जी ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य को अस्तित्व में लाने के लिए क्षेत्र के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके बदौलत छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया। तो आइए जानते हैं आखिर किन का महत्वपूर्ण योगदान रहा और किस संविधान संशोधन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को राज्य का दर्जा मिला -छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के नींव के रूप में सर्वप्रथम 2 नवंबर 1861 में मध्य प्रांत का गठन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल था और इन तीनों की राजधानी नागपुर को बनाया गया और छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर और संबलपुर जिलों का गठन किया गया। इसके बाद 1862 मध्य प्रांत में 5 संभाग बनाए गए जिसमें छत्तीसगढ़, इसके बाद 1905 में बंगाल विभाजन के समय वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य का स्वरूप सामने आया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ का प्रथम मानचित्र तैयार हुआ।पंडित सुंदरलाल शर्मा ने 1918 को छत्तीसगढ़ राज्य का स्पर्श रेखा चित्र पांडुलिपि में खींचा इस प्रकार इन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम संकल्पनाकार या स्वप्न दृष्टा कहा जाता है। 1924 में रायपुर के जिला परिषद में पृथक छत्तीसगढ़ की मांग उठी। इस प्रकार छत्तीसगढ़ को एक पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग चलती रहे और आजादी के समय छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रांत और बरार का हिस्सा था।और 1 नवंबर 1956 को जब मध्य प्रदेश का गठन होगा तब छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश में शामिल कर दिया गया।