भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव , संगठन महामंत्री पवन साय ,संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , जिला भाजपा बालोद के प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा राकेश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के पद पर नियुक्त किया है ।
इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल एवं मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ने उनके निवास पर जाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी । उन्हें बधाई देने वालों में भूपेंद्र श्रीवास ,मुकेश सेठी ,सुमित जैन ,महेंद्र पिपरे ,सुखवन्तिन ठाकुर ,किरण सिन्हा सहित अनेक लोग शामिल है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
नवपदस्थ कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय में आने वाले लोगों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने के दिए निर्देश बालोद 06 अक्टूबर 2022 जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन की सभी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों को मिल सके। नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने
आज कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी का प्रयास होनी चाहिए कि शासन के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में हमारे जिले का प्रदर्शन अग्रणी हो। उन्होंने अपनी मंागों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालयों में आने वाले लोगों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि शासन-प्रशासन के प्रति आम जनता में बेहतर छवि निर्मित हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम योगेन्द्र श्रीवास सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बैठक मेें कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों से बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन आदि के प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को अपने समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पहली बार में ही कार्यालय में आने वाले लोगों के मांगांे एवं समस्याओं को निराकरण के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। समस्याओं के निराकरण नहीं होने की स्थिति में आवेदक को उनका वाजिब कारण बताने के भी निर्देश दिए। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन की समीक्षा करते हुए जिले में इसका बेहतर से बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को अधोसंरचना से जुड़े कार्याें को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने तथा गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल योजना बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शतप्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मितानिनों के पास पर्याप्त दवाईयाॅ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में आम लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएॅ प्रदान करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आम लोगों तथा जिले के सुदूर अंचल के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु मेगा स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन करने की भी जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि इस मेगा स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से लोगों के बेहतर ईलाज हेतु बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाया जाएगा। कलेक्टर ने आम लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे चैबीस घंटे क्रियाशील करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले में बच्चों के कुपोषण दूर करने तथा एनिमिक महिलाओं को सुपोषण की श्रेणी में लाने के उपाय, धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा तथा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को समय पर पेंशन राशि की भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके लिए जरूरी उपाय करने को कहा।
भानपुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपका और सोनारपाल, बनियागांव मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए।
जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव का और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए मेरा हमेशा सहयोग रहेगा ।इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, सोनारपाल सरपंच श्यामबती नेताम, कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप, धनुरजय नेताम, नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, भानपुरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, महेंद्र पाढ़ी, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल,सहित सैकड़ों ग्रामवासी व खिलाड़ी गण उपस्थित
दिनांक 6 अक्तूबर 2022 जगदलपुर चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होकर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की आराधना हो गई। चैत्र नवरात्रि के समय में हम सब सनातनियो को दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए और पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती नियमित तौर पर करनी चाहिए। दुर्गा चालीसा में मां दुर्गा के पराक्रम, साहस और स्वरुप का गुणगान किया गया है।
मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सरिता यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के समस्त जिले में दुर्गाष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर माताओं-बहनों के बीच जागरूकता का सन्देश दिया गया, दुर्गावाहिनी व मातृ शक्ति से जुड़ी बहनों ने अनेक स्थानों पर दुर्गा चालीसा का पाठ किया। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शाखा दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की स्थापना दुर्गाअष्टमी के दिन ही हुई थी। इस कारण बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर घर-घर से महिलाओं को एकत्रित करके विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी जिला बस्तर के नेतृत्व में सम्पुर्ण हिन्दू समाज को एकता के सूत्र मे बांधते हुए जगदलपुर नगर समेत ग्रामीण प्रखण्ड मे पहुंच दुर्गा चालीसा पाठ, कन्या पूजन, महाआरती किया गयाl विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गावाहिनी ने शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर विधिवत शस्त्र पूजन विजय दशमी मे करने प्रेरित किया।शस्त्र पूजन का अर्थ होता है शक्ति की आराधना करना, नवरात्र के दिनों में शस्त्र पूजन कर शक्ति की आराधना की जाती हैlप्रतिदिन समय निकालकर आत्मरक्षा के लिए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों को शस्त्र चलाने का अभ्यास करना चाहिए। जिस तरह से लव जिहाद नारकोटिक्स जिहाद, सम्पति जिहाद की घटनाएं बढ़ रही है, उसके लिए जरूरी है हर हिंदू बहनों को शस्त्र चलाना आना चाहिए। ।मातृशक्ति के जागृति का परिणाम ही विगत वर्ष राम नवमी मे जगदलपुर नगर मे प्रथम बार विशाल स्कुटी रैली निकाली गई, और ग्रामीण क्षेत्र मे साढ़गुड़ जैसे जगह मे विगत दिनों 4 गौ हत्यारे पकड़े गये, जिसमे गौ हत्यारों का विरोध निडरता पूर्वक कियाl दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को नशामुक्ति, संगठित रहकर बच्चों में संस्कार जगाने, धर्मांतरण रोकने, महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस धार्मिक आयोजन मे प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती सरिता यादव, कल्पना सेठी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति से गीता गुप्ता जिला संयोजिका, कुंभवती नायक जिला सह संयोजिका, श्रीमती सुनीता भदौरिया जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ,श्रीमती शारदा सोनी जिला सत्संग प्रमुख श्रीमती सुनैना शुक्ला श्रीमती कांति पांडे, मिलन दीपिका, सूर्यकांता सोनी, सरवरी सोनी, दुर्गा वाहिनी से पूजा यादव प्रीति पांढ़ी ,चाहत ,हिना सीतामढ़ी श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती सुमित्रा श्रीमती आशा अग्रवाल, नीलम यादव श्रीमती नीलम जग्गी व समिति सदस्य , प्रखण्ड/ नगर के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्तिथ थेl
राजहरा नगर का सबसे बड़ा दशहरा समारोह 5 अक्टूबर को बीएसपी फुटबॉल ग्राउंड राजहरा में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा संपन्न किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि खदान के मुखिया मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक बालमुकुंद सिंह एवं बृहस्पति सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि यह दशहरा उत्सव विगत 50 वर्षों से, सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दशहरा ग्राउंड में बड़े पैमाने पर उमड़ी भीड़ ने इस समारोह का आनंद लिया ।दशहरा समारोह संपन्न करने की प्रक्रिया में समिति के सदस्यों श्री आर पी पांडे, एस के श्रीवास्तव, चेतन लाल साहू, आरती राम ठाकुर,जे गुरूवुलु, एवं केदार साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर रामलीला मंडली के रामदल की पूजा अर्चना का काम मुख्य अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस बार बेहतरीन आतिशबाजी भी पेश की गई। जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीर स्वरुप जी ने कहा कि यह समारोह हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब की याद दिलाते हुए हमारी समृद्ध संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दशहरा का यह समारोह देख कर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है, इस बीच उन्होंने दशहरा उत्सव पर अपने बचपन की यादें भी ताजा की और कहा कि दशहरा उत्सव के लिए बीएसपी से हर संभव सहयोग किया जाता रहेगा । विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति का यह कार्य सराहनीय है, तथा दशहरा पर्व पर नगर की जनता को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि साल दर साल इस समारोह को और बेहतर बनाने के लिए मेरा सहयोग हमेशा बना रहेगा ।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में उपस्थित सी एस पी महोदय श्री मनोज तिर्की जी ने भी नगर की जनता को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे आपसी रिश्तों को भी प्रगाढ़ करते हैं । सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से समारोह को संबोधित करते हुए समिति के महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की हमारी समिति विगत 50 वर्षों से नगर में दशहरा का आयोजन करती आ रही है, और अब तक हम इस परंपरा को कायम रख पाने में पूरी तरह सफल रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा समारोह को और बेहतर एवं भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। जिसमें व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी, ट्रक ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री अतिंदर सिंह, तथा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर व अन्य सहयोगी सुदेश सिंह, संजीव सिंह, सर्वजीत सिंह बूटन, राकेश द्विवेदी, अश्विनी कुशवाहा, महेंद्र गुड्डू, सुजीत झा, श्रीजीत, सुमीत जैन सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सक्रिय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों अशोक बांबेश्वर, विवेक मसीह, स्वप्निल तिवारी,सुरेश जायसवाल, संतोष पांडेय, सुरेश ठाकुर ने भी समय-समय पर दशहरा की तैयारियों पर चर्चा की एवं कार्यक्रम की सफलता के लिये शुभकामनाएं दीं । इस तरह यह समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है । आगे भी यह समारोह और विशाल एवं भव्य बनाने का प्रयास समिति द्वारा किया जाएगा । आज के समारोह में आकर्षक आतिशबाजी की गई एवं रावण के विशाल पुतले का दहन कर पूरे हर्षोल्लास के साथ दशहरा समारोह संपन्न किया गया ।
आभार प्रदर्शन करते हुए समिति के महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समारोह को संपन्न करने में बीएसपी प्रबंधन, शासन प्रशासन, नगर पालिका परिषद, व्यापारी संघ अध्यक्ष, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, अन्य प्रतिष्ठित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । जिसके लिए समिति उनको धन्यवाद ज्ञापित करती है। तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों सभी नागरिक गणों एवं पत्रकार बंधुओं को भी समिति की ओर से बारंबार धन्यवाद प्रेषित है । ज्ञानेंद्र सिंह महासचिव सार्वजनिक दशहरा समिति दल्लीराजहरा।
बस्तर की नारी की अस्मिता की खातिर लड़ी थी अंग्रेजों से जंग
आदिवासियों और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए आजीवन लड़ता रहा छोटे देवड़ा का सपूत
जकरकन भतरा के नाम पर होगा शासकीय महाविद्यालय बकावंड
–अर्जुन झा- जगदलपुर वह लड़ता था बस्तर की नारी की अस्मिता के लिए, वह लड़ता था बस्तर के आदिवासियों, जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा के लिए, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर वह अमर तो हो गया, लेकिन अमर होकर भी आज़ादी का वह योद्धा गुमनाम हो गया. बकावंड या फिर बस्तर के बाहर उस क्रांतिकारी का नाम शायद और कहीं नहीं जाना जाता. वजह साफ है कि आज़ाद भारत के कर्णधारों ने और आज़ादी का इतिहास लिखने वालों ने बस्तर के इस सपूत जैसे पचासों क्रांतिवीरों के साथ नाइंसाफी जो की है, उन्हें हासिये पर डाल जो रखा है. और तो और छत्तीसगढ़ की पाठ्य पुस्तकों में भी छत्तीसगढ़ के ही अमर सेनानियों को अब तक जगह नहीं मिल पाई है. ऐसे ही गुमनाम क्रांतिवीरों की फेहरिश्त में बस्तर की माटी के लाल जकरकन का नाम भी शुमार है. महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अमर सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा और अनकी राह पर हजारों लोग चल पड़े. उन्हीं में से एक हैं बस्तर जिले की बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा में जन्मे आदिवासी योद्धा जकरकन भतरा. सन 1910 के भूमकाल आंदोलन के नायक शहीद गुंडाधुर और डेबरी धुर के सहयोगी बनकर जकरकन भतरा ने इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों और वनवासियों के अधिकार के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का शंखनाद कर जोरदार मुहिम चलाई. श्री भतरा अंग्रेज अधिकारियों और सिपाहियों द्वारा क्षेत्र की मूल निवासी बहू बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ तथा उनका शोषण व उन पर अत्याचार किए जाने से भी बड़े नाराज थे. वे ऐसे कृत्यो का खुलकर विरोध करते हुए अत्याचारी अंग्रेजों को मार मार कर भागने लगे थे. इसके चलते वे अंग्रेजों की आंखों में खटकने लगे. श्री भतरा के मन में अंग्रेजों के प्रति नफरत कूट कूटकर भरी थी उन्होंने अंचल के लोगों के बीच ‘अंग्रेज बस्तर छाड़ा, अंग्रेज बस्तर माटी के छाड़ा ‘ का नारा बुलंद कर रखा था. अंचल के युवाओं के साथ मिलकर वे गांवों से अंग्रेजों को खदेड़ा करते थे. छोटे देवड़ा गांव के लोग जकरकन भतरा तथा भूमकाल आंदोलन की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए हर साल 13 फ़रवरी को वृहद कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. भारी डीलडौल, तगड़ी खुराक जकरकन भतरा उंचे पूरे और अच्छी कद काठी के थे. तीन – चार अंग्रेज सिपाही उन्हें काबू में नहीं कर पाते थे. अंग्रेज सिपाहियों के बड़े दस्ते ने जकरकन भतरा को आसना के जंगल में घेर कर पकड़ लिया. उन्हें रायपुर की जेल में डाल दिया गया. श्री भतरा को एक साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई. भारी डीलडौल वाले जकरकन भतरा की खुराक भी तगड़ी थी. वे 5 -6लोगों के बराबर का भोजन अकेले खा लेते थे. कारावास के दौरान उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से खाना दिया जाता था, जो उनकी खुराक के चौथाई हिस्से से भी कम होता था. इस बात को लेकर उन्होंने जेल में भी विद्रोह कर दिया. योगदान को अब मिलेगा सम्मान बस्तर की माटी के सपूत आज़ादी के दीवाने जकरकन भतरा के देश की आज़ादी में योगदान को अब मिलेगा सम्मान. आज़ादी के 75 साल बाद ही सही किसी ने तो सुध ली अपने इस क्रांतिवीर की. बकावंड के शासकीय महाविद्यालय को स्व. जकरकन भतरा के नाम पर समर्पित किया जाएगा. बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बताया कि भतरा समाज, आदिवासी युवा छात्र संगठन एवं सर्व आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग रही है कि 1910 के महाभूमकाल आंदोलन के हीरो जकरकन भतरा के नाम पर ब्लॉक के किसी शासकीय प्रतिष्ठान का नामकरण हो. आदिवासी युवा छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता पूरन सिंह कश्यप ने प्रतिनिधि मंडल के साथ कई बार लखेश्वर बघेल से मुलाकात कर नवीन महाविद्यालय का नामकरण जकरकन भतरा के नाम पर रखने की मांग रखी थी. छात्रों और आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए लखेश्वर बघेल ने शासकीय नवीन महाविद्यालय बकावंड का नामकरण जकरकन भतरा के नाम करने की घोषणा की है.
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जगदलपुर आगमन हो रहा है और इससे पूर्व बस्तर की माहरा समाज उनका अभिनंदन करेगी वहीं फिर एक बार अनुसुचित जाति में शामिल करने गुहार लगायेगा। माहरा समाज के बस्तर जिले के पदाधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माहरा समाजों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं जिसके कारण ही बस्तर की सबसे पुरानी समाज माहरा समाज के पितृपुरुष जगतू माहरा के नाम पर ऐतिहासिक महत्व के स्कूल का नामकरण किया गया वहीं माहरा समाज के लिए कंगोली में जमीन आवंटित किया गया इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समाज अभिनंदन करेगी वहीं पु:न माहरा समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल कराने के लिए गुहार लगाई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव जी, संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी, संभागीय प्रभारी माननीय भूपेंद्र सवन्नी जी, जिला भाजपा बालोद के प्रभारी माननीय केदारनाथ गुप्ता जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद माननीय कृष्णकांत पवार जी ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा ” राकेश द्विवेदी जी” को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के पद पर नियुक्त किया है नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जी, जिला उपाध्यक्ष एवं
दल्ली राजहरा मंडल प्रभारी नरेश यदु जी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह जी, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव जी सुजीत झा जी ने संगठन के कार्यों को नई उर्जा के साथ गति प्रदान करते हुए कार्य करने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ सहित बधाई दी देवेंद्र जायसवाल /किशोरी साहू महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद सुचना:- राकेश यादव उपाध्य।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विधायक रेखचंद जैन ने किया था महा भंडारा प्रसाद का आयोजन
विधायक कार्यालय में लगे भंडारे में शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा भी
जगदलपुर. नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में अमरीका से आए पर्यटकों, विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधु संतों समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में सहयोग दिया.
जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के मां दंतेश्वरी मार्ग के मिताली चौक पर स्थित विधायक कार्यालय के सामने महा भंडारा का वृहद आयोजन किया था. जैन ने पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की. बस्तर दशहरा देखने अमरीका से आए अनेक महिला एवं पुरुष पर्यटकों ने भी भंडारा स्थल पर स्वतः पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. देश के कोने कोने से पहुंचे साधुओं और हजारों नागरिकों ने भंडारा में शामिल होकर प्रसाद लिया. छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा भी पूजा अर्चना कर भंडारे में शामिल हुए. लखमा ने श्रद्धांलुओं को भोग प्रसाद वितरित करने में हाथ बंटाया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया. भंडारा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अनवरत चलता रहा. इस पुण्य आयोजन में जैन के साथ उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सहयोग किया.
जसगीत में झूमे अमरीकी
भंडारा स्थल पर पंडाल में साउंड सिस्टम में माता सेवा जस गीत भी बज रहा था. श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही सेवा जसगीत का भी आनंद उठा रहे थे. साउंड सिस्टम पर जैसे ही झूंपत-झूंपत आबे दाई…सातों बहिनिया ला संग म धर के लाबे ओ… जसगीत गूंजना शुरू हुआ, अमरीकी पर्यटक तालियां बजा -बजाकर झूमने और थिरकने लगे. वे विधायक रेखचंद जैन, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाचते हुए गोल गोल घूमने लगे. स्थानीय लोग जब जय हो जय हो के जयकारे लगा रहे थे तो उनका अनुशरण करते हुए अमरीकी पर्यटक भी जय हो जय हो बोलने लगे. यह दृश्य बड़ा ही मनभावन लग रहा था.
जगदलपुर. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन की सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्द सेना महिला ब्रिग्रेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद लोकसभा की मुख्य कांग्रेस पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल ने अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक को भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास एवं राज्य वासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की गाथा सुनाई. वासनिक ने भूपेश बघेल सरकार की विकासपरक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की दिल खोलकर तारीफ की। रत्नावली ने वासनिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी. कांग्रेस महासचिव रत्नावली कौशल ने वासनिक से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों तथा जनता के समग्र उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अल्प समय में ही पिछड़े राज्य छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है. राज्य की जनता के बीच विकास पुरुष एवं युवाओं के बीच कका के रूप में पहचान बना चुके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास किया है. बघेल ने नरवा, घूरवा, बारी, गरवा योजना चलाकर पारंपरिक कृषि संसाधनों को सहेजने तथा कृषि के लिए प्रभावी बनाने का सराहनीय कार्य किया है. इससे किसानों को सिंचाई सुविधा, जैविक खाद, सब्जी- भाजी उत्पादन महिलाओं को रोजगार आदि का भरपूर लाभ मिल रहा है। गोबर व गोमूत्र खरीद कर भूपेश बघेल सरकार ने हजारों परिवारों को न केवल रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं, बल्कि कृषि के लिए जैविक खाद व कीटनाशक भी मिलने लगे हैं। गौदान योजना से महिलाओं व पशु पालकों को अच्छा लाभ मिल रहा है. राजीव गांधी किसान सम्मान योजना का अच्छा लाभ किसानों को मिल रहा है. रत्नावली कौशल ने वनवासियों, अजा, अजजा, अल्पसंख्यकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों आदि के कल्याण के लिए भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी वासनिक को दी। रत्नावली कौशल ने वासनिक के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को इतने प्रभावी ढंग से रखा कि श्री वासनिक ने सुश्री कौशल की नेतृत्व क्षमता को परखकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही ।