City Media - Page 992 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 992

यात्रियों से भरी वाहन हुई दुर्घटना की शिकार, वाहन में सवार 12 लोग घायल, एक की मौत

0

एनएच 30 में आज मंगलवार के तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रेवलर वाहन रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे जुनावाही के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने जा रहे थे।

यातायात बालोद पुलिस द्वारा ओव्हरलोड़ माल परिवहन पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा किया गया 45,640/- का जुर्माना

0

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 26.09.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक सी.जी.08 ए.सी. 3895 का चालक हिरेन्द्र विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन बैहाटोला थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान (छ0ग0) के द्वारा वाहन चलाने के दौरान ओव्हरलोड़ माल भरा होने का अंदेसा होने पर वाहन को रोककर चेक किया गया।

जिसे धरमकांटा में तौल कराया गया जिसमें तौला कांटा पर्ची में 35820 कि.ग्रा माल होना पाया गया। उक्त वाहन के कागजात पेष करने पर हाईवा वाहन में माल लदान की अधिकतम सीमा 28000 कि.ग्रा. अंकित होना पाया गया इस प्रकार वाहन चालक द्वारा परमिट शर्तो का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक 7820 क्रि.ग्रा्र. माल अतिरिक्त भरकर परिवहन करना पाया गया। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर माननीय सीजीएम न्यायालय बालोद में पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा 45,640/- जुर्माना से दण्डित किया गया है। ओव्हरलोड़ चलने वाले बड़ी वाहन चालको/मालिकों पर लगातार इसी प्रकार का अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यातायात बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करे, नाबलिक वाहन चालको को वाहन चलाने न देवे , शराब सेवन कर वाहन नहीं चलायें, रेड़ सिग्नल जंप नहीं करेे, एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलायें एवं हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। टीपः- नाम वाहन चालक – हिरेन्द्र विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन बैहाटोला थाना खैरागढ़
जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान (छ0ग0)

आयुष मेले में 435 लोगों का उपचार

0
  • चिकित्सा शिविर मे शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप

जगदलपुर. बस्तर ब्लॉक के ग्राम करन्दोला (भानपुरी) के साप्ताहिक बाजार मे आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा विकासखंड स्तरीय चिकित्सा शिविरआयुष मेला का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भगवान धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर मे 435 मरीजों का उपचार किया गया.वात, चर्मरोग, कास, ज्वर, उदर रोग उपचार व बीपी, शुगर, का परीक्षण एवं रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा वितरण, औषधि वितरण तथा उपचार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से किया गया। विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष विभाग की टीम ने कोरोना महामारी के दौरान बेहतरीन कार्य कार्य किया। आयुष विभाग द्वारा साप्ताहिक बाजारों शिविर लगाने प्रयास सराहनीय है. इस अवसर पर श्याम दीवान, महेंद्र पांडे, संतोष बघेल, सरपंच नवल किशोर, सोमारू बघेल, दुकारू कश्यप, धनीराम, शिविर प्रभारी डॉ. एसआर पटनायक, डॉ. टीएस बड़ाई, डॉ. आनंद सिंह चंदेल, डॉ. महेंद्र साहू, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विनोद सिंह , डॉ. हेमंत यादव एवं स्टाफ के घनश्याम, मोहन कश्यप, देवलाल, फूलचंद, सरिता भदरु राम, फगनू राम, लच्छन, गजेंद्र ने सहयोग किया।

वृद्ध महिला के संदेहास्पद हत्या की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझायी

0

दिनांक 24 सितंबर को गीदम रोड एवं अघनपुर के मध्य नाले में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। मामले में मर्ग जाॅच दौरान उक्त शव चतुरी बाई उम्र 60 साल निवासी मेटगुड़ा सुदर नगर के रूप में पहचान हुई। मामले में मर्ग जाॅच जिसमें घटनास्थल निरीक्षण, पंचायतनामा एवं शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त वृद्ध महिला की हत्या होना पाये जाने से मामले में थाना बोधघाट में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या (धारा 302 भादवि0) का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर, मामले में अनुसंधान किया जा रहा था। पूर्व में मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के अनुरूप आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के सूचना प्राप्त हुआ कि एक संदेही अघनपुर तेतरखुटी क्षेत्र में देखा गया है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एमन साहू, एवं धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर, अघनपुर तेतरकुटी, गंगामुण्डा बैलाबाजार, क्षेत्र में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा अघनपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलराज सिंग निवासी तेतरकुटी अटल आवास का होना बताया। जिससे पूछताछ करने पर उसने दिनांक 20 सितंबर को दोपहर में गीदम रोड से तेतरकुटी के जाने के दौरान गीदम रोड और तेतरकुटी के मध्य नाले के पास वृद्ध महिला चतुरी बाई के साथ विवाद हुआ। आपसी विवाद वश क्षणिक आवेश में बलराज सिंग के द्वारा चतुरीबाई का गला दबाकर, हत्या करना स्वीकार किया है मामले में आरोपी बलराज सिंग को थाना बोधघाट के द्वारा हत्या के मामले में स्वीकारोक्ति पश्चात् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

तरीका वारदातः-
आरोपी बलराज सिंग से पूछताछ करने पर बताया कि वह मूलतः पंजाब का निवासी है, जो बचपन से जगदलपुर में आकर रह रहा है। जो पारिवारिक विवाद के कारण शहर में घूमता रहता था। जो दिनांक 20 सितंबर 2022 को गंगामुण्डा से तेतरकुटी की ओर जा रहा था। जिस दौरान गीदम रोड एवं तेतरकुटी के मध्य एक नाले के पास वृद्ध महिला चतुरी बाई के साथ विवाद हुआ। उक्त विवाद पर यह आवेश में आकर, चतुरी बाई की गला दबाकर, हत्या कर दिया एवं महिला के शव को सड़क से दूर नाले में उगे घास में छिपा कर घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- लालजी सिन्हा, एमन साहू, धनंजय सिन्हा, माधुरी नायक, तारिक हरीश,
उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, गुनेश्वरी नुरेटी, अमित सिदार,मनोज तिर्की,
सहा.उप.निरी.- सतीश यादव, परिमल दास, विश्वराज सोलंकी, सुदर्शन दुबे
प्र.आर. – उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव, चोवादास गेंदले
आरक्षक- भुपेन्द्र नेताम, तोमेश्वर चन्द्राकर, सोनू गौतम, दीपक कुमार।

नवाखानी में जमकर थिरके विधायक बघेल

0
  • कोलचूर गांव में नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन
  • परंपरा के निर्वहन के साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी

जगदलपुर गणेश चतुर्थी पर्व समाप्त होने के बाद से ही बस्तर का प्रमुख त्यौहार नुवाखानी शुरू हो जाता है. त्यौहार मनाने के बाद ग्रामीण लोगों के घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं. इससे आपसी मनमुटाव दूर होता है तथा मेल मिलाप बढ़ता है. अपने विधानसभा क्षेत्र में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने 1999 से इस परम्परा को जनजागरण अभियान से जोड़कर सामूहिक उत्सव का रूप दे दिया है. बघेल के लक्ष्य के अनुरूप आज नुवाखानी को लेकर चेतना जागृत हुई है. आयोजन में भारी भीड़ उमड़ पड़ती है 20-22 पंचायतों के सहयोग से किसी एक निर्धारित जगह पर नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.

देवी-देवताओं के पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होता है विधायक ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हैं,और उनके सुख दुख, समस्याओं और मांगों से अवगत होकर तत्काल निराकरण भी करते हैं. कोलचूर में हुए जुहार भेंट कार्यक्रम में विधायक बघेल ने गांव के प्रमुख लोगों को शाल श्रीफल, माता बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी तथा युवाओं को गमछा भेंटकर सम्मानित किया नुवाखानी त्यौहार नये वस्त्र पहन कर मनाने की परंपरा है जिसमें आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में नए धान का अन्न ग्रहण किया जाता है. इस साल बागमोहली, जैतगिरी, लामकेर, राजनगर, करपावंड, कोहकापाल, किंजोली, बस्तर के बाद जब रविवार को कोलचूर में जुहार भेंट कार्यक्रम का समापन हुआ तो सैकड़ों ग्रामीणों ने लगभग तीन किमी तक विधायक श्री बघेल का जगह-जगह उत्साह के साथ पैर पखारकर भव्य स्वागत किया. विधायक लखेश्वर बघेल स्वागत और लोगों से मिल रही आत्मीयता से इस कदर अभिभूत हो उठे कि समर्थकों के साथ स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाए, उन्होने जमकर नृत्य किया और माहौल को यादगार बना दिया. कार्यक्रम में फतेह सिंह परिहार ,प्रेम शंकर शुक्ला, जानकी राम सेठिया , बालेश दुबे, सुखदाई बघेल, गणेश बघेल, मानसिंग कवासी, लखेश्वर भंडारी, बैद्यनाथ मौर्य, चंपा ठाकुर, दिनेश यदु, भृगु तिवारी, दिलीप सेंगर, शोभाराम मारकंडे, हेमराज बघेल, शिवराम बिसाई, अर्जुन पांडे, उतम नाइक, धरम गोयल, योगेंद्र पांडे, अनिल परिहार, डमरू राम, तुलसी राम, जितेंद्र तिवारी, देवसिंह, कृपालु, नित्या, सामोराम, बिटला, सुखदेव एवं का कांग्रेस कार्यकर्त्ता, वरिष्ठजन और ग्रामवासी उपस्थित थे.

ग्राम पंचायत किसना में नवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योति कलश स्थापना किया गया जिसमें माँ शीतला के जनोधार के लिए 2 लाख रुपय अपने जिला पंचायत की राशि स्वीकृत किया

0

आज दिनांक 26/09/2022 नवरात्रि के पावन पर्व माँ जगदम्बा के आशीर्वाद से आज ग्राम पंचायत पापरा में भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया 6 लाख 80 हज़ार रुपय की राशि से नाली निर्माण, लोकार्पण 9 लाख 43 हज़ार रुपय की राशि से शाशकिय पूर्व माधमिक शाला भवन, 1 लाख रुपय की राशि से पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार, 2 लाख रुपय की राशि से गली सिमेंटी करण का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में श्रीमति संध्या सिंह भारद्वाज(सदस्य जिला पंचायत बालोद, उपाध्यक्ष जिला भाजपा बालोद), फिरंता उईके(सदस्य जनपद पंचायत डौं.लोहारा), गोपीलाल साहू(सरपंच पापरा), हेमंत दिल्लीवार ग्राम पटेल, मूलचंद मेश्राम( उपसरपंच पापरा), डि.एस॰देशमुख, कृष्णा देशमुख, प्रताप देशमुख, ए.आर. देशमुख, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भाई, बहन एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हायर सेकेंडरी स्कूल दुधली के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत साइबर सेल बालोद व महिला सेल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी

0
  • ऑनलाइन फ्रॉड होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 व वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने दी गई जानकारी
  • अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस, महिला एवं बाल अपराध संरक्षण व अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई

आज दिनांक 26.09.2022 को कलेक्टर गौरव कुमार, व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी श्री राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद और चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा गोरमेंट हायर सेकंडरी स्कूल दुधली मालीघोरी के छात्र छात्राओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन गेमिंग, गलती से मालवेयर डाउनलोड करना, पहचान की चोरी, कम्प्यूटर या डिवाईस हैकिंग, फ़ोटो मॉफिंग से बचने, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।

साथ ही महिला सेल बालोद द्वारा स्कूली छात्राओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप इंस्टॉल कराया जाकर महिला बाल संबंधी अपराध की जानकारी व शिकायत दर्ज करने एप यूजर इंटरफेस के बारे में बताया गया तथा युवावस्था में होने वाली गलतियों के दुष्परिणाम व्यसन से दूर रहने व किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर Govt H.s.s दुधली के छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. योगेश गेडाम, महिला सेल बालोद से महिला स.उ.नि सीता गोस्वामी, म.आर. पूजा यादव, चाइल्ड लाइन समन्वयक वेद प्रकाश साहू, टीम मेम्बर मनीष सिन्हा, एवं दुधली स्कूल के प्राचार्य दुर्गेश नंदिनी यादव, शिक्षकगण विजयलक्ष्मी ठाकुर, आर.एल भोसले, मोहिनी चंद्राकर, व दुधली स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भेंट – मुलाक़ात: अपनों के बीच मंत्री लखमा ने गिनाई भूपेश सरकार की उपलब्धियां

0
  • सुकमा क्षेत्र में शांति बहाली और विकास से आई है बड़ी तब्दीली
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे आबकारी मंत्री लखमा


जगदलपुर सुकमा के विधायक तथा छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी एवं उद्योग मंत्री ने कहा है कि सुकमा जैसे अशांत क्षेत्र में अमन की बयार बह रही है और विकास की नई गाथा लिखी जा रही है. यह भूपेश बघेल सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. विकास की किरण गांव -गांव में पहुंच चुकी है.

पहले जिन गांवों तक पहुंच पाना मुश्किल था, वहां अब आसानी से पहुंचा जा सकता है. मंत्री लखमा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुकमा के ग्राम पुसगुन्ना में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच उक्त बातें कही. लखमा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद सबसे बड़ा कार्य है कि क्षेत्र में शांति बहाली हो रही हैं. राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद क्षेत्र का सतत विकास हो रहा हैं, सुदूर गांवों तक बिजली पहुंच रही है, सड़क, पुल – पुलियों का निर्माण हो रहा है, बंद पड़े स्कूल फिर से खोले जा रहें हैं, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो रही है.उन्होंने कहा कि पहले पुसगुन्ना पहुंचने में कठनाई होती थी, सड़क नहीं थी लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जिला पंचायत सदस्य राजू नाग, जनपद अध्यक्ष देवली बाई, रोहित पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे .

वनाचल छेत्र में जिला पंचायत उपाध्यक्ष का सघन दौरा कार्यक्रम

0

दल्लीराजहरा जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने वनांचल क्षेत्र ग्राम ग्राम तुरमुडा़ पंचायत के आश्रित ग्राम मुडोरी में 1.50 लाख की लागत से बोर खनन मोटर पंप स्थापना का भुमिपुजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला बालोद , राजाराम तारम जी जनपद सदस्य, खुमान सिंह कुरेटी जी, दिनेश गुप्ता जी , श्रीमती अनुसुइया भुआर्य सरपंच , लेखराम कुरेटी उप सरपंच , रामेश्वर साहु जी , गोविंद चंन्द्र्राकर जी , कल्याण गिरी, राजेंद्र तिवारी जी, सतिश यादव जी , हरख कोर्राम जी, बली राम बोगा जी , किसन , झाड़ू राम, देव राणा जी और समस्त ग्राम वासियों के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,

साथ ही अगला कार्यक्रम करतु टोला में रामधुनी के समापन समारोह के कार्यक्रम में भी उपस्थित हो कर वहां कलामंच का भुमी पुजन 2.50 लाख नाली निर्माण 8.0 लाख बोर खनन मोटर पंप 1.50 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कुशल मंडावी , राधे ठाकुर , शंकर बनसोडे ,थान सिह रावटे, श्रीमती पुष्पा खिलावन मंडावी , जनपद सदस्य डौंडीलोहारा, राजाराम तारम जी जनपद सदस्य डौंडीलोहारा, और ग्राम पंचायत कर्रेगांव में रामधुनी के समापन किया गया। इस अवसर पर देव भण्डारी, रुद्रनारायण पाटिल ,चंदन भारद्वाज और समस्त ग्राम वासियों के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली में जौत प्रज्वलित एवं मूर्ति स्थापना शैलपुत्री माता प्रथमा किया गया।

0



आज़ दिनांक 26-09-2022 दिन सोमवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर जौत प्रज्वलित एवं मूर्ति स्थापना शैलपुत्री प्रथमा किया गया। जौत प्रज्वलित नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर और प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक खदान आर सी बेहरा के द्वारा किया गया। पंडर दल्ली में श्री नव दुर्गा उत्सव का आयोजन का यह 36वां वर्ष है समिति के सदस्य लगातार बढ़चढ़ कर पूरी निष्ठा के साथ ईस पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं

जिसमें समिति को हमेशा से ही बीएसपी प्रबंधन और नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा का सहयोग मिलता रहा है। पंडर दल्ली दुर्गा पूजा की शुरुआत एक छोटे से पंडाल से हुई थी। ईसकी शुरुआत हमारे समिति के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी ,एस, आहलूवालिया जी ने किया था उनकी परिकल्पना को आज समिति के सदस्य निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं और जबतक माता का आशीर्वाद बना रहेगा यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। पूजा के शुरुआती दौर में समिति बीएसपी प्रबंधन से तिरपाल मांगकर पंडाल बनाकर पूजा का आयोजन करतीं थीं।और आज माता की कृपा से और बीएसपी प्रबंधन और नगरपालिका के सहयोग से एक विशाल मंच बनकर तैयार है आज बालोद जिले का सबसे बड़ा मंच होने का गौरव भी ईस मंच को प्राप्त है। पंडर दल्ली दुर्गा पूजा का अपना एक अलग ही इतिहास है यहां जब माता जी पूजा की शुरुआत हुई है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तब से पंडित पूजा करने के लिए कलकत्ता से आते हैं। ढाक बजाने वाले पखांजूर से आते हैं। माता की मूर्ति बनाने के लिए कारीगर भी कलकत्ता से आते हैं और समय समय पर विशाल पंडाल बनाने के लिए कारीगर भी कलकत्ता से आते हैं।और ईस प्रक्रिया को समिति ने कैरौना काल में भी सफलता पूर्वक किया है। माता के पूजा के आयोजन में शुरूआत से ही सबसे बड़ा सहयोग मौहल्ले वासियों का रहा है पूरा मौहल्ला एक परिवार की तरह माता के स्वागत की तैयारीयों में लगा रहता है।और जिसका परिणाम है कि आज जो परिकल्पना स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी एस आहलूवालिया जी ने देखा था उसे समिति सफलतापूर्वक 36 वें वर्ष पर पहुंच कर ईस पूजा का आयोजन कर रहीं हैं।


आज समिति सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेशवर से मांग किया है कि हमारे सांस्कृतिक मंच को बनाने के लिए शासन से राशि स्वीकृत करायें जिससे आने वाले समय में हम और अच्छे से माता जी की पूजा और नगरवासियों के मनोरंजन के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें।जिस पर शिबू नायर और अशोक बांबेशवर ने अपनी सहमति दी है और कहा है कि जल्द ही शासन से पैसा स्वीकृत कराया जायेगा।


आज जौत प्रज्वलित एवं मूर्ति स्थापना शैलपुत्री प्रथमा में मुख्य रूप से जी एस पन्नीवेल, एस पी सिंग, मुकुल वर्मा, रविकांत जाधव, एस, के,गुत्ता ,किशोर कुमार मायती, रामकुमार शर्मा रामेश्वर साहू,बादल तिवारी, प्रकाश ठाकुर,अजित मलिक,बिहाऊराम,राजू चौहान,सागर,हन्नी, विक्की, विक्टर जान,सकिल,युगल मिश्रा आदि भक्त गण उपस्थित थे।


MOST POPULAR

HOT NEWS