City Media - Page 1688 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1688

विद्यार्थी परिषद ने फूँका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, पत्रकार अर्नब को रिहा करने की माँग की

0

बालोद – गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया दिखाते हुए पत्रकार अर्नब गोस्वामी की बिना किसी पूर्व सूचना व वारेंट के जिस बलपूर्वक के साथ पत्रकार को गिरफ़्तार किया व उनके साथ महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया उसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ,महाराष्ट्र सरकार व मुम्बई पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पत्रकार को हिरासत में लिया गया वह एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है सरकार द्वारा की

गयी ऐसी गतिविधियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है, वही जिला संयोजक सुमित कौशिक ने बताया कि जिस असंवैधानिक रूप से एक पत्रकार के साथ ऐसी क्रूरता बरती है व मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय एवं दुखद है जिन मनःस्थिति के साथ महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस ने पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया वह पूर्ण रूप से आलोकतंत्रिक व अमानवीय है हम इस तरह से की गई कार्यवाही की घोर भर्त्सना करते है ,वहीं अभाविप कार्यकर्ताओ ने कहा की महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही रवैया व मुंबई पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य अनैतिक, शर्मनाक व अति दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर इसका पुरज़ोरविरोध किया है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष कौशिक जिला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

कार्यसमिति सदस्य सोनू सोनकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डिलेश्वरी मंडावी, नगर सह मंत्री अमित कौशिक ,नगर विद्यालय प्रमुख जीत यदु , जयप्रकाश सिबाना , पुष्कर देशमुख , चित्रांश देशमुख ,आशीष ,योगेश ठाकुर,टिकेश साहू ,मिथलेश ,शक्ति विश्वास ,परितोष साहू, ऊजांशु देशमुख तथा बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सांस्कृतिक मंच व सीसी सड़क की संसदीय सचिव ने दी सौगात, 43 लाख रुपए की लागत से होंगे निर्माण कार्य सायकिल वितरण व मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

0

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन, स्कूलों का जीर्णोद्धार व सी.सी.सड़क जोकि लगभग बीस लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा जिसका भूमीपूजन कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सौगात दी। इसी तरह तीन स्कूलों की लगभग डेढ़ सौ बालिकाओं को सायकिल वितरित किया गया। वहीं स्कूलों के मेघावी 16 छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चोकावाड़ा,धनपुंजी व बम्हनी में 3-3 लाख रुपये की लागत से कुल 9 लाख रुपये से सांस्कृतिक भवन बनेगा। इसी प्रकार नगरनार में माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार 8लाख रुपए,कीचन शेड़ 70 हजार रुपए की लागत से निर्माण होगा। वहीं आमागुड़ा में 10 लाख रुपए की लागत से 300 मीटर सी.सी.सड़क का निर्माण किया जायेगा। बस्तर विकास प्राधिकरण मद व खनिज न्यास मद से 28 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। इसी तरह मनरेगा योजना अंतर्गत धान खरीदी शेड नगरनार में 13 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

नगरनार,धनपुंजी व आड़ावाल हायर सेकेण्डरी की नवमीं की छात्राओं को सायकिल योजना अंतर्गत सायकिल वितरण किया गया तथा नगरनार, धनपुंजी व आड़ावाल की स्कूल स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम -द्वितिय आएं छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का हो पंजीयन
नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कुशल व अकुशल श्रमिकों के पंजीयन के लिए ग्रामीणों को कहा है और सरपंचों सहिंत अन्य जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक यह कार्य करने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले इसके लिए अधिक लाभ मिले।

2500 रुपये में धान खरीदी वाला पहला राज्य
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसके तहत् 2500 रुपए में धान खरीदी किया जा रहा है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह कार्य कर रहें हैं।पूर्व मे1700 रुपये में धान खरीदी करने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन नेता सोचते थे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की जमीनों को उद्योग पतियों को बेचने के लिए लालायित हैं जिसका बड़ा उदाहरण नगरनार स्टील प्लांट है जिसे किसानों से छीन कर डीमर्जर कर रहें हैं जिसका कड़ा विरोध क्षेत्र की जनता कर रही है।

पढ़ाई तुहर द्वार के वालिंटियरों का सम्मान
नगरनार,धनपुंजी सहित आड़ावाल के हायर सेकंडरी स्कूल में कोरोना के विषय परिस्थिति में घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया गया जिसके अंतर्गत वांलिटेंयर पढ़ाई कराते रहे उनको पठन सामग्री वितरित किया गया है।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्यगण सेवती भारद्वाज, निर्मला दास, जिशान कुरैशी,हेमेश्वरी नाग, सरपंचगण भगतराम,लैखन बघेल, राजेंद्र बघेल, यशोदा साहनी जिला महामंत्री अनवर खान,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, लक्ष्मि नाग, जलंधर नाग, लक्ष्मण सेठिया, धनुर्जय दास,विजय दास,विजय बिसाई, शोभाराम, संतोष सेठिया , संजय सिंघानिया सहित अन्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ द्वारा ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ द्वारा ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगो को लेकर राजहरा माइंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

राजहरा खान समूह के ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगें:

1. श्रामिक सहकारी समिति (S.S.S.) के तर्ज पर ठेका प्रक्रिया अपनाकर राजहरा खान समूह के ठेका श्रमिकों का उन्नयन किया जाय ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

2. खदान भत्ता, वाहन भत्ता, रात्रि पाली भत्ता एवं मकान भत्ता का निविदा शतों पर स्पष्ट उल्लेख किया जाय

3. ठेका श्रमिकों के लिए चिकित्सा व्यवस्था बी.एस.पी. अस्पताल में निःशुल्क लागू की जाय।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

4. डेली रिवार्ड स्कीम नियमित कर्मचारियों की तरह ठेका श्रमिकों पर लागू की जाय।।

5. कोरोना महामारी संकटकाल में भत्ता, वेतन व संक्रमण की स्थिति में नियमित कर्मचारियों को प्राप्त होने वाली बीमा सहित समस्त सुविधाएँ तथा कोरोना से मृत ठेका श्रमिकों के आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाय।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

6. ठेका श्रमिकों की भविष्य निधि राशि बी.एस.पी. ट्रस्ट में जमा करायी जाय।

7. श्रमिक सहकारी समिति (S.S.S.) के कर्मचारियों को भी बोनस नियमित कर्मचारियों के बराबर 16,500 रूपये प्रदान की जाय। 8. कोण्डे “बी” दल्ली ओवर बर्डन एवं डुलकी माईस के ठेका प्रक्रिया को अविलम्ब पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारम्भ किया जाय।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही अर्जुन्दा बाजार चौक स्थित प्राथमिक शाला एवं महाविद्यालय निर्माण हेतु प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किए

0

अर्जुन्दा – आज दिनांक 05.11.2020 को शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय अर्जुन्दा के अस्थायी रूप से संचालन के लिए डॉ.जितेन्द्र सिंह अधिष्ठाता, के.आर.साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विकास केन्द्र बालोद एवं विभागीय अधिकारियों के साथ माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद जी अर्जुन्दा बाजार चौक स्थित प्राथमिक शाला एवं महाविद्यालय निर्माण हेतु प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किए तथा उद्यानिकी महाविद्यालय के संचालन हेतु विचार विमर्श किए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png


इस दौरान चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा एवं पार्षद गण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 08 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 07  से 01, वार्ड क्र 10  से 01, वार्ड क्र 17  से 03, वार्ड क्र 18  से 01 और  वार्ड क्र 22  से 01  मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

इस प्रकार एंटीजन से 02  और RTPCR से 06  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 08  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

लौह अयस्क अयस्क खदान समूह के डिप्लोमा इंजीनियर की मीटिंग 4 नवंबर को स्थानीय साहू सदन दल्लीराजहरा में हुई।

0

दल्लीराजहरा – डिप्लोमा इंजीनियर श्री राकेश कुमार बांदे, चिदंबरम राव, राजेश कुमार साहू , रवि नारायण, व्ही पी अनिल कुमार, नीरज गुप्ता, महिलांगे , मुकुल वर्मा, रामपाल, ए के राजोरिया, संदीप यादव , सतीश गुप्ता , राजेश घूसिंगा ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि सेल की सभी इकाइयों में हमारे साथी सम्मान जनक पदनाम के लिए प्रबंधन से अनेक वर्षों से मांग कर रहे हैं। हम माइंस के डिप्लोमा इंजीनियर भी मांग करते हैं कि हमें भी जूनियर इंजीनियर का पदनाम दिया जावे ।प्रबंधन हमारे साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। हमें प्रदेश सरकार भारत सरकार तथा अन्य कंपनियों की तर्ज पर सम्मानजनक पदनाम देने का आदेश उच्च प्रबंधन द्वारा जारी किया जाना चाहिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

चर्चा में आगे कहा कि यूनियन के नाम पर किसी प्रकार की बहाने बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेल प्रबंधन हर निर्णय को लेने में सक्षम है ।लेकिन जब मामले को लटकाना होता है तो यूनियन का बहाना बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रबंधन की इस प्रकार की नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सम्मानजनक पदनाम के लिए सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने नए वर्ष में घोषणा की थी। डिप्लोमा इंजीनियर सहित सभी कर्मचारियों को भी सम्मानजनक पद नाम दिया जाएगा। लेकिन इस मामले को उच्च प्रबंधन द्वारा लटकाया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को हतोत्साहित करने का कार्य चल रहा है । उपस्थित डिप्लोमा इंजीनियर ने निर्णय लिया कि

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

दिनांक 5 नवंबर को काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। तथा सम्मानजनक पदनाम के लिए श्री अनिल कुमार चौधरी को मांग पत्र भेजेंगे तथा मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क खदान समूह के पास अपने सम्मानजनक पदनाम की मांग रखेंगे। लोहा अयस्क खदान के सभी डिप्लोमा इंजीनियर साथी गण 3:30 बजे माइंस ऑफिस में पहुंचे। धन्यवाद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

मुख्य महाप्रबंधक श्री तपन सूत्रधार साहब के अलावा सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली तथा डायरेक्टर पर्सनल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली तथा अनिर्बन दास गुप्ता डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को भी यह मांग पत्र डाक द्वारा भेजा है
मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार के समक्ष राजेश साहू दमदार से यह सभी मुद्दों को रखें

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज ग्राम कोचेरा मे गोबर खरीदी आदरणीय तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर एवं समिति के अध्यक्ष, सदस्यो एवं ग़ामिणो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

0

गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज ग्राम कोचेरा मे गोबर खरीदी आदरणीय तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर एवं समिति के अध्यक्ष, सदस्यो एवं ग़ामिणो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

इस बार फिर दिवाली में बेटियों के नाम से जगमग होगा जगन्नाथपुर, बेटियों के सम्मान में इस बार फिर जलेंगे 5-5 दीपक, तैयारी शुरु

0

बालोद। बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में यादव परिवार द्वारा “बेटी है तो कल है” थीम पर इस बार भी दिवाली मनाई जाएगी। यह आयोजन व्यक्तिगत ना होकर सार्वजनिक होती है ताकि बेटियों के सम्मान में पूरा गांव जुड़ सके और उसी उद्देश्य को लेकर यादव परिवार द्वारा गांव के हर घर 5-5 मिट्टी का दीपक बांटा जाता है। पिछले साल 2019

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

से इस पहल की शुरुआत की गई थी। ताकि लोगों का नजरिया बदल सके और बेटा बेटी एक समान की भावना को बढ़ावा मिले। इस पहल को इस साल भी आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस बार भीड़ ना जुटाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दूरी बनाते हुए यह दीप उत्सव होगा। कोरोना से जीतने मास्क लगाए, 2 गज दूरी अपनाएं, बेटियों के सम्मान में इस दिवाली में 5-5 दीपक जलाए,,, इस नारे के साथ इस बार का आयोजन हो रहा है। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

धनतेरस से भाई दूज तक जलता है दीपक

ज्ञात हो कि इस थीम के तहत दिवाली में धनतेरस के दिन से ही बेटियों के सम्मान में दीप जलाने का सिलसिला शुरू होता है। जो कि भाई दूज यानी माता उत्सव तक जलाया जाता है। 5 दिन 5 दीए बेटियों के नाम से जगमगाता है। लोग गांव में घरों के सामने रंगोली बनाकर यह दीया जलाते हैं और बेटियों को प्रोत्साहित करते हैं।

दिवाली से पहले घर घर बांटा जाएगा दीया

ज्ञात हो कि पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले घर घर जाकर यादव परिवार द्वारा दीपदान किया जाएगा। यादव परिवार की मुखिया मधु लता यादव ने बताया कि जब उनके बेटे दीपक व बहु माधुरी को दूसरी संतान के रूप में बेटी प्राप्त हुई तो बेटी को लक्ष्मी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

स्वरूप मानकर उन्होंने जब अस्पताल से तीनों घर आए तो आरती उतारकर प्रवेश किया गया था। इसके अलावा जब नामकरण संस्कार हुआ तब बेटी की ओर से ही कार्ड जारी करके बेटी है तो कल है थीम पर लोगों को बेटियों को बढ़ावा देने प्रोत्साहित किया गया था। इस पहल को आगे बढ़ाने 2019 से दिवाली में बेटियों के सम्मान में दीया जलाने की शुरुआत की गई। जिसे अनवरत जारी रखा जाएगा और उस संकल्प को दोहराते हुए इस साल भी हम गांव के हर आंगन में बेटियों के सम्मान में दीपक जलाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ने उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

अभियान से मिली थी कईयों को प्रेरणा, दूसरे गांव में भी जले थे बेटियों के नाम से दीपक

बता दें कि जब 2019 में इस अभियान की शुरुआत की गई तो यह अभियान सिर्फ जगन्नाथपुर तक ही नही सिमटा बल्कि इससे बालोद सहित बलौदा बाजार, दुर्ग व अन्य जिलों के लोग भी प्रेरित हुए और दिवाली पर बेटियों के सम्मान में दीया जलाए गए। कई गांव में तो जवान और किसान के नाम से भी दीपक जले। लोगों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जाती है। ताकि समाज में बेटी बेटा का फर्क दूर हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

(फ़ाइल फ़ोटो 2019 की दिवाली से शुरू हुई थी ये पहल)

सरकार की योजना पर अफसरों ने फेरा पानी, गांधी जयंती पर होने वाले पंचायतों का लोकार्पण अब तक अधर में

0

अर्जुन झा – जगदलपुर

गांधी जयंती के अवसर पर सरकार ने लगभग 700 नए पंचायतों का लोकार्पण करने की योजना बनाई थी, लेकिन अफसरों की लेट लतीफी से एक माह अधिक गुजर जाने के बाद भी यह योजना जस की तस है और अब तक एक भी पंचायतों का लोकार्पण नहीं हो पाया है।

सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर नौकरशाही किस तरह अवरोध उत्पन्न करती है, इसकी एक बानगी यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित करीब 700 पंचायतों का लोकार्पण महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को किया जाना था मगर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उदासीनता के कारण इनका लोकार्पण अधर में लटक गया। विडंबना यह है कि फंड का रोना -रोकर कार्य प्रभावित किया जा रहा है। इन सबके बीच पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के ठेकेदार पैंडुलम बने हुए हैं। जब सरकार ने नवीन पंचायतों का गठन किया है और पूरे राज्य में सरकार ने बड़ी पंचायतों को विखंडित कर 704 नई पंचायतों का पुनर्गठन किया है तो इनके संचालन के लिए पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

इनका लोकार्पण गांधी जयंती पर किया जाना था किंतु फंड की कमी के नाम पर निर्माण कार्य की गति नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली है। जिसके कारण नवीन पंचायतों के लोकार्पण में फिलहाल एक माह का विलंब हो गया है और ऐसा लग रहा है कि कुछ माह का विलंब और हो सकता है। जिसके कारण जनता को नवीन पंचायतों के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत भवन निर्माण हेतु 14.5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें मनरेगा से 8.15 लाख, समग्र विकास से 5 लाख व अन्य मदों से 1लाख रुपए में निर्माण कार्य किया जाना है। कहा जा रहा है कि मनरेगा फंड की राशि नहीं मिलने पर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

अब पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के आदेश के तहत् 14 वें व 15 वें वित्त आयोग की राशि से निर्माण किया जाना है और पंचायतों में इससे कार्य हो रहा है। किंतु बड़े खर्चे मनरेगा योजना से होते हैं जिसकी राशि आबंटित करने से विभाग हाथ खींच रहा है ।जिसके कारण निर्माण सामग्री मिलने में दिक्कत आ रही है। बस्तर में 30 से ज्यादा व जगदलपूर में 11 नये पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य पिछड़ रहा है लेकिन जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

नगर बंद,छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी जैसे निर्णायक कदम उठाने पर न करें मजबूर, नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में सांसद-विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

0

जगदलपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर के मुद्दों को लेकर सांसद सहित बस्तर के हितों के लिए मजदूर संगठनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने एकमत होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नगर बंद,बस्तर बंद, छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी करने की चेतावनी देकर हमें मजबूर नहीं करने की बात कही। इस दौरान बस्तरहित के लिए डी-मर्जर के फैसले को निर्णय वापस लेने की मांग भी उठाई गई।


सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तरवासियों के लिए बस्तर हित के लिए नगरनार में जमीन दी गई है किंतु केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इस प्लांट को उघोगपतियों को देने के लिए डी-मर्जर करके बस्तर के साथ कुठाराघात किया गया है। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भी सारगर्भित बातों के माध्यम से अपनी बातों को रखा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान भाजपा के नेताओं को लपेटे में लेते हुए कहा कि सांसद-विधायकों ने इसकी आवाज बुलंद नहीं किया किंतु कांग्रेस कमेटी द्वारा इस मुद्दे पर लगातार सड़क की लड़ाई लड़ी। शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया।इस दौरान बस्तरहित के मुद्दों को लेकर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचित जनपद व नगर स्तरीय जनप्रतिनिधियों भी ने पहुंचकर समर्थन किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS